मान्यता है कि 2457 ईसा पूर्व 3 अक्टूबर को गैचेओनजेओल, ह्वानुंग स्वर्ग से उतरे और उन्होंने कोरिया राज्य की स्थापना की। मतलब 2333 ईसा पूर्व में पहले कोरियाई राज्य गोजोसियन का पौराणिक गठन। इस तिथि को परंपरागत रूप से कोरियाई समुदाय की स्थापना की तिथि माना जाता है। गेचेओनजेओल को उत्तर कोरिया में भी मान्यता प्राप्त है।
85 ईसा पूर्व 3 अक्टूबर को गयुस कैसियस लॉन्गिनस का जन्म हुआ। गयुस रोमन सीनेटर और जनरल बना 15 मार्च 44 ईसा पूर्व में। वह जूलियस सीजर की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है। गयुस षडयंत्र के एक अन्य नेता ब्रूटस का बहनोई था। 42 ईसा पूर्व 3 अक्टूबर को गयुस की मौत हो गई।
52 ईसा पूर्व गैलिक युद्ध में गॉल्स के नेता वर्सिंगेटोरिक्स ने जूलियस सीजर के नेतृत्व वाले रोमनों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे एलेसिया की घेराबंदी और लड़ाई समाप्त हो गई।
42 ईसा पूर्व 3 अक्टूबर को मुक्तिदाताओं के गृहयुद्ध में फिलिप्पी की लड़ाई के पहले भाग में ट्राइमविर्स मार्क एंटनी और ऑक्टेवियन ने सीजर के हत्यारों ब्रूटस और कैसियस को बराबरी पर लाने के लिए लड़ाई की, जहां कैसियस ने यह मानते हुए आत्महत्या कर ली कि लड़ाई हार गए हैं।
382 ईस्वी में 3 अक्टूबर को रोमन सम्राट थियोडोसियस प्रथम ने गोथों के साथ शांति संधि की और उन्हें बाल्कन में बसाया।
723 ईस्वी में 3 अक्टूबर को एंटीओक के इलियास प्रथम का निधन हुआ। इलियास प्रथम 709 से 723 में अपनी मृत्यु तक एंटीओक के पादरी और सीरियाई ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख थे।
818 एंगेर्स, न्यूस्ट्रिया, फ्रांसिया में हेसबाय की एर्मेंगेर्ड (इरमिंकार्ड) का निधन हुआ। एर्मेंगेर्ड रॉबर्टियन राजवंश की सदस्य थी, 813 से कैरोलिंजियन सम्राट लुइस द पायस की पत्नी के रूप में कैरोलिंजियन साम्राज्ञी और 814 से अपनी मृत्यु तक फ्रैंक की रानी रही।
900 मुहम्मद इब्न जैद (अबु अब्द अल्लाह मुहम्मद इब्न जैद इब्न मुहम्मद इब्न इस्माइल इब्न अल-हसन इब्न जैद) का निधन हुआ। मुहम्मद इब्न जैद अलीद वंश का सदस्य था। मुहम्मद इब्न जैद ने 884 में अपने भाई हसन (वरिष्ठ मिशनरी) को हटाकर तबरिस्तान में जैदीद राजवंश की गद्दी पर कब्जा कर लिया।
1078 नेजैटिना निवा में इजियास्लाव यारोस्लाविच का निधन हुआ। इजियास्लाव यारोस्लाविच तुरोव का राजकुमार और कीव, यूक्रेन का ग्रैंड प्रिंस था।
1226 असिसी, उम्ब्रिया, पापल स्टेट्स में फ्रांसिस ऑफ असिसी (जियोवानी डि पिएत्रो डि बर्नार्डोन) का निधन हुआ। फ्रांसिस ऑफ असिसी इटैलियन रहस्यवादी, कवि और कैथोलिक भिक्षु फ्रांसिस्कन धर्मसंघ संस्थापक था। गरीबी में ईसाई जीवन जीने की प्रेरणा से वह एक भिक्षक और एक घुमंतू धर्मोपदेशक बन गया।
1392 मुहम्मद सातवें ग्रेनाडा अमीरात (ग्रेनाडा का नास्रिड साम्राज्य, मध्य युग के अंत के दौरान दक्षिणी इबेरियन प्रायद्वीप में एक इस्लामी क्षेत्र, इस पर अरब मूल के राजवंश, नास्रिड्स का शासन था, यह पश्चिमी यूरोप में अंतिम स्वतंत्र मुस्लिम राज्य था) के बारहवें सुल्तान बने।
1458 वावेल, क्राकोव, पोलैंड साम्राज्य में कैसिमिर जगियेलन का जन्म हुआ। कैसिमिर जगियेलन पोलैंड का साम्राज्य और लिथुआनिया के ग्रैंड डची का राजकुमार था। 1471 में उसके बड़े भाई व्लादिस्लॉस को बोहेमिया का राजा चुने जाने के बाद, कैसिमिर उत्तराधिकारी बने।
1574 अस्सी साल के युद्ध और एंग्लो-स्पेनिश युद्ध के दौरान 1574 में लीडेन की घेराबंदी हुई। फ्रांसिस्को डी वाल्डेज के नेतृत्व में स्पेनियों ने नीदरलैंड के दक्षिण हॉलैंड के विद्रोही शहर लीडेन पर कब्जा करने का प्रयास किया था। अक्टूबर 1574 में शहर को सफलतापूर्वक मुक्त कर दिए जाने पर घेराबंदी समाप्त हुई।
1657 स्पेन की वर्तमान राजधानी मैड्रिड पर फ्रांसीसी सैनिकों ने कब्जा किया।
1670 महाराष्ट्र के शासक छत्रपति शिवाजी ने दूसरी बार सूरत पर हमला किया।
1683 पेंघु की लड़ाई जीतने पर किंग राजवंश के नौसैनिक कमांडर शी लैंग के समक्ष ताइवान के तुंगनिंग साम्राज्य ने आत्मसमर्पण कर दिया।
1712 मॉन्ट्रो के राजकुमार रोब ने अपने से विपरीत राय रखने वाले रॉय मैकग्रेगर की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया।
1783 पहला वाटरफोर्ड क्रिस्टल ग्लास बनाने वाला व्यवसाय वाटरफोर्ड, आयरलैंड में शुरू हुआ।
1792 दक्षिणी चिली में हुइलिचे विद्रोह को दबाने के लिए एक मिलिशिया बटालियन स्पेन के गढ़ वाल्डिविया से रवाना हुई।
1831 भारत के मैसूर राज्य पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।
1835 जेएसएस स्टैडटलेर ने पेंसिल निर्माण कंपनी स्टैडटलेर नूरेंबर्ग, जर्मनी में स्थापित की।
1863 अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिका में थैंक्स गिविंग डे मनाए जाने की घोषणा की। लिंकन ने 1863 में 3 अक्टूबर को नवंबर के आखिरी गुरुवार को थैंक्स गिविंग डे के तौर पर तय किया था। तब से अमेरिका में इस दिन छुट्टी होती है। इसकी शुरुआत फसल का सीजन खत्म होने पर अच्छी पैदावार के लिए ईश्वर का धन्यवाद अदा करने के लिए हुई थी। अब यह अमेरिका के सबसे बड़े खरीददारी त्यौहार के तौर पर प्रचलित है।
1866 इटली और ऑस्ट्रिया के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य इटली को सौंपा।
1867 ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में एलियास हाउ जूनियर (इलियास होवे, जन् 9 जुलाई 1819) का जन्म हुआ। एलियास हाउ अमेरिकी आविष्कारक थे और वे आधुनिक लॉकस्टिच सिलाई मशीन के आविष्कार के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हुए।
1880 अण्णासाहेब किर्लोस्कर ने पुणे में पहले मराठी संगीत नाटक संगीत शकुंतल का मंचन किया।
1873 किंटपुश, किंटपौश या कियंटपूस और कैप्टन जैक कैलिफोर्निया और ओरेगॉन के मोडोक जनजाति के प्रमुख थे। मोडोक भाषा में किंटपुश के नाम का अर्थ है पानी पर बेरहमी से वार करना। उन्होंने क्लैमथ रिजर्वेशन से कैलिफोर्निया में अपनी भूमि पर लौटने के लिए एक बैंड का नेतृत्व किया। 1872 से 1873 तक उनकी छोटी सेना ने लावा बेड का उपयोग किया, जिससे मॉडोक युद्ध में कई महीनों तक संयुक्त राज्य सेना की कई सेनाओं को रोका गया। किंटपुश एकमात्र मूल अमेरिकी नेता थे जिन पर युद्ध अपराधों का आरोप लगाया गया और उन्हें शांति आयोग की बैठक में जनरल एडवर्ड कैनबी और रेवरेंड एलीजार थॉमस की घात लगाकर हत्या करने का आरोपी ठहराया गया। अमेरिकी सेना ने तमाम मोडोक नेताओं को मार डाला और युद्ध के कानून के तहत भी मोडोक नेताओं और उनके अनुयायियों को मौत की सजाएं दी गईं।
1889 प्रसिद्ध जर्मन पत्रकार और शांतिवादी कार्ल वॉन ओस्सिएट्जकी का जन्म हैंबर्ग में हुआ। हिटलर के गुप्त जर्मन पुनरुद्धार, जर्मनी को यहूदी मुक्त करने, यहूदियों के समूल नाश अभियान को उजागर करने में उनके काम के लिए उन्हें 1935 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें जर्मन सरकार ने यातना ग्रह में लंबे समय तक रखा।
1890 उड़ीसा के विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण साहू का जन्म हुआ।
1892 अमेरिका में भारतीयों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे लेखक, आध्यात्मिक वक्ता और अमेरिकी सेना में सेवारत रहे भगत सिंह थिंद का जन्म तारागढ़, भारत में हुआ।
1897 पेरिस, फ्रांस में लुइस अरागॉन का जन्म हुआ। लुइस अरागॉन प्रसिद्ध फ्रेंच कवि, उपन्यासकार, संपादक, कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य और फ्रांस में अतिवास्तववाद आंदोलन के प्रमुख व्यक्ति बने। लुइस अरागॉन ने एंड्रे ब्रिटोन और फिलिप सुपौल्ट के साथ मिलकर अतिवास्तववादी पत्रिका लिटरेचर की स्थापना की। लुइस अरागॉन का एक उद्धरण, मेरे प्यारे दोस्त, तुम्हारी कल्पना, तुम्हारी सोच से कहीं ज्यादा मूल्यवान है।
1901 मोटर साइकिल रेसिंग की शुरुआत जापान में हुई।
1915 नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।
1919 सिनसिनाटी रेड्स के पिचर एडोल्फो लुके विश्व सीरीज में भाग लेने वाले पहले लैटिन अमेरिकी खिलाड़ी बने। 1919 में इसी दिन मर्फ्रीसबोरो, टेनेसी में जेम्स मैकगिल बुकानन जूनियर का जन्म हुआ। जेम्स मैकगिल बुकानन विख्यात अमेरिकी अर्थशास्त्री बने और सार्वजनिक विकल्प सिद्धांत के लिए जाने गये। उन्होंने अपनी प्रसिद्ध किताब द कैलकुलस ऑफ कंसेंट में सार्वजनिक विकल्प सिद्धांत पेश किया जिसे बुकानन ने 1962 में गॉर्डन टुलॉक के साथ लिखा था। सिद्धांत विकसित करना जारी रखा, अंततः 1986 में आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार प्राप्त किया। बुकानन ने इस सिद्धांत पर शोध शुरू किया कि कैसे राजनेताओं और नौकरशाहों के स्वार्थ, उपयोगिता अधिकतमीकरण और अन्य गैर-धन-अधिकतमीकरण विचार उनके निर्णय लेने को प्रभावित करते हैं।
1923 भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फिजीशियन कादंबिनी गांगुली का निधन हुआ।
1929 राजा अलेक्जेंडर प्रथम ने सर्ब, क्रोएट्स और स्लोवेनिया के साम्राज्य का नाम बदलकर यूगोस्लाविया कर दिया।
1932 इराक को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली।
1938 विख्यात पर्यावरणवादी, नर्मदा नदी संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहे, चित्रकार और लेखक अमृत लाल बेगड़ का जन्म हुआ।
1941 अमेरिका में द माल्टीज फाल्कन, जॉन हस्टन ने डेशिएल हैमेट के प्रसिद्ध 1930 के उपन्यास पर आधारित फिल्म का विश्व प्रीमियर किया गया। इसे समीक्षकों ने सबसे महान जासूसी फिल्म बताया। 1941 को इसी दिन बुखारेस्ट, रोमानिया में निकोले शेरबान तनासोका का जन्म हुआ। निकोले शेरबान तनासोका प्रसिद्ध रोमानियाई इतिहासकार और भाषाविद बने। निकोले शेरबान तनासोका जातीय अरोमानियन थे और वे अपने क्लासिकल भाषाविज्ञान, बायजेंटाइन और ऑटोमन अध्ययन तथा बाल्कन की संस्कृतियों, विशेषकर अरोमानियन संस्कृति के अध्ययन में विशेषज्ञता के लिए जाने गए।
1943 विख्यात भारतीय लेखक गुरचरन दास का जन्म फैसलाबाद, पाकिस्तान में हुआ। उन्होंने आदर्श जीवन के शास्त्रीय भारतीय लक्ष्यों पर आधारित एक त्रयी लिखी है। इंडिया अनबाउंड अर्थ, भौतिक कल्याण पर पहला खंड था, जिसमें स्वतंत्रता से लेकर वैश्विक सूचना युग तक भारत के आर्थिक उत्थान की कहानी बताई गई थी। गुरचरन न्यू यार्क में रहते हैं।
1944 जानी मानी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेत्री, विदेश मंत्री रहीं परनीत कौर का जन्म शिमला में हुआ।
1945 परमाणु अनुसंधान को गुप्त रखने और सुरक्षा नियमों की स्थापना करने वाला मे-जॉनसन विधेयक अमेरिकी कांग्रेस में पेश किया गया यह कभी कानून नहीं बना। प्रस्तावित कानून पर बहस के परिणामस्वरूप परमाणु ऊर्जा अधिनियम (1946) पारित हुआ।
1946 अमेरिकन ओवरसीज एयरलाइंस डगलस डीसी-4 कनाडा के स्टीफनविले, न्यूफाउंडलैंड और लैब्राडोर में अर्नेस्ट हार्मन एयर फोर्स बेस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 39 लोग मारे गए।
1949 सुविखात बाॅलीवुड फिल्म निर्देशक जेपी दत्ता का जन्म हुआ।
1952 ब्रिटेन के लोगों के लिए चाय के सीमित इस्तेमाल का नियम समाप्त किया गया। 12 बरस बाद ब्रिटेन के लोगों को अपनी मर्जी के मुताबिक जितनी चाहें उतनी चाय पीने का अधिकार प्राप्त हुआ। इसी दिन यूनाइटेड किंगडम ने दुनिया की तीसरी परमाणु शक्ति बनने के लिए पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के मोंटेबेलो द्वीप समूह में परमाणु हथियार का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
1953 भारत के पैंतालीसवें प्रधान न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा का जन्म हुआ। इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर का निधन हुआ।
1957 सिंगापुर की बहुप्रतिष्ठित, बहुप्रशंसित, अनेक सम्मान और पुरस्कार प्राप्त थिएटर कलाकार, गायिका और अभिनेत्री जेसिंथा अबिशेगनाडेन का जन्म सिंगापुर में हुआ।
1963 जानी मानी भारतीय फैशन डिजाइनर, इंडियन फैशन हाउस की संस्थापक अनीता डोंगरे का जन्म बांद्रा पश्चिम, बंबई में हुआ।
1965 ब्रिटिश संसद की सदस्य और कंजरवेटिव पार्टी की नेत्री रचेल मैक्लियन का जन्म मद्रास, भारत में हुआ। राचेल हेलेन मैकलीन 2023 में ब्रिटिश आवास और योजना राज्य मंत्री थीं। कंजर्वेटिव पार्टी की सदस्य राचेल हेलेन 2017 से वॉर्सेस्टरशायर में रेडडिच से ब्रिटिश संसद की सदस्य बनीं।
1969 फुलर्टन, कैलिफोर्निया ग्वेन स्टेफनी (ग्वेन रेनी स्टेफनी शेल्टन) का जन्म हुआ। ग्वेन स्टेफनी खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय अमेरिकी गायिका-गीतकार और फैशन डिजाइनर हैं। स्टेफनी बैंड नो डाउट की सदस्य और मुख्य गायिका के रूप में मशहूर हुईं। उनके हिट सिंगल्स में जस्ट ए गर्ल शामिल है। ग्वेन स्टेफनी कहती हैं, जीवन छोटा है और आपको इसका पूरा आनंद लेना चाहिए।
1970 लेबनान के प्रधानमंत्री रशीद करमी की सरकार ने इस्तीफा दिया।
1975 बांग्लादेश के पाकिस्तान से अलग होने के यानी 1971 के बाद पहली बार दोनों देशों बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित हुए।
1977 श्रीमती इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। यह पहला मौका था जब किसी पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार किया गया। यह ग्रहमंत्री चौधरी चरण सिंह और प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का राजनीतिक प्रतिशोध था। गांधी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित न हुए।
1978 भारत का पहला परखनली शिशु कलकत्ता में पैदा हुआ। इसे आधिकारिक रूप से काफी समय बाद मान्यता मिली।
1981 उत्तरी आयरलैंड की मेज जेल में कैदियों की भूख हड़ताल सात महीने चली और दस मौतों के बाद समाप्त हुई।
1984 पेशेवर तौर पर एशली सिंपसन के नाम से सुपरिचित, खूबसूरत, बोल्ड अमेरिकी फिल्म, टेलीविजन, रियलिटी शो गायिका, गीतकार टेलीविजन शो होस्ट एशली रॉस-नेस का जन्म वाको, टेक्सास में हुआ। यह प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री जेसिका सिंपसन की छोटी बहन हैं। एशली ने अपनी बहन के लिए एक बैक-अप डांसर के रूप में अपना करियर शुरू किया और 15 साल की उम्र में टेलीविजन विज्ञापनों में दिखाई दीं। 1984 में इसी दिन भारत की सबसे लंबी दूरी की रेल हिमसागर एक्सप्रेस को कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना किया गया।
1989 तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई।
1986 कनाडा में चाक नदी प्रयोगशालाओं में एक सुपरकंडक्टिंग साइक्लोट्रॉन, टीएएससीसी, आधिकारिक तौर पर खोला गया।
1990 जर्मन लोकतांत्रिक गणराज्य को समाप्त कर दिया गया और यह जर्मनी के संघीय गणराज्य का हिस्सा बन गया। इस घटना को बाद में जर्मन एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 45 वर्षों के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एक होने की औपचारिक रुप से घोषणा की गई।
1991 काफी बोल्ड, खूबसूरत, प्रतिभावान टेलीविजन अभिनेत्री और माॅडल क्रिस्सन बारेट्टो का जन्म मुंबई में हुआ।
1992 प्रसिद्ध भारतीय बिलियर्ड्स खिलाड़ी गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।
1993 मोगादिशु में एक अभियान में अमेरिकी हमले में 18 अमेरिकी सैनिक और 350 से अधिक सोमालियाई लोग मारे गए। 1993 में इसी दिन एग्जारकिया, एथेंस, ग्रीस में कैटेरिना गोगौ (जन्म 1 जून 1940, एथेंस, ग्रीस) का निधन हुआ। कैटेरिना गोगौ खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय कवियित्री, लेखिका और अभिनेत्री थीं। कैटेरिना गोगौ ने बोला था, महत्वपूर्ण यह है कि इंसानियत बनी रहे, मैं आजादी का सपना देख रही हूँ।
1994 जालंधर, पंजाब में अंकिता शौरी का जन्म हुआ जो ब्यूटी क्वीन, सुपरमाॅडल और अभिनेत्री हैं। इसी दिन भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए अपना औपचारिक दावा पेश किया। 1994 में इसी दिन पटना में दशहरे पर बिजली का तार गिरने की अफवाह से मची भगदड़ में 32 लोगों की मौत हुई और सैकड़ों लोग घायल हुए।
1995 चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सहज हस्तांतरण पर सहमति हुई। 1995 में इसी दिन अमेरिका के मशहूर फुटबाल खिलाड़ी ओजे सिंपसन को उनकी पूर्व पत्नी निकोल और उनके मित्र रोनाल्ड गोल्डमैन की हत्या के आरोप से मुक्त कर दिया गया. यह मुकदमा तकरीबन एक वर्ष तक देश में बहुत चर्चित रहा।
1996 मशहूर पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने वनडे-इंटरनेशनल मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रचा।
1999 ऊंची कूद के जाने माने भारतीय पैरा एथलीट निषाद कुमार का जन्म हुआ। इसी दिन आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केंद्र की स्थापना की। इसी दिन 21 अन्य पार्टियों के साथ भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 545 में से 296 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत हासिल किया। कांग्रेस को 114 सीटें मिलीं।
2001 प्रसिद्ध यूनानी अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, लेखक कोस्टास हेट्जिक्रिस्टोस का एथेंस में निधन हुआ। कोस्टास यूनान के सर्वाधिक प्रसिद्ध हास्य नाट्य कलाकारों में से एक थे, जिनका फिल्म उद्योग में 60 वर्षों से अधिक का सफल करियर था।
2002 नोबेल शांति पुरस्कार के लिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देने की सिफारिश की गई। लेकिन नोबल समिति ने इन नेताओं को पुरस्कार के योग्य नहीं माना।
2003 बोस्टन, में विलियम स्टिग (जन्म 14 नवंबर 1907, ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क) का निधन हुआ। विलियम स्टिग प्रसिद्ध अमेरिकी कार्टूनिस्ट, चित्रकार और बच्चों की किताबों के लेखक थे। उनकी किताबों पर फिल्में भी बनीं। विलियम स्टिग ने लिखा है, अकेले होने पर कितना गहरा महसूस होता है। जिंदगी... दुख भरी थी। फिर भी वह खूबसूरत थी। दुख बढ़ने पर सुंदरता फीकी पड़ जाती थी। और दुख खत्म होने पर सुंदरता फिर से लौट आती थी। इसलिए सुंदरता और दुख कुछ इस तरह एक-दूसरे से जुड़े थे, हालांकि वे बिल्कुल एक-जैसे नहीं थे। 2003 में इसी दिन पाकिस्तान ने हल्फ-तृतीय मिसाइल का परीक्षण किया।
2004 पाकिस्तान का चर्मपंथी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।
2006 संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव के रूप में दक्षिण कोरिया के बान की मून का चुनाव हुआ।
2007 त्रिशूर, केरल में मूलायिल नारायण विजयन (जन्म 8 जून 1930, त्रिशूर) का निधन हुआ। वे विजयन माश के नाम से जाने जाते थे। एम.एन. विजयन प्रसिद्ध भारतीय शिक्षाविद, वक्ता, स्तंभकार और मलयालम साहित्य के लेखक थे। वामपंथी विचारधारा वाले बेहतरीन वक्ता विजयन, पुरोगामिनी कला साहित्य संघ के अध्यक्ष और देशभिमानी अखबार के संपादक रहे।
2008 7000 डाॅलर ट्रिलियन अमेरिकी वित्तीय प्रणाली के लिए विधेयक पर राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू बुश ने हस्ताक्षर किये। यह अमेरिकी कंपनियों को मंदी से उबारने के लिए वेलआउट पैकेज का हिस्सा था।
2010 विश्व प्रकृति संगठन (डब्ल्यूएनओ) ने वैश्विक स्तर पर विश्व प्रकृति दिवस का आयोजन किया। यह विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन के कारण हमारे पर्यावरण के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है। 3 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र संघ की एजेंसियां दुनिया भर की संस्थाओं, सरकारों के साथ मिल विश्व प्रकृति दिवस का आयोजन करती हैं। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के बारे में अज्ञानता से निपटना, रीसाइक्लिंग और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने जैसी पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को प्रोत्साहित करना और अंततः ग्रह को बचाने में योगदान देना है।
2013 अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में पांच साल जेल की सजा सुनाई। लागोस, नाइजीरिया में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 13 लोगों की मौत हो गयी। इसी दिन साॅफ्टवेयर कंपनी एडोब ने खुलासा किया कि 2.9 मिलियन ग्राहकों के डेटा से खिलवाड़ किया, चोरी किया गया है और इसमें ग्राहकों की तमाम जानकारियों के साथ क्रेडिट कार्ड की जानकारी भी शामिल है। 2013 में इसी दिन लात्पेदुसा द्वीप (इटली) के पास एक नाव डूबने से करीब 134 लोगों की मौत हुई।
2014 फिलिस्तीन को स्वीडन सरकार ने औपचारिक रूप से एक संप्रभु राज्य के रूप में स्वीकार करने की घोषणा की। संयुक्त राष्ट महासभा फिलिस्तीन को दो साल पहले मान्यता दे चुकी थी।
2015 अफगानिस्तान के कुंदुज अस्पताल हवाई हमले में 42 लोग मारे गए और 33 लापता हो गए। इसी दिन प्रसिद्ध पाकिस्तानी इतिहासकार और लेखक मुहम्मद नवाज खान और पाकिस्तान के प्रसिद्ध पाकिस्तानी दार्शनिक और न्यायाधीश जावेद इकबाल का निधन हुआ।
2021 लखीमपुर खीरी के तिकोनिया नामक जगह पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद वापस लौट रहे किसानों के काफिले पर पीछे से तेज रफ्तार से आई गाड़ियों ने आढ़े-तिरछे होकर किसानों को कुचल दिया, जिसमें एक गाड़ी पलट गई। केंद्रीय ग्रह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के लड़के आशीष मिश्रा उर्फ मोनू भइया ने अपने पिस्टल से गोलियां चलाईं जिससे निकली एक गोली एक किसान के सिर में लगी। इस घटना में मौके पर चार किसानों और इसके बाद हुई हिंसा में एक पत्रकार सहित 4 और कुल मिलाकर 8 लोगों की मौत हो गई। इसी दिन 2021 में इटली के मिलान के पास एक हवाई जहाज दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। डैनियल वासिले पेट्रेस्कु रोमानियाई फुटबॉल प्रबंधक और पूर्व खिलाड़ी का निधन हुआ। डैनियल लीग 1 क्लब जियोनबुक हुंडई मोटर्स के मुखिया थे। एक खिलाड़ी के रूप में पेट्रेस्कू को फुल-बैक या विंगर के रूप में तैनात किया गया था और उन्होंने प्रीमियर लीग टीमों शेफील्ड वेडनसडे, चेल्सी, ब्रैडफोर्ड सिटी और साउथेम्प्टन का प्रतिनिधित्व किया था। यह अमीर कारोबारी और परोपकारी भी थे।
2022 प्रसिद्ध स्विडिश जेनेटिस्ट स्वेंते पाबो को फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई। इसी दिन 2022 में रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड में इंकलाबी मजदूर केंद्र का छठा केंद्रीय सम्मेलन 2-3 अक्टूबर को संम्पन्न हुआ। इसमें विभिन्न राज्यों के मजदूर प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सम्मेलन में पिछले 3 साल के अंतरास्ट्रीय, राष्ट्रीय घटनाओं, परिघटनाओं पर बिस्तार से परिचर्चा की गयी। अगले 3 सालों के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव किया। सम्मेलन द्वारा अध्यक्ष खीमानंद, उपाध्यक्ष पंकज कुमार, महासचिव रोहित एवं कोष सचिव सुरेंद्र सिंह निर्वाचित हुए। सम्मेलन ने 6 प्रस्ताव सर्वसमत्ति से पास किए गये, बढते हिंदू फासीवाद, नई श्रम संहिता के विरोध में और श्रीलंका में पूंजीवादी शासको के विरुद्ध जनता के जबरदस्त संघर्ष के समर्थन में, अग्निपथ योजना के विरोध में, शहीदों को श्रद्धांजलि, लुटेरे साम्राज्यवादी अन्याय पूर्ण युद्ध के विरोध में प्रस्ताव लिए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष खीमानंद ने कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था का संकट इस दौरान गहराता जा रहा है। कोरोना काल ने इस संकट को और अधिक घनीभूत कर दिया है। उसके बावजूद भी शासक वर्ग द्वारा उदारीकरण, निजीकरण, वैश्वीकरण की नीतियों को ही तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। खुले सत्र में मजदूर सहयोग केंद्र के अध्यक्ष मुकुल ने कहां की इंकलाबी मजदूर केंद्र ने अपना छठा सम्मेलन आज कठिन दौर में किया। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा) द्वारा 4 मजदूर विरोधी श्रम कोड्स को रद्द करने के लिए देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा।
2023 थॉमस फ्रांसिस गैम्बिनो का निधन हुआ। गैम्बिनो इतालवी-अमेरिकी न्यूयॉर्क शहर का माफिया था और गैम्बिनो अपराध परिवार का लंबे समय तक कैपोरगाइम था, जिसने न्यूयॉर्क शहर के गारमेंट डिस्ट्रिक्ट में आकर्षक ट्रकिंग रैकेट को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया था। वह कार्लो गैम्बिनो का बेटा, पॉल कैस्टेलानो का भतीजा और टॉमी लुचेस का दामाद था। यह सब अपराधी और माफिया थे।
2024 भारत सरकार ने बंगाली, असमिया, मराठी, पाली और प्राकृत भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की घोषणा की। 2024 में इसी दिन प्रसिद्ध फ्रेंच अभिनेता, लेखक और निर्देशक मिशेल ब्लैंक, जाने माने फ्रेंच कॉमिक्स लेखक और कलाकार पियरे क्रिस्टिन तथा सुपरिचित ब्राजीलियन पत्रकार और टेलीविजन एंकर सीड मोरेरा का निधन हुआ।
2025 वेनेजुएला के विदेश मंत्री यवन गिल ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि गुरुवार को हमारे तटों से लगभग 75 किलोमीटर दूर अमेरिकी विमानों के उड़ने का पता लगाया गया। उन्होंने कहा कि अमेरिका का यह कदम वेनेजुएला के लिए एक उकसावे की कार्रवाई है, जो राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए खतरा है। यह अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करता है। चीन की समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कैरेबियन सागर में अमेरिका के युद्धपोतों की मौजूदगी ने वेनेजुएला के नागरिक विमानों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। इससे पहले, वेनेजुएला के रक्षा मंत्री व्लादिमीर पैड्रिनो लोपेज ने दक्षिणी कैरेबियन सागर में अमेरिकी विमानों की तैनाती और वेनेजुएला के उन लोगों के खिलाफ अमेरिकी सरकार के सैन्य उत्पीड़न की निंदा की, जो शांति, काम और खुशी चाहते हैं।
3 अक्टूबर विशेष - वर्सेस्टर, मैसाचुसेट्स, अमेरिका के एक कमर्शियल आर्टिस्ट हार्वे बॉल ने 1963 में स्माइली फेस बनाया था। यह इमेज दुनिया में अच्छी भावना और खुशी का सबसे जाना-पहचाना प्रतीक बन गया। 1999 में इसे फिर से नियंत्रित करने के लिए वर्ल्ड स्माइल डे को अक्टूबर के प्रथम शुक्रवार आधिकारिक दिवस बना दिया गया। इस दिन के जश्न का तरीका सरल लेकिन असरदार था, लोगों को इस दिन मुस्कुराना था और दुनिया भर में अच्छे काम करने थे। हार्वे चाहते थे कि मुस्कुराहट इंसान से जुड़ी रहे। ऐसा करके आप मुस्कुराएंगे और बदले में आप किसी और को भी मुस्कुराएंगे और उनका दिन अच्छा बनाएंगे।
विश्व टेंपरेंस दिवस 2025 में शुक्रवार, 3 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। यह दिन लोगों को शराब के सेवन का व्यक्तिगत स्वास्थ्य, रिश्तों और समाज पर पड़ने वाले प्रभाव पर सोचने के लिए प्रोत्साहित करता है। विश्व टेंपरेंस दिवस की शुरुआत 1800 के दशक के अंत में श्रीलंका में हुई थी। श्रीलंका के बौद्ध नेताओं ने अपने समुदायों में शराब से होने वाली हानि को रोकने के लिए इसे बढ़ावा दिया। उन्होंने लोगों को परिवार की जिंदगी और स्वास्थ्य में सुधार के लिए शराब कम करने या न पीने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldHistoryonOctober3 #WorldSmileDay #Venezuela #WorldTemperanceDay #WorldNatureDay #LakhimpurKheri #farmersprotest #WilliamSteig #AnkitaShauri #KaterinaGogou #KrissannBarretto #GwenStefani #LouisAragon #Dainikjagran #Amarujala #dainikbhaskar #LIC #ILO #CNBC #BBC #CNN #WSJ #NYT #WP #Foxnews #cbs #mtv #ndtv #nature #humanity #literature #film #Environment #polution #inflation #unemployment #economicslowdown #bse #dw #IndianNationalCongress #rjd #samajwadiparty #bsp #cpi #cpm #cpiml #bjd #dmk #aiadmk #hollywwod #bollywood #entertainment #actor #actress #film #tv #quotes #thoughts #AlJazeera #English #hindi #urdu #rahulgandhi #Freedom #freepress #forestry #peace #whatsApp #instagram #facebook #telegram #quora #UNESCO #rudrapur #china #india #war #fact #life #politics #upi #googlepay #donation #humanity #ClimateChange #environment #urdushayari #Reddit #Medium #NanditaRaj #blogger #news #historicalfacts #poet #shortstory #writer #literarycritic #journalism #APBharati #udhamsinghnagar #Uttarakhand #AnitaDongre #GermanUnityDay





0 टिप्पणियाँ