Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

15 जून का विश्व इतिहास- भारत एवं दुनिया में 2800 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों एवं प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन तिथियों की जानकारी World History of June 15

गर्म आँसू और ठंडी आहें मन में क्या क्या मौसम हैं, इस बगिया के भेद न खोलो सैर करो खामोश रहो। -इब्ने इंशा

 



763 ईसा पूर्व 15 जून को असीरियन लोगों ने एक सूर्य ग्रहण दर्ज किया। इस रिकॉर्ड का बाद में मेसोपोटामिया के इतिहास के कालक्रम को ठीक करने के लिए उपयोग किया गया।

844 ईस्वी में 15 जून को पोप सर्जियस द्वितीय ने रोम में लुई द्वितीय की इटली के राजा के रूप में राज्याभिषेक किया।

923 ईस्वी में 15 जून को सोइसंस युद्ध में फ्रांस के राजा रॉबर्ट प्रथम की हत्या कर दी गई और राजा चार्ल्स द सिंपल को बरगंडी के ड्यूक रूडोल्फ के समर्थकों ने गिरफ्तार कर लिया।

1073 ईस्वी में 15 जून को हेइआन-क्यो में जापान के 71वें सम्राट गो-सांजो, असली नाम ताकाहितो का निधन हुआ।

1184 ईस्वी में 15 जून को फिमरेइट की नौसैनिक लड़ाई बिरकेबिनर के दावेदार स्वेरे सिगर्डसन ने जीत ली। सिगर्डसन ने नॉर्वेजियन सत्ता पर कब्जा कर नॉर्वे के राजा मैग्नस पांचवे की हत्या कर दी।

1215 मैग्नाकार्टा संधि पर इंगलैंड के राजा जाॅन ने हस्ताक्षर किए।

1219 उत्तरी धर्मयुद्ध के दौरान लिंडानिस (आधुनिक तेलिन) की लड़ाई में डेनिश जीत के बाद एस्टोनिया के डेनिश डची की स्थापना की गई।

1246 ऑस्ट्रिया के ड्यूक फ्रेडरिक द्वितीय की मृत्यु के साथ, ऑस्ट्रिया में बैबेनबर्ग राजवंश खत्म हुआ।

1300 स्पेन में बिलबाओ शहर की स्थापना की गई है। बिलबाओ बास्क देश के स्वायत्त समुदाय में बिस्काय प्रांत की राजधानी। सन 2010 में 353,187 की आबादी के साथ स्पेन में यह दसवीं सबसे बड़ी नगर पालिका थी।

1381 इंगलैंड में सरकार ने किसानों का दमन कर विद्रोह कुचल दिया।

1389 कोसोवो के युद्ध में आॅटोमन साम्राज्य ने सर्बिया और बोस्निया को पराजित किया।

1410 ओनोन नदी पर निर्णायक युद्ध में ओलजेई तेमुर की मंगोल सेना को योंगले सम्राट की चीनी सेनाओं ने तहस-नहस कर दिया।

1410 ओटोमन इंटररेग्नम के तहत सुलेमान चेलेबी ने अपने भाई मूसा चेलेबी को बीजान्टिन राजधानी कॉन्स्टेंटिनोपल के बाहर परास्त किया।

1502 अमेरिका खोजने वाले प्रसिद्ध इतालवी खोजी और नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी चौथी यात्रा में मार्टीनिक के द्वीप पर उतरे। मार्टिनिक पूर्वी कैरेबियन सागर में लेसर एंटिल्स में एक द्वीप है, क्षेत्र 1,128 वर्ग किलोमीटर। 1607 वर्जीनिया के उपनिवेशवादियों ने स्पेनिश और अमेरिकी मूल निवासी रेड इंडियंस के हमलों से बचाव के लिए जेम्स फोर्ट का निर्माण पूरा किया। वर्जीनिया कॉलोनी में जेम्सटाउन बस्ती अमेरिका में पहली स्थायी अंग्रेजी (ब्रिटिश) बस्ती थी। जेम्स फोर्ट जेम्स नदी के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थापित किया गया जो वर्तमान विलियम्सबर्ग से लगभग 2.5 मील (4 किमी) दक्षिण-पश्चिम में है।

1648 मार्गरेट जोंस को बोस्टन में जादू टोना करने के आरोप में फाँसी दी गई, यह मैसाचुसेट्स बे कॉलोनी में पहली फांसी थी।

1752 विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक बेंजामिन फ्रेंकलिन ने साबित किया कि प्रकाश विद्युत चुंबकीय तरंग है।

1762 आस्ट्रिया में कागज पर छपी मुद्रा (पेपर करेंसी) का प्रचलन शुरु हुआ।

1775 अमेरिकी स्वाधीनता युद्ध में जॉर्ज वाशिंगटन को महाद्वीपीय सेना का प्रमुख बनाया गया।

1776 डॉ. जीन-बैपटिस्टे डैनी ने पहली बार मानव रक्त ट्रांसफ्यूजन किया।

1785 विश्व की पहली हवाई दुर्घटना में गुब्बारे से उड़ान भर रहे फ्रांस के 2 नागरिकों की मौत हुई।

1835 मिलनबर्ग, न्यू ऑरलियन्स, लुइसियाना में अदाह इसहाक मेनकेन का जन्म हुआ। अदाह इसहाक मेनकेन अमेरिकी अभिनेत्री, चित्रकार और कवि, अपने समय की सर्वाधिक पारिश्रमिक पाने वाली अभिनेत्री बनीं। उन्हें हिप्पोड्रामा माजेपा में उनके अभिनय के लिए सर्वाधिक जाना गया जिसके चरमोत्कर्ष में उन्हें स्पष्ट रूप से नग्न अवस्था में और मंच पर घोड़े की सवारी करते हुए दिखाया गया। अदाह इसहाक मेनकेन ने कहा, अच्छी महिलाएँ शायद ही कभी चतुर होती हैं और चतुर महिलाएँ शायद ही कभी अच्छी होती हैं। 

1836 अर्कांसस अमेरिका का 25वां राज्य बना।

1844 चार्ल्स गुटियर को रबर के बल्कनाइजेशन की प्रक्रिया का पेटेंट मिला, पेटेंट संख्या 3633। चार्ल्स गुडइयर अमेरिकी रसायनज्ञ और विनिर्माण इंजीनियर थे। गुडइयर ने वल्केनाइज्ड रबर विकसित किया था।

1846 संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन ने अमेरिका और कनाडा के बीच सीमा विवाद विषयक एक समझौते पर दस्तखत किये।

1848 मुलंथुरूथी, केरल में गीवर्गीस मार ग्रेगोरियोस आफ पारुमला (पारुमला थिरुमनी) का जन्म हुआ। पारुमला थिरुमनी मलंकारा सीरियन ऑर्थोडॉक्स चर्च के मेट्रोपालिटन बने। पारुमला थिरुमनी संत के रूप में विहित होने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति बने। 1947 में मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च ने मार ग्रेगोरियोस को संत घोषित किया। 

1864 अमेरिकी कांग्रेस ने काले सैनिकों के लिए वेतन को समान करने वाला कानून बनाया।

1866 प्रशिया ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया।

1878 आगरा में आध्यात्मिक राधा स्वामी सत्संग मत के संस्थापक सेठ शिव दयाल सिंह का निधन हुआ। शिव दयाल का जन्म भी आगरा में ही 1818 में हुआ था। राधा स्वामी सत्संग मत भारत का बड़ा धार्मिक संगठन है जिसके सैकड़ों आश्रम हैं और उसके कब्जे में लाखों एकड़ जमीन है। 1878 में इसी दिन ब्रिटेन के अंग्रेज फोटोग्राफर एडवर्ड मुयब्रिज ने यह साबित करने के लिए तस्वीरों की एक श्रृंखला ली कि दौड़ते समय घोड़े के चारों पैर जमीन से उठ जाते हैं यह अध्ययन चलचित्रों का आधार बन गया।

1884 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास का जन्म हुआ।

1888 पूर्ववर्तियों विल्हेम प्रथम और फ्रेडरिक तृतीय की मृत्यु के बाद क्राउन प्रिंस विल्हेम कैसर विल्हेम द्वितीय बनेय वे जर्मन साम्राज्य के अंतिम सम्राट बने।

1889 बुखारेस्ट, रोमानिया में विख्यात रोमानियाई रोमांटिक कवि, उपन्यासकार और पत्रकार मिहाई एमिनेस्कु का (जन्म 15 जनवरी 1850 बोटोसानी, रोमानिया) का निधन हुआ।

1896 सुनामी आने से जापान के एक तट पर सेंटो उत्सव के दौरान 27 हजार लोगों की मृत्यु हो गई।

1899 पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार एवं मूर्तिकार देवी प्रसाद राय चैधरी का जन्म हुआ। गुजरात के काठियावाड़ राजघराने में राजेंद्रसिंहजी जडेजा का जन्म हुआ। आगे चलकर राजेंद्रसिंहजी जडेजा भारतीय सेना के सभी बलों के अध्यक्ष बने।

1908 कलकत्ता शेयर बाजार की शुरुआत हुई, कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज को उसके वर्तमान स्वरूप में पुनर्गठित किया गया था, जिसमें 150 सदस्य शामिल थे। कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज एशिया के सबसे पुराने एक्सचेंजों में से एक है जो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के बाद खोला गया था। तब कलकत्ता भारत की राजधानी शहर था।

1909 इंगलैंड, दक्षिण अफ्रिका और आस्ट्रेलिया के प्रतिनिधियों की इंपीरियल क्रिकेट कॉन्सर्न बनाने के लिए इंग्लैंड के लॉड्स में बैठक हुई।

1912 प्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमन्नारायण अग्रवाल का जन्म हुआ।

1916 ब्रिटेन ने ईस्टर विद्रोह के दौरान कब्जाए गए सभी क्षेत्रों को छोड़ने का निर्णय लिया।

1920 रोम, इटली साम्राज्य में अल्बर्टो सोर्डी का जन्म हुआ। अल्बर्टो सोर्डी प्रसिद्ध इतालवी कामेडियन, अभिनेता, निर्देशक और पटकथाकार बने।

1927 पंजाब के फिल्लौर में शेर मोहम्मद खान का जन्म हुआ। इब्न-ए-इंशा के नाम से यह पाकिस्तान के मशहूर व्यंगकार, शायर, लेखक और स्तंभकार बने। इनकी बहुचर्चित किताब है, उर्दू की आखिरी किताब।

1929 लाहौर, पाकिस्तान में सुरैया के नाम से मशहूर सुरैया जमाल शेख का जन्म हुआ। सुरैया लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री और पार्श्व गायिका थीं, जिन्होंने हिंदी फिल्मों में बहुत काम किया। उन्हें भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महान और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। 1936 से 1964 तक के करियर में सुरैया ने 70 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और 338 से अधिक गीत गाए।

1932 मशहूर भारतीय ध्रुपद गायक जिया फरीदुद्दीन डागर का जन्म हुआ।

1937 भींगर, अहमदनगर, महाराष्ट्र में गांधीवादी समाजसेवक कहे गये भाजपा, आरएसएस के करीबी अण्णा हजारे (किशन बाबूराव अण्णा हजारे) का जन्म हुआ।

1947 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने नई दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना स्वीकार की।

1950 आर्सेलर मित्तल नामक बहुराष्ट्रीय कंपनी के प्रमुख, भारतीय - ब्रिटिश - दक्षिण अफ्रीकी उद्योगपति, कारोबारी और दुनिया के प्रमुख धनकुबेरों में से एक लक्ष्मी निवास मित्तल का जन्म शादुलपुर, चुरु, राजस्थान में हुआ।

1951 फिलाडेल्फिया, पेंसिल्वेनिया, अमेरिका में जेन एलेन एम्सटर्डम का जन्म हुआ। जेन एलेन एम्सटर्डम प्रतिष्ठित अमेरिकी महिला पत्रकार, लेखिका, पत्रिका और समाचार पत्र संपादक रहीं। 1970 के दशक वह कई पत्र-पत्रिकाओं के संपादन के बाद वाशिंगटन पोस्ट में अनुभाग संपादक के रूप में शामिल हुईं। बाद में मैनहट्टन इंक. पत्रिका की संस्थापक संपादक बनीं चर्चित, जेन एलेन एम्सटर्डम ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पत्रिका पुरस्कार बनाया। न्यूयॉर्क पोस्ट में जेन एलेन एम्सटर्डम पहली महिला संपादक बनीं। न्यूयॉर्क पोस्ट में उन्होंने अखबार की विश्वसनीयता और पत्रकारिता के मानकों को बढ़ाने के लिए काम किया। 1989 में जब उन्होंने नौकरी छोड़ी तो वे देश की उन छह महिलाओं में से एक थीं, जो एक लाख से अधिक प्रसार वाले समाचार पत्र का संपादन कर रही थीं।

1953 बीजिंग, चीन में शी जिनपिंग का जन्म हुआ। शी जिनपिंग इंजीनियर, राजनीतिज्ञ, कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और चीन के वर्तमान राष्ट्रपति हैं।

1954 यूरोप के फुटबॉल संगठन यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन का गठन बेसल, स्विट्जरलैंड में हुआ।

1960 बर्दवान विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल में स्थापित हुआ। इसी दिन 1960 में नीदरलैंड के हेग में हुए दूसरे विश्व शांति सम्मेलन में 44 देशों ने हिस्सा लिया।

1962 दक्षिण अफ्रिका ने अनेक अपराधों के लिए मौत की सजा का प्रावधान करने वाला विधेयक पास किया।

1969 फ्रांस के विश्व विख्यात टेनिस खिलाड़ी हुए सेड्रिक पायोलिन का जन्म हुआ। 1969 में इसी दिन केन्या के विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटर हुए मौरिस ओडुंबे का जन्म हुआ।

1971 ब्रिटेन में शिक्षा मंत्री मारग्रेट थैचर ने स्कूलों में बच्चों के मुफ्त दूध दिए जाने की योजना को खत्म करने का प्रस्ताव रखा।

1972 जाने माने टेलीविजन एवं फिल्म अभिनेता चेतन हंसराज का जन्म हुआ।

1977 स्पेन में 40 साल बाद स्वतंत्र चुनाव हुआ।

1978 जॉर्डन के शाह हुसैन ने अमेरिकी लिसा हलाबी से शादी की। हलाबी जॉर्डन की रानी नूर के रूप में जानी जाती है।

1981 भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि सार्वजनिक शिक्षा का अधिकार सभी बच्चों को है।

1982 मराठी, हिंदी टेलीविजन और फिल्मों की जानी मानी खूबसूरत बोल्ड भारतीय अभिनेत्री एवं माॅडल पल्लवी कुलकर्णी का जन्म हुआ। इसी दिन फाकलैंड में अर्जेंटीना की सैना ने ब्रिटिश सेना के समक्ष समर्पण किया।

1985 रेम्ब्रांट (डच स्वर्ण युग के चित्रकार, प्रिंटमेकर और ड्राफ्ट्समैन, पश्चिमी कला के इतिहास में सबसे महान दृश्य कलाकारों में से एक) की पेंटिंग डाना पर एक आदमी (जिसे बाद में पागल माना गया) ने हमला किया किया, कैनवास पर सल्फ्यूरिक एसिड फेंका और उसे चाकू से दो बार काट दिया।

1988 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनोटिक्स एडमिनिस्ट्रेशन नासा ने अंतरिक्ष यान एस-213 लॉन्च किया।

1991 दसवीं लोक सभा के लिए हुए आम चुनाव में कांग्रेस को विजय प्राप्त हुई। 1991 में इसी दिन फिलीपींस में माउंट पिनातुबो में 20वीं सदी का दूसरा सबसे बड़ा ज्वालामुखी विस्फोट हुआ, जिसमें 800 से अधिक लोग मारे गए।

1994 अमेरिका ने सल्फर डाईआक्साइड गैस के वायुमंडल में उत्सर्जन को कम कर अम्ल वर्षा रोकने हेतु 26 यूरोपीय देशों और कनाडा के बीच हुए समझौते में शामिल होने से इन्कार किया। इसी दिन इस्रायल और वैटीकन सिटी के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुआ।

1995 मनिका बत्रा का जन्म हुआ। मनिका बत्रा प्रसिद्ध टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं, मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कार, अनेक सम्मान प्राप्त किए।

1997 आठ मुस्लिम देशों ने तुर्की के इस्तांबुल में डी8 संगठन बनाया।

1999 लाकरबी पैन एम विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाये जाने की अनुमति अमेरिका ने दी।

2001 शंघाई सहयोग संगठन बना। भारत व पाकिस्तान दोनों को इस संगठन की सदस्यता न देने का निर्णय लिया गया।

2002 कनाडा के नोवा स्कॉटिया, हैलीफेक्स में जी8 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक शुरू हुई। 2002 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मिसिंग वॉयस अध्ययन के लिए आईएनपीईए के साथ भागीदारी की, जिसने वैश्विक स्तर पर बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार के बारे में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। इस भागीदारी के कारण 2006 में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस की शुरुआत हुई, जिसे पहली बार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में मनाया गया। यह दिन दुनिया भर में मनाया जाता रहा है, जिनेवा, ओटावा, पेरिस और टोरंटो में उल्लेखनीय कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें से प्रत्येक ने बुजुर्गों के प्रति न्याय पर वैश्विक संवाद में योगदान दिया। यह अभियान वृद्धों के साथ होने वाले भेदभाव, अपमान, उपेक्षा, हिंसा, उत्पीड़न आदि के खिलाफ वैश्विक स्तर पर जनजागरूकता के लिए है।

2004 ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश ने स्वीकृति दी। इसी दिन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की आत्मकथा माई लाइफ बेस्ट सेलर बताई गई।

2005 जमैका के आसफा पावेल ने यूनान के एथेंस में 8.77 सेकेंड का समय लेकर 100 मीटर फर्राटा दौड़ में नया विश्व रिकार्ड बनाया।

2006 भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया। अमेरिकी प्रकृति फोटोग्राफी संघ ने 2006 में प्रकृति फोटोग्राफी दिवस की स्थापना की ताकि वे अपने कार्यों और उनके काम के विषयों के महत्व के बारे में जागरूकता लाने में मदद कर सकें। यह अभियान फोटोग्राफी के महत्व, कला-कौशल इत्यादि के महत्व के बारे में लोगों में रुचि जागृत करने के बारे में भी है।

2007 यूरोपीय पवन ऊर्जा संघ ने वर्ष 2007 में ग्लोबल विंड डे मतलब विश्व पवन दिवस या वर्ल्ड विंड डे पहली बार मनाया 15 जून को मनाया। बाद में ग्लोबल विंड एनर्जी काउंसिल के सहयोग से इसे अलग अलग आयोजनों के माध्यम से विश्व स्तर पर मनाया जाने लगा। आगे चलकर विंडयूरोप और वैश्विक पवन ऊर्जा परिषद दोनों संगठनों ने यह तय किया गया कि विश्व भर में इस दिन पवन ऊर्जा के महत्वों से लोगों को अवगत करवाया जाए, इस दिन पवन ऊर्जा को दैनिक जीवन में उपयोग करने, वातावरण से कार्बन की मात्रा को कम करने और विश्व भर में पवन ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। वर्ल्ड विंड डे पर लोगों को पवन ऊर्जा के इस्तेमाल और इसके द्वारा मिलने वाले लाभों के बारे में भी पता चलता है। बढ़ती बिजली की खपत और कोयला आधारित बिजलीघरों से होने वाले प्रदूषण के मद्देनजर भारत ने भी अक्षय ऊर्जा के महत्त्व को समझा है। पवन ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है, जिसमें सबसे ज्यादा योगदान तमिलनाडु का है। भारत में स्थापित पवन ऊर्जा संयंत्रों की कुल उत्पादक क्षमता 40 गीगा वाट के करीब है। पवन ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण होगा और जीवाश्म ईंधन मानव को होने वाली तमाम हानियों से बचा जा सकता है। 

2008 आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की अंतिम स्थिति देखी।

2010 भूटान विश्व का पहला देश बना जिसने तंबाकू के कारोबार और सेवन पर प्रतिबंध लगाया।

2011 बूढ़ों के प्रति लगातार बढ़ते दुव्र्यवहार, असुरक्षा और सामान्य जीवन - यापन में आने वाली परेशानियों को देखते हुए पहला विश्व बुजुर्ग दुव्र्यवहार जागरूकता दिवस मनाया गया। इंटरनेशनल नेटवर्क फॉर द प्रिवेंशन ऑफ एल्डर एब्यूज आईएनपीईए ने संयुक्त राष्ट्र संघ में यह प्रस्ताव रखा गया था। संयुक्त राष्ट्र सभा ने 2011 में 15 जून को वर्ल्ड एल्डर एब्यूस अवेयरनेस डे घोषित कर दिया। इस दिन वृद्धों के सम्मान, सुरक्षा, वृद्धों को सहयोग, सहायता और उनके कल्याण आदि पर कार्यक्रम, विचार-विमर्श इत्यादि होते हैं।

2012 नियाग्रा फॉल्स पर सीधे तार पर सफलतापूर्वक चलने वाले निक वालेंडा पहले व्यक्ति बने।

2013 पाकिस्तानी शहर क्वेटा में एक बस में बम विस्फोट हुआ, जिसमें 25 लोग मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए। 2013 में इसी दिन सैको, मैने में अमेरिकी सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी केनेथ जी. विल्सन (केनेथ गेडेस केन विल्सन जन्म 8 जून 1936, वाल्थम, मैसाचुसेट्स) का निधन हुआ। फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार केनेथ जी. विल्सन पार्टिकल फिजिक्स (कण भौतिकी) के अध्ययन में कंप्यूटर का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती लोगों में से एक थे। केनेथ जी. विल्सन को नोबेल पुरस्कार फेज ट्रांजिशन (अवस्था परिवर्तन) पर उनके काम के लिए दिया गया था, जिसमें उन्होंने बर्फ के पिघलने और चुंबकत्व के बनने जैसी घटनाओं के बारीक पहलुओं को समझाया था। केनेथ जी. विल्सन का एक उद्धरण, जिंदगी सपनों से नहीं, बल्कि काम करने से जी जाती है।

2014 सुप्रसिद्ध अमेरिकी रेडियो होस्ट, निर्माता और आवाज अभिनेता, अमेरिकन टॉप 40 के सह-निर्माता केसी कासेम, जाने माने फ्रांसीसी अभिनेता और व्यवसायी जैक्स बर्गेरैक, जाने माने अमेरिकी कथाकार और उपन्यासकार डैनियल कीज और ब्राजीलियाई अमीर, व्यवसायी, परोपकारी, बैंको सफ्रा के सह-संस्थापक मोइज सफ्रा का निधन हुआ।

2015 अमेरिकी व्यवसायी, ट्रैसिंडा कॉर्पोरेशन की संस्थापक किर्क केरकोरियन का निधन हुआ।

2019 प्रतिष्ठित इतालवी फिल्म निर्देशक फ्रेंको जेफिरेली का निधन हुआ।

2022 दिग्गज अमेरिकी तकनीकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने नए ब्राउजर, माइक्रोसॉफ्ट एज के बाद 26 साल चले सर्वव्यापी इंटरनेट एक्सप्लोरर को सेवानिवृत्त किया।

2023 ब्लैकहीथ, लंदन, इंग्लैंड में प्रतिष्ठित अंग्रेजी फिल्म अभिनेत्री, माडल और राजनीतिज्ञ ग्लेंडा मे जैक्सन (जन्म 9 मई 1936) का निधन हुआ। ग्लेंडा मे जैक्सन को 2 अकादमी पुरस्कार, 2 बाफ्टा पुरस्कार, तीन एमी पुरस्कार, एक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और एक टोनी पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कार और सम्मान मिले। ग्लेंडा मे जैक्सन लेबर पार्टी की रहीं और 23 वर्षों तक लगातार संसद सदस्य रहीं।

2024 पिछले दिनों भारत में हुई नीट परीक्षा घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ज्ञापन सौंपा। नीट परीक्षा परिणामों में हुई धांधली की जांच की मांग और परीक्षा परिणाम रद्द कर नये सिरे से परीक्षा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बिहार पुलिस ने जमकर लाठियां भांजीं। 2024 में इसी दिन बुडवा, मोंटेनेग्रो में (जन्म 23 जुलाई 1997 ग्रिम्सबी, इंग्लैंड) विख्यात मोंटेनिग्रिन फुटबॉलर मतिजा सार्किक का निधन हुआ।

2025 इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, दोनों ने एक दूसरे के शहरों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए। ओमान आदि मध्यस्थों ने तनाव कम करने की कोशिश की। 51वें जी7 शिखर सम्मेलन में कनाडा के अल्बर्टा में में दुनिया भर के नेता जुटे, जहाँ भू-राजनीतिक तनाव और व्यापार रणनीतियों पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। खराब मौसम के कारण केदारनाथ मंदिर जा रहा एक हेलीकॉप्टर केदारघाटी के एक दूरदराज, घने जंगल वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। पुणे के कुंडामाला में इंद्रायणी नदी पर बना एक पुल पर्यटकों की आवाजाही के दौरान ढह गया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। फादर्स डे दुनिया भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें पिताओं और पिता समान लोगों के सम्मान पर खास ध्यान दिया गया। स्वीडन के स्टॉकहोम में डायमंड लीग मीट में, आर्मंड मोंडो डुप्लांटिस ने 6.28 मीटर का नया पोल वॉल्ट विश्व रिकॉर्ड बनाया।

2026 पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की कि अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य कार्रवाई को हमेशा के लिए खत्म करने और नौसैनिक नाकेबंदी हटाने के लिए एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है। लक्जमबर्ग में यूक्रेन के साथ दूसरा एक्सेशन कॉन्फ्रेंस (शामिल होने के लिए बातचीत) आयोजित किया गया, जिसमें कानून के शासन और बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकारों पर औपचारिक बातचीत शुरू हुई। जी7 शिखर सम्मेलन और विरोध प्रदर्शन, फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन से पहले तनाव बढ़ गया, जब प्रदर्शनकारियों ने जिनेवा शहर में एक टेस्ला कार में आग लगा दी और संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी की खिड़कियां तोड़ दीं। फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी ने टूर्नामेंट में पहली बार खेल रही टीम कुराकाओ पर 7-1 से शानदार जीत हासिल की, जापान और नीदरलैंड के बीच मैच 2-2 से बराबरी पर छूटा। इंग्लैंड में हो रहे आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की। विश्व डेंगू दिवस, विश्व स्वास्थ्य संगठन और क्षेत्रीय स्वास्थ्य सम्मेलनों में तेजी से फैल रहे डेंगू वायरस से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों पर जोर दिया गया। भारत में लाखों श्रद्धालुओं ने सोमवार को सोमवती अमावस्या के दिन आध्यात्मिक शुद्धि स्नान और पूर्वजों की पूजा-अर्चना की।

मैं समझता हूँ कि एक आदमी के पास कुछ न होते हुए भी सब कुछ हो सकता है। लोग दो भागों में विभाजित हैं उनमें से कुछ खोजते हैं और कुछ नहीं पाते हैं, दूसरे पाते हैं लेकिन संतुष्ट नहीं होते हैं। -मिहाई एमिनेस्कु 

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#JaneAmsterdam #MihaiEminescu #GlobalWindDay #WorldDengueDay #WorldHistoryofJune15 #IbneInsha #PallaviKulkarni #Suraiya #ShivDayalSingh #RadhasoamiSatsang #ibneInsha #ShehbazSharif #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #CockroachJantaParty #FIFAWorldCups2026 #Qatar #G7summit #NaturePhotographyDay #WorldElderAbuseAwarenessDay

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ