490 ईस्वी में 3 मई को कन्न जॉय चितम का जन्म हुआ जो 34 साल की उम्र में माया शहर-राज्य पलेनक का राजा बना।
612 ईस्वी में 3 मई को बीजान्टिन सम्राट हेराक्लियस और उनकी पहली पत्नी यूडोकिया का सबसे बड़े पुत्र कॉन्स्टेंटाइन तृतीय (हेराक्लियस कॉन्स्टेंटाइन) का जन्म हुआ। कॉन्स्टेंटाइन 641 ईस्वी में केवल तीन महीने के लिए सम्राट बना।
752 ईस्वी में 3 मई को मेक्सिको के चियापास में याक्सचिलन के माया राजा बर्ड जगुआर चतुर्थ सिंहासनारूढ़ हुए।
1152 हेडिंगहम कैसल, एसेक्स, इंग्लैंड में बोलोग्ने की काउंटेस और राजा स्टीफन की पत्नी के रूप में इंग्लैंड की रानी माटिल्डा ऑफ बोलोग्ने (जन्म लगभग 1105) का निधन हुआ।
1238 वर्सेली, डची ऑफ सवॉय में एमिलिया बिचिएरी का जन्म हुआ। एमिलिया बिचिएरी डोमिनिकन ऑर्डर की एक इतालवी कैथोलिक नन बनीं और वह अपने गृह नगर वर्सेली में एक कॉन्वेंट की स्थापना के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं, जहाँ उन्होंने प्रायरस के रूप में सेवा की। इन्हें बाद में संत घोषित किया गया। इनके निधन की तारीख भी 3 मई है, सन 1314।
1481 रोड्स द्वीप पर आए जबरदस्त भूकंप से विशाल क्षेत्र में तकरीबन 30,000 लोग मारे गये। इसी दिन जुआना डे ला क्रूज वाजक्वेज वाई गुतिरेज का जन्म हुआ जो फ्रांसिस्कन थर्ड ऑर्डर रेगुलर की स्पेनिश मठाधीश और रहस्यवादी बनीं। वाजक्वेज वाई गुतिरेज सार्वजनिक रूप से उपदेश देने की अधिकारी थीं। स्पैनिश रहस्यवाद के स्वर्ण युग की शुरुआत में उन्हें एविला की साहित्यिक माताओं की टेरेसा श्रेणी में रखा गया। करीब 500 वर्ष बीतने पर 2015 में उन्हें कैथोलिक चर्च द्वारा आदरणीय घोषित किया गया।
1469, फ्लोरेंस, इटली में निकोलो मैकियावेली (निकोलो डि बर्नार्डो डे मैकियावेली) का जन्म हुआ। इतालवी पुनर्जागरणकाल में निकोलो मैकियावेली राजशाही, तानाशाहों के आदर्श शिक्षक, फ्लोरेंटाइन राजनयिक, लेखक, दार्शनिक और इतिहासकार बने। उनके राजनीतिक ग्रंथ द प्रिंस के लिए निकोलो मैकियावेली को सबसे ज्यादा जाना जाता है, जो 1513 के आसपास लिखा गया था लेकिन उनकी मृत्यु के पाँच साल बाद 1532 तक प्रकाशित नहीं हुआ था। वह फ्लोरेंस रिपब्लिक में कर्मचारी भी रहे। मैकियावेली युद्ध के समर्थक, जनता के दमन के पैरोकार और शासक को कुटिल होने की सलाह देते हैं। मैकियावेली की किताब द प्रिंस सामंती, तानाशाही, दमनकारी मानसिकता वाले राजनीतिज्ञों को बेहद पसंद आई।
1491 कोंगो सम्राट नकुवू नजिंगा का पुर्तगाली मिशनरियों ने बपतिस्मा कराया और उसे जोआओ प्रथम नाम दिया।
1568 फोर्ट कैरोलिन पर स्पेनिश सैनिकों के हमले जवाब में फ्रांसीसी सेना ने सैन मेटो किले को जला दिया और सैकड़ों स्पेनिश लोगों का नरसंहार किया।
1616 लाऊंदू समझौता होने पर फ्रांस का गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
1660 पोलैंड, स्वीडन, ब्रैंडेनबर्ग और ऑस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1764 बंगाल के नवाब मीर कासिम को अंग्रेजों ने हराया।
1765 अमेरिका का पहला मेडिकल कॉलेज फिलाडेल्फिया शहर में खोला गया।
1791 पोलेंड और लिथुआनिया राष्ट्रमंडल सेजम में 03 मई,1791 को संविधान की घोषणा की गयी, जो यूरोप में पहला आधुनिक संविधान था।
1802 कांग्रेस ने जिले की संस्थापक सरकार बोर्ड ऑफ कमिश्नर्स को समाप्त करने के बाद वाशिंगटन डी.सी. को शहर के रूप में शामिल किया। वाशिंगटन शहर को सरकार का मेयर-काउंसिल रूप दिया गया। वाशिंगटन, डी.सी. यूनाइटेड स्टेट्स की राजधानी, पोटोमैक नदी पर मैरीलैंड और वर्जीनिया राज्यों की सीमा पर स्थित कॉम्पैक्ट शहर है। यहां भव्य, प्रतिष्ठित नियोक्लासिकल स्मारक एवं इमारतें हैं और संघीय सरकार की 3 शाखाएँ हैं, कैपिटल, व्हाइट हाउस और सुप्रीम कोर्ट। यहां कैनेडी सेंटर जैसे प्रतिष्ठित संग्रहालयों और प्रदर्शन-कला स्थल भी हैं। इसकी स्थापना 16 जुलाई 1790 को की गई। वाशिंगटन, डी.सी. की स्थापना किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं की गई बल्कि यह एक सामूहिक प्रयास था। राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने, पहले राष्ट्रपति के रूप में, शहर के लिए स्थान चुना और इसकी सीमाएँ निर्दिष्ट कीं। पियरे चार्ल्स एल’एनफैंट नामक एक फ्रांसीसी वास्तुकार, को तब शहर को डिजाइन करने के लिए नियुक्त किया गया था, जिन्होंने प्रसिद्ध ग्रिड योजना बनाई थी।
1830 कैंटरबरी और व्हिटस्टेबल रेल सेवा चालू हुई। यह सीजन टिकट जारी करने वाली पहली भाप से चलने वाली यात्री रेल थी।
1837 एथेंस विश्वविद्यालय (वर्तमान राष्ट्रीय और कपोडिस्ट्रियन विश्वविद्यालय) की स्थापना 3 मई 1837 को ग्रीस के राजा ओटो (ओथन) ने करवाई और उनके सम्मान में इसका नाम ओथोनियन विश्वविद्यालय रखा गया। एथेंस विश्वविद्यालय मुक्त ग्रीक राज्य और दक्षिण-पूर्वी यूरोप के आसपास के क्षेत्र में पहला विश्वविद्यालय था। यह आयोनियन अकादमी के बाद दूसरा शैक्षणिक संस्थान था। नवोदित विश्वविद्यालय में चार संकाय शामिल थे, धर्मशास्त्र, कानून, चिकित्सा और कला (अनुप्रयुक्त विज्ञान और गणित) शामिल थे। एथेंस विश्वविद्यालय के संचालन के पहले वर्ष के दौरान संस्थान में 33 प्रोफेसर कार्यरत थे कक्षाओं में 52 छात्र और 75 गैर-मैट्रिकुलेटेड ऑडिटर शामिल थे। एथेंस के राष्ट्रीय और कपोडिस्ट्रियन विश्वविद्यालय को आमतौर पर एथेंस विश्वविद्यालय के रूप में संदर्भित किया जाता है, यह एथेंस, ग्रीस में एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है।
1845 चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत हुई।
1848 सूअर की कलगी वाला एंग्लो-सैक्सन बेंटी ग्रेंज हेलमेट डर्बीशायर के बेंटी ग्रेंज फार्म के एक बैरो में खोजा गया।
1855 अमेरिकी साहसी योद्धा विलियम वॉकर निकारागुआ पर विजय के लिए लगभग 60 लोगों के साथ सैन फ्रांसिस्को से रवाना हुए।
1896 भारतीय राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ रक्षा मंत्री रहे वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म हुआ।
1898 इजराइल की चौथी प्रधानमंत्री गोल्डा मायर का जन्म हुआ।
1913 इंडिपेंडेंस, कंसास, अमेरिका में विलियम इंगे (विलियम मोटर इंगे) का जन्म हुआ। विलियम इंगे जाने माने अमेरिकी नाटककार और उपन्यासकार थे, जिनकी रचनाओं में तनावपूर्ण यौन संबंधों से घिरे अकेले नायक होते हैं। 1950 के दशक की शुरुआत में उन्होंने कई यादगार ब्रॉडवे प्रोडक्शन किए, जिनमें पिकनिक भी शामिल है, जिसके लिए उन्हें पुलित्जर पुरस्कार मिला।
1913 पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र प्रदर्शित हुई। इसका निर्माण और निर्देशन भारतीय सिनेमा के पितामह धुंडीराज गोविंद फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के ने किया था। राजा हरिश्चंद्र को पहली पूर्ण लंबाई वाली भारतीय फीचर फिल्म माना जाता है। राजा हरिश्चंद्र में दत्तात्रेय दामोदर दाबके, अन्ना सालुंके, गजानन वासुदेव साने. भालचंद्र फाल्के हैं। यह भारत की एक लोककथा पर आधारित है, जिसमें डबके ने शीर्ष चरित्र निभाया। इस मूक फिल्म में अंग्रेजी, मराठी और हिंदी भाषा के अंतर्शीर्षक यानी सब टाइटल थे। अप्रैल 1911 में बॉम्बे के एक थिएटर में द लाइफ ऑफ क्राइस्ट (1906 ऐलिस गाइ-ब्लाचे द्वारा निर्देशित द बर्थ, द लाइफ एंड द डेथ ऑफ क्राइस्ट) देखने के बाद फाल्के ने एक फीचर फिल्म बनाने का फैसला किया। फरवरी 1912 में, वह फिल्म निर्माण तकनीक सीखने के लिए दो सप्ताह के लिए लंदन गए और लौटने पर फाल्के फिल्म्स कंपनी की स्थापना की। उन्होंने फिल्म निर्माण और प्रदर्शन के लिए आवश्यक हार्डवेयर इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी और संयुक्त राज्य अमेरिका से खरीदे। फाल्के ने अपने उद्यम के लिए निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एक लघु फिल्म अंकुराची वध (एक मटर के पौधे की वृद्धि) की शूटिंग की। उन्होंने कलाकारों और निर्माण से जुड़े अन्य कार्यों के लिए विभिन्न समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित किए। महिला भूमिकाएं निभाने के लिए कोई महिला उपलब्ध नहीं थी, इसलिए पुरुष अभिनेताओं ने महिला भूमिकाएं निभाईं। फाल्के फिल्म प्रोसेसिंग के साथ-साथ पटकथा, निर्देशन, प्रोडक्शन डिजाइन, मेकअप, फिल्म संपादन के प्रभारी थे। त्र्यंबक बी. तेलंग फिल्म के कैमरामैन थे। फाल्के ने छह महीने और 27 दिनों में 3,700 फीट (1,100 मीटर), लगभग चार रील की फिल्म का निर्माण पूरा किया।
1917 स्टिप, बुल्गारिया-कब्जे वाले सर्बिया में किरो ग्लिगोरोव का जन्म हुआ। किरो ग्लिगोरोव मैसेडोनिया के राजनीतिज्ञ और मैसेडोनिया गणराज्य के पहले राष्ट्रपति बने।
1919 अमेरिका में पहली यात्री उड़ान न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच संचालित हुई। इसी दिन अमानुल्ला खान ने ब्रिटिश भारत पर आक्रमण किया।
1920 बचपन से फिल्मों में काम करने वाली विख्यात भारतीय अभिनेत्री अचला सचदेव का जन्म पेशावर (पाकिस्तान) में हुआ।
1924 सबसे पुराना यहूदी युवा संगठन एजेडए यानी अलेफ जैडिक अलेफ ने ओमाहा, नेब्रास्का में स्थापित किया। इसमें 15 से 17 वर्ष की उम्र के 14 यहूदी किशोर शामिल थे।
1928 जिनान हत्याकांड में चीन के जिनान में चीनी सेना ने 12 जापानी नागरिकों की हत्या कर दी जिसके जवाब में जापानी सेना ने बाद में 2 हजार से अधिक चीनी नागरिकों की हत्या कर दी।
1939 नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
1945 प्रसिद्ध जर्मन भौतिकशास्त्री वर्नर हाइजनबर्ग को गिरफ्तार किया गया।
1947 विश्व युद्ध के बाद जापान में नया संविधान लागू हुआ।
1951 राजस्थान के प्रसिद्ध कांग्रेसी राजनीतिज्ञ तथा मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत का जन्म जोधपुर में हुआ।
1955 आॅस्ट्रेलिया के जाने माने राजनीतिज्ञ और संसद सदस्य मेल्कम राॅबर्ट्स का जन्म दिशेरगढ़, पश्चिम बंगाल में हुआ। इसी दिन भारतीय जनता पार्टी की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं उमा भारती का जन्म हुआ। झारखंड के छठवें मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्म इसी दिन हुआ।
1961 कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमरीकी यात्री बने।
1965 कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1966 प्रसिद्ध अभिनेता एवं लेखक फिरदौस बामजी का जन्म बंबई में हुआ।
1969 स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता, चिंतक और भारत के तीसरे राष्ट्रपति डाक्टर जाकिर हुसैन का निधन हुआ।
1972 भारत की प्रमुख फैशन डिजाइनर, लक्जरी पोशाकों के लिए देश-विदेश में विभिन्न प्रसिद्ध ब्रांड्स के लिए काम करने वाली रितु बेरी का जन्म हुआ।
1981 अपनी अदाकारी और खूबसूरती से करोड़ों लोगों को लुभाने वाली विख्यात भारतीय अभिनेत्री नर्गिस का निधन हुआ।
1985 फेमिना मिस इंडिया 2009, ब्यूटी विद ए पर्पज, खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री और माॅडल पूजा चोपड़ा का जन्म कलकत्ता में हुआ।
1989 भारत के पहले 50 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का हरियाणा में शुभारंभ हुआ।
1990 दक्षिण भारतीय सिनेमा मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ आदि भाषाओं की लोकप्रिय, खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री और माॅडल मेघना राज का जन्म बंगलौर में हुआ।
1993 संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की। आज भारत सहित पूरी दुनिया में प्रेस पर खूब हमले हो रहे हैं और स्वतंत्र प्रेस की राह मेें रोड़े अटकाए जा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक वर्ष 3 मई को मनाया जाता है। वर्ष 1991 में यूनेस्को और संयुक्त राष्ट्र के जन सूचना विभाग ने मिलकर इसे मनाने का निर्णय किया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी 3 मई को अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य दुनिया भर में पत्रकारिता को सरकारी और अन्य दबावों से मुक्त रखना था। दुर्भाग्य से आज भारत सहित तमाम देशों में घोर अमानवीय, स्वतंत्रता विरोधी, जनविरोधी लोग सत्ता में हैं और पत्रकार उनकी सेवा, अभ्यर्थना में हैं, स्वतंत्र आवाजों को प्रताड़ित किया जा रहा है। वैश्विक मीडिया निगरानी संस्था रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा जारी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 2023 विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत की रैंकिंग 180 देशों में से 161वें स्थान पर खिसक गई है। वी-डेम रिपोर्ट में भारत को सबसे खराब निरंकुश देशों में से एक और दुनिया में शीर्ष दस निरंकुश देशों में से एक बताया गया है। यह 2018 में चुनावी निरंकुशता तक गिर गया और 2023 में भी बदतर स्कोर के साथ रहा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके सहयोगी तथा समर्थक सर्वाधिक झूठ बोलने वाले, बेहद घटिया और नफरती वक्तव्य देते हैं और पूरा तंत्र जनविरोधी, लोकतंत्र और स्वतंत्र प्रेस विरोधी है।
‘1998 यूरोपिय संघ ने साझी मुद्रा यूरो की शुरुआत की जिसे पंद्रह सदस्य देशों ने अपनाया। अमेरिकी डॉलर के बाद यूरो दुनिया में दूसरी सबसे सुरक्षित रखने वाली और प्रचलन में रहने वाली मुद्रा है।
2002 अमेरिकन मीडिया ने परवेज मुशर्रफ के जनमत संग्रह को शर्मनाक जनमत संग्रह बताया।
2003 ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
2004 वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया।
2005 भारतीय सेना के प्रसिद्ध कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का निधन हुआ।
2006 भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता हुए प्रमोद महाजन की उनके भाई प्रवीण महाजन ने तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। महाजन ने पार्टी के लिए बहुत पैसा जुटाया। इसी दिन पाकिस्तान और ईरान ने 3 देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए।
2008 टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला अधिकार मिला। इसी दिन पाकिस्तान की जेल में सजा काट रहे भारतीय जासूस सरबजीत सिंह की फाँसी की सजा अनिश्चित समय तक टाली गई। इसी दिन नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला संविधान सभा के लिए चुने गये। इसी दिन दक्षिणी चिली के लास लगासे क्षेत्र में हजारों साल से निष्क्रिय पड़ा एक ज्वालामुखी फटा।
2010 जापान की निसान के साथ मिलकर बजाज रेनो नामक छोटी कार बनाने वाली कंपनियों बजाज ऑटो व फ्रांस की रेनॉल्ट ने उसकी कीमत टाटा की नैनो से भी कम लगभग 1.10 लाख रूपए रखने का निर्णय किया। टाटा की नैनो भी फेल हो गई बजाज तथा रेनॉल्ट की कार आई ही नहीं।
2013 चीन के शांगदोंग प्रांत में लगभग 16 करोड़ साल पुराना डायनासोर का जीवाश्म मिला। जिंगेंको गांव के पास एक खुदाई में मिले ये जीवाश्म हड्डी और अंडों के अवशेष हैं।
2015 2 बंदूकधारियों ने टेक्सास के गारलैंड में एक इस्लाम विरोधी कार्यक्रम पर हमला करने का प्रयास किया, जो चार्ली हेब्दो गोलीबारी के जवाब में आयोजित किया गया था।
2016 फोर्ट मैकमरे, अलबर्टा, कनाडा में अट्ठाईस हजार लोगों को उनके घरों से निकाला गया क्योंकि क्षेत्र में जंगल की आग फैल गई, जिससे लगभग 2,400 घर और इमारतें नष्ट हो गईं। इसी दिन 2016 में 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन और कंगना राणावत सम्मानित किये गये।
2019 ओडिशा में आए तूफान फानी ने कहर बरपाया, 33 लोगों की मौत हुई, पूर्व में चेतावनी मिलने से सरकार ने हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला।
2020 प्रसिद्ध मोल्दोवन एनिमेटेड फिल्म निर्देशक विक्टोरिया बार्बा का निधन हुआ।
2021 जाने माने अमेरिकी आर एंड बी गायक लॉयड प्राइस का निधन हुआ।
2022 राष्ट्रपति जो बिडेन ने व्हाइट हाउस में ईद-उल-फितर के मौके पर कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए दूतावास प्रभारी के पद पर पहली बार किसी मुस्लिम को नियुक्त किया। उन्होंने कहा, यह बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज, दुनिया भर में हम देख रहे हैं कि बहुत से मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे हैं। किसी को भी, उसकी धार्मिक आस्थाओं के लिए प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। व्हाइट हाउस में आयोजित ईद कार्यक्रम में प्रथम महिला और बिडेन की पत्नी जिल बाइडन, मस्जिद मोहम्मद के इमाम डॉ. तालिब एम शरीफ और पाकिस्तानी गायक एवं संगीतकार अरूज आफताब ने भी शिरकत की। बिडेन ने कहा, आज, हम उन सभी को याद करते हैं जो इस पाक दिन का जश्न नहीं मना पा रहे हैं, जिनमें उइगर, रोहिंग्या समुदाय के लोगों सहित वे सभी शामिल हैं जो अकाल, हिंसा, संघर्ष और बीमारी से पीड़ित हैं। बिडेन ने कहा कि दुनिया में आशा और प्रगति के संकेतों का सम्मान करें, जिसमें युद्धविराम भी शामिल है, जिससे यमन में लोगों को छह वर्षों में पहली बार शांति से रमजान और ईद मनाने का मौका मिला है। इसी दिन प्रमुख विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एलआईसी के आईपीओ की कीमत काफी कम रखी गयी है और इसे 30 करोड़ पॉलिसीधारकों के भरोसे की कीमत पर औने-पौने दाम पर बेचा रहा है। कंपनी के आईपीओ से एक दिन पहले पहले कांग्रेस महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सरकार ने एलआईसी का मूल्यांकन फरवरी में 12-14 लाख करोड़ रुपये आंका था और केवल दो महीने में इसे घटाकर छह लाख करोड़ रुपये कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस साल फरवरी में इसकी पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 70,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन इसे अब घटाकर 21,000 करोड़ रुपये और हिस्सेदारी बिक्री को कम कर 3.5 प्रतिशत कर दिया गया है। सुरजेवाला ने कहा, आखिर सरकार क्यों ऐसे समय एलआईसी में हिस्सेदारी बेचने जा रही है जब रूस-यूक्रेन युद्ध समेत विभिन्न कारणों से घरेलू और वैश्विक वित्तीय बाजारों में उठा-पटक जारी है।
2023 सर्बिया के बेलग्रेड स्कूल में गोलीबारी में 9 छात्र और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई, जो सर्बिया में अपनी तरह का पहला हमला था।
2024 केन्या में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 228 हुई, हैती में भारी बारिश के कारण लोगों की जान गई और भयंकर बाढ़ आ गई। पाकिस्तान के दियामेर जिले में एक बस खाई में गिर गई, जिससे 20 लोगों की मौत हो गई। मेक्सिको के अधिकारियों ने बाजा कैलिफोर्निया में कुछ शव मिलने की पुष्टि की है, माना जा रहा है कि ये शव अप्रैल में लापता हुए तीन पर्यटकों (एक अमेरिकी और दो ऑस्ट्रेलियाई) के हैं। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने ओईसीडी की बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नियमन के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय ढाँचा प्रस्तुत किया।
2025 आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने चुनाव में भारी जीत के साथ लगातार दूसरी बार तीन साल का कार्यकाल हासिल किया। विपक्षी नेता पीटर डटन ने अपनी हार मान ली और अपनी सीट भी गंवा दी। पहलगाम में हथियारबंद बदमाशों ने 22 अप्रैल को 28 पर्यटकों की हत्या कर दी थी, भारत ने इसे पाकिस्तान प्रायोजित हमला करार दिया। इस तनाव में भारत ने पाकिस्तान से होने वाले सभी आयात पर रोक लगा दी और डाकध्पार्सल सेवाओं को भी निलंबित कर दिया। पाकिस्तान ने अब्दाली नामक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रूस के नोवोरोस्सिय्स्क में यूक्रेनी ड्रोन हमलों में चार लोग घायल हो गए, जिसके चलते मेयर को आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी। यूक्रेनी खुफिया एजेंसी ने दावा किया कि उन्होंने काला सागर के ऊपर एक रूसी एसयू-30 जेट को मार गिराया है। सूडान के न्याला हवाई अड्डे पर एक हमले में दक्षिण सूडान वायु सेना का एक विमान (जिसमें ड्रोन रखे थे) नष्ट हो गया। इस हमले में 20 लोगों की जान चली गई। सिंगापुर चुनाव में पीपल्स एक्शन पार्टी ने आम चुनाव में 65.57 प्रतिशत वोट हासिल करके जीत दर्ज की। ढाका में 20,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं के अधिकारों से जुड़े प्रस्तावित कानूनी सुधारों के खिलाफ रैली निकाली।
2026 विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (3 मई, 2026) मीडिया की स्वतंत्रता का समर्थन करने के लिए इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है, जाम्बिया में वैश्विक सम्मेलन हो रहा है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में रिकॉर्ड बनाने की कोशिश 2-3 मई, 2026 को पानी के अंदर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य 60 गुणा 40 मीटर का राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है। यह पानी के अंदर होने वाला एक दुर्लभ कार्यक्रम है। जापान ने संविधान स्मारक दिवस मनाया, और पोलैंड ने संविधान दिवस (3 मई) मनाया। रिपोर्टों के अनुसार माली में अल-कायदा से जुड़ी गतिविधियों के बीच उच्च-स्तरीय संघर्ष जारी है। लंदन में यहूदी-विरोधी हमलों के बाद एक व्यक्ति पर आरोप लगाए गए, और उत्तरी आयरलैंड में कार बम धमाके की एक घटना हुई। विरोध प्रदर्शनों के बाद वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति ने न्यूनतम आय पैकेज में वृद्धि की।
3 मई को जापान संविधान स्मारक दिवस और पोलैंड संविधान दिवस दिवस मनाता है। इसके अलावा वैश्विक पैमाने पर संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूनेस्को प्रेस की स्वतंत्रता के लिए विभिन्न संगठनों और हितधारकों के साथ मिलकर विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आयोजित करता है।
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WilliamInge #WorldPressFreedomDay #ConstitutionMemorialDay #Japan #ConstitutionDay #Poland #InternationalSunDay #RenewableEnergy #NiccoloMachiavelli #PoojaChopra #RituBeri #RajaHarishchandra #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #UmaBharti










0 टिप्पणियाँ