प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड व्हाट्सऐप 9411175848)
कृपया हमा420 ईस्वी में 30 सितंबर को बेथलहम, पैलेस्टाइना, प्राइमा के पास जेरोम की मृत्यु हो गई। 30 सितंबर को बाइबिल अनुवादक सेंट जेरोम का पर्व मनाया जाता है और संयुक्त राष्ट्र की अगुवाई में संत जेरोम की याद में स्थापित अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है। जेरोम को अनुवादकों का संरक्षक संत माना जाता है। सेंट जेरोम उत्तर-पूर्वी इटली के एक पुजारी और ज्यादातर बाइबिल के नए नियम की ग्रीक पांडुलिपियों से लैटिन में अनुवाद करने के अपने प्रयास के लिए जाने जाते हैं। सेंट जेरोम ने हिब्रू गॉस्पेल के कुछ हिस्सों का ग्रीक में अनुवाद भी किया।
489 ईस्वी में 30 सितंबर को थियोडेरिक द ग्रेट के तहत ओस्ट्रोगोथ्स ने ओडोएसर की सेना को दूसरी बार हराया। ओस्ट्रोगोथ्स रोमन युग के जर्मनिक लोग थे। 5वीं शताब्दी में उन्होंने रोमन साम्राज्य के भीतर दो महान गोथिक साम्राज्यों में से एक बनाने में विसिगोथ का अनुसरण किया, जो बड़ी गोथिक आबादी पर आधारित था। गोथिक 4थी शताब्दी में निचले डेन्यूब को पार करके बाल्कन में बस गए थे। ओडोएसर या ओडोवेसर या ओडोवाकर भी मध्य डेन्यूब का शक्तिशाली बर्बर सैनिक और राजनेता था जिसने पश्चिमी रोमन बाल सम्राट रोमुलस ऑगस्टुलस को पदच्युत कर दिया और इटली का शासक बन गया। ओडोएसर द्वारा रोमुलस ऑगस्टुलस को उखाड़ फेंकने को पारंपरिक रूप से पश्चिमी रोमन साम्राज्य के अंत के रूप में देखा जाता है।
737 ईस्वी में 30 सितंबर को तुर्गेश ने खुट्टल पर उमय्यद आक्रमणकारियों को पीछे धकेला, ऑक्सस के दक्षिण में उनका पीछा किया, और उनके सामान के काफिले पर कब्जा कर लिया।
940 ईस्वी में 30 सितंबर को फैन यांगगुआंग का निधन हुआ। फैन यांगगुआंग डोंगपिंग का राजकुमार चीन के फाइव डायनेस्टीज और टेन किंगडम्स काल के दौरान बाद में तांग और जिन राज्यों का सेनापति रहा।
1139 सेल्जुक साम्राज्य में काकेशस पहाड़ों पर 7.7 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया, जिससे बड़े पैमाने पर विनाश हुआ और 3 लाख से अधिक लोग मारे गए। काकेशस पर्वत एशिया और यूरोप के चौराहे पर स्थित विस्तृत पर्वत श्रृंखला है। काला सागर और कैस्पियन सागर के बीच फैले पहाड़ काकेशस क्षेत्र से घिरे हुए हैं और समुद्र तल से 5,642 मीटर ऊपर यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस का घर हैं।
1207 अफगानिस्तान के बाल्ख में जलाल अल-दीन मुहम्मद रूमी जो सामान्यतः रूमी नाम से ज्यादा जाने जाते हैं, का जन्म हुआ। रूमी 13वीं सदी के कवि, हनाफी फकीह, इस्लामी विद्वान, मटुरिदी धर्मशास्त्री और सूफी फकीर थे। यह ग्रेटर ईरान के ग्रेटर खुरासान में अधिकांश समय रहे। रूमी ने अपनी अधिकतर रचनाएँ अधिकतर फारसी में लिखीं, कविता में तुर्की, अरबी और ग्रीक का भी इस्तेमाल किया। रूमी ने लिखा है, आप पंखों के साथ पैदा हुए थे, फिर जीवन में रेंगना क्यों पसंद करते हैं?
1541 स्पेनिश विजेता हर्नांडो डी सोटो और उनकी सेना ने वर्तमान पश्चिमी अरकंसास में तुला क्षेत्र में प्रवेश किया, और उन्हें भयंकर स्थानीय जन प्रतिरोध का सामना करना पड़ा।
1149 राजस्थान के एक राजा पृथ्वीराज चौहान का महिमा मंडन करने वाले प्रसिद्ध बृजभाषी दरबारी कवि, पृथ्वी राज रासो के रचयिता चंद बरदाई का जन्म हुआ।
1551 जापान के उची कबीले के सैन्य प्रतिष्ठान ने अपने स्वामी और सत्ता प्रमुख को सत्ताच्युत करने के लिए दबाव बढ़ाया, शहर में आग लगा दी जिससे बदहवाश स्वामी ने आत्महत्या कर ली।
1398 तैमूर लंग सिंधु नदी तट पर पहुंचा। विकीपीडिया के अनुसार तैमूर को तिमूर लिखा जाता है अंग्रेजी में। वह चौदहवी शताब्दी का एक शासक था जिसने तैमूरी राजवंश की स्थापना की थी। उसका राज्य पश्चिम एशिया से मध्य एशिया होते हुए भारत तक फैला था। वह बरलस तुर्क खानदान में पैदा हुआ था। उसका पिता तुरगाई बरलस तुर्कों का नेता था। तैमूर ने अपनी यात्रा समरकंद से शुरू की। उसने 30 सितंबर, 1398 को सिंधु नदी पार करके उत्तर भारतीय उपमहाद्वीप (वर्तमान पाकिस्तान और उत्तर भारत) पर आक्रमण किया। अक्टूबर 1398 तक तिमुरिड सेना ने पहले तुलंबा और फिर मुल्तान सल्तनत को बर्खास्त कर कब्जा किया।
1681 भारत में बैकिंग की शुरुआत करने वाले तमिलनाडु में चेट्टीनाड के राजा, शिक्षा प्रसारक, उद्योगपति और अन्नामलाई विश्वविद्यालय के संस्थापक सतप्पा रामनाथ मुथैया अन्नामलाई चेट्टियार दीवान बहादुर सर का जन्म कनाडुकठन में हुआ। इसी दिन नीदरलैंड एवं स्वीडन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1687 मुगल बादशाह मुहिउद्दी मोहम्मद औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकोंडा के किले पर कब्जा किया।
1744 ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार का युद्ध में फ्रांस और स्पेन ने मैडोना डेलश्ओल्मो की लड़ाई में सार्डिनिया को हराया लेकिन जल्द ही उन्हें सार्डिनिया से हटना पड़ा।
1791 मोजार्ट के ओपेरा द मैजिक फ्लूट का पहला प्रदर्शन उनकी मृत्यु से दो महीने पहले हुआ। वोल्फगैंग अमाडेस मोजार्ट शास्त्रीय काल के विपुल और प्रभावशाली विश्व विख्यात संगीतकार थे। अपने छोटे जीवनकाल में उनकी रचना की तीव्र गति के परिणामस्वरूप उनके समय की लगभग हर पश्चिमी शास्त्रीय शैली का प्रतिनिधित्व करने वाली 800 से अधिक रचनाएँ हुईं। 1791 में इसी दिन फ्रांस की राष्ट्रीय संविधान सभा को भंग कर दिया गया, अगले दिन उसकी जगह राष्ट्रीय विधान सभा को लाया गया।
1841 अमेरिकी अविष्कारक सैमुएल स्लॉकम ने स्टेप्लर का पेटेंट कराया।
1846 अमेरिकी डेंटिस्ट डॉ. विलियम मॉर्टन ने सबसे पहले मरीज का दांत निकालने को निश्चेतक ईथर यानी एनेस्थीसिया का प्रयोग किया।
1847 इंग्लैंड में शाकाहारी सोसाइटी की स्थापना की गई।
1943 लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में फ्रांज ओपेनहाइमर (जन्म 30 मार्च 1864, बर्लिन, जर्मनी) का निधन हुआ। फ्रांज ओपेनहाइमर प्रसिद्ध जर्मन समाजशास्त्री और राजनीतिक अर्थशास्त्री थे, जिन्होंने राज्य के मूल समाजशास्त्र के क्षेत्र में भी लेख प्रकाशित किए। फ्रांज ओपेनहाइमर ने लिखा है, लोगों की तुलना एक बोतल में दो बिच्छुओं से की जा सकती है, जिनमें से प्रत्येक दूसरे को मार सकता है, लेकिन अपनी जान जोखिम में डालकर।
1861 प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार गुरुजाडा अप्पाराव का जन्म हुआ।
1880 हेनरी ड्रेपर ने ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया। कालपुरुष या शिकारी या ओरायन तारामंडल दुनिया भर में दिख सकने वाला एक तारामंडल है, जिसे बहुत से लोग जानते और पहचानते हैं। पुरानी खगोलशास्त्रीय पुस्तकों में इसे पुरुष या शिकारी के रूप में दर्शाया जाता था।
1882 एप्लेटन, विंस्काॅसिन में विश्व का पहला हाइड्रोइलेक्ट्रिक ऊर्जा संयंत्र एपलटन एडिसन लाइट कंपनी शुरु हुआ। इसे विख्यात अमेरिकी वैज्ञानिक, आविष्कारक थामस एडीसन ने स्थापित किया।
1895 लेबनान के विश्व प्रसिद्ध दार्शनिक, कलाकार, कवि और लेखक, चिंतक खलील जिब्रान की शिक्षा शुरु हुई।
1898 आज के प्रमुख व्यापारिक अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क की स्थापना हुई। न्यूयॉर्क अमेरिका की पहली राजधानी है। वाशिंगटन को राजधानी बाद में बनाया गया। अमेरिका का यह सबसे अमीर और विस्तृत शहर है। शहर में 5 जिले हैं जो हडसन नदी और अटलांटिक महासागर के संगम पर स्थित हैं। इसके केंद्र में मैनहट्टन है, जो एक घनी आबादी वाला जिला है और दुनिया के प्रमुख वाणिज्यिक, वित्तीय और सांस्कृतिक केंद्रों में से एक है। इसके प्रमुख स्थलों में एम्पायर स्टेट बिल्डिंग जैसी ऊंची इमारतें और विशाल सेंट्रल पार्क शामिल हैं। ब्रॉडवे थिएटर नेऑन रोशनी वाले टाइम्स स्क्वायर में है।
1900 बाॅम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस, भारत सरकार में विदेश मंत्री (1966-67) और अमेरिका में भारत के राजदूत रहे एमसी चागला का जन्म बंबई में हुआ।
1906 गैलिसियन भाषा की सबसे बड़ी भाषा-संबंधी संस्था रॉयल गैलिसियन अकादमी स्पेन के ला कोरुना में शुरू हुई।
1907 हत्या किए गए अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकिन्ले और उनके परिवार की अंतिम विश्राम-स्थली मैकिन्ले नेशनल मेमोरियल, ओहियो के कैनटन में स्थापित की गई।
1922 1922 कलकत्ता, बंगाल प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत (अबकोलकाता) में भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का जन्म हुआ।
1928 सिगेटु मार्माटिया, रोमानिया में एलिय वीसेल (एलियजर एलिय वीसेल) का जन्म हुआ। एलिय वीसेल विख्यात रोमानियाई-अमेरिकी लेखक, प्रोफेसर, राजनीतिक कार्यकर्ता, नोबेल पुरस्कार विजेता और जर्मन नरसंहार होलोकॉस्ट का एक जीवित बचे हुए व्यक्ति बने। उन्होंने फ्रेंच और अंग्रेजी में 57 किताबें लिखीं जिनमें नाइट भी शामिल है, जो होलोकॉस्ट के दौरान ऑशविट्ज और बुचेनवाल्ड में यहूदी कैदी के रूप में उनके अनुभवों पर आधारित है। एलिय वीसेल ने लिखा, हमें हमेशा किसी न किसी का पक्ष लेना चाहिए। तटस्थता अत्याचारी की मदद करती है, पीड़ित की नहीं। चुप्पी प्रताड़ित करने वाले को बढ़ावा देती है, प्रताड़ित को नहीं।
1929 मनुष्य को ले जाने योग्य पहले रॉकेट ने उड़ान भरी।
1932 ब्रिटिश विजय में बेहद सफल सेना अधिकारी, ब्रिटेन के सर्वाधिक प्रतिष्ठित, पुरस्कृत अफसरों में से एक फ्र्रेडरिक रोबर्ट्स प्रथम अर्ल रोबर्ट्स का जन्म कानपुर, भारत में हुआ।
1934 खूबसूरत, बोल्ड, मशहूर ब्रिटिश - अमेरिकन फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल अन्ना काशफी का जन्म दार्जिलिंग, भारत में हुआ।
1935 अमेरिकी राज्यों एरिजोना और नेवाडा की सीमा पर स्थित हूवर बांध का उद्घाटन हुआ। हूवर बांध नेवाडा और एरिजोना राज्यों की सीमा पर, कोलोराडो नदी के ब्लैक कैनियन में एक कंक्रीट आर्क-ग्रेविटी बांध है। ग्रेट डिप्रेशन के दौरान 1931 और 1936 के बीच बनाए गए इस बांध का उद्घाटन 30 सितंबर 1935 को राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने किया।
1936 अमेरिकी पत्रकार हर्बर्ट आर. इक्किंस (न्यूयॉर्क वर्ल्ड-टेलीग्राम के रिपोर्टर), न्यूयॉर्क जर्नल की डोरथी किलगैलेन और न्यूयॉर्क टाइम्स के लियो किरेन ने व्यावसायिक एयरलाइन उड़ानों से दुनिया का चक्कर लगाने की रेस शुरू की। यह रेस साढ़े अठारह दिनों में पूरी हुई।
1938 जर्मनी के प्रमुख शहर म्युनिख में आयोजित ऐतिहासिक सम्मेलन में जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर, इटली के तानाशाह बेनीटो मोसोलीनी, फ्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड डेलाडी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री नेविले चेंबरलिन ने भाग लिया। इस सम्मेलन का उदेदश्य जर्मनी और चेकेस्लवाकिया के बीच मतभेद दूर करने का मार्ग खोजना था।
1939 जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर सहमत हुए।
1943 स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार रामानंद चटर्जी का निधन हुआ।
1947 पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल हुए। 1947 की वर्ल्ड सीरीज शुरू हुई। यह पहला मौका था जब वर्ल्ड सीरीज का डाइरेक्ट टेलीकास्ट किया गया, इसमें एक अफ्रीकी-अमेरिकी खिलाड़ी ने हिस्सा लिया, इसकी आय 2 मिलियन डॉलर से ज्यादा हुई, इसमें एक पिंच-हिट होम रन देखने को मिला और मैदान में छह अंपायर मौजूद थे।
1951 भारत के मशहूर अमीर कारोबारी, वीडियोकोन कंपनी के मुखिया वेणुगोपाल धूत का जन्म बंबई में हुआ।
1952 मशहूर ब्रिटिश बाॅडी बिल्डर, अभिनेता, टेलीविजन प्रोग्राम प्रस्तुतकर्ता, बाॅडी बिल्डिंग प्रशिक्षक माइकल वान विज्क का जन्म बंबई में हुआ।
1953 मेम्फिस, टेनेसी में डेबोरा एलन का जन्म हुआ। डेबोरा एलन लोकप्रिय, बोल्ड अमेरिकी कंट्री म्यूजिक गायिका, माडल और गीतकार बनीं। उन्होंने 1983 का हिट गाना बेबी आई लाइड रिकॉर्ड किया, जो कंट्री चार्ट में नंबर 4 और बिलबोर्ड हॉट 100 में नंबर 26 पर पहुंचा। डेबोरा एलन ने कहा, हर चीज को अच्छी तरह सोच-समझकर करना चाहिए - आपको असल में क्या चाहिए, कब कम कवरेज से काम चल सकता है?
1954 अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बी यूएसएस नॉटिलस को दुनिया के पहले परमाणु-संचालित जहाज के रूप में शामिल किया गया।
1955 हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स डीन की एक सड़क हादसे में मृत्यु हुई।
1958 पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में जज तथा मध्य प्रदेश और मेघालय उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश रहे अजय कुमार मित्तल का जन्म चंडीगढ़ में हुआ । इसी दिन फ्रेंच गुयाना आजाद होकर गुयाना गणराज्य बना।
1961 सीरिया ने खुद को अरब रिपब्लिक से बाहर किया।
1962 बहुचर्चित, बहुप्रतिभासंपन्न बंगाली फिल्म अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी का जन्म हुआ। प्रोसेनजीत एक दौर के विख्यात बाॅलीवुड अभिनेता विश्वजीत चटर्जी के बेटे हैं।
1965 30 सितंबर आंदोलन के दौरान छह इंडोनेशियाई सैन्य जनरलों की हत्या कर दी गई। बाद में इसका आरोप वामपंथी संगठन पर लगाया गया और हजारों की संख्या में वामपंथी मार डाले गये।
1966 दक्षिण अफ्रीका के ब्रिटिश संरक्षित राज्य बेचुआनालैंड ने स्वतंत्रता की घोषणा की और बोत्सवाना गणतंत्र बना। बोत्सवाना 30 सितंबर को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।
1967 हिंदी सहित कई दक्षिण भारतीय तथा अमेरिकन फिल्मों की खूसूरत, बोल्ड अभिनेत्री और माॅडल दीप्ति भटनागर का जन्म मेरठ में हुआ। इसी दिन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मौद्रिक प्रणाली में सुधार किया।
1970 भारत की शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो की खिलाड़ी दीपा मलिक का जन्म हुआ।
1972 शान के नाम से सुपरिचित बाॅलीवुड के गायक, संगीतकार, अभिनेता एवं टेलीविजन प्रोग्राम प्रस्तोता शांतनु मुखर्जी का जन्म खंडवा, मध्य प्रदेश में हुआ।
1975 जोधपुर राजघराने के राजकुमार, राजा रहे गज सिंह के बेटे, जाने माने पोलो खिलाड़ी शिवराज सिंह का जन्म जोधपुर में हुआ। इसी दिन एएच-64 अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टर ने पहली बार उड़ान भरी।
1984 उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएँ खोली गईं।
1985 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड, दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल श्वेता भारद्वाज का जन्म बंबई में हुआ।
1990 सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में पैट्रिक व्हाइट (पैट्रिक विक्टर मार्टिंडेल व्हाइट, जन्म 28 मई 1912 नाइट्सब्रिज, लंदन) का निधन हुआ। पैट्रिक व्हाइट ऑस्ट्रेलियाई उपन्यासकार और नाटककार थे, जिन्होंने धार्मिक अनुभव, व्यक्तिगत पहचान और दूरदर्शी लोगों और भौतिकवादी, रूढ़िवादी समाज के बीच संघर्ष जैसे विषयों पर लिखा। पैट्रिक व्हाइट ने लिखा, जीवन विकल्पों से भरा है, लेकिन कोई चुनाव नहीं।
1993 महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के लातूर और उस्मानाबाद में आए जबरदस्त भूकंप के कारण 10,000 हजार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए।
1994 प्रसिद्ध हिंदी कवियित्री एवं लेखिका सुमित्रा कुमारी सिन्हा का निधन हुआ।
1998 खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय जापानी अभिनेत्री, गायिका, मॉडल और टेलीविजन व्यक्तित्व, आइडल गर्ल ग्रुप केयाकिजाका46 (अब सकुराजाका46) की सदस्य बनीं युई इमाइजुमी का जन्म हुआ।
2000 मैरी जोंस सिडनी ओलंपिक में महिलाओं की 1600 मीटर रिले में स्वर्ण और 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतकर किसी एक ओलंपिक की पांचों ट्रैक स्पर्धाओं में पदक जीतने वाली पहली महिला बनीं। बाद में आईओसी ने स्टेरॉयड के इस्तेमाल के कारण जोंस के पांच पदक वापस ले लिए। इसी दिन इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष इंतिफादा के दूसरे दिन बारह वर्षीय मुहम्मद अल-दुराह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
2001 इस्रायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने फिलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी। 2001 में इसी दिन ग्वालियर राजघराने के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माधव राव सिंधिया की मैनपुरी, उत्तर प्रदेश में वायुयान दुर्घटना में मौत हुई।
2002 पेंसिलवेनिया, अमेरिका के पिट्सबर्ग में मैडिसन निकोल जिग्लर का जन्म हुआ। निकोल प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री और नर्तकी हैं। वह 2011 से 2016 तक लाइफटाइम के रियलिटी शो डांस मॉम्स में दिखाई दीं, और चंदेलियर और इलास्टिक हार्ट से शुरू होकर सिया के संगीत वीडियो की एक श्रृंखला में अभिनय किया, जिसे कुल मिलाकर यूट्यूब पर 6 बिलियन से अधिक बार देखा गया।
2003 विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप जीती।
2004 महान चीनी दार्शनिक, संत कन्फ्यूशियस की 2555वीं जयंती मनाई गयी।
2005 डेनमार्क के एक अखबार ने पैगंबर मोहम्मद का एक कार्टून छापा, जो मुस्लिमों के लिए काफी आपत्तिजनक था, इसका दुनियाभर के मुसलमानों ने कड़ा विरोध किया। 2005 में विश्व प्रतिष्ठित ब्रिटिश समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।
2007 परवेज मुशर्रफ को दुबारा राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदों-विधायकों ने त्यागपत्र दिया। 2007 में इसी दिन संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इब्राहिम गांबरी ने विपक्षी नेता आंग सान सूकी और म्यांमार की सैनिक सरकार से मुलाकात की। इसी दिन 2007 में पॉप स्टार शकीरा ने पेरू और निकारागुआ में भूकंप से हुए तबाही के लिए 159.1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की।
2009 प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया। इसी दिन अमेरिका से ईशनिंदा दिवस अंतर्राष्ट्रीय ईशनिंदा दिवस और अंतर्राष्ट्रीय ईशनिंदा अधिकार दिवस उत्सव प्रारंभ हुआ। यह दिवस और उसके आयोजक, सहयोगी समर्थक व्यक्तियों और समूहों को ईशनिंदा कानूनों के बारे में शिक्षित करता है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का बचाव करता है। कई देशों में ईशनिंदा और धर्म की खुली आलोचना को जेल, प्रताड़ना, हत्या, फांसी जैसे दंडनीय अपराध के रूप में बरकरार रखा गया है। ईशनिंदा दिवस को 2009 में सेंटर फॉर इंक्वायरी द्वारा एक विश्वव्यापी उत्सव के रूप में पेश किया गया था। 2009 में पहले वार्षिक ईशनिंदा दिवस पर दुनिया भर के कार्यक्रमों में वाशिंगटन, डीसी में एक कला प्रदर्शनी और लॉस एंजिल्स में एक मुक्त भाषण उत्सव शामिल था। ईशनिंदा दिवस 30 सितंबर को डेनमार्क के एक समाचार पत्र में इस्लामी पैगंबर मुहम्मद के व्यंग्य चित्रों के 2005 के प्रकाशन की सालगिरह के साथ मनाया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप जाइलैंड्स-पोस्टेन मुहम्मद कार्टून विवाद हुआ था। मुहम्मद के कैरिकेचर ने डेनमार्क के भीतर काफी विवाद पैदा किया, विशेष रूप से मुसलमानों के बीच। यह तब व्यापक रूप से उग्र हो गया जब कई देशों में मुस्लिम इमामों ने हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए, जिसमें डेनिश दूतावासों पर आग लगा दी गई और 100 से अधिक लोग मारे गए अंतर्राष्ट्रीय ईशनिंदा अधिकार दिवस मनाने का विचार 2009 में उत्पन्न हुआ।
2008 जोधपुर में मेहरानगढ़ फोर्ट के देवी मंदिर में हुई भगदड़ में 200 से ज्यादा मौतें हुई।
2010 इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया।
2011 विख्यात कनाडाई-अमेरिकी प्रतिरक्षाविज्ञानी और जीवविज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता राल्फ एम. स्टीनमैन का निधन हुआ।
2012 प्रसिद्ध क्रोएशियाई वकील और राजनीतिज्ञ, क्रोएशियाई संसद के 8वें अध्यक्ष बोरिस स्प्रम का निधन हुआ।
2013 प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई शिक्षाविद और राजनीतिज्ञ का निधन हुआ।
2014 प्रसिद्ध अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और इंजीनियर, नोबेल पुरस्कार विजेता मार्टिन लुईस पर्ल का निधन हुआ।
2015 विख्यात इतालवी-स्विस भौतिक विज्ञानी और शिक्षाविद गुइडो अल्टारेली, इतालवी-स्विस भौतिक विज्ञानी और शिक्षाविद
2016 विश्व विख्यात चित्रकार विंसेंट वान गाग की 2002 में संग्रहालय से चोरी हो गईं 100 मिलियन डालर के संयुक्त मूल्य वाली दो पेंटिंग चोरों से बरामद की गईं।
2017 प्रसिद्ध अमेरिकी गेम शो होस्ट मोंटी हॉल, व्लादिमीर वोएवोडस्की प्रसिद्ध रूसी-अमेरिकी गणितज्ञ का निधन हुआ।
2018 प्रसिद्ध डेनिश रॉक संगीतकार किम लार्सन, जेफ्री हेस, ब्रिटिश टेलीविजन प्रस्तोता और अभिनेता और सोनिया ऑर्बच, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलिश प्रतिरोध सेनानी और होलोकॉस्ट शिक्षिका का निधन हुआ।
2019 मछली को दर्द होने की खोज करने वाले प्रसिद्ध ब्रिटिश शोध वैज्ञानिक विक्टोरिया ब्रेथवेट का निधन हुआ।
2020 बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने सभी 32 अभियुक्तों को बरी किया। 2020 में इसी दिन भारत ने ओडिशा स्थित एक प्रक्षेपण स्थल से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया। जबकि बाबरी विध्वंस को सुप्रीम कोर्ट ने अपराध कहा था।
2021 टोक्यो, जापान में प्रसिद्ध जापानी संगीतकार, कंडक्टर और ऑर्केस्ट्रेटर कोइची सुगियामा का जन्म हुआ। कोइची सुगियामा ड्रैगन क्वेस्ट फ्रैंचाइज के साथ-साथ कई अन्य वीडियो गेम, एनीमे, फिल्म, टेलीविजन शो और पॉप गानों के लिए संगीत रचना के लिए जाना जाता है। शास्त्रीय रूप से प्रशिक्षित सुगियामा को अन्य जापानी गेम संगीत रचनाकारों के लिए एक प्रमुख प्रेरणा माना जाता था और वे 1960 के दशक से लेकर 2021 में सेप्टिक शॉक से अपनी मृत्यु तक सक्रिय रहे।
2022 प्रसिद्ध जापानी संगीतकार, कंडक्टर और ऑर्केस्ट्रेटर कोइची सुगियामा का निधन हुआ। उन्हें कई वीडियो गेम, एनीमेशन, फिल्म, टेलीविजन शो और पॉप गानों के साथ-साथ ड्रैगन क्वेस्ट फ्रैंचाइज के लिए संगीत तैयार करने के लिए जाना जाता है।
2024 प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता, गायक और गीतकार गैविन क्रील, जाने माने कांगो-अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी डिकेंबे मुतुमबो, निकारागुआ के चर्चित सैन्य नेता हमबर्टो ऑर्टेगा, प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता और कैबरे गायक केन पेज और प्रसिद्ध अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी और मैनेजर पीट रोज का निधन हुआ।
2025 पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा मंगलवार को जोरदार धमाके से दहल उठी। फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (एफसी) मुख्यालय के पास हुए हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि धमाका सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किया गया था।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड व्हाट्सऐप 9411175848)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#InternationalBlasphemyRightsDay #InternationalTranslationDay #WorldHistoryonSeptember30 #NewYork #Rumi #ElieWiesel #PatrickWhite #TimurLang #MaryJones #ShwetaBhardwaj #LIC #ILO #CNBC #BBC #CNN #WSJ #NYT #WP #Foxnews #cbs #mtv #ndtv #nature #humanity #literature #film #Environment #polution #inflation #unemployment #economicslowdown #bse #dw #IndianNationalCongress #rjd #samajwadiparty #bsp #cpi #cpm #cpiml #bjd #dmk #aiadmk #hollywwod #bollywood #entertainment #actor #actress #film #tv #quotes #thoughts #AlJazeera #English #hindi #urdu #rahulgandhi #Freedom #freepress #forestry #peace #whatsApp #instagram #facebook #telegram #quora #UNESCO #rudrapur #china #india #war #fact #life #politics #upi #googlepay #donation #humanity #ClimateChange #environment #urdushayari #Reddit #Medium #NanditaRaj #blogger #news #historicalfacts #poet #shortstory #writer #literarycritic #journalism #APBharati #udhamsinghnagar #Uttarakhand #DeeptiBhatnagar #ProsenjitChatterjee





0 टिप्पणियाँ