Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

27 अक्टूबर का विश्व इतिहास: भारत एवं विश्व में 1700 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, मशहूर लोगों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी Important Historical Events of October 27




312 ईस्वी में 27 अक्टूबर को मिल्वियन ब्रिज की लड़ाई रोमन सम्राट कॉन्स्टेंटाइन प्रथम और मैक्सेंटियस के बीच हुई। इसका नाम मिलवियन ब्रिज से लिया गया है, जो तिबर पर एक महत्वपूर्ण मार्ग है। कॉन्स्टेंटाइन ने लड़ाई जीत ली और रोमन साम्राज्य का एकमात्र शासक बनने के लिए प्रभावशाली व्यक्ति बने। युद्ध के दौरान मैक्सेंटियस तिबर नदी में डूब गया लेकिन बाद में उसके शरीर को नदी से निकाल सिर काट दिया तथा अफ्रीका ले जाने से पहले युद्ध के अगले दिन उसके सिर को रोम की सड़कों पर घुमाया गया। ईसाई इतिहासकार कैसरिया के युसेबियस और लैक्टेंटियस के अनुसार, लड़ाई में जीत से कॉन्स्टेंटाइन के ईसाई धर्म में रूपांतरण की शुरुआत हुई। कैसरिया के यूसेबियस के अनुसार कॉन्स्टेंटाइन और उसके सैनिकों के पास ईसाई भगवान द्वारा भेजा गया एक विजन था। इसे जीत के वादे के रूप में समझा गया और ची रो का चिन्ह, ग्रीक में ईसा मसीह के नाम के पहले दो अक्षर, जिसे कॉन्सटेंटाइन का आर्क कहा गया, सैनिकों की ढाल पर चित्रित किये गये थे। कॉन्सटेंटाइन की सफलता का श्रेय दैवीय हस्तक्षेप को दिया गया, यद्यपि स्मारक किसी भी खुले तौर पर ईसाई प्रतीकवाद को प्रदर्शित नहीं करता। मतलब यह है कि कॉन्सटेंटाइन अपने लड़ाकों को यह विश्वास दिलाने में सफल हो गया कि उनकी जीत सुनिश्चित है क्योंकि भगवान की ऐसी मर्जी है और उसने इस बावत संदेश दिया है। इसलिए कॉन्स्टेंटाइन प्रथम ईश्वर साथ है की धारणा के साथ पूरे मनोयोग से लड़े और भयंकर मार-काट करते हुए आगे बढ़े।

892 ईस्वी में 27 अक्टूबर को चीन के तांग राजवंश में ली जूओ का जन्म हुआ। ली जूओ एंपरर झाओक्सुआन आफ तांग और एंपरर ऐ आफ तांग ऐ तांग भी कहलाए। ली जूओ चीन के तांग राजवंश के अंतिम सम्राट थे। उन्होंने कठपुतली शासक के रूप में 904 से 907 तक शासन किया। ली जूओ सम्राट झाओजोंग के पुत्र थे।

921 ईस्वी में 27 अक्टूबर को शिंगझोउ (आधुनिक जिंगताई, हेबेई, चीन) में चाई रोंग का जन्म हुआ। चाई रोंग चीन के झोउ राजवंश के दूसरे सम्राट बने और 954 से 959 में अपनी मृत्यु तक शासन किया।

1156 सेंट-गिल्स, गार्ड, ऑक्सिटेनी में रेमंड छठे का जन्म हुआ। रेमंड 1194 से 1222 तक टूलूज का काउंट और प्रोवेंस का मार्कि्वस रहा।

1275 एम्स्टर्डम शहर की पारंपरिक स्थापना हुई। एम्स्टर्डम (शाब्दिक अर्थ डैम इन द एम्स्टेल) एम्स्टर्डम नीदरलैंड की राजधानी है और नीदरलैंड का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। एम्स्टर्डम को उत्तर का वेनिस कहा जाता है, एम्स्टर्डम में बड़ी संख्या में नहरों के कारण यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है। 1275 में इसी दिन सबसे पुराना रिकॉर्ड ओना सर्टिफिकेट हॉलैंड के काउंट फ्लोरिस पंचम ने हस्ताक्षरित कर निर्गत किया जिसमें इनहैंबेंट्स को अनुमति दी थी, जिन्होंने अम्स्टेल के पार एक बांध के साथ एक पुल बनाया था और पुल के टोल का भुगतान करने से छूट दी गई थी।

1524 फ्रांसीसी सैनिकों ने पाविया की घेराबंदी की। पाविया इटली में मिलान के दक्षिण में स्थित एक शहर है। सर्टोसा डी पाविया की तरफ है और शहर के उत्तर में स्थित एक पुनर्जागरण मठ परिसर है, जिसमें मूर्तिकला और भित्तिचित्र सजावट है। पाविया शहर के केंद्र में सदियों पुराने पाविया विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय इतिहास संग्रहालय है। इसमें मध्य युग से लेकर अब तक के वैज्ञानिक और चिकित्सा उपकरण प्रदर्शित हैं। विश्वविद्यालय के वनस्पति उद्यान में गुलाब और औषधीय पौधे लगे हुए हैं।

1553 क्रिश्चियनिज्मी रेस्टिट्यूटो के अनुसार माइकल सर्वेटस (मिगुएल सर्वेट) स्पेनिश धर्मशास्त्री, चिकित्सक, मानचित्रकार और पुनर्जागरण मानवतावादी, फुफ्फुसीय परिसंचरण के कार्य का सही ढंग से वर्णन करने वाले पहले यूरोपीय, कई विज्ञानों में पारंगत, गणित, खगोल विज्ञान और मौसम विज्ञान, भूगोल, मानव शरीर रचना विज्ञान, चिकित्सा और औषध विज्ञान, न्यायशास्त्र, अनुवाद, कविता और अपनी मूल भाषाओं में बाइबिल का विद्वतापूर्ण वर्णन करने वाले थे। उन्होंने प्रोटेस्टेंटवाद के सुधार में भाग लिया, और बाद में ट्रिनिटी सिद्धांत और मुख्यधारा कैथोलिक क्राइस्टोलॉजी को खारिज कर दिया। फ्रांस में कैथोलिक अधिकारियों द्वारा निंदा किए जाने के बाद, वह कैल्विनवादी जिनेवा चले गये जहां शासक जॉन कैल्विन ने स्वयं उनकी निंदा की और शहर की गवर्निंग काउंसिल के आदेश से विधर्म के लिए उन्हें जेनेवा शहर के बाहर सार्वजनिक रूप से जिंदा जला दिया गया।

1561 इंग्लैंड में मैरी हर्बर्ट काउंटेस ऑफ पेमब्रोक का जन्म हुआ। मैरी हर्बर्ट अपनी कविता और साहित्यिक कार्यों के लिए लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाली पहली अंग्रेज महिलाओं में थीं। उन्होंने कविता, कहानी, नाटक लिखे और खासतौर पर विलियम शैक्सपियर आदि कई लोगों की प्रसिद्ध किताबों के अनुवाद किए।

1644 अंग्रेजी गृहयुद्ध में संसद की संयुक्त सेनाओं ने रॉयलिस्टों पर जीत दर्ज की, लेकिन न्यूबरी की दूसरी लड़ाई में कोई रणनीतिक नुकसान करने में विफल रहे।

1605 मुगल साम्राज्य के तीसरे शासक अकबर (अबुल फतह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर) का फतेहपुर सीकरी, आगरा में निधन हुआ।

1670 राजौरी, जम्मू एवं कश्मीर में सिख मिलीट्री कमांडर बंदा सिंह बहादुर का जन्म हुआ। यह आगे चलकर गुरु गोविंद सिंह के शिष्य और उनकी सेना खालसा आर्मी के प्रमुख अफसर बने।

1726 महान जर्मन संगीतज्ञ, कंपोजर जे. एस. बाख (जोहान सेबेस्टियन बाख) ने इच विल डेन क्रेउजस्टैब गेर्ने ट्रैगेन बीडब्ल्यूवी 56 के पहले प्रदर्शन का नेतृत्व किया, यह उन कुछ रचनाओं में से एक थी जिसे उन्होंने कैंटटा कहा था।

1676 पोलैंड और तुर्की ने वारसा संधि पर हस्ताक्षर किए।

1682 यूरोपीय खोजी विलियम पेन न्यू कैसल, डेलावेयर कॉलोनी, फिलाडेल्फिया, पेंसिल्वेनिया के शहर के रास्ते पर उतरा।

1795 अमेरिका और स्पेन ने सैन लोरेंजो की संधि पर हस्ताक्षर किए। यह संधि स्पेनिश कॉलोनियों और अमेरिका के बीच की सीमाओं को निर्धारित करती है।

1806 फ्रांस की सेना जर्मनी के शहर बर्लिन में घुसी।

1810 संयुक्त राज्य अमेरिका ने पश्चिमी फ्लोरिडा के पूर्व स्पेनिश उपनिवेश पर कब्जा कर लिया।

1811 सिलाई मशीन बनाने वाले अमेरिकी आविष्कारक आइजैक मेरिट सिंगर का जन्म हुआ। सिंगर को 12 साल की उम्र में अपना घर छोड़ना पड़ा। सिंगर ने शुरुआत में मैकेनिक का काम किया, लेकिन उन्हें अभिनय का शौक था इसलिए एक थियेटर समूह में शामिल हुए। 10 साल तक सिंगर इस थियेटर में काम करते रहे। समूह के बंद होने के बाद सिंगर दोबारा मैकेनिक का काम करने लगे। 1839 में सिंगर ने चट्टान में छेद करने की एक मशीन बनाई। उनकी ये मशीन चल निकली और अगले एक दशक में लकड़ी और मेटल कटिंग के लिए अलग-अलग मशीनें बनाईं। 1851 में सिंगर के पास एक सिलाई मशीन सुधरने आई थी। इस मशीन को सुधारते हुए सिंगर ने मशीन की कमियों को देखा और तब उन्हें विचार आया कि इससे बेहतर सिलाई मशीन बनाई जा सकती है। सिंगर इसे सुधारने में लगे और कहते हैं कि 11 दिन में ही उन्होंने अपनी नई सिलाई मशीन बना डाली। जून 1851 में उन्होंने एडवर्ड क्लार्क के साथ मिलकर सिंगर एंड कंपनी बनाई। न्यूयॉर्क में एक कारखाना स्थापित किया। एक मशीन की शुरुआती कीमत 10 डॉलर रखी गई और इसे हाथ से चलाया जाता था, हालांकि यह कीमत उस समय बहुत ज्यादा थी। लेकिन मशीन काफी सुविधाजनतक थी। ऐसी भी बात कही जाती है कि सिंगर को दूसरे दर्जी के सिले कपड़े पसंद नहीं आते थे, क्योंकि उस समय सिलाई के लिए बेहतर मशीन और करीगर नहीं थे। इस वजह से उन्होंने अपने कपड़े खुद सिलने का फैसला किया और उनके इस फैसले ने सिलाई में सुधार और मशीन के आविष्कार का रास्ता खोला। 1860 तक सिंगर की कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी सिलाई मशीन निर्माता कंपनी बन गई थी।

1844 नोबेल पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध स्वीडिश पत्रकार और राजनीतिज्ञ क्लास पोंटस अर्नाल्डसन का जन्म हुआ।

1858 न्यूयॉर्क में थियोडोर रूजवेल्ट जूनियर (अन्य संक्षिप्त नाम टेडी या टी. आर.) का जन्म हुआ। थियोडोर रूजवेल्ट संयुक्त राज्य अमेरिका के 26वें राष्ट्रपति बने और 1901 से 1909 तक इस पद पर रहे। रूजवेल्ट इससे पहले न्यूयॉर्क की राजनीति में सक्रिय थे, जिसमें दो साल तक राज्य के 33वें गवर्नर रहे। थियोडोर रूजवेल्ट ने कहा, असफल होना कठिन है, लेकिन सफल होने की कोशिश ही न करना उससे भी बदतर है।

1936 श्रीमती वालिस सिम्पसन ने अपने पति तलाक ले लिया, जिससे अंततः उन्हें यूनाइटेड किंगडम के राजा एडवर्ड अष्टम से विवाह करने का अवसर मिला। इससे संवैधानिक संकट पैदा हुआ और राजा एडवर्ड को राजगद्दी त्यागने के लिए बाध्य होना पड़ा। वालिस अमेरिकी सोशलाइट और अर्नेस्ट सिंपसन की पत्नी थीं। राजा एडवर्ड आठवें और वालिस का प्रेम हो गया। ब्रिटेन में तब किसी तलाकशुदा महिला से विवाह करने का राजा को अधिकार नहीं था। विवाह के बाद अंततः एडवर्ड को संवैधानिक संकट के कारण राजगद्दी त्यागनी पड़ी। वालिस बाल्टीमोर, मैरीलैंड, अमेरिका में जन्मी और पली-बढ़ीं थीं। विख्यात हिंदी कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला एडवर्ड से इस प्रकरण के चलते बहुत प्रभावित हुए और उनकी इस विषय पर लोकप्रिय कविता है, एडवर्ड अष्टम के प्रति।

1904 भारत के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी जितेंद्र नाथ दास उर्फ जतिन दास का कलकत्ता में जन्म हुआ। इसी दिन 1904 में अमेरिकी नगर न्यूयॉर्क ने पहले भूमिगत पैदल पथ सड़क का निर्माण किया।

1905 नार्वे ने स्वीडन से अपना गठजोड़ समाप्त किया और स्वतंत्र हो गया।

1913 क्रो रिजर्वेशन, मोंटाना में जो मेडिसिन क्रो (जोसेफ मेडिसिन क्रो) का जन्म हुआ। जो मेडिसिन क्रो मूल अमेरिकी लेखक, इतिहासकार और क्रो जनजाति के युद्ध प्रमुख थे। मूल अमेरिकी इतिहास और रिजर्वेशन संस्कृति पर उनके लेखन को मौलिक माना जाता है, वे 1876 के लिटिल बिगहॉर्न युद्ध से संबंधित अपने लेखों और व्याख्यानों के लिए सबसे ज्यादा जाने गए। जो मेडिसिन क्रो ने कहा, मैं शुरू से ही कभी होशियार नहीं था, लेकिन मुझे सीखने का शौक है। यही जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता है।

1920 संयुक्त राष्ट्र के पूर्ववर्ती संगठन लीग ऑफ नेशन का मुख्यालय जिनेवा में स्थानांतरित किया गया। इसी दिन 1920 में भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति केआर नारायणन यानी कोचेरिल रमण नारायणन का जन्म हुआ। सवर्ण वर्चस्ववादियों ने केआर नारायणन को बमुश्किल बर्दाश्त किया और दोबारा नहीं चुना। जबकि यह भारत के सर्वाधिक गंभीर और विद्वान राष्ट्रपतियों में से एक हुए। केआर नारायणन भारत के दसवें राष्ट्रपति रहे।

1924 उज्बेकिस्तान का सोवियत संघ में विलय हुआ।

1930 भारत के रईस, कारोबारी, उद्योगपति, थापर ग्रुप आॅफ कंपनीज के प्रमुख ललित मोहन थापर का जन्म दिल्ली में हुआ।

1940 न्यूयॉर्क में विश्व मेला 537,952 आगंतुकों के एक दिन के समापन के साथ संपन्न हुआ। उस समय यह लोगों का सबसे बड़ा जमावड़ा था।

1947 राजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर 1947 को विलय पत्र पर हस्ताक्षर करके जम्मू-कश्मीर को औपचारिक रूप से भारत में शामिल करने की सहमति दी जिस पर भारत के गवर्नर-जनरल लॉर्ड माउंटबेटन ने 27 अक्टूबर, 1947 को इस विलय को स्वीकार कर लिया।

1949 विख्यात मलयालम कवि आइकन आॅफ अनार्किज्म ए अय्यप्पन का जन्म नेमोम, केरल में हुआ।

1951 प्रसिद्ध मैक्सिकन-अंग्रेजी भौतिक विज्ञानी, ब्रह्मांड विज्ञानी और शिक्षाविद कार्लोस फ्रेंक का जन्म हुआ।

1952 प्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौडवाल का जन्म हुआ। इसी दिन 1952 में फ्रांसिस फुकुयामा, अमेरिकी राजनीतिक वैज्ञानिक, अर्थशास्त्री और लेखक का जन्म हुआ। हुआ।

1958 पाकिस्तान के राष्ट्रपति सिकंदर मिर्जा को अपदस्थ कर जनरल अय्यूब खां पाकिस्तान के शासक बने। इसी दिन 1958 में प्रसिद्ध दक्षिण अफ्रीकी राजनीतिक कार्टूनिस्ट जोनाथन शापिरो का जन्म हुआ।

1964 फिल्म अभिनेता, टेलीविजन प्रस्तोता सहित कई रूप में ख्याति अर्जित कर चुके रोनाल्ड रीगन ने राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार बैरी गोल्डवाटर की ओर से भाषण दिया। इस भाषण से उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई, इसे उन्होंने चुनने का समय कहा। काफी बाद में रीगन ने स्वयं चुनाव लड़ा और नवंबर 1980 में वे राष्ट्रपति निर्वाचित हुए और 20 जनवरी 1981 को पद ग्रहण किया।

1965 जाने माने भारतीय अभिनेता, वायस एक्टर, टेलीविजन शो प्रस्तोता मोहन कपूर का जन्म हुआ।

1967 दिलीप के नाम से सुप्रसिद्ध मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता गोपालाकृष्णन पद्मनाभन पिल्लई का जन्म हुआ।

1968 जाने माने भारतीय स्टेंडअप काॅमेडियन और फिल्म अभिनेता सुदेश लेहरी का जन्म जालंधर, पंजाब में हुआ। इसी दिन मेक्सिको सिटी में 19वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

1974 प्रख्यात गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन हुआ।

1976 खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल पूजा बत्रा का जन्म हुआ। इसी दिन असम के बारपेटा में जन्मी कल्पना पटोवरी भोजपुरी सहित 30 भाषाओं में गाने वाली मशहूर गायिका हैं। इसी दिन अमेरिका की मशहूर शेफ, अनेक नामचीन रेस्त्रां में सेवा देने वाली, टेलीविजन शो प्रस्तोता मनीत चौहान का जन्म लुधियाना में हुआ।

1978 मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात और इजरायल के प्रधानमंत्री मेनाचेम बेगिन को कैंप डेविड समझौते के बाद शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।

1979 सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस को यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता हासिल मिली। यहां 27 अक्टूबर को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

1980 अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और गणितज्ञ, नोबेल पुरस्कार विजेता जॉन हस्ब्रोउक वान वेलेक का निधन हुआ।

1982 चीन ने अपनी जनसंख्या एक अरब से ज्यादा होने का ऐलान किया। 1982 में इसी दिन महात्मा गांधी के निजी सचिव रहे प्यारे लाल का निधन हुआ। इसी दिन सुपरिचित गायिका श्रुति पाठक का जन्म अहमदाबाद में हुआ।

1984 भारत के मशहूर आल राउंडर क्रिकेटर इरफान पठान का जन्म हुआ।

1986 ब्रिटिश सरकार ने वित्तीय बाजारों को नियंत्रण मुक्त कर दिया। इसके बाद वित्तीय संस्थाओं को काम करने के तरीके में पूरी तरह से पुनर्गठन करना पड़ा। इस मामले को बिग बैंग नाम दिया गया।

1987 ब्रिटेन के डॉन ब्रैडमैन के जमाने के विख्यात भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विजय मर्चेन्ट का निधन हुआ।

1989 जानी मानी बोल्ड, खूबसूरत फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल महिमा नांबियार का जन्म हुआ।

1991 तुर्कमेनिस्तान की उच्च परिषद ने सोवियत संघ से इस देश की स्वतंत्रता को मंजूरी दी गई।

1992 संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना के रेडियोमैन एलन आर. शिंडलर, जूनियर की समलैंगिक होने के कारण उनके साथी टेरी एम. हेल्वे ने हत्या कर दी, जिससे सेना में समलैंगिकों के बारे में बहस शुरू हो गई, जिसके परिणामस्वरूप संयुक्त राज्य अमेरिका की मत पूछो, मत बताओ सैन्य नीति बनी। 1992 फिलाडेल्फिया, पेनसिल्वेनिया में एमिली हैगिन्स का जन्म हुआ। एमिली हैगिन्स अमेरिकी फिल्म और ग्लैमर नगर लॉस एंजिल्स में प्रतिष्ठित, चर्चित फिल्म निर्माता हैं। एमिली हैगिन्स ने 12 साल की उम्र में अपने गृहनगर ऑस्टिन, टेक्सास में अपनी पैथोजेन नामक अपनी पहली जॉम्बी फिल्म बनाई। डॉक्यूमेंट्री जॉम्बी गर्ल द मूवी ने शुरू से लेकर आखिर तक की उनकी प्रक्रिया को दर्शाया। हैगिन्स ने 14 साल की उम्र में अपनी दूसरी फीचर फिल्म, द रिटेलिंग बनाई। 17 साल की उम्र में उन्होंने अपनी तीसरी फीचर फिल्म, माई सकी टीन रोमांस लिखी और निर्देशित की, जिसका प्रीमियर एसएक्सएसडब्ल्यू में हुआ और इसे डार्क स्काई फिल्म्स ने इसे वितरित किया।

1995 जानी मानी कर्नाटक शास्त्रीय संगीतज्ञ एस. ऐश्वर्या का जन्म हुआ। इसी दिन रूस के यूक्रेन में कीव स्थित चेर्नोबिल परमाणु संयुत्र सुरक्षा खामियों के कारण पूरी तरह बंद किया गया।

1997 भारत के सुपरिचित क्रिकेटर सरफराज खान का जन्म बंबई में हुआ।

1999 वर्ल्ड रन डे बिल की शुरुआत लॉन्ग बीच, न्यू यॉर्क के एक प्रतिस्पर्धी धावक मैकडरमॉट ने की। शुरुआत दुनिया भर के शहरों, कस्बों और देशों में दौड़ने के खेल का जश्न मनाने के उद्देश्य से की गई थी। मिशन सरल लेकिन गहरा था, दौड़ने के स्वास्थ्य लाभों को व्यापक बनाना और बढ़ावा देना, धावकों को इस विशेष दिन पर अपने पसंदीदा चैरिटी को दान करने के लिए प्रोत्साहित करना। समाज को एकजुट करने, शांति और विकास तथा आपसी सहयोग को बढ़ाने में इस आयोजन ने काफी प्रगति की है। इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय हिंदी साहित्यकार, आलोचक डॉ. नगेंद्र का निधन हुआ। इसी दिन 1999 में कुछ हथियारबंद हमलावरों ने आर्मेनिया की संसद में सांसदों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। आर्मेनिया के प्रधानमंत्री वाजगेन सग्र्यान और स्पीकर कारेन देमिरच्यान मारे गए। हमलावरों का दावा था कि उनके निशाने पर प्रधानमंत्री थे। आर्मेनियाई सैनिकों ने संसद भवन को चारों ओर से घेर लिया था, तब हमलावरों ने सरेंडर किया।

2001 हिंदी, अंग्रेजी और बंगाली फिल्म अभिनेता प्रदीप कुमार का निधन हुआ।

2003 चीन में भूकंप से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए, अनेक लोग मारे गये, तमाम लोग घायल हुए। इसी दिन इराक की राजधनी बगदाद में बम धमाकों से 40 की मौत हुई।

2004 चीन ने विश्व की सबसे बड़ी विशालकाय क्रेन का निर्माण किया। 2004 में इसी दिन फ्रांस के विदेश मंत्री माइकल वार्नियर दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे। इसी दिन 2004 में अमेरिका में बोस्टन की पेशेवर बेसबॉल टीम द बोस्टन रेड सॉक्स ने 86 बरस में पहली बार विश्व श्रृंखला जीती।

2005 गैर राजनीतिक और किसी विचारधारा विशेष से मुक्त फ्री स्पीच वीक 27 अक्टूबर को मनाया जाने वाला एकीकृत उत्सव है जो अमेरिका के लोगों को याद दिलाता है कि उन सभी के पास एक आवाज है जिसका इस्तेमाल किया जा सकता है और उनके पड़ोसी की आवाज और राय उतनी ही मूल्यवान है जितनी उनकी अपनी! जैसा कि एवलिन बीट्राइस हॉल ने 1906 में द फ्रेंड्स ऑफ वोल्टेयर में लिखा था, मैं आपकी बात से सहमत नहीं हूँ, लेकिन मैं इसे कहने के आपके अधिकार की मृत्यु तक रक्षा करूँगा। स्वतंत्र भाषण का विचार 1791 में अमेरिकी सरकार के गठन का आधार था और संविधान में पहले संशोधन के रूप में इसको स्थान मिला। संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान के पहले संशोधन, 1791 के तहत तय किया गया कि अमेरिकी कांग्रेस या संसद किसी धर्म की स्थापना का सम्मान करने या उसके मुक्त अभ्यास को प्रतिबंधित करने या भाषण या प्रेस की स्वतंत्रता को कम करने अथवा लोगों के शांतिपूर्वक इकट्ठा होने और शिकायतों के निवारण के लिए सरकार के समक्ष याचिका दायर करने के अधिकार का सम्मान करेगी। इसके खिलाफ कोई कानून नहीं बनाएगी। मुक्त भाषण का कार्य इन दो शताब्दियों से अधिक समय में बार-बार किया गया है और मनाया गया है, मुक्त भाषण सप्ताह पहली बार 2005 में मनाया गया। स्थापना द मीडिया इंस्टीट्यूट और द नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्रॉडकास्टर्स एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से की गई। मुख्य रूप से राष्ट्रीय अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सप्ताह नाम से इस कार्यक्रम की स्थापना संयुक्त राज्य अमेरिका के लोकतंत्र के भीतर मुक्त भाषण के महत्व को बढ़ावा देने, मनाने और उस पर प्रकाश डालने के लिए की गई।

2008 कांग्रेस - यूपीए की केंद्र सरकार ने अखबार उद्योग के पत्रकारों और गैर पत्रकारों को अंतरिम राहत की अधिसूचना जारी की। इसी दिन 2008 में केन्याई मूल के अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बराक हुसैन ओबामा को खत्म करने के षडयंत्र के आरोप में दो नाजी श्वेत वर्चस्ववादियों को गिरफ्तार किया गया। नाजी या नात्सी हिटलर की विचारधारा के लोग हैं। 

2011 वैश्विक मीडिया और सूचना साक्षरता सप्ताह की शुरुआत मोरक्को के नगर फेज में एक शक्तिशाली विचार के साथ हुई थी। यह पहल हमारी आधुनिक दुनिया में मीडिया और सूचना साक्षरता की अनिवार्य आवश्यकता की मान्यता से उभरी। यूनेस्को ने आधिकारिक तौर पर 2012 में इस आयोजन की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर लोगों के मीडिया और सूचना कौशल को बढ़ाना था। यह अभियान काफी हद तक बढ़ गया जिसमें दुनिया भर के भागीदारों को शामिल करके ऐसी गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं जो विविध आबादी के बीच इन महत्वपूर्ण कौशलों को मजबूत करती हैं। पिछले कई वर्षों में विभिन्न देशों ने इस सप्ताह की मेजबानी की है, वैश्विक मीडिया और सूचना साक्षरता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

2015 विख्यात भारतीय क्लिनिकल फार्माकोलॉजिस्ट, मेडिकल अकादमिक और स्वास्थ्य योजनाकार, भारत में दवाओं और क्लिनिकल परीक्षणों पर नीति और दिशानिर्देश तैयार करने के लिए राष्ट्रीय समिति का नेतृत्व वाले, भारत में दवाओं के तर्कसंगत उपयोग पर विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत सरकार के संयुक्त कार्यक्रम के अध्यक्ष, दिल्ली मेडिकल काउंसिल के संस्थापक अध्यक्ष और दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सोसायटी के अध्यक्ष रहे रंजीत रॉय चौधरी का निधन हुआ। शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार, डॉ. बी.सी. रॉय पुरस्कार, और पद्म श्री सम्मान सहित अनेक सम्मान, पुरस्कार रंजीत रॉय चौधरी को मिले। 

2017 स्पेन के स्वायत्त क्षेत्र कैटेलोनिया की संसद ने स्पेन से आजादी संबंधी प्रस्ताव को मंजूर किया और सरकार को बर्खास्त करके नये चुनाव कराने के फैसले पर मोहर लगाई।

2018 लीसेस्टर सिटी एफ.सी. के मालिक विचाई श्रीवर्द्धनप्रभा की इंग्लैंड के लीसेस्टर में किंग पावर स्टेडियम में वेस्ट हैम यूनाइटेड के खिलाफ प्रीमियर लीग मैच के बाद चार अन्य लोगों के साथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

2019 इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवेंट के संस्थापक और नेता अबू बक्र अल-बगदादी ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया में अमेरिकी सैन्य बारिशा छापमारीे के दौरान आत्मघाती जैकेट में विस्फोट करके खुद को और तीन बच्चों की हत्या कर दी।

2023 पुडोंग, शंघाई, चीन में ली केकियांग का निधन हुआ। ली केकियांग चीनी अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ हुए और 2013 से 2023 तक चीन के प्रधानमंत्री के पद पर रहे। 2012 से 2022 तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो के स्थायी समिति के दूसरे रैंक के सदस्य थे। ली चीनी कम्युनिस्ट पार्टी महासचिव शी जिनपिंग के साथ चीनी नेतृत्व की पांचवीं पीढ़ी का एक प्रमुख हिस्सा भी रहे।

27 अक्टूबर को अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इसके तहत लोगों को अपने धार्मिक मतों के अनुसार व्यवहार करने की स्वतंत्रता प्रदान की गई है और राज्य लोगों की धार्मिक आजादी सुनिश्चित करेंगे। अमेरिकी एजेंसियां दुनिया भर में हो रहे धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले और भेदभाव पर रिपोर्ट प्रस्तुत करती है।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#InternationalReligiousFreedomDay #WorldRunDay #WorldDayforAudiovisualHeritage #WorldHistoryonOctober27 #IsaacMerrittSinger #EmilyHagins #PoojaBatra #AnuradhaPaudwal #JoeMedicineCrow #TheodoreRoosevelt #Airtel  #IPC #CRPC #BNS #LIC #ILO #CNBC #BBC #CNN #WSJ #NYT #WP #Foxnews #cbs #mtv #ndtv  #nature #humanity #literature #film #Environment #polution #inflation #unemployment #economicslowdown #bse #dw #IndianNationalCongress #rjd #samajwadiparty #bsp #cpi #cpm #cpiml #bjd #dmk #aiadmk #hollywwod #bollywood #entertainment #actor #actress #film #tv #quotes #thoughts #AlJazeera #English #hindi #urdu #rahulgandhi #Freedom #freepress #forestry #peace #whatsApp #instagram #facebook #telegram #quora #UNESCO #rudrapur #china #india #war #fact #life #politics #upi #googlepay #donation #humanity #ClimateChange #environment #urdushayari #Reddit #Medium #NanditaRaj #blogger #news #historicalfacts #poet #shortstory #writer #literarycritic #journalism #peoplesfriend #APBharati #udhamsinghnagar #Uttarakhand #Rudrapur #UnitedNations #Microsoft #SrinivasaRamanujan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ