Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

30 मई का विश्व इतिहास: भारत एवं दुनिया में 2000 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन तिथियों की जानकारी World History of 30 May

मैं धर्म को एक बचकाना खिलौना मानता हूँ, और मानता हूँ कि अज्ञानता के अलावा कोई पाप नहीं है। धर्म कई शरारतों को संदेह से छिपाता है। -क्रिस्टोफर मार्लो



70 ईस्वी में 30 मई को टाइटस और उसके रोमन सैनिकों ने यरूशलेम की दूसरी दीवार तोड़ करीब पंद्रह किलोमीटर के भीतर सभी पेड़ों को काटकर एक घेरा बना दिया जिससे नगर की मजबूत घेराबंदी हो गई।

727 ईस्वी में 30 मई को फ्रैंक्स साम्राज्य में ईसाई संत, लीज के बिशप हुबर्ट ऑफ लीज का निधन हुआ।

947 ईस्वी में 30 मई को चांग्शा, चू में चीन के मा चू राजवंश के तीसरे शासक मा जिफान का निधन हुआ।

1010 ईस्वी में 30 मई को उत्तरी सोंग राजवंश में रेनजोंग (झाओ झेन) का जन्म हुआ। रेनजोंग 1022 में अल्पायु में चौथे सोंग सम्राट बने।

1035 ईस्वी में 30 मई को ईस्वी में फ्लैंडर्स (बेल्जियम का फ्लेमिश क्षेत्र) के काउंट बाल्डविन चतुर्थ का निधन हुआ।

1159 आल्टेनबर्ग, पवित्र रोमन साम्राज्य में पोलैंड और सिलेसिया के ड्यूक व्लादिस्लाव द्वितीय का निधन हुआ।

1252 सेविले, क्राउन आफ कैस्टिल में कैस्टिल के राजा, लियोन के राजा और साथ ही गैलिसिया के राजा फर्डिनेंड तृतीय का निधन हुआ।

1381 इंग्लैंड के एसेक्स में किसान विद्रोह शुरु हुआ।

1416 कोन्स्टैंज, बिशपिक ऑफ कॉन्स्टेंस पवित्र रोमन साम्राज्य में चेक विद्वान दार्शनिक और धर्मशास्त्री जेरोम ऑफ प्राग को कॉन्स्टेंस सम्राट सिगिस्मंड की परिषद में विधर्मी करार देकर जीवित जला कर मार डाला गया।

1423 लिंज के पास प्यूरबाक, ऑस्ट्रिया की डची, पवित्र रोमन साम्राज्य में जॉर्ज वॉन प्यूरबाक का जन्म हुआ। प्यूरबाक प्रमुख, विख्यात ऑस्ट्रियाई खगोलशास्त्री, कवि, गणितज्ञ और उपकरण निर्माता बने जिन्हें थियोरिका नोवे प्लेनेटारम में टॉलेमिक खगोल विज्ञान की सुव्यवस्थित प्रस्तुति के लिए जाना जाता है। प्यूरबाक ने पुनर्जागरण और उसके बाद यूरोपीय लोगों के लिए खगोल विज्ञान, गणित और साहित्य को सरल और सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

1431 अंग्रेजों से फ्रांस की रक्षा करने वाली वीरांगना जॉन ऑफ आर्क को धर्मविरोधी होने का आरोप लगाकर मौत की सजा दे दी गई। उसके साथ घोर अन्याय, अपमान किया गया और जिंदा जलाकर अधजला शव सीन नदी में फेंक दिया गया। इससे फ्रांस में व्यापक विद्रोह फैल गया। काफी बाद में जोन ऑफ आर्क पर लगाए गये आरोपों का पुनर्परीक्षण किया गया कि उस पर लगाए गये सभी आरोप मिथ्या और राजनीति से प्रेरित पाए गए। जोन ऑफ आर्क को बाद में महान संत, नारी सशक्तिकरण की प्रतीक और बहुत से सम्मान प्रदान किये गये।

1498 इतालवी खोजी और नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीसरी बार 6 जहाजों के साथ अमेरिका की यात्रा पर निकले। मालूम हो कि कोलंबस ने 1492 में अमेरिका खोजा था। बाद के सालों में अमेरिका के मूल निवासियांे का बड़े पैमाने पर कत्लेआम किया गया क्योंकि अमेरिका में काफी कीमती प्राकृतिक संपदा थी। अमेरिका की खोज और वहां काफी माल होने की जानकारी होने पर यूरोप के देश आपसी लड़ाइयां बंद कर अमेरिका को लूटने में लग गये। कोलंबस की पहली ही अमेरिका यात्रा के समय 3 रेड इंडियन पकड़कर ले जाए गये थे, उनके पैरों में बेड़ियां डालकर कोलंबस की उपलब्धि का जुलूस स्पेन में निकाला गया जिसमें प्रमाण के रूप में बेड़ी जकड़े रेड इंडियंस जूलूस में शामिल किया गया। बाद में बेड़ी जकड़े इन रेड इंडियंस की आकृति स्पेन की महारानी के राजमुकुट में दर्शाई गई। करीब 500 साल अमेरिका ब्रिटेन का गुलाम रहा। अमेरिका के अनेक हिस्सों में फ्रांस, स्पेन और कई अन्य देशों का भी कब्जा रहा।

1539 स्पेन के खोजी हर्नांडो डी सोटो ने अमेरिका की धरती पर फ्लोरिडा की खोज की।

1593 विख्यात अंग्रेजी नाटककार, कवि और अनुवादक क्रिस्टोफर मार्लो की इनग्राम फ्रेजर ने डिप्टफोर्ड, केंट, इंग्लैंड में हत्या कर दी।

1606 लाहौर, मुगल साम्राज्य में दस सिख गुरुओं में से पाँचवें गुरु अर्जन देव (जन्म 15 अप्रैल 1563 गोइंदवाल, लाहौर) का निधन हुआ। अर्जन देव ने आदि ग्रंथ, सिख धर्मग्रंथ का पहला आधिकारिक संस्करण संकलित किया, जिसे बाद में गुरु ग्रंथ साहिब में विस्तारित किया गया। अर्जन देव को सिख धर्म में शहीद हुए दो गुरुओं में से पहला माना जाता है।

1631 थियोफ्रेस्ट रेनॉडॉट द्वारा स्थापित ला गजेट नामक पहला फ्रांसीसी समाचार पत्र गजेट डी फ्रांस का प्रकाशन हुआ, यह साप्ताहिक समाचार पत्र था।

1646 स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1778 महान फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक वॉल्तेयर (21 नवंबर, 1694 को पेरिस) का निधन हुआ। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए अथक संघर्ष करने वाले वॉल्तेयर ने कहा था, सरकार के गलत होने पर सही ठहराना खतरनाक है। उनका एक और विचार है, मूर्खों को उन बेड़ियों से आजाद करा पाना बेहद कठिन है, जिसकी वे इज्जत करते हैं। वॉल्तेयर को सबसे ज्यादा उनके इस वक्तव्य के लिए उद्धृत किया जाता है, हो सकता है मैं आपकी कही बातों से सहमत न रहूं, मगर मैं जीवन भर आपकी इस असहमति का सम्मान करुंगा।

1814 प्र्यामुखिनो, रूस में मिखाइल बाकुनिन (मिखाइल अलेक्जेंड्रोविच बाकुनिन) का निधन हुआ। मिखाइल बाकुनिन रूसी क्रांतिकारी अराजकतावादी और राजनीतिक दार्शनिक बने। मिखाइल बाकुनिन क्रांतिकारी समाजवादी, सामाजिक अराजकतावादी, समष्टिवादी अराजकतावादी विचारधाराओं के एक प्रमुख व्यक्ति रहे। मिखाइल बाकुनिन ने कार्ल मार्क्स की आलोचना की। बाकुनिन को अपने समाजवादी अराजकतावादी विचारों के लिए यूरोप में खूब सराहना मिली। मिखाइल बाकुनिन का एक उद्धरण, ईश्वर का विचार, मानवीय विवेक और न्याय के परित्याग का ही पर्याय है, यह मानवीय स्वतंत्रता का सबसे निर्णायक निषेध है, और अनिवार्य रूप से, सिद्धांत और व्यवहार, दोनों ही स्तरों पर, मानवजाति को दासता की ओर धकेल देता है।

1815 ईस्ट इंडियामैन अर्निस्टन जहाज (वर्तमान दक्षिण अफ्रीका) केप अगुलहास के पास वेनहुइस्क्रांस में आए तूफान के दौरान तबाह हो गया, जिसमें 372 लोगों की जान चली गई। अर्निस्टन एक ईस्ट इंडियामैन था जिसने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी (ईआईसी) के लिए आठ यात्राएँ कीं। उसमें सवार केवल छह लोग ही बच पाए थे। अर्निस्टन को सैन्य जहाज के रूप में किराए पर लिया गया था और वह कैंडियन युद्धों से घायल सैनिकों को वापस लाने के लिए सीलोन से इंग्लैंड की यात्रा पर जा रहा था।

1826 भारत में पत्रकारिता दिवस 30 मई को मनाया जाता है। यह भारत के पहले हिंदी के अखबार के निकलने से संबंधित है। हालांकि अखबार इससे पहले भी छप रहे थे। जनवरी 1780 में इंग्लैंड से आए अंग्रेज जेम्स आगस्टस हिकी ने पहला भारतीय अखबार बंगाल गजट प्रकाशित किया था। यह अंग्रेज अफसरों की काली करतूतों को उजागर करता था। ब्रिटिश अंग्रेज सरकार ने हिकी को भी बहुत प्रताड़ित किया। ये भारत के साथ ही एशियाई उपमहाद्वीप का किसी भी भाषा का पहला समाचार पत्र था। 30 मई 1826 को हिंदी भाषा का पहला समाचार पत्र उदंत मार्तंड (यानी उगता सूरज) कलकत्ता से एक साप्ताहिक पत्र के रूप में शुरू हुआ था। 8 पेज का ये अखबार हर मंगलवार को निकलता था। कानपुर में जन्मे और पेशे से वकील पंडित जुगल किशोर शुक्ल इसके संपादक थे। उदंत मार्तंड ईस्ट इंडिया कंपनी की दमनकारी नीतियों के खिलाफ मुखर होकर लिखता था। इस वजह से अखबार कंपनी सरकार की आंखों में खटकने लगा और सरकार ने अखबार के प्रकाशन में कानूनी अड़ंगे लगाना शुरू कर दिए। कंपनी सरकार ने मिशनरियों के पत्र को तो डाक वगैरह की सुविधा दे रखी थी, लेकिन उदंत मार्तंड को यह सुविधा नहीं मिली। तमाम आर्थिक और कानूनी उल्झनों के बाद 19 दिसंबर 1827 को केवल 19 महीनों के बाद ही अखबार को बंद करना पड़ा। आज 2023 में भारत में मेनस्ट्रीम मीडिया का 99 प्रतिशत हिस्सा सत्ता का गुलाम है, उसके फासीवादी एजेंडे का घोर समर्थक और वाहक और है। सत्ता, व्यवस्था से असहमति रखने वाले पत्रकारों, लेखकों, आलोचकों, स्वतंत्र विचारकों को तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है। प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत 157वें स्थान पर है, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भी खराब हालत में। मोदी राज के करीब 10 सालों में अभिव्यक्ति और प्रेस की आजादी को काफी हद तक खत्म किया गया है।

1842 जॉन फ्रांसिस ने रानी विक्टोरिया की हत्या का प्रयास किया जब वह प्रिंस अल्बर्ट के साथ लंदन में कॉन्स्टिट्यूशन हिल से नीचे जा रही थीं।

1873 (3 रबी अल-थानी 1290 एएच) रंगपुर, बंगाल प्रेसीडेंसी में 19वीं सदी के प्रमुख भारतीय मुस्लिम समाज सुधारक और ताइयुनी आंदोलन के संस्थापक करामत अली जौनपुरी (जन्म 12 जून 1800) का निधन हुआ।

1883 न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज पर भगदड़ में 12 लोगों की मौत हुई। भगदड़ की वजह ब्रिज टूटने की अफवाह थी।

1867 उत्तर प्रदेश के देवबंद में मुस्लिमों के एक धड़े के धर्मगुरु द्वारा इस्लामिक धार्मिक निकाय दार-उल-उलूम की स्थापना की गई। आपको आमतौर पर दो में से कोई एक मुस्लिम मिलेंगे देवबंदी या बरेलवी। मुहम्मद कासिम नानोटवी ने दारुल उलूम की स्थापना की। वह एक इस्लामी विद्वान थे और उत्कृष्टता के केंद्र की स्थापना के लिए जिम्मेदार मुख्य व्यक्ति जहां इस्लाम की सच्ची शिक्षा दी जाती है। दारुल उलूम एक अरबी शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ है ज्ञान का घर।

1889 पेरिस फैशन शो में फ्रांस की हर्मिनी केडल ने आधुनिक ब्रा पेश की। इसके पहले महिलाएं कोर्सेट पहनती थीं। कोर्सेट में नरम लकड़ी के टुकड़े का इस्तेमाल किया जाता था, जिसे पीछे कमर पर कई सारी डोरियों से बांधा जाता था। केडल ने कोर्सेट को दो पीस में बांट दिया और इस तरह मॉडर्न ब्रा की शुरुआत हुई। 1914 में न्यूयॉर्क की मेरी फेल्पस ने 2 रुमाल और 1 रिबन की मदद से ब्रा बनाई। उन्होंने इसका पेटेंट भी हासिल किया और इसे बैकलेस ब्रा कहा गया। ये हल्की, नरम और ज्यादा आरामदायक थी। उसके बाद जरूरतों के मुताबिक ब्रा में कई बदलाव होते गए।

1896 इतिहास की पहली सड़क दुर्घटना, न्यूयॉर्क के हेनरी वेल्स की कार गाड़ी बेकाबू होकर और सामने से आ रही एबलिंग थॉमस की साइकिल से जा टकराई। इस टक्कर से थॉमस का पैर फ्रैक्चर हो गया।

1918 टेरीजोकी, फिनलैंड में रूसी क्रांतिकारी, दार्शनिक और मार्क्सवादी सिद्धांतकार। रूसी मार्क्सवाद के जनक जॉर्जी प्लेखानोव (जॉर्जी वैलेंटिनोविच प्लेखानोव जन्म 11 दिसंबर 1856 गुडालोव्का, तांबोव गवर्नरेट, रूसी साम्राज्य) का निधन हुआ। प्लेखानोव व्लादिमीर लेनिन सहित रूसी मार्क्सवादियों के बीच अत्यधिक प्रभावशाली व्यक्ति थे।

1919 जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में रबींद्रनाथ टैगोर ने ब्रिटिश सरकार द्वारा दी गई नाइटहुड की उपाधि लौटा दी।

1920 ब्रिटिश भारत में प्रमुख बंगाली लेखक और समाज सुधारक मिर्जा मुहम्मद यूसुफ अली का निधन हुआ।

1922 अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को समर्पित लिंकन स्मारक डिस्ट्रिक्ट आॅफ कोलंबिया वॉशिंगटन (डीसी) में लोकार्पित किया गया। अमेरिका से गुलामी खत्म करने से खफा लोगों मंे से एक जॉन वाइक्स बूथ ने रात में एक थिएटर में नाटक देख रहे लिंकन को 14 अप्रैल 1865 को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

1925 चीन के शंघाई में ब्रिटिश पुलिस ने काम की बेहतर स्थितियों की मांग कर रहे 12 श्रमिकों की गोली मार कर हत्या कर दी जिससे चीन में राष्ट्रव्यापी हड़ताल और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

1935 मैमनसिंह, बांग्लादेश में देबू चौधरी (देवव्रत चैधरी) का जन्म हुआ। देबू चौधरी प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ, सितार वादक और शिक्षक बने। उन्हें पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। देबू चौधरीे छह पुस्तकों के लेखक, आठ नए रागों और अनेक संगीत रचनाओं के रचयिता भी बने।

1955 भारत में कर्मचारी संगठन या ट्रेड यूनियन आंदोलन के जन्मदाता एनएम जोशी (नारायण मल्हार जोशी, जन्म 5 जून 1879) का निधन हुआ। उन्होंने 1920 में अखिल भारतीय ट्रेड युनियन कांग्रेस की स्थाना की और 1929 तक उसके सचिव रहे। कांग्रेस में साम्यवादियों के प्रभाव के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़कर ट्रेड यूनियन परिसंघ नामक एक नया संगठन बनाया था। एनएम जोशी केंद्रीय विधानसभा, दिल्ली के निर्वाचित सदस्य भी रहे। इसी दिन 1955 में जाने माने फिल्म अभिनेता, हास्य कलाकार, फिल्म निर्माता, भाजपा के राज्यसभा सदस्य परेश रावल का जन्म बंबई में हुआ।

1968 सेंट-जीन-डी-लूज, फ्रांस में जकारियास मौसावी का जन्म हुआ। मौसावी उग्रवादी संगठन अल-कायदा का फ्रांसीसी सदस्य, 9/11 हमलों के हिस्से के रूप में अमेरिका के नागरिकों को मारने की साजिश रचने के लिए अमेरिकी संघीय अदालत में दोषी ठहराया। वह फ्लोरेंस, कोलोराडो में संघीय एडीएक्स सुपरमैक्स जेल में पैरोल की सुविधा के बिना आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। मौसावी 11 सितंबर के हमलों में अमेरिकी अदालत में दोषी ठहराए जाने वाला एकमात्र व्यक्ति है। न्यूयॉर्क शहर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की इमारत 11 सितंबर 2001 को दो हवाई जहाज टकराकर ध्वस्त कर दी गई थी। विमानों और इमारत में सैकड़ों लो मारे गये थे।

1981 बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके 8 सहयोगियों की हत्या उन्हीं के सैनिकों ने कर दी। इसके बाद देश में आपातकाल लगा दिया गया।

1985 बोल्ड बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री और मॉडल जेनिफर विंगेट का जन्म बंबई में और जानी मानी बोल्ड फिल्म अभिनेत्री तथा मॉडल कीर्ति कुल्हरी का झुंझुनू, राजस्थान में जन्म हुआ।

1987 गोवा को राज्य का दर्जा मिला। गोवा भारत का 26वां राज्य बना।

1989 कांग्रेस के प्रमुख नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वीर बहादुर सिंह (जन्म 18 फरवरी 1935, गोरखपुर) का निधन हुआ। 1989 में इसी दिन तियानमेन छात्र प्रदर्शनकारियों ने तियानमेन स्क्वायर में 10 मीटर ऊंची लोकतंत्र की देवी प्रतिमा का अनावरण किया गया।

1996 तिब्बत के 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया। 1996 में इसी दिन त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री बासदेव पांडे ने घोषणा की कि 30 मई को भारतीय आगमन दिवस के रूप में जाना जाएगा। 1990 के दशक में, सनातन धर्म महा सभा ने भारतीय आगमन दिवस समारोहों का विस्तार किया और मई माह को भारतीय विरासत माह का नाम दिया, जिसका समापन भारतीय आगमन दिवस को होता है। 1869-70 में भारी संख्या में भारत के बिहार आदि से हजारों की संख्या में भारतीय मजदूर एक बाद एक कई जहाजों के जरिये त्रिनिदाद और टोबैगो, फिजी, मॉरीशस, सुमात्रा, जावा, बाली, गुयाना आदि देशों में ले जाए गए और उनसे गुलामों की तरह अमानवीय तरीकों से काम करवाया गया। उक्त देशों सहित कई अन्य देश भारतीय मजदूरों के श्रम से विकसित हुए।

1998 पाकिस्तान ने एक और यानी छठा परमाणु परीक्षण किया। इसी दिन अफगानिस्तान में आए बहुत विनाशकारी भूकंप से 5000 से अधिक लोग मरे।

2000 सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि रामविलास शर्मा (जन्म 10 अक्टूबर 1912 उन्नाव) का निधन हुआ।

2003 नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेंद्र बहादुर चंद ने इस्तीफा दिया। 2003 में इसी दिन डेपायिन नरसंहार में बर्मा में सरकार प्रायोजित भीड़ ने नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी से जुड़े कम से कम 70 लोगों की हत्या कर दी गई। आंग सान सू की घटनास्थल से भाग गईं, लेकिन जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

2004 सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त हुआ, लेकिन दो भारतीयों सहित 22 की हत्या कर दी गई।

2007 अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत किए गये।

2008 अफगानिस्तान में एक जिले पर तालिबान ने कब्जा किया। 2008 में इसी दिन सुजाना मेटल प्रोडक्ट लि. ने विशाखापट्टनम में 180 करोड़ रुपये की लागत से तीन स्टील इकाईयों का अधिग्रहण किया।

2011 न्यूयॉर्क शहर में रोजलिन सुस्मान यालो का निधन हुआ। रोजलिन सुस्मान यालो जानी मानी अमेरिकी चिकित्सा भौतिक विज्ञानी और रेडियोइम्यूनोसे तकनीक के विकास के लिए 1977 के फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार की सह-विजेता (रोजर गुइलेमिन और एंड्रयू स्काली के साथ) थीं।

2012 भारत के विश्वनाथन आनंद पांचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने। इसी दिन लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर को सियरा लिओन के गृह युद्ध में किए गए अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए दोषी ठहराते हुए 50 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई।

2013 बंगाली फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष (जन्म 31 अगस्त 1963, कोलकाता) का निधन हुआ। 2013 में इसी दिन नाइजीरिया ने समलैंगिक विवाह को प्रतिबंधित करने वाला कानून पारित किया।

2015 इंग्लिश बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

2019 नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

2020 क्रू ड्रैगन डेमो-2 कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ। 2011 के बाद से संयुक्त राज्य अमेरिका से लॉन्च होने वाला पहला चालक दल वाला अंतरिक्ष यान बन गया और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए पहली वाणिज्यिक उड़ान थी।

2024 डोनाल्ड ट्रंप को न्यूयॉर्क में उनके व्यापारिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का दोषी ठहराया गया, यह पहली बार था जब संयुक्त राज्य अमेरिका के किसी पूर्व राष्ट्रपति को आपराधिक मामले में दोषी पाया गया है। 2024 में इसी दिन जेनेविएव डी गेलार्ड नामक प्रसिद्ध फ्रांसीसी नर्स और ड्रू गॉर्डन नामक प्रसिद्ध अमेरिकी पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी का निधन हुआ। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यह घोषणा की है कि महासचिव गुटेरेस गुरुवार को राधिका सेन को 2023 मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड प्रदान करेंगे। इसे संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षकों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह पुरस्कार साल 2000 के सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को बढ़ावा देने में एक पीसकीपर के प्रयासों को मान्यता देता है, जो महिलाओं और लड़कियों को संघर्ष वाले इलाकों में यौन हिंसा से बचाने का प्रयास करता है।

2025 प्रसिद्ध फ्रांसीसी जैव-रसायनज्ञ और एंडोक्राइनोलॉजिस्ट एटियेन-एमिल बोलियू, लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेत्री वैलेरी महाफी, जाने माने अमेरिकी राजनेता जॉन ई. थ्रैशर एवं प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका लोरेटा स्विट का निधन हुआ।

2026 अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को सुलझाने के लिए सीधी कूटनीतिक बातचीत पेंटागन में शुरू हुई बताई जाती है लेकिन ईरान की ओर से इस बावत कुछ नहीं कहा गया है। इस्राइल लगातार ईरान और अमेरिका के बीच समझौता होने में बाधा डाल रहा है। पेंटागन में आपातकालीन बातचीत के बावजूद इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में अपना हमला जारी रखा। रूस की ओर से कीव को भारी बमबारी का सामना करना पड़ा, जिसमें चेर्नोबिल आपदा संग्रहालय पर भी हमले शामिल थे। इसके अलावा यूक्रेन पर रात भर चले हमले के दौरान एक रूसी ड्रोन भटककर रोमानिया की सीमा में घुस गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे एक छत को नुकसान पहुंचा। जिससे नाटो आगबबूला हो गया। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने सिंगापुर सुरक्षा शिखर सम्मेलन में बोलते हुए घोषणा की कि अमीर देशों की रक्षा के लिए अमेरिका द्वारा सब्सिडी देने का दौर अब खत्म हो चुका है। गुजरात टाइटन्स ने एक रोमांचक सप्ताहांत में हुए मैच में जीत हासिल करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में जगह बना ली है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो और युगांडा में तेजी से फैल रहे इबोला महामारी से निपटने के लिए अपने रोकथाम और सहायता प्रयासों को जारी रखा। पर्यवेक्षकों ने साल के सबसे छोटे पूर्णिमा के चांद को देखा, एक दूर स्थित, चमकता हुआ माइक्रो-ब्लू मून, जो चमकीले तारे एंटारेस के पास दिखाई दिया।

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#InternationalHugYourCatDay #Goa #GuruArjanDev #ChristopherMarlowe #Voltaire #WorldHistoryof30May #JenniferWinget #GeorgyPlekhanov #DarulUloom #UdantMartand #JoanofArc #JournalismDay #Patrakaritadivas #RosalynSussmanYalow #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #MarcoRubio #CockroachJantaParty #AbhijeetDipke #PeteHegseth #Adobe #AntónioGuterres

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ