Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

24 अक्टूबर का विश्व इतिहास: भारत एवं दुनिया में 2000 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी Important Historical Events of October 24



51 ईस्वी में 24 अक्टूबर को रोम, इटली, रोमन साम्राज्य में डोमिशियन का जन्म हुआ। डोमिशियन 81 से 96 तक रोमन सम्राट रहे।

69 ईस्वी में 24 अक्टूबर को बेड्रियाकम की दूसरी लड़ाई में वफादार वेस्पासियन सैनिकों ने सम्राट विटेलियस के सैनिकों को हराया।

935 ईस्वी में 24 अक्टूबर को चीन के प्रसिद्ध निबंधकार, इतिहासकार और राजनेता, लियांग और बाद में तांग के चांसलर ली यू का निधन हुआ।

1152 जोसेलिन आफ सोइसंस फ्रांसीसी धर्मशास्त्री का निधन हुआ। जोसेलिन पीटर एबेलार्ड के दार्शनिक विरोधी थे। कोडेक्स कैलिक्सटिनस में संगीतकार और पेरिस कैथेड्रल स्कूल में अध्यापक के रूप में प्रसिद्ध हुए।

1260 मिस्र के मामलुक सुल्तान कुतुज की हत्या उनके ही एक विश्वस्त सहयोगी बाईबर ने कर दी और सत्ता पर काबिज हो गया। इसी दिन 1260 में चार्ट्रेस कैथेड्रल फ्रांस के राजा लुई 9वें को समर्पित किया गया। चार्ट्रेस कैथेड्रल (कैथेड्रल ऑफ अवर लेडी ऑफ चार्ट्रेस) पेरिस के दक्षिण-पश्चिम में कैथोलिक कैथेड्रल, चार्ट्रेस के बिशप की सीट,। रोमनस्क्यू बेसमेंट पर हाई गोथिक, क्लासिक गोथिक वास्तुकला बेहतरीन नमूना है। 

1360 ब्रेटिग्नी की संधि का मसौदा 8 मई 1360 को तैयार किया गया था और 24 अक्टूबर 1360 को इंग्लैंड के किंग्स एडवर्ड तृतीय और फ्रांस के जॉन द्वितीय ने चार्ट्रेस के पास एक गांव ब्रेटिग्नी में हस्ताक्षर किए। इससे दोनो के बीच पिछले 100 वर्षों से चला आ रहा युद्ध समाप्त हुआ। ब्रेटगनी-सुर-ओरगे, पेरिस, फ्रांस के दक्षिणी उपनगरों में एक कम्यून है, पेरिस के केंद्र से 26.7 किमी दूर है। यहां गांव था अब खूबसूरत शहर है।

1579 जेसुइट पादरी एसजे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज बने। थामस पुर्तगाली नौका से गोवा पहुंचे।

1605 शहंशाह अकबर के निधन के बाद उनके बेटे शहजादे सलीम यानी नूर उद्दीन मोहम्मद सलीम जहांगीर ने मुगल सल्तनत की बागडोर संभाली। 

1632 डेल्फ्ट, डच गणराज्य में एंटोनी फिलिप्स वैन लीउवेनहॉक का जन्म हुआ। लीउवेनहॉक बड़े होकर विख्यात डच विज्ञान और प्रौद्योगिकी के स्वर्ण युग में प्रमुख डच सूक्ष्म जीवविज्ञानी और सूक्ष्मदर्शी बने। विज्ञान में काफी हद तक स्व-शिक्षित व्यक्ति एंटोनी फिलिप्स वैन लीउवेनहॉक को सूक्ष्म जीव विज्ञान के जनक के रूप में जाना जाता है। वे पहले सूक्ष्मदर्शी और सूक्ष्म जीवविज्ञानी में से एक हैं। एंटोनी फिलिप्स वैन लीउवेनहॉक को माइक्रोस्कोपी में उनके महत्वपूर्ण कार्य तथा वैज्ञानिक अनुशासन के रूप में सूक्ष्म जीव विज्ञान की स्थापना के लिए जाना जाता है।

1775 पुरानी दिल्ली में बहादुर शाह जफर का जन्म हुआ। जफर हिंदुस्तान के अंतिम मुगल बादशाह हुए। जफर को एक राजा से ज्यादा एक शायर, संगीतकार और कैलिग्राफर के तौर पर याद किया जाता है। जफर ने अंग्रेजों से जमकर युद्ध किया। आखिर में अत्याधुनिक हथियारों से लैस अंग्रेज फौज ने उन्हें हराकर कैद कर लिया, उनके बेटे और वफादार मार डाले गये और जफर को भारत से बाहर बर्मा की जेल में रखा गया। उनका शव भी भारत में दफनाने की इजाजत नहीं दी गई। बर्मा में अपने निर्वासन के दौरान वतन की याद में उन्होंने लिखा, कितना है बद-नसीब जफर दफ्न के लिए, दो गज जमीन भी न मिली कू-ए-यार में। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद जब बादशाह जफर को गिरफ्तार किया गया तो कहा जाता है कि उर्दू जानने वाले एक अंग्रेज सैन्य अधिकारी ने उन पर कटाक्ष करते हुए शेर कहा था, दमदमे में दम नहीं अब खैर मांगो जान की, बस हो चुकी जफर शमशीर हिन्दुस्तान की। इस पर जफर ने करारा जवाब देते हुए कहा था- गाजियों में बू रहेगी जब तलक ईमान की, तख्ते-लंदन तक चलेगी शमशीर हिन्दुस्तान की। जफर की बात सही साबित हुई जब ऊधम सिंह ने जनरल ओ ड्वायर को लंदन में ही मारा।

1798 ट्यूरिन, किंगडम आफ सार्डिनिया में मास्सिमो डी’एजेग्लियो (मास्सिमो तापरेली, मार्केस ऑफ एजेग्लियो) का जन्म हुआ जो प्रसिद्ध पीडमोंट-इतालवी राजनेता, उपन्यासकार और चित्रकार बने। लगभग तीन वर्षों तक सार्डिनिया के प्रधानमंत्री रहे। मास्सिमो डी’एजेग्लियो उदारवादी और ऐतिहासिक अधिकार से जुड़े मॉडरेट पार्टी के सदस्य थे।

1813 गुलिस्तान की संधि के तहत 1804-1813 का रुसो-फारसी युद्ध समाप्त हुआ। संधि के तहत कजर ईरान अपने काकेशियन क्षेत्रों का बड़ा हिस्सा रूसी साम्राज्य को सौंपने के लिए सहमत हुआ, जिसमें आधुनिक दागेस्तान, जॉर्जिया, आर्मेनिया और अजरबैजान का अधिकांश हिस्सा शामिल है।

1851 कोलकाता और डायमंड हार्बर के बीच पहली आधिकारिक टेलीग्राफ लाइन की शुरूआत हुई।

1856 दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया ने संविधान को मान्यता दी।

1857 विश्व के सबसे पुराने फुटबॉल एसोसिएशन शेफील्ड एफसी की स्थापना इंग्लैंड में हुई।

1861 कैलिफोर्निया के जस्टिस स्टीफन जे फील्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन को पहला अंतरमहाद्वीपीय टेलीग्राफ संदेश भेजा।

1883 मैसूर राज्य के दीवान रहे पुलिस अफसर सर मिर्जा मोहम्मद इस्माइल अमीन-उल-मुल्क का जन्म बंगलौर में हुआ।

1891 मिनियापोलिस, मिनेसोटा में ब्रेंडा उएलैंड का जन्म हुआ। ब्रेंडा उएलैंड अपने समय की प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रकार, संपादक, स्वतंत्र लेखिका और लेखन शिक्षिका बनीं। ब्रेंडा उएलैंड की पुस्तक इफ यू वांट टू राइट अ बुक अबाउट आर्ट, इंडिपेंडेंस एंड स्पिरिट बहुत लोकप्रिय हुई। ब्रेंडा उएलैंड ने लिखा है, हर कोई प्रतिभाशाली है क्योंकि हर इंसान के पास अभिव्यक्त करने के लिए कुछ न कुछ होता है।

1894 बिहार के दरभंगा में विख्यात भारतीय बांग्ला लेखक, कवि और नाटककार विभूतिभूषण मुखोपाध्याय का जन्म हुआ।

1901 अमेरिकी स्कूल शिक्षिका एनी एडसन टेलर बैरल में बैठकर नियाग्रा फॉल्स के ऊपर से गुजरने वाली पहली व्यक्ति बनीं। यह उन्होंने अपने जन्म दिन पर किया। जन्म 24 अक्टूबर 1838 को ऑबर्न, न्यूयॉर्क में हुआ।

1902 ग्वाटेमाला के सांता मारिया ज्वालामुखी में विस्फोट शुरू हुआ, जो 20वीं सदी का तीसरा सबसे बड़ा विस्फोट बन गया।

1911 अमेरिकी वायुयान आविष्कारक राइट बंधुओं में से एक ऑरविल राइट उत्तरी कैरोलिना के किल डेविल हिल्स में एक ग्लाइडर में नौ मिनट और 45 सेकंड तक हवा में रहे। 1911 में इसी दिन भारत के प्रसिद्ध समाजवादी राजनीतिज्ञ, सांसद एवं विचारक अशोक मेहता का जन्म हुआ।

1912 प्रथम बाल्कन युद्ध में सर्बियाई सेना ने वरदार मैसेडोनिया में कुमानोवो की लड़ाई में तुर्क सेना को हराया।

1914 प्रतिष्ठित भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और सुभाष चंद्र बोस की सहयोगी लक्ष्मी सहगल का जन्म अनाक्करा, पोन्नानी तालुक, मालाबार जिला, ब्रिटिश भारत में हुआ।

1915 बालीवुड फिल्मों के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता जीवन का जन्म हुआ। इसी दिन अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में 25 हजार महिलाओं ने मतदान के अधिकार के लिए प्रदर्शन किया।

1921 देश के सबसे चर्चित और सम्मानित कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण यानी रासीपुरम कृष्णास्वामी का जन्म हुआ। कॉमन मैन के जरिए देश के ज्वलंत मुद्दों को लकीरों ही लकीरों में बेहद व्यंग्यात्मक शैली में पेश करने में लक्ष्मण को महारत हासिल थी। टाइम्स आॅफ इंडिया अंग्रेजी अखबार में इनका कार्टून कालम यू सैड इट के नाम से बहुत लोकप्रिय था।

1925 ट्रै विन्ह, वियतनाम में इयांग सारी का जन्म हुआ इयांग सारी राजनीतिक दल खमेर रूज के सह-संस्थापक थे। इन्हें कंबोडियन नरसंहार का मुख्य वास्तुकार कहा जाता है। इयांग सारी ने पोल पॉट के नेतृत्व वाली कंपूचिया की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य, 1975-79 में डेमोक्रेटिक कम्पूचिया की सरकार में विदेश मंत्री और उप प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। इयांग सारी को ब्रदर नंबर थ्री के नाम से जाना जाता था क्योंकि वह पोल पॉट और नुओन चिया के बाद तीसरे नंबर पर थे। उनकी पत्नी, इएंग थिरिथ (नी खिउ) ने खमेर रूज सरकार में सामाजिक मामलों के मंत्री के रूप में कार्य किया। इएंग सैरी को 2007 में गिरफ्तार किया गया और उन पर मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप लगाया गया। उनके सजा सुनाने से पहले ही हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई।

1926 हैरी हुडिनी ने अपना अंतिम प्रदर्शन डेट्रॉइट के गैरिक थिएटर में किया। हैरी हुडिनी (एरिक वाइज, जन्म 24 मार्च, 1874 निधन 31 अक्टूबर 1926) विश्व विख्यात जादूगर हुए। हैरी हुडिनी को दुनिया अमेरिकी पलायनवादी, जादूगर और स्टंट कलाकार के रूप में जानती है जो अपने पलायन करतबों दर्शकों को चमत्कृत कर देते थे।

1931 दुनिया के सबसे व्यस्त मोटर वाहन पुल जॉर्ज वॉशिंगटन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया। यह पुल न्यू यॉर्क शहर को फोर्ट ली, न्यू जर्सी से जोड़ता है।

1932 प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक और शिक्षक स्टीफन कोवे, फ्रांसीसी भौतिक विज्ञानी और अकादमिक, नोबेल पुरस्कार विजेता, प्रसिद्ध कनाडाई अर्थशास्त्री और अकादमिक, नोबेल पुरस्कार विजेता रॉबर्ट मुंडेल का जन्म हुआ। 1932 में इसी दिन हैम्पस्टेड हीथ, लंदन, यूनाइटेड किंगडम में एड्रियन मिशेल का जन्म हुआ। एड्रियन मिशेल अंग्रेजी कवि, उपन्यासकार और नाटककार व पत्रकार बने। ब्रिटिश वामपंथी विचारधारा के प्रमुख प्रसिद्ध व्यक्ति एड्रियन मिशेल  लगभग आधी सदी तक ब्रिटेन के परमाणु निरस्त्रीकरण अभियान के अग्रणी कवि रहे। एक कवि के तौर पर एड्रियन मिशेल ने कहा, अधिकांश लोग अधिकांश कविताओं को अनदेखा कर देते हैं क्योंकि कविता अधिकांश लोगों को अनदेखा कर देती है।

1935 कलकत्ता के टॉलीगंज में ब्रिटिश पत्रकार मार्क टुली यानी सर विलियम मार्क टुली का जन्म हुआ। ने भारत में करीब 30 साल ब्रिटिश ब्राॅडकास्टिंग काॅरपोरेशन यानी बीबीसी के लिए काम किया। उन्होंने कई किताबें लिखीं जिनमें मिसेज गांधीज लास्ट बैटल विश्व चर्चित हुई। इंदिरा गांधी ने खालिस्तान आतंकवाद पर काबू पाने में अपनी जान दे दी। 31 अक्टूबर 1984 को सुबह सवा नौ बजे चरमपंथी सिख सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें 28 गोलियां मारकर हत्या कर दी। टुली ने सबसे पहले दुनिया को उनकी हत्या की जानकारी करीब 2 बजे दे दी। जबकि हत्या के वक्त वे मसूरी, वर्तमान उत्तराखंड में थे।

1940 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अध्यक्ष रहे प्रमुख अंतरिक्ष विज्ञानी कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन का जन्म एर्नाकुलम केरल में हुआ। 

1945 1910 और 1950 के बीच दुनिया ने दो विश्वयुद्धों की भीषण त्रासदी को देखा था। लाखों लोगों की मौत हुई और देशों को भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। 1945 में जब द्वितीय विश्व युद्ध खत्म हुआ तब दुनियाभर के देशों ने अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से एक संगठन बनाने की तैयारी की। 1945 में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन की एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। ये कॉन्फ्रेंस 25 अप्रैल से 26 जून तक चली और 50 देशों के प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया। कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य देशों के बीच शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना था। इस कॉन्फ्रेंस के आखिरी दिन एक चार्टर पर दस्तखत किए गए और 24 अक्टूबर 1945 से ये चार्टर लागू हो गया। यही संगठन आगे चलकर यूनाइटेड नेशंस या संयुक्त राष्ट्र नाम से जाना गया। 24 अक्टूबर 1945 के दिन संयुक्त राष्ट्र यानी यूनाइटेड नेशंस का चार्टर लागू हुआ था इसलिए 24 अक्टूबर को यूनाइटेड नेशन का स्थापना दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के भाग हैं- आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक एवं सामाजिक परिषद, ट्रस्टीशिप काउंसिल, इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस और यूएन सेक्रेटेरिएट। यह सभी यूएन के साथ ही 1945 में बने थे। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय अमेरिका के सबसे बड़े वाणिज्यिक नगर न्यूयॉर्क में है। इसके 193 सदस्य देश हैं। देशों के स्वतंत्र होने और पूर्व सोवियत संघ के टूटने के बाद सदस्य बढ़ते रहे। फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन, इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन, यूनेस्को, यूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसी संस्थाएं संयुक्त राष्ट्र की हैं। मालूम हो कि जब यह संगठन चलाने को बातचीत हो रही थी अप्रैल 1945 में तब 28 अप्रैल को द्वितीय विश्व युद्ध में एडोल्फ हिटलर का सहयोगी और मित्र इटली का फासिस्ट शासक बेनीटो मुसोलिनी मारा गया और 30 अप्रैल को हिटलर ने आत्महत्या कर ली थी। अमेरिका ने 6 और 9 अगस्त को 1945 में जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर बम गिराए थे।

1946 अमेरिका के न्यू मैक्सिको में व्हाइट सैंड्स मिसाइल रेंज से दागे गए वी2 रॉकेट ने जमीन से 105 किमी ऊपर तस्वीर ली। इस राॅकेट को दूसरे विश्वयुद्ध के खत्म होने पर अमेरिका ने जर्मनी से छीन लिया था। एडोल्फ हिटलर की नात्सी पार्टी की सरकार के रॉकेट प्रोग्राम के सैकड़ों वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने अमेरिकी और रूसी अंतरिक्ष प्रोग्राम्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। युद्ध के दौरान वी2 रॉकेट ने लंदन और अन्य शहरों पर तबाही मचाई थी। शांतिकाल में इसकी विस्फोटक सामग्री को निकालकर उसकी जगह साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स लगाए गए थे। इसमें 35एमएम मोशन-पिक्चर कैमरा लगा था, जो हर डेढ़ सेकंड में एक तस्वीर खींच रहा था।

1947 प्रसिद्ध एनिमेटर वॉल्ट डिज्नी ने हाउस अन-अमेरिकन एक्टिविटीज कमेटी के सामने गवाही देते हुए डिज्नी के उन कर्मचारियों का नाम लिया, जिनके बारे में उनका मानना था कि वे कम्युनिस्ट हैं।

1947 यूनाइटेड एयर लाइंस फ्लाइट 608 यूटा के गारफील्ड काउंटी में ब्राइस कैन्यन नेशनल पार्क में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, ब्राइस कैन्यन हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास करते समय, 52 लोगों की मौत हो गई।

1950 विख्यात ऑस्ट्रियाई जीवविज्ञानी, मानवविज्ञानी और नृवंशविज्ञानी मारिया टेस्चलर-निकोला का जन्म हुआ। 1950 में इसी दिन पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना ने तिब्बत पर कब्जा करने के बाद सभी सैन्य अभियान बंद किए।

1954 प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस राजनीतिज्ञ रफी अहमद किदवई का निधन हुआ।

1958 एवलिन नर्सिंग होम, कैम्ब्रिज, इंग्लैंड में जीई मूर यानी जॉर्ज एडवर्ड मूर का निधन हुआ। मूर विश्व विख्यात अंग्रेजी दार्शनिक थे और बर्ट्रेंड रसेल, लुडविग विट्गेन्स्टाइन और पहले गॉटलोब फ्रेगे के साथ विश्लेषणात्मक दर्शन के आरंभकर्ताओं में से थे। उन्होंने और रसेल ने आदर्शवाद को कम महत्व देना शुरू किया जो उस समय ब्रिटिश दार्शनिकों के बीच प्रचलित था और सामान्य ज्ञान की अवधारणाओं की वकालत करने और नैतिकता, ज्ञानमीमांसा और तत्वमीमांसा में योगदान देने के लिए जाने गए। मूर के बारे में कहा जाता था कि उनका असाधारण व्यक्तित्व और नैतिक चरित्र था। रे मोंक ने बाद में उन्हें अपने युग का सबसे सम्मानित दार्शनिक करार दिया।

1960 देहरादून में हरिदत्त भट्ट और शैल भट्ट की बेटी हिमानी भट्ट का जन्म हुआ। हिमानी भट्ट बाॅलीवुड सिनेमा में हिमानी शिवपुरी के नाम से बहुचर्चित अभिनेत्री हैं। 1960 में इसी दिन बैकोनूर, कजाख एसएसआर, सोवियत संघीय गणराज्य में येवगेनी इल्यिच ओस्ताशेव का निधन हुआ। येवगेनी इल्यिच ओस्ताशेव रॉकेट और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के परीक्षण पायलट थे, पहले कृत्रिम पृथ्वी उपग्रह के प्रक्षेपण में भागीदार, प्रथम नियंत्रण बहुभुज एनआईआईपी-5 (बैकोनूर) के प्रमुख, लेनिन पुरस्कार विजेता, तकनीकी विज्ञान के उम्मीदवार, और इंजीनियर-पॉडपोलकोवनिक।

1972 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता, निर्माता, संगीतकार विकास भल्ला का जन्म बंबई में हुआ।

1973 संयुक्त राष्ट्र ने पहला विश्व विकास सूचना दिवस मनाया।

1974 भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जन्म हुआ।

1975 बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आया। पहले अपने जीवित रहते कर्ज न चुकाने वाले लोगों के बच्चे कर्ज चुकाते थे, इसके लिए उन्हें कर्जदाता के पास जीवन भर काम करना पड़ता था। लाखों - करोड़ों लोगों का जीवन हमेशा बंधुआ मजदूरी में गुजरा।

1976 बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री, माॅडल और सैक्स सिंबल कही गई मल्लिका शेरावत वास्तविक नाम रीमा लांबा का जन्म हुआ रोहतक, हरियाणा में हुआ।

1980 जानी मानी, खूबसूरत बोल्ड दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री लैला का जन्म गोवा में हुआ।

1981 सिंगापुर में गुयेन थी थीएन थान का जन्म हुआ जो अपने स्टेज नाम टीला टकीला से सुप्रसिद्ध हैं। टीला टकीला खूबसूरत, बोल्ड अमेरिकी मॉडल, गायिका, टेलीविजन और सोशल मीडिया हस्ती हैं। ह्यूस्टन, टेक्सास में पली-बढ़ी टकीला अपने मॉडलिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए 2001 में लॉस एंजिल्स चली गईं। उन्हें पहली बार सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर उनकी सक्रिय उपस्थिति के लिए पहचान मिली। कई पुरुषों की पत्रिकाओं (प्लेबॉय, स्टफ और मैक्सिम सहित) में एक मॉडल के रूप में चित्रित होने के बाद, उन्होंने वीएच1 शो सर्वाइविंग नुगेंट (2003) में अपना रियलिटी टेलीविजन डेब्यू किया। उनका उभयलिंगी-थीम वाला डेटिंग शो, ए शॉट एट लव विद टीला टकीला (2007) दो सीजन तक प्रसारित हुआ और उस वर्ष एमटीवी का दूसरा सबसे अधिक रेटिंग वाला प्रीमियर सीरीज बन गया।

1983 लोअर ईस्ट साइड, न्यूयॉर्क, अमेरिका में एड्रिएन एलिजा बैलन-हाउटन का जन्म हुआ। एड्रिएन एलिजा बैलन-हाउटन लोकप्रिय बोल्ड, खूबसूरत, बहुप्रतिभावान अमेरिकी टेलीविजन व्यक्तित्व, गायिका और अभिनेत्री हैं। वह गर्ल ग्रुप 3एल डब्ल्यू और द चीता गर्ल्स की पूर्व सदस्य हैं। 2013 से 2022 तक बैलन डेटाइम टॉक शो द रियल के सह-मेजबान और डेटाइम एमी पुरस्कार विजेता हैं।

1984 भारत की पहली मेट्रो रेल सेवा की शुरूआत हुई। पहली मेट्रो कलकत्ता (कोलकाता) में चलाई गई और बाद में यह राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य शहरों में परिवहन के एक प्रमुख साधन के तौर पर सामने आई।

1986 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल ब्रूना अब्दुल्लाह का जन्म ब्राजील में हुआ। 1986 में इसी दिन जॉर्डन के नागरिक नेजर हिंदावी को हीथ्रो हवाई अड्डे पर एल अल फ्लाइट पर बम विस्फोट के प्रयास के लिए 45 साल की जेल की सजा सुनाई गई, जो ब्रिटिश अदालत द्वारा दी गई सबसे लंबी सजा थी।

1991 उर्दू की प्रमुख लेखिका, कथाकार इस्मत चुगताई का इंतकाल हुआ।

1994 सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका में क्रिस्टल सू जंग का जन्म हुआ। क्रिस्टल सू जंग को पेशेवर रूप से क्रिस्टल, क्रिस्टल जंग या जंग सू-जंग के नाम से जाना जाता है, वे दक्षिण कोरिया में स्थित एक कोरियाई-अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2009 में दक्षिण कोरियाई लड़की समूह एफ (एक्स) के सदस्य के रूप में शुरुआत की और आगे एसएम एंटरटेनमेंट के प्रोजेक्ट समूह एसएम द बैलाड में भाग लिया।

1996 संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव बने ग्लेडविन जेब का देहावसान हुआ।

1997 केरल में शिक्षण संस्थाओं में रैगिंग पर रोक लगाई गई। बाद में शैक्षणिक संस्थानों में फैली इस बुराई पर देशभर में रोक लगाई गई और इसके खिलाफ बाकायदा अभियान चलाया गया।

2000 प्रमुख भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता और कांग्रेस अध्यक्ष रहे सीताराम केसरी का देहांत हुआ।

2001 स्विट्जरलैंड में गोथार्ड रोड की सुरंग के भीतर दो वाहनों के बीच आमने सामने की टक्कर होने से आग लग गई। अपनी तरह की इस अलहदा घटना में दस लोगों की मौत हो गई।

2002 सिरसा हरियाणा के तथाकथित धार्मिक स्थल डेरा सच्चा सौदा के मालिक स्वयंभू संत गुरमीत राम रहीम सिंह को अपने एक कर्मचारी रणजीत सिंह की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास और 30 लाख जुर्माने की सजा सुनाई गई। रणजीत की हत्या की खबर और डेरे की काली करतूतों की खबर छापने वाले अखबार पूरा सच के संपादक राम चंदर छत्रपति को गुरमीत ने अपने गुर्गों के जरिये गोलियों से छलनी करवा दिया था। 24 अक्टूबर से अस्पताल में भर्ती राम चंदर छत्रपति की बाद में 1 नवंबर को मौत हो गई। उनका बेटा अंशुल अभी तक मुकदमा लड़ रहा है राम रहीम के खिलाफ।

2003 ब्रिटेन ने सुपरसोनिक यात्री विमानों को विदाई दी। इस श्रेणी के अंतिम विमान ने हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरी।

2004 ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया। आर्सेनल फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड से हार गया, जिससे 49 मैचों में अजेय रहने का सिलसिला समाप्त हो गया, जो प्रीमियर लीग में रिकॉर्ड है।

2005 रोजा पार्क्स की 92 वर्ष की उम्र में मौत हो गई। अफ्रीकी-अमेरिकी सिविल राइट्स एक्टिविस्ट रोजा पार्क्स ने 1955 में एक गोरे को बस में सीट देने से इनकार कर दिया था और यह घटना अमेरिका में नागरिक अधिकार अभियान की शुरुआत बनी। 1 दिसंबर 1955 को उन्हें शहर के नस्लभेदी कानून के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में एक जन अभियान शुरू हुआ, इससे अमेरिका में नस्लभेदी कानूनों को रद्द करना पड़ा। मार्टिन लूथर किंग ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोहरत हासिल की। सफल अभियान की चिंगारी बनने के लिए रोजा पार्क्स को मदर ऑफ द सिविल राइट्स मूवमेंट भी कहा जाता है।

2006 यूरोपीय संघ ने कजाखिस्तान की सहायता के लिए घोषणा की कि वह शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु ऊर्जा विकसित करने में कजाखिस्तान को मदद देगा। इसी दिन प्रतिष्ठिम भारतीय गांधीवादी, विचारक, इतिहासकार एवं दार्शनिक धरमपाल का निधन हुआ।

2009 लंदन में हजारों लोगों ने प्रदर्शन कर अफगानिस्तान से ब्रिटिश सैनिकों की वापसी की मांग की।

2011 स्टैनफोर्ड, कैलिफोर्निया में प्रसिद्ध अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और संज्ञानात्मक वैज्ञानिक जॉन मैकार्थी का निधन हुआ। जॉन मैकार्थी कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई के अनुशासन के संस्थापकों में से एक थे। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई शब्द गढ़ने वाले दस्तावेज का सह-लेखन किया, प्रोग्रामिंग भाषा परिवार लिस्प विकसित किया एएलजीओएल भाषा के डिजाइन को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया। टाइम-शेयरिंग को लोकप्रिय बनाया और कचरा संग्रहण का आविष्कार किया।

2013 पद्म भूषण से सम्मानित प्रख्यात फिल्मी पार्श्व गायक मन्ना डे का निधन हुआ।

2014 कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को 40 प्रतिशत (1990 की तुलना में) तक कम करने और सभी ऊर्जा स्रोतों के नवीकरणीय स्रोतों को 27 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजनाएं, यूरोपीय संघ (ईयू) द्वारा बनाई गई, जबकि पर्यावरणविदों की मांग है कि बड़े लक्ष्य की आवश्यकता है।

2015 स्टिलवॉटर, ओक्लाहोमा में अडासिया एवरी चेंबर्स ने जानबूझकर अपनी सेडान कार यूनिवर्सिटी परिसर में घर वापसी परेड देख रही भीड़ पर चढ़ा दी। इस घटना में 400 लोगों की मौत हो गई, और 47 अन्य घायल हो गए। चेंबर्स ने दूसरी डिग्री की हत्या और हमले के आरोपों पर कोई प्रतिवाद नहीं करने का अनुरोध किया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

2016 लीबिया के लिए जाने वाला एक फ्रांसीसी निगरानी विमान माल्टा में उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। इसी दिन जॉर्ज बैटल इबनेज, उरुग्वे के राजनीतिज्ञ, पूर्व राष्ट्रपति का निधन हुआ। इसी दिन 2016 में खुरासान प्रांत के तीन भारी हथियारों से लैस इस्लामिक स्टेट चरमपंथियों ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर गोलीबारी और आत्मघाती बम विस्फोट किया जिसमें करीब 60 कैडेट मारे गए और 165 से अधिक घायल हो गए।

2017 भारत की सुप्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का देहावसान हुआ। इसी दिन फैट्स डोमिनोज, अमेरिकी पियानोवादक और गायक-गीतकार, रॉबर्ट गुइल्यूम, अमेरिकी अभिनेता का निधन हुआ।

2018 टोनी जो व्हाइट, अमेरिकी गायक एवं गीतकार का निधन हुआ। इंटरनेशनल डे ऑफ डिप्लोमेटस - 24 अक्टूबर 2017 को राजनयिकों का पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस ब्राजील के शहर ब्रासीलिया में बांग्लादेश, फ्रांस, घाना, भारत, इजराइल, इटली, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका और तुर्की के राजनयिकों की भागीदारी के साथ मनाया गया था। अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक दिवस मनाने का प्रस्ताव भारतीय राजनयिक अभय के. ने दिया था ताकि विश्व शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रत्येक देश के राजनयिकों को सम्मान दिया जा सके।

2021 जेम्स माइकल टायलर, अमेरिकी अभिनेता का निधन हुआ। इसी दिन 2018 में विश्व का सबसे लंबा समुद्री क्रॉसिंग एचजेडएम ब्रिज हांगकांग-झुहाई-मकाऊ ब्रिज सार्वजनिक यातायात के लिए खुला। हांगकांग-झुहाई-मकाऊ ब्रिज (एचजेडएम) एक 55 किलोमीटर पुल-सुरंग प्रणाली है जिसमें तीन केबल-स्टे ब्रिज, एक अंडरसी टनल और चार कृत्रिम द्वीप शामिल हैं। यह दुनिया का सबसे लंबा समुद्री क्रॉसिंग और सबसे लंबा ओपन-सी फिक्स्ड लिंक है। एचजेडएम लिंगडिंग और जिउझोउ चैनलों तक फैला है, जो हांगकांग और मकाऊ को झुहाई से जोड़ता है - जो चीन में पर्ल रिवर डेल्टा का एक प्रमुख शहर है।

2022 लेस्ली जॉर्डन, अमेरिकी अभिनेता, लेखक और गायक का निधन हुआ।

2024 जाने माने अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी और कोच अमीर अब्दुर-रहीम, मोरक्को के लोकप्रिय फुटबॉलर अब्देलअजीज बरदा एवं प्रसिद्ध अमेरिकी पटकथा लेखक जेरी टेलर का निधन हुआ।

2025 आंध्र प्रदेश के कुरनूल में शुक्रवार तड़के एक वोल्वो बस में एक दोपहिया वाहन से टक्कर के बाद आग लग गई, जिससे कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही इस बस में लगभग 40 लोग सवार थे। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, दोपहिया वाहन से टकराने के कुछ ही मिनटों बाद बस में आग लग गई।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHistoryonOctober24 #RosaParks #WorldDevelopmentInformationDay #WorldPolioDay #HarryHoudini #InternationalDayofDiplomats #JohnMcCarthy #MallikaSherawat #MarkTully #AdrianMitchell #RKLaxman #BrendaUeland #Airtel  #IPC #CRPC #BNS #LIC #ILO #CNBC #BBC #CNN #WSJ #NYT #WP #Foxnews #cbs #mtv #ndtv  #nature #humanity #literature #film #Environment #polution #inflation #unemployment #economicslowdown #bse #dw #IndianNationalCongress #rjd #samajwadiparty #bsp #cpi #cpm #cpiml #bjd #dmk #aiadmk #hollywwod #bollywood #entertainment #actor #actress #film #tv #quotes #thoughts #AlJazeera #English #hindi #urdu #rahulgandhi #Freedom #freepress #forestry #peace #whatsApp #instagram #facebook #telegram #quora #UNESCO #rudrapur #china #india #war #fact #life #politics #upi #googlepay #donation #humanity #ClimateChange #environment #urdushayari #Reddit #Medium #NanditaRaj #blogger #news #historicalfacts #poet #shortstory #writer #literarycritic #journalism #peoplesfriend #APBharati #udhamsinghnagar #Uttarakhand #Rudrapur #UnitedNations #MannaDey

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ