Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

बेईमान भाजपा का हिंदू राष्ट्र राग, मोदी का ग्राफ कमजोर पड़ा, जनता को चाहिए बेरोजगारी, महंगाई और भूखमरी से मुक्ति और मोहब्बत, बोले अशोक गहलौत Dishonest BJP's Hindutva agenda failing; Modi's popularity declining, people want relief from unemployment, inflation, and hunger, says Ashok Gehlot

भीलवाड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री नेता अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का हिंदू राष्ट्र का नारा अब कमजोर पड़ चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ग्राफ भी लगातार नीचे आ रहा है। गहलोत ने देश की मौजूदा समस्याओं जैसे बेरोजगारी, महंगाई और भूखमरी पर ध्यान देने की जरूरत बताई और कहा कि देश को प्यार-मोहब्बत की जरूरत है। उन्होंने भाजपा पर चुनावी बेईमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान हमारे खिलाफ झूठा मुद्दा खड़ा करके चुनाव में धांधली की गई। भाजपा सांप्रदायिक आधार पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। जीएसटी पर अशोक गहलोत ने कहा कि यूपीए सरकार ने जीएसटी का प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें एक या दो स्लैब की बात थी। लेकिन भाजपा सरकार ने 28 प्रतिशत, 18 प्रतिशत, 12 प्रतिशत जैसे चार स्लैब लागू किए, जिससे व्यापारियों में भय का माहौल बन गया। कोई जेल जा रहा है, कोई धमकी दे रहा है, कोई सौदेबाजी कर रहा है। गहलोत ने इलेक्टोरल बॉन्ड पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देश में आतंक मचाया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे असंवैधानिक करार दे दिया। उन्होंने मांग की कि इलेक्टोरल बॉन्ड से जमा पैसा पीएम रिलीफ फंड में जमा होना चाहिए, क्योंकि इसे लूटा गया है। सरदारपुरा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधायक अशोक गहलोत ने जीएसटी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि अब जाकर इसमें बदलाव किए गए हैं। गौ सेवा के मुद्दे पर अशोक गहलोत ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। गहलोत ने कहा, भाजपा गौ भक्त बनती है, लेकिन गौ सेवा हम करते हैं। नौ महीने से गौशालाओं को भुगतान नहीं हुआ। हमारी सरकार होती तो ये भेदभाव का आरोप लगाते।” पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर तंज कसते हुए गहलोत ने कहा, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा नए हैं, इसलिए सोचना पड़ता है। वसुंधरा होती तो उन पर हमले करने में मजा आता। गहलोत ने ईवीएम पर भी सवाल उठाए और कहा कि चुनाव आयोग और सरकार की मिलीभगत से वोट चोरी हो रही है। उन्होंने कहा, ईवीएम में गड़बड़ी का माहौल बना हुआ है। हमारे नेता राहुल गांधी ने तथ्यों के आधार पर इसकी सच्चाई जनता के सामने रखी है। गहलोत ने बदले की भावना को भाजपा और आरएसएस की संस्कृति का हिस्सा बताया और कहा कि यह कांग्रेस की संस्कृति में नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ