Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

5 मई का विश्व इतिहास - 1600 वर्षों में भारत एवं दुनिया में हुए महत्वपूर्ण घटनाक्रमों, दिवसों और प्रसिद्ध व्यक्तियों की जन्म, निधन तिथियों की जानकारी World History of May 5th

साम्यवाद वहीं से शुरू होता है जहाँ से नास्तिकता शुरू होती है। लोकतंत्र ही समाजवाद की ओर जाने वाला मार्ग है। लोगों की खुशी के लिए पहली शर्त धर्म का उन्मूलन है। -कार्ल मार्क्स



465 ईस्वी में 5 मई को 462 से 465 तक मिलान (इटली) के आर्कबिशप रहे गेरोंटियस (गेरोंजियो) का निधन हुआ। गेरोंटियस को कैथोलिक चर्च में संत के रूप में सम्मानित हैं, उनका पर्व दिवस 5 मई है।

553 ईस्वी में 5 मई को कॉन्स्टेंटिनोपल की दूसरी परिषद (पूर्वी रूढ़िवादी चर्च और कैथोलिक चर्च दोनों द्वारा मान्यता प्राप्त पहली सात विश्वव्यापी परिषदों में से पांचवीं) का गठन हुआ। सेकेंड काउंसिल ऑफ कॉन्स्टेंटिनोपल नामक दूसरी परिषद का आयोजन बीजान्टिन सम्राट जस्टिनियन प्रथम ने किया जिसमें कॉन्स्टेंटिनोपल के पैट्रिआर्क यूटिचियस को अध्यक्ष बनाया गया। 5 मई से 2 जून 553 तक आयोजित इस परिषद में पूर्वी बिशप, पश्चिमी बिशप इलीरिकम बिशप और अफ्रीकी बिशप सहित कुल 152 थे लेकिन इटली से कोई नहीं था। सम्राट जस्टिनियन प्रथम की इच्छानुसार परिषद ने अहम निर्णय लिए।

1194 क्राकोव में लेसर पोलैंड के विस्लिचा के ड्यूक, सैंडोमिएर्ज के ड्यूक, पोलिश सीनियरट प्रांत के शासक और पोलैंड के हाई ड्यूक कासिमिर सेकेंड द जस्ट (जन्म 28 अक्टूबर 1138) का निधन हुआ।

1215 विद्रोही सरदारों ने इंग्लैंड के राजा जॉन के प्रति अपनी निष्ठा का परित्याग करने का ऐलान किया।

1260 मंगोल साम्राज्य का पाँचवा खागान कुबलई खां मंगोल साम्राज्य का शासक बना। कुबलई खान ने 1294 तक शासन किया। कुबलई पूर्वी एशिया में युआन वंश की स्थापना की। उसका राज्य प्रशांत महासागर से लेकर यूराल और साइबेरिया से अफगानिस्तान तक था। यह विश्व के रहने योग्य क्षेत्रफल का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा था।

1479 पंजाब के गोविंदवाल साहिब में तेज भान भल्ला और भक्त कौर के बेटे का जन्म हुआ। यह बालक आगे चलकर सिखों का तीसरे गुरु अमरदास के नाम से प्रतिष्ठित हुआ।

1494 न्यू वर्ल्ड की अपनी दूसरी यात्रा के दौरान इतालवी खोजी, नाविक और यात्री क्रिस्टोफर कोलंबस ने जमैका को देखा, डिस्कवरी खाड़ी में उतरे और जमैका को स्पेनिश साम्राज्य की संपत्ति घोषित किया।

1609 जापान के दक्षिणी क्यूशू में सत्सुमा डोमेन के डेम्यो (भगवान) शिमाजु तदात्सुने ने ओकिनावा में रयूक्यो साम्राज्य पर सफल आक्रमण किया।

1762 रूस और प्रशा ने सेंट पीटर्सबर्ग शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1809 रेशम और धागे के साथ पुआल की टोपी बुनाई की तकनीक विकसित करने के लिए पहली अमेरिकी महिला मैरी कीज को अमेरिकी पेटेंट मिला।

1818 प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, लेखक, पत्रकार, अर्थशास्त्री, सिद्धांतकार और सामाजिक वैज्ञानिक, समाजवादी शासन का दर्शन देने वाले, शोषितों, वंचितों के मसीहा, पहली समाजवादी क्रांति ‘पेरिस कम्यून’ के नेतृत्वकर्ता कार्ल मार्क्स का जन्म हुआ। उन्होंने द कम्युनिस्ट मेनीफेस्टो और दास कैपीटल जैसी किताबें लिख कर दुनिया में तहलका मचा दिया और दुनिया को नये तरीके से देखने का नजरिया दिया। वे विश्व इतिहास के सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्ति हुए। कार्ल मार्क्स ने कहा, सर्वहाराओं के पास अपनी जंजीरों के अलावा खोने के लिए कुछ भी नहीं है। उनके पास जीतने के लिए एक दुनिया है।

1826 ग्रेनाडा, स्पेन में डोना मारिया यूजेनिया इग्नासिया अगस्टिना डी पलाफॉक्स वाई किर्कपैट्रिक का जन्म हुआ। डोना मारिया टेबा की 19वीं काउंटेस, अर्डेल्स की 16वीं मार्कि्वस यूजिनी डी मोंटिजो की महारानी बनीं। 30 जनवरी 1853 को नेपोलियन तृतीय से विवाह से लेकर 4 सितंबर 1870 को सम्राट के अपदस्थ होने तक फ्रांस की रानी रहीं। 28 जुलाई से 4 सितंबर 1870 तक वह फ्रांस की वास्तविक राष्ट्र प्रमुख थीं।

1835 महाद्वीपीय यूरोप में पहला रेलवे बेल्जियम के ब्रुसेल्स और मेकलेन के बीच संचालित हुआ।

1821 फ्रांस के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी और शक्तिशाली शासन प्रमुख रहे नेपोलियन बोनापार्ट का सेंट हेलेना द्वीप पर बीमारी के कारण निधन हुआ। इसी दिन 1821 में द मैनचेस्टर गार्जियन (बाद में द गार्जियन) अखबार का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।

1846 वोला ओक्रजेज्का, पोलैंड में हेनरिक सिएनकिविज (हेनरिक एडम एलेक्जेंडर पायस सिएनकिविज, छद्म नाम, लिटवोस) का जन्म हुआ। पोलिश एपिक राइटर थे। उन्हें उनके हिस्टोरिकल नॉवेल, जैसे ट्रिलॉजी सीरीज और खासकर उनके वैश्विक स्तर पर मशहूर बेस्ट-सेलर क्वो वादीस के लिए याद किया जाता है। हेनरिक सिएनकिविज का एक उद्धरण, मैं जानता हूँ कि सबसे मतलबी इंसान भी अपने असली कैरेक्टर को छिपाने के लिए बड़ी-बड़ी बातें करता है।

1883 स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सुरेंद्र नाथ बनर्जी जेल जाने वाले पहले पत्रकार बने।

1886 मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन, अमेरिका में 8 घंटे के कार्यदिवस के लिए मार्च कर रहे कार्यकर्ताओं पर विस्कॉन्सिन नेशनल गार्ड्समैन ने गोलीबारी की। इसे बे व्यू नरसंहार के रूप में जाना जाता है। विस्कॉन्सिन ने आठ घंटे के कार्य दिवस को लागू करने की मांग करते हुए अपने नियोक्ताओं के खिलाफ हड़ताल की। पुलिस गोलीबारी में कम से कम 7 मौतें हुईं, विशिष्ट नामों में फ्रैंक कुंकेल, फ्रैंक नोवार्जिक, जॉन मार्श, रॉबर्ट एर्डमैन, जोहान जज्का, मार्टिन जानकोवियाक और माइकल रुचाल्स्की की प्रमाणित हुईं। दर्जनों लोग घायल हुए।

1891 न्यूयॉर्क शहर में म्यूजिक हॉल (बाद में कार्नेगी हॉल) का भव्य उद्घाटन और पहला सार्वजनिक प्रदर्शन हुआ, जिसमें त्चिकोवस्की (प्रसिद्ध रूसी रोमांसकालीन संगीतकार, प्योत्र इलिच त्चिकोवस्की) अतिथि कंडक्टर थे।

1903 प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता, गांधीवादी नेता, राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी अविनाशलिंगम चेट्टियार का जन्म हुआ।

1911 बंगाल की स्वतंत्रता सेनानी प्रीतिलता वादेदार जन्म हुआ।

1912 स्वीडन के स्टॉकहोम में पाँचवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई। इसके साथ ही ओलंपिक खेलों के उद्घाटन और समापन के लिए समारोह आयोजित करने की परंपरा शुरु हुई। 1912 में इसी दिन सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी के बोल्शेविक अखबार प्रावदा को पहली बार रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में प्रकाशित किया गया।

1916 भारत के सातवें राष्ट्रपति हुए ज्ञानी जैल सिंह का जन्म संधवां, फरीदकोट, पंजाब में हुआ।

1919 लीग ऑफ रेड क्रॉस सोसाइटीज (अब इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज) पेरिस में प्रथम विश्व युद्ध के बाद की गई। अमेरिकन रेड क्रॉस के हेनरी डेविसन द्वारा शुरू की गई इस संस्था का उद्देश्य, युद्धकाल में प्रदर्शित स्वयंसेवी करुणा, राहत कार्यों को शांति काल में स्वास्थ्य सुधार के कार्यों तक विस्तार देना था।

1922 तमिल सिनेमा की प्रथम स्वपन सुंदरी कही गई अभिनेत्री तंजावुर राधाकृष्णन राजायी यानी टीआर राजकुमारी का जन्म तंजावुर में हुआ। इसी दिन ब्रोंक्स में यांकी स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ। 

1926 पहली बार जर्मनी में आइंसटीन की फिल्म बैटलशिप पोटेमकिन दिखाई गई।

1932 जापान और चीन के मध्य शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1934 प्रसिद्ध बांग्ला फिल्म, थिएटर एवं टेलीविजन अभिनेत्री और नृत्यांगना तथा माॅडल चित्रा सेन का जन्म कलकत्ता में हुआ।

1935 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हिंदी-गुजराती साहित्यकार, कार्टूनिस्ट आबिद सुरती का जन्म हुआ।

1936 इटली के सैनिकों ने इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पर कब्जा किया।

1944 महात्मा गांधी को जेल से रिहा किया गया।

1946 टोक्यो में सुदूर पूर्व के लिए अंतर्राष्ट्रीय सैन्य न्यायाधिकरण की शुरुआत हुई, जिसमें युद्ध अपराधों और मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोपी 28 जापानी सैन्य और सरकारी अधिकारियों पर मुकदमा चलाया गया।

1949 झारखंड पार्टी की स्थापना जयपाल सिंह मुंडा ने की। यह बाद में आदिवासी महासभा बनी। इसने अलग आदिवासी राज्य की मांग की और 1963 में इसका विलय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में हो गया।

1951 खेलने के लिए बनाया गया पहला कंप्यूटर ब्रिटेन में प्रदर्शित किया गया।

1953 प्रथम भारतीय वित्त मंत्री आर. के. शनमुखम चेट्टी का निधन हुआ।

1954 भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोहर लाल खट्टर का जन्म हुआ।

1956 संगीत और मनोरंजन जगत के प्रमुख कारोबारी सुपर कैसेट इंडस्ट्री और टी-सीरिज के मुखिया गुलशन कुमार दुआ का जन्म दिल्ली में हुआ।

1959 हजारों करोड़ बैंक धोखाधड़ी कर विदेश भाग जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र, मोदी ने एक समय उन्हें ‘अपने मेहुल भाई’ कहा था, मेहुल चौकसी का जन्म मुंबई में हुआ।

1961 गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभाशाली लेखक गोरख प्रसाद का निधन हुआ। इसी दिन अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री कमांडर ऐलन शेपर्ड अपने अंतरिक्ष यान से अटलांटिक महासागर में उतरे। उन्हें एक हेलीकाप्टर ने पानी से बाहर निकाला गया। शेपर्ड ने अपनी इस यात्रा को शानदार सैर करार दिया।

1963 भारत राष्ट्र समिति की नेता एवं तेलंगाना सरकार में शिक्षा मंत्री रहीं पट्टोला सबिता इंदिरा रेड्डी का जन्म मेडक में हुआ।

1964 यूरोपीय परिषद ने 5 मई को यूरोप दिवस घोषित किया।

1970 भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज समरेश जंग का जन्म हुआ।

1973 जाने माने गीतकार, पत्रकार, रेडियो स्टोरीटेलर, लेखक नीलेश मिश्रा का जन्म हुआ।

1977 जानी मानी भारतीय चक्का फेंक खिलाड़ी यानी डिस्कस थ्रोअर और राजस्थान विधान सभा की सदस्य रहीं कृष्णा पूनिया का जन्म अग्रोहा में हुआ।

1980 लंदन स्थित ईरानी दूतावास को कुछ हमलावरों से ब्रिटिश पुलिस ने आजाद कराया गया था। इसमें कई हमलावर मारे गये।

1981 ब्रिटेन से आजादी की मांग करने वाले प्रोविजनल आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) के सदस्य रॉबर्ट जेरार्ड सैंड्स की 66 दिन भूख हड़ताल करने के बाद उत्तरी आयरलैंड में एचएम जेल मृत्यु हो गई।

1984 पर्वतारोही फू दोरजी बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय बने।

1985 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड कन्नड़, तमिल, मलयालम, तेलुगू फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल शेरिन श्रिंगार का जन्म बंगलौर में हुआ।

1986 जानी मानी माॅडल, अभिनेत्री और मनोरंजन कारोबारी विशाखा सिंह का जन्म आबु धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में हुआ।

1988 एवरेस्ट की चोटी से पहला टेलीविजन प्रसारण किया गया।

1989 दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री राई लक्ष्मी यानी लक्ष्मी राय का जन्म हुआ।

1994 ब्रिटेन में स्थानीय चुनाव में लेबर पार्टी ने कंजरवेटिव पार्टी को हराया।

1999 रोजाने प्रोदी यूरोपीय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने।

2003 भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक सिलहट में शुरू हुई और इसी दिन बेल्जियम में गुय वेरहोफ्सराड के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का पतन हुआ।

2005 ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।

2006 भारत के प्रमुख फिल्म संगीत निर्देशक नौशाद अली का निधन हुआ। इसी दिन सूडान सरकार ने विद्रोही समूह सूडान लिबरेशन आर्मी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

2007 कैमरून के डौआला में डौआला अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद केन्या एयरवेज की उड़ान 507 दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार सभी 114 लोगों की मौत हो गई।

2008 एनटीपीसी के रिहंद सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट को लगातार तीसरे वर्ष ग्रीनटेक गोल्ड सेफ्टी अवार्ड मिला। 2008 में इसी दिन शास्त्रीय गायक, संगीतज्ञ पद्मविभूषण पं. किशन महाराज का अंतिम संस्कार हुआ। इसी दिन डिस्पोजल सीरिंज के आविष्कारक न्यूजीलैंड के कोलिन मार्डोक का निधन हुआ।

2009 पाकिस्तान की स्वात घाटी को तालिबान उग्रवादियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को देखते हुए इलाके के हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

2010 आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से इसरो द्वारा विकसित नई पीढ़ी के उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट को परीक्षण उड़ान पर भेजा गया।। इसे देसी रॉकेटों में तब तक का सबसे भारी रॉकेट बताया गया, जिसमें एयर ब्रीथिंग तकनीक वाले स्क्रैमजेट इंजन मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया। 2010 में इसी दिन राजस्थान सरकार द्वारा गुर्जरों को 1 प्रतिशत आरक्षण तत्काल और 4 प्रतिशत का बैकलॉग रखने के समझौते के बाद गुर्जरों ने आंदोलन समाप्त किया। इसी दिन 2010 में सर्वोच्च न्यायालय ने संदिग्ध अपराधियों पर किए जाने वाले नारको एनालिसिस, ब्रेन मैपिंग अथवा पोलीग्राफ टेस्ट जैसी जांच को अस्वीकार कर दिया और इसे निजी स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताया। 2010 में इसी दिन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने सभी कोर्सों में सेक्स वर्कर्स और उनके आश्रितों की फीस माफ करने की घोषणा की।

2010 नाइजीरियाई अकादमिक और राजनीतिज्ञ, नाइजीरिया के 13वें राष्ट्रपति उमरु मूसा यार’अदुआ का निधन हुआ।

2011 योसेफ मेरिमोविच, इजरायली फुटबॉलर और मैनेजर तथा डाना विंटर, ब्रिटिश अभिनेत्री का निधन हुआ।

2012 प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर सुरेंद्रनाथ, कार्ल जोहान बर्नाडोटे, काउंट ऑफ विस्बोर्ग, एटोस एर्को, फिनिश पत्रकार और प्रकाशक, जॉर्ज नोबेल, डच फुटबॉलर, कोच और मैनेजर एवं रॉय पदायाची, दक्षिण अफ्रीकी वकील और राजनीतिज्ञ, दक्षिण अफ्रीकी संचार मंत्री का निधन हुआ।

2013 सारा किर्श, जर्मन कवियत्रि और लेखिका तथा रॉबर्ट रेस्लर, अमेरिकी एफबीआई एजेंट और लेखक का निधन हुआ।

2014 माइकल ओटेडोला, नाइजीरियाई पत्रकार और राजनीतिज्ञ, लागोस राज्य के 9वें गवर्नर का निधन हुआ।

2015 जॉबस्ट ब्रांट, अमेरिकी साइकिल चालक, इंजीनियर और लेखक तथा हंस जानसन, डच भाषाविद्, अकादमिक और राजनीतिज्ञ का निधन हुआ।

2017 साउथ एशिया सैटेलाइट इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसी दिन भारत के सर्वोच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश लीला सेठ का निधन हुआ।

2022 गुजरात के वडगाम से विधायक जिग्नेश मेवानी को मेसहाणा की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट से तीन महीने की कैद की सजा सुनाये जाने के बाद कांग्रेस पार्टी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को अपने बयान में कहा, क्या गुजरात के अंदर दलितों की आवाज बनना, उनके अधिकार उठाना, उनके लिए न्याय का मार्च निकालना अब अपराध है? क्या दशकों से गरीब दलित की जमीन पर जिन लोगों ने कब्जा कर लिया है उसे छुड़वा कर गरीब साथियों को दोबारा जमीन दिलवाने की मांग करना अपराध है? लगता है प्रधानमन्त्री मोदी के गुजरात में अब यह अपराध हो गया है। क्योंकि बापू के गुजरात में यह अपराध नहीं हो सकता, सरदार वल्लभ भाई पटेल के गुजरात में यह कभी अपराध नहीं हो सकता। गुजरात तो न्याय की धरती है और उस न्याय की धरती पर आज जिग्नेश मेवानी को इसलिए जेल भेजा जा रहा है क्योंकि उन्होंने धनेरा में न्याय मार्च निकाले जहां पर दलितों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा, हुक्मरान जान लें जो दिल्ली और गुजरात में बैठे हुए हैं, हम न डरेंगे, हम न झुकेंगे अगर दलित की आवाज बनना और उसके लिए न्याय मांगना अपराध है तो हम सब जिग्नेश मेवाणी के साथ यह अपराध बार-बार करेंगे। यही संविधान की मांग भी है और यही गुजरात की परिपाटी भी है।

2023 विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 महामारी के वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल की समाप्ति की घोषणा की। इसी दिन पटना से राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जातीय जनगणना बहुसंख्यक जनता की मांग है और यह हो कर रहेगा। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि भाजपा बहुसंख्यक पिछड़ों की गणना से डरती क्यों है? लालू यादव ने आगे लिखा कि जो जातीय गणना के विरोधी है वह समता, मानवता, समानता का विरोधी एवं ऊंच-नीच, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन, सामाजिक व आर्थिक भेदभाव का समर्थक है। देश की जनता जातिगत जनगणना पर भाजपा की कुटिल चाल और चालाकी को समझ चुकी है। इसी दिन हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव आंवली की परवीन रानी ने इंग्लैंड के बोरहैमवुड, केनिलवर्थ में लेबर पार्टी के टिकट पर काउंसलर चुनाव में शानदार जीत हासिल कर एक बार फिर से भारत का नाम रौशन किया है। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे यह सूचना मिली तो क्षेत्र में लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। आंवली गांव में जश्न मनाया गया। इंग्लैंड में इस पद पर पहुंचने वाली परवीन हरियाणा की पहली महिला हैं। इसी दिन रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड में 5 मई को इंटरार्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड सिडकुल पंतनगर एवं किच्छा के प्रबंधन द्वारा कंपनी में कार्यरत 32 मजदूरों को गैरकानूनी रूप से उत्तराखंड राज्य से बाहर ट्रांसफर करने, गेटबंदी करने और प्रशासन की मध्यस्थता में हुए समझौते को लागू न करने के विरोध में मजदूर संगठनों ने 7 मई को विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है इस आयोजन में सहयोग के लिए इंटरार्क मजदूर संगठन ने सभी श्रमिक संगठनों, जन संगठनों, किसान संगठनों और इन्साफपसंद लोगों से अपील है कि वे मार्च में शामिल होकर न्याय दिलाने में सहभागी बनें।

2024 प्रसिद्ध अमेरिकी स्टंटवुमन और अभिनेत्री जेनी एपर, प्रसिद्ध ब्रिटिश, अंग्रेजी अभिनेता बर्नार्ड हिल एवं अर्जेंटीना के मशहूर फुटबॉलर और मैनेजर सीजर लुइस मेनोटी का निधन हुआ। कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को एक चैंकाने वाली टिप्पणी करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को हुआ आतंकवादी हमला भाजपा का चुनाव पूर्व स्टंट है। पुंछ के सुरनकोटे तहसील के बकराबल (सनाई) इलाके में भारतीय वायुसेना के दो वाहनों पर हुए आतंकवादी हमले में भारतीय वायुसेना के कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए और चार अन्य सैनिक घायल हो गए। चन्नी ने जालंधर में चुनाव प्रचार के दौरान कहा, ये सभी स्टंट हैं और आतंकवादी हमले नहीं हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। भाजपा लोगों के जीवन और शवों के साथ खेल रही है। उन्होंने 2019 के पुलवामा हमले की ओर इशारा करते हुए कहा, ष्ये हमले वास्तव में हो नहीं रहे हैं, बल्कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए करवाए जा रहे हैं... जब भी चुनाव होते हैं, तो ऐसे स्टंट किए जाते हैं, जैसा कि पिछली बार हुआ था, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। शनिवार को पुंछ में हमला अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को होने वाले मतदान से कुछ हफ्ते पहले हुआ।

2025 तेल अवीव स्थित बेन गुरियन हवाई अड्डे पर हुए हमले के बाद, इजराइली सेना ने यमन के हुदायदाह बंदरगाह पर 6 हवाई हमले किए। गाजा में, इजराइली सुरक्षा कैबिनेट ने गाजा पट्टी के 70 प्रतिशत से ज्यादा हिस्से पर अनिश्चित काल तक नियंत्रण रखने की योजनाओं की पुष्टि की। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हत्याकांड के बाद भारत-पाक सीमा पर भारी तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री ने मध्यस्थता के लिए इस्लामाबाद और नई दिल्ली का दौरा करने की योजना बनाई। यूक्रेन के ओडेसा पर रूसी ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गएय इस हमले में रिहायशी और स्कूली इमारतों को निशाना बनाया गया था। ऑस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी ने संघीय चुनावों में दूसरी बार जीत हासिल की और अपने बहुमत को और बढ़ाया। दक्षिण कोरिया में किम मून सू ने मुख्य कंजर्वेटिव पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन जीता। माइक्रोसाफ्ट ने बीस साल से ज्यादा की सेवा के स्काइप को हमेशा के लिए बंद कर दिया। भारत के गोवा में एक हिंदू मंदिर उत्सव के दौरान भीड़ के कुचलने से छह लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने सूडान के उन आरोपों से जुड़ी एक याचिका पर फैसला सुनाया, जिसमें कहा गया था कि यूनाइटेड अरब अमीरात ने सूडान में अर्धसैनिक बलों को हथियार मुहैया कराए थे। प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने वक्फ कानून से जुड़े मामले से खुद को अलग कर लिया और इसे अपने उत्तराधिकारी, जस्टिस भूषण आर. गवाई को सौंप दिया। 2025 में दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका में खसरे का प्रकोप लगातार बढ़ता रहा, जिसमें 2,500 से ज्यादा पुष्ट मामले सामने आए और कम से कम लोगों की मौत हो गई। चीन के झाओ शिनतोंग ने मार्क विलियम्स को हराकर 2025 विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता।

2026 सिंको दे मायो - 1862 में फ्रांसीसी साम्राज्य पर मैक्सिकन सेना की जीत का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। इसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भोजन और संगीत के साथ बड़े पैमाने पर मनाया जाता है, खासकर संयुक्त राज्य अमेरिका में। विश्व अस्थमा दिवस (5 मई)- अस्थमा, इसकी देखभाल और इस पुरानी सांस की बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मई के पहले मंगलवार को मनाया जाता है। कनाडाई राजनीतिक कार्यक्रम - कनाडाई प्रधानमंत्री, लापता और मारे गए मूलनिवासी महिलाओं, लड़कियों और 2एसएलजीबीटीक्यूआईप्लस लोगों के लिए राष्ट्रीय जागरूकता दिवस की याद में आयोजित एक पवित्र समारोह के लिए नेशनल फैमिली एंड सर्वाइवर्स सर्कल में शामिल होते हैं। विश्व हाथ स्वच्छता दिवस- हाथों की सफाई को बढ़ावा देता है। साइलेंस दि शैम डे मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता लाने के लिए समर्पित है। अंतर्राष्ट्रीय दाई दिवस दुनिया भर में दाइयों के काम के सम्मान के लिए आयोजित किया जाता है। भारतीय आगमन दिवस (गुयाना), लापता और मृत मूलनिवासी महिलाओं के प्रति जागरूकता दिवस (कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका), विश्व पुर्तगाली भाषा दिवस (अंतर्राष्ट्रीय), लुसोफोन संस्कृति दिवस (पुर्तगाली भाषी देशों का समुदाय) और बाल दिवस (जापान, दक्षिण कोरिया) भी 5 मई को मनाए जाते हैं।

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com  अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#KarlMarx #InternationalDayoftheMidwife #Naushad #VishakhaSingh #SherinShringar #HenrykSienkiewicz WorldHistoryofMay5  #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #PortugueseLanguageDay

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ