Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

10 जून का विश्व इतिहास: भारत एवं विश्व में 2000 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों एवं मशहूर हस्तियों के जन्म, निधन तारीखों की जानकारी World History of June 10

दुनिया में कोई भी शक्ति माँ की कोमल प्रार्थनाओं की बराबरी नहीं कर सकती। मुक्ति की तलाश अपने भीतर ही करनी चाहिए, क्योंकि हर इंसान अपनी जेल खुद बनाता है। -एडविन अर्नोल्ड




38 ईस्वी में 10 जून को रोम, इटली में रोमन शाही परिवार की सदस्य, जर्मेनिकस और एग्रीपिना द एल्डर की दूसरी बेटी, सम्राट कैलीगुला की प्रिय बहन जूलिया ड्रूसिला (जन्म 16 सितंबर 16) का निधन हुआ। 

223 ईस्वी में 10 जून को बैदिचेंग, शू हान में पूर्वी हान राजवंश के उत्तरार्ध में चीनी सरदार और बाद में चीन के तीन साम्राज्यों में से एक शू हान का संस्थापक सम्राट लियू बेई (शिष्टाचार नाम जुआनदे) का निधन हुआ।

671 ईस्वी में 10 जून को जापानी सम्राट तेनजी ने जल घड़ी रोकोकू (क्लेप्सीड्रा) की शुरु करवाई। यह उपकरण समय मापने और प्रदर्शित करने हेतु है। इसे ओत्सु की राजधानी में रखा गया है।

940 ईस्वी में 10 जून को बुजगन, ईरान में अबू अल-वफा अल-बुजजानी का जन्म हुआ। अबू अल-वफा अल-बुजजानी अपने दौर के प्रभावशाली फारसी विद्वान, गणितज्ञ और खगोलशास्त्री बने। बगदाद में उन्होंने स्फेरिकल ट्रिग्नोमेट्री (गोलीय त्रिकोणमिति) में महत्वपूर्ण आविष्कार किए, और व्यापारियों के लिए अंकगणित पर मध्ययुगीन इस्लामी पाठ में ऋणात्मक संख्याओं इस्तेमाल का किया।

1075 ईस्वी में 10 जून को ऑस्ट्रिया के मार्ग्रैव और बैबेनबर्ग घराने के सदस्य अर्नेस्ट (अर्नेस्ट द ब्रेव) का निधन हुआ।

1190 ईस्वी में 10 जून को तृतीय धर्मयुद्ध के बीच रोमन सम्राट फेडरिक बार्बेरोजा का देहांत हुआ।

1213 कोमजान, ख्वारज्मियन साम्राज्य में फख्र अल-दीन इराकी का जन्म हुआ। वे 13वीं सदी के विख्यात फारसी सूफी कवि थे। इराकी मुख्य रूप से अपने मिश्रित गद्य और कविता कार्य, लामात और दीवान के लिए जाने जाते हैं, जिनमें से अधिकांश गजल के रूप में लिखे गए थे। इराकी आध्यात्मिक, प्रगतिवादी, सुधारवादी और काफी हद तक तार्किक भी थे।

1225 पोप होनोरियस तृतीय ने धार्मिक, राजनीतिक आदेश बुल विने डोमिनी कस्टोडेस जारी किया जिसमें उन्होंने मोरक्को में डोमिनिकन भिक्षुओं के मिशन को मंजूरी दी।

1246 नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली का बादशाह बना। इससे पूर्व दिल्ली के सुलतान अलाउद्दीन मसूद शाह को सत्ताच्युत कर निर्वासित कर दिया गया।

1422 ऑटोमन सुल्तान मुराद द्वितीय ने कॉन्स्टेंटिनोपल की घेराबंदी की, लेकिन अंततः वह असफल रहा।

1329 पेलेकानन युद्ध एशिया माइनर में अपने शहरों को बनाए रखने के लिए बीजान्टिन साम्राज्य ने अपना अंतिम प्रयास किया।

1358 मेलो युद्ध में जैक्वेरी की किसान सेना को फ्रांसीसी कुलीन वर्गीय सेना ने मार-काट कर कुचल दिया।

1523 कोपेनहेगन को डेनमार्क के फ्रेडरिक प्रथम, डेनमार्क और नॉर्वे के राजा की सेना ने घेर लिया इसलिए कि शहर उसे डेनमार्क के क्रिश्चियन प्रथम के उत्तराधिकारी के रूप में मान्यता नहीं दे रहा था। डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन, जीलैंड और अमेगर के तटीय द्वीपों पर स्थित है। यह ओरेसंड ब्रिज द्वारा दक्षिणी स्वीडन के माल्मो से जुड़ा हुआ है। शहर के ऐतिहासिक केंद्र, इंड्रे बाय में फ्रेडरिक्सस्टेडन शामिल है, जो 18वीं सदी का रोकोको जिला है, जो शाही परिवार के अमालियनबोर्ग पैलेस का घर है। इसके पास क्रिश्चियनबोर्ग पैलेस और पुनर्जागरण युग का रोसेनबोर्ग कैसल है, जो बगीचों से घिरा हुआ है और इसमें मुकुट रत्न रखे हुए हैं। कोपेनहेगन की स्थापना 1167 ईस्वी में हुई। यह दुनिया के बेहतरीन शहरों में से एक है और रोजाना हजारों पर्यटक दुनिया भर से यहां आते हैं।

1539 ट्रेंट की परिषद में पोप पॉल तृतीय ने अपने बिशपों को पत्र भेजे, युद्ध के कारण परिषद में देरी हुई और बिशपों को वेनिस की यात्रा करने में कठिनाई हुई।

1596 डच खोजकर्ता विलेम बैरेंट्स और जैकब वैन हेम्सकेर्क ने बियर द्वीप की खोज की। बियर आइलैंड नॉर्वेजियन स्वालबार्ड द्वीपसमूह का सबसे दक्षिणी द्वीप है। यह द्वीप नॉर्वेजियन और बैरेंट्स समुद्र की सीमा पर स्थित है, जो स्पिट्सबर्गेन और उत्तरी केप के बीच लगभग आधे रास्ते पर है। इसका नाम एक ध्रुवीय भालू के नाम पर रखा गया था जिसे पास में तैरते हुए देखा गया था। 1920 की स्पिट्सबर्गेन संधि के तहत इसे नॉर्वेजियन संप्रभुता के अधीन रखे जाने तक इस द्वीप को टेरा नुलियस कहा गया।

1624 हालैंड और फ्रांस के बीच स्पेन के विरोध में एक संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

1692 ब्रिजेट बिशप को सलेम चुड़ैल परीक्षणों के दौरान दोषी करार देकर मैसाचुसेट्स के सेलम के पास गैलोज हिल पर फांसी दी गई। ब्रिजेट बिशप जादू टोना के लिए मृत्युदंड पाने वाली पहली व्यक्ति थीं। 

1719 ग्लेन शीएल की लड़ाई में ब्रिटिश सेना ने याकूब और उनके स्पेनिश सहयोगियों को परास्त किया।

1760 अमेरिका के न्यूयार्क में चिकित्सा प्रशिक्षण / अभ्यास के बारे में प्रभावी कानून लागू हुआ।

1786 चीन के सिचुआन प्रांत में भूकंप से दादू नदी का बाँध टूट गया जिसमें करीब एक लाख लोग मारे गए।

1829 ब्रिटेन की आॅक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस हुई।

1832 ग्रेव्सएंड, यूनाइटेड किंगडम में एडविन अर्नोल्ड का जन्म हुआ। एडविन अर्नोल्ड ब्रिटेन और भारत में सुप्रतिष्ठित अंग्रेज कवि, पत्रकार, संपादक और शिक्षक बने। एडविन अर्नोल्ड को मुख्य रूप से 1879 में आई उनकी रचना द लाइट ऑफ एशिया के लिए जाना जाता है। शुरुआत में स्कूल टीचर और बाद में भारत में डेक्कन कॉलेज के प्रिंसिपल रहे अर्नोल्ड के विदेश के अनुभवों ने उनके साहित्य पर गहरा असर डाला। वे द डेली टेलीग्राफ से जुड़े और उसके प्रधान संपादक बने। एडविन अर्नोल्ड ने अपनी अफ्रीका की खोज यात्रा पर निकले एच. एम. स्टेनली जहाज की मदद भी की। राजकुमार सिद्धार्थ गौतम (गौतम बुद्ध) के जीवन के जरिए बौद्ध दर्शन को समझने वाली अर्नोल्ड की कविता द लाइट ऑफ एशिया को बहुत तारीफ मिली।

1848 न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहली बार टेलीग्राफ सेवा शुरू हुई।

1888 प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी महात्मा हंसराज के पुत्र बलराज भल्ला का जन्म हुआ।

1890 ब्रिटिश भारतीय सरकार ने रविवार को नियमित साप्ताहिक अवकाश घोषित किया।। इसी दिन भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई का जन्म हुआ।

1906 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी दामोदर मेनन का जन्म हुआ। इसी दिन हिंदी फिल्म जगत के प्रतिष्ठित गायक रूपकुमार राठौर का जन्म हुआ।

1907 फ्रांस एवं जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1915 लाचीने, क्यूबेक, कनाडा में प्रसिद्ध कनाडाई-अमेरिकी उपन्यासकार, निबंधकार और लघु कथाकार, नोबेल पुरस्कार विजेता सॉल बेलो का जन्म हुआ।

1921 जाने-माने भारतीय हिंदी कवि शिवदीन राम जोशी का जन्म हुआ।

1922 खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय अमेरिकी माॅडल, गायिका और अभिनेत्री जूडी गार्लंड का जन्म ग्रांड रैपिड्स, मिनेसोटा में हुआ। इसी दिन विख्यात अमेरिकी फिल्म पटकथा लेखक रॉबर्ट एलन ऑरथॉर का जन्म हुआ।

1924 फासीवादियों ने रोम में इटली के लोकप्रिय समाजवादी नेता जायकोमो मटीओटी का अपहरण कर हत्या कर दी।

1931 प्रसिद्ध भारतीय वायलिन वादक एम. एस. गोपालकृष्णन का जन्म हुआ। इसी दिन नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।

1933 अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के अबिंगडन शहर में बार्टर थियेटर का उद्घाटन किया गया।

1934 सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित हुए।

1938 प्रमुख भारतीय उद्योगपति और कारोबारी राहुल बजाज का जन्म हुआ। वर्ष 2022 की 12 फरवरी को इनका देहांत हो गया।

1940 इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। इसी दिन नार्वे ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इसी दिन कनाडा ने इटली के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1944 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने यूनान के 218 लोगों की हत्या की।

1946 राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।

1957 इजरायल और सीरिया के बीच युद्ध विराम संधि होने के साथ 6 दिवसिय युद्ध समाप्त हुआ। गोलान पहाड़ियों पर इजराइल ने कब्जा किया।

1948 सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय का जन्म अररिया, बिहार में हुआ। इसी दिन प्रख्यात मलयालम फिल्म अभिनेता सुकुमारन का जन्म हुआ।

1955 वैश्विक प्रतिष्ठा प्राप्त भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का जन्म हुआ।

1957 आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध भाई वीर सिंह का निधन हुआ।

1958 जाने माने साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनूप सेठी का जन्म हुआ।

1960 विख्यात तेलुगू फिल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ नंदमुरी बालकृष्ण का जन्म हुआ। इसी दिन नासिक में रूसी युद्धक विमान मिग का उत्पादन शुरु हुआ।

1962 विख्यात भारतीय वन्यजीव फोटोग्राफर, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के सदस्य, प्रकृति संरक्षण कार्यकर्ता और लेखक एन ए. नसीर का जन्म हुआ।

1967 इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर युद्ध विराम को स्वीकार कर छह दिन से चल रहे अरब युद्ध को समाप्त कर दिया। अब तक इजराइल ने यहूदियों, ईसाइयों और मुसलमानों के लिए पवित्र माने जाने वाले यरूशलम पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया था। इसी दिन अर्जेंटीना बर्न कन्वेंशन कॉपीराइट संधि का सदस्य बना। द बर्न कन्वेंशन फॉर द प्रोटेक्शन ऑफ लिटरेरी एंड आर्टिस्टिक वर्क्स के रूप में बर्न कन्वेंशन कॉपीराइट संधि जानी जाती है, यह कॉपीराइट को नियंत्रित करने वाला एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है, जिसे 1886 में पहली बार बर्न, स्विट्जरलैंड में स्वीकार किया गया था।

1971 अमेरिका ने चीन के साथ चले आ रहे 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को समाप्त किया।

1972 सर्च इंजन गूगल और तकनीकी कंपनी अल्फाबेट इंक के सीईओ सुंदर पिचाई का जन्म मदुरई भारत में हुआ। इसी दिन बंबई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण हुआ।

1974 प्रसिद्ध अमेरिकी पटकथा लेखक, निर्देशक, फिल्म और टेलीविजन निर्माता, और एलजीबीटी अधिकार कार्यकर्ता डस्टिन लांस ब्लैक का जन्म हुआ।

1977 विख्यात पंजाबी गायक मीका सिंह का जन्म पंजाब के दुर्गापुर में हुआ। इसी दिन पहले ऐप्पल द्वितीय सीरीज कंप्यूटर की बिक्री शुरू हुई।

1981 प्रसिद्ध भारतीय एथलीट देवेंद्र झाझरिया का जन्म हुआ।

1983 ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर दूसरी बार प्रधानमंत्री बनीं।

1986 भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था।

1987 हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता जीवन यानी ओमकार नाथ धर का निधन हुआ। धार्मिक फिल्मों में यह नारद मुनि के रूप में काफी प्रसिद्ध हुए।

1989 एलेक्जेंड्रा स्टेन नाम से वैश्विक पहचान हासिल करने वाली एलेक्जेंड्रा इओना स्टेन का जन्म 1989 की 10 जून को कॉन्स्टैंटा, रोमानिया में हुआ। वे खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय रोमानियाई गायिका, अभिनेत्री, मंच परफॉर्मर और मॉडल हैं। एलेक्जेंड्रा स्टेन ने 2010 में अपनी एकल प्रस्तुति मिस्टर सैक्सोबीट से दुनिया भर में सफलता हासिल की, जिसे मार्सेल प्रोडन और आंद्रेई नेमिर्स्की ने लिखा और निर्मित किया था।

1994 चीन ने लोकनोर इलाके में गुप्त रूप से परमाणु परीक्षण किया।

1995 यूरोप के विक्सलेट इलाके में दुनिया की सबसे बजनी 5,100 किलोग्राम की घड़ी स्थापित की गई।

1999 इंडोनेशियाई स्वतंत्रता समर्थक नेता जोस रामोस होर्ता ने 23 वर्ष बाद स्वदेश लौटने की घोषणा की और इसी दिन जेनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत हुई। इसी दिन केरल में कोच्चि शहर के नेदूनबास्सेरी में एक निजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन शुरु हुआ। इसी दिन कोसोवो युद्ध के दौरान स्लोबोदान मिलोसेविक द्वारा कोसोवो से सर्बियाई सेना को वापस बुलाने पर सहमति जताने के बाद नाटो ने अपने हवाई हमले स्थगित कर दिए।

2000 केवल 13 वर्ष 11 महीने की आयु में एवरेस्ट फतेह करने वाली प्रसिद्ध भारतीय पर्वतारोही मालावत पूर्णा का जन्म हुआ

2001 नेपाल नरेश वीरेंद्र की सपरिवार हत्याकांड की जांच अवधि चार दिन के लिए बढ़ाई गई। इसी दिन सिल्वियो बरलुस्कोनी इटली के प्रधानमंत्री बने। 2001 में इसी दिन पोप जॉन पॉल द्वितीय ने लेबनान की पहली महिला इसाई मिशनरी राफ्का को संत घोषित किया।

2002 यूनाइटेड किंगडम में केविन वारविक ने दो मनुष्यों के तंत्रिका तंत्र के बीच पहला प्रत्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक संचार प्रयोग किया गया। इसी दिन 2002 में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य सम्मेलन इटली की राजधानी रोम में सम्पन्न हुआ। इसी दिन पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के-2 का नाम बदलकर शाहगोरी कर दिया।

2003 मिशन मार्स के तहत अमेरिकन सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने स्पिरिट रोवर लॉन्च किया। यह संयुक्त राज्य अमेरिका की मंगल अभियान कार्यक्रम की शुरुआत थी। स्पिरिट रोवर एक रोबोट संचालित वाहन था जो सूचना एकत्र करने के लिए मंगल की सतह पर भेजा गया और अमेरिका ग्रह मंगल की सतह पर उतरने वाला पहला देश बन गया।

2005 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने हर साल 10 जून को भूगर्भ जल दिवस मनाने का निर्णय लिया। तब से धरती में मौजूद जल के संरक्षण, इसके दुरुपयोग - सदुपयोग और तमाम अन्य भूगर्भ जल विषयक पहलुओं पर विचार-विमर्श, सहयोग-जागरूकता इत्यादि के लिए इस दिन विविध आयोजन होते हैं। हालांकि वैश्विक स्तर पर पानी के प्रति जागरूकता के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की अगुवाई में हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस या वर्ल्ड वाटर डे मनाया जाता है।

2008 भारत की केंद्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए एकीकृत स्पेस सेल की घोषणा की। इसी दिन अफगानिस्तान में अमेरिका के एक हवाई हमले में पाकिस्तान के कबायली इलाकों में पाकिस्तान सेना के फ्रंटियर कोर के आठ अर्धसैनिक बलों और तालिबान के आठ लड़ाकों की मौत हो गई। इसी दिन 54वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 2008 में हुई, लगे रहो मुन्नाभाई को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म चुना गया जिसमें संजय दत्त ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसी दिन उत्तरी यूनान में उद्योग संघ के अध्यक्ष जॉर्ज मीनोलास का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर हत्या कर दी।

2013 विश्व आर्ट नोव्यू दिवस जाता है जिसे 2013 में पहली बार सेसेसिज मैगजीन (आर्ट नोव्यू के बारे में एक हंगेरियन पत्रिका) के सहयोग से द म्यूजियम ऑफ एप्लाइड आर्ट्स (बुडापेस्ट) ने आयोजित किया गया था। आर्ट नोव्यू के दो बड़े कलाकारों ने आर्ट नोव्यू के क्षेत्र में काम किया था और 10 जून इन दो प्रसिद्ध वास्तुकारों एंटोनी गौडी और ओडॉन लेचनर पुण्य तिथि है। विश्व आर्ट नोव्यू दिवस पर आयोजित गतिविधियों का उद्देश्य जनता के बीच आर्ट नोव्यू विरासत के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करना है।

2018 भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए के प्रमुख रह चुके शरद कुमार को केंद्रीय सतर्कता आयोग में आयुक्त नियुक्त किया गया। ऑपर्च्युनिटी रोवर ने धरती पर अपना आखिरी संदेश भेजा। मिशन को आखिरकार 13 फरवरी, 2019 को पूरा घोषित कर दिया गया। इसी दिन 2018 में प्रसिद्ध अमेरिकी गायक, अमेरिकाज गॉट टैलेंट के 2008 सीजन के विजेता नील ई. बॉयड का निधन हुआ।

2019 अगस्ता ए109ई पावर लाइटवेट, ट्विन-इंजन, 8-सीट मल्टी-पर्पज हेलीकॉप्टर न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन में सेवेंथ एवेन्यू पर एएक्सए इक्विटेबल सेंटर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इमारत के ऊपर आग लग गई। हेलीकॉप्टर के पायलट की मौत हो गई। इसी दिन 2019 भारत के विख्यात कवि, रंगमंच कर्मी, कथाकार, नाटककार, फिल्म निर्देशक और फिल्म अभिनेता गिरीश कर्नाड का निधन हुआ। 2019 की 10 जून को भारत के जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ में आठ वर्षीय मुस्लिम लड़की से बलात्कार और हत्या के लिए तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, इस हाई-प्रोफाइल मामले में राजनीतिक इस्तीफे और देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुए।

2020 प्रसिद्ध अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी क्लॉडेल वाशिंगटन का निधन हुआ।

2023 10 जून को बहुचर्चित पठान फिल्म का टीवी प्रीमियर हुआ। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने और शाहरुख खान को बॉलीवुड के बादशाह के रूप में स्थापित करने टीवी प्रीमियर का आयोजन किया गया। इसका जश्न मनाने के लिए शाहरुख के प्रशंसक उनके मुंबई स्थित घर मन्नत के बाहर हजारों की संख्या में इकट्ठे हुए। उत्साही प्रशंसकों में से कुछ ने डांस किया तो कुछ ने सुपरस्टार शाहरुख के सम्मान में नारे लगाए। शाहरुख प्रशंसकों का अभिवादन करने और आभार जताने के लिए अपनी बालकनी से बाहर आए और चर्चित गाना झूमे रे पठान पर थिरके।

2023 टेड काजिनस्की नामक कुख्यात अमेरिकी गणितज्ञ और घरेलू आतंकवादी थियोडोर जॉन काजिनस्की का निधन हुआ। काजिनस्की गणित का विलक्षण प्रतिभाशाली व्यक्ति और आदिम जीवन शैली को अपनाने के लिए 1969 में अपना शैक्षणिक करियर छोड़ दिया था। 1978 और 1995 के बीच काजिंस्की ने तीन लोगों की हत्या की और अन्य 23 घातक हमला किया। उसका मानना था कि वे आधुनिक तकनीक को आगे बढ़ा रहे हैं और प्राकृतिक पर्यावरण को नष्ट कर रहे हैं। थियोडोर जॉन काजिनस्की ने इंडस्ट्रियल सोसाइटी एंड इट्स फ्यूचर शीर्षक पुस्तक लिखी, जो 35,000 शब्दों का एक घोषणापत्र और सामाजिक आलोचना है, जिसमें सभी प्रकार की तकनीक और वामपंथ का विरोध किया, अराजकतावादी प्रकृति-केंद्रित जीवनशैली की वकालत की गई है।

2024 मलावी में विमान दुर्घटना में देश के उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा सहित 10 लोग मारे गए। 2024 में इसी दिन ऑस्ट्रेलियाई राजनीतिज्ञ, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के 36वें प्रीमियर स्टील हॉल का निधन हुआ।

2025 ऑस्ट्रिया के ग्राज में एक सेकेंडरी स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में हमलावर समेत 11 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। 2025 में इसी दिन संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में दुनिया 10 जून 2025 को सभ्यताओं के बीच संवाद का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मना रही है। 7 जून 2024 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संकल्प ए/आरईएस/78/286 अपनाया, जिसमें 10 जून को सभ्यताओं के बीच संवाद का अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। चीन द्वारा प्रस्तावित और 80 से अधिक देशों द्वारा सह-प्रायोजित संकल्प इस बात पर जोर देता है कि सभी सभ्यतागत उपलब्धियाँ मानव जाति की सामूहिक विरासत का गठन करती हैं। यह सभ्यतागत विविधता का सम्मान करने के महत्व को रेखांकित करता है और वैश्विक शांति बनाए रखने, साझा विकास को आगे बढ़ाने, मानव कल्याण को बढ़ाने और सामूहिक प्रगति हासिल करने में संवाद की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है। संकल्प सार्वभौमिक मूल्यों के बारे में जागरूकता और समझ को बढ़ावा देने में संवाद की आवश्यक भूमिका को स्वीकार करता है, जैसा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर और मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा में उल्लिखित है, यह पुष्टि करते हुए कि सभ्यतागत उपलब्धियाँ मानवता की साझा विरासत का हिस्सा हैं। 10 जून 2025 को अमेरिका और लॉस एंजिल्स विवाद में फेडरल इमिग्रेशन रेड्स के खिलाफ कई दिनों तक चले विरोध-प्रदर्शनों के बाद मेयर कैरेन बास ने कर्फ्यू लगा दिया, क्योंकि ट्रंप प्रशासन ने 700 अमेरिकी मरीन और हजारों नेशनल गार्ड सैनिकों को तैनात किया था। इस अभूतपूर्व तैनाती के कारण कैलिफोर्निया राज्य के अधिकारियों ने मुकदमे दायर किए। गाजा शहर में इजराइली हमले में तीन पैरामेडिक्स और एक पत्रकार की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग घटनाओं में सहायता केंद्रों के पास 20 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हो गए। भारत के कोच्चि के तट पर सिंगापुर के झंडे वाले कंटेनर जहाज एमवी वान हाई 503 में भीषण आग लग गई, जिसके बाद भारतीय तटरक्षक बल को बाउंड्री कूलिंग और आग बुझाने के प्रयास करने पड़े। वैश्विक अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक्सिओम-4 मिशन, जिसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी शामिल थे, को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर पर खराब मौसम के कारण टाल दिया गया।

2026 इस्राइल-अमेरिका द्वारा ईरान पर थोपे गए गैरकानूनी और अनैतिक युद्ध के कारण पूरे मध्य पूर्व में जियोपॉलिटिकल अलर्ट बने हुए हैं। इजराइली सेना ने लेबनान में टायर और उसके आस-पास के इलाकों को खाली करने को कहा। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन और क्षेत्रीय एजेंसियों ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में बिगड़ते संकट पर चेतावनी दी, जहाँ हाल ही में इबोला फैलने से 550 कन्फर्म मामलों में से 100 लोगों की मौत हो गई। फिलीपींस ने साउथ चाइना सी के विवादित पानी में नए फ्लोटिंग स्ट्रक्चर लगाने को लेकर चीन के खिलाफ डिप्लोमैटिक विरोध दर्ज कराया। ग्लोबल मीडिया आउटलेट 2026 फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत को लेकर बड़ी कवरेज कर रहे हैं, फीफा वर्ल्ड कप अगले दिन नॉर्थ अमेरिका में शुरू होने वाला है।

पुर्तगाल दिवस (आधिकारिक तौर पुर्तगाल, कैमोएस और पुर्तगाली समुदाय दिवस) पुर्तगाल का राष्ट्रीय दिवस, 10 जून को मनाया जाता है। यह पुर्तगाल में सार्वजनिक छुट्टियों में से एक है और दुनिया भर के पुर्तगाली लोग इसे मनाते हैं। यह दिन कवि और राष्ट्रीय साहित्यिक हस्ती लुइस डी कैमोएस की 10 जून 1580 को हुई मृत्यु की स्मृति में मनाया जाता है। लुइस वाज डी कैमोएस को पुर्तगाल और पुर्तगाली भाषा का सबसे महान कवि माना जाता है। कविता पर उनकी महारत की तुलना शेक्सपियर, मिल्टन, वोंडेल, होमर, वर्जिल और दांते जैसे कवियों से की गई है। लुइस वाज डी कैमोएस के उद्धरण, समय बदलता है, और हमारी इच्छाएँ भी, हम जो हैं, वह हमेशा बदलता रहता है, पूरी दुनिया बदलाव से बनी है, और हमेशा नए गुण हासिल करती रहती है।

दुनिया को कांपने दो जब उसे एहसास हो कि तुम क्या हासिल करने वाले हो।

कठिन और वीरतापूर्ण उपलब्धि की कीमत कड़ी मेहनत और थकान है। अपनी जान जोखिम में डालना, या उसे गंवा देना भी, नाम कमाने जैसा है, क्योंकि डर बदनामी लाता है, और डर के आगे न झुकना, भले ही इससे हमारी सांसारिक उम्र कम हो जाए, हमें शोहरत की लंबी जिंदगी देता है। मैंने अपने सभी लोगों में से तुम्हें ऐसे काम के लिए चुना है जिसके तुम हकदार हो। इसमें बड़ी मुश्किलें हैं, लेकिन सम्मान और गौरव भी, और मुझे पता है कि मेरे लिए तुम सब कुछ आसानी से सह लोगे। -लुइस वाज डी कैमोएस

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHistoryofJune10 #Luisvazdecamoes #PortugalDay #FIFAWorldCup #WorldArtNouveauDay #EdwinArnold #SundarPichai #Jeevan #AlexandraStan #Copenhagen #Denmark #JudyGarland #Secessio #AmeeshaPatel #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #CockroachJantaParty #AbhijeetDipke #Philippines #SouthChinaSea

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ