97 ईस्वी में 28 अक्टूबर को रोमन सम्राट नर्व को प्रेटोरियन गार्ड ने जनरल मार्कस उल्पियस ट्राजनस को अपना उत्तराधिकारी अपनाने को मजबूर किया।
306 ईस्वी में 28 अक्टूबर को मैक्सेंटियस रोमन सम्राट घोषित किया गया।
312 ईस्वी में 28 अक्टूबर को कोस्तांतिनोपल के सम्राट कॉन्सटेंटाइन द ग्रेट ने मैक्सिमियस को रोम के मैलिनियन ब्रिज के युद्ध में हराया। कोस्तांतिनोपल आज का आधुनिक इस्तांबूल है। तुर्की का प्रमुख नगर।
969 ईस्वी में 28 अक्टूबर को बाइजेंटाइन साम्राज्य ने अरब शासन से अन्ताकिया (एंटिओक) को पुनः हासिल किया।
1016 ईस्वी में 28 अक्टूबर को हेनरी तृतीय का जन्म हुआ। हेनरी तृतीय 1046 से 1056 में अपनी मृत्यु तक पवित्र रोमन सम्राट रहा। हेनरी तृतीय सालियन राजवंश का सदस्य, कॉनराड द्वितीय और गिसेला ऑफ स्वाबिया का सबसे बड़ा बेटा था।
1138 सोचाजेव, पोलैंड में बोल्सलॉ तृतीय व्रीमाउथ (जन्म 20 अगस्त 1086) का निधन हुआ। बोल्सलॉ तृतीय व्रीमाउथ 1102 और 1107 के बीच लेसर पोलैंड, सिलेसिया और सैंडोमिर्ज का ड्यूक था और 1107 और 1138 के बीच पूरे पोलैंड का शासक था। वह ड्यूक व्लादिस्लाव प्रथम हरमन और उनकी पहली पत्नी, बोहेमिया की जूडिथ की एकमात्र संतान था।
1225 ओमी (अब शिगा) जिएन (जन्म 17 मई 1155 क्योटो) का निधन हुआ। जिएन अपने समय के प्रतिष्ठित जापानी कवि, इतिहासकार और बौद्ध भिक्षु थे।
1344 स्मिर्नियोट धर्मयुद्ध के दौरान आयडिनिड समुद्री डकैती के जवाब में लैटिन ईसाइयों ने स्मिर्ना के निचले शहर पर कब्जा कर लिया।
1420 निषिद्ध शहर का निर्माण पूरा हुआ और बीजिंग को आधिकारिक तौर पर मिंग राजवंश की राजधानी घोषित किया गया। निषिद्ध शहर चीन के बीजिंग में इंपीरियल सिटी के केंद्र में शाही महल परिसर है। यह 24 मिंग और किंग राजवंश सम्राटों का निवास स्थान रहा और 1420 से 1924 तक 500 से अधिक वर्षों तक चीन में राजनीतिक शक्ति का केंद्र रहा। महल अब पैलेस संग्रहालय द्वारा प्रशासित है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में, यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक है। निषिद्ध शहर चीनी इतिहास का सबसे प्रसिद्ध महल है और यह दुनिया में अभी भी उपयोग किया जा रहा सबसे बड़ा संरक्षित शाही महल परिसर है।
1466 रॉटरडैम या गौडा, बरगंडी नीदरलैंड, पवित्र रोमन साम्राज्य में डेसिडेरियस इरास्मस रोटेरोडामस का जन्म हुआ। इरास्मस डच मानवतावादी, ईसाई धर्मशास्त्री और दार्शनिक थे। वे अपने लेखन के माध्यम से उत्तरी पुनर्जागरण के सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक और पश्चिमी संस्कृति के एक प्रमुख व्यक्ति थे। इरास्मस ने कहा था, जो अत्याचार को अनुमति देता है, वह अपराध का भागीदार होता है।
1492 क्रिस्टोफर कोलंबस ने क्यूबा के पूर्वी तट की खोज की, जिसके बाद स्पेन की सेनाएं इस क्षेत्र में पहुंचीं।
1538 यूनिवर्सिडैड सैंटो टॉमस डी एक्विनो की स्थापना डोमिनिकन गणराज्य में हुई। सेंट थॉमस एक्विनास यूनिवर्सिटी (यूनिवर्सिडैड डी सैंटो टॉमस डी एक्विनो) डोमिनिकन गणराज्य में पहला अमेरिकी उच्च शिक्षा का संस्थान है। इसकी स्थापना पोप बुल के जरिये हुई। इसे 1538 में सेंटो डोमिंगो, कैरेबियाई द्वीप हिस्पानियोला, वर्तमान डोमिनिकन गणराज्य में स्थापित किया गया। 1558 तक स्पेन के राजा द्वारा आधिकारिक प्रमाणीकरण नहीं मिला था। विश्वविद्यालय का मुख्यालय चर्च और कॉन्वेंट ऑफ लॉस डोमिनिकोस था। इसे 1801 में बंद कर दिया गया और 1823 और उसके बाद 1914 में नवीन रूप में फिर से खोला गया और इसका नाम यूनिवर्सिडैड ऑटोनोमा डी सैंटो डोमिंगो रखा गया।
1599 टूर्स, टूरेन, किंगडम ऑफ फ्रांस में मैरी ऑफ द इनकार्नेशन का जन्म हुआ। मैरी ऑफ द इनकार्नेशन प्रसिद्ध फ्रांसीसी उर्सुलाइन नन बनीं। उर्सुलाइन ऑर्डर की स्थापना के लिए न्यू फ्रांस (क्यूबेक) में भेजी गई ननों के एक समूह के सदस्य के रूप में मैरी ने न्यू फ्रांस में कैथोलिक धर्म का प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैरी ऑफ द इनकार्नेशन धार्मिक लेखिका थीं और उन्हें नई दुनिया में लड़कियों के पहले स्कूल की स्थापना का श्रेय दिया जाता है। उनके अतुलनीय योगदान के कारण कैथोलिक चर्च ने उन्हें संत घोषित किया। कनाडा का एंग्लिकन चर्च उनकी याद में धार्मिक पर्व 28 अक्टूबर को मनाता है।
1627 मुगल बादशाह अकबर के बेटे मुगल शासक सलीम यानी जहांगीर का निधन हुआ।
1718 क्रोएशियाई पुजारी, गणितज्ञ, खगोलशास्त्री और खोजकर्ता इग्नासिजे सेंटमार्टोनी का निधन हुआ।
1726 दुनिया भर में लोकप्रिय हुई लंदन में जोनाथन स्विफ्ट द्वारा लिखित और बेंजामिन मोटे द्वारा प्रकाशित गुलिवर ट्रेवल्स किताब प्रकाशित की गई।
1791 फ्रांस में महिलाओं के अधिकारों का घोषणापत्र प्रकाशित किया गया।
1851 बंगाल मे ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई।
1863 जेनेवा में एक कॉन्फ्रेंस के तहत इंटरनेशनल रेडक्रॉस कमेटी का गठन हुआ।
1867 स्वामी विवेकानंद की शिष्या सिस्टर निवेदिता का आयरलैंड में जन्म हुआ। सिस्टर निवेदिता (मार्गरेट एलिजाबेथ नोबल) आयरिश शिक्षिका, लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूल संस्थापक और स्वामी विवेकानंद की शिष्या रहीं। अपना बचपन और युवावस्था निवेदिता ने आयरलैंड में बिताई। उनकी सगाई एक वेल्श युवक से हुई थी, लेकिन सगाई के बाद उस युवक की मृत्यु हो गई। बाद में निवेदिता अध्यात्म के क्षेत्र में आ गईं।
1871 प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार और प्रसिद्ध बांग्ला कवि एवं संगीतकार अतुल प्रसाद सेन का जन्म हुआ।
1886 विख्यात ब्रिटिश आर्कियोलोजिस्ट, लेखक, अध्ययेता ओ. जी. एस. क्राफोर्ड का जन्म बंबई में हुआ।
1886 न्यूयॉर्क के लिबर्टी आइलैंड पर खड़ी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का लोकार्पण राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने किया। यह अमेरिका और फ्रांस की दोस्ती का प्रतीक है। यह मूर्ति देखी जाने वाली अवस्था में साबुत नहीं थी बल्कि इसके 350 छोटे-छोटे हिस्से या टुकड़े थे। जुलाई 1884 में फ्रांस में बनकर तैया हुई थी। 350 टुकड़े 214 बक्सों में पैक किये गये थे। स्टैच्यू को पेरिस से न्यूयॉर्क पहुंचने में 4 महीने का समय लगा। इस मूर्ति के मुकुट पर 7 किरणें हैं, जो दुनिया के 7 महाद्वीपों और 7 महासागरों का प्रतीक है। 1986 में मरम्मत के दौरान नई मशाल को 24 कैरेट सोने की पतली चादर से घेरा गया। मूर्ति के बाएं हाथ में नोटबुक या टेबलेट है, जिस पर श्रन्स्ल् प्ट डक्ब्ब्स्ग्ग्टप् लिखा है, जो जुलाई 4, 1776 यानी अमेरिका की आजादी की तिथि दर्शाता है। यूनेस्को ने इसे 1984 में ग्लोबल हेरिटेज साइट घोषित किया था। 1492 में कोलंबस द्वारा अमेरिका खोजने के बाद वहां स्पेन, इटली, फ्रांस, ब्रिटेन आदि देशों द्वारा खूब लूट मचाई गई, मूल निवासियों की हत्याएं की गईं, यातनाएं दी गईं और गुलाम बनाकर मुनाफा कमाया गया। लंबे समय तक अमेरिका पर अलग-अलग हिस्सों में तमाम देशों का कब्जा रहा। अमेरिकियों ने लंबे समय आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। इसमें लाखों लोग ब्रिटेन और अन्य देशों के द्वारा मारे गये। स्वतंत्रता के बाद जो लोग सत्ता में आए उनमें भी अधिकतर बाहरी थे। उनकी गुलामी से मुक्ति के लिए और नागरिक अधिकार हासिल करने के लिए भी सौ साल से अधिक संघर्ष करना पड़ा। कई सौ साल अमेरिकियों ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। 1776 में अमेरिका विदेशी गुलामी से आजाद हुआ। वर्तमान अमेरिका के अनेक राज्य अमेरिका ने विदेशी साम्राज्यों से मोटी रकम चुका कर खरीदे थे।
1891 जापान में आए जबरदस्त भूकंप से 7300 लोगों की मौत हुई।
1892 मोहन दास कर्मचंद गांधी और कस्तूरबा गांधी के दूसरे बेटे मणीलाल गांधी का जन्म राजकोट, गुजरात में हुआ।
1899 विख्यात जर्मन-अमेरिकी इंजीनियर ओटमार मर्जेंथेलर का निधन हुआ जिन्होंने लाइनोटाइप मशीन का आविष्कार किया था। लाइनोटाइप मशीन लाइन कास्टिंग मशीन थी जिसका उपयोग प्रिंटिंग में किया जाता था। लाइनोटाइप एक हॉट मेटल टाइपसेटिंग सिस्टम था जो एक बार के उपयोग के लिए मेटल टाइप की लाइनें कास्ट करता था। 19वीं सदी के अंत से लेकर 1970 और 1980 के दशक तक लाइनोटाइप टाइपसेटिंग खासकर छोटे आकार के बॉडी टेक्स्ट, अखबारों, पत्रिकाओं और पोस्टरों की छपाई करने के लिए मुख्य जरिया था। जब इसे बड़े पैमाने पर फोटोटाइपसेटिंग और डिजिटल टाइपसेटिंग द्वारा बदल दिया गया यह कम्पोजिंग स्टिक और उथले उपविभाजित ट्रे, जिन्हें केस कहा जाता था, का उपयोग करके अक्षर-दर-अक्षर मैन्युअल टाइपसेटिंग के पिछले उद्योग मानक की तुलना में एक महत्वपूर्ण सुधार था।
1900 जर्मनी के विख्यात संस्कृतवेत्ता, प्राच्य विद्या विशारद, लेखक एवं भाषाशास्त्री मैक्स मूलर का निधन हुआ।
1913 जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की स्थापना हुई।
1914 पोलियो की पहली सुरक्षित वैक्सीन बनाने वाले अमेरिकी फिजीशियन और मेडिकल रिसर्चर जोनास साल्क का जन्म हुआ।
1918 ऑस्ट्रिया और हंगरी के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।
1922 इटली में रोम मार्च के जरिए फासिस्ट शक्तियों ने सत्ता पर अधिकार किया और बेनीतो मुसोलनी प्रधानमंत्री बना।
1929 अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट धराशायी हुआ। बाजार 24 फीसदी तक गिर गया। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी आर्थिक गिरावट कहा जाता है।
1930 हिंदी फिल्मों के सुविख्यात गीतकार अंजान का जन्म हुआ।
1933 एक सर्वेक्षण से निष्कर्ष निकला कि बढ़ती गरीबी के कारण टीबी, डिप्थीरिया, स्कार्लेट ज्वर के रोगियों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है।
1938 जाने माने भारतीय, कनाडाई कला प्रशासक ज़रीन मेहता का बंबई में जन्म हुआ।
1954 विख्यात अंग्रेजी लेखक अर्नेस्ट हेमिंग्वे को साहित्य का नोबल पुरस्कार देने के लिए चुना गया।
1955 शीतल पेय पेप्सी की निर्माता कंपनी पेप्सिको की मुखिया हुई इंदिरा नूयी का जन्म मद्रास / चेन्नई भारत में हुआ।
1955 महज 13 साल की उम्र में पहला सॉफ्टवेयर प्रोग्राम लिखने वाले बिल गेट्स का जन्म सिएटल, अमेरिका में 28 अक्टूबर 1955 को हुआ था। बिल हाईस्कूल में पढ़ाई के दौरान स्कूल के पेरोल सिस्टम बना रहे प्रोग्रामर्स के एक ग्रुप की मदद की और ट्रैफ-ओ-डेटा बनाई, जिसने स्थानीय प्रशासन को ट्रैफिक-काउंटिंग सिस्टम बेचे। बिल गेट्स सबसे अमीर आदमी बने और उनकी दिग्गज कंपनी है माइक्रोसाफ्ट।
1963 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंद, नोटबंदी के वक्त रिजर्व बैंक के गवर्नर बनाए गये उर्जित पटेल का जन्म केन्या की राजधानी नैरोबी में हुआ।
1966 टैकोमा पार्क, मैरीलैंड में मैट ड्रज (मैथ्यू नाथन ड्रज) का जन्म हुआ। मैट ड्रज प्रखर अमेरिकी पत्रकार और अमेरिकी समाचार एग्रीगेटर, ड्रज रिपोर्ट के निर्माता, संपादक हैं। ड्रज लेखक और पूर्व रेडियो व टेलीविजन शो होस्ट भी हैं। मैट ड्रज ने कहा है, हम एक ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जो छोटी आवाजों के शोर से गुंजायमान है। हर नागरिक एक रिपोर्टर हो सकता है, सत्ताधारियों से मुकाबला कर सकता है।
1967 विश्व विख्यात अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल जूलिया रॉबर्ट्स का जन्म हुआ। बोल्ड और खूबसूरत जूलिया 1990 के दशक में हॉलीवुड की सर्वाधिक पारिश्रमिक पाने वाली अभिनेत्री हुईं।
1971 ग्रेट ब्रिटेन ने अपना पहला अर्थ सैटेलाइट प्रॉस्पेरो लॉन्च किया।
1978 जाने माने टेलीविजन एवं फिल्म अभिनेता तथा माॅडल विवान भटेना का जन्म अमृतसर में हुआ।
1983 भारत में काम करने वाली दक्षिण अफ्रीकी स्टेंड अप काॅमेडियन, इंप्रूव आर्टिस्ट, अभिनेत्री एवं यूट्यूबर कनीज सुरका का जन्म मथाथा, दक्षिण अफ्रीका में हुआ।
1986 जानी मानी हिंदी, तमिल और मलयालम सहित अनेक भाषाओं की फिल्मों की अभिनेत्री तथा माॅडल अदिति राव हैदरी का जन्म हैदराबाद में हुआ।
1987 जानी मानी हिंदी एवं तमिल फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल रिया बामनियाल का जन्म हुआ।
1989 जानी मानी कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री, फिल्म निर्मात्री और माॅडल शर्मिला मांद्रे का जन्म बंगलौर में हुआ।
1995 विश्व की सबसे घातक मेट्रो रेल दुर्घटना अजरबैजान के बाकू में हुई, जहां विद्युत खराबी के कारण आग लग गई जिससे 289 यात्री मारे गए और 265 घायल हो गए।
1998 इंटरनेशनल पुलिस आॅर्गेनाइजेशन यानी इंटरपोल की 67वीं आमसभा अत्याधुनिक तकनीकीयुक्त आतंकवाद और अन्य आधुनिक संगठित अपराधों से निपटने की एक नयी रणनीति के साथ समाप्त हुई।
2001 जर्मन के चांसलर गेरहार्ड श्रोएडर भारत की यात्रा पर आये। इसी दिन इस्लामिक आतंकवादियों ने पूर्वी पाकिस्तान में एक चर्च पर प्रार्थना के दौरान हमला किया, कई बच्चों सहित 18 लोग मारे गए।
2004 चीन की राजधानी बीजिंग के एक इलाके में 4000 वर्ष पुराने मकबरों का पता चला।
2005 चेकोस्लोवाकिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। चैक और स्लोवाक अलग-अलग देश बन गये।
2007 अर्जेंटीना ने क्रिस्टीना फर्नांडीज डी क्रिचनर को देश की पहली महिला राष्ट्रपति चुना। इसी दिन इजरायल के प्रधानमंत्री एहूद ओलमर्ट ने तुर्की के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने के लिए अपने तुर्की समकक्ष रिसप तैयप एर्दोआन से क्षमा याचना की।
2009 पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाके से 117 लोग मरे, 213 घायल हुए। 2009 में इसी दिन नासा ने एरेस आई-एक्स मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसके अल्पकालिक नक्षत्र कार्यक्रम के लिए एकमात्र रॉकेट लॉन्च था। 2009 में इसी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मैथ्यू शेपर्ड और जेम्स बर्ड जूनियर घृणा अपराध रोकथाम अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
2010 बीजिंग, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना में लियांग कांग्जी का निधन हुआ। लियांग कांग्जी चीनी इतिहासकार थे और प्रभावी पर्यावरण कार्यकर्ता हुए। पर्यावरण संरक्षण के लिए लियांग कांग्जी ने 1994 में फ्रेंड्स ऑफ नेचर की स्थापना की थी जो पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त पहला पर्यावरण गैर-सरकारी संगठन था।
2011 लखनऊ में भारत के प्रख्यात हिंदी व्यंग्य लेखक, कथाकार श्रीलाल शुक्ल का देहावसान हुआ। श्रीलाल शुक्ल का एक व्यंग्य उद्धरण, अपने देश का कानून बहुत पक्का है, जैसा आदमी वैसी अदालत।
2012 सीरिया में संघर्ष विराम के उल्लंघन में 128 लोग मारे गये। इसी दिन जर्मनी के सेबेस्टियन वेटेल ने वर्ष 2012 का फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री खिताब जीता।
2013 विख्यात हिंदी लेखक, उपन्यासकार और तमाम विमर्श खड़े करने वाले और बहुचर्चित हिंदी साहित्यिक पत्रिका हंस के संपादक राजेंद्र यादव का दिल्ली में देहांत हुआ। 2013 में इसी दिन चीन के तियानमेन स्क्वायर में एक कार के अवरोधकों से टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई और 38 लोग घायल हो गए।
2014 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के सिग्नस सीआरएस ऑर्ब-3 रीसप्लाई मिशन को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ले जाने वाला रॉकेट वर्जीनिया के वॉलॉप्स द्वीप में मिड-अटलांटिक क्षेत्रीय स्पेसपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही फट गया।
2017 स्पेन में कैटालोनिया की संसद ने स्वतंत्र क्षेत्र घोषित करने के पक्ष में वोटिंग की।
2018 जायर बोल्सोनारो 57 मिलियन वोटों की बढ़त लेकर ब्राजील के राष्ट्रपति चुने गए। वर्कर्स पार्टी के उम्मीदवार फर्नांडो हद्दाद दूसरे नंबर पर रहे। 16 वर्षों में यह पहली बार हुआ कि वर्कर्स पार्टी का कोई उम्मीदवार राष्ट्रपति नहीं चुना गया। इसी दिन 2018 में प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई नियम फुटबॉलर कॉलिन सिल्विया का निधन हुआ।
2022 नेस्बिट, मिसिसिपी, यू.एस. में प्रसिद्ध अमेरिकी गायक-गीतकार और पियानोवादक जेरी ली लुईस का निधन हुआ। प्रतिष्ठित अमेरिकी पियानोवादक, गायक और गीतकार थे। द किलर उपनाम से मशहूर जेरी ली लुईस रॉक एन रोल के पहले महान जंगली आदमी के रूप में वर्णित किया गया था। रॉक एंड रोल और रॉकबिली संगीत के अग्रणी लुईस ने 1952 में न्यू ऑरलियन्स, लुइसियाना में कोसिमो माटासा के जे एंड एम स्टूडियो में अपनी पहली रिकॉर्डिंग की और 1956 में मेम्फिस, टेनेसी में सन रिकॉर्ड्स में शुरुआती रिकॉर्डिंग की। क्रेजी आर्म्स की दक्षिणी संयुक्त राज्य अमेरिका में 300,000 प्रतियां बिकीं। उनका 1957 का हिट होल लोट्टा शेकिन गोइन ऑन था जिसने लुईस को दुनिया भर में प्रसिद्धि दिलाई। इसके बाद उन्होंने ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर, ब्रेथलेस और हाई स्कूल कॉन्फिडेंशियल जैसे प्रमुख हिट गाने दिए।
2023 रग्बी विश्व कप का फाइनल फ्रांस के सेंट-डेनिस स्थित स्टेड डी फ्रांस में आयोजित किया गया, इसमें दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 11-12 से हराकर अपना चौथा वेब एलिस कप जीता और ऐसा करने वाला पहला देश बना। 2023 में इसी दिन प्रसिद्ध अमेरिकी-कनाडाई अभिनेता मैथ्यू पेरी एवं चर्चित अमेरिकी आइस हॉकी खिलाड़ी एडम जॉनसन का निधन हुआ।
2024 इतालवी रोमन कैथोलिक कार्डिनल रेनाटो मार्टिनो, अमेरिकी निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक पॉल मॉरिससे, किंगडम असेंबली ऑफ ईरान के जर्मन-अमेरिकी सहयोगी जमशेद शर्महद किंगडम असेंबली ऑफ ईरान एवं प्रसिद्ध जापानी मंगा कलाकार काजुओ उमेजु का निधन हुआ। 2024 में इसी दिन हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नव निर्वाचित विधायक और पहलवान विनेश फोगाट और महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा है कि वाराणसी में पीड़ित महिला के परिजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-भारतीय जनता पार्टी (आरएसएस-भाजपा) नेता की सह पर जेल में है और जिस पर आरोप लगे हैं, वह छुट्टा घूम रहा है इसलिए पीड़िता की लड़ाई में वे उसके साथ खड़ी हैं और मिलकर उसकी लड़ाई लड़ेंगी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सुश्री फोगाट ने सोमवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पीड़िता को आरएसएस-भाजपा नेता चार साल से दुष्कर्म की धमकियां दे रहा है, लेकिन पुलिस में शिकायत करने पर उसे जेल भेजने की बजाय पीड़िता के परिजनों को ही जेल में डाल दिया और आरोपी खुला घूम कर भाजपा नेताओं का उसे बचाने के लिए आभार जता रहा है। लाम्बा ने कहा, बेटी बचाओ का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की एक बेटी की आपबीती है जिसे भाजपा आरएसएस नेता राजेश सिंह चार साल से उसे बलात्कार की धमकियां दे रहा है और सत्ता में बैठे लोगों का फायदा उठाकर आजाद घूम रहा है, जबकि पीड़िता का परिवार जेल में है। पीड़ित महिला अपने 9 साल के बच्चे और बूढ़े मां-बाप के साथ दर-दर की ठोकरें खा रही है और न्याय की गुहार लगा रही है।
28 अक्टूबर को नाजियों से यूक्रेन की मुक्ति की वर्षगांठ है वर्तमान यूक्रेन के क्षेत्र की जनता नाजी जर्मन सैनिकों से मुक्ति का जश्न मनाती है। यह दिन 28 अक्टूबर 1944 को एडोल्फ हिटलर शासित नाजी जर्मनी से यूक्रेन की मुक्ति का स्मरण कराता है।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#RajendraYadav #ShrilalShukla #InternationalAnimationDay #BillGates #IndiraNooyi #JuliaRoberts #AditiRaoHydari #SharmilaMandre #RiyaBamniyal #MattDrudge #WorldHistoryofOctober28 #Airtel #IPC #CRPC #BNS #LIC #ILO #CNBC #BBC #CNN #WSJ #NYT #WP #Foxnews #cbs #mtv #ndtv #nature #humanity #literature #film #Environment #polution #inflation #unemployment #economicslowdown #bse #dw #IndianNationalCongress #rjd #samajwadiparty #bsp #cpi #cpm #cpiml #bjd #dmk #aiadmk #hollywwod #bollywood #entertainment #actor #actress #film #tv #quotes #thoughts #AlJazeera #English #hindi #urdu #rahulgandhi #Freedom #freepress #forestry #peace #whatsApp #instagram #facebook #telegram #quora #UNESCO #rudrapur #china #india #war #fact #life #politics #upi #googlepay #donation #humanity #ClimateChange #environment #urdushayari #Reddit #Medium #NanditaRaj #blogger #news #historicalfacts #poet #shortstory #writer #literarycritic #journalism #peoplesfriend #APBharati #udhamsinghnagar #Uttarakhand #Rudrapur #UnitedNations #Microsoft #SrinivasaRamanujan #Erasmus #SisterNivedita





0 टिप्पणियाँ