जीवन में सफलता के लिए एक उद्देश्य की एकता सबसे जरूरी चीजों में से एक है, चाहे किसी का लक्ष्य कुछ भी हो। -जॉन डी. रॉकफेलर
230 ईस्वी में 23 मई को रोम, इटली, रोमन साम्राज्य में 222 से 23 मई 230 तक रोम के बिशप रहे पोप अर्बन प्रथम (लैटिन में अर्बनस, सेंट अर्बन) का निधन हुआ।
635 पैलेन्कमें किनिच कान बहलम द्वितीय (चान बहलूम द्वितीय) का जन्म हुआ। किनिच कान बहलम माया शहरराज्य पलेनक का अजाव अर्थात शासक बना। पलेनक अब मेक्सिको का चियापास राज्य है।
675 ईस्वी में 23 मई को मुथरैयार राजवंश, तमिलनाडु के राजा पेरुम्बिदुगु मुथरैयार द्वितीय का जन्म हुआ।
922 ईस्वी में 23 मई को चीन के प्रभावशाली सैन्य जनरल और गवर्नर ली सिझाओ का निधन हुआ।
1127 योंदेओक पैलेस, गेगयोंग, गोरियो में उइजोंग (वांग ह्योन) का जन्म हुआ। उइजोंग कोरिया के गोरियो राजवंश के 18वें राजा बने।
1304 ईस्वी में 23 मई को 14वीं सदी के फ्रांसीसी उत्तर मध्यकालीन प्रसिद्ध संगीतज्ञ एवं-कवि जेहान डी लेस्क्यूरेल का निधन हुआ।
370 यिंगचांग,उत्तरी युआन, चीन में मंगोल शासक तोघोन तेमूर की मौत हुई।
1420 ऑस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निष्कासित किया गया।
1430 बरगंडियन गुट के सैनिकों द्वारा कॉम्पिएग्ने की घेराबंदी में फ्रांसीसी वीरांगना जोन ऑफ आर्क को पकड़ लिया गया।
1498 इटली के फ्लोरेंस में जिरोलामो सवोनारोला को जला कर मार दिया गया। जिरोलामो सवोनारोला फेरारा से डोमिनिकन तपस्वी, पुनर्जागरण फ्लोरेंस में सक्रिय उपदेशक, लिपिकीय भ्रष्टाचार, निरंकुश शासन और गरीबों के शोषण के आलोचक थे।
1586 डैन्जिग, रॉयल प्रशिया में पॉल सीफर्ट का जन्म हुआ। पॉल सीफर्ट उत्तरी जर्मन स्कूल से जुड़े प्रसिद्ध जर्मन संगीतकार और ऑर्गन वादक बने।
1592 वियेना में इटली के विश्व प्रसिद्ध खगोलविद जिओरडनो ब्रूनो को गिरफ्तार किया गया, क्योंकि उन्होंने बताया था कि पृथ्वी सूरज के चारों ओर घूमती है, न कि सूरज पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। ब्रूनो की इस मान्यता को धर्म-विरुद्ध हरकत माना गया।
1785 विख्यात अमेरिकी विचारक, राजनेता, आविष्कारक बेंजामिन फ्रेंकलिन ने एक पत्र में लिखा कि उसका आविष्कार द्विभाषी था।
1788 दक्षिण कैरोलिना को आठवें राज्य के रूप में अमेरिकी संविधान में शामिल किया गया। साउथ कैरोलिना समृद्ध दक्षिणपूर्वी अमेरिकी राज्य है जो उपोष्णकटिबंधीय समुद्र तटों और दलदली समुद्री द्वीपों की अपनी तटरेखा के लिए जाना जाता है। तटीय चार्ल्सटन एक ऐतिहासिक शहर है, जो पेस्टल रंग के घरों, ओल्ड साउथ बागानों और फोर्ट सुमटर के लिए जाना जाता है, जहाँ गृह युद्ध की शुरूआती गोलियाँ चलाई गई थीं। उत्तर की ओर ग्रैंड स्ट्रैंड है, जो गोल्फ कोर्स और छुट्टियों के शहर मर्टल बीच के लिए मशहूर लगभग 60 मील लंबा समुद्र तट है। साउथ कैरोलिना की राजधानी कोलंबिया है।
1829 ऑस्ट्रियाई साम्राज्य के वियना में सिरिल डेमियन को संगीत वाद्ययंत्र अकॉर्डियन के लिए पेटेंट प्रदान किया गया।
1844 बहाई संप्रदाय के धर्मगुरु सैयद अली मुहम्मद शीराजी ने 24 साल की उम्र में ईरान में अवतार होने का दावा किया। देश की सरकार ने उन्हें मौत की सजा दी।
1848 राइट बंधुओं से भी पहले ग्लाइडर बनाकर इंसान को पहली बार उड़ना सिखाने वाले जर्मन एविएटर ओटो लिलिएनथाल का जन्म हुआ।
1863 जनरल जर्मन वर्कर्स एसोसिएशन (जर्मनी की आधुनिक सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी का पूर्ववर्ती संगठन) लीपजिग, सैक्सोनी साम्राज्य में स्थापित की गई।
1879 विख्यात रूसी लेखक इवान तुर्गेनेव को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने नागरिक कानून में डॉक्टरेट की उपाधि दी। वे दुनिया के ऐसे पहले लेखक थे, जिसे यह सम्मान दिया गया था। इसी दिन आयोवा स्टेट यूनिवर्सिटी ने पहली बार अमेरिका में पशु चिकित्सा स्कूल स्थापित किया।
1891 वैक्सजो, स्वीडन में पार फैबियन लेगरकविस्ट का जन्म हुआ। पार लेगरकविस्ट प्रसिद्ध स्वीडिश लेखक, कविता, नाटक, उपन्यासकार, कथाकार बने। साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लेगरकविस्ट को 1951 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। लेगरकविस्ट के लेखन के केंद्रीय विषयों में से अच्छाई और बुराई का के प्रश्न थे जिसके लिए उन्होंने बाइबल का भी सहारा लिया। एक नैतिकतावादी के रूप में उन्होंने चर्च के सिद्धांतों का पालन किए बिना ईसाई परंपरा से धार्मिक रूपांकनों और आकृतियों का उपयोग किया।
आपसे आर्थिक सहयोग की अपील
सहृदय साथियों, सादर अभिवादन ! मैं लंबे समय से आर्थिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होने के कारण काफी परेशानियों में चल रहा हूं। आपसे अपील है कि मेरा कुछ आर्थिक सहयोग कीजिए, ताकि मेरा जीवन चल सके और मैं लेखन कार्य जारी रख सकूं। अपनी इच्छानुसार आप मुझे उक्त क्यूआर कोड अथवा उसके नीचे लिखी यूपीआई आईडी 9897791822@naviaxis के जरिये कुछ धनराशि भेजकर सहयोग दें, कृपया इसे अपने परिजनों, मित्रों को भी शेयर कर उनसे मुझे मदद करने का अनुरोध करें। मैं आपका आभारी रहूंगा। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड व्हाट्सऐप 94111175848)
1901 अमेरिकी सेना ने फिलिपिनो के विद्रोही नेता एमिलियो एग्यूनाल्डो पर विजय प्राप्त की।
1904 वियेना आॅस्ट्रिया में पहली कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया।
1905 सुल्तान अब्दुल हामिद द्वितीय ने सार्वजनिक रूप से साम्राज्य के अरोमानियाई लोगों के लिए उल्लाह मिल्लत के निर्माण की घोषणा की, जिसे एक दिन पहले स्थापित किया गया था। अरोमानियाई राष्ट्रीय दिवस 23 मई को मनाया जाता है। कुछ लोग इसे बजाय 22 मई को भी मनाते हैं। उल्लाह मिल्लत मतलब ओटोमन साम्राज्य के भीतर अलग मान्यता प्राप्त जातीय-धार्मिक और भाषाई समुदाय)। इसकी स्थापना 1905 में ओटोमन साम्राज्य में राष्ट्रवाद के उदय के दौरान ओटोमन अधिकारियों द्वारा अरोमानियाई लोगों के लिए की गई थी।
1911 न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी समर्पित की गई। स्टीफन ए. श्वार्जमैन बिल्डिंग न्यूयॉर्क शहर में मैनहट्टन के मिडटाउन पड़ोस में न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी सिस्टम की प्रमुख इमारत है। लाइब्रेरी सिस्टम में चार शोध पुस्तकालयों में से एक है, जिसके नौ विभाग हैं। संरचना की चार मंजिलें जनता के लिए खुली हैं। यहां संग्रहित वस्तुएँ लगभग 2.5 मिलियन से अधिक हैं।
1915 प्रथम विश्व युद्ध के समय इटली ने ऑस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1919 जयपुर राजघराने की राजमाता प्रसिद्ध महारानी और राजा सवाई मान सिंह की पत्नी गायत्री देवी का जन्म लंदन में हुआ। वे बहुत ठाठ-बाट से रहती थीं और अंग्रेजी संस्कृति से प्रभावित, फैशनेबल थीं।
1923 जाने माने भारतीय इतिहासकार रंजीत गुहा का जन्म हुआ। दक्षिण ऐशिया के प्रमुख इतिहासकारों में से एक गुहा भारत से ब्रिटेन गये, ससेक्स विवि में प्रोफेसर रहे बाद में विएना, आॅस्ट्रिया में बस गये। इसी दिन बेल्जियम ने सेवना एयरलाइंस बनाया।
1926 फ्रांस की सेना ने मोरक्को राइफल्स राजधानी पर कब्जा किया।
1930 प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता राखालदास बंद्योपाध्याय का निधन हुआ।
1937 द केसमेंट्स, ऑरमंड बीच, फ्लोरिडा में विश्व प्रसिद्ध अग्रणी अमेरिकी व्यवसायी और परोपकारी व्यक्ति जॉन डी. रॉकफेलर सीनियर (जॉन डेविसन रॉकफेलर सीनियर, जन्म 8 जुलाई 1839 रिचफोर्ड, न्यूयॉर्क) का निधन हुआ। जॉन डी. रॉकफेलर अब तक के सबसे धनी अमेरिकियों में से एक रहे और आधुनिक इतिहास के सबसे धनी लोगों में भी एक। जॉन डी. रॉकफेलर प्रमुख अमेरिकी तेल कंपनी स्टैंडर्ड आयल कंपनी के संस्थापक थे। उन्होंने तेल कारोबार सहित बैंकिंग, रियल स्टेट सहित अनेक कारोबार खड़े कर अपार धन अर्जित किया। रॉकफेलर का जन्म अपस्टेट न्यूयॉर्क में एक बड़े परिवार में हुआ था। जॉन डी. रॉकफेलर का एक उद्धरण, मुझे नहीं लगता कि किसी भी तरह की सफलता के लिए दृढ़ता के गुण से अधिक आवश्यक कोई अन्य गुण है। यह लगभग हर चीज पर विजय प्राप्त करता है, यहां तक कि प्रकृति पर भी।
व्यापार पर आधारित दोस्ती दोस्ती पर आधारित व्यवसाय से बेहतर है।
1939 ब्रिटेन की संसद में फिलीस्तीन को 1949 तक स्वतंत्र कराने की योजना प्रस्तुत की गई।
1945 जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर के वरिष्ठतम सहयोगी, यहूदियों के नरसंहार अभियान के प्रमुख और पुलिस, फौज सहित खुफिया सेवा के प्रधान हेनरिख हिमलर ने अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सेनाओं की हिरासत में आने के बाद साइनाइड जहर खाकर आत्महत्या कर ली। हेनरिख के निर्देशन में लाखों यहूदियों को बर्बर यातानाएं दी गईं और नरसंहार किया गया।
1948 आईएएस अधिकारी विनोद राय का जन्म हुआ, जिन्होंने भारत के 11वें नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में कार्य किया। और टूजी स्पेक्ट्रम और कोयला घोटाले जैसे मामले उठाकर यूपीए सरकार को भ्रष्टाचार के लिए बदनाम किया। कांग्रेस सरकार को बदनाम करने और मोदी, भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करने में यह एक बड़े टूल बने।
1949 पेरू के राष्ट्रपति हुए एक चर्चित राजनेता ऐलन गार्सिया का जन्म हुआ।
1951 चीन ने स्वायत्त क्षेत्र के रूप में तिब्बत पर कब्जा कर लिया। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा और हजारों तिब्बतियों ने भागकर भारत में शरण ली।
1960 इजराइल ने अर्जेंटीना में जर्मनी शासित हिटलर सरकार के यहूदी विरोधी अफसर एडॉल्फ इकमैन को पकड़ने की घोषणा की।
1977 उत्तरी मलूका मूल के चरमपंथियों ने उत्तरी हालैंड के एक प्राथमिक स्कूल और एक ट्रेन में घुसकर बहुत से लोगों को बंधक बना लिया। कमांडो कार्रवाई के जरिए इस संकट को सुलझाने में बीस दिन का समय लगा
1986 खूबसूरत, बोल्ड जानी मानी मराठी फिल्म तथा टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल तेजस्विनी पंडित का जन्म पुणे में हुआ और इसी दिन अमेरिका और पश्चिमी यूरोपीय देशों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारी प्रतिबंधों के प्रस्ताव पर वीटो किया।
1987 सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में ग्रेसी ओटो का जन्म हुआ जो ऑस्ट्रेलिया की जानी मानी, खूबसूरत, बहुप्रतिभावान फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और मंच पर्फामर हैं। उन्होंने प्रसिद्ध ब्रिटिश थिएटर इम्प्रेसारियो और फिल्म निर्माता माइकल व्हाइट के बारे में 2013 की डॉक्यूमेंट्री द लास्ट इम्प्रेसारियो के साथ फीचर-लेंथ निर्देशन की शुरुआत की। ग्रेसी ओटो टेलीविजन वाणिज्यिक वीडियो (टीसीवी), शॉर्ट्स, टेलीविजन श्रृंखला, फीचर फिल्में और वृत्तचित्र जैसी विभिन्न स्क्रीन सामग्री का भी निर्देशन किया है।
1988 सुगंधा मिश्रा के नाम से सुपरिचित, खूबसूरत, बोल्ड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री, हास्य कलाकार, रेडियो जाॅकी, टेलीविजन प्रस्तोता, गायिका और माॅडल सुगंधा संतोष मिश्रा का जन्म जालंधर में हुआ।
1990 कछुआ दिवस मनाने की शुरुआत हुई। कछुओं की अलग-अलग प्रजातियों को बचाने के मकसद से एक गैर-लाभकारी संगठन अमेरिकन टॉर्टवायज रेस्क्यु की स्थापना की गई। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य विश्वभर के कछुओं का संरक्षण है। कछुआ खरीदना-बेचना दंडनीय अपराध है।
1991 खूबसूरत, बोल्ड, बहुप्रतिभावान, लोकप्रिय कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल संयुक्ता हर्नाड का जन्म का जन्म हुआ।
1994 सऊदी अरब के मक्का में भगदड़ से 270 तीर्थयात्रियों की मौत हुई।
1995 कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा जावा को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया।
2000 विश्व कछुआ दिवस हर 23 मई को मनाया जाता है। 2000 में अमेरिकी कछुआ बचाव आंदोलन के लोगों ने इसकी शुरुआत की। उन्होंने जनता को कछुओं के महत्व उनकी रक्षा करने में मदद करने के साथ-साथ उन्हें जीवित रहने और पनपने में मदद करने के लिए मानवीय कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए वार्षिक उत्सव के रूप में इस दिन की स्थापना की। जैव विविधता जागरूकता दिवसों के प्रभावों पर एक अध्ययन में विश्व कछुआ दिवस को एक उदाहरण के रूप में सूचीबद्ध किया गया है कि वे संरक्षित प्रजातियों पर इंटरनेट खोज ट्रैफिक को कैसे बढ़ाते हैं।
2001 पाकिस्तान ने भारत को मोस्ट फेवरिट नेशन का दर्जा देने से पुनः इंकार किया।
2004 बांग्लादेश में तूफान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 लोग डूब गए। इसी दिन सिंगापुर में जहाज के टैंकर से टकराने के कारण 4000 कारें डूबी।
2008 भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इसी दिन अंतर्राष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर स्ट्रेंड्राइजेशन द्वारा डिस्टिलरी को आईएसओ 9001 का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी दिन नेपाल के राजा ज्ञानेन्द्र शाही महल नारायणहिती महल से बेदखल हुए। इसी दिन सोमालिया के समुद्री अपहर्ताओं ने भारतीय कर्मियों वाला जहाज छोड़ा। इसी दिन पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने सत्तारुढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से संबंध समाप्त किये। 2008 में इसी दिन अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने मलेशिया को मिडिल रॉक्स और सिंगापुर को पेड्रा ब्रांका (पुलाउ बटु पुतेह) का पुरस्कार दिया, जिससे दोनों देशों के बीच 29 साल पुराना क्षेत्रीय विवाद समाप्त हो गया।
2010 प्रमुख वामपंथी नेता, चिंतक और नक्सलबाड़ी आंदोलन के प्रणेता कानू सान्याल का निधन हुआ। इसी दिन कान्स फिल्म समारोह में अपिचातपॉन्ग वीरासेताकुल निर्देशित थाईलैंड की फिल्म अंकल बोनमी हू कैन रिकॉल हिज पास्ट लाइव्स को सबसे बड़े पुरस्कार पाम ड’ओर से सम्मानित किया गया। इसी दिन 2010 में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन की अध्यक्षता में भारत के उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने बिना विवाह किये महिला और पुरुष का एक साथ रहना अर्थात लिव इन रिलेशन को अपराध की श्रेणी से बाहर किया। प्रसिद्ध तेलुगु चलचित्र गीतकार वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति का निधन हुआ।
2012 मेडफोर्ड, ओरेगन में प्रसिद्ध अमेरिकी सांस्कृतिक और साहित्यिक इतिहासकार, लेखक और विश्वविद्यालय प्रोफेसर पॉल फुसेल जूनियर (जन्म 22 मार्च 1924, पासाडेना, कैलिफोर्निया) निधन हुआ। पॉल फुसेल के लेखन में विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है, जिसमें अठारहवीं सदी के अंग्रेजी साहित्य पर विद्वतापूर्ण कार्यों से लेकर अमेरिका की वर्ग व्यवस्था पर टिप्पणियाँ व्यापक रूप से शामिल हैं। फुसेल ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 103वीं इन्फैंट्री डिवीजन में सेवा दी और फ्रांस में लड़ाई के दौरान घायल हो गए। अमेरिका लौटने के बाद फुसेल ने बड़े पैमाने पर लेखन कार्य किया और रटगर्स विश्वविद्यालय और पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय सहित कई शिक्षण पदों पर कार्य किया। पॉल फुसेल को मुख्य रूप से प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के बारे में उनकी लेखनी के लिए जाना जाता है जिसमें उन्होंने उस अंतर को दर्शाया है जो उनके अनुसार युद्ध के बारे में बनी रोमांटिक कहानियों और उसकी असलियत के बीच मौजूद थी। उन्होंने इस असलियत को छिपाने या उसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने से इनकार करने को ही अपना पेशा बना लिया।
2014 रूस और चीन ने सीरिया में युद्ध अपराधों के लिए अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय की स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो शक्ति का प्रयोग किया। इसी दिन कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांता बारबरा के परिसर एक अपराधी सहित सात लोग मारे गए और अन्य 14 घायल हो गए।
2015 टेक्सास, ओक्लाहोमा और उत्तरी मेक्सिको में बाढ़ और बवंडर से 30 से अधिक लोग मारे गए।
2016 इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया के सीरिया के तटीय शहरों जबलेह और टार्टस में आठ बम विस्फोट किए गए। एक सौ चैरासी लोग मारे गए और कम से कम 200 लोग घायल हुए। इसी दिन 2016 भारतीय अंतरिक्ष शोध संस्थान इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित स्पेस सेंटर से पूरी तरह से भारत में बने स्पेस शटल किया आरएलवी-टीडी लॉन्च किया।
2017 मरावी में माउते के हमले के बाद फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे ने मिंडानाओ में मार्शल लॉ की घोषणा की।
2019 आम चुनावों में भाजपा ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की। नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने।
2020 कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या भारत में सवा लाख से अधिक हुई। इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3720 हुई बताई गई।
2021 उत्तरी इटली में मैगीगोर झील के पास एक केबल कार पहाड़ से गिर गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। इसी दिन आयरलैंड की रायनएयर फ्लाइट 4978 को बेलारूसी अधिकारियों ने असंतुष्ट पत्रकार रोमन प्रोतासेविच को हिरासत में लेने के लिए मिंस्क में उतरने के लिए मजबूर किया। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के आलोचक प्रोतासेविच को पकड़ने के लिए जहाज को उतरने के लिए मजबूर करने को विमान में बम होने की झूठी सूचना दी गई। 2021 में इसी दिन अमेरिकी बच्चों के पुस्तक डिजाइनर, चित्रकार, बाल साहित्यकार, द वेरी हंग्री कैटरपिलर कहे गये एरिक कार्ले का निधन हुआ।
2022 ऑस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी के एंथोनी अल्बानीज ने 2022 ऑस्ट्रेलियाई संघीय चुनाव जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के 31वें प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली, जिससे 9 साल के रूढ़िवादी शासन का अंत हुआ।
2023 अमेरिका में दक्षिण एशियाई सांस्कृतिक ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने भारत में जन्मी उद्यमी और लेखिका अनु सहगल को सम्मानित किया है। द कल्चर ट्री की संस्थापक और अध्यक्ष अनु सहगल को मंगलवार को न्यूयॉर्क में एशियन अमेरिकन एंड पैसिफिक आइलैंडर (एएपीआई) हेरिटेज रिसेप्शन 2023 में सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन में प्रवासी और एशियाई समुदायों के 800 प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया। मेयर एडम्स ने कहा, हम अपने जीवंत दक्षिण एशियाई समुदाय को एकजुट करते हुए सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के आपके प्रयास के लिए आपकी सराहना करते हैं। हम न्यूयॉर्क के एएपीआई सदस्यों की कई तरह से मदद करने के लिए तत्पर हैं और आप एक सकारात्मक अंतर पैदा करना जारी रखेंगी।
2024 जाने माने अमेरिकी सैन्य इतिहासकार और लेखक कैलेब कैर और प्रसिद्ध अमेरिकी फिल्म निर्माता मॉर्गन स्परलॉक का निधन हुआ। इसी दिन गुरुवार को फिल्म पुष्पा 2: द रूल के निर्माता माइथरी मूवी मेकर्स ने एक्स पर गाने का टीजर शेयर किया और घोषणा की कि यह ट्रैक 29 मई को रिलीज होगा। इसे कपल सॉन्ग कहा जाएगा। इसमें रश्मिका के साथ अल्लू अर्जुन भी होंगे। पुष्पा: द राइज के गाने सामी सामी में वायरल हुक स्टेप देने के बाद फिल्म की नायिका रश्मिका मंदाना ने पुष्पा 2: द रूल के अपकमिंग ट्रैक सूसेकी का हुक स्टेप किया।
2025 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ के देशों से आयात होने वाले सभी सामानों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जो 1 जून से लागू होगा। वाशिंगटन, डीसी में एक यहूदी संग्रहालय में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर को गिरफ्तार करते समय वह फ्री पैलेस्टाइन (फिलिस्तीन को आजाद करो) के नारे लगा रहा था, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। खार्तूम की लड़ाई खत्म होने के बाद, सूडानी सशस्त्र बलों को ओमदुरमान में एक सामूहिक कब्र मिली, जिसमें लगभग 465 शव थे। दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग में कार्लटनविले के पास स्थित केडीस सोने की खदान में ढहने की घटना के बाद, कम से कम 260 खनिक अंदर फंस गए। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पापुआ न्यू गिनी में पोलियो के प्रकोप की घोषणा की है। यह घोषणा, ले शहर में पोलियो वायरस के फैलने का पता चलने के बाद की गई।
2026 अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो 23 मई को कोलकाता पहुंचे, जिसके साथ ही भारत की उनकी चार-दिवसीय यात्रा शुरू हो गई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्वाड की मंत्री-स्तरीय बैठकों से पहले व्यापार, सुरक्षा और रक्षा सहयोग का विस्तार करना है। जैसे-जैसे अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता आगे बढ़ी, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। न्यूयॉर्क के स्टेटन आइलैंड स्थित एक शिपयार्ड में हुए औद्योगिक विस्फोट के कारण कम से कम 36 लोग घायल हो गए, और एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। मालदीव में 5 इतालवी गोताखोरों की एक टीम लापता हो गई, बताया जा रहा है कि एक खतरनाक रेत की दीवार के भ्रम और उपकरणों की कमी के कारण वे एक गुफा में फंस गए थे। जिनेवा में आयोजित 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा की एक सप्ताह तक चली कार्यवाही संपन्न हो गई, इस दौरान प्रतिनिधियों ने मध्य-पूर्व और कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्रों में जारी मानवीय और स्वास्थ्य संकटों से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए। कान्स फिल्म फेस्टिवलरू रेड कार्पेट पर फैशन से जुड़े भव्य कार्यक्रमों की धूम रही, और बॉलीवुड की मशहूर हस्ती ऐश्वर्या राय एक नीले रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। फीफा विश्व कप 2026 मेजबान देशों में टूर्नामेंट की तैयारियां तेज हो गई हैं, इस क्रम में मेक्सिको ने आगामी टूर्नामेंट से पहले महान फुटबालर पेले की एक विशाल प्रतिमा का अनावरण किया।
23 मई को विश्व कछुआ दिवस के अतिरिक्त संविधान दिवस (जर्मनी) मजदूर दिवस (जमैका) और छात्र दिवस (मेक्सिको) मनाए जाते हैं।
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldHistoryofMay23 #JohnDRockefeller #WorldTurtleDay #Biodiversity #Employment #Commerce #Food #Recreation #SugandhaMishra #FIFA #IPL #ParLagerkvist #KanuSanyal #MarcoRubio #TVK #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #ConstitutionDay #LabourDay #StudentDay #Mexico










0 टिप्पणियाँ