हममें से हर किसी को अकेले ही लंबे समय तक कष्ट सहना पड़ता है, तभी जाकर वह यह सीख पाता है कि वह तो बस उस विशाल दुख-समुदाय का एक छोटा-सा हिस्सा मात्र है, जो इस दुनिया की शुरुआत से ही बिना किसी दया-भाव के खुद को बार-बार दोहराता चला आ रहा है। -विलियम डीन हॉवेल्स
330 ईस्वी में 11 मई को रोमन सम्राट कॉन्स्टेंटाइन द ग्रेट (फ्लेवियस वैलेरियस कॉन्स्टेंटिनस, ईसाई धर्म अपनाने वाले पहले सम्राट) ने बीजान्टियम के बहु-विस्तारित, पुनर्निर्मित शहर का लोकार्पस किया और नगर का नाम बदलकर न्यू रोम कर दिया, इसे पूर्वी रोमन साम्राज्य की नई राजधानी घोषित किया। पहले इसका नाम कॉन्सटांटीनोपल था।
868 ईस्वी में 11 मई को डायमंड सूत्र नामक एक किताब की पहली प्रति चीन में छापी गई। इसे दुनिया की सबसे पुरानी दिनांकित मुद्रित पुस्तक बताया जाता है।
912 ईस्वी में 11 मई को कॉन्स्टेंटिनोपल में 886 से 912 तक बीजान्टिन सम्राट रहे लियो छठे (लियो द वाइज, जन्म 19 सितंबर 866) का निधन हुआ।
973 ईस्वी में 11 मई को अंग्रेजी सम्राट के लिए आयोजित पहले राज्याभिषेक समारोह में एडगर द पीसफुल को इंग्लैंड के राजा का ताज पहनाया गया, जिन्होंने 959 ईस्वी से शासन किया। उनकी पत्नी एल्ल्थ्रिथ को रानी का ताज पहनाया गया, जो इंग्लैंड की किसी रानी का पहला रिकॉर्डेड राज्याभिषेक था।
1068 विलियम द कॉन्करर की पत्नी, फ्लैंडर्स की मटिल्डा को इंग्लैंड की रानी का ताज पहनाया गया।
1258 फ्रांस के लुई 9वें और आरागॉन के जेम्स प्रथम ने कॉर्बील की संधि पर हस्ताक्षर किए, एक दूसरे के क्षेत्रों में सामंती आधिपत्य के दावों को त्याग दिया और बार्सिलोना के सदन को फ्रांस की राजनीति से अलग कर दिया।
1610 बीजिंग, मिंग साम्राज्य में इतालवी जेसुइट पुजारी, जेसुइट चीन मिशन के संस्थापक माटेओ रिक्की एसजे (जन्म 6 अक्टूबर 1552) का निधन हुआ। उन्होंने चीनी अक्षरों में दुनिया का नक्शा कुन्यू वांगुओ क्वांटू बनाया।
1745 फ्रांसीसी सेना ने वर्तमान बेल्जियम में ऑस्ट्रियाई नीदरलैंड्स में फोंटेनॉय की लड़ाई में एंग्लो-डच-हनोवरियन व्यावहारिक सेना को हराया।
1751 अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में पहला अस्पताल डॉ थॉमस बॉन्ड और बेंजामिन फ्रैंकलिन ने स्थापित किया।
1752 गोथा, जर्मनी में जोहान फ्रेडरिक ब्लुमेनबाख का जन्म हुआ। जोहान फ्रेडरिक ब्लुमेनबाख प्रसिद्ध जर्मन डॉक्टर, प्रकृतिवादी, शरीर-क्रिया विज्ञानी और मानवविज्ञानी बने। उन्हें तुलनात्मक और वैज्ञानिक विषयों के रूप में प्राणीशास्त्र और मानवशास्त्र के मुख्य संस्थापकों में से एक माना जाता है। उन्हें नस्लीय वर्गीकरण का संस्थापक कहा गया है।
1752 पहली अग्नि बीमा पॉलिसी की शुरुआत अमेरिका के फिलाडेल्फिया में हुई।
1784 मैसूर के शासक टीपू सुल्तान और ब्रिटेन सरकार के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1813 विलियम लॉसन, ग्रेगरी ब्लाक्सलैंड और विलियम वेंटवर्थ ने सिडनी से पश्चिम की ओर प्रस्थान किया और ब्लू पर्वत को पार करने वाले पहले यूरोपीय बनने की पुष्टि की।
1814 प्लेटबर्ग की लड़ाई में अमेरिकन्स ने अंग्रेजों को हराया।
1833 इंग्लैंड से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी-ऑफ-द-लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक सागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हुई।
1857 दिल्ली में सिपाही विद्रोह भड़का। स्वतंत्रता संग्राम के पहले युद्ध के दौरान भारतीय सिपाहियों ने अंग्रेजों के अधिकार वाली दिल्ली पर 1857 में कब्जा कर लिया। बाद में इस बगावत में मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर भी शामिल हो गये। ईस्ट इंडिया कंपनी सरकार ने विद्रोह कुचलकर बादशाह को कैद कर लिया। उनकी बहुत दुगर्ति की और बाद में बर्मा की जेल में डाल दिया जहां उनकी मौत हो गई।
1888 स्वतंत्रता सेनानी, कानूनविद, विचारक, सामाजिक-राजनैतिक कार्यकर्ता, अमेरिका में पहले भारतीय राजदूत, उड़ीसा के राज्यपाल हुए आसफ अली का जन्म स्योहारा जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश में हुआ।
1889 बर्मिंघम, वारविकशायर, इंग्लैंड में अमीर अंग्रेज क्वैकर और व्यवसायी जॉन कैडबरी (जन्म 12 अगस्त 1801 बर्मिंघम, वारविकशायर, इंग्लैंड) का निधन हुआ। जॉन कैडबरी बर्मिंघम, इंग्लैंड में कैडबरी चॉकलेट कंपनी की स्थापना की थी। वे सामाजिक सक्रियता और परोपकार के कार्यों में भी शामिल रहे। जॉन कैडबरी ने श्रमिकों के अधिकारों, पर्यावरण और औद्योगिक सुधार, नशामुक्ति, पशु कल्याण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर काम किया, और क्रूरता, शोषण तथा भोग-विलास की प्रथाओं का सक्रिय रूप से विरोध किया।
1904 भारत के दूसरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए के. वी. के. सुंदरम का जन्म हुआ।
1909 बार्टन, आहियो, अमेरिका में इलीस रोडरिक डंगन का जन्म हुआ। डंगन ने 1936 से 1950 तक भारत के तमिल सिनेमा में महत्वपूर्ण काम किये।
1911 विख्यात मलयालम कवि, साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त करने वाले वइलोप्पिल्ली श्रीधर मेनन का जन्म, कालूर, एर्नाकुलम, केरल में हुआ।
1912 समाज की हर तरह की सच्चाइयां साफगोई से लिखने वाले मशहूर भारतीय-पाकिस्तानी कहानीकार और लेखक सआदत हसन मंटो का जन्म समराला, पंजाब में हुआ।
1918 प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना एवं सामाजिक, मानवाधिकार कार्यकर्ता मृणालिनी विक्रम साराभाई का जन्म चेन्नई में हुआ। इसी दिन उत्तरी काकेशस पर्वतीय गणराज्य आधिकारिक तौर पर स्थापित किया गया।
1920 मार्टिंस फेरी (तब मार्टिंसविले), ओहियो, अमेरिका में विलियम डीन हॉवेल्स (जन्म 1, मार्च 1837) का निधन हुआ। विलियम डीन हॉवेल्स अमेरिकी यथार्थवादी उपन्यासकार, साहित्यिक आलोचक और नाटककार थे, जिनका उपनाम द डीन ऑफ अमेरिकन लेटर्स था। विलियम डीन हॉवेल्स को विशेष रूप से द अटलांटिक मंथली के संपादक के रूप में जाना जाता है। उनके उपन्यास द राइज ऑफ सिलास लाफम और ए ट्रैवलर फ्रॉम अल्ट्रुरिया और क्रिसमस कहानी क्रिसमस एवरी डे के लिए भी जाना जाता था, जिसे 1996 में इसी नाम की फिल्म में रूपांतरित किया गया था।
1922 रेडियो स्टेशन केजीयू का हवाई में प्रसारण शुरू हुआ।
1924 गॉटलीव डेमलर और कार्ल बेंज के स्वामित्व वाली कंपनियों का विलय कर मर्सिडीज बेंज कंपनी बनाई गई। यह दुनिया की नामी कार कंपनी है। 1924 में इसी दिन एंटनी हेविश नामक अंग्रेजी खगोलशास्त्री और अकादमिक, नोबेल पुरस्कार विजेता का जन्म हुआ।
1927 मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज अकादमी का गठन अमेरिका के कैलिफोर्निया में किया गया, यह संस्था वार्षिक अकादमी, ऑस्कर पुरस्कार प्रदान करती है।
1933 प्रतिष्ठित बंबइया फिल्म पटकथाकार सागर सरहदी का जन्म हुआ।
1937 वेस्ट इंडीज के विकेटकीपर डेविड एलन का जन्म हुआ।
1940 यूनाइटेड किंगडम सरकार वित्त पोषित रेडियो प्रसारण सेवा ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन यानी बीबीसी ने अपनी हिंदी सेवा की शुरुआत की। बीबीसी हिंदुस्तानी सर्विस के नाम से शुरु किए गए प्रसारण का उद्देश्य द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारतीय उपमहाद्वीप के ब्रितानी सैनिकों तक समाचार पहुँचाना था। इसी दिन विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने थे।
1949 इजराइल को संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बनाकर वैध यहूदी राज्य के रूप में मान्यता दी गई, जबकि इसका तमाम देशों ने विरोध किया था।
1950 हिँंदी फिल्मोँ के विख्यात चरित्र अभिनेता एवं खलनायक सदाशिव अमरापुरकर का जन्म हुआ।
1951 राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने गुजरात में नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।
1955 इजरायल ने गाजा पर हमला किया।
1960 पहली गर्भनिरोधक गोली बाजार में उपलब्ध कराई गई।
1962 सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत का राष्ट्रपति चुना गया। उन्होंने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का स्थान लिया।
1963 अमेरिकी फिजियोलॉजिस्ट और अकादमिक, नोबेल पुरस्कार विजेता हर्बर्ट स्पेंसर गैसर का निधन हुआ।
1965 इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड सिटी फुटबाल मैदान में 1985 में आग लगने से 40 की मौत हुई और 150 घायल हुए।
1967 एंड्रियास पापैंड्रेउस को यूनानी सैन्य जुंटा ने कैद कर लिया। एंड्रियास पापैंड्रेउस ग्रीस के पहले समाजवादी प्रधानमंत्री, यूनानी राजनीतिक इतिहास में सबसे प्रभावशाली राजनेता, प्रशासक थे।
1970 जानी मानी फिल्म अभिनेत्री, माॅडल, टेलीविजन शो प्रस्तोता और लेखिका पूजा बेदी का जन्म बंबई में हुआ। पूजा जाने माने फिल्मकार, अभिनेता, निर्देशक कबीर बेदी की बेटी हैं।
1976 प्रसिद्ध पंजाबी गायक अमरिंदर गिल का जन्म हुआ।
1981 प्रसिद्ध नॉर्वेजियन रसायनज्ञ और अकादमिक, नोबेल पुरस्कार विजेता ऑड हैसल का निधन हुआ।
1983 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड मराठी, हिंदी मंच कलाकार, फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल स्मिता तांबे का जन्म सतारा, महाराष्ट्र में हुआ।
1985 वुडस्टॉक, इलिनोइस में अमेरिकी कार्टूनिस्ट चेस्टर गोल्ड (जन्म 20 नवंबर, 1900) का निधन हुआ। चेस्टर गोल्ड डिक ट्रेसी कॉमिक स्ट्रिप के रचयिता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 1931 से 1977 तक इस कॉमिक स्ट्रिप को लिखा और चित्रित किया, जिसमें उन्होंने कई रंगीन और भयानक खलनायकों को शामिल किया। चेस्टर गोल्ड ने 1959 और 1977 में नेशनल कार्टूनिस्ट सोसाइटी का रूबेन अवार्ड जीता, और 1978 में उन्हें इंकपॉट अवार्ड से सम्मानित किया गया। मिस्ट्री राइटर्स ऑफ अमेरिका ने 1980 में गोल्ड और उनके काम को एक विशेष एडगर अवार्ड देकर सम्मानित किया। 1995 में यह कॉमिक स्ट्रिप उन 20 कॉमिक स्ट्रिप्स में से एक थी जिन्हें स्मारक डाक टिकटों और पोस्टकार्डों की कॉमिक स्ट्रिप क्लासिक्स श्रृंखला में शामिल किया गया।
1992 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री और माॅडल अदा शर्मा का जन्म बंबई में हुआ।
1994 अमेरिकी लेखक लुईस बी पॉलर का निधन हुआ।
1995 न्यूयॉर्क, अमेरिका में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि का विस्तार किया और इसे असीमित समय के लिए बढ़ा दिया।
1996 मियामी से विमान की उड़ान के बाद अटलांटा जाने वाली वैलुजेट एयरलाइंस फ्लाइट 592 के कार्गो होल्ड में रासायनिक ऑक्सीजन जनरेटर से आग लगने के कारण डगलस डीसी-9 फ्लोरिडा एवरग्लेड्स में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान में सवार सभी 110 लोगों की मौत हो गई।
1997 डीप ब्लू वह पहला कंप्यूटर बना, जिसने दुनिया के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी औ चैंपियन गैरी कास्परोव को छह मैचों में हराया।
1998 यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना। इसी दिन भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण किये।
2000 जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची। इस दिन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जन्मी आस्था भारत का एक अरबवाँ बच्चा बनी।
2001 संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली को भारत का समर्थन। इसी दिन अमेरिकी संसद ने संयुक्त राष्ट्र की देय राशि रोकी।
2002 भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का निधन हुआ। इसी दिन बांग्लादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे।
2005 बगलिहार परियोजना पर भारत-पाक मतभेदों को निपटाने हेतु विश्व बैंक ने तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त किया।
2006 विश्व प्रवासी पक्षी दिवस की शुरुआत 2006 में जंगली जानवरों और पक्षियों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर कन्वेंशन के सचिवालय के सहयोग से अफ्रीकी-यूरेशियाई प्रवासी जलपक्षियों के संरक्षण पर समझौते के सचिवालय ने की थी। फिलीपींस के मनीला में 26 अक्टूबर 2017 को अमेरिका के लिए पर्यावरण प्रवासी प्रजातियों पर कन्वेंशन और अफ्रीकी-यूरेशियाई प्रवासी जलपक्षियों के संरक्षण पर समझौते ने एक अभिनव साझेदारी की घोषणा की। दुनिया भर में प्रवासी पक्षियों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता बढ़ाना इसके लक्ष्य थे। नई साझेदारी औपचारिक रूप से दुनिया के दो सबसे बड़े पक्षी शिक्षा अभियानों, अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षी दिवस और विश्व प्रवासी पक्षी दिवस को एकजुट करती है ताकि प्रवासी पक्षियों की वैश्विक मान्यता और सहयोग, समर्थन को मजबूत किया जा सके और उनके संरक्षण की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डाला जा सके।
2007 इस्रायल ने फिलिस्तीन के संगठन हमास से जुड़ी रिफॉर्म एवं चेंज पार्टी को गैर-कानूनी घोषित किया। 2007 में इसी दिन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने बहुमत हासिल किया।
2008 अफगानिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में नाटो सेना ने हमला किया। इसी दिन 2008 में इसी तिथि को न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफाइड मानव भ्रूण तैयार किया।
2010 भारत के सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश एसएच कपाड़िया को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 38वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। वे इस पद पर 29 सितंबर 2012 तक रहे। इसी दिन भारतीय सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक खंड़पीठ ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा कि पंचायत और स्थानीय चुनाव में राज्य सरकार को आरक्षण देने का अधिकार है। 2010 में इसी दिन ब्रिटेन में कंजरवेटिव पार्टी के नेता रुढ़िवादी डेविड कैमेरून के नेतृत्व में बनने वाली नई गठबंधन सरकार में लिबरल डेमोक्रेट नेता निक क्लेग उप प्रधानमंत्री बने।
2012 चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के भौतिकविदों की एक टीम ने 11 किमी 2012 को 97 किमी से अधिक फोटॉन का टेलीपोर्ट करके क्वांटम टेलीपोर्टेशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वर्तमान में फोटॉनों के साथ क्वांटम टेलीपोर्टेशन की रिकॉर्ड दूरी 143 किमी है।
2011 भारत और पाकिस्तान ने लाहौर और अमृतसर के बीच बस सेवा शुरू करने के लिए सहमति बनी।
2013 तुर्की के रेहानली क्षेत्र में दो कार बम धमाके में 43 लोगों की मौत हुई।
2014 कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य किंशासा, डीआरसी में पुलिस फुटबॉल स्टेडियम में आंसू गैस फेंके जाने से मची भगदड़ में 15 लोग मारे गए और 46 घायल हो गए।
2016 बगदाद में आईएसआईएल की बमबारी में एक सौ दस लोग मारे गए।
2019 प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री, मॉडल और गायिका पेगी लिप्टन और कुख्यात अमेरिकी हत्यारे थॉमस सिल्वरस्टीन की मौत हुई।
2020 जाने माने अमेरिकी हास्य अभिनेता और अभिनेता जेरी स्टिलर का निधन हुआ।
2021 जाने माने अमेरिकी क्वार्टरबैक (अमेरिकन फुटबॉल में मुख्य आक्रामक नेता) कोल्ट ब्रेनन एवं अमेरिकी अभिनेता, निर्माता और निर्देशक नॉर्मन लॉयड का निधन हुआ।
2022 फिलिस्तीनी-अमेरिकी पत्रकार शिरीन अबू अकलेह की जेनिन में एक छापे की रिपोर्टिंग करते समय इस्राइली सुरक्षा बलों ने हत्या कर दी गई। शुरुआती इनकार के बाद विवाद बढ़ने पर इजराइल ने आखिरकार इस हत्या की बात स्वीकार की और इसके लिए माफी मांगी। इसी दिन म्यांमार के सागांग में मोन ताईंग पिन नरसंहार के दौरान बर्मी सेना ने कम से कम 37 ग्रामीणों को मार डाला। इसी दिन 2022 में गुजरात के हलोल, पंचमहल जिला की एक अदालत के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रेम हंसराज सिंह ने जुआ खिलाने, खेलने में दोषी पाए गये मटर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक केसरीसिंह सोलंकी और 25 अन्य को दोषी ठहराया और उन्हें दो साल की कैद की सजा सुनाई। इसी दिन अपनी जमानत अर्जी पर सुनवाई में देरी को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीमकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को फटकार लगाते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस ए एस बोपन्ना की पीठ ने राज्य सरकार को मामले में अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया और कहा कि इस पर मंगलवार को सुनवाई होगी। पीठ ने कहा, यह क्या है? उन्हें जाने क्यों नहीं दिया गया। वह दो साल से जेल में बंद हैं। एक या दो मामलों में ठीक है, लेकिन यह 89 मामलों में नहीं हो सकता है। जब भी उन्हें जमानत मिलती है, तो उनको फिर से किसी और प्रकरण में जेल भेज दिया जाता है। आप (सरकार) जवाब दाखिल करें। इसी दिन भारतीय कांग्रेस ने बुधवार को सुप्रीमकोर्ट द्वारा राजद्रोह के मामलों में सभी कार्यवाहियों पर रोक लगाए जाने की पृष्ठभूमि में कहा कि देश की शीर्ष अदालत ने यह संदेश दिया है कि सत्ता को आईना दिखाना राजद्रोह नहीं हो सकता। पार्टी ने यह भी कहा कि शीर्ष अदालत के आदेश से यह भी साबित हो गया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राजद्रोह कानून को खत्म करने का जो वादा किया था वह सही रास्ता था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, सच बोलना देशभक्ति है, देशद्रोह नहीं। सच कहना देश प्रेम है, देशद्रोह नहीं। सच सुनना राजधर्म है, सच कुचलना राजहठ है। डरो मत! पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, सत्ता को आईना दिखाना राष्ट्रधर्म है। यह देश विरोधी नहीं हो सकता, उच्चतम न्यायालय ने यही स्पष्ट संदेश दिया है।
2023 गाजा पट्टी में एक इजराइली हवाई हमले में इस्लामिक जिहाद के दो कमांडर मारे गए। इसके अलावा पिछले दो दिनों में गाजा में इजराइली हवाई हमलों से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 26 हो गई है। गाजा से रेहोवोट पर एक रॉकेट भी दागा गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पाँच अन्य घायल हो गए। रूसी प्राइवेट सुरक्षा कंपनी वैगनर ग्रुप के नेता येवगेनी प्रिगोझिन ने पुष्टि की है कि यूक्रेनी सैनिकों ने दोनेत्स्क ओब्लास्ट में बखमुत के कुछ हिस्सों पर उनकी सेना से फिर से कब्जा कर लिया है। यूनाइटेड किंगडम के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि उसने यूक्रेन को स्टॉर्म शैडो क्रूज मिसाइलें दी हैं। बुर्किना पासो के बुक्ले डू मौहौन क्षेत्र में बंदूकधारियों द्वारा सब्जी किसानों पर गोलीबारी करने से 33 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
2024 मई 2024 की शुरुआत, मध्य में सौर तूफान आए ये 2003 के हैलोवीन सौर तूफानों के बाद से सबसे शक्तिशाली भू-चुंबकीय तूफानों का समूह थे। 2024 में इसी दिन यूरोविजन सॉन्ग कॉन्टेस्ट का 68वां संस्करण स्वीडन के माल्मो में आयोजित किया गया। स्विट्जरलैंड के नीमो ने अपने गीत द कोड के साथ यह प्रतियोगिता जीती, और इसके साथ ही वे इस प्रतियोगिता के पहले नॉन-बाइनरी विजेता बन गए। इसी दिन दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर आईपीएल के चल रहे सीजन में तीन मैचों में स्लो ओवर-रेट के लिए शनिवार को एक मैच का बैन लगाया गया। यह फैसला वर्चुअल सुनवाई के बाद लिया गया। दिल्ली कैपिटल्स ने 7 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ, 3 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ और 21 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ स्लो ओवर किए थे। इस वजह से पंत कप्तान के तौर पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के दोषी पाए गए। 2024 में इसी दिन प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री और स्टंटवुमन सुसान बैकलिनी का निधन हुआ।
2025 गाजा में इजरायली हवाई हमलों में 23 लोग मारे गए, जिससे सहायता नाकेबंदी को लेकर अंतर्राष्ट्रीय आलोचना बढ़ गई। स्विट्जरलैंड में हुई चर्चाओं के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों में पूरी तरह से नए सिरे से शुरुआत का स्वागत किया। 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता भारत के हैदराबाद में शुरू हुई। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ 15 मई को इस्तांबुल में सीधी बातचीत का प्रस्ताव रखा। लीबिया से भूमध्य सागर पार करते समय दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, और जीवित बचे लोगों को लैम्पेडुसा ले जाया गया। श्रीलंका में एक बस दुर्घटना में 21 लोगों की मौत हो गई, और अमेरिका के मिल्वॉकी में एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से जानमाल का काफी नुकसान हुआ।
2026 चीन के हुनान के लियुयांग में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए जबरदस्त धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है, जबकि 51 लोग घायल हुए हैं और एक व्यक्ति लापता है। हमाहेरा पर स्थित माउंट डुकानो में विस्फोट हो गया, जिसके कारण तीन हाइकर्स की मौत हो गई, दो लापता हैं और 15 को बचा लिया गया है। अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरते समय फ्रंटियर एयरलाइंस के एक एयरबस ए321नियो विमान से एक व्यक्ति टकरा गया, जिससे विमान के इंजन में आग लग गई और उड़ान रद्द करनी पड़ी। इस घटना में 12 यात्री घायल हो गए। 1998 में हुए पोखरण- 2 परमाणु परीक्षणों की वर्षगांठ का प्रतीक के तौर पर 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत में मनाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य तकनीकी प्रगति पर जोर देना है।
11 मई को विश्व अहंकार जागरूकता दिवस मनाया जाता है, ताकि बढ़े हुए अहंकार के बुरे असर के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके और विनम्रता, आत्म-चिंतन और लोगों के बीच बेहतर मेल-जोल को बढ़ावा दिया जा सके।
पृथ्वी पर मौजूद समस्त जीवन उस मूल संरचना के कंपन और हलचलों के अधीन है, जिसका अपनी सतह पर पनपने वाले जीवों पर पड़ने वाले तनावों और दबावों के विनाशकारी प्रभावों पर कोई नियंत्रण नहीं होता। मनुष्यों की महत्वाकांक्षाएं और सपने इस विशाल ग्रह के लिए पूरी तरह से अप्रासंगिक हैं, यह ग्रह अपने ही ढंग से, अपने ही रास्ते पर चलता रहता है। मनुष्य इसका बच्चा है, इसका किराएदार है, और आज भी इस तारीख तक इसका बंदी ही है। -चेस्टर गोल्ड
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldHistoryof11May #ChesterGould #WorldEgoAwarenessDay #WilliamDeanHowells #NationalTechnologyDay #PoojaBedi #AdahSharma #SaadatHasanManto #TVK #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #AbidaSultan









0 टिप्पणियाँ