Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

28 मई का विश्व इतिहास - भारत एवं विश्व में 2600 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों और प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों की संक्षिप्त जानकारी World History of 28 May




585 ईसा पूर्व 28 मई को सूर्य ग्रहण पड़ा। इसकी ग्रीक दार्शनिक और वैज्ञानिक थेल्स ने भविष्यवाणी की थी, जब एलीटेस ग्रहण की लड़ाई में साइक्सारेस से लड़ रहा था, जिसके कारण युद्धविराम हुआ। यह उन प्रमुख तिथियों में से एक है जिससे अन्य तिथियों की गणना की जाती रही। इसे सबसे प्रारंभिक घटना बताया गया और कहा गया कि इसकी सटीक तारीख ज्ञात है।

576 ईस्वी में 28 मई को पेरिस, फ्रैंक्स का साम्राज्य (अब फ्रांस) में पेरिस के बिशप जर्मेन (जर्मनस) का निधन हुआ। जर्मेन को, कैथोलिक चर्च और पूर्वी रूढ़िवादी चर्च दोनों में संत के रूप में सम्मान प्राप्त है।

621 ईस्वी में 28 मई को हुलाओ की लड़ाई में चीनी सम्राट गाओजू के पुत्र ली शिमिन ने हुलाओ दर्रे (हेनान) के पास डू जियानडे की संख्यात्मक रूप से बड़ी, मजबूत सेनाओं को हराया।

1023 ईस्वी में 28 मई को यॉर्क, इंग्लैंड में अंग्रेज बिशप, वॉर्सेस्टर के बिशप और यॉर्क के आर्कबिशप वुल्फस्टन का निधन हुआ।

1140 ईस्वी में 28 मई को चीन के प्रसिद्ध कवि, सैन्य जनरल और राजनीतिज्ञ शिन किजी का जन्म हुआ।

1242 एविग्नोनेट नरसंहार में कैथर्स के एक समूह ने टूलूज के काउंट रेमंड सातवें के सहयोग से विलियम अरनॉड और उसके ग्यारह साथियों की हत्या कर दी।

1414 खिज्र खान ने दिल्ली की सल्तनत पर कब्जा किया और सैयद वंश के शासन की नींव रखी।

1533 कैंटरबरी के आर्कबिशप थॉमस क्रैनमर ने इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम और ऐनी बोलिन के विवाह को वैध घोषित किया।

1588 एंग्लो-स्पैनिश युद्ध में स्पैनिश आर्मडा 130 जहाजों और 30,000 पुरुषों के साथ पुर्तगाल के लिस्बन से इंग्लिश चैनल की ओर रवाना हुआ। सभी जहाजों को बंदरगाह छोड़ने में 30 मई तक का समय लगा।

1674 जर्मन संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1737 इंग्लैंड में शौकिया खगोल विज्ञानी जॉन बेविज ने रॉयल ग्रीनविच वेधशाला में शुक्र ग्रह को बुध ग्रह के सामने से गुजरता देखा।

1871 पेरिस कम्यून (फ्रांसीसी भाषा में कम्यून डी पेरिस) के नाम से दो महीने पहले पेरिस में बनी समाजवादी क्रांतिकारियों की सरकार उखाड़ फेंकी गई। पेरिस कम्यून फ्रांसीसी क्रांतिकारी सरकार 18 मार्च से 28 मई 1871 तक पेरिस में कम्युनिस्टों की सत्ता थी। पेरिस कम्यून ने समाजवाद की प्रगतिशील, प्रणाली लागू की। पेरिस कम्यून की नीतियों में चर्च और राज्य को अलग करना, स्व-पुलिसिंग, किराए में छूट, बाल श्रम का उन्मूलन और कर्मचारियों को उसके मालिक द्वारा छोड़े गए उद्यम को संभालने का अधिकार शामिल था। सभी रोमन कैथोलिक चर्च और स्कूल बंद कर दिये गये। नारीवादी, साम्यवादी, पुरानी शैली के सामाजिक लोकतंत्र (सुधारवाद और क्रांतिवाद का मिश्रण), और अराजकतावादी धाराओं, अन्य समाजवादी प्रकारों ने, कम्यून में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। इसने बेहतरीन काम किए। लेकिन सामंती, पूंजीवादी, राजशाही प्रभावशाली लोगों ने क्रांतिकारियों का भयंकर दमन किया।

1883 मनुवादी, सामंती वर्ण, जातीय और धार्मिक भेदभाव, नफरत के पक्षपोषक, भारत - पाक विभाजन यानी द्विराष्ट्रवाद के सिद्धांतकार, युवावस्था में स्वतंत्रता सेनानी और बाद में अंग्रेजों के सहयोगी विनायक दामोदर सावरकर का जन्म भागुर, महाराष्ट्र में हुआ।

1892 सैन फ्रांसिस्को में संरक्षणवादी जॉन मुइर ने सिएरा क्लब की स्थापना की। सिएरा क्लब अमेरिकी पर्यावरण संगठन है जिसकी शाखाएं सभी 50 अमेरिकी राज्यों, वाशिंगटन डी.सी. और प्यूर्टो रिको में हैं। सिएरा क्लब प्रगतिशील आंदोलन का माध्यम बना। यह दुनिया के पहले बड़े पैमाने पर पर्यावरण संरक्षण संगठनों में से एक था। इसने संधारणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और वैश्विक तापमान को कम करने के लिए नीतियों की पैरवी की, साथ ही कोयले, जलविद्युत और परमाणु ऊर्जा के उपयोग का विरोध किया है। सिएरा क्लब के राजनीतिक समर्थन आमतौर पर चुनावों में उदार और प्रगतिशील उम्मीदवारों के पक्ष में होते हैं।

1903 महाराष्ट्रियन कराडे ब्राह्मण परिवार में शांतनुराव लक्ष्मणराव किर्लोस्कर का जन्म हुआ। किर्लोस्कर उद्योग-व्यापार समूह के विस्तार में इन्होंने महत्वूपर्ण योगदान दिया।

1908 विख्यात ब्रिटिश जासूसी उपन्यासकार, कथाकार, जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म हुआ।

1914 ब्रिटिश वायुसेना के चर्चित, फ्लाइंग ऐस कहे गये ग्रुप कैप्टन विल्फ्रिड जाॅर्ज गेराल्ड डंकन स्मिथ का जन्म मद्रास में हुआ।

1917 ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में बैरी कॉमनर का जन्म हुआ। बैरी कॉमनर चर्चित अमेरिकी कोशिकीय जीवविज्ञानी, पारिस्थितिकीविद, कॉलेज प्रोफेसर और राजनेता बने। आधुनिक पर्यावरण आंदोलन के संस्थापकों में से एक बैरी कॉमनर सेंटर फॉर बायोलॉजी ऑफ नेचुरल सिस्टम्स और इसके क्रिटिकल जेनेटिक्स प्रोजेक्ट के निदेशक बने। उन्होंने 1980 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में सिटिजन्स पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। परमाणु हथियारों के परीक्षण से होने वाले रेडियोधर्मी विकिरण के उनके अध्ययन रिपोर्ट पब्लिश करने के बाद 1963 की परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि हुई।

1918 अमेरिका की यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी एयर फोर्सेस मिलिट्री में इंटेलीजेंस कमांडर, प्रमुख अमेरिकी जासूस जाॅह्न मोरिसन बिर्च का जन्म लंडौर, मसूरी (देहरादून) में हुआ।

1921 उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री अजय सिंह बिष्ट यानी योगी आदित्य नाथ के गुरु, राजनीतिज्ञ और गोरखपीठ गोरखपुर के महंत किरपाल सिंह बिष्ट यानी महंत अवैद्यनाथ का जन्म पौड़ी गढ़वाल में हुआ।

1923 दक्षिण भारत के लोकप्रिय अभिनेता और बाद में चर्चित नेता बने नंदमुरि तारक रामाराव का जन्म हुआ जिन्हें एनटी रामाराव और एनटीआर के नाम से आमतौर पर जाना जाता है। दक्षिण की फिल्मों में अपार सफलता प्राप्त एनटीआर बाद में राजनीति में आए और तीन बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। चंद्रबाबू नायडू उन्हीं के दामाद हैं।

1934 कनाडा के ओंटारियो में ओलिवा और एल्जायर डिओन के यहां पांच बच्चों ने जन्म लिया। इतिहास में यह पहला मौका था जब एक साथ इतने बच्चे एक महिला ने पैदा किये और यह पांचों बच्चे जीवित रहे।

1937 दुनिया की मशहूर कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन शुरू की गई। तब जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर का राज था और कंपनी भी पूरी तरह नाजी पार्टी के कब्जे में थी। कंपनी को शुरू करने के पीछे उद्देश्य यह था कि आम लोगों को कम कीमत में कार मिले। हिटलर ने कार की डिजाइन की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया के एक ऑटोमोबाइल इंजीनियर फर्डिनेंड पोर्श को सौंपी। 1939 में बर्लिन ऑटो शो में कंपनी के पहले कार मॉडल को आम लोगों के सामने पेश किया गया। इसी साल दूसरा विश्वयुद्ध शुरू हो गया, इस कारण कंपनी को अपना कामकाज बंद करना पड़ा। युद्ध खत्म होने के बाद कंपनी फिर शुरू हुई, लेकिन नाजी पार्टी से संबंधित होने के कारण अमेरिका जैसे बड़े मार्केट में कंपनी को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। 1959 में फॉक्सवैगन ने इसी कार को अमेरिका में बीटल नाम से लॉन्च किया। जबरदस्त मार्केटिंग कैंपेन के बाद कंपनी का ये मॉडल चल निकला। 1972 तक 1.5 करोड़ से भी ज्यादा बीटल कारें सड़कों पर दौड़ रही थीं। फॉक्सवैगन को आज सबसे ज्यादा बीटल के लिए ही जाना जाता है। करीब 8 दशकों बाद 2019 में कंपनी ने बीटल का उत्पादन बंद करने की घोषणा की।

1946 साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वाले विख्यात मलयालम कवि के सत्चिदानंदन का जन्म त्रिसूर में हुआ।

1952 मोदी सरकार द्वारा नियुक्त पहले लोकपाल और इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के जज रह चुके पिनाकी चंद्र घोष का जन्म कलकत्ता में हुआ। इसी दिन यूनान ने देश की महिला नागरिकों को मतदान का अधिकार दिया।

1958 क्यूबा की समाजवादी क्रांति के दौरान फिदेल कास्त्रो के 26 जुलाई आंदोलन (फ्रैंक पेस मिलिशिया समर्थित) ने एल उवेरो में सेना की एक चौकी पर कब्जा कर लिया।

1959 दो अमेरिकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की। प्राणियों को अंतरिक्ष में भेजने के प्रारंभिक प्रयोगों में से यह एक था।

1960 भारत के शीर्ष दस फैशन डिजाइनरों में से एक वेंडल ऑगस्टीन रॉड्रीक्स का जन्म बंबई में हुआ। इसी दिन यूरोपीय संसद के सदस्य रहे ब्रिटिश राजनीतिज्ञ डेविड कैंपबेल बैनर्मन का जन्म बंबई में हुआ।

1961 पीटर बेनेन्सन का लेख द फॉरगॉटन प्रिजनर्स (मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा के अनुच्छेद) कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पढ़े जाने वाले समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ। बाद में इसे मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना माना गया। विश्व में मानव अधिकारों के लिए लड़ने वाली संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना 28 मई 1961 को लंदन में की गई थी। वकील पीटर बेनेंसन द्वारा शुरू एमनेस्टी इंटरनेशनल का उद्देश्य राजनीतिक कैदियों की रिहाई और इस बारे में लोगों को जागरूक करना था। ऐसे लोग जिन्हें उनकी त्वचा के रंग, धार्मिक मान्यता, धर्म, जाति, आदि वजहों से गिरफ्तार कर लिया गया था संस्था ऐसे लोगों की रिहाई के लिए प्रयास करती है और मानव अधिकारों के हनन पर सवाल उठाती है।। 1977 में मानव अधिकारों पर किए गए कामों के चलते एमनेस्टी इंटरनेशनल को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एमनेस्टी के 50 से ज्यादा देशों में कार्यालय हैं और 150 से भी ज्यादा देशों में एमनेस्टी काम करती है, लेकिन सितंबर 2020 में संस्था ने भारत में अपना कामकाज बंद कर दिया। संस्था ने कहा कि भारत सरकार ने उसके बैंक खातों पर रोक लगा दी है, इसलिए उसने ये कदम उठाया है। असल में मोदी सरकार के आने के बाद मानवाधिकारों का हनन बढ़ गया। यहां कानूनी और गैरकानूनी दोनों तरह से लोगों पर हमले बढ़ गये। इस पर सवाल उठाने वाले सरकार और सत्तारूढ़ दल दोनों को पसंद नहीं हैं। इसलिए सरकार ने एमनेस्टी को काफी परेशान किया।

1964 भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का अंतिम संस्कार किया गया। जिनका एक दिन पहले निधन हो गया था।

1965 धनबाद, बिहार में खदान में धमाका होने से वहां काम करने वाले 375 लोगों की मौत हो गई।

1967 ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर 65 साल की उम्र में अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगाकर वापस अपने घर पहुंचे।

1968 महान अमेरिकी मानवाधिकारवादी मार्टिन लूथर किंग जूनियर को जवाहर लाल नेहरू सद्भावना पुरस्कार प्रदान किया गया।

1970 आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का औपचारिक तौर पर विभाजन हुआ।

1975 लक्षद्वीप से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सदस्य पीपी मोहम्मद फैजल का जन्म हुआ। 1975 की मई 28 को सियोसेट, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका मौरा के. जॉनस्टन का जन्म हुआ। मौरा जॉनस्टन प्रसिद्ध लेखिका, संपादक और संगीत समीक्षक हैं। बोस्टन कॉलेज के पत्रकारिता संकाय की सदस्य, मौरा जॉनस्टन ने रोलिंग स्टोन, द बोस्टन ग्लोब, पिचफोर्क, द एवल, द न्यूयॉर्क टाइम्स, स्पिन और द गार्जियन के लिए लिखा है। मौरा जॉनस्टन हार्लेक्विन एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी हनोवर स्क्वायर प्रेस के लिए मैडोना की एक आलोचनात्मक जीवनी पर काम कर रही हैं।

1978 विख्यात भारतीय पाॅप गायक, रैपर, संगीतज्ञ और उद्यमी, कारोबारी शैल ओसवाल का जन्म लुधियाना में हुआ।

1979 असीर, सऊदी अरब में अब्दुलअजीज अल-ओमारी का जन्म हुआ। कथित तौर पर अब्दुलअजीज आतंकवादी बना और 11 सितंबर 2001 को अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट अपहरणक किया।

1987 महाराष्ट्र की भाजपा नेत्री एवं 2014 में लोक सभा सदस्य निर्वाचित हुई हिना गावित का जन्म नंदूरबार में हुआ। 28 मई को, दुनिया भर में महिला स्वास्थ्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस मनाया जाता है। यह महिलाओं के स्वास्थ्य और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनकी वकालत करने के लिए समर्पित दिन है। इस दिन का प्रस्ताव 1987 में कोस्टा रिका में अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य बैठक के दौरान लैटिन अमेरिकी और कैरिबियन महिला स्वास्थ्य नेटवर्क ने रखा था।

1989 लोकप्रिय, खूबसूरत, बोल्ड मलयालम फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री, गीत लेखिका, यूट्यूबर और बहुप्रतिभावान पर्ल मानी का जन्म कोच्चि, केरल में हुआ।

1990 खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री एवं माडल अर्चना गुप्ता का जन्म आगरा में हुआ। मुंबई में रहने वाली अर्चना गुप्ता तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और एक रूसी फिल्म में अभिनय किया है। उन्होंने हाल ही में अरबाज खान, रिया सेन, फ्रेडी दारूवाला, तनुज विरवानी और अन्य के साथ जी5 के लिए जहर शीर्षक वेब श्रृंखला में अभिनय किया है।

1995 भारत में असंगठित क्षेत्र मजदूरों के आंदोलनों, अधिकारों के लिए सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बैंगलोर में नेशनल सेंटर फॉर लेबर की शुरुआत की गई।

1996 तेलूगू सिनेमा और टेलीविजन की जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री एवं नर्तकी तथा माॅडल पुनर्नवी गोपालम का जन्म तेनाली, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में हुआ। इसी दिन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बहुमत न होने के कारण इस्तीफा दिया। इसी दिन 1996 में रूस ने चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमति जताई।

1998 पकिस्तान ने पांच भूमिगत परमाणु परिक्षण किये। इससे महज एक सप्ताह पहले भारत ने इसी तरह के परमाणु परिक्षण किये थे जिसके जवाब में पाकिस्तान ने अपने पांच परमाणु परीक्षण किए, जिनका कोड नाम चगाई-प्रथम था। पाकिस्तान की इस कार्रवाई के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और अन्य देशों ने आर्थिक प्रतिबंध लगाए। पाकिस्तान हर साल यौम-ए-तकबीर मनाता है।

1999 इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने इस्तीफा दिया और इसी दिन तुर्की में नयी गठबंधन सरकार का गठन हुआ। 1999 में इसी दिन इटली के मिलान में 22 साल के जीर्णोद्धार कार्य के बाद विख्यात चित्रकार, मूर्तिकार लियोनार्डो दा विंची की उत्कृष्ट कृति द लास्ट सपर को फिर से प्रदर्शन के लिए रखा गया। 1999 में इसी दिन फिल्म निर्देशक और निर्माता बी. विट्टलाचार्य (जन्म 28 जनवरी 1920, उडुपी, मद्रास) का निधन हुआ। बी. विट्टलाचार्य तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में अपने बेहतरीन काम के लिए प्रसिद्ध हुए। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें जनपद ब्रह्मा के नाम से जाना जाता था। विट्टलाचार्य ने अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी विट्टल प्रोडक्शंस बनाई, जिसने उनकी निर्देशित पहली फिल्म राज्य लक्ष्मी का निर्माण किया।

2000 भारतीय राष्ट्रपति के. आर. नारायणन चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने हेतु छह दिनों की राजकीय यात्रा पर पेइचिंग पहुँचे।

2002 11 सितंबर 2001 के कथित हवाई हमलों में ध्वस्त मूल वर्ल्ड ट्रेड सेंटर साइट से आखिरी स्टील गार्डर को हटा दिया गया। आधिकारिक तौर पर सफाई का काम बंद हुआ। हवाई जहाज टकराकर इस इमारत को ढहाने का आरोप ओसामा बिन लादेन के संगठन अलकायदा पर लगाया गया।

2004 इराकी गवर्निंग काउंसिल ने सद्दाम हुसैन के विरोधी रहे अयाद अल्लावी को इराक की अंतरिम सरकार का प्रधानमंत्री चुना।

2008 नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत हुआ। इसी दिन 2008 में अमेरिका ने कथित तौर पर पाकिस्तान समथ्रित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाया। इसी दिन निजी विमान सेवा जेट एयरवेज को मध्य एशिया सर्वश्रेष्ठ चरगो एयर लाइंस का पुरस्कार मिला।

2010 पश्चिम बंगाल के पशिम मेदिनीपुर जिले में एक ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम 141 यात्रियों की मौत हो गई।

2011 चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर आईपीए का फाइनल जीता। विश्व भूख दिवस की शुरुआत 28 मई 2011 हुई। वैश्विक गैर-लाभकारी संस्था हंगर प्रोजेक्ट ने दुनिया भर में करोड़ों लोगों को प्रभावित करने वाली पुरानी भूख के महत्वपूर्ण मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करने और निदान में सहयोग, समर्थन यह पहल की।

2013 वर्ल्ड मेन्सट्रुअल हाइजीन डे यानी विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इसे जर्मन स्वयं सेवी संगठन वाश यूनाइटेड ने शुरू किया था। तब से प्रति वर्ष 28 मई को ‘विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ सेलिब्रेट किया जाता है। प्रति वर्ष 28 मई को दुनिया भर में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस यानी वर्ल्ड मेंसट्रुअल हाइजीन डे मनाया जाता है। इस दिन का आयोजन माहवारी या मासिक धर्म के प्रति स्वच्छता बनाये रखने और इस से संबंधित भ्रांतियां मिटाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

2015 जाने माने अमेरिकी पियानोवादक और संगीतकार, जॉनी कीटिंग, स्कॉटिश ट्रॉम्बोनिस्ट, संगीतकार और निर्माता और रेनाल्डो रे, अमेरिकी अभिनेता और पटकथा लेखक का निधन हुआ।

2016 सिनसिनाटी चिड़ियाघर और बॉटनिकल गार्डन में अपने बाड़े में एक तीन वर्षीय लड़के को पकड़ने के बाद एक गोरिल्ला हराम्बे को गोली मार दी गई, जिसके परिणामस्वरूप व्यापक आलोचना हुई और विभिन्न इंटरनेट मीम्स वायरल हुए।

2017 पूर्व फॉर्मूला वन ड्राइवर ताकुमा सातो ने अपना पहला इंडियानापोलिस 500 जीता, ऐसा करने वाले वह पहले जापानी और एशियाई ड्राइवर थे। डबल विश्व चैंपियन फर्नांडो अलोंसो इवेंट की अपनी पहली प्रविष्टि में एक इंजन समस्या के कारण रिटायर हो गए।

2018 डेनिश मेडिकल डॉक्टर और नोबेल पुरस्कार विजेता जेन्स क्रिश्चियन स्को और खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय अंग्रेजी-ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री एवं माडल कॉर्नेलिया फ्रांसिस का निधन हुआ।

2021 अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी मार्क ईटन का निधन हुआ।

2022 पेट्रीसिया ब्रेक (पेट्रीसिया एन कैनेडी जन्म 25 जून 1942) का निधन हुआ। पेट्रीसिया ब्रेक अंग्रेजी अभिनेत्री थीं। उन्हें बीबीसी सिटकॉम पोरिज और इसके सीक्वल गोइंग स्ट्रेट में नॉर्मन स्टेनली फ्लेचर की सबसे बड़ी बेटी इंग्रिड फ्लेचर की भूमिका के लिए जाना जाता है।

2023 जाने माने अंग्रेजी राजनीतिज्ञ, ग्रेटर लंदन के लॉर्ड-लेफ्टिनेंट डेविड ब्रेवर का निधन हुआ।

2024 राफा गवर्नररेट के अल-मवासी में एक टेंट कैंप पर हुए इजराइली हमले में कम से कम 21 लोग मारे गए और 64 अन्य घायल हो गए। इजराइली टैंक पहली बार मध्य राफा तक पहुँचे। खराब मौसम के कारण अपने बेड़े को नुकसान पहुँचने के बाद अमेरिका ने मरम्मत के लिए गाजा पट्टी से गाजा फ्लोटिंग पियर को हटा लिया। रूसी गाइडेड बमों ने यूक्रेन के डोनेत्स्क ओब्लास्ट के टोरेत्स्क में एक अपार्टमेंट ब्लॉक को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम दो नागरिक मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। यमन के तट के पास तीन मिसाइलों की चपेट में आने से मार्शल आइलैंड्स का झंडा लगा एक बल्क कैरियर पानी में डूबने लगा। भारत के मिजोरम राज्य के आइजोल में तेज हवाओं के कारण एक पत्थर की खदान ढह जाने से सत्रह लोग मारे गए और छह अन्य लापता हो गए।

2025 यूएस कोर्ट आफ इंटरनेशनल ट्रेड ने सर्वसम्मति से फैसला सुनाया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकानौमिक पावर एक्ट का इस्तेमाल करके बड़े पैमाने पर टैरिफ लगाने में अपनी अधिकार सीमा का उल्लंघन किया है। असम में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHungerDay #MenstrualHygieneDay #Worldhistoryof28may #BarryCommoner #PearleMaaney #ArchanaGupta #IanFleming #AmnestyInternational #ParisCommune #WASH #MHD #UNWomen #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #MarcoRubio #CockroachJantaParty #AbhijeetDipke #ShantanuraoLaxmanraoKirloskar #Adobe

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ