Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

23 जून का विश्व इतिहास: भारत एवं दुनिया में 2100 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन तिथियों की जानकारी World History of June 23

धर्म एक जोड़ी जूते की तरह है, अपने लिए एक ऐसा जूता ढूँढ़ो जो तुम्हारे लिए सही हो, लेकिन मुझे अपने जूते मत पहनाओ। बड़े समूहों में मूर्ख लोगों की शक्ति को कभी कम मत समझो। -जॉर्ज डेनिस पैट्रिक कार्लिन




47 ईसापूर्व 23 जून को टॉलेमिक साम्राज्य में सीजेरियन, टॉलेमी 15वें सीजर (टॉलेमी 15वें सीजर, उपनाम सीजेरियन, अर्थ छोटा सीजर) का जन्म हुआ। मिस्र के टॉलेमिक साम्राज्य का आखिरी फराओ (शासक) था। सीजेरियन ने बाल्यावस्था में अपनी माँ क्लियोपेट्रा 7वीं के साथ 44 ईसापूर्व से 30 ईसापूर्व तक शासन किया। मतलब बेटा नाम का शासक, मां वास्तविक शासक। अपनी माँ की मौत के बाद कुछ दिनों के लिए वह नाममात्र का अकेला फराओ रहा, क्योंकि तब विरोधियों ने अलेक्जेंड्रिया पर कब्जा कर लिया था और सीजेरियन छुप कर रहा। बाद में ऑक्टेवियन ने उसे मार डाला। ऑक्टेवियन ही आगे चलकर ऑगस्टस के नाम से पहला रोमन सम्राट बना। सीजेरियन क्लियोपेट्रा का सबसे बड़ा बेटा था और जूलियस सीजर का एकमात्र ज्ञात जैविक (सगा) बेटा था। उसी के नाम पर उसका नाम रखा गया था। वह टॉलेमी वंश का आखिरी स्वतंत्र शासक और प्राचीन मिस्र का आखिरी फराओ था, सिीजेरियन के साथ ही 3000 से ज्यादा सालों से चली आ रही पारंपरिक राजशाही का अंत हो गया।

79 ईस्वी में 23 जून को एक्वा क्यूटिलिया में रोमन सम्राट वेस्पासियन (वेस्पासियनस) का निधन हुआ। वेस्पासियन चार सम्राटों के राजवंश में शासन करने वाले अंतिम सम्राट थे। उन्होंने फ्लेवियन राजवंश की स्थापना की जिसने 27 वर्षों तक साम्राज्य पर शासन किया। उनके राजकोषीय सुधारों और साम्राज्य के सुदृढ़ीकरण ने राजनीतिक स्थिरता और एक विशाल निर्माण कार्यक्रम चलाया।

229 ईस्वी में 23 जून को सन क्वान ने स्वयं को तीन बड़े राज्यों के राजवंश पूर्वी वू या सन वू का सम्राट घोषित किया।

930 ईस्वी में 23 जून को आइसलैंड में दुनिया की पहली संसद प्रारंभ हुई। इसे आल्थिंग कहा जाता है। ये संसद आज भी काम करती है। मध्य काल में आइसलैंड के छोटे-छोटे वंशों के लोग इस जगह पर आकर चर्चा करते थे। धीरे-धीरे यहां लोगों की संख्या बढ़ने लगी और एक लॉ काउंसिल का गठन किया गया। ये काउंसिल नए कानून बनाती, विवादों का निपटारा करती और लोगों को न्याय प्रदान किया करती थी।

1018 ईस्वी में 23 जून को 994 से 1018 में अपनी मृत्यु तक ऑस्ट्रिया के मार्ग्रैव रहे बैबेनबर्ग वंश के सदस्य हेनरी प्रथम (हेनरी द स्ट्रॉन्ग) का निधन हुआ।

1266 सेंट सबास के युद्ध के दौरान ट्रैपानी में वेनेशियन ने बड़े जेनोइस सैन्य बेड़े को हराकर उसके सभी जहाजों पर कब्जा कर लिया।

1280 मोक्लिन के ग्रेनाडियन नगर में हुए युद्ध में ग्रेनेडा के अमीरात के सैनिकों ने कमांडर ग्रेनेडा के सुल्तान मुहम्मद द्वितीय कैस्टिले साम्राज्य, लियोन साम्राज्य सैनिकों और ऑर्डर ऑफ सैंटियागो के सदस्यों (कमांडर ग्रैंड मास्टर गोंजालो रुइज गिरोन और कैस्टिले के राजा अल्फोंसो एक्स के बेटे) को हराया।

1305 फ्लेमिश और फ्रांसीसियों ने एथिस-सुर-ओरगे में शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।

1314 स्कॉटलैंड की स्वतंत्रता के लिए पहला युद्ध बैनॉकबर्न (स्टर्लिंग के दक्षिण) में प्रारंभ हुआ।

1489 ट्यूरिन, पीडमोंट, डची ऑफ सेवॉय में चार्ल्स द्वितीय (कार्लो जियोवानी एमेडियो) का जन्म हुआ। चार्ल्स 1490 से 1496 तक ड्यूक ऑफ सेवॉय थे। उनकी मां ब्लैंच ऑफ मोंटफेरैट रीजेंट के रूप में वास्तविक शासक थीं। चार्ल्स के पिता चार्ल्स प्रथम को साइप्रस, यरुशलम और आर्मेनिया के राज्यों के वंशानुगत अधिकार प्राप्त थे, जो युवा चार्ल्स को विरासत में मिले।

1594 अजोरेस, फियाल युद्ध में गुलामों और खजाने से भरे पुर्तगाली जहाज सिन्को चागास पर अंग्रेजी जहाजों ने हमला किया और उसे डुबो दिया। जहाज पर सवार 700 से अधिक लोगों में से सिर्फ 13 लोग ही बच पाए।

1611 हेनरी हडसन (17वीं शताब्दी के अंग्रेजी समुद्री खोजकर्ता और नाविक, कनाडा और उत्तर-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ हिस्सों के अन्वेषक) की चौथी यात्रा के विद्रोही चालक दल ने हेनरी, उनके बेटे और सात वफादार चालक दल को खुली नाव में उस जगह छोड़ दिया जिसे हडसन की खाड़ी कहा जाता है। फिर कभी उनका पता नहीं चला।

1616 मुगल बादशाह शाहजहां और उनकी बेगम मुमताज महल के बेटे शाह शुजा का जन्म हुआ। 

1661 पुर्तगाल की राजकुमारी कैथरीन के इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय से विवाहोपरांत दहेज में बंबई सौंपा गया। बंबई पर पुर्तगाल का कब्जा था।

1668 नेपल्स, किंगडम ऑफ नेपल्स में गिआम्बतिस्ता विको (जिओवानी बतिस्ता विको) का जन्म हुआ। गिआम्बतिस्ता विको प्रसिद्ध इतालवी ज्ञानोदय के दौरान एक इतालवी दार्शनिक, वक्तृताकार, इतिहासकार और न्यायविद बने। उन्होंने आधुनिक तर्कवाद के विस्तार और विकास की आलोचना की, कार्टेशियन विश्लेषण और अन्य प्रकार के न्यूनीकरणवाद को मानव जीवन के लिए अव्यावहारिक बताया। गिआम्बतिस्ता विको सामाजिक विज्ञान और सांकेतिकता के मूल सिद्धांतों के पहले व्याख्याता भी बने। उन्हें इतिहास में पहले प्रति-ज्ञानोदय व्यक्तियों में से एक माना जाता है।

1724 आधुनिक तुर्की के शहर इस्तंबुल की संधि पर हस्ताक्षर हुए, इस संधि से ओटोमन साम्राज्य, रूस, और पर्शिया का विभाजन किया गया।

1757 प्लासी की लड़ाई ब्रिटिश सेना और सिराज उद-दौला के बीच शुरू हुई और युद्ध जीतकर अंग्रेजों ने बंगाल पर कब्जा कर लिया।

1761 प्रसिद्ध मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजीराव का निधन हुआ।

1763 लेस ट्रोइस-आइलेट्स, मार्टीनिक में जोसेफिन डी ब्यूहरैनिस (मैरी जोसेफ रोज टैशर डी ला पेजेरी) का जन्म हुआ। जोसेफिन सम्राट नेपोलियन प्रथम की पहली पत्नी और फ्रांस की महारानी, बनीं महारानी जोसेफिन।

1780 अमेरिकी क्रांति के तहत स्प्रिंगफील्ड की लड़ाई स्प्रिंगफील्ड, न्यू जर्सी में और शॉर्ट हिल्स सहित उसके आसपास लड़ी गई। यह जगह अब मिलबर्न टाउनशिप का हिस्सा है। मिलबर्न अमेरिकी राज्य न्यू जर्सी के अंतर्गत दक्षिण-पश्चिमी एसेक्स काउंटी में एक उपनगरीय टाउनशिप और न्यूयॉर्क महानगरीय क्षेत्र का एक भाग है।

1794 रूस की महारानी येकातेरिना एलेक्सेयेना (कैथरीन द्वितीय) ने यहूदियों को वर्तमान यूक्रेन की राजधानी कीव में बसने की अनुमति दी। कैथरीन द्वितीय बहुत शक्तिशाली शासक रहीं जिसे कैथरीन द ग्रेट भी कहा गया।

1810 बॉम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा हुआ।

1914 प्रसिद्ध भारतीय राजनेता तथा समाज सुधारक गंगाप्रसाद वर्मा का निधन हुआ।

1834 ब्रिटेन के विख्यात दार्शनिक और साहित्यकार सैमुएल टाइलर कैलरिज का निधन हुआ।

1868 अमेरिकी आविष्कारक, अखबार के प्रकाशक और विस्कॉन्सिन के राजनीतिज्ञ क्रिस्टोफर लैथम शोल्स को टाइप-राइटर के आविष्कार के लिए पेटेंट मिला।

1875 ब्रिटेन शासित भारत के लिए पहला ओलंपिक पदक जीतने वाले धावक नाॅर्मन प्रिटचार्ड का जन्म कलकत्ता में हुआ।

1887 कनाडा की संसद ने रॉकी पर्वत पार्क अधिनियम पारित किया, इससे देश का पहला राष्ट्रीय उद्यान बनफ नेशनल पार्क बना।

1888 फ्रेडरिक डगलस अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकित होने वाले पहले अफ्रिकी-अमेरिकी बने।

1894 बैरन पियरे डी कुबर्टिन के सुझाव पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की पेरिस के सोरबोन में स्थापना हुई।

1901 अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारी राजेंद्रनाथ लाहिड़ी का जन्म हुआ।

1912 प्रसिद्ध अंग्रेज गणितज्ञ और कंप्यूटर वैज्ञानिक एलेन ट्यूरिंग का जन्म हुआ।

1914 कलकत्ता में भक्तिविनोद ठाकुर (केदारनाथ दत्त, जन्म 2 सितंबर 1838) का निधन हुआ। भक्तिविनोद ठाकुर भारतीय हिंदू दार्शनिक, गुरु और गौड़ीय वैष्णववाद के आध्यात्मिक सुधारक थे। भक्तिविनोद ठाकुर ने 19वीं सदी के अंत और 20वीं सदी की शुरुआत में भारत में पुनरुत्थान को प्रभावित किया, और समकालीन विद्वानों द्वारा उन्हें अपने समय का गौड़ीय वैष्णव नेता कहा गया।

1919 एस्टोनिया की सेना ने उत्तरी लातविया में जर्मन सेना को पराजित किया।

1925 एटीएम जैसी प्रथम नकद लेन-देन की मशीन का आविष्कार करने वाले ब्रिटिश आविष्कारक जाॅन शेफर्ड बैराॅन का जन्म शिलोंग, भारत में हुआ।

1928 जर्सी सिटी, न्यू जर्सी में माइकल शारा का जन्म हुआ। माइकल शारा साइंस फिक्शन, स्पोर्ट्स फिक्शन और ऐतिहासिक फिक्शन लिखने वाले अमेरिकी लेखक के रूप में प्रसिद्ध हुए। शारा का जन्म जर्सी सिटी, न्यू जर्सी में एक इटैलियन प्रवासी पिता के घर हुआ थाख्1, (परिवार का उपनाम मूल रूप से श्सियाराश् (ैबपंततं) लिखा जाता था, जिसका उच्चारण इटैलियन में लगभग वैसा ही होता है)। उन्होंने 1951 में रटगर्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया, जहाँ वे थीटा ची (थीटा ची, नॉर्विच यूनिवर्सिटी में गठित पुरुषों का एक अंतरराष्ट्रीय कॉलेज फ्रेटरनिटी (समूह) से जुड़े, और कोरियाई युद्ध से पहले 82वें एयरबोर्न डिवीजन में सार्जेंट के तौर पर सेवा की।

1950 के दशक में फिक्शन मैगजीन को साइंस फिक्शन कहानियाँ बेचने से पहले शारा एक शौकिया बॉक्सर और पुलिस अधिकारी रहे। तनाव और सिगरेट पीने की आदत के कारण 36 साल की कम उम्र में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वे पूरी तरह ठीक हो गए और बाद में फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में साहित्य पढ़ाया, साथ ही फिक्शन लिखना भी जारी रखा। गेटिसबर्ग की लड़ाई पर आधारित उनके उपन्यास, द किलर एंजल्स को 1975 में फिक्शन के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला। 

1929 मेस स्प्रिंग, वर्जीनिया, अमेरिका में वैलेरी जून कार्टर कैश का जन्म हुआ। वैलेरी जून कार्टर कैश विख्यात अमेरिकी गायिका, देश गायिका, गीतकार, संगीतकार, गिटार, बैंजो, हारमोनिका और ऑटोहार्प वादिका, हास्य कलाकार, नृत्यांगना, लेखिका बनीं और कंट्री म्यूजिक की 40 महानतम महिलाओं की सूची में सूचीबद्ध की गईं।

1930 साइमन आयोग ने संघीय भारत और बर्मा के पृथक होने की सिफारिश की।

1934 उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यावरणवादी, गाँधीवादी विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता चंडी प्रसाद भट्ट का जन्म हुआ। इसी दिन हिमाचल प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का जन्म हुआ।

1936 प्रसिद्ध भारतीय फुटबॉलर प्रदीप कुमार बनर्जी का जन्म हुआ।

1939 गुजराती भाषा के जाने माने लेखक और शिक्षाविद गिजुभाई बधेका का निधन हुआ।

1940 अत्यंत कामुक अमेरिकी चर्च नेता जॉर्ज फेगली का जन्म हुआ। फेगली ने सेक्स पंथ स्थापित करने का प्रयास किया। 1975 से 2008 तक बच्चों के खिलाफ गंभीर यौन अपराधों के लिए 32 साल से अधिक जेल में बिताए। वह दो बार जेल से फरार हुआ। 1971 में फेगली ने संगठन की स्थापना की जिसे उन्होंने नियो अमेरिकन चर्च जिसे नियो अमेरिकन स्कूल कहा। चर्च और स्कूल हैरिसबर्ग, पेंसिल्वेनिया में स्थित थे। स्कॉट पोर्टजलाइन द्वारा वर्णित नियो अमेरिकन चर्च घोषणापत्र के अनुसार, हम मानते हैं कि सृजन और प्रजनन परिवर्तन दिव्य हैं और मानव कामुकता मनुष्यों के लिए देवत्व के उस कार्य की सबसे अधिक उपलब्ध अभिव्यक्ति है, यौन गतिविधि सबसे महान कार्य है जो एक इंसान कर सकता है। फेगली ने जेल से लिखे पत्र में कहा, मुझे अपनी इच्छाओं के प्रति पूर्ण समर्पण की आवश्यकता है। आपकी अपनी कोई इच्छा या नहीं हो सकती जो मेरी इच्छाओं को प्रदर्शित न करे। मैं अपनी पत्नियों, अपनी रखैलों और अपने बच्चों से इस पूर्ण प्रतिबद्धता की अपेक्षा करता हूँ खुद को मेरा आनंद बनाओ... मेरी शांति तुम्हारे साथ रहे।

1940 एडॉल्फ हिटलर ने आर्किटेक्ट अल्बर्ट स्पीयर और मूर्तिकार अर्नो ब्रेकर के साथ पेरिस की इमारतों को देखने के लिए तीन घंटे का दौरा किया, यह पेरिस शहर की हिटलर की एकमात्र यात्रा थी। इसी दिन 1940 में हेनरी लार्सन ने वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा से नॉर्थवेस्ट पैसेज के रास्ते पश्चिम से पूर्व की ओर पहली सफल समुद्री यात्रा शुरू की।

1941 लिथुआनियाई एक्टिविस्ट फ्रंट ने सोवियत संघ से आजादी की घोषणा की और लिथुआनिया की अंतरिम सरकार बनाई, यह सरकार बहुत कम समय तक चली क्योंकि कुछ हफ्ते बाद जर्मन नाजियों ने लिथुआनिया पर कब्जा कर लिया।

1942 द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी का सबसे नया लड़ाकू विमान, फोके-वुल्फ एफडब्ल्यू 190, तब सही-सलामत हालत में पकड़ लिया गया जब वह गलती से वेल्स में आरएएफ पेम्ब्रे पर उतरा।

1944 एक एफ4 टॉरनेडो (बवंडर) ने एपलाचियन पहाड़ों में तबाही मचाई, जिससे वेस्ट वर्जीनिया में, ज्यादातर शिनस्टन शहर में, 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

1946 1946 में वैंकूवर द्वीप, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में आए जबरदस्त भूकंप ने तबाही मचाई।

1947 अमेरिकी सीनेट ने अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की तरह ही, टैफ्ट-हार्टले एक्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी एस. ट्रूमैन के वीटो को खारिज कर दिया।

1948 स्टिजरलैंड के सेंट मोरित्ज में ओलंपिक समिति की 42वीं बैठक में ओलंपिक दिवस मनाने का प्रस्ताव प्रथम बार प्रस्तुत किया गया। अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य डॉक्टर ग्रस ने स्वीडन के स्टॉकहोम में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 41वें सत्र में प्रस्ताव दिया था। इसके लिए 23 जून का दिन चुना गया। 23 जून 1894 को सोरबोन, पेरिस में आईओसी की स्थापना की गई थी। पियरे डी कुर्बतिन ने ओलंपिक खेलों को पुनर्जीवित किया था। ओलंपिक दिवस के आयोजन के लिए राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों को लगाया गया तब से हर साल 23 जून को ओलंपिक दिवस मनाया जाता है। 

1951 सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में एंजेलो फाल्कन (एंजेल मैनुअल फाल्कन, हिजो) का जन्म हुआ जो विख्यात प्यूर्टो रिकान राजनीतिक वैज्ञानिक बने। उन्होंने 1980 के दशक की शुरुआत में न्यूयॉर्क में इंस्टीट्यूट फॉर प्यूर्टो रिकान पॉलिसी (आईपीआर) शुरू किया। यह गैर-लाभकारी और गैर-पक्षपाती नीति केंद्र था जो संयुक्त राज्य अमेरिका में लैटिनो मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता था। इसे अब नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर लैटिनो पॉलिसी के रूप में जाना जाता है। फाल्कन ने अपनी मृत्यु तक इसके अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। एंजेलो फाल्कन कोलंबिया यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक एंड इंटरनेशनल अफेयर्स में सहायक सहायक प्रोफेसर भी थे। फाल्कन व्यापक गठबंधन-निर्माण और सामुदायिक आयोजन के जरिय अकादमिक और नीति अनुसंधान को जोड़ने में सफल रहे।

1952 जाने माने फिल्म अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर का जन्म टूंडला, उत्तर प्रदेश में हुआ।

1953 आरएसएस के संगठन और भारतीय जनता पार्टी के पूर्ववर्ती राजनीतिक संगठन भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर में निधन हुआ।

1956 प्रसिद्ध राजनेता जमाल अब्दुल नासिर मिस्र के राष्ट्रपति चुने गए।

1960 आर्कटिक संधि संपन्न हुई। इसके तहत आर्कटिक महाद्वीप को वैज्ञानिक गतिविधियों के लिए संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया। इस दिन जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समौझाता ंहुआ। इसी दिन संयुक्त राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने एनोविड को दुनिया में पहली आधिकारिक स्वीकृत संयुक्त मौखिक गर्भ निरोधक गोली घोषित की।

1964 मशहूर अमेरिकी लेखक डेन ब्राउन का जन्म हुआ।

1969 चर्चित न्यायविद वॉरेन ई बर्गर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने।

1971 प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त हुए श्रीप्रकाश का निधन हुआ।

1978 जाने माने तमिल अभिनेता, लेखक, कवि और राजनेता स्नेहन का जन्म हुआ।

1980 प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र एवं कांग्रेस नेता संजय गांधी का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से निधन हुआ। इसी दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रामनरेश सरवन का गुयाना में जन्म हुआ।

1981 पोलैंड में सामाजिक तनाव को देखते हुए मार्शल लॉ घोषित कर दिया गया और उसके बाद से ही सॉलिडैरिटी पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

1983 पोप जॉन पॉल द्वितीय ने पोलैंड के स्वतंत्र मजदूर संघ आंदोलन सॉलिडैरिटी के संस्थापक और नेता लेच वालेसा से निजी मुलाकात की।

1985 एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, विमान में सवार सभी 329 यात्री मारे गए। इस विमान को ध्वस्त करने में भारत में अलग सिख देश खालिस्तान की मांग कर रहे आतंकी संगठन बब्बर खालसा का हाथ बताया गया।

1986 बक्स काउंटी, पेंसिल्वेनिया में क्रिस्टीन क्रिस्टी अल्टोमारे का जन्म हुआ जो जानी मानी अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका-गीतकार हैं। अल्टोमारे ने रॉक म्यूजिकल स्प्रिंग अवेकनिंग के पहले राष्ट्रीय दौरे में वेंडला की भूमिका निभाई, कैरी के ऑफ-ब्रॉडवे में सू स्नेल की भूमिका निभाई और मम्मा मिया में सोफी के रूप में ब्रॉडवे डेब्यू किया। क्रिस्टीन क्रिस्टी अल्टोमारे ने अनास्तासिया के ब्रॉडवे प्रीमियर में शीर्षक भूमिका की शुरुआत की जिसे व्यापक सराहना मिली। कुल 808 नियमित शो और 34 प्रीमियर्स के बाद यह शो 31 मार्च 2019 को ब्रॉडवे पर समाप्त हुआ।

1987 भारत के जाने माने स्टेंड अप कामेडियन, यूट्यूबर, निर्माता, अभिनेता, आलोचक तन्मय भट्ट का जन्म बंबई में हुआ।

1990 बंबई, महाराष्ट्र में प्रसिद्ध भारतीय प्रगतिशील अंग्रेजी कवि, नाटककार, अभिनेता, संगीतकार और विजयवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से पहली लोकसभा के सदस्य हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय (जन्म 2 अप्रैल 1898) का निधन हुआ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की दूसरी महिला अध्यक्ष और इस पद को संभालने वाली पहली भारतीय महिला सरोजिनी नायडू के छोटे भाई हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय के एक भाई वीरेंद्रनाथ चट्टोपाध्याय, अंतरराष्ट्रीय कम्युनिस्ट क्रांतिकारी थे। भारत सरकार ने हरिंद्रनाथ को 1973 में पद्म भूषण के नागरिक सम्मान से सम्मानित किया।

1991 अफ्रीकी देश माल्दोवा ने आजादी की घोषणा की।

1992 न्यूयॉर्क के सबसे बड़े माफिया परिवार के मुखिया जॉन गोत्ती को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

1994 संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ्रीका की सदस्यता को मंजूर किया, उत्तरी कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाये जाने की घोषणा की।

1995 विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक डाॅ. जोनास साल्क का निधन हुआ। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 50 वर्ष के इतिहास में 100वाँ प्रस्ताव (साइप्रस में शांति सैनिकों की अवधि बढ़ाने के संबंध में) पारित किया।

1996 शेख हसीना वाजेद ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

2003 संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 2003 के संकल्प ए/आरईएस/57/277 द्वारा समुदाय के लिए सार्वजनिक सेवा के मूल्य और गुण का जश्न मनाने के लिए नामित किया गया। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद ने रूपरेखा दी कि संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार लोक सेवा दिवस पर सार्वजनिक सेवा की भूमिका, प्रतिष्ठा और जनजागरूकता को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। 23 जून का दिन इसलिए तय किया गया क्योंकि उस दिन अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने श्रम संबंधों पर कन्वेंशन (लोक सेवा), 1978 (नंबर 151) को अपनाया था। यह कन्वेंशन दुनिया भर में सभी सिविल सेवकों की कामकाजी परिस्थितियों को निर्धारित करने के लिए एक रूपरेखा है। दुनिया भर में लोक सेवकों यानी सरकारी अधिकारियों के जरिये सरकारें अपना तंत्र चलाती हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त करने और अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए जनता को लोक सेवकों से गुहार लगानी होती है। जनता के लिए लोक सेवकों का खास महत्व है। लोक सेवकों के योगदान का सम्मान करने के संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस 23 जून को मनाया जाता है।

2008 नेपाल सरकार ने संयुक्त राष्ट्र मिशन की अवधि बढ़ाने की मंजूरी दी। इस दिन प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने के लिए चयन समिति ने सिफारिश की।

इस दिन टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी जेके टायर इंंिडया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल व उसकी सहायक कंपनियों सहित 270 करोड़ डालर की संपत्ति का अधिग्रहण किया।

2011 पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस मनाने की घोषणा की। 23 जून को यह मनाया जाता है। ब्रिटेन का लूंबा फाउंडेशन पूरे विश्व की विधवा महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर संयुक्त राष्ट्र संघ में अभियान चला रहा। दुनिया भर के समाजों में विधवाओं से भेदभाव किया जाता है। उनके जीवन-यापन में बहुत कठिनाई आती है। बहुत सी विधवाओं को बाकी जीवन अनाथालयों में या भीख मांग कर अथवा किसी का गुलाम बनकर गुजारना पड़ता है। एक जमाने में तथाकथित सबसे पुराने और श्रेष्ठ कहे जाने वाले हिंदू धर्म में विधवाओं को पति की मृत्यु के बाद पति के शव के साथ जिंदा जला दिया जाता था। इस प्रथा का अंत ब्रिटिश राज में राजा राम मोहन राय के प्रयासों से हुआ। अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस के दिन को मनाने का उद्देश्य ये है कि पूरी दुनिया में विधवा महिलाओं की स्थिति में सुधार हो सके, ताकि वे भी बाकी लोगों की तरह समान्य जीवन जी सके और बराबरी का अधिकार तथा सम्मान प्राप्त कर सके। आज भी विधवाओं के समक्ष भेदभाव, अपमानजनक टीका-टिप्पणियों और जीने के लिए कठिन परिस्थियों का सामना करना पड़ता है। विधवाओं के कल्याणार्थ ही भारत में पति की संपत्ति पति की मौत के बाद स्वतः हस्तांतरण की कानूनी व्यवस्था की गई।

2012 एस्टन ईटन ने अमेरिकी ओलंपिक परीक्षण में डेक्थलान में विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।

2013 निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर सफलतापूर्वक चलकर पार करने वाले पहले व्यक्ति बने।

2014 गुजरात का रानी की वाव और हिमाचल का ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संयुक्त राष्ट्र की विश्व धरोहर सूची शामिल किए गये। 2014 में इसी दिन इंजीनियरिंग में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार एक चैरिटी संस्था महिला इंजीनियरिंग सोसायटी ने अपनी 95वीं वर्षगांठ मनाने के लिए यू.के. में शुरू किया गया था। 2014 में लॉन्च के बाद से यह दिन बाद के वर्षों में बहुत बढ़ गया है और 2016 में इसे यूनेस्को का समर्थन मिला। 2017 में यह दिवस अपनी पिछले वर्षों की उपलब्धि, दर्शकों और प्रतिभागियों द्वारा विकसित रुचि और उत्साह के कारण इंजीनियरिंग में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बन गया।

2015 कोलकाता में भारतीय इसाई धार्मिक सिस्टर, नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा के बाद मिशनरीज ऑफ चैरिटी की प्रमुख मारिया निर्मला जोशी (जन्म 23 जुलाई 1934 स्यांगजा, नेपाल) का निधन हो गया।

2016 इंग्लैंड ने 52 से 48 फीसदी तक यूरोपीय संघ छोड़ने के लिए एक जनमत संग्रह में वोट दिया।

2017 पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों की एक श्रृंखला में 96 मौतें हुईं और 200 अन्य घायल हुए। इसी दिन मोहम्मद बिन नायफ के बाद मोहम्मद बिन सलमान सउदी अरब के नए क्राउन प्रिंस नियुक्त हुये।

2018 थाईलैंड की एक फुटबॉल टीम के 12 खिलाड़ी और एक सहायक कोच बाढ़ के कारण गुफा में फंस गए। 18 दिन तक बचाव अभियान चला।

2021 प्रसिद्ध ब्रिटिश-अमेरिकी कंप्यूटर प्रोग्रामर और व्यवसायी जॉन मैकएफी का निधन हुआ। मैकएफी ने मैकएफी एसोसिएट्स, इंक. की स्थापना की जो बाद में नेटवर्क एसोसिएट्स इंक. और आगे चलकर इंटेल सिक्योरिटी ग्रुप बना। यह कंपनी अमेरिका की वैश्विक कंप्यूटर सुरक्षा सॉफ्टवेयर कंपनी है जिसका मुख्यालय सैन जोस, कैलिफोर्निया में है।

2024 जाने माने फिल्म अभिनेता और बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने पहली बार महाराष्ट्र के सेवाग्राम का दौरा किया। आमिर खान ने बताया कि वह महात्मा गांधी के अनुयायी रहे हैं। आमिर खान ने रविवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, मैं पहली बार सेवाग्राम आया हूं। यहां एक जादुई ऊर्जा है। मैं बापूजी का अनुयायी रहा हूं। उनके विचारों का मुझ पर बहुत प्रभाव है। मैं बहुत खुश हूं कि मैं उस जगह आया हूं, जहां उन्होंने समय बिताए हैं। उन्होंने जिन चीजों का इस्तेमाल किया था। उन्हें देखकर बहुत अच्छा लगा, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह वाकई एक अद्भुत जगह है।

2025 सुप्रसिद्ध अमेरिकी गायिका-गीतकार रेबेका डेल रियो एवं लोकप्रिय स्कॉटिश फुटबॉलर और लिस्बन लायन जॉन क्लार्क का निधन हुआ।

2026 बांग्लादेश के झंडे वाले जहाज बंग्लार जॉययात्रा ने तनावपूर्ण इलाके में 4.5 महीने तक फँसे रहने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार किया। अमेरिका ने ईरान पर तेल से जुड़े प्रतिबंध कुछ समय के लिए हटा दिए, जिससे ईरान दशकों में पहली बार डॉलर में अपना तेल बेच सकेगा। यूक्रेनी ड्रोन ने सेंट पीटर्सबर्ग में एक तेल टर्मिनल और क्रोनस्टेड में नौसैनिक सैन्य ठिकानों पर हमला किया। अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 48 टीमों वाला टूर्नामेंट जारी रहा। अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हरायाय टीम के कप्तान लियोनेल मेसी ने 17 गोल के साथ विश्व कप में अब तक सबसे ज्यादा गोल करने का नया रिकॉर्ड बनाया। नाइजीरिया के प्लेटो राज्य के बोक्कोस में रात भर चले सांप्रदायिक हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज के विद्रोहियों ने नॉर्थ किवु प्रांत के एक गाँव में 16 नागरिकों की हत्या कर दी। सोमालिया में सरकार विरोधी प्रदर्शनों की योजना से पहले मोगादिशु में विपक्षी दलों और विवादित राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद के समर्थकों के बीच भारी झड़पें हुईं।

लोगों की प्रकृति पहले कच्ची होती है, फिर गंभीर, फिर सौम्य, फिर नाजुक, अंत में लम्पट। सामान्य ज्ञान बिना सोचे-समझे निर्णय है, जिसे एक पूरा वर्ग, एक पूरा राष्ट्र या पूरी मानव जाति साझा करती है। -गिआम्बतिस्ता विको 

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस 23 जून - सार्वजनिक संस्थानों में बदलाव, इनोवेशन, भागीदारी और समावेश को बढ़ावा देना, लोक सेवकों के योगदान का सम्मान

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस 2026 का विषय है सार्वजनिक संस्थानों में बदलाव, इनोवेशन, भागीदारी और समावेश को बढ़ावा देना। यह विषय सीधे तौर पर सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल 16 (शांति, न्याय और मजबूत संस्थान) से जुड़ा है, जो दुनिया भर में सार्वजनिक शासन की प्रभावशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही को बेहतर बनाने पर केंद्रित है।

जनता के लिए लोक सेवकों का खास महत्व है। सरकारें भी लोकसेवकों से ही चलती हैं। लोक सेवकों के योगदान का सम्मान करने के संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस हर साल 23 जून को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 2003 के संकल्प ए/आरईएस/57/277 द्वारा समुदाय के लिए सार्वजनिक सेवा के मूल्य और गुण का जश्न मनाने के लिए नामित किया गया था। यह अंतरराष्ट्रीय प्रयास समुदायों, सरकारों इत्यादि को प्रोत्साहित करता है कि महिलाओं को बेहतर शिक्षा, प्रशिक्षण और सरकारी तंत्र में उचित भागीदारी मिले। साथ ही कार्यस्थलों पर उचित स्थान, सम्मान और सहयोग प्राप्त हो ताकि महिलाएं सहजता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद ने रूपरेखा दी कि संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार लोक सेवा दिवस पर सार्वजनिक सेवा की भूमिका, प्रतिष्ठा और जनजागरूकता बढ़ावा दिया जाना चाहिए। 23 जून का दिन इसलिए तय किया गया क्योंकि उस दिन अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने श्रम संबंधों पर कन्वेंशन (लोक सेवा), 1978 (नंबर 151) को अपनाया था। यह कन्वेंशन दुनिया भर में सभी सिविल सेवकों की कामकाजी परिस्थितियों को निर्धारित करने के लिए एक रूपरेखा है।

#InternationalWomeninEngineeringDay #UnitedNationsPublicServiceDay #InternationalWidowsDay #DRC #EngineeringIntelligence #OlympicDay #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #CockroachJantaParty #FIFAWorldCups2026 #Qatar #IranUSDeal #June23 #MichaelShaara

लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।

व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ