अन्याय केवल उन्हीं लोगों द्वारा किया जा सकता है, जिन पर किसी का हाथ नहीं पहुँच सकता, अर्थात केवल उन्हीं लोगों द्वारा, जिनके पास सत्ता और अधिकार मौजूद हों। -इब्न खल्दून
325 ई्र्रस्वी में 27 मई को कोरीकस, सिलिसिया (आधुनिक तुर्की) में प्रोकोपियस का निधन हुआ। प्रोकोपियस वेनिस में कुख्यात रोमन सूदखोर था।
742 ई्र्रस्वी में 27 मई को तांग के सम्राट दाजोंग के सबसे बड़े बेटे देजोंग (ली कुओ) का जन्म हुआ। देजोंग आगे चलकर सम्राट बने और उनका 26 साल का शासनकाल तांग राजवंश में तीसरा सबसे लंबा शासनकाल रहा। सम्राट देजोंग ने मेहनती और मितव्ययी सम्राट के रूप में शुरुआत की और उन्होंने नए कर कानून पेश करके सरकारी वित्त में सुधार करने का प्रयास किया।
866 ई्र्रस्वी में 27 मई को ओविएडो में ऑस्टुरियस के राजा ऑर्डोनो प्रथम ऑफ ऑस्टुरियस का निधन हुआ।
927 ई्र्रस्वी में 27 मई को प्रेस्लाव, बल्गेरियाई साम्राज्य शासक शिमोन प्रथम द ग्रेट का निधन हुआ। बीजान्टिन, मग्यार और सर्ब के खिलाफ शिमोन के सफल अभियानों ने बुल्गारिया को अपने सबसे बड़े क्षेत्रीय विस्तार की ओर अग्रसर किया, जिससे यह समकालीन पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी यूरोप में सबसे शक्तिशाली राज्य बन गया। शिमोन प्रथम द ग्रेट का शासनकाल बेजोड़ सांस्कृतिक समृद्धि, ज्ञान और बल्गेरियाई संस्कृति का स्वर्ण युग माना गया।
1096 ई्र्रस्वी में 27 मई को काउंट एमिचो ने मेन्ज में प्रवेश किया, जहां उनके अनुयायियों ने यहूदी नागरिकों का नरसंहार किया। कम से कम 600 यहूदी मारे गये। 11वीं सदी के अंत में एमिचो राइनलैंड में काउंट या बड़े जागीरदार थे। 1096 में वह राइनलैंड नरसंहार 1096 का जर्मन धर्मयुद्ध का नेता था, उसने पीपुल्स क्रूसेड के तहत भारी संख्या में यहूदियों की सामूहिक हत्याओं की एक श्रृंखला चलाई।
1120 कैपुआ के रिचर्ड तृतीय को उनकी असामयिक मृत्यु हुई। उसे दो सप्ताह पहले राजकुमार नियुक्त किया गया था।
1153 मेलकॉलम चतुर्थ को 12 वर्ष की उम्र में स्कॉटलैंड का राजा नियुक्त किया गया।
1199 जॉन इंग्लैंड के राजा नियुक्त हुए, तमाम लड़ाइयां लड़ते हुए यह 1216 तक पद पर रहे।
1257 रिचर्ड ऑफ कॉर्नवाल और उनकी पत्नी सांचिया ऑफ प्रोवेंस को आचेन कैथेड्रल में जर्मनों के राजा और रानी का ताज पहनाया गया। आचेन कैथेड्रल जर्मनी के आचेन में एक कैथोलिक चर्च है और आचेन प्रांत का गिरजाघर है। यूरोप की सबसे पुरानी गिरजाघर इमारतों में से एक, आचेन कैथेड्रल को सम्राट शारलेमेन के आचेन महल के शाही चैपल के रूप में बनाया गया था, जिन्हें 814 में यहीं दफनाया गया था। आचेन कैथेड्रल के निर्माण के बाद इसे 805 में पवित्र किया गया था।
1332 ट्यूनिस, हफ्सिद सल्तनत में इब्न खल्दून का जन्म हुआ। इब्न खल्दून बहुत मशहूर और इज्जत पाने वाले ट्यूनिशियन विद्वान, इतिहासकार, दार्शनिक और समाजशास्त्री बने। इब्न खल्दून के दर्शन को अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रेगन ने अपनी आर्थिक नीतियों में जोड़ा। उन्हें मध्य युग के महानतम सामाजिक वैज्ञानिकों में से एक माना जाता है, और अनेक विद्वान उन्हें इतिहासलेखन, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र और जनसांख्यिकी अध्ययनों का एक प्रमुख अग्रदूत मानते हैं। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए तर्क दिए तो शासक और अमीर लोग परेशान हो गए। नतीजतन इब्न खल्दून को अपना स्थान छोड़ना पड़ा। इब्न खल्दून ने पाँच वर्ष काहिरा में बिताए, जहाँ उन्होंने अपनी आत्मकथा और विश्व इतिहास लेखन पूरा किया साथ ही शिक्षक व न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया। इसी दौरान उन पर एक गुप्त संगठन, रिजाल हवा रिजाल में शामिल होने का आरोप लगा। इस संगठन के सुधारवादी आदर्शों ने स्थानीय राजनीतिक अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वृद्ध इब्न खल्दून को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। जबकि वे एक महीने पहले ही मालिकी काजी (न्यायाधीश) के पद पर छठी बार चुने थे, जेल में 17 मार्च 1406 को उनका निधन हो गया।
1378 प्रसिद्ध चीनी सैन्य कमांडर, इतिहासकार और नाटककार झू क्वान का जन्म हुआ।
1444 समरसेट के प्रथम ड्यूक, अंग्रेज कमांडर जॉन ब्यूफोर्ट का निधन हुआ।
1519 विख्यात इतालवी इतिहासकार, संगीत विशेषज्ञ, मानवतावादी गिरोलामो मेई का जन्म हुआ। गिरोलामो मेई संगीत इतिहास में फ्लोरेंटाइन कैमराटा को बौद्धिक प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध हुए जिसने प्राचीन ग्रीक संगीत नाटक को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया। उनका जन्म फ्लोरेंस में हुआ उनकी मृत्यु रोम में जुलाई 1594 में हुई। उन्होंने छद्म नाम डेसीमो कोरिनेला दा पेरेटोला का भी इस्तेमाल किया।
1584 प्रसिद्ध जर्मन धर्मशास्त्री और संगीतकार माइकल अल्टेनबर्ग का जन्म हुआ।
1644 मांचू रीजेंट डोर्गन ने शांहाई दर्रे की लड़ाई में शुन राजवंश के विद्रोही नेता ली जिचेंग को हराया, जिससे मंचू को बीजिंग प्रवेश करने और जीतने की सुविधा मिली।
1703 रूस के जार (राजा) पीटर ने नेवा नदी के तट पर रूस की सांस्कृतिक राजधानी सेंट पीटर्सबर्ग की नींव रखी। इसे 1917 की रूसी क्रांति के गवाह के तौर पर पहचान मिली। ये रूस का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।
1813 अमेरिका ने फोर्ट जाॅर्ज, कनाडा पर कब्जा किया।
1857 निर्वासित मराठा पेशवा बाजी राव द्वितीय के दत्तक पुत्र नाना साहब नाम से प्रसिद्ध धोंदू पंत (जिसने 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान कानपुर विद्रोह का नेतृत्व किया था) को कानपुर में पुलिस ने पकड़ लिया।
1874 गर्ट अल्बर्ट्स के नेतृत्व में डोर्सलैंड ट्रेकर्स का पहला समूह प्रिटोरिया से रवाना हुआ। डोर्सलैंड ट्रेक (थर्स्टलैंड ट्रेक) 1874 से 1881 तक दक्षिण अफ्रीका से आए बोअर बसने वालों द्वारा राजनीतिक स्वतंत्रता और बेहतर जीवन स्थितियों की तलाश में किए गए अन्वेषणों की एक श्रृंखला का सामूहिक नाम है। ऑरेंज फ्री स्टेट और ट्रांसवाल से भाग लेने वाले, ट्रेकबोअर्स (प्रवासी किसान ट्रेकबोअर) को डोर्सलैंडट्रेकर्स कहा जाता है। प्रिटोरिया दक्षिण अफ्रीका की प्रशासनिक राजधानी है, जो सरकार की कार्यकारी शाखा की सीट के रूप में कार्य करती है, और देश में सभी विदेशी दूतावासों की मेजबानी करती है। प्रिटोरिया एपिस नदी के किनारे बसा है और मैगलीसबर्ग पहाड़ों की तलहटी में पूर्व की ओर फैला हुआ है। प्रिटोरिया की स्थापना सरकारी तौर पर 18 नवंबर 1855 में हुई थी जबकि यहां बहुत पहले से लोग रह रहे थे।
1894 राजनादगांव, मध्य प्रदेश में डॉ॰ पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी मास्टरजी का जन्म हुआ। पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी अपने समय के शीर्ष हिंदी निबंधकार, सरस्वती पत्रिका के संपादक बने। वह राजनांदगांव की हिंदी त्रिवेणी की तीन धाराओं में से एक थे। पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी की बुधिया चला रही थी चक्की जैसी अनेक कविताएं लोकप्रिय हुईं।
1895 विख्यात ब्रिटिश अविष्कारक बर्ट एक्रेस ने फिल्म कैमरा-प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया।
1896 जार निकोलस द्वितीय रूस के सम्राट नियुक्त हुए। यह अंतिम सम्राट हुए। इसके बाद रूस में राजशाही समाप्त हो गई। 1896 में इसी दिन सेंट लुइस, मिसौरी और ईस्ट सेंट लुइस, इलिनोइस में एफ4-स्ट्रेंथ सेंट लुइस-ईस्ट सेंट लुइस बवंडर ने कहर बरपाया जिसमें कम से कम 255 लोग मारे गए और तब के 10 मिलियन डॉलर से अधिक की क्षति हुई।
1906 महाराष्ट्र साहित्य परिषद की स्थापना पुणे में की गई थी। महाराष्ट्र साहित्य परिषद मराठी भाषा और साहित्य की उन्नति के उद्देश्य से बेहतरीन साहित्यिक संस्थान है। भारतीय साहित्य का विश्वकोश इसे मराठी का पहला प्रतिनिधि साहित्यिक निकाय मानता है।
1908 मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने।
1909 एल कोबरे, ताचिरा, वेनेजुएला में जुआन विसेंट पेरेज मोरा का जन्म हुआ। जुआन विसेंट पेरेज मोरा सुपर शताब्दी व्यक्ति बने, 114 वर्ष, 311 दिन इनकी जीवन यात्रा रही। निधन 2 अप्रैल 2024 को हुआ। स्पेन के सैटर्निनो डी की मृत्यु के बाद दुनिया के सबसे बुजुर्ग सत्यापित जीवित व्यक्ति जुआन विसेंट पेरेज मोरा ही थे। अपनी मृत्यु के समय, वह इनाह कैनाबारो लुकास के बाद दूसरे सबसे उम्रदराज जीवित लैटिन अमेरिकी थे, और मारिया ब्रान्यास, टोमिको इटूका और इनाह कैनाबारो लुकास के बाद दुनिया के चैथे सबसे उम्रदराज जीवित व्यक्ति थे।
1919 तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान कंदुकूरी वीरेशलिंगम का निधन हुआ, उन्हें आधुनिक तेलुगु साहित्य में गद्य ब्रह्मा के नाम से ख्याति मिली।
1921 ब्रिटेन के नियंत्रण के 84 साल बाद अफगानिस्तान संप्रभु देश बना।
1923 अमेरिकी चरमपंथी संगठन क्यू क्लक्स क्लैन ने अपने सदस्यों के प्रकाशन कानून की किसी आवश्यकता से इनकार किया। 1923 फर्थ, बवेरिया, वाइमर जर्मनी में हेनरी किसिंजर (हेनरी अल्फ्रेड किसिंजर) का जन्म हुआ। अमेरिकी राजनयिक, राजनीतिक वैज्ञानिक और राजनेता थे। रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य किसिंजर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, 56वें अमेरिक विदेश मंत्री रहे राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और जेराल्ड फोर्ड के कार्यकाल में।
1927 चीन के गृह युद्ध में जापानी सेना शामिल हुई। 1927 में इसी दिन अमेरिकी वाहन निर्माता फोर्ड मोटर कंपनी ने फोर्ड मॉडल टी का निर्माण बंद कर फोर्ड मॉडल ए बनाने के लिए संयंत्रों को पुनः तैयार करना शुरू किया।
1928 प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चंद्र का जन्म हुआ।
1931 विख्यात मलयालम कवि, साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वाले ओट्टपलाक्कल नीलकंठन वेलु कुरूप का जन्म हुआ। 1931 में 27 मई को शिकागो, इलिनोइस में फिलिप कोटलर का जन्म हुआ। फिलिप कोटलर अमेरिकी विपणन लेखक, सलाहकार और प्रोफेसर एमेरिटस हैं। नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में एस. सी. जॉनसन एंड सन इंटरनेशनल मार्केटिंग के प्रतिष्ठित प्रोफेसर भी। फिलिप कोटलर को मार्केटिंग मिक्स की परिभाषा को लोकप्रिय बनाने के लिए जाना जाता है। वे 80 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं, जिनमें मार्केटिंग मैनेजमेंट, मार्केटिंग के सिद्धांत, कोटलर ऑन मार्केटिंग, ए से जेड तक मार्केटिंग इनसाइट्स, मार्केटिंग 4.0, मार्केटिंग प्लेसेस, मार्केटिंग ऑफ नेशंस, कैओटिक्स, मार्केट योर वे टू ग्रोथ, विनिंग ग्लोबल मार्केट्स, स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग फॉर हेल्थ केयर ऑर्गनाइजेशन आदि शामिल हैं। फिलिप कोटलर के जन्म दिवस पर मार्केटिंग के महत्व को रेखांकित करने के लिए वर्ल्ड मार्केटिंग डे का आयोजन 2023 में प्रारंभ किया गया।
1933 भारत रत्न और भारत के संविधान के लेखक डॉ. भीमराव अंबेडकर की पहली पत्नी रमाबाई अंबेडकर का निधन हुआ। इसी दिन वॉल्ड डिज्नी ने दि थ्री लिटिल पिग्स नाम की एनिमेडेट शॉर्ट फिल्म रिलीज की। ये कार्टून और इसका गाना दोनों बहुत मशहूर हुए।
1941 जर्मन जंगी जहाज बिस्मार्क को ब्रिटिश नौसेना ने समुद्र में डुबो दिया।
1948 महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू हुआ, गांधी की हत्या 30 जनवरी 1948 को आरएसएस से जुड़े विनायक सावरकर के शिष्य नाथूराम ने कर दी थी।
1949 सांता रोजा, अमेरिका में प्रसिद्ध अमेरिकी कार्टूनिस्ट, उद्यमी और शौकिया मानवविज्ञानी लेरॉय रॉबर्ट रिप्ले (जन्म 22 फरवरी, 1890) का निधन हुआ। लेरॉय रॉबर्ट रिप्ले को रिप्लेज बिलीव इट ऑर नॉट! अखबार पैनल सीरीज, टेलीविजन शो और रेडियो शो बनाने के लिए बहुत प्रसिद्धि मिली। इनमें दुनिया भर के अजीबोगरीब तथ्यों को दिखाया जाता है, लोकरुचि की ऐसी जानकारियां जिन पर आसानी से विश्वास करना मुश्किल है।
1951 मछलियों के एक बड़े संग्रह के तौर पर विख्यात बंबई में तारापोरवाला मछली घर का उद्घाटन हुआ। यहां देश दुनिया की बहुत सी प्रजातियों की मछलियां और अन्य समुद्री जीव रखे गए हैं।
1957 कारोबारी और भाजपा नेता केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का नागपुर में जन्म हुआ। इसी दिन भारत सरकार ने कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी दी गई। इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया।
1962 प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर और बाद में कमेंटेटर के रूप में ख्याति अर्जित करने वाले रवि शास्त्री का जन्म हुआ।
1963 भारत के हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में शांतनु नारायण का जन्म हुआ। वे अमेरिका में जाने माने कारोबारी और तकनीकी कंपनी एडोब इंक के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी हैं।
1964 प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, विश्व नेता एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ। आधुनिक भारत के निर्माता नेहरू के निधन का समाचार दोपहर दो बजे के रेडियो समाचार बुलेटिन में दिया गया। खबर फैलते ही प्रधानमंत्री आवास के बाहर लाखों लोगों की भीड़ जुट गई। कहते हैं कि उस दौर में भी करीब ढाई लाख लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए थे।
1971 डहलराऊ ट्रेन दुर्घटना, पश्चिम जर्मनी की सबसे भीषण रेल दुर्घटना हुई जिसमें वुपर्टल के पास 46 लोग मारे गए और 25 घायल हुए। इसी दिन 1971 में पाकिस्तानी सेना ने बागबती नरसंहार में 200 से अधिक बंगाली हिंदू लोगों की हत्या कर दी।
1975 इंग्लैंड के उत्तरी यॉर्कशायर में ग्रासिंगटन के पास डिबल्स ब्रिज कोच दुर्घटना में 33 लोगों की मौत हुई। यह यूनाइटेड किंगडम में सड़क दुर्घटना में मरने वालों की तब तक की सबसे बड़ी संख्या थी।
1977 पैन एम और केएलएम के दो विमान टकराए, 582 की लोगों की मौत हुई। 1977 में इसी दिन कोलंबो, श्रीलंका में महेला जयवर्धने (डेनागमागे प्रबोथ महेला डी सिल्वा जयवर्धने) का जन्म हुआ। महेला जयवर्धने लोकप्रिय और चर्चित श्रीलंकाई पेशेवर क्रिकेटर, कप्तान और श्रीलंकाई राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रहे।
1980 दक्षिण कोरियाई पुलिस ने जन आंदोलन को कुचला, 2000 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी।
1986 इक्का सिंह के नाम से मशहूर गायक, रैपर, संगीतकार और गीतकार अंकित सिंह फतियाल का जन्म कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में हुआ। इसी दिन अमेरिका के पेंसिल्वेनिया स्थित वाइनकोट में जाने-माने फिलिस्तीनी-अमेरिकी इस्लामी विद्वान इस्माइल राजी अल-फारूकी और उनकी पत्नी सम्मानित कला इतिहासकार लोइस लाम्या अल-फारूकी (विवाह-पूर्व नाम लोइस राचेल इबसेन) की एक क्रूर हमला कर हत्या कर दी गई।
1991 आस्ट्रिया के बोइंग विमान में विस्फोट हुआ, 223 लोग मारे गये।
1993 जानी मानी बोल्ड मराठी, तमिल, कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल वैभवी शांडिल्य का जन्म पुणे में हुआ। इसी दिन जाने माने भारतीय फुटबाल खिलाड़ी अमरिंदर रंजीत सिंह का जन्म पंजाब के माहिलपुर में हुआ।
1994 नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्जेंडर सोल्जेनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे।
1995 जाने माने भारतीय क्रिकेटर शाहरुख खान का जन्म चेन्नई में हुआ।
1997 महिलाओं का पहला दल उत्तरी ध्रुवव पर पहुंचा। इस दल में केवल और केवल महिलाएं ही थीं, 20 ब्रिटिश महिलाएं।
1999 बोत्सवाना की सुंदरी पुले क्वेलागोव को वर्ष 1999 की मिस यूनिवर्स चुनाा गया। इसी दिन विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार (सोफी पुरस्कार) डरमन हेली (अमेरिका) तथा थॉमस केयरी (भारत) को प्रदान किया गया। इसी दिन सर्विया के राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच को नीदरलैंड के हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण ने युद्ध अपराधी घोषित किया। 1999 में इसी दिन स्पेस शटल डिस्कवरी को एसटीए96 पर लॉन्च किया गया, जो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के साथ डॉक करने वाला पहला शटल मिशन था। 1999 में इसी दिन न्यूली-सुर-सीन, फ्रांस में लिली-रोज मेलोडी डेप का जन्म हुआ जो खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय फ्रांसीसी-अमेरिकी अभिनेत्री और फैशन मॉडल हैं। यह कम उम्र में अपने काम से बहुत मशहूर हुईं और मतदान की उम्र न होने के बावजूद 2016 में लिली-रोज मेलोडी डेप ने डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्राइमरी चुनावों के दौरान बर्नी सैंडर्स का समर्थन किया।
2001 एक इस्लामवादी अलगाववादी समूह, अबू सय्याफ के सदस्यों ने फिलीपींस में पलावन के एक समृद्ध द्वीप रिजॉर्ट से बीस बंधकों को पकड़ लिया। जून 2002 तक बंधक संकट का समाधान नहीं हो पाया।
2002 नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया।
2005 दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
2006 इंडोनेशिया में आये विनाशकारी भूकंप में कम से कम 2900 लोग मारे गये और हजारों लोग घायल हुए। 2006 में इसी दिन हॉलीवुड की चार फिल्मों में सुपरमैन की भूमिका निभाने वाले क्रिस्टोफर रीव घोड़े से गिरे। गर्दन से नीचे के हिस्से में पक्षाघात हुआ।
2008 भारत की केंद्र सरकार ने सीमेंट के निर्यात पर लागू प्रतिबंध हटाया।
2010 भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर (बालसोर जिला) में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इसी दिन 2010 में राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ तथा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से हुई मुलाकात के बाद चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया। इसी दिन 2010 में रूस के दक्षिणी शहर टारवोपोल में एक बम विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 40 घायल लोग घायल हुए। 2010 में इसी दिन तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा ने बुद्ध पूर्णिमा के दिन पटना रेलवे जंक्शन के पास 22 एकड़ जमीन पर 125 करोड़ रुपए की लागत से बने 200 फीट ऊँचे स्तूप वाले एक भव्य बुद्ध स्मृति पार्क को जनता को समर्पित किया।
2011 विश्व के सबसे बड़े इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने भारतीय शहरों की हर गली-नुक्कड़ की तस्वीरें इंटरनेट पर दिखाने की घोषणा की। गूगल अर्थ के जरिए जहाँ अब तक आप धरती के विभिन्न हिस्सों की सैटलाइट तस्वीरें देख सकते थे, दूसरी ओर गूगल के नए फीचर स्ट्रीट व्यू से गली-नुक्कड़ तक को देखा जा सकेगा।
2016 बराक ओबामा ने हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क का दौरा किया और हिबाकुशा से मिलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने। बम की चपेट में आने के बावजूद बचे व्यक्ति या रेडियोधर्मिता के संपर्क में आने से प्रभावित व्यक्ति को हिबाकुशा कहा जाता है। यह जापानी मूल का एक शब्द है जो आम तौर पर द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में हिरोशिमा और नागासाकी के परमाणु बम विस्फोटों (अमेरिका द्वारा 6 एवं 9 अगस्त को जापान के हिरोशिमा और नागासाकी नगरों पर परमाुण बम गिराए गए, जिसमें लाखों लोग मरे, लाखों विकलांग हो गए) से प्रभावित लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
2017 रोना एम्ब्रोस के बाद एंड्रयू शीर ने कनाडा की कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में पदभार संभाला। इसी दिन ग्रेग ऑलमैन नामक प्रसिद्ध अमेरिकी संगीतकार, गायक और गीतकार का निधन हुआ।
2018 गार्डनर डोजोइस नामक प्रसिद्ध अमेरिकी विज्ञान कथा लेखक और संपादक का निधन हुआ। इसी दिन 2018 में अमेरिका के मैरीलैंड बाढ़ घटना प्राकृतिक आपदा में पूरे पटप्सको घाटी में बाढ़ आई, जिससे एक की व्यक्ति की मौत हो गई, एलिकोट सिटी में मेन स्ट्रीट पर इमारतों की पूरी पहली मंजिल नष्ट हो गई और कारें पलट गईं।
2020 भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,000 से ज्यादा नये मामले सामने आने के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 1.5 लाख से ज्यादा हो गयी। संक्रमण से ठीक होने की दर भी बढ़कर 42 प्रतिशत से अधिक हो गयी, जबकि मरने वालों की संख्या 4,337 आधिकारिक रूप से हुई। इसी दिन प्रसिद्ध अमेरिकी नाटककार, सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिवक्ता और एलजीबीटी अधिकार कार्यकर्ता का निधन हुआ।
2021 डेनमार्क के राजनेता और प्रधानमंत्री रहे पॉल श्लुटर का निधन हुआ।
2022 फिजी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि वह इस क्षेत्र में चीनी प्रभाव का मुकाबला करने के लिए इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क का 14वां सदस्य बनेगा। एक भारतीय अदालत ने प्रमुख कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जिससे पूरे देश में व्यापक प्रतिक्रियाएँ हुईं। स्विट्जरलैंड में स्विस आल्प्स में बर्फबारी की चपेट में आकर दो पर्वतारोहियों की जान चली गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
2023 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के हिरोशिमा में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया, जहाँ नेताओं ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं और रणनीतिक तकनीकों के लिए नई पहलों की शुरुआत की। अफगानिस्तान-ईरान सीमा पर एक जानलेवा गोलीबारी हुई, जिसमें दो ईरानी सीमा रक्षकों और तालिबान के एक सदस्य की मौत हो गई। रूसी अधिकारियों ने बेलगोरोद और कुर्स्क क्षेत्रों में जानलेवा गोलाबारी होने की जानकारी दी। विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने जलवायु निगरानी को बेहतर बनाने के लिए एक वैश्विक ग्रीनहाउस गैस ट्रैकर को मंजूरी दी, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एक्सोमार्स ट्रेस गैस और्बिटर ने पृथ्वी पर एक एन्कोडेड संदेश भेजा। अमेरिका में टेक्सास हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रिपब्लिकन अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन पर महाभियोग चलाने के पक्ष में मतदान किया। गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में नवनिर्मित जनगणना भवन का उद्घाटन किया। फ्रांसीसी निर्देशक जस्टिन ट्रिएट की फिल्म अनाटौमी आफ ए फाल ने 76वें कान्स फिल्म महोत्सव में प्रतिष्ठित पाल्मे डी’ओर पुरस्कार जीता।
2024 जानी मानी अमेरिकी अभिनेत्री और माडल एलिजाबेथ मैकरै और प्रसिद्ध अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी और स्पोर्ट्सकास्टर बिल वाल्टन का निधन हुआ। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ एक द्विपक्षीय सुरक्षा समझौता किया और यूक्रेन को 1 अरब यूरो की सैन्य सहायता देने का वादा किया। रूस ने दोनेत्स्क ओब्लास्ट के नेताइलोवे और खारकीव ओब्लास्ट के इवानिवका गांवों पर कब्जा कर लिया है। रफाह सीमा चौकी पर हुई गोलीबारी में मिस्र का एक सीमा रक्षक मारा गया। दक्षिणी लेबनान के बिंत जबील में सलाह गंदूर अस्पताल पर इस्राइली सेना आईडीएफ के हवाई हमले में एक आम नागरिक और पीजेआई का एक सदस्य मारा गया, जबकि नौ लोग घायल हो गए। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में तीन अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में 23 बंदूकधारी और सात सैनिक मारे गए। यमन के हूथी मिलिशिया ने दावा किया कि उन्होंने तीन व्यापारिक जहाजों और अमेरिकी नौसेना के दो विध्वंसक जहाजों पर हमला किया।
2025 क्यूजोन सिटी, फिलीपींस में लोकप्रिय फिलीपीनी संगीतकार फ्रेडी एगुइलर (फर्डिनेंड फ्रेडी पास्कुअल एगुइलर, मुस्लिम नाम अब्दुल फरीद जन्म 5 फरवरी, 1953) का निधन हुआ। फ्रेडी एगुइलर को ओरिजिनल पिलिपिनो म्यूजिक के प्रमुख स्तंभों और प्रतीकों में से एक माना जाता है। 1986 की पीपल पावर क्रांति के दौरान, फर्डिनेंड मार्कोस की सत्ता के विरुद्ध विपक्षी आंदोलन का मुख्य गीत (एंथम) फ्रेडी एगुइलर का गाया हुआ गीत बयान को बन गया था। उनका पिनॉय रॉक संगीत शैली से गहरा जुड़ाव था। चीन के शेडोंग के गाओमी में एक केमिकल प्लांट में हुए धमाके में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, 19 लोग घायल हो गए और 6 लोग लापता हो गए। जिम्बाब्वे में की राजधानी हरारे-बुलावायो हाईवे पर एक फ्यूल टैंकर, एक ट्रक और एक वैन के बीच हुई भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई और 1 व्यक्ति लापता हो गया। उत्तरी भारत में अचानक आई बाढ़ और मूसलाधार बारिश के कारण 7 लोगों की जान चली गई, पाकिस्तान के कोहिस्तान जिले में एक कार के खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। गुजरात के द्वारका में भारी आंधी-तूफान और बारिश के कारण कई घर ढह गए, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अमृतसर में मजीठा रोड पर एक संदिग्ध खालिस्तानी उग्रवादी की विस्फोटक सामग्री को उठाने और उसे गलत तरीके से संभालने के बाद हुए धमाके में मौत हो गई। दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह को एक नाबालिग पहलवान द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के एक आरोप से बरी कर दिया। बेंगलुरु में रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अनोखी सामग्रियों में छिपे क्वांटम गुणों और टोपोलॉजिकल इनवेरिएंट्स का पता लगाने के लिए एक नई विधि की घोषणा की।
27 मई को ओल्ड टाइम प्लेयर पियानो डे, शुरुआती स्वचालित संगीत वाद्य यंत्र पियानो का जश्न मनाया जाता है। इसके अलावा वर्ल्ड मार्केटिंग डे 27 मई को मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है जो उत्पाद, सेवा इत्यादि के विपणन पर केंद्रित है।
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#OldTimePlayerPianoDay #WorldMarketingDay #JawaharlalNehru #VaibhaviShandilya #RobertRipley #IbnKhaldun #RamabaiAmbedkar #GirolamoMei #LilyRoseDepp #AachenCathedral Transvaal #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #MarcoRubio #CockroachJantaParty #AbhijeetDipke #ShantanuNarayen #Adobe









0 टिप्पणियाँ