पाप कभी एक जगह स्थिर नहीं रहता, यदि हम उससे पीछे नहीं हटते, तो हम उसमें और आगे बढ़ते जाते हैं, और हम जितना आगे बढ़ते हैं, हमें उतना ही ज्यादा पीछे लौटना पड़ता है। -आइजैक बैरो
408 ईस्वी में 4 मई को मिलान के बिशप वेनेरियस (वेनेरियो) का निधन हुआ। वेनेरियस कैथोलिक चर्च में संत के रूप में सम्मान दिया जाता है और उनका पर्व 6 मई को मनाया जाता है।
784 ईस्वी में 4 मई को फ्रेइजिंग के बिशप, प्रारंभिक मध्ययुगीन लेखक संत आर्बेओ (एरिबो या आर्बो) का निधन हुआ।
1003 ईस्वी में 4 मई को कॉनराडाइन राजवंश के सदस्य, स्वाबिया के ड्यूक हरमन द्वितीय का निधन हुआ।
1006 हेरात, गजनविद साम्राज्य में अब्दुल्ला अंसारी (अबू इस्मल अब्दुल्ला अल-हरवी अल-अनसारी, हेरात के अब्दुल्ला अंसारी) का जन्म हुआ। अब्दुल्ला अंसारी ग्यारहवीं सदी में कुरान के प्रमुख टिप्पणीकार, हनबली विचारधारा (मधहब) के विद्वान, परंपरावादी, नीतिशास्त्री और आध्यात्मिक गुरु, अरबी और फारसी की कला और काव्य के प्रतिभावान विद्वान के रूप में चर्चित, प्रतिष्ठित हुए।
1256 पोप अलेक्जेंडर चतुर्थ ने एक पोप बैल लिसेट एक्लेसिया कैथोलिके जारी किया जिससे लेसेटो मठ में ऑगस्टिनियन मठवासी व्यवस्था स्थापित की गई।
1415 कॉन्स्टेंस काउंसिल ने धार्मिक सुधारकों जॉन विक्लिफ और जान हस की धर्म विरोधी के रूप में निंदा की।
1436 स्वीडिश सुधारवादी, जनवादी विद्रोही (बाद में राष्ट्रीय नायक) एंगेलब्रेक्ट एंगेलब्रेक्टसन की हत्या कर दी गई।
1471 वॉर्स ऑफ द रोजेज द बैटल ऑफ टिवेसबरी में एडवर्ड चतुर्थ ने लैंकेस्ट्रियन सेना को हराया और वेल्स के राजकुमार, वेस्टमिंस्टर के एडवर्ड की हत्या कर दी।
1493 सर्वोच्च इसाई धर्माधिकारी पोप एलेक्जेंडर 8वें ने अमेरिका महाद्वीप को (तब न्यू वर्ल्ड) पुर्तगाल और स्पेन के बीच बांटा। उस वक्त अमेरिका पर इटली, स्पेन इत्यादि देश अलग-अलग क्षेत्रों में काबिज थे।
1626 डच खोजकर्ता पीटर मिनुइट सी मीउव जहाज पर सवार होकर न्यू नीदरलैंड (वर्तमान मैनहट्टन द्वीप) पहुंचे। मैनहट्टन न्यूयॉर्क शहर के 5 नगरों में सबसे घनी आबादी वाला है। मैनहट्टन द्वीप पर हडसन, ईस्ट और हार्लेम नदियों से घिरा है। प्रमुख वाणिज्यिक, वित्तीय, सांस्कृतिक केंद्रों में से एक यह बिग एपल का दिल है। एंपायर स्टेट बिल्डिंग, नियॉन-लाइट टाइम्स स्क्वायर और ब्रॉडवे के थिएटर आदि गगनचुंबी इमारतें शामिल हैं।
1655 पडुआ, वेनिस गणराज्य में बार्टोलोमो क्रिस्टोफोरी (बार्टोलोमियो क्रिस्टोफोरी डी फ्रांसेस्को) का जन्म हुआ। बार्टोलोमो क्रिस्टोफोरी प्रसिद्ध इतालवी संगीत वाद्ययंत्र निर्माता बने और पियानो का आविष्कार किया।
1677 लंदन में प्रसिद्ध अंग्रेज ईसाई धर्मशास्त्री और गणितज्ञ आइजैक बैरो (जन्म अक्टूबर 1630) का निधन हुआ। आइजैक बैरो इनफिनिटेसिमल कैलकुलस (अतिसूक्ष्म कलन) के विकास में अपनी शुरुआती भूमिका के लिए जाने जाते हैं, विशेष रूप से, कैलकुलस के मूलभूत प्रमेय के प्रमाण के लिए। आइजैक बैरो का शोध मुख्य रूप से स्पर्श रेखा के गुणों पर केंद्रित था। बैरो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने कप्पा वक्र की स्पर्श रेखाओं की गणना की। आइजैक बैरो कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में गणित के प्रतिष्ठित लुकासियन प्रोफेसर रहे। यह एक ऐसा पद था जिसे बाद में उनके ही शिष्य आइजैक न्यूटन ने संभाला था। आइजैक बैरो का एक उद्धरण, यदि हम सुरक्षित, आरामदायक और शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं, तो हमें हर संभव ईमानदार तरीके से सभी लोगों का सद्भाव प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए, और अनावश्यक रूप से किसी की भी शत्रुता मोल नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि किसी भी व्यक्ति का प्रेम हमारे लिए उपयोगी हो सकता है, और हर किसी की नफरत खतरनाक साबित हो सकती है।
1715 पेरिस में खुलने और बंद होने वाली पहली छतरी (बारिश और धूप से बचने के लिए छाता) बनाई गई।
1738 रूसी बैले की वागनोवा अकादमी इंपीरियल थियेट्रिकल स्कूल की स्थापना महारानी अन्ना के शासनकाल में सेंट पीटर्सबर्ग में की गई। यह रूस का पहला और दुनिया का दूसरा बैले स्कूल है। यह संस्थान रूसी संस्कृति के विविध आयामों को समेटे हुए है और दुनिया का प्रतिष्ठित संस्थान है।
1767 प्रख्यात कवि तथा कर्नाटक के शास्त्रीय संगीतकार त्यागराज का जन्म तंजावुर में हुआ।
1849 जाने माने संगीतज्ञ, नाटककार, चित्रकार ज्योतिंद्रनाथ टैगोर का जन्म कलकत्ता में हुआ। यह विख्यात कवि और राष्ट्रगान के रचयिता रबींद्रनाथ टैगोर के बड़े भाई थे।
1780 अमेरिकी कला एवं विज्ञान अकादमी की स्थापना हुई।
1799 मैसूर के शासक, बेहतरीन योद्धा टीपू सुल्तान (सुल्तान फतेह अली खान शाहाब) की श्रीरंगपत्तनम की लड़ाई में मृत्यु हुई।
1818 नीदरलैंड और ब्रिटेन ने गैरकानूनी दास व्यापार के खिलाफ समझौता किया।
1846 अमेरिकी प्रांत मिशिगन में आधिकारिक रूप से मृत्युदंड को खत्म किया गया।
1854 भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से जारी हुआ।
1957 प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार हेमचंद्र रायचैधरी का निधन हुआ।
1878 अमेरिका के ओपेरा हाउस थियेटर में थॉमस एल्वा एडीसन ने अपने आविष्कार फोनोग्राफ का सार्वजनिक प्रदर्शन किया।
1896 लंदन में प्रतिष्ठित डेली मेल समाचार पत्र का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।
1897 फ्रांस की राजधानी पेरिस के एक बाजार में आग लगने से करीब 200 लोगों की मौत हुई।
1902 संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य, कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे के. सी. रेड्डी का जन्म कयासमबल्ली, मैसूर, कर्नाटक में हुआ।
1905 प्रथम भारतीय महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का जन्म हुआ।
1920 विख्यात ब्रिटिश उपन्यासकार लारेंस ड्यूरेल और प्रसिद्ध प्रकृति विज्ञानी, लेखक, टेलीविजन प्रस्तोता गेराल्ड ड्यूरेल की बहन प्रसिद्ध लेखिका मार्गो ड्यूरेल (मार्गरेट इसाबेल मावेल) का जन्म कुसियोंग, बंगाल में हुआ।
1922 शार्क लेडी के नाम से सुविख्यात अमेरिकी समुद्री जीवविज्ञानी यूजीनी क्लार्क का जन्म हुआ।
1924 पेरिस में 8वें ओलिंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
1927 अमेरीका में फिल्म कला अकादमी (मोशन पिक्चर आर्ट्स एकेडेमी) की स्थापना की गई थी, जिसने ऑस्कर पुरस्कार देने शुरू किए।
1928 करीब तीन दशक तक मिस्र के राष्ट्रपति रहे विश्व विख्यात नेता हुस्नी मुबारक का जन्म हुआ।
1931 अतातुर्क मुस्तफा कमाल पाशा तुर्की के राष्ट्रपति बने।
1935 विख्यात पंजाबी कथाकार, कवियत्रि, साहित्य अकादमी पुरस्कार, पद्मश्री सम्मान पाने वाली, सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ पद्मश्री सम्मान लौटाने की घोषणा करने वाली दिलीप कौर टिवाणा का जन्म लुधियाना में हुआ।
1938 जर्मन पत्रकार और शांतिवादी कार्यकर्ता, गुप्त जर्मन पुनरुद्धार उजागर करने (उनके इस काम के लिए उन्हें 1935 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला) वाले कार्ल वॉन ओस्सिएट्जकी का 5 वर्ष पुलिस हिरासत में रहने के दौरान एक अस्पताल में निधन हुआ। कार्ल वॉन ओस्सिएट्जकी डाई वेल्टबुहने पत्रिका के प्रधान संपादक थे।
1941 कोनराड ज्यूज ने बर्लिन में जेड 3 नामक दुनिया का पहला काम करने वाला प्रोग्राम, पूरी तरह से स्वचालित कंप्यूटर प्रस्तुत किया।
1942 जाने माने भारतीय दूरसंचार तकनीकी विशेषज्ञ, कारोबारी, आविष्कारक सैम पित्रोदा यानी सत्यन का जन्म हुआ।
1945 जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे मे आत्मसमर्पण किया। इसी दिन भारत के प्रमुख अंग्रेजी पत्रकार और द हिंदू के प्रकाशक एन राम का जन्म हुआ।
1947 आंध्र प्रदेश के विख्यात फिल्म अभिनेता, पटकथा लेखक, संगीतज्ञ, निर्देशक और राजनेता दसारी नारायण राव का जन्म हुआ।
1953 जाने माने भारतीय फिल्म अभिनेता टीनू आनंद का जन्म पेशावर, पाकिस्तान में हुआ।
1959 पहले ग्रैमी अवॉर्ड की शुरुआत हुई। पहले केवल फिल्म और टेलीविजन में काम करने वाले कलाकारों को एकेडमी और एमी जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिए जाते थे, लेकिन संगीत के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए इस तरह का कोई पुरस्कार नहीं था। कारोबारी लोग हर क्षेत्र में पैसा बनाना जानते हैं इसलिए संगीत कलाकारों के उचित सम्मान और लोगों की बढ़ती दिलचस्पी के बहाने ग्रैमी अवॉर्ड की शुरुआत की गई। अमेरिकी फिल्म नगरी लॉस एंजिल्स में पहली बार इसका आयोजन किया गया, तब 28 ग्रैमी अवॉर्ड दिए गए थे। उस समय इसे ग्रामोफोन अवॉर्ड कहा जाता था। अवॉर्ड में दी जाने वाली ट्रॉफी का आकार भी ग्रामोफोन की तरह ही होता है। तब से हर साल संगीत की 25 से ज्यादा विधाओं के लिए कुल 75 से ज्यादा अवॉर्ड दिए जाते हैं। पहले महिला और पुरुष कलाकारों को अलग-अलग अवॉर्ड दिए जाते थे। 2011 में रिकॉर्डिंग एकेडमी ने महिला और पुरुष अवॉर्ड्स को एक कर इनकी संख्या कम कर दी। 14 मार्च 2021 को 63वें ग्रैमी अवॉर्ड का अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजन किया गया। इसमें पॉप सिंगर बेयोन्से ने 4 पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा। उनके पास 28 ग्रैमी अवॉर्ड हो गए है। किसी भी महिला कलाकार को मिले ये सबसे ज्यादा ग्रैमी अवॉर्ड है। वे 79 बार इस अवॉर्ड के लिए नामित हुई हैं। सितार वादक पंडित रविशंकर पहले भारतीय कलाकार हैं, जिन्हें ये अवॉर्ड मिला है। 1968 में उन्हें एलबम वेस्ट मीट्स ईस्ट के लिए यह अवॉर्ड दिया गया था। उनके पास 5 ग्रैमी अवॉर्ड हैं, जिसमें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी शामिल है। इसके अलावा तबला वादक जाकिर हुसैन, एआर रहमान, जुबिन मेहता, पंडित विश्व मोहन भट्ट को भी ये अवॉर्ड मिल चुका है।
1960 जाने माने पंजाबी हास्य-व्यंग्य कलाकार जसविंदर भल्ला का जन्म हुआ। इसी दिन पंजाब के रटैंडा में बलजीत सिंह गोसाल का जन्म हुआ। बाल गोसाल के नाम से यह प्रसिद्ध कनाडाई राजनेता हैं और कनाडा की केंद्रीय सरकार में खेल मंत्री रहे हैं।
1967 एबिंगडन, यूनाइटेड किंगडम में केट गैरावे का जन्म हुआ। केट गैरावे लोकप्रिय ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर हैं, जीवन, परिवार और मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत पर अपनी बेबाक सोच के लिए जानी जाती हैं, खास तौर पर देखभाल करने वाले के रूप में अपने अनुभवों के जरिए। उनके विचार अक्सर काम और निजी जिंदगी के बीच तालमेल बिठाने, छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढने, और बीमारी व बढ़ती उम्र से जुड़ी गहरी निजी चुनौतियों का सामना करने पर रोशनी डालते हैं। 1990 के दशक में गैरावे आईटीवी न्यूज सेंट्रल में पत्रकार थीं और बाद में आईटीवी न्यूज मेरीडियन की सह-प्रस्तुतकर्ता बनीं। 2000 से 2010 तक, उन्होंने जीएमटीवी को सह-प्रस्तुत किया।
केट गैरावे कहती हैं, बढ़ती उम्र के अपने नुकसान हो सकते हैं, लेकिन यह अपने साथ कड़ी मेहनत से हासिल की गई समझदारी और आजादी का एक अद्भुत एहसास भी लाती है। अपनी खान-पान और कसरत का ध्यान रखना, और बढ़ती उम्र को लेकर अपने डर का सामना करना आपको भावनात्मक और मानसिक रूप से ज्यादा खुशहाल जगह पर ले जाएगा। मुझे नहीं लगता कि मौत का डर होना कोई गलत बात है।
1969 जाने माने फिल्म और टेलीविजन अभिनेता निसार खान का जन्म मलेरकोटला, पंजाब में हुआ।
1972 जाने माने भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा यानी ज्योतिंद्र सिंह रंधावा का जन्म दिल्ली में हुआ।
1975 पूंजीवादी और सरकारी जनविरोधी नीतियों का विरोध करने वाले और माॅडर्न टाइम्स, ग्रेट डिक्टेटर और द किड जैसी तमाम मूक फिल्मों के निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, लेखक चार्ली चैपलिन को बकिघम पैलेस, लंदन में नाइट की उपाधि प्रदान की गई।
1978 दक्षिण अफ्रीकी रक्षा बल ने दक्षिणी अंगोला के कैसिंगा में स्वापो (एसडब्ल्यूएपीओ) बेस पर हमला किया, जिसमें लगभग 600 लोग मारे गए।
1979 मार्गरेट थ्रैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।
1980 विश्व विख्यात राजनीतिज्ञ मार्शल टीटो का निधन यूगोस्लाविया में हुआ। इसी दिन कोल माइंस डे की घोषणा हुई। इसी दिन 1980 में जिंबाब्वे के लोकप्रिय जन नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।
1983 चीन ने परमाणु परीक्षण किया। इसी दिन दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री और माॅडल त्रिशा कृष्णन का जन्म हुआ।
1986 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड मराठी फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री उर्मिला कानिटकर कोठारे का जन्म बंबई में हुआ।
1987 अमेरिका का पहला बैंक नेशनल हिस्टोरिक लैंडमार्क नाम से शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
1989 अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण हुआ।
1994 मिस्र की राजधानी काहिरा में इस्रायल एवं फिलिस्तीनी नेताओं इत्जाक राबिन और यासिर अराफात द्वारा फिलिस्तीनी स्वायत्तता से संबंधित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1998 कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में एक संघीय न्यायाधीश ने अनबॉम्बर थियोडोर कैक्जिनस्की को चार आजीवन कारावास की सजा के साथ ही 30 साल की एक अन्य सजा दी। उसे मौत की सजा दी जाने वाली थी लेकिन कैक्जिनस्की ने उसे मौत की सजा से बचाने के लिए याचिका दायर की थी जिसे स्वीकार कर लिया गया और सजा को लंबे कारावास में बदल दिया गया।
1999 भूमिगत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों की पहली बैठक मोजांबिक के शहर मापूतो में शुरू हुई।
2000 केन लिविंगस्टोन लंदन के पहले मेयर (लंदन के लॉर्ड मेयर से अलग कार्यालय) बने।
2002 नाइजीरिया के कानो में मल्लम अमीनु कानो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक विमान दुर्घटना में एक सौ तीन लोग मारे गए और 51 घायल हो गए।
2003 मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 35.30 सेकेंड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
2004 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड किशोरी टेलीविजन एवं टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल अशनूर कौर का जन्म दिल्ली में हुआ।
2006 नेपाली माओवादी विद्रोहियों ने देश की नई सरकार के साथ शांति वार्ता में भाग लेने पर सहमति व्यक्त की।
2007 बैंकॉक में जलवायु परिवर्तन पर बैठक हुई। 2007 में इसी दिन ग्रींसबर्ग, कंसास 1.7 मील चैड़े ईएफ5 बवंडर से लगभग पूरी तरह नष्ट हो गया। यह नए संवर्धित फुजिता पैमाने के मूल्यांकित पहला विकराल बवंडर था।
2008 सार्वजनिक क्षेत्र की बड़ी भारतीय कंपनी सेल ने भारतीय इस्पात गठबंधन से अपने को अलग किया। म्यांमार की राजधानी रंगून व आसपास के क्षेत्रों में आये भीषण चक्रवाती तूफान नरगिस ने भारी तबाही मचायी। लोकप्रिय इंटरनेट सर्च इंजन पोर्टल याहू को खरीदने का माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन ने अपना प्रस्ताव वापस लिया। इसी दिन मशहूर तबला वादक पंडित किशन महाराज का निधन हुआ।
2010 वर्ल्ड गिव डे की शुरुआत गिवफॉरवर्ड.कॉम के जरिये शिकागो में लैटिना सीरियल उद्यमी देसीरी वर्गास रिगली और एथन ऑस्टिन ने की। यह संगठन और वेबसाइट लोगों को जरूरतमंदों के लिए धन संग्रह करने की सुविधा देती है।
2013 अफगानिस्तान के कंधार में एक बब विस्फोट में 5 अमेरिकी सैनिकों मारे गए। 2013 में इसी दिन वॉल्ट डिजनी कंपनी ने डिजनीलैंड और वॉल्ट डिजनी वर्ल्ड में कई स्टार वार्स कार्यक्रमों और उत्सवों के साथ आधिकारिक तौर पर स्टार वार्स डे मनाया।
2014 जुआन कार्लोस वरेला रोड्रिगेज ने 4 मई, 2014 को सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ 39 वोटों के साथ पनामा का राष्ट्रपति चुनाव जीता। उन्होंने 2009 से 2014 तक उपराष्ट्रपति और 2009 से 2011 तक विदेश मंत्री के रूप में भी देश की सेवा की।
2015 स्टुअर्ट बिंघम ने 2015 का विश्व स्नूकर चंैंपियनशिप जीती।
2019 ऑल-फीमेल मोटरस्पोर्ट सीरीज, डब्ल्यू सीरीज, हॉकेनहाइरिंग जर्मनी में हुई। रेस जेमी चैडविक ने जीती, जो आगे चलकर उद्घाटन सीजन के चैंपियन बने।
2020 भारत में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 1,389, कुल मामलों की संख्या 42,836 आधिकारिक तौर पर बताई गई। हालांकि जमीन पर हालात इससे बेहद ज्यादा खराब थे। लोग एक एक पैसे, भोजन, दवा, पानी और परिवहन के साधनों के लिए बेहद परेशान थे।
2023 सर्बिया के म्लादेनोवैक और स्मेडेरेवो में हुई गोलीबारी में 9 लोग मारे गए और तेरह घायल हो गए। दो दिनों में देश में यह दूसरी सामूहिक गोलीबारी थी।
2024 प्रसिद्ध आयरिश गायक, गीतकार, गिटारवादक और बैंड लीडर रॉन कवाना का निधन हुआ। इसी दिन न्यूयॉर्क में प्रसिद्ध अमेरिकी चित्रकार, मूर्तिकार और प्रिंटमेकर फ्रैंक फिलिप स्टेला का निधन हुआ। मिनिमलिज्म और पोस्ट-पेंटरली अमूर्तता के क्षेत्रों में अपने उल्लेखनीय काम के लिए जाने जाते थे। रॉक टैवर्न, न्यूयॉर्क में अपना स्टूडियो स्थानांतरित करने से पहले वे अपने करियर के अधिकांश समय न्यूयॉर्क शहर में रहे और काम किया। स्टेला के काम ने 1950 के दशक के उत्तरार्ध में मिनिमलिस्ट आंदोलन को गति दी। वे 1950 के दशक के उत्तरार्ध में न्यूयॉर्क शहर चले गए, जहाँ उन्होंने ऐसी कृतियाँ बनाईं, जिनमें चित्र-वस्तु पर जोर दिया गया।
2025 यमन के हूथी विद्रोहियों ने एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जो इस्राइल की राजधानी तेल अवीव के बेन गुरियन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गिरी। इस हमले में आठ लोग घायल हो गए और इलाके में दहशत फैल गई, जिसके चलते कई उड़ानों का रास्ता बदलना पड़ा। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान से होने वाले आयात पर रोक लगा दी, डाक सेवाएँ निलंबित कर दीं और पाकिस्तानी जहाजों के भारत में लंगर डालने पर प्रतिबंध लगा दिया। सुरक्षा चिंताओं पर चर्चा करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री मोदी और एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह के बीच उच्च-स्तरीय बैठकें हुईं। सूडान में रैपिड सपोर्ट फोर्सेज ने सैन्य हवाई अड्डे पर अपना पहला ड्रोन हमला किया, जिससे गोला-बारूद के एक डिपो को नुकसान पहुँचा। रूस-यूक्रेनरू रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की जरूरत अभी तक पैदा नहीं हुई है, भले ही रूसी क्षेत्र पर लगातार हमले हो रहे हों। 2025 के रोमानियाई राष्ट्रपति चुनाव का पहला दौर संपन्न हुआ, जिसमें जॉर्ज सिमियन सबसे आगे रहे, नतीजा, अब दूसरे दौर का चुनाव कराना जरूरी हो गया। एंथनी अल्बानीज की लेबर पार्टी ने ऑस्ट्रेलियाई संघीय चुनाव में जीत हासिल की, एंथनी अल्बानीज को प्रधानमंत्री का अपना दूसरा कार्यकाल मिल गया। सिंगापुर की पीपल्स एक्शन पार्टी ने आम चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की, जिससे उनका शासनकाल बढ़कर 66 साल हो गया।
2026 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य में फँसे जहाजों की मदद के लिए प्रोजेक्ट फ्रीडम की घोषणा की। ईरान ने चेतावनी दी कि इस क्षेत्र में किसी भी अमेरिकी हस्तक्षेप को 8 अप्रैल के संघर्ष-विराम का उल्लंघन माना जाएगा। यूएई के तट के पास एक टैंकर पर अज्ञात प्रक्षेप्यों से हमला होने की खबर मिली, जिससे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी चिंताएँ और बढ़ गईं। इंटरनेशनल कमिटी ऑफ द रेड क्रॉस और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक संयुक्त बयान में बताया कि यूएन प्रस्ताव 2286 के 10 साल बाद भी संघर्ष-ग्रस्त क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं के खिलाफ हिंसा और तेज हो गई है। भारत में 2026 के विधानसभा चुनावों की मतगणना में चैंकाने वाले नतीजे सामने आए। पश्चिम बंगाल में, शुरुआती रुझानों से भाजपा को भारी बढ़त मिलती दिख रही थी। केरल में यूडीएफ खेमे में जश्न शुरू हो गया, जो एलडीएफ पर उनकी शानदार जीत का संकेत है। तमिलनाडु में शुरुआती नतीजों से पता चला कि विजय की नई पार्टी, टीवीके, डीएमके के खिलाफ कड़ी टक्कर दे रही है। बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पुल का 25 मीटर का एक हिस्सा रविवार, 3 मई की देर रात ढह गया, जिसके चलते पुल पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया और इस घटना की जाँच शुरू कर दी गई है। ट्रंप की प्रोजेक्ट फ्रीडम घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतें थोड़ी नीचे आईं, लेकिन पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण वे 100 डालर प्रति बैरल से ऊपर ही बनी रहीं। शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में भारी उछाल देखने को मिला, क्योंकि बाजार ने चुनावी रुझानों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। मित्तल परिवार और सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला ने राजस्थान रॉयल्स आईपीएल टीम में बहुमत हिस्सेदारी हासिल कर ली है, बताया जा रहा है कि इस सौदे की कीमत 1.65 बिलियन डालर है।
4 मई को कोयला खनिक दिवस (भारत), हरियाली दिवस (जापान), युवा दिवस (फिजी), साहित्य दिवस और युवा दिवस (चीन), स्वतंत्रता बहाली दिवस (लातविया), बदमाशी-विरोधी दिवस (संयुक्त राष्ट्र), पक्षी दिवस (संयुक्त राज्य अमेरिका) और कैसिंगा दिवस (नामीबिया) मनाए जाते हैं।
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#KateGarraway #CoalMinersDay #InternationalFirefightersDay #WorldGiveDay #StarWarsDay #GreeneryDay #BirdDay #YouthDay #LiteratureDay #China #CharlieChaplin #WorldHistoryofMay4 #IsaacBarrow #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #CarlvonOssietzky








0 टिप्पणियाँ