Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

29 मई का विश्व इतिहास: भारत एवं दुनिया में 1700 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन तिथियों की जानकारी World History of 29 May

अगर औरतें अपने मौजूदा हकों से ज्यादा हक चाहती हैं, तो वे उन्हें बस ले क्यों नहीं लेतीं, बजाय इसके कि वे उनके बारे में सिर्फ बातें करती रहें। -सोजर्नर ट्रुथ




363 ईस्वी में 29 मई को रोमन सम्राट जूलियन ने सासानी राजधानी की दीवारों के पास सीटेसिफॉन की लड़ाई में सासानी सेना को हराया किंतु शहर पर कब्जा करने में असमर्थ रहा।

526 ईस्वी में 29 मई को एंटिओक (उत्तरी सीरिया, आधुनिक अंताक्या, तुर्की) में एक विनाशकारी भूकंप आया, जिसमें पैट्रिआर्क (शासक) यूफ्रेसियस सहित हजारों लोग मारे गए।

757 ईस्वी में 29 मई को सेंट पॉल प्रथम ने कैथोलिक पोप के रुप में अपना कार्यकाल शुरु किया।

1040 ईस्वी में 29 मई को सेग्नेले (योन), फ्रांस में फ्रांसीसी कुलीन, नेवर्स के काउंट और ऑक्सरे के काउंट रेनॉल्ड प्रथम का निधन हुआ।

1108 ईस्वी में 29 मई को उक्लेस युद्ध में तमीम इब्न यूसुफ की कमान के नेतृत्व में अल्मोराविद सैनिकों ने प्रिंस सांचो अल्फोंसेज के कैस्टिले और लियोन की गठबंधन सेनाओं को हराया।

1167 मोंटे पोर्जियो युद्ध में पोप अलेक्जेंडर तृतीय की समर्थक रोमन सेना को बुच के क्रिश्चियन और डसेल के रेनाल्ड ने हराया।

1176 लेग्नानो के युद्ध (लोम्बार्डी, इटली) में लोम्बार्ड लीग ने सम्राट फ्रेडरिक प्रथम को पराजित किया।

1233 चीन में मंगोल-जिन युद्ध में मंगोल लड़ाकों ने सफल घेराबंदी कर कैफेंग में प्रवेश किया और जिन राजवंश की राजधानी में भारी लूटपाट, तोड़-फोड़ शुरू की।

1328 फिलिप छठे को फ्रांस का राजा बनाया गया।

1416 गैलीपोली युद्ध में पिएत्रो लोरेडन के नेतृत्व में वेनेटियन ने तुर्की क्षेत्र के गैलीपोली के पास एक बहुत बड़े ओटोमन बेड़े को हराया।

1453 रोमनों ने कॉन्स्टेंटिनोपल पर कब्जा कर बीजेंटाइनन साम्राज्य का अंत किया।

1328 फिलिप पंचम को फ्रांस का राजा नियुक्त किया गया। फिलिप पंचम को भाग्यशाली और वालोइस कहा गया। उत्तराधिकार विवादास्पद रहने से फिलिप के शासन का प्रभुत्व था।

1500 दक्षिण अटलांटिक महासागर, केप ऑफ गुड होप के पास विश्व विख्यात पुर्तगाली नाविक, यात्री और खोजकर्ता बार्टोलोमू डियास का निधन हो गया। 1488 में बार्टोलोमू डियास अफ्रीका के दक्षिणी सिरे का चक्कर लगाने वाले पहले यूरोपीय नाविक बने थे। खोजों ने यूरोप और एशिया के बीच समुद्री मार्ग को प्रभावी ढंग से स्थापित और वर्णित किया।

1630 चार्ल्स द्वितीय का जन्म सेंट जेम्स पैलेस, लंदन में हुआ। चार्ल्स द्वितीय इंग्लैंड, स्काॅटलैंड और आयरलैंड के 1660 से 1685 तक राजा रहे।

1658 मुगल शासक मुहिउद्दीन मोहम्मद औरंगजेब ने सामूगढ़ की लड़ाई में अपने बड़े भाई दारा शिकोह को हराया और दिल्ली के शाही तख्त पर कब्जा किया।

1677 मध्य वृक्षारोपण संधि के तहत वर्जीनिया में विदेशी उपनिवेशवादियों और स्थानीय मूल निवासियों के बीच शांति संधि हुई, इसके तहत उन लोगों को गारंटी प्रदान की गई जो सहायक जनजाति के रूप में हस्ताक्षरित थे, मतलब कि वे अपने मातृभूमि प्रदेशों, शिकार और मछली पकड़ने और हथियार रखने के अधिकारी, बशर्ते वे आज्ञाकारिता और अधीनता स्वीकारें।

1724 पोप बेनेडिक्ट 13वें (जन्म पिएत्रो फ्रांसेस्को ओरसिनी, बाद में विन्सेन्जो मारिया ओरसिनी, जन्म 2 फरवरी 1649, ग्राविना इन पुगलिया, इटली) को, 29 मई 1724 पोप नियुक्त किया गया। पोप बेनेडिक्ट 13वें 21 फरवरी 1730 में अपनी मृत्यु तक कैथोलिक चर्च के प्रमुख और पोप राज्यों के शासक रहे। डोमिनिकन भिक्षु होने के कारण ओरसिनी ने पोप प्रशासन के बजाय बिशप के रूप में अपनी धार्मिक जिम्मेदारियों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया।

1727 पीटर द्वितीय ग्यारह साल की आयु में रूस का जार (शासक) बना।

1733 कनाडा के क्यूबेक सिटी में न्यू फ्रांस के बसने वालों के मूल निवासियों को गुलाम बनाने के अधिकार को सही ठहराया गया। अर्थात विदेशी आक्रांता मूल निवासियों को गुलाम बनाकर उनके मालिक बन गए।

1780 ब्रिटेन का जहां-जहां कब्जा रहा वहां उसने भयंकर क्रूरताएं कीं। अमेरिकी क्रांति युद्ध में वैक्सहॉज नरसंहार में, कॉन्टिनेंटल सेना द्वारा अपने हथियार डाल देने के बाद भी ब्रिटिश सेना ने हमले जारी रखे, जिसमें 113 सैनिक (स्वतंत्रता सेनानी) मार डाले गए और शेष 53 सैनिक गंभीर रूप से घायल कर दिए।

1790 रोड आइलैंड ने संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान की पुष्टि की और ऐसा करने वाला 13 मूल राज्यों में से अंतिम राज्य बन गया। रोड आइलैंड उत्तरपूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में एक राज्य है। इसकी सीमा पश्चिम में कनेक्टीकट, उत्तर और पूर्व में मैसाचुसेट्स, दक्षिण में रोड आइलैंड साउंड और ब्लॉक आइलैंड साउंड के जरिये अटलांटिक महासागर से लगती है। लॉन्ग आइलैंड के पूर्व में न्यूयॉर्क के साथ एक छोटी समुद्री सीमा भी संबद्ध है।

1798 यूनाइटेड आयरिशमेन विद्रोह के दौरान आयरलैंड के काउंटी किल्डारे में ब्रिटिश सेना ने 300 से 500 यूनाइटेड आयरिशमेन को विद्रोही करार देकर उनकी हत्या कर दी।

1807 मुस्तफा चतुर्थ ओटोमन साम्राज्य के सुल्तान और इस्लाम के खलीफा बने।

1814 फ्रांसीसी शासक नेपोलियन बोनापार्ट की पहली पत्नी फ्रांसीसी महारानी जोसेफिन डी ब्यूहारनेस का निधन हुआ।

1851 सोजर्नर ट्रुथ ने अपना प्रसिद्ध भाषण क्या मैं एक महिला नहीं हूँ? अक्रोन, ओहियो में महिला अधिकार सम्मेलन में दिया। सोजर्नर ट्रुथ न्यूयॉर्क राज्य में गुलामी में पैदा हुई थी। 1827 में अपनी स्वतंत्रता प्राप्त करने के कुछ समय बाद वह एक प्रसिद्ध गुलामी-विरोधी वक्ता बन गईं। मूल रूप से इस भाषण का कोई शीर्षक नहीं था। इसकी खूब चर्चा हुई और यह महिला अधिकारों के लिए अहम साबित हुआ।

1865 ब्रिटिश शासित भारत में प्रमुख पत्रकार हुए रामानंद चटर्जी का जन्म हुआ।

1874 बीसवीं सदी के प्रसिद्ध, बहुप्रतिष्ठित ब्रिटिश लेखक, आलोचक, दार्शनिक, क्रिस्चियन अपोलोजिस्ट गिल्बर्ट कीथ चेस्टर्टन का जन्म केंसिंगटन, लंदन में हुआ। 

1886 अटलांटा, जॉर्जिया के फार्मासिस्ट जॉन पेम्बर्टन ने कोका-कोला के लिए अपना पहला विज्ञापन अटलांटा से छपने वाले अखबार अटलांटा जर्नल 29 मई के अंक में छपवाया। जॉन स्टिथ पेम्बर्टन (जन्म 8 जुलाई, 1831 निधन 16 अगस्त, 1888) प्रसिद्ध अमेरिकी फार्मासिस्ट और कॉन्फेडरेट स्टेट्स आर्मी दिग्गज थे, जिन्हें कोका-कोला के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है। 8 मई 1886 को उन्होंने एक पेय का प्रारंभिक संस्करण विकसित किया जो बाद में कोका-कोला बन गया, लेकिन 1888 में अपनी मृत्यु से कुछ समय पहले उन्होंने इस पेय के अधिकार बेच दिए। अटलांटा जर्नल-कॉन्स्टिट्यूशन अटलांटा, जॉर्जिया के महानगरीय क्षेत्र में स्थित एक अमेरिकी दैनिक समाचार पत्र है। यह कॉक्स एंटरप्राइजेज का प्रमुख प्रकाशन है।

1906 टेरेंस हैनबरी टिम का जन्म बंबई में हुआ। टेरेंस हैनबरी टिम विश्व प्रसिद्ध लेखक और उपन्यासकार बने और टीएच व्हाइट के नाम से जाने गए। 29 मई 1906 को भारत के प्रमुख लेखक, निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का जन्म हुआ।

1913 रूसी संगीतकार इगोर स्ट्राविंस्की के बैले स्कोर द राइट ऑफ स्प्रिंग का पहला प्रदर्शन फ्रांस के पेरिस में हुआ, जिसके कारण वहाँ दंगे भड़क उठे। मंच प्रदर्शन के लिए तैयार द राइट ऑफ स्प्रिंग में पात्रों और घटनाओं के साथ विशिष्ट संगीत के अंश भी शामिल थे, इसे आज भी 20वीं सदी की सबसे प्रभावशाली संगीत रचनाओं में से एक माना जाता है।

1917 ब्रुकलिन, मेसाच्युसेटस में जॉन फिटजेराल्ड कैनेडी का जन्म हुआ। जॉन एफ. केनेडी 20 जनवरी 1961 को अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति बने।

1919 प्रिकमर्ग गणराज्य हंगरी से आजाद हुआ।

1922 इक्वाडोर को स्वतंत्रता मिली और इसी दिन ब्रिटिश लिबरल सांसद होरटियो बाॅटोमली को धोखाधड़ी करने के जुर्म में 7 साल के लिए नजरबंद कर दिया गया।

1933 प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और संगठनकर्ता लोकराम नयनराम शर्मा का निधन हुआ।

1933 महात्मा गांधी ने अस्पृष्यता के खिलाफ शुरु किया गया अपना 21 दिन का उपवास समाप्त किया। वह दलितों या समुदाय के निम्न जाति के लोगों के अधिकारों के लिए लड़ रहे थे, जिन्हें अछूत माना जाता था और उन्हें पवित्र स्थानों में प्रवेश करने से पुराने जमाने से रोका गया था। सदियो से अधिकारविहीन रखे गये अछूतों के लिए महात्मा गांधी ने सम्मान स्वरूप हरिजन शब्द गढ़ा।

1947 भारतीय मानक संस्थान यानी इंडियन स्टैंडर्ड इंस्टीट्यूट आईएसआई की स्थापना की गई।

1953 न्यूजीलैंड के पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग और एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में काबयाबी हासिल की.

1954 प्रख्यात हिंदी कवि मदन कश्यप का जन्म हुआ। इसी दिन फिल्म, टेलीविजन और थिएटर कलाकार पंकज कपूर का जन्म लुधियाना, पंजाब में हुआ।

1958 सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में प्रसिद्ध स्पेनिश कवि एवं लेखक जुआन रामोन जिमेनेज मंटेकोन (जन्म 23 दिसंबर 1881) का निधन हुआ। उनका जन्म 23 दिसंबर 1881 को हुआ था। उनकी गीतात्मक कविता के लिए 1956 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला था, जिसे स्पेनिश भाषा में उच्च भावना और कलात्मक शुद्धता का बड़ा उदाहरण माना गया।

1959 विश्व विख्यात फ्रांसीसी राजनेता चार्ल्स दि गाल फ्रांस के राष्ट्रपति बने।

1961 विख्यात अमेरिकी गायिका, गीत लेखिका, संगीतज्ञ, सामाजिक कार्यकत्री मेलिसा एथरिज का जन्म लीवेनवर्थ, कंसास, अमेरिका में हुआ।

1964 अरब लीग ने पूर्वी यरुशलम में फिलिस्तीनी मुद्दे पर चर्चा के लिए बैठक की, जिससे फिलिस्तीन मुक्ति संगठन (पीएलओ) का गठन हुआ। इसी दिन 1964 में जनवरी में हुए तख्तापलट में अपने प्रतिद्वंद्वी जनरलों को सत्ता से हटाने के बाद दक्षिण वियतनामी नेता न्गुयेन खान ने उन पर शिथिल नैतिकता का आरोप लगाकर उन्हें दोषी ठहराया।

1968 भारत के विख्यात पहलवान दारा सिंह रंधावा ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

1970 साम्यवादी देश सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1972 प्रख्यात भारतीय रंगकर्मी और भारतीय सिनेमा कीे प्रमुख हस्ती, पद्मभूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त, राज्य सभा सांसद बंबई में पृथ्वी थिएटर के संस्थापक पृथ्वी राजकपूर (जन्म 3 नवंबर 1906 समुंद्री, पाकिस्तान) का निधन हुआ।

1977 भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री सुनीति कुमार चटर्जी का निधन हुआ।

1979 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री तथा श्वेता गुलाटी का जन्म बंबई में हुआ।

1980 लोकप्रिय तमिल, तेलुगू और कन्नड़ की फिल्मों की गायिका ऊषा का जन्म तेलंगाना के नालगोंडा जिले के नागार्जुन सागर विधान सभा क्षेत्र में हुआ।

1984 धर्मिंदर धर मान का जन्म हुआ। धर्मिंदर धर मान प्रसिद्ध और बदनाम अमेरिकी उद्यमी, फिल्म निर्माता और यूट्यूबर हैं। वे अपनी वीडियो प्रोडक्शन कंपनी धर मान स्टूडियो के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं, जो यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए लघु फिल्में बनाते है। ये फिल्में युवा दर्शकों को लक्षित करती हैं और आम तौर पर ऐसी घटनाओं को दिखाती हैं जो प्रतिपक्षी को नैतिक सबक सिखाती हैं। 2010 में मान और स्टॉकब्रोकर डेरेक पीटरसन ने वीग्रो स्टोर की स्थापना की, जो मेडिकल मारिजुआना उगाने के लिए हाइड्रोपोनिक्स बेचता था। दो साल बाद व्यापारिक साझेदारों के बीच मुकदमों के कारण वीग्रो को बंद कर दिया गया। 2013 में धर मान को अपनी रियल एस्टेट कंपनी मैनएज प्रॉपर्टीज के जरिये कैलिफोर्निया के ओकलैंड शहर को धोखा देने का दोषी ठहराया गया।

1985 यूरोपीय फुटबॉल कप के एक मैच के दौरान दो टीम प्रशंसक समूहों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई और अनेक लोग घायल हो गये।

1987 जनता पार्टी शासन (1977) की सरकार के आखिरी समय में अल्प समय के लिए भारत के प्रधानमंत्री रहे प्रमुख राजनेता चौधरी चरण सिंह (जन्म 23 दिसंबर 1902) का निधन हुआ। इसी दिन 1987 में जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री और माॅडल अनुप्रिया गोयनका का जन्म कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ।

1988 अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन सोवियत संघ की अपनी पहली यात्रा के दौरान सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचोव के साथ शिखर सम्मेलन के लिए मॉस्को पहुँचे। 1988 में इसी दिन जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल सुरभि ज्योति का जालंधर में जन्म हुआ। इसी दिन 1988 में जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल सिमरन कौर हुंदल का जन्म हुआ। इसी दिन पाकिस्तान के सैन्य शासक, राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया।

1990 यूरोपीय बैंक पुनर्निर्माण और विकास ईबीआरडी की स्थापना हुई। इसी दिन दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में आए विनाशकारी भीषण भूकंप में सैकड़ों लोगों की जान गई और भारी नुकसान हुआ। इसी दिन बोरिस येल्तसिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

1996 बेंजामिन नेतन्याहू इजराइल के प्रधानमंत्री बने।

1999 अंतरिक्ष यान डिस्कवरी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से जुड़ा, डिस्कवरी यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

1999 नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित हुई।

2002 अंतरिक्ष खोजी यान मार्स ओडिसी को मंगल ग्रह पर बड़ी मात्रा में बर्फ जमा होने के संकेत मिले। मार्स ओडिसी एक रोबोटिक अंतरिक्ष यान है जो मंगल ग्रह की परिक्रमा कर रहा है। इस परियोजना को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने विकसित किया और लॉकहीड मार्टिन को अनुबंधित किया गया था। इसका मिशन अतीत या वर्तमान में पानी और बर्फ के सबूतों का पता लगाने के लिए स्पेक्ट्रोमीटर और एक थर्मल इमेजर का उपयोग करना है, ग्रह के भूविज्ञान और विकिरण पर्यावरण का अध्ययन करना है। इसी दिन 2002 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस मनाया गया। 29 मई 2010 को तीन भारतीय सैनिकों संजय कुमार, विजय सुभाष और बलजीत सिंह को मरणोपरांत डैग हमर्सकोल्ड मेडल सम्मान प्रदान किया गया। ये तीनों दक्षिणी सूडान और कांगो में संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों के रूप में लड़ते हुए मारे गये थे। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दल में शामिल लोगों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने हेतु है।

2003 ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए बसरा पहुँचे। मार्च 2003 में अमेरिका के नेतृत्व में ब्रिटेन और कुछ अन्य देशों की फौजों ने इराक में जबरदस्त तबाही मचाई थी।

2005 फ्रांस ने राष्ट्रीय जनमत संग्रह में यूरोपीय संघ के संविधान को अस्वीकार कर दिया। 2005 में पहली बार वैश्विक स्तर पर 29 मई को विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसका मकसद है, लोगों को पाचन तंत्र के महत्व के बारे में बताना। शरीर में पाचन संबंधी समस्या, इसके रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी संगठन द्वारा इस दिन को बढ़ावा दिया गया था। विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी संगठन ने 31 मई, 2004 को निर्णय लिया कि आगे चलकर इस दिन को विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस के रूप में जाना जाएगा। पहली बार विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस 29 मई 2005 को मनाया गया।

2006 भारत के चेन्नई में डोमराजू गुकेश का जन्म हुआ। डोमराजू गुकेश प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी हैं और विश्व शतरंज चैंपियन बन चुके हैं।

2008 भारतीय जनता पार्टी के नेता वीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद शपथ ली। दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल विषयक समझौता किया। नेपाल सरकार ने राजतंत्र का अंत कर गणतंत्र की घोषणा करते हुए शाही महलों समेत देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को मान्यता दी।

2007 जापान की रियो मोरी को मिस यूनिवर्स चुना गया।

2010 भारत और अमेरिका के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 अनुबंध छोड़ दिए गए और परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने चीन के हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन व्हाइट हार्स अर्थात श्वेताश्व मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित बौद्ध मंदिर को लोकार्पित किया। भारत द्वारा बनाये गये इस मंदिर पर करीब 18 करोड़ रुपये की लागत लगी। इसके निर्माण में तीन वर्ष लगे।

2012 उत्तरी इटली में बोलोग्ना के निकट 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 24 लोग मारे गये।

2015 भारत के दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भीषण गर्मी के प्रकोप से 1800 से अधिक लोगों की मौत हुई और हजारों लोग बीमार हुए। 2015 में इसी दिन लोअर मैनहैटन, न्यूयॉर्क शहर में वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर फ्रीडम टावर स्थित वन वर्ल्ड ऑब्जर्वेटरी को खोल दिया गया।

2018 तमिलनाडु सरकार ने पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए हो रहे नुकसान के कारण, लंबे आंदोलन और कई आंदोलनकारियों की मौत के बाद वेदांता समूह की स्टरलाईट कॉर्पोरेशन संयत्र को स्थाई रूप से बंद करने का आदेश दिया। आंदोलन के दौरान पुलिस और कंपनी के शूटरों द्वारा कई श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी दिन 2018 में पूर्व प्रधान न्यायाधीश नसीर उल मुल्क को पाकिस्तान का कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया।

2020 नोरिल्स्क में तेल रिसाव से 17,500 टन डीजल तेल पास की नदियों में फैल गया। इसी दिन 2020 में हिंदी फिल्म जगत के प्रख्यात गीतकार और लेखक योगेश का निधन हुआ। इसी दिन छत्तीसगढ़ के प्रमुख राजनेता और मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी का निधन हुआ।

2021 अमेरिका के टेनेसी में पर्सी प्रीस्ट झील में एक सेसना साइटेशन आई/एपी स्माल बिजनेस जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया जिसमें अभिनेता जो लारा और उनकी पत्नी ग्वेन शम्बलिन लारा सहित सभी छह लोगों की मौत हो गई।

2022 अमेरिकी रॉकबिली गायक-गीतकार और गिटारवादक रॉनी हॉकिंस का निधन हुआ। 2022 में इसी दिन जवाहरके, पंजाब, में प्रसिद्ध भारतीय गायक, रैपर, अभिनेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सदस्य सिद्धू मूसेवाला के नाम से सुपरिचित शुभदीप सिंह सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

2023 तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने राष्ट्रपति पद का रन-ऑफ चुनाव जीता, जिससे देश पर उनका दो दशक लंबा शासन आधिकारिक तौर पर और बढ़ गया है। युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने विवादास्पद समलैंगिकता-विरोधी विधेयक पर हस्ताक्षर करके उसे कानून का रूप दे दिया, इस कानून के तहत गंभीर समलैंगिक कृत्यों के लिए मृत्युदंड सहित कड़ी सजा का प्रावधान है। उत्तरी कोसोवो में जातीय सर्बों और नाटो शांति सैनिकों के बीच झड़पें हुईं, जिसमें दर्जनों शांति सैनिक घायल हो गए, इसके चलते सर्बिया को अपनी सेना को हाई कॉम्बैट अलर्ट (उच्च युद्ध-तैयारी) पर रखना पड़ा। दिल्ली पुलिस ने चैंपियन पहलवानों विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया को हिरासत में ले लिया और जंतर-मंतर पर उनके विरोध-प्रदर्शन स्थल को खाली करा दिया। यह कार्रवाई तब की गई जब वे नए उद्घाटन किए गए संसद भवन की ओर मार्च करने का प्रयास कर रहे थे। पहलवान कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। भाजपा नेता बृजभूषण पर महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोप हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने जीएसएलवी-एफ12 रॉकेट का उपयोग करके सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एनवीएस-01 नेविगेशन उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर को जोड़ने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, यह ट्रेन असम के गुवाहाटी को पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ती है।

2024 मोसमैन, न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया में लोकप्रिय ऑस्ट्रेलियाई डिस्क जॉकी और रेडियो प्रसारक रॉबर्ट बार्टन रोजर्स (जन्म 3 दिसंबर 1926) का निधन हुआ। उन्हें 1958 में 2यूई पर ऑस्ट्रेलिया में टॉप 40 रेडियो प्रोग्रामिंग शुरू करने के लिए अधिक सराहना मिली।

2025 अमेरिकी पुलिस अधिकारी, न्यूयॉर्क शहर के 40वें पुलिस कमिश्नर और इराकी गठबंधन अंतरिम प्राधिकरण के गृह मंत्री बर्नी केरिक (बर्नार्ड बेली केरिक, जन्म 4 सितंबर 1955 नेवार्क, न्यू जर्सी) का निधन हुआ। इजराइल के रक्षा मंत्रालय ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में 22 नई यहूदी बस्तियों के निर्माण की घोषणा की, जिसने दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींचा। एक संघीय न्यायाधीश ने एक अस्थायी रोक आदेश को बढ़ा दिया, जिससे हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर प्रतिबंध लगाने की ट्रंप प्रशासन की कोशिश रुक गई। सूडान के खार्तूम में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हैजा का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, इस क्षेत्र में अब तक 2,100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 242 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण कोरियाई नौसेना का लॉकहीड पी -3सी ओरियन गश्ती विमान पोहांग में एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एक पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें विमान में सवार चारों चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। केरल राज्य सरकार ने डूब चुके लाइबेरियाई झंडे वाले मालवाहक जहाज को पर्यावरण को होने वाले संभावित खतरों को देखते हुए राज्य-विशिष्ट आपदा घोषित कर दिया। मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बताया पिछले दो वर्षों के दौरान मध्य और उत्तरी नाइजीरिया में जिहादी समूहों और हथियारबंद गिरोहों द्वारा 10,000 से ज्यादा लोगों की हत्या की गई है।

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHungerDay #MenstrualHygieneDay #Worldhistoryof28may #BarryCommoner #PearleMaaney #ArchanaGupta #IanFleming #AmnestyInternational #ParisCommune #WASH #MHD #UNWomen #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #MarcoRubio #CockroachJantaParty #AbhijeetDipke #ShantanuraoLaxmanraoKirloskar #Adobe

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ