ईसा पूर्व 331 में 1 अक्टूबर को प्राचीन यूनानी मेसेडोनियन राजशाही के राजकुमार अलेक्जेंडर द ग्रेट ने गौगामेला की लड़ाई में फारस के डेरियस तृतीय को हराया।
86 ईसा पूर्व में 1 अक्टूबर को अमितर्नम, इटली में गयुस सल्लुस्टियस का जन्म हुआ। गयुस सल्लुस्टियस रोमन इतिहासकार, राजनीतिज्ञ और करीब 50 ईसा पूर्व में सम्राट जूलियस सीजर के सहयोगी बने।
208 ईस्वी में 1 अक्टूबर को मार्कस ऑरेलियस सेवेरस अलेक्जेंडर का जन्म अर्का, लेबनान में में हुआ। अलेक्जेंडर सेवेरस रोमन सम्राट बना, जिसने 222 से 235 तक शासन किया। वह सेवेरन राजवंश का अंतिम सम्राट था। अलेक्जेंडर सेवेरस 222 अपने मारे गए चचेरे भाई इलागाबालस का उत्तराधिकारी बना था।
366 रोमन कैथोलिक चर्च के पोप दमासस प्रथम को पवित्र किया गया।
959 एडविग के उत्तराधिकारी के रूप में एडगर द पीसफुल पूरे इंग्लैंड का राजा बना।
1433 फिग्लिन वाल्डार्नो, फ्लोरेंस गणराज्य में प्रसिद्ध इतालवी विद्वान, कैथोलिक पादरीे, शुरुआती इतालवी पुनर्जागरणकाल के सबसे प्रभावशाली मानवतावादी दार्शनिकों में से एक मार्सिलियो टी. फिसिनो का निधन हुआ। मार्सिलियो टी. फिसिनो ज्योतिषी, नियोप्लाटोनिज्म के पुनरुत्थानकर्ता और प्लेटो के संपूर्ण कार्यों का लैटिन में पहला अनुवादकर्ता थे। था।
1480 विसेंजा, वेनेटो, वेनिस गणराज्य (अब इटली) में कैजेटन का जन्म हुआ जो आगे चल कर इतालवी कैथोलिक पादरी और धार्मिक सुधारक बने और सेंट कैजेटन कहलाए।
1507 विख्यात इतालवी वास्तुकार, प्रतिष्ठित गेसू चर्च के डिजाइनर, इंजीनियर जियाकोमो बारोजी दा विग्नोला का जन्म हुआ।
1542 राजा भारमल और रानी चंपावती की बेटी जो मुगल बादशाह अकबर की पत्नी बनी, मरियम उज़ ज़मानी यानी जोधा बाई का जन्म आमेर, राजस्थान में हुआ।
1553 इंग्लैंड की रानी मैरी प्रथम का वेस्टमिंस्टर एब्बे में राज्याभिषेक हुआ।
1588 फारस के शाह अब्बास प्रथम का राज्याभिषेक हुआ।
1671 प्रसिद्ध इतालवी भिक्षु, गणितज्ञ और इंजीनियर लुइगी गुइडो ग्रांडी का जन्म हुआ।
1705 हंगरी के स्वतंत्र होने के बाद रकोजी को हंगरी के सांसदों ने राजा बना दिया।
1779 फिनलैंड के टाम्परे शहर (जो उस समय स्वीडन के क्षेत्र में था) की स्थापना स्वीडन के राजा गुस्ताव तृतीय ने की। टैम्पेरे दक्षिणी फिनलैंड का शहर है। यह नैसिजार्वी झील और पायहाजार्वी झील के बीच में स्थित है, जिसके बीच में टैमरकोस्की रैपिड्स हैं। वाप्रिक्की संग्रहालय केंद्र में कई संग्रहालय हैं, जिनमें प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय और 1918 के गृहयुद्ध के बारे में एक प्रदर्शनी शामिल है। टैम्पेरे कैथेड्रल अपने भयावह भित्तिचित्रों के लिए जाना जाता है। अपनी आकर्षक कंक्रीट वास्तुकला के साथ कालेवा चर्च को ऊपर से मछली की तरह दिखने के लिए डिजाइन किया गया है।
1791 फ्रांसीसी विधान सभा (फ्रेंच, असेंबली लेजिस्लेटिव) का पहला सत्र 1 अक्टूबर को प्रारंभ हुआ। असेंबली लेजिस्लेटिव 20 सितंबर 1792 तक फ्रांसीसी क्रांति के दौरान फ्रांस साम्राज्य की विधायिका थी। यह नेशनल असेंबली और नेशनल कन्वेंशन के बीच के समय में राजनीतिक बहस और क्रांतिकारी कानून बनाने का मुख्य केंद्र थी।
1801 स्पेन ने लुसियाना के औपनिवेशिक क्षेत्र को इटली के टस्कनी क्षेत्र के बदले सैन इल्डेफोंसो की तीसरी संधि पर हस्ताक्षर कर फ्रांस को लौटा दिया।
1838 ब्रिटिश कालीन भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड ऑकलैंड ने शिमला मैनिफेस्टो जारी किया, जिसकी वजह से पहला एंग्लो-अफगान युद्ध हुआ।
1842 मदुरै, मद्रास प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत में सुब्बियर सुब्रह्मण्य अय्यर का जन्म हुआ। सुब्बियर सुब्रह्मण्य अय्यर भारतीय वकील, कानूनविद और स्वतंत्रता सेनानी बने जिन्होंने एनी बेसेंट के साथ मिलकर इंडियन होम रूल आंदोलन की स्थापना की। सुब्बियर सुब्रह्मण्य अय्यर को दक्षिण भारत का ग्रैंड ओल्ड मैन कहा गया।
1847 क्लेपहैम, लंदन में एनी बेसेंट का जन्म हुआ। एनी बेसेंट प्रसिद्ध ब्रिटिश समाजवाद समर्थक, थियोसोफिस्ट, फ्रीमेसन, महिला अधिकार और होम रूल की कार्यकर्ता, शिक्षाविद और भारतीय राष्ट्रवाद की समर्थक बनीं। एनी बेसेंट ने आयरिश और भारतीय स्वशासन दोनों का प्रबल समर्थन किया। 1917 में एनी बेसेंट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।
1854 अंग्रेज सरकार ने भारत में डाक टिकट का प्रचालन आरंभ किया। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का चेहरा और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।
1861 ब्रिटेन में मिसेज बीटन की हाउसहोल्ड मैनेजमेंट पुस्तक प्रकाशित हुई, जो पहले ही साल में 60,000 प्रतियां बेचने में सफल रही और आज तक यह छप रही है।
1881 डेट्रायट, मिशिगन में विलियम एडवर्ड बोइंग का जन्म हुआ। विलियम बोइंग जर्मन-अमेरिकी व्यवसायी और एविएशन अग्रणी थे। विलियम बोइंग ने 1916 में पैसिफिक एयरप्लेन कंपनी की स्थापना की, जिसका एक साल बाद नाम बदलकर बोइंग कर दिया गया। यह कंपनी अब डॉलर मूल्य के हिसाब से अमेरिका की सबसे बड़ी एक्सपोर्टर और दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनियों में से एक है। विलियम बोइंग ने कहा, कोई भी व्यक्ति किसी नए विचार को यह कहकर खारिज नहीं कर सकता कि यह नहीं हो सकता!
1888 नेशनल ज्योग्राफिक पत्रिका का प्रकाशन प्रारंभ हुआ।
1890 संरक्षणवादी जॉन मुइर और लेखक रॉबर्ट अंडरवुड जॉनसन के आग्रह पर अमेरिकी कांग्रेस ने कैलिफोर्निया में योसेमाइट नेशनल पार्क की स्थापना की।
1895 पाकिस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री बने लियाकत अली खान का जन्म हरियाणा के करनाल में हुआ।
1898 विएना यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की स्थापना के. यू. के. एक्सपोर्ट एकेडमी के नाम से की गई।
1904 कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया के संस्थापकों में से एक भारत के प्रमुख वामपंथी नेता और 1952 में प्रथम लोकसभा के लिए सांसद का चुनाव जीतने वाले ए. के. गोपालन का जन्म कन्नूर, केरल में हुआ।
1906 मशहूर भारतीय फिल्म संगीतकार एसडी बर्मन यानी सचिन देव बर्मन का जन्म हुआ। वे त्रिपुरा राजघराने के सदस्य थे।
1908 टिन लिजी के नाम से लोकप्रिय फोर्ड मॉडल टी कार जनता को मुहैया कराई गई। यह पहली कार थी जो संयुक्त राज्य अमेरिका के आम नागरिकों हेतु किफायती और भरोसेमंद थी।
1910 हाॅलीवुड के नगर लॉस एंजेलिस में प्रमुख अखबार लॉस एंजिल्स टाइम्स की इमारत एक बड़े बम धमाके में ध्वस्त हो गई जिसमें 21 लोगों की मौत हुई और अन्य कई लोग घायल हुए।
1914 प्रसिद्ध अमेरिकी इतिहासकार, वकील, लेखक और कांग्रेस के 12वें लाइब्रेरियन डैनियल जे. बूरस्टिन
1919 ब्रिटिश सरकार ने हंटर समिति की स्थापना की। 1919 में इसी दिन हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार असरार उल हसन खान यानी मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म हुआ।
1921 बीसवीं सदी के तेलुगू सिनेमा के बहुप्रतिभावान अभिनेता, हास्य कलाकार और फिल्म निर्माता रमन रेड्डी का जन्म जगदेवी पेटा, आंध्र प्रदेश में हुआ।
1922 एक हजार से अधिक तेलुगू फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए विख्यात, विभिन्न पुरस्कार और सम्मान प्राप्त करने वाले तेलुगू फिल्म अभिनेता अल्लू रामलिंगइया का जन्म पलाकोल्लू, आंध्र प्रदेश में हुआ। 1922 में इसी दिन विख्यात चीनी-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी, शिक्षाविद और नोबेल पुरस्कार विजेता चेन-निंग यांग का जन्म हुआ।
1924 अमेरिकी नौसेना लेफ्टिनेंट, राजनीतिज्ञ, संयुक्त राज्य अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति और नोबेल पुरस्कार विजेता जिमी कार्टर का जन्म हुआ।
1928 विल्लुपुरम, मद्रास प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत में शिवाजी गणेशन (विल्लुपुरम चिन्नाय्या मनरायार गणेशमूर्ति) का जन्म हुआ। शिवाजी गणेशन प्रमुख, लोकप्रिय, प्रभावशाली दक्षिण भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता बने। शिवाजी गणेशन 20वीं सदी के दूसरे भाग में मुख्य रूप से तमिल सिनेमा और थिएटर में सक्रिय थे। शिवाजी गणेशन को अब तक के महानतम भारतीय अभिनेताओं में से एक और अन्य अभिनेताओं द्वारा सबसे अधिक अनुकरण किए जाने वाले अभिनेताओं में से एक माना गया।
1945 भारत के 14वें राष्ट्रपति हुए भाजपा नेता रामनाथ कोविंद का जन्म कानपुर, उत्तर प्रदेश के परौंख गांव में हुआ।
1947 बाॅम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट में जज और हेग स्थित इंटरनेशनल कोर्ट आॅफ जस्टिस में जज हुए दलवीर भंडारी का जन्म जोधपुर, राजस्थान में हुआ।
1949 चीन के महान समाजवादी नेता माओ त्से तुंग ने कम्युनिस्ट पार्टी की जीत का ऐलान किया और संविधान में देश का नाम पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना रखा। आधिकारिक तौर पर पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का राष्ट्रीय दिवस चीन का प्रमुख सार्वजनिक अवकाश दिवस है जो हर साल 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह समाजवादी क्रांति के अगुवा माओत्से तुंग की पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना की औपचारिक घोषणा की याद में मनाया जाता है।
1950 चिसविक, लंदन, इंग्लैंड में सुसान एडेल ग्रीनफील्ड, बैरोनेस ग्रीनफील्ड का जन्म हुआ। सुसान प्रभावशाली अंग्रेजी वैज्ञानिक, लेखिका, प्रसारक और हाउस ऑफ लॉर्ड्स की सदस्य हैं। उनका शोध पार्किंसंस रोग और अल्जाइमर रोग के उपचार पर केंद्रित है। सुसान चेतना के तंत्रिका विज्ञान और मस्तिष्क पर प्रौद्योगिकी के प्रभाव में अग्रणी शोधकर्ता हैं। सुसान ग्रीनफील्ड लिंकन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में एक वरिष्ठ शोध फेलो, सिनैप्टिक फार्माकोलॉजी की प्रोफेसर और ग्रीनफील्ड में 2005 से 2013 के बीच एडिनबर्ग में हेरियट-वाट विश्वविद्यालय की चांसलर रहीं।
1953 आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना। यह राज्य भी अब तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बंट चुका है।
1956 ईस्टबर्न, इंग्लैंड में थेरेसा मैरी मे, बैरोनेस मे ऑफ मेडनहेड का जन्म हुआ। थेरेसा मे जानी मानी ब्रिटिश राजनेता हैं, जो 2016 से 2019 तक यूनाइटेड किंगडम की प्रधानमंत्री और कंजर्वेटिव पार्टी की नेता रहीं। इससे पहले वे 2010 से 2016 तक गृह मंत्री थीं। थेरेसा मे 1997 से 2024 तक मेडनहेड से सांसद रहीं और अगस्त 2024 से हाउस ऑफ लॉर्ड्स की सदस्य हैं। थेरेसा मे ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनने वाली दूसरी महिला थीं, पहली थीं माग्र्रेट थैचर।
1959 प्रसिद्ध इतालवी पत्रकार, वकील, राजनीतिज्ञ और इटली के पहले राष्ट्रपति एनरिको डी निकोला का निधन हुआ।
1960 नाइजीरिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।
1961 यूनाइटेड स्टेट्स डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी का गठन हुआ, यह अमेरिका का पहला केंद्रीकृत सैन्य खुफिया संगठन बना।
1964 टोक्यो ओलंपिक के समय जापान में हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन शुरु की गई। इसकी रफ्तार 210 किमी प्रति घंटा थी। इसी दिन राजस्थान के जाने माने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा का जन्म लक्ष्मणगढ़ में हुआ।
1967 भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
1969 जाने माने फिल्म और टेलीविजन अभिनेता महेश ठाकुर का जन्म बंबई में हुआ।
1970 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, टेलीविजन प्रोग्राम लेखक, यात्रा सलाहकार सलीम अहमद का जन्म मट्टनपुर, कन्नूर जिला, केरल में हुआ।
1975 फिलीपींस में मुहम्मद अली ने 14वें राउंड में जो फ्रेजर को प्रैक्टिकल नॉकआउट से हराया। इस मैच को इतिहास में सबसे महान मुक्केबाजी मैचों में से एक माना जाता है और इसे प्रायः थ्रिला इन मनीला मैच कहा जाता है।
1976 अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हुआ। स्वाइन फ्लू बुखार से सुरक्षा के मद्देनजर यह टीकाकरण किया गया।
1978 भारत में बालिकाओं के विवाह की आयु 14 वर्ष से बढ़ा कर 18 वर्ष और लड़कों की 18 से बढ़ा कर 21 वर्ष की गई।
1979 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल श्रद्धा निगम का जन्म हुआ।
1982 सोनी और फिलिप्स ने जापान में कॉम्पैक्ट डिस्क लॉन्च की और सोनी ने मॉडल सीडीपी-101 कॉम्पैक्ट डिस्क प्लेयर जारी किया, जो अपनी तरह का पहला प्लेयर था। इसी दिन एक्सपेरिमेंटल प्रोटोटाइप कम्युनिटी ऑफ टुमारो फ्लोरिडा के वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड में शुरु हुआ।
1984 मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता, गायक, लेखक, गीतकार, पटकथाकार और मनोरंजन-फिल्म उद्योग के बहुप्रतिभावान व्यक्ति विनीत श्रीनिवासन का जन्म कुटुपारंबा, केरल में जन्म हुआ।
1985 ई.बी. व्हाइट हाउस, ब्रुकलिन में एल. बी. व्हाइट (एल्विन ब्रुक्स व्हाइट, जन्म 11 जुलाई 1899, माउंट वर्नोन, न्यूयॉर्क) का निधन हुआ। एल. बी. व्हाइट प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक थे। बच्चों के लिए कई लोकप्रिय किताबों के लेखक हुए जिनमें उनकी चर्चित किताबें स्टुअर्ट लिटिल, शार्लोटस वेब और द ट्रम्पेट ऑफ द स्वान शामिल हैं। 2012 में स्कूल लाइब्रेरी जर्नल के पाठकों के एक सर्वेक्षण में शार्लोटस वेब को शीर्ष सौ बच्चों के उपन्यासों में पहले स्थान पर रखा गया। एल. बी. व्हाइट ने लिखा, मैं किताबों में जो कुछ भी कहना चाहता हूं, वह यह है कि मुझे दुनिया से प्यार है।
1990 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड भारतीय माॅडल और अभिनेत्री अनुष्का रंजन का जन्म मुंबई में हुआ।
1990 जानी मानी बोल्ड, खूबसूरत फिल्म अभिनेत्री, लेखिका, निर्देशिका और माॅडल ज़ोया हुसैन का दिल्ली में जन्म हुआ।
1991 संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पूरी दुनिया में हर साल 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस या अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद है-बुजुर्गों को उनके अधिकार दिलवाना।
1996 अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।
1998 श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्जे के लिए सेना एवं लिट्टे उग्रवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मौत हुई। इसमें मुख्य रूप से सेना ने तमिलों का एकतरफा नरसंहार किया।
2000 सिडनी में 27वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
2002 गोवा में दो विमान फ्लाय पास्ट के दौरान आपस में टकराए। 2002 में इसी दिन वेस्टवुड, न्यू जर्सी, अमेरिका में ओलिविया पैज डन का जन्म हुआ। ओलिविया पैज लोकप्रिय अमेरिकी कलात्मक जिमनास्ट और सोशल मीडिया व्यक्तित्व हैं। यूएसए की पूर्व राष्ट्रीय टीम की सदस्य और एलएसयू टाइगर्स महिला जिमनास्टिक टीम की सदस्य, ओलिविया पैज के सोशल मीडिया पर 10 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।
2003 नदियों को जोड़ने के बावत बांग्लादेश की चिंताओं को भारत ने दूर किया।
2004 इजरायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।
2005 इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मौत हुई।
2006 अमेरिकी लेखक, शोधकर्ता चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स के इतिहासज्ञ जेराल्ड डी टान्नर और सैंड्रा मैक्गी टान्नर का निधन हुआ।
2007 जापान ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को अगले छह महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।
2008 अमेरिकी संसद यानी यूएस सीनेट ने भारत के साथ परमाणु व्यापार पर लगे तीन दशक पुराने प्रतिबंध को खत्म किया।
2009 यूनाइटेड किंगडम के सुप्रीम कोर्ट ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स के न्यायिक कार्य संभाले।
2010 अंग्रेजी फुटबॉलर और क्रिकेटर इयान बक्सटन का निधन हुआ।
2011 स्वीडिश आइस हॉकी खिलाड़ी और गोल्फर स्वेन टुम्बा का निधन हुआ।
2012 हांगकांग के तट पर एक नौका की टक्कर में 38 लोगों की मौत हो गई और 102 लोग घायल हो गए।
2013 एक बौद्ध भीड़ ने 70 से अधिक मुस्लिम घरों में तोड़-फोड़ की और म्यांमार के राखाइन राज्य में 94 वर्षीय एक महिला की हत्या कर दी।
2014 बुल्गारिया में एक बारूद संयंत्र में सिलसिलेवार विस्फोटों से फैक्ट्री पूरी तरह नष्ट हो गई और 15 लोगों की मौत हो गई।
2015 ग्वाटेमाला के संता कैटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत हुई। 1 अक्टूबर को ही अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस ऐसा अवसर है जिसका उपयोग एक पेय के रूप में कॉफी को बढ़ावा देने और जश्न मनाने के लिए किया जाता है, जिसके आयोजन अब दुनिया भर में हो रहे हैं। पहली आधिकारिक तारीख 3 अक्टूबर 2015 थी, जैसा कि तत्कालीन अंतर्राष्ट्रीय कॉफी संगठन ने सहमति व्यक्त की थी और इसे मिलान में लॉन्च किया गया था। इसी दिन 2015 में अमेरिकी मालवाहक जहाज एसएस एल फारो तूफान जोकिन की चपेट में आने के बाद अपने सभी 33 चालक दल के लोगों के साथ डूब गया। इसी दिन 2015 में प्रसिद्ध अमेरिकी रब्बी और अकादमिक और यहूदी विश्वविद्यालय की स्थापना करने वाले जैकब प्रेसमैन का निधन हुआ।
2016 भारत ने स्पेट्रम यानी टेलिकॉम तरंगों की सबसे बड़ी नीलामी कर पहले दिन की बिक्री से 535.31 अरब रुपए प्राप्त किए।
2017 स्पेन के बड़े हिस्से कैटेलोनिया की स्पेन से स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह हुआ जिसे आगे चलकर स्पेन के संवैधानिक न्यायालय ने अवैध घोषित कर दिया। इसी दिन 2017 में संयुक्त राज्य अमेरिका के लास वेगास स्ट्रिप में एक देशी संगीत समारोह में सामूहिक गोलीबारी में 58 लोग मारे गए और 869 अन्य घायल हो गए, बंदूकधारी स्टीफन पैडॉक ने बाद में आत्महत्या कर ली।
2018 प्रसिद्ध फ्रांसीसी-अर्मेनियाई गायक, संगीतकार, लेखक, फिल्म निर्माता और सार्वजनिक व्यक्ति चार्ल्स अजनवोर का निधन हुआ। इसी दिन 2018 में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने व्यवस्था दी कि चिली बोलीविया के साथ प्रशांत महासागर तक पहुंच के लिए बातचीत करने के लिए बाध्य नहीं है।
2019 फिनलैंड के कुओपियो में सावो वोकेशनल कॉलेज में एक स्कूल कक्षा में विद्यार्थियों पर कृपाण से लैस जोएल मारिन ने हमला किया, जिसमें एक की मौत हो गई और दस घायल हो गए। इसी दिन 2019 में अमेरिका की फोर्ड मोटर कंपनी और भारत की महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारत में संयुक्त उपक्रम शुरू करने की घोषणा की।
2021 दुबई में 2020 वर्ल्ड एक्सपो शुरू हुआ। वास्तव में इसका उद्घाटन 20 अक्टूबर 2020 को होना था, लेकिन कोविड-19 के कारण इसमें देरी हुई।
2022 इंडोनेशिया के पूर्वी जावा के कंजुरुहान स्टेडियम में एक फुटबॉल मैच के बाद दर्शकों के दो गुटों में हुए झगड़े में 135 लोग मारे गए। इसी दिन 2022 में प्रसिद्ध जापानी पेशेवर पहलवान और राजनीतिज्ञ एंटोनियो इनोकी का निधन हुआ। इसी दिन प्रसिद्ध जापानी पेशेवर पहलवान और राजनीतिज्ञ एंटोनियो इनोकी का निधन हुआ।
2023 प्रसिद्ध अमेरिकी पेशेवर बेसबॉल खिलाड़ी टिम वेकफील्ड का निधन हुआ। 2023 में इसी दिन नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम द्वारा रविवार को नयी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित पेंशन शंखनाद रैली में करीब 7 लाख सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एकत्र हुए और अपना हक मिलने तक एकजुट संघर्ष करने का ऐलान किया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी ने बेहद व्यक्तिगत और विचारोत्तेजक लेख से सार्वजनिक चर्चा को काफी बढ़ा दिया है, जो उस व्यक्तित्व के अनुरूप है जिसका असली रूप 4,000 किमी लंबी भारत जोड़ो (पद) यात्रा के दौरान देखा गया था। कांग्रेस महासचिव रमेश ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में पूर्व पार्टी प्रमुख द्वारा लिखे गए लेख को संलग्न करते हुए कहा, आज राहुल गांधी ने बेहद व्यक्तिगत और विचारोत्तेजक लेख के साथ सार्वजनिक चर्चा को काफी बढ़ा दिया है। यह उस व्यक्तित्व के अनुरूप है, जिसका असली रूप 4000 किमी लंबे भारत जोड़ो (पद) यात्रा के दौरान देखा गया था। मालूम हो कि सत्यम् शिवम् सुंदरम शीर्षक से अंग्रेजी में राहुल गांधी का आलेख रविवार (एक अक्टूबर, 2023) को अंग्रेजी अखबार दि संडे एक्सप्रेस (दि इंडियन एक्सप्रेस के रविवार विशेषांक) में छपा है। इसकी देश-विदेश में खूब चर्चा हो रही है। इसी दिन तकनीकी कंपनियों के अरबपति मालिक एलन मस्क ने रविवार को उन खबरों का खंडन किया कि वह हर मिनट 142,690 डॉलर या प्रति घंटे 8,560,800 डॉलर कमाते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी टेस्ला के स्टॉक में गिरावट आती है तो वह अधिक पैसा गवां देते हैं। एक यूजर को जवाब देते हुए, एक्स के मालिक ने कहा कि ऐसी रिपोर्ट मूर्खतापूर्ण मैट्रिक्स पर निर्भर करती हैं। मस्क ने पोस्ट किया, नकदी का ढेर नहीं है। वास्तव में मेरे पास उन कंपनियों में स्टॉक हैं जिन्हें बनाने में मैंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एलन मस्क ने कहा कि तकनीकी रूप से, हर बार टेस्ला के स्टॉक में बेतरतीब गिरावट से उन्हें कहीं अधिक नुकसान होता है।
2024 काफी बदनाम और अलोकप्रिय हो चुके जापानी प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसके साथ ही राजनीतिक घोटालों और बढ़ती महंगाई से प्रभावित उनके तीन साल के कार्यकाल का अंत हो गया। जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के नेता 67 वर्षीय नेता और पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा मंगलवार को प्रतिनिधि सभा के प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए। इसी दिन 2024 में इजराइल ने दक्षिणी लेबनान पर हमला किया। यह 1978 के बाद लेबनान पर इजराइल का पांचवां हमला था। 2024 में इसी दिन माइकल एनक्रैम (माइकल एंड्रयू फोस्टर जूड केर, 13वें मार्कि्वस ऑफ लोथियन, बैरन केर ऑफ मॉन्टेविओट, जन्म 7 जुलाई 1945) का निधन हुआ। माइकल एनक्रैम ब्रिटिश राजनीतिज्ञ और पीयर थे, जिन्होंने 2001 से 2005 तक कंजर्वेटिव पार्टी के डिप्टी लीडर के रूप में कार्य किया।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldHistoryofOctober1 #InternationalCoffeeDay #InternationalDayofOlderPersons #CharlesAznavour #LBWhite #SusanGreenfield #SivajiGanesan #ShraddhaNigam #AnushkhaRanjan #MaoZedong #China #LIC #ILO #CNBC #BBC #CNN #WSJ #NYT #WP #Foxnews #cbs #mtv #ndtv #nature #humanity #literature #film #Environment #polution #inflation #unemployment #economicslowdown #bse #dw #IndianNationalCongress #rjd #samajwadiparty #bsp #cpi #cpm #cpiml #bjd #dmk #aiadmk #hollywwod #bollywood #entertainment #actor #actress #film #tv #quotes #thoughts #AlJazeera #English #hindi #urdu #rahulgandhi #Freedom #freepress #forestry #peace #whatsApp #instagram #facebook #telegram #quora #UNESCO #rudrapur #china #india #war #fact #life #politics #upi #googlepay #donation #humanity #ClimateChange #environment #urdushayari #Reddit #Medium #NanditaRaj #blogger #news #historicalfacts #poet #shortstory #writer #literarycritic #journalism #APBharati #udhamsinghnagar #Uttarakhand #AnnieBesant #AKGopalan #WilliamBoeing





0 टिप्पणियाँ