551 ईसा पूर्व 28 सितंबर को चीन के कूफु, जिनिंग में महान दार्शनिक, विचारक, समाज सचेतक कनफ्यूसियस का जन्म हुआ माना जाता है। उनका नाम कोंग फूजी था जिसे लैटिन में अनुवादित कर कनफ्यूसियस लिखा गया। कनफ्यूसियस को चीनी दर्शन में चीनी संतों का आदर्श माना जाता है। कन्फ्यूशियस की शिक्षाएँ और दर्शन पूर्वी एशियाई संस्कृति और समाज को रेखांकित करती हैं, जो पूरे चीन और पूर्वी एशिया में प्रभावशाली हैं। उनका एक विचार, घृणा करना आसान है, जबकि प्रेम करना मुश्किल। दुनिया की सारी चीजे ऐसे ही काम करती हैं, सारी अच्छी चीजों को पाना मुश्किल होता हैं, और बुरी चीजें बड़ी आसानी से मिल जाती हैं।
48 ईसा पूर्व 28 सितंबर को मिस्र के राजा टॉलेमी के आदेश पर पोंपी द ग्रेट की हत्या की गई। ग्नियस पोम्पेयस मैग्नस को अंग्रेजी में पोंपी और पोंपी द ग्रेट के नाम से जाना जाता है। पोंपी रोमनों के सैन्य जनरल और राजनेता थे। उन्होंने रोम को गणतंत्र से साम्राज्य में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने करियर की शुरुआत में पोंपी रोमन जनरल और तानाशाह सुल्ला का पक्षपाती और शिष्य था, बाद में वह जूलियस सीजर का राजनीतिक सहयोगी और बाद में शत्रु बना। 83-81 ईसा पूर्व के गृह युद्ध में एक कमांडर के रूप में तानाशाह सुल्ला की सेवा करते हुए प्रमुखता से उभरा। कई युद्ध लड़े, विजय दिलाई। पोंपी की शुरुआती सफलता ने उन्हें उनके बचपन के नायक अलेक्जेंडर द ग्रेट के बाद मैग्नस - द ग्रेट नाम दिया। उनके विरोधियों ने उसकी निर्ममता के लिए उन्हें एडुलसेंटुलस कार्निफेक्स (किशोर कसाई) उपनाम दिया। वह जिधर हमले करता बहुत क्रूरता से दुश्मन लड़ाकों की हत्या करता, करवाता था। भीषण मार-काट से प्रायः सामने वाली फौज कमजोर पड़ जाती और पोंपी विजयी हो जाता। 60 ईसा पूर्व में पोंप क्रैसस और सीजर के साथ अनौपचारिक राजनीतिक गठबंधन में शामिल हो गया जिसे फर्स्ट ट्रायमवीरेट के नाम से जाना जाता है। गठजोड़ सीजर की बेटी जूलिया के साथ पोंप के विवाह से मजबूत हुआ। पोंपी जूलिया और क्रैसस (54 और 53 ईसा पूर्व में) की मृत्यु के बाद पोंप ऑप्टिमेट्स नामक राजनीतिक गुट में चला गया जो रोमन सीनेट का एक रूढ़िवादी गुट था। इसके बाद पोंपी और सीजर ने संपूर्ण रोमन राज्य के नेतृत्व के लिए एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा शुरू कर दी, जिसके परिणामस्वरूप अंततः सीजर का गृह युद्ध हुआ। 48 ईसा पूर्व में फार्सलस की लड़ाई में पोंप हार गया तो उसने टॉलेमिक मिस्र में शरण ली, जहां राजा टॉलेमी बारहवें के दरबारियों ने उसकी हत्या कर दी। पोंपी ठीक अपने जन्म दिन से एक दिन पूर्व यानी 28 सितंबर को मार डाला गया। उसका जन्म ईसा पूर्व 29 सितंबर को प्राचीन इटली के पिसेनम में हुआ था।
235 ईस्वी में 28 सितंबर को पोप पोंटियन ने इस्तीफा दिया। उसे रोम के हिप्पोलिटस के साथ सार्डिनिया की खदानों में निर्वासित कर दिया गया। रोम के हिप्पोलिटस दूसरी-तीसरी शताब्दी के सबसे महत्वपूर्ण ईसाई धर्मशास्त्रियों में से एक थे, जिनकी उत्पत्ति, पहचान और संग्रह विद्वानों और इतिहासकारों के लिए अज्ञात बने हुए हैं। सुझाए गए समुदायों में रोम, फिलिस्तीन, मिस्र, अनातोलिया और मध्य पूर्व के अन्य क्षेत्र शामिल हैं।
351 ईस्वी में 28 सितंबर को रोमन शासक कॉन्स्टेंटियस द्वितीय ने सत्ता हड़पने वाले मैग्नेन्टियस को हराया। मैग्नस मैग्नेंटियस रोमन सेनापति और कॉन्स्टेंटियस द्वितीय का विरोधी था। जर्मनिक वंश का होने के कारण, मैग्नेंटियस ने गौल में उत्कृष्ट सेवा की, जहाँ सेना ने उसे असम्मानित सम्राट कॉन्स्टैंस के स्थान पर नया शासक चुना।
365 ईस्वी में 28 सितंबर को रोमन शासक प्रोकोपियस ने कांस्टेंटिनोपल से गुजर रही दो सेनाओं को रिश्वत दी और खुद को सम्राट घोषित कर दिया।
935 ईस्वी में 28 सितंबर को बोल्सलाउस प्रथम के नेतृत्व में रईसों के एक समूह ने बोहेमिया के ड्यूक वेन्सलाउस की हत्या कर दी। बोल्सलाउस, वेन्सलाउस का भाई था। वेन्सलाउस की हत्या करवाने के बाद वह शासक बन गया। बोल्सलाउस ने अपने भाई के परिवार और उनके सहयोगी या समर्थक रहे अधिकांश लोगों की हत्या करवा दी।
1066 ईस्वी में 28 सितंबर को विलियम द कॉन्करर इंग्लैंड में उतरा, जिससे नॉर्मन विजय की शुरुआत हुई। विलियम द कॉन्करर को विलियम द बास्टर्ड भी कहा जाता है क्योंकि उसके माता-पिता ने विविधत विवाह नहीं किया था। विलियम द कॉन्करर इंग्लैंड का पहला नॉर्मन राजा था, जिसने 1066 से अपनी मृत्यु तक शासन किया। रोलो के वंशज विलियम द कॉन्करर 1035 से नॉरमैंडी का ड्यूक रहा। 1060 तक एक लंबे संघर्ष के बाद नॉरमैंडी पर उसका कब्जा सुरक्षित हो गया था।
1106 इंग्लैंड के राजा हेनरी प्रथम ने अपने भाई रॉबर्ट कर्थोस को टिनचेब्रे की लड़ाई में हराया।
1238 आरागॉन के राजा जेम्स प्रथम ने मूरों से वालेंसिया पर विजय प्राप्त की खुद को वालेंसिया का राजा घोषित किया।
1213 मैरानिया की रानी गर्ट्रूड की हंगरी के कुछ सरदारों ने हत्या कर दी।
1322 लुई चतुर्थ पवित्र रोमन सम्राट ने मुल्हॉर्फ की लड़ाई में ऑस्ट्रिया के फ्रेडरिक प्रथम को हराया।
1493 फ्लोरेंस में एग्नोलो फिरेंजुओला का जन्म हुआ। एग्नोलो प्रसिद्ध इतालवी लेखक और कवि थे। उन्होंने मुख्य रूप से धर्मनिरपेक्ष रचनाएँ लिखीं। वैलोंब्रोसन भिक्षु थे।
1538 ओटोमन-विनीशियन युद्ध के दौरान ओटोमन नौसेना ने प्रीवेजा की लड़ाई में पवित्र लीग बेड़े पर निर्णायक विजय प्राप्त की।
1542 पुर्तगाल के जुआन रोड्रिग्ज कैब्रिलो उस स्थान पर पहुंचे जो अब सैन डिएगो, कैलिफोर्निया है। वह कैलिफोर्निया में पहले यूरोपीय व्यक्ति हुए। कैलिफोर्निया पश्चिमी अमेरिकी राज्य, मैक्सिकन सीमा से प्रशांत के साथ लगभग 900 मील तक फैला है। इसके भूभाग में चट्टान-पंक्तिबद्ध समुद्र तट, रेडवुड वन, सिएरा नेवादा पर्वत, सेंट्रल वैली कृषि भूमि और मोजावे रेगिस्तान शामिल हैं। लॉस एंजिल्स शहर हॉलीवुड मनोरंजन उद्योग का केंद्र है। पहाड़ी सैन फ्रांसिस्को गोल्डन गेट ब्रिज, अलकाट्राज द्वीप और केबल कारों के लिए जाना जाता है। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया की राजधानी सैक्रामेंटो है जो सैक्रामेंटो नदी और अमेरिकन नदी के संगम पर स्थित है। ओल्ड सैक्रामेंटो का जिला लकड़ी के फुटपाथ और वैगन की सवारी के साथ शहर के गोल्ड रश युग की याद दिलाता है। सैक्रामेंटो कैलिफोर्निया की स्थापना दिसंबर 1848 में जॉन ए. सटर जूनियर ने की गई थी। शहर की स्थापना सटर फोर्ट के विस्तार के रूप में की गई थी, जिसकी स्थापना उनके पिता कैप्टन जॉन ए. सटर ने 1839 में की थी। जुआन रोड्रिग्ज कैब्रिलो जहां पहुंचे वह सैन डिएगो कैलिफोर्निया के प्रशांत तट पर स्थित शहर है जो अपने समुद्र तटों, पार्कों और गर्म जलवायु के लिए जाना जाता है। विशाल बाल्बोआ पार्क प्रसिद्ध सैन डिएगो चिड़ियाघर का स्थल है साथ ही कई कला दीर्घाएँ, कलाकार स्टूडियो, संग्रहालय और उद्यान भी हैं। एक गहरा बंदरगाह एक बड़े सक्रिय नौसैनिक बेड़े का घर है, जिसमें यूएसएस मिडवे, एक विमान-वाहक-संग्रहालय बन गया है, जो जनता के लिए खुला है।
1582 जॉर्ज बुकानन का निधन हुआ। जॉर्ज बुकानन प्रसिद्ध स्कॉटिश इतिहासकार और मानवतावादी विद्वान थे। इतिहासकार कीथ ब्राउन के अनुसार, बुकानन सोलहवीं सदी के स्कॉटलैंड के सबसे प्रखर बुद्धिजीवी थे। शाही सत्ता के प्रति उनके प्रतिरोध की विचारधारा को स्कॉटिश सुधार के दौरान व्यापक स्वीकृति मिली। 1689 में आसानी से राजा जेम्स सप्तम को पदच्युत किया गया, वह बुकानन के विचारों की शक्ति को दर्शाता है।
1746 भारत में प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारंभकर्ता अंग्रेज चिंतक विलियम जोंस का जन्म हुआ।
1779 अमेरिकी क्रांति के दौरान सैमुअल हंटिंगटन को जॉन जे के बाद कॉन्टिनेंटल कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। सैमुअल हंटिंगटन (जन्म 16 जुलाई 1731 कनेटिकट) संयुक्त राज्य अमेरिका के संस्थापक नेताओं में से एक कनेक्टिकट से अमेरिकी क्रांति के दौरान वकील, कानूनविद, राजनेता और देशभक्त थे।
1787 कॉन्फेडरेशन की कांग्रेस ने नवलिखित अमेरिकी संविधान को राज्य विधानसभाओं को अनुमोदन के लिए भेजने के लिए मतदान किया।
1796 रूसी महारानी कैथरीन द्वितीय ने ब्रिटेन के साथ गठबंधन समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1821 मैक्सिकन साम्राज्य की स्वतंत्रता की घोषणा का मसौदा तैयार किया गया। स्वतंत्रता की घोषणा का मसौदा दो हफ्ते बाद 13 अक्टूबर 1821 को सार्वजनिक किया गया।
1825 रेल को खींचने के लिए जॉर्ज स्टीवेंसन ने पहला इंजन चलाकर सफल परीक्षण किया।
1836 शिरडी के आध्यात्मिक गुरु साईं बाबा का जन्म इस दिन हुआ माना जाता है।
1837 भारत के अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह द्वितीय ने दिल्ली का शासन संभाला। इन्होंने अंग्रेजी राज का पुरजोर विरोध किया और दिल्ली में क्रांतिकारी आंदोलन में क्रांतिकारियों के साथ हो गये। भारी पुलिस फौज के साथ अंग्रेजों ने हमला किया। बाद में अंग्रेजों ने उन्हें पकड़ लिया। उनके बेटों को गोली मार दी। जफर को बर्मा में कैद में रखा।
1844 स्वीडन-नॉर्वे के ऑस्कर प्रथम को स्वीडन का राजा बनाया गया।
1850 अमेरिकी नौसेना में कोड़े मारने की सजा समाप्त की गई।
1867 विख्यात अमेरिकी शिक्षक, स्कूल प्रशासक, समाचार पत्र संपादक, कवि और निबंधकार जेम्स एडविन कैंपबेल का जन्म पोमेरौए, ओहियो में हुआ। 1867 में इसी दिन टोरंटो ओंटारियो की राजधानी बन गया, जो 1796 से ओंटारियो के पूर्ववर्तियों की राजधानी भी रहा है।
1871 ब्राजील की संसद ने कानून पारित किया, जिसके अनुसार दासों के सभी बच्चे और सभी सरकारी स्वामित्व वाले दास मुक्त हो गए।
1885 विख्यात हिंदी साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक श्री नारायण चतुर्वेदी का जन्म हुआ।
1887 चीन के ह्वांग-हो नदी में आयी बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मारे और व्यापक क्षेत्र में भारी तबाही हुई। 1887 में इसी दिन डेट्रॉयट, मिशिगन अमेरिका में एवरी ब्रूनडेज का जन्म हुआ जो बड़े अमेरिकी व्यवसायी, बने और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 5वें अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
1889 वजन और माप पर सामान्य सम्मेलन (सीजीपीएम) ने एक मीटर की लंबाई को परिभाषित किया।
1892 अमेरिकी फुटबॉल के लिए पहली रात्रि खेल मैच व्योमिंग सेमिनरी और मैन्सफील्ड स्टेट नॉर्मल के बीच एक प्रतियोगिता साथ स्थापित किया गया।
1895 फ्रांस के प्रसिद्ध जैव वैज्ञानिक लुईस पाश्चर का निधन हुआ। पाश्चर ने रैबीज के टीके विकास किया था। उनकी पुण्य तिथि पर दुनिया भर में ग्लोबल एलायंस फॉर रेबीज कंट्रोल के दिशा-निर्देशन में रैबीज के प्रति जनजागरूकता, सरकारी नीतियां तैयार करने और सहयोग के आदान प्रदान के लिए विश्व रैबीज दिवस मनाया जाता है।
1896 क्रांतिकारी भावनाओं से ओत-प्रोत पत्रकार रामहरख सिंह सहगल का जन्म हुआ।
1900 विख्यात अमेरिकी समाजवादी कार्यकत्री, चिंतक और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांसीसी प्रतिरोध की सदस्य रहीं इसाबेल टाउनसेंड पेल का जन्म हुआ। उन्हें 1947 में फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान लीजन ऑफ ऑनर से अलंकृत किया गया।
1901 शिकागो, इलिनोइस में विलियम एस. पेले का जन्म हुआ। विलियम सैमुअल पेले बड़े अमेरिकी बिजनेसमैन बने। मीडिया से जुड़े और सीबीएस न्यूज यानी कोलंबिया ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम को एक छोटे रेडियो नेटवर्क से अमेरिका के सबसे बड़े रेडियो और टेलीविजन नेटवर्क में बदलने वाले मुख्य कार्यकारी के रूप में जाने जाने गए। उन्हें अमेरिकी मीडिया मुगल भी कहा जाता है। विलियम सैमुअल पेले ने कहा, एक सिद्धांत है जो सभी जानकारी के लिए एक बाधा है, जो सभी तर्क के खिलाफ एक सबूत है, और जो किसी व्यक्ति को हमेशा के लिए अज्ञानता में रहने से नहीं रोकता - वह सिद्धांत है जांच से पहले तिरस्कार।
1920 शिकागो व्हाइट सॉक्स बेसबाल टीम के आठ सदस्यों को निर्णायक मंडल ने 1919 की विश्व श्रृंखला में घूस लेकर सिनसिनाटी रेड्स से हार जाने का दोषी पाया।
1921 हिंदी के विख्यात शिक्षाविद्, लेखक, साहित्यिक आलोचक और सामाजिक कार्यकर्ता कल्याण मल लोढ़ा का जन्म हुआ।
1923 इथोपिया ने राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ी।
1926 पर्डिन, मिसौरी में बॉनी ली हेल लेमन का जन्म हुआ। बॉनी लेमन प्रसिद्ध अमेरिकी कला इतिहासकार, लेखिका और प्रकाशक बनीं। बॉनी लेमन ने क्विलटर्स न्यूजलेटर मैगजीन की स्थापना, प्रकाशन और संपादन किया जो अमेरिका में क्विल्टिंग पर केंद्रित पहली मैगजीन थी। बॉनी लेमन देश की पहली महिला पत्रिका प्रकाशकों में से भी एक थीं और 1982 में उन्हें क्विलटर्स हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
1928 अमेरिका ने चीन की राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेक की सरकार को मान्यता दी।
1928 स्कॉटलैंड के वैज्ञानिक सर एलेक्जेंडर फ्लेमिंग अपनी लैब में काम कर रहे थे। एक प्रयोग के दौरान उन्हें एक फंगस दिखा। उस फंगस पर की गई रिसर्च ने पूरी दुनिया में इलाज के तरीके को बदलकर रख दिया। सर फ्लेमिंग की उस रिसर्च से ही दुनिया को पहली एंटीबायोटिक मेडिसिन पेनिसिलिन मिली थी। पेनिसिलिन क्षय रोग यानी टीबी के इलाज में बहुत काम आई।
1929 स्वर कोकिला कही गई प्रख्यात भारतीय पार्श्व गायिका लता मंगेशकर का जन्म हुआ।
1935 प्रसिद्ध फ्रांसीसी-स्कॉटिश अभिनेता, निर्देशक और निर्माता विलियम कैनेडी डिक्सन का निधन हुआ जिन्होंने काइनेटोस्कोप का आविष्कार किया था।
1938 प्रसिद्ध अमेरिकी इंजीनियर और व्यवसायी चार्ल्स ड्यूरिया का निधन हुआ, उन्होंने ड्यूरिया मोटर वैगन कंपनी की स्थापना की थी।
1947 आवामी लीग की नेता और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजेद का जन्म हुआ। बांग्लादेश के तुंगीपारा में जन्मीं शेख हसीना बांग्लादेश के संस्थापकों में से एक शेख मुजीबुर रहमान की पुत्री हैं। युवाओं ने 2024 में उनका तख्ता पलट दिया, शेख हसीना ने भारत में शरण ली, तब से वे यहीं हैं।
1949 भारत के 41वें मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मल लोढ़ा का जन्म हुआ।
1950 इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र का 60वां सदस्य देश बना।
1953 प्रसिद्ध अमेरिकी खगोलशास्त्री एडविन हब्बल का निधन हुआ।
1954 राजस्थानी पाॅप सिंगर, लोकगीत गायिका, अभिनेत्री और टेलीविजन कलाकार इला अरुण का जन्म जोधपुर में हुआ।
1958 फ्रांस में संविधान लागू हुआ।
1970 बाल्टीमोर, मैरीलैंड, अमेरिका में जॉन रोड्रिगो डॉस पैसोस (जन्म 14 जनवरी 1896 शिकागो, इलिनोइस, संयुक्त राज्य अमेरिका) का निधन हुआ। जॉन डॉस पैसोस अमेरिकी उपन्यासकार, कवि, नाटकार थे और अपनी यू.एस.ए. त्रयी के लिए सबसे प्रसिद्ध थे। युवावस्था में उन्होंने खूब यात्राएं कीं, यूरोप और दक्षिण-पश्चिम एशिया की यात्रा की, जहाँ उन्होंने साहित्य, कला और वास्तुकला के बारे में सीखा। जॉन डॉस पैसोस ने एक जगह लिखा है, एक वाक्यांश फेनी के मन में अटक गया, और उसने उस रात सोने से पहले इसे खुद से दोहराया, सभी ईमानदार लोगों को एकजुट होकर लालची विशेषाधिकारों के अत्याचारों का विरोध करना चाहिए।
1977 जापानी रेड आर्मी ने जापान एयरलाइंस के एक विमान को भारत के ऊपर हाईजैक कर लिया। 156 लोग उसमें सवार थे।
1982 भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा का जन्म हुआ। अभिनव अगस्त 2008 में बीजिंग ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। इसी दिन 1982 में जाने माने बालीवुड फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर का जन्म हुआ।
1983 इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राजनीतिज्ञ और केरल के मुख्यमंत्री हुए सी. एच. मुहम्मद कोया का निधन हुआ।
1984 एरिजोना के फोएनिक्स में मेलोडी थॉर्नटन का जन्म हुआ। मेलोडी अमेरिकी गायिका, गीत लेखिका, संगीतज्ञ, मंच एवं टेलीविजन हस्ती हैं। हाई स्कूल से स्नातक करने के बाद, थॉर्नटन पॉप गर्ल ग्रुप पुसीकैट डॉल्स के मुख्य गायिका बनीं, पीसीडी और डॉल डोमिनेशन एल्बम जारी किए जो दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले गर्ल ग्रुप में से एक बन गए।
1985 बहुचर्चित, बहुविवादित, खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड फिल्म, टेलीविजन और वीडियो शो अभिनेत्री एवं माॅडल मौनी राय नांबियार का जन्म कूच बिहार में हुआ।
1987 तारक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे तमाम टेलीविजन धारावाहिकों से लोकप्रिय खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री तथा माॅडल मुनमुन दत्ता का जन्म दुर्गापुर, बंगाल में हुआ।
1988 विख्यात अमेरिकी फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री, मॉडल, कॉमेडियन, फैशन डिजाइनर और कारोबारी हाना मॅई ली का जन्म सदर्न कैलीफोर्निया में हुआ। उन्हें म्यूजिकल कॉमेडी पिच परफेक्ट फिल्म श्रृंखला में लिली ओनाकुरमारा की भूमिका और हॉरर कॉमेडी फिल्म द बेबीसिटर और इसके 2020 सीक्वल में सोन्या की भूमिका के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। ली फैशन लाइन हनामन की मालकिन हैं।
1994 एतोमिया के जल पोत के तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मृत्यु हुई। इसी दिन 1994 में मद्रास (अब चेन्नई, तमिलनाडु) में के. ए. थांगवेलू (कराइकल अरुणाचलम थांगवेलू, दानाल थांगवेलू, जन्म 15 जनवरी 1917, कराइकल, पांडिचेरी, फ्रेंच इंडिया) का निधन हुआ। 1950 से 1970 के दशक में लोकप्रिय तमिल फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन थे। के. ए. थांगवेलू अपने हास्य के सटीक समय और अपनी विशिष्ट शैली के लिए जाने जाते थे।
1996 खूबसूरत, बोल्ड जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल सिमरन पारिंजा का जन्म मुंबई में हुआ।
1997 अमेरिकी अंतरिक्ष शटल अटलांटिक रूसी अंतरिक्ष केंद्र मीर से जुड़ा।
1998 फेमिना मिस इंडिया 2018, चीन में 2018 में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली, खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री तथा माॅडल अनुकृति वास का जन्म तिरुचिरापल्ली में हुआ।
2000 फ्रैंकलिन नथानिएल जोनास का जन्म रिजवुड, न्यूजर्सी में हुआ। फ्रैंकलिन अमेरिकी गायक, गीतकार और पूर्व बाल अभिनेता हैं। फ्रैंकलिन नथानिएल जोनास भारतीय अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री, कारोबारी और माॅडल प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के छोटे भाई हैं। इसी दिन सिडनी ओलंपिक में साल 200 मीटर की दौड़ के स्वर्ण पदक का खिताब मोरियाना जोंस तथा केंटेरिस ने जीता। 2000 में इसी दिन कैनेडियन पत्रकार, वकील और राजनीतिज्ञ, कनाडा के 15वें प्रधानमंत्री पियरे ट्रूडो का निधन हुआ। पियरे कनाडा के 23वें प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के पिता थे।
2001 अमेरिका व ब्रिटिश सेना एवं सहयोगियों ने ऑपरेशन एंड्योरिंग फ्रीडम प्रारंभ किया।
2002 अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क ने अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स की स्थापना की। 28 सितंबर 2008 को स्पेसएक्स ने फॉल्कन-1 को लॉन्च किया था। इसी के साथ फॉल्कन-1 धरती की कक्षा में जाने वाला दुनिया का पहला प्राइवेट रॉकेट बन गया था। स्पेसएक्स कई लोगों को अंतरिक्ष यात्रा करवा चुकी है और मस्क अब दुनिया के सबसे अमीरों में से एक हैं।
2003 इटली में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में बड़ा व्यवधान आने से इटली के करीब 90 प्रतिशत क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भंग हो गई और काम-काज ठप्प हो गया। लोग इससे ट्रेनों और लिफ्ट और अन्य जहां - तहां फंस गये।
2004 विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा।
2006 जापान के नव निर्वाचित एवं 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शिंजो एबे ने शपथ ली। इसी दिन 2006 में तालिबान ने लादेन के जीवित होने की घोषणा की। इसी दिन 2006 में फ्रांस की चिकित्सा टीम ने लगभग शून्य गुरुत्वाकर्षण में एक व्यक्ति का सफल आपरेशन किया।
2007 रूस ने ईरान पर सुरक्षा परिषद के माध्यम से लगे नये प्रतिबंधों का विरोध किया। इसी दिन मेक्सिको के तटीय क्षेत्रों में आये चक्रवर्ती तूफान लोरेंजो ने भारी तबाही मचाई। 2007 में इसी दिन नेशनल एयरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिशस्ट्रशन (नासा) ने विशेष यान डॉन का प्रक्षेपण किया। योलो काउंटी बोर्ड ऑफ सुपरवाइजर्स ने अक्टूबर 2006 में 28 सितंबर को फ्रीडम फ्रॉम हंगर डे घोषित किया स्वयं सहायता कार्यक्रमों के साथ भूख से लड़ने में फ्रीडम फ्रॉम हंगर के 60 वर्षों के सम्मान में जो गरीबी में रहने वाली महिलाओं और परिवारों की गरिमा को बढ़ावा देते हुए भूख को स्थायी रूप से समाप्त करते हैं। 28 सितंबर को कैलिफोर्निया राज्य द्वारा जागरूकता का आधिकारिक दिन भी घोषित किया गया था। 28 सितंबर 2007 को बड़े पैमाने पर फ्रीडम फ्रॉम हंगर डे का आयोजन किया जिसने मीडिया और समाज का व्यापक ध्यान खींचा।
2008 प्रसिद्ध हिंदी कवि एवं साहित्यकार शिवप्रसाद सिंह का निधन हुआ।
2009 भारत की विश्व स्तरीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा पैन पैसिफिक ओपन के पहले राउंड में हार के बाद बाहर हुई।
2011 मुख्यमंत्री मायावती ने 72 जिलों वाले उत्तर प्रदेश में पंचशील नगर, प्रबुद्धनगर और संभल नामक तीन और जिले के निर्माण की घोषणा की।
2014 चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस द्वारा लगाए गए तानाशाही प्रतिबंधात्मक राजनीतिक सुधारों के जवाब में हांगकांग विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ।
2015 साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त प्रसिद्ध हिंदी कवि, लेखक, पत्रकार, संपादक तथा प्रोफेसर वीरेन डंगवाल का निधन हुआ। 2015 में इसी दिन गाजियाबाद के दादरी गांव कें मोहम्मद अखलाक को गोमांस खाने के संदेह के चलते तथाकथित हिंदुत्वादियों ने पीट-पीटकर मार दिया। मोदी शासन काल में यह पहली मुस्लिम मोबलिंचिंग थी।
2016 पोलैंड में जन्मे इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री शिमोन पेरेज का निधन हुआ। पेरेज को 1993 में इस्राइल सरकार और फलस्तीन मुक्ति संगठन के बीच हुई ओस्लो संधि में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए 1994 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसी दिन 2016 में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान और भारत ने इस्लामाबाद में नवंबर 2016 में होने वाले सार्क सम्मेलन में भाग लेने से इनकार किया। इसी दिन गैरी ग्लासबर्ग, अमेरिकी टेलीविजन लेखक और निर्माता का निधन हुआ।
2017 प्रसिद्ध इजराइली टेलीविजन होस्ट और न्यूजरीडर डैनियल पीयर का निधन हुआ।
2018 उच्चतम न्यायालय ने केरल के सबरीमाला स्थित अय्यप्पा स्वामी मंदिर में एक खास आयुवर्ग की महिलाओं के प्रवेश पर लगी पाबंदी हटाते हुए, सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी। हालांकि बाद में मुख्य न्यायाधीश बने रंजन गोगोई ने इस फैसले को पलट दिया। उन्होंने सबरीमला, राफेल और राम मंदिर इत्यादि पर मोदी सरकार की इच्छा के अनुरूप फैसले दिए। इसी दिन 2028 में विख्यात सर्बीयाई थिएटर, फिल्म और टेलीविजन अभिनेता, 200 से अधिक थिएटर प्रस्तुतियां, 50 फिल्में और 30 टेलीविजन श्रृंखलाओं में काम करने वाले प्रेड्रैग एजडस का निधन हुआ।
2019 पेशेवर रूप से जोस जोस के नाम से लोकप्रिय मैक्सिकन गायक, एल प्रिंसिपे डे ला कैनसिओन (द प्रिंस ऑफ सॉन्ग) बेहद लोकप्रिय जोस रोमुलो सोसा ऑर्टिज का निधन हुआ। उनके प्रदर्शन और गायन शैली ने चार दशकों से अधिक के करियर में कई लैटिन पॉप कलाकारों को प्रभावित किया है। उनके गायन और लोकप्रियता के कारण, जोस जोस को लैटिन दर्शकों और मीडिया द्वारा लैटिन पॉप संगीत का प्रतीक और अपने समय के सबसे प्रतिष्ठित लैटिन गायकों में से एक माना जाता है।
2020 आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच नागोरनो-कराबाख इलाके को लेकर लड़ाई शुरू हुई। इसी दिन पहला सूचना तक सार्वभौमिक पहुँच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस का आयोजन वैश्विक पैमाने पर हुआ। 15 अक्टूबर 2019 को 74वें संयुक्त राष्ट्र महासभा में सूचना तक सार्वभौमिक पहुँच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया जिसका आयोजन 28 सितंबर 2020 को किया जाना तय हुआ। प्रारंभ में इसे सूचना तक पहुँच दिवस कहा गया और यूनेस्को के आम सम्मेलन में नामित किया गया। सूचना तक पहुँच दिवस का उद्घाटन नवंबर 2015 में हुआ और इसे पहली बार 28 सितंबर 2016 को आयोजित किया गया था। सूचना तक पहुँच दिवस को 2002 से अंतर्राष्ट्रीय जानने के अधिकार दिवस के रूप में मान्यता दी गई थी और इसे 2012 में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक समाज अधिवक्ताओं द्वारा विकसित किया गया था। सूचना तक पहुँच दिवस को बनाने वाले यूनेस्को के प्रस्ताव को अफ्रीकी नागरिक समाज समूहों द्वारा अधिक सूचना पारदर्शिता की मांग करते हुए आगे बढ़ाया गया था।
2022 लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में आर्टिस लियोन आइवी जूनियर का निधन हुआ। वे अपने स्टेज नाम कूलियो से जाते हैं और लोकप्रिय अमेरिकी रैपर थे। उन्हें उनके एकल गैंगस्टा पैराडाइज (1995) के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता था, जिसने ग्रैमी पुरस्कार जीता था और इसे व्यापक दर्शकों तक पहुंचाकर हिप हॉप की दिशा बदलने का श्रेय उन्हें दिया गया था।
2023 रॉटरडैम के डेल्फशेवन में एक निवास पर गोलीबारी और आगजनी की घटना में दो लोग मारे गए। साथ ही इरास्मस यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर की एक कक्षा में एक व्यक्ति की जान चली गई। इस घटना को 2023 रॉटरडैम गोलीबारी के नाम से जाना जाता है।
2024 जाने माने अमेरिकी राजनीतिज्ञ, टेनेसी के 43वें गवर्नर विन्फील्ड डन, अमेरिकी अभिनेता ड्रेक होगेस्टीन और लोकप्रिय अमेरिकी गायक, गीतकार और अभिनेता क्रिस क्रिस्टोफर्सन का निधन हुआ।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड व्हाट्सऐप 9411175848)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldRiversDay #WorldRabiesDay #FreedomfromHunger #WorldHistoryonSeptember28 #BhagatSingh





0 टिप्पणियाँ