एक म्यूजियम में रखी एक पेंटिंग दुनिया की किसी भी चीज से ज्यादा मजेदार राय सुनती है। -एडमंड डी गोंकोर्ट
17 ईस्वी में 26 मई को जर्मेनिकस ने एल्बे के पश्चिम में चेरुस्की, चट्टी और अन्य जर्मन जनजातियों पर हमले करने, मार-काट, लूटपाट, तबाही करके जीत हासिल की और रोम की इस उपलब्धि का जश्न मनाया।
451 ईस्वी में 26 मई को अर्मेनियाई विद्रोहियों और सासैनियन साम्राज्य के बीच अवारेयर की लड़ाई हुई। सासानिड्स ने अर्मेनियाई लोगों को और उन्हें ईसाई धर्म की स्वतंत्रता प्रदान की।
604 ईस्वी में 26 मई को प्रसिद्ध बेनेडिक्टिन भिक्षु और आर्कबिशप ऑगस्टीन ऑफ कैंटरबरी का निधन हुआ।
735 ईस्वी में 26 मई को प्रसिद्ध अंग्रेजी भिक्षु, इतिहासकार और धर्मशास्त्री बेडे का निधन हुआ।
866 माइकल तृतीय ने बेसिल प्रथम को बीजेंटाइन साम्राज्य का सह-सम्राट बनाया।
946 ईस्वी में 26 मई को सेंट ऑगस्टीन के मास दिवस आयोजन के दौरान एक चोर ने हमला कर इंग्लैंड के राजा एडमंड प्रथम की हत्या कर दी।
961 ईस्वी में 26 मई को पवित्र रोमन सम्राट ओटो प्रथम (ओट्टो द ग्रेट) ने अपने 6 वर्षीय बेटे ओटो द्वितीय को पूर्वी फ्रेंकिश साम्राज्य के उत्तराधिकारी और सह-शासक के रूप में चुना। आचेन में उनका राज्याभिषेक किया गया और ओटो द्वितीय को उसकी दादी मटिल्डा के संरक्षण संरक्षण में रखा गया।
1055 ईस्वी में 26 मई को मेल्क, ऑस्ट्रिया में ऑस्ट्रिया के मार्ग्रेव और हाउस ऑफ बैबेनबर्ग के सदस्य रहे एडलबर्ट (एडलबर्ट द विक्टोरियस) का निधन हुआ।
1135 ईस्वी में 26 मई को लियोन और कैस्टिले के अल्फोंसो सातवें को लियोन कैथेड्रल में इंपीरेटर टोटियस हिस्पानिया (पूरे स्पेन का सम्राट) के रूप में राज्याभिषेक किया गया। सांता मारिया डे रेग्ला डे लियोन कैथेड्रल एक कैथोलिक चर्च है, जो उत्तर-पश्चिमी स्पेन के कैस्टिले और लियोन शहर में लियोन प्रांत का बिशप है, जिसे वर्जिन मैरी के नाम से पवित्र किया गया है। यह 28 अगस्त 1844 को रॉयल ऑर्डर ऑफ स्पेन द्वारा घोषित पहला स्मारक था। लियोन कैथेड्रल का निर्माण सन 1205 में हुआ था।
1293 कामाकुरा, कानागावा, जापान में आए जबरदस्त भूकंप से करीब 23,000 लोग मारे गये।
1328 ओखम के विलियम, सेसेना के फ्रांसिस्कन मंत्री-जनरल माइकल और दो अन्य फ्रांसिस्कन नेताओं ने पोप जॉन 22वें से मौत की सजा मिलने के डर से गुप्त रूप से एविग्नन छोड़ दिया।
1478 फ्लोरेंस, फ्लोरेंस गणराज्य में जूलियो डि जूलियानो डे मेडिची का जन्म हुआ। वे बड़े होकर कैथोलिक चर्च के पोप (पोप क्लेमेंट 7वें) और 19 नवंबर 1523 से 25 सितंबर 1534 को अपनी मृत्यु तक पैपल राज्यों के शासक रहे। क्लेमेंट 7वें के कार्यकाल को सबसे दुर्भाग्यशाली माना जाता है। उनके शासनकाल में राजनीतिक, सैन्य और धार्मिक संघर्षों की तेज शृंखला जारी रही, जिसके ईसाई धर्म और विश्व राजनीति पर दूरगामी परिणाम हुए।
1538 जिनेवा ने जॉन केल्विन (जिनेवा में फ्रांसीसी धर्मशास्त्री, पादरी और सुधारक)(जिनेवा में फ्रांसीसी धर्मशास्त्री, पादरी और सुधारक) और उनके अनुयायियों को शहर से निष्कासित कर दिया। केल्विन को अगले तीन वर्षों के लिए स्ट्रासबर्ग में निर्वासन में रहने की सजा दी।
1552 विख्यात जर्मन मानचित्रकार और ब्रह्मांड विज्ञानी सेबेस्टियन मुंस्टर का निधन हुआ।
1644 पुर्तगाली पुनर्स्थापना युद्ध के दौरान पुर्तगाली और स्पेनिश सेनाओं ने मोंटिजो की लड़ाई में जीत के दावे किए।
1679 ब्रिटिश संसद ने बंदी प्रत्यक्षीकरण कानून पारित किया, यह दुनिया का पहला मनुष्य की निजी आजादी का मानवाधिकार कानून कहा गया।
1736 मिसिसिपी के टुपेलो के पास एकिया की लड़ाई लड़ी गई। ब्रिटिश और चिकसॉ सैनिकों ने उस समय के चिकसॉ गांव एकिया पर फ्रांसीसी और चोक्टाव के हमले को नाकाम कर दिया।
1783 कनेक्टिकट के नॉर्थ स्ट्रैटफोर्ड में आयोजित महान जयंती दिवस, अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध में लड़ाई के अंत का जश्न मनाया गया। यह ब्रिटेन की गुलामी के खिलाफ स्वतंत्रता का युद्ध था।
1805 नेपोलियन बोनापार्ट को इटली के राजा के पद पर सिंहासनारूढ़ किया गया।
1822 नार्वे की एक चर्च में आग लगने से 122 लोगों की मौत हो गई। 1822 में इसी दिन नैन्सी, फ्रांस में एडमंड डी गोंकोर्ट (एडमंड लुई एंटोनी हुओट डी गोंकोर्ट ) का जन्म हुआ। एडमंड डी गोंकोर्ट प्रसिद्ध फ्रेंच लेखक, लिटरेरी क्रिटिक, आर्ट क्रिटिक, बुक पब्लिशर बने और एकेडमी गोंकोर्ट की स्थापना की।
1896 अमेरिका के मेनहट्टन बीच पर पहली साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
1897 प्रसिद्ध आयरिश लेखक ब्रैम स्टोकर का सबसे प्रसिद्ध उपन्यास ड्रेकुला प्रकाशित हुआ।
1908 प्रसिद्ध भारतीय इस्लामिक धार्मिक नेता और इस्लाम में अहमदिया आंदोलन के संस्थापक मिर्जा गुलाम अहमद का निधन हुआ।
1912 भारत के एक प्रसिद्ध क्रांतिकारी छगनराज चौपासनी वाला का जन्म हुआ।
1918 जॉर्जिया लोकतांत्रिक गणराज्य स्थापित किया गया। जॉर्जिया लोकतांत्रिक गणराज्य मई 1918 से फरवरी 1921 तक अस्तित्व में रहा।
1923 ले मैन्स पहला 24 घंटे का आयोजन किया गया। 24 घंटे ले मैन्स, एंडवासेंस रेसिंग में दुनिया की सबसे पुरानी सक्रिय स्पोर्ट्स कार रेस है, जो फ्रांस के ले मैन्स शहर के पास प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। यह दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल दौड़ में से एक है और इसे अक्सर ग्रां प्री ऑफ एंड्योरेंस एंड एफिशिएंसी कहा जाता है।
1927 अंतिम फोर्ड मॉडल टी 15,007,003 वाहनों के उत्पादन के बाद असेंबली लाइन खत्म की। यानी तब की प्रसिद्ध कार फोर्ड मॉडल टी का उत्पादन बंद हुआ।
1928 पोंटियाक, मिशिगन में मुराद जैकब जैक केवोर्कियन का जन्म हुआ जो आगे चलकर कुख्यात अमेरिकी रोग विज्ञानी और इच्छामृत्यु के समर्थक और इच्छामृत्यु देने में संलग्न रहे। उन्होंने सार्वजनिक रूप से लाइलाज मरीज के चिकित्सकीय सहायता से आत्महत्या करके मरने के अधिकार की वकालत की, उनका कहना था कि मरना कोई अपराध नहीं है। केवोर्कियन ने कहा कि उन्होंने कम से कम 130 मरीजों की मरने में सहायता की। उन्हें 1999 में हत्या का दोषी ठहराया गया था। प्रेस ने डॉ. डेथ के नाम से संदर्भित किया।
1934 प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता और क्रांतिकारी चंपकरमन पिल्लई का निधन हुआ।
1937 दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री मनोरमा यतमिल का जन्म हुआ।
1938 के. बिक्रम सिंह का जन्म हुआ। के. बिक्रम सिंह भारतीय राजनेता, प्रशासक और फिल्म निर्माता बने। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री फिल्म सत्यजीत रे इंट्रोस्पेक्शन्स (1991) फीचर फिल्म तर्पण (1994) बनाई। इतिहास के लेक्चरर रहे, 1962 में भारतीय रेल यातायात सेवा में शामिल हो गए। के. बिक्रम सिंह ने भारतीय खाद्य निगम के संयुक्त निदेशक, संयुक्त निदेशक (योजना) (रेलवे बोर्ड), फिल्म समारोहों के संयुक्त निदेशक और भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में फिल्म नीति के निदेशक के पद भी सुशोभित किए।
1944 गुजरात के प्रमुख राजनेता और ठक्करबापा नगर निर्वाचन क्षेत्र से 12वीं, 13वीं और 14वीं विधान सभा के सदस्य रहे वल्लभभाई काकडिया का जन्म हुआ।
1945 महाराष्ट्र के प्रमुख राजनीतिज्ञ विलासराव देशमुख का जन्म हुआ। देशमुख दो बार मुख्यमंत्री हुए। इसी दिन 1946 में अरुणा रॉय का जन्म हुआ। अरुणा रॉय बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ, सूचना का अधिकार कानून की मांग करने वाली प्रमुख आंदोलनकारी रहीं हैं।
1946 प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी कंप्यूटर इंजीनियर अरुण नेत्रावली का जन्म हुआ। अरुण ने एचडीटीवी सहित डिजिटल प्रौद्योगिकी में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
1950 ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड पर एक निश्चित मात्रा में दिया जाता था।
1956 प्रसिद्ध भारतीय कनाडाई वित्तीय अधिकारी और टोरंटो डोमिनियन बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी भारत मसरानी का जन्म युगांडा में हुआ।
1965 देविंदर पाल सिंह भुल्लर का जन्म दयालपुरा भाई का जन्म पंजाब में हुआ। देविंदर पाल सिंह प्रोफेसर, खालिस्तानी आतंकी, 1993 दिल्ली बम विस्फोट के आरोपी, टाडा कानून के तहत में जेल में रहे, सुप्रीम कोर्ट से मृत्यु दंड की सजा पाने वाले चर्चित व्यक्ति बने।
1966 ब्रिटिश गुयाना को स्वतंत्रता प्राप्त हुई और गुयाना स्वतंत्र देश बन गया। ब्रिटिश गुयाना दक्षिण अमेरिका के उत्तरी तट पर ब्रिटिश उपनिवेश का था। 26 मई को गुयानावासी स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।
1977 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड माॅडल, डिजिटल इन्फ्लूएंसर, टीवी होस्ट, उद्यमी, लेखिका मालिनी अग्रवाल या मिसमालिनी का जन्म इलाहाबाद में हुआ। इसी दिन पापु पोम पोम के नाम से मशहूर उड़िया फिल्म एवं टेलीविजन शो निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, संगीतज्ञ, स्टेंडअप काॅमेडियन तत्व प्रकाश सतपती का जन्म मयूरभंज में हुआ।
1983 जापान में आए भूकंप में 104 लोगों की मौत हो गई। इसी दिन बीजिंग ओलिंपिक खेलों में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार का जन्म 1983 में हुआ। यह दो साल पहले एक हत्या करने के आरोप में जेल भेजे गये।
1986 हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ श्रीकांत वर्मा (जन्म 18 सितंबर 1931 बिलासपुर, छत्तीसगढ़) का निधन हुआ। 1986 में इसी दिन यूरोपीय समुदाय ने यूरोपीय ध्वज को अपनाया।
1992 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री और माॅडल रुचि सवर्न का जन्म नागपुर में हुआ। वे अभिनेता अंकित मोहन की पत्नी हैं।
1992 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड तमिल, तेलुगू, मलयालम और अन्य भाषाओं की फिल्मों की अभिनेत्री तथा माॅडल श्रुष्टी डांगे का जन्म मुंबई में हुआ।
1998 जापान ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 50016 ब्रिटिश सिपाहियों को बंदी बनाया था जिनमें से 12,433 की या तो मौत हो गई या उन्हें कैद में मार दिया गया। 1998 में इसी दिन ऑस्ट्रेलिया में पहला नेशनल सॉरी डे मनाया गया। मेल-मिलाप के इवेंट्स पूरे देश में होते हैं, और इनमें लाखों लोग शामिल होते हैं। यह इंडिजिनस और नॉन-इंडिजिनस ऑस्ट्रेलियाई लोगों के बीच मेल-मिलाप की कोशिशों का हिस्सा है।
2000 दक्षिण लेबनान से इसराइली सुरक्षा बलों के हटने पर लाखों हिजबुल्लाह समर्थकों ने अपने नेता शेख हसन नसरल्लाह के साथ विजय रैली निकाली।
2002 चीन का विमान समुद्र में गिराए 225 लोग मरे। इसी दिन 2002 टगबोट रॉबर्ट वाई. लव ओक्लाहोमा के वेबर्स फॉल्स के पास अरकंसास नदी पर इंटरस्टेट 40 के एक समर्थन घाट से टकरा गया, जिसमें 14 मौतें हुईं और 11 अन्य घायल हो गए।
2003 यूक्रेनी-मेडिटेरेनियन एयरलाइंस की फ्लाइट 4230 तुर्की के शहर मक्का में क्रैश हो गई, जिसमें 75 लोग मारे गए।
2005 विश्व रेडहेड दिवस की शुरुआत हुई। डच कलाकार बार्ट रूवेनहॉर्स्ट को इसका विचार आया जिन्होंने 2005 में एक कला परियोजना के लिए कुछ लाल बालों वाली मॉडलों की तलाश की। यह दिवस लाल बालों वाले स्त्री-पुरुषों को एक साथ लाता है और जश्न मनाता है।
2006 विज्ञान के क्षेत्र में हुए एक अहम शोध के मुताबिक एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है।
2007 भारत और जर्मनी के बीच रक्षा समझौता हुआ।
2008 उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज व खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की।
2010 भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.एस.चैहान और न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ ने शादी किए बिना एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को भी अपने मां-बाप की संपत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया।
2012 विश्व ड्रैकुला दिवस 26 मई 1897 को प्रकाशित प्रसिद्ध आयरिश कथाकार ब्रैम स्टोकर के प्रसिद्ध उपन्यास ड्रैकुला के प्रकाशन की तारीख का स्मरण करता है। विश्व ड्रैकुला दिवस 2012 में व्हिटबी ड्रैकुला सोसाइटी 1897 द्वारा इंग्लैंड के नगर व्हिटबी स्थापित गया था।
2013 मुंबई इंडियंस ने इंडियन 20-20 प्रीमियर लीग जीती, चेन्नई सुपर किंग्स को हराया।
2014 नरेंद्र मोदी भारत के 15वें प्रधानमंत्री बने।
2016 होलोकॉस्ट उत्तरजीवी यानी हिटलर शासित जर्मनी में यातनाग्रह से जीवित बचे और बाद में अमेरिकी मानवाधिकार कार्यकर्ता बने हेडी एपस्टीन का निधन हुआ।
2017 पंजाब के पुलिस महानिदेशक रहे चर्चित आईपीएस केपीएस यानी कंवर पाल सिंह गिल का निधन हुआ।
2018 सीबीएसई के बारहवीं कक्षा के परिणाम आए जिसमें गाजियाबाद की मेघना श्रीवास्तव ने 500 में से 499 अंक हासिल कर भारत में पहला स्थान प्राप्त किया।
2020 जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद मिनियापोलिस-सेंट पॉल में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, जो बाद में संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया भर में व्यापक हो गया।
2021 संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन जोस में वीटीए रेल यार्ड में गोलीबारी में दस लोग मारे गए।
2023 देहरादून में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश पर 5 जोन में अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। चंदरनगर रोड, पिं्रस चौक से सहारनपुर चौक, आराघर-माता मंदिर रोड से आईएसबीटी तक, बल्लीवाला चौक से सहारनपुर चौक, विधानसभा से मोहकमपुर तथा घंटारघर से मसूरी डाईवर्जन आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
26 मई को अमेरिका में राष्ट्रीय ब्लूबेरी चीजकेक दिवस मनाते हैं। किंवदंती के अनुसार, प्राचीन ग्रीस में ओलंपिक खेलों के दौरान एथलीट ब्लूबेरी चीजकेक खाते थे। ब्लूबेरी चीजकेक मिठाई को दुनिया भर में पसंद किया जाता है। भारत में भी इस दिन लोग ब्लूबेरी चीजकेक खाने का आनंद लेते हैं, इस दिन राष्ट्रीय ब्लूबेरी चीजकेक दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय ब्लूबेरी चीजकेक दिवस पर आपका मुहं मीठा हो !
2025 लिवरपूल एफ. सी की प्रीमियर लीग ट्रॉफी परेड के पास, वॉटर स्ट्रीट पर भीड़ में एक कार के घुस जाने से 65 लोग घायल हो गए। यूक्रेन ने रूस के बड़े हवाई हमले के बाद अमेरिका की तरफ से कोई जवाब न देने की कड़ी निंदा की। रूस ने पूरे यूक्रेन में 298 ड्रोन और 69 मिसाइलें दागीं, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग मारे गए। अमेरिका ने पूरे देश में परेड और यादगार समारोहों के साथ मेमोरियल डे मनाया।
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldRedheadDay #MemorialDay #WorldDraculaDay #WorldHistoryofMay26 #EdmonddeGoncourt #PapoPomPom #ShrikantVerma #MaliniAgarwal #RuchiSavarn #JackKevorkian #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #MarcoRubio #CockroachJantaParty #AbhijeetDipke #Dracula #BramStoker
विश्व रेडहेड दिवस मई 26 - उत्सवधर्मिता समाज को जीवंत बनाए रखने का प्रयत्न, लाल बालों वाले लोगों से जुड़ाव, आत्मविश्वास, सहयोग, कुछ बेहतर करने का जश्न
उत्सवधर्मी लोग और समाज को जीवंत बनाए रखते हैं, उत्सवधर्मिता कुछ सृजनात्मक करने, लोगों को एक - दूसरे से जोड़ने, खुशी के आदान-प्रदान का काम करती है। उत्सव समाज में हर किसी को एक दूसरे जोड़ने, कुछ कल्याणकारी करने में संलग्न होता है। विश्व रेडहेड दिवस प्राकृतिक रूप से लाल बालों वाले लोगों का एक जीवंत उत्सव है, जो हर साल 26 मई को मनाया जाता है। रेडहेड्स की दुर्लभ और विशिष्ट सुंदरता का सम्मान करने के लिए समर्पित दिन है, जो वैश्विक आबादी का 2 प्रतिशत से भी कम है। यह विशेष कार्यक्रम दुनिया भर से रेडहेड्स लोगों को एक साथ लाता है, रेडहेड समुदाय के बीच गर्व और आत्मविश्वास के संदेश को बढ़ावा देता है। विश्व रेडहेड दिवस का महत्व विविधता के उत्सव और रेडहेड्स की अनूठी विशेषताओं में निहित है। लाल बाल सिर्फ बालों का रंग नहीं है बल्कि आनुवंशिक दुर्लभता की पहचान है। यह लोगों के लिए अपने प्राकृतिक लाल बालों को गले लगाने और प्यार करने, समुदाय और आपसी सम्मान की भावना को बढ़ावा देने का दिन है।
विश्व रेडहेड दिवस इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लाल बालों की विशिष्टता को उजागर करता है, जो एमसी1आर जीन उत्परिवर्तन के कारण घने और दर्द के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं और रेडहेड्स द्वारा सामना किए गए ऐतिहासिक पूर्वाग्रह का प्रतिकार करता है, उनके जीवंत बालों को भेदभाव के कारण के बजाय गर्व के बिंदु के रूप में प्रदर्शित करता है। विश्व रेडहेड दिवस त्यौहार और कार्यक्रम रूढ़िवादिता से निपटने में मदद करते हैं और लोगों को लाल बालों की विविधता और दुर्लभता की सराहना करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इस तरह के सकारात्मक सुदृढीकरण के माध्यम से, विश्व रेडहेड दिवस एक वैश्विक सनसनी बन गया है, जहां रेडहेड्स और उनके प्रशंसक लाल बालों की सुंदरता और विशिष्टता की पुष्टि करने वाली विभिन्न गतिविधियों के साथ जश्न मनाते हैं।
विश्व रेडहेड दिवस की उत्पत्ति विचित्र और कुछ हद तक अनौपचारिक है, जो इसकी समुदाय-संचालित प्रकृति को उजागर करती है।
विश्व रेडहेड दिवस का विचार एक डच कलाकार बार्ट रूवेनहॉर्स्ट को आया जिन्होंने 2005 में एक कला परियोजना के लिए कुछ लाल बालों वाली मॉडलों की तलाश की। प्रतिभागियों के लिए उनकी सरल कॉल ने अप्रत्याशित रूप से एक बड़ी प्रतिक्रिया प्राप्त की, जिससे उन्हें प्रतिक्रिया देने वाले सभी लोगों के लिए एक सभा आयोजित करने के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम अपनी लोकप्रियता के कारण तेजी से एक बड़े त्योहार के रूप में विकसित हुआ, जिसने अंततः रेडहेड डेज के नाम से जाने जाने वाले वार्षिक उत्सव को जन्म दिया, जो नीदरलैंड भर के शहरों में मनाया जाता है और विश्व स्तर पर प्रतिभागियों को आकर्षित करता है। रेडहेड्स के अद्वितीय गुणों और अनुभवों से प्रेरित होकर, उत्सव ने पिछले कुछ वर्षों में गति पकड़ी है।
विश्व रेडहेड दिवस उत्सवपूर्ण, समावेशी भावना का प्रतीक बन गया है, जहां विभिन्न पृष्ठभूमि के लाल बालों वाले लोग मिल सकते हैं, अनुभव साझा कर सकते हैं और अपने दुर्लभ आनुवंशिक लक्षणों का जश्न मना सकते हैं। त्योहार और दुनिया भर में इसी तरह के आयोजन ऐतिहासिक पूर्वाग्रहों और रूढ़ियों का मुकाबला करते हुए रेडहेड्स की व्यापक स्वीकृति और सराहना को रेखांकित करते हैं। ये सभाएँ न केवल समुदाय और उत्सव के लिए एक स्थान के रूप में काम करती हैं बल्कि इनका उद्देश्य रेडहेड्स के बीच आत्मविश्वास को बढ़ावा देना भी है। वे लाल बालों की सुंदरता और विशिष्टता को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं। वे रेडहेड समुदाय के भीतर गर्व और एकजुटता की भावना को बढ़ावा देते हैं, इस विशिष्ट बालों के रंग वाले लोगों की दुर्लभता और साझा अनुभवों दोनों को उजागर करते हैं।
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldRedheadDay #MemorialDay #WorldDraculaDay #WorldHistoryofMay26 #EdmonddeGoncourt #PapoPomPom #ShrikantVerma #MaliniAgarwal #RuchiSavarn #JackKevorkian #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #MarcoRubio #CockroachJantaParty #AbhijeetDipke #Dracula #BramStoker









0 टिप्पणियाँ