Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

25 मई का विश्व इतिहास - भारत एवं विश्व में 2600 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों और प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन तिथियों की संक्षिप्त जानकारी World History of 25 May

उस जिंदगी को जीने की हिम्मत करें, जिसका सपना आपने अपने लिए देखा है। आगे बढ़ें और अपने सपनों को सच करें। -राल्फ वाल्डो एमर्सन




567 ईसा पूर्व 25 मई को रोम के राजा सर्वियस ट्यूलियस ने इट्रस्केंस पर अपनी जीत के उपलक्ष्य में जश्न मनाया।

240 ईसा पूर्व 25 मई को ग्रैंड हिस्टोरियन के चीनी क्रॉनिकल रिकॉर्ड के अनुसार वहां के खगोलविदों ने पहली बार हैली के धूमकेतु को देखे जाने की पुष्टि की। यह रिकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है।

675 ईस्वी में 25 मई को हेबी महल, लुओयांग, तांग चीन में युवराज ली होंग का निधन हुआ। ली होंग सम्राट गाओजोंग के पाँचवें पुत्र और उनकी दूसरी पत्नी महारानी वू (वू जेतियनं) के सबसे बड़े पुत्र थे।

709 ईस्वी में 25 मई को डौल्टिंग, समरसेट में माल्म्सबरी एबे के मठाधीश, शेरबोर्न के बिशप, लैटिन कवि, लेखक और विद्वान एल्डहेल्म का निधन हुआ।

803 ईस्वी में 25 मई को लिंडिसफार्न (इंग्लैंड के उत्तर-पूर्वी तट) के बिशप रहे हिगबाल्ड ऑफ लिंडिसफार्न (हाइगेबाल्ड) का निधन हुआ।

986 ईस्वी में 25 मई को दसवीं सदी के मशहूर फारसी खगोलशास्त्री अब्द अल-रहमान अल-सूफी (जन्म 7 दिसंबर 903, रे, जिबाल, अब्बासिद खलीफा) का इंतकाल हुआ। अब्द अल-रहमान अल-सूफी किताब सुवर अल-कवाकिब (स्थिर तारों की किताब) में लिखित विवरण और चित्र, दोनों शामिल थे। फारसी बहुज्ञ अल-बिरूनी ने बताया कि अल-सूफी का क्रांतिवृत्त पर किया गया काम शिराज में संपन्न हुआ था। अल-सूफी इस्फहान (ईरान) में बुयिद दरबार में रहते थे।

1085 ईस्वी में 25 मई को कैस्टिले के अल्फोंसो चतुर्थ ने हमला करके टोलेडो, स्पेन को मूर्स से वापस ले लिया।

1261 विटेर्बो, पैपल स्टेट्स में कैथोलिक चर्च के प्रमुख और पैपल स्टेट्स के शासक पोप अलेक्जेंडर चतुर्थ का निधन हुआ।

1320 खुटुगुटु खान कुसाला, युआन टोगॉन के सम्राट मिंगजोंग का बेटा और युआन राजवंश का युवराज टोघोन तेमुर का जन्म हुआ। टोघोन तेमुर उत्तरी युआन राजवंश का पहला सम्राट बना।

1420 हेनरी द नेविगेटर को ऑर्डर ऑफ क्राइस्ट का गवर्नर नियुक्त किया गया।

1521 पवित्र रोमन सम्राट चार्ल्स पंचम ने महान सुधारवादी मार्टिन लूथर को डाकू घोषित किया।

1644 मंचु ने पेइचिंग पर कब्जा कर चीन में किंग राजवंश स्थापित किया। मिंग जनरल वू सानुगी ने हमलावर मंचू के साथ गठबंधन शांहाईगुआन दर्रे पर चीन की महान दीवार के द्वार खोल दिए, जिससे मंचू राजधानी बीजिंग पहुंचे। तुंगुसिक पूर्वी एशियाई जातीय समूह पूर्वोत्तर एशिया में मंचूरिया के मूल निवासी थे। चीन की महान दीवार का निर्माण 220 ईसा पूर्व में पूरा हो गया था। चीन की महान दीवार चीन में किलेबंदी की एक श्रृंखला बनाई गई थी। इन्हें प्राचीन चीनी राज्यों और शाही चीन की ऐतिहासिक उत्तरी सीमाओं पर यूरेशियन स्टेपी के विभिन्न खानाबदोश समूहों से सुरक्षा के लिए बनाया गया था।

1611 मुगल बादशाह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर के शहजादे (पुत्र) सलीम उर्फ जहांगीर (मिर्जा नूर उद्दीन बेग मोहम्मद खान सलीम) और मेहरून्निसा उर्फ नूरजहां का निकाह हुआ।

1659 लॉन्ग पार्लियामेंट की बहाली के बाद रिचर्ड क्रॉमवेल ने इंग्लैंड के लॉर्ड प्रोटेक्टर पद से इस्तीफा दिया, रिपब्लिकन सरकार की दूसरी संक्षिप्त अवधि शुरू हुई जिसे इंग्लैंड का राष्ट्रमंडल कहा गया।

1660 कन्वेंशन पार्लियामेंट के निमंत्रण पर चार्ल्स द्वितीय डोवर पहुंचे, इससे इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड के क्रॉमवेल द्वारा घोषित राष्ट्रमंडल का अंत और ब्रिटिश राजशाही की बहाली शुरू हुई।

1661 पोलिश-फ्रेंच इतिहासकार और दार्शनिक क्लाउड बफियर का जन्म हुआ।

1720 समुद्री जहाज ले ग्रैंड सेंट एंटोनी मार्सिले पंहुचा इसके बाद यूरोप में प्लेग से लगभग 100,000 लोग मारे गए।

1738 अमेरिका के पेंसिल्वेनिया और मैरीलैंड के बीच हुई संधि से सीमा विवाद निपटारा और कैदियों की अदला-बदली के साथ कोनोजोकुलर युद्ध समाप्त हुआ।

1763 नॉर्स्के इंटेलिजेन्ज सेडेलर पहले नियमित नॉर्वेजियन समाचार पत्र का पहला अंक प्रकाशित हुआ। नॉर्स्के इंटेलिजेन्ज-सेडेलर के संस्थापक और पहले प्रकाशक प्रिंटर सैमुअल कॉनराड श्वाच थे, जिन्होंने 1781 में अपनी मृत्यु तक समाचार पत्र का संपादन किया। शुरुआत में प्रकाशन एक साप्ताहिक पत्रिका थी। इसकी सामग्री मुख्य रूप से विज्ञापन और मनोरंजक लेख थे। यह 1920 तक प्रकाशित हुई।

1803 लंदन, इंग्लैंड में एडवर्ड जॉर्ज अर्ल लिटन बुलवर-लिटन, प्रथम बैरन लिटन का जन्म हुआ। एडवर्ड बुलवर-लिटन प्रसिद्ध अंग्रेज लेखक, राजनेता और प्रशासक बने। वे जून 1858 से जून 1859 तक उपनिवेशों के राज्य सचिव रहे, जिस दौरान उन्होंने ब्रिटिश कोलंबिया की स्थापना के लिए रिचर्ड क्लेमेंट मूडी को चुना। 1866 में उन्हें बैरन लिटन ऑफ नेबवर्थ की उपाधि दी गई। एडवर्ड बुलवर-लिटन ने 1876 से 1880 तक ब्रिटिश भारत के वायसराय और गवर्नर-जनरल के रूप में कार्य किया। उनके अत्यधिक विवादास्पद कार्यकाल को ऐतिहासिक रूप से 1876-1878 के विनाशकारी अकाल और आक्रामक सीमांत नीतियों के लिए याद किया जाता है। 1803 में इसी दिन बोस्टन, मैसाचुसेट्स, अमेरिका में राल्फ वाल्डो एमर्सन का जन्म हुआ। राल्फ वाल्डो एमर्सन विख्यात अमेरिकी निबंधकार, व्याख्याता, दार्शनिक, पादरी, दास-प्रथा विरोधी कार्यकर्ता, कवि, 19वीं सदी के मध्य में ट्रान्सेंडेंटलिस्ट आंदोलन के नेतृत्वकर्ता-संगठनकर्ता बने। प्लेटो, इमैनुएल कांट, कोंग किउ, आइजैक न्यूटन इत्यादि से प्रभावित राल्फ वाल्डो एमर्सन को व्यक्तिवाद और आलोचनात्मक सोच के प्रबल समर्थक के रूप में देखा जाता है, वे समाज और सामाजिक अनुरूपता के विपरीत दबावों के प्रति दूरदर्शी आलोचक भी थे। विख्यात जर्मन दार्शनिक फ्रेडरिक नीत्शे ने कहा, राल्फ वाल्डो एमर्सन अमेरिकियों में सबसे अधिक प्रतिभाशाली थे और अमेरिकी कवि, निबंधकार और पत्रकार वॉल्ट व्हिटमैन ने एमर्सन को अपना गुरु कहा।

1810 ब्यूनस आयर्स के नागरिकों ने अर्जेंटीना के स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत करते हुए मई सप्ताह के दौरान वायसराय स्पेनिश नौसैनिक अधिकारी बाल्टासर हिडाल्गो डी सिस्नेरोस को निष्कासित कर दिया।

1827 रोमानिया के आविष्कारक पेट्राचे पोएन्नू को फाउंटेन पेन के आविष्कार के लिए फ्रांसीसी सरकार ने पेटेंट प्रदान किया।

1831 दाग देहलवी के नाम से मशहूर भारतीय उर्दू शायर नवाब मिर्जा खान का जन्म दिल्ली में हुआ।

1865 मोबाइल, अलबामा में, एक आयुध डिपो में विस्फोट होने से लगभग 300 लोग मारे गये।

1877 यात्रियों से भरा स्टीमर सर जॉन लारेंस उड़ीसा तट के पास डूब गया। इस स्टीमर में कुल 732 लोग सवार थे।

1878 गिल्बर्ट और सुलिवन का कॉमिक ओपेरा एच.एम.एस. पिनाफोर लंदन में ओपेरा कॉमिक में प्रदर्शित किया गया।

1886 रास बिहारी बोस का जन्म गाँव-सुबलदाहा, बर्दवान, बंगाल प्रेसिडेंसी, ब्रिटिश भारत में हुआ। रास बिहारी बोस ब्रिटिश राज विरोधी प्रमुख क्रांतिकारी, वकील और शिक्षाविद बने।

1895 विख्यात नाटककार, कवि और उपन्यासकार ऑस्कर वाइल्ड को अन्य पुरुष व्यक्तियों के साथ घोर अभद्रता करने का दोषी ठहरा कर 2 वर्ष जेल की सजा सुनाई गई।

1906 भारत के विख्यात मूर्तिकार और चित्रकार, भारत सरकार से पद्मभूषण सम्मान प्राप्त करने वाले रामकिंकर बैज का जन्म बांकुड़ा पश्चिम बंगाल में हुआ।

1919 जावा में केलट ज्वालामुखी फटने से 16 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो गई।

1921 किसिंगन, जर्मनी में जैक स्टीनबर्गर (हंस जैकब स्टीनबर्गर) का जन्म हुआ। जैक स्टीनबर्गर जर्मन मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी थे जो न्यूट्रिनो के अपने शोध के लिए जाने गये। जैक स्टीनबर्गर म्यूऑन न्यूट्रिनो की खोज के लिए लियोन एम. लेडरमैन और मेल्विन श्वार्ट्ज के साथ भौतिकी में 1988 के नोबेल पुरस्कार के प्राप्तकर्ता बने।

1922 प्रख्यात इतालवी राजनीतिज्ञ एनरिको बर्लिंगर का जन्म हुआ।

1924 भारत के सुपरिचित शिक्षक और कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति रहे आशुतोष मुखर्जी का निधन हुआ।

1929 उड़ीसा के प्रसिद्ध लोक और भक्ति गीत, भजन गायक तथा संगीतज्ञ भिखारी बल (पंडित भिखारी चरण बल) का जन्म केंद्रपाड़ा में हुआ।

1933 कूनूक, सेंट जूलियन, प्रिंसेस टाउन, त्रिनिदाद और टोबैगो में बासदेव पांडे का जन्म हुआ। भारतवंशी बासदेव पांडे त्रिनिदाद के राजनेता, वकील, राजनीतिज्ञ, ट्रेड यूनियन नेता, अर्थशास्त्री और अभिनेता और 1995 से 2001 तक त्रिनिदाद और टोबैगो के पाँचवें प्रधानमंत्री रहे।

1935 ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के अमेरिकी ट्रैक और फील्ड एथलीट जेसी ओवेन्स ने मिशिगन के एन आर्बर में बिग टेन कॉन्फ्रेंस ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में तीन विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त किए और चौथे स्थान पर रहे।

1936 सूरत, बॉम्बे प्रेसिडेंसी, ब्रिटिश भारत (अब गुजरात) में रूसी सुरती (रूसी फ्रेमरोज सुरती) का जन्म हुआ। पारसी समुदाय के रूसी सुरती भारतीय क्रिकेटर बने जिन्होंने 1960 से 1969 के बीच 26 टेस्ट मैच खेले। वे बाएं हाथ के मीडियम पेस और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज होने के साथ ही निचले क्रम के बल्लेबाज थे। सुरती 1959 में लैंकाशायर लीग में हैसलिंगडेन के लिए एक लोकप्रिय पेशेवर खिलाड़ी भी रहे।

1946 यूनाइटेड किंगडम से जॉर्डन को स्वतंत्रता मिली। 25 मई को जॉर्डन स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

1948 भारत के विख्यात संगीतज्ञ, फिल्म संगीत निर्देशक, वायलिन वादक और संगीत से जुड़ी तमाम गतिविधियों में संलग्न उत्तम सिंह का जन्म हुआ।

1949 सेंट जॉन्स, एंटीगुआ और बारबुडा में अमाइका किनकैड का जन्म हुआ। अमाइका किनकैड विख्यात एंटीगुआन-अमेरिकी उपन्यासकार, निबंधकार, माली, बागवानी लेखक, पर्यावरण कार्यकत्री हैं। अमाइका किनकैड शैक्षणिक वर्ष के दौरान हार्वर्ड विश्वविद्यालय में रहीं और अफ्रीकी और अफ्रीकी - अमेरिकी अध्ययन की प्रोफेसर हुईं। उनके काम को समाज, सरकारों और मीडिया में महत्वपूर्ण कवरेज मिला है। न्यूयॉर्क टाइम्स के एक साक्षात्कार में, किनकैड ने कहा था कि जिस तरह से मैं लेिखका बनी वह यह था कि मेरी माँ ने मेरे लिए अपना जीवन लिखा और मुझे बताया।

1954 कुडावत्तूर, त्रावणकोर-कोचीन राज्य में मुरली (मलयालम अभिनेता, मुरलीधरन पिल्लई) का जन्म हुआ। मुरली प्रसिद्ध फिल्म, मंच और टेलीविजन अभिनेता एवं लेखक बने। मुरली ने मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों और कुछ तमिल फिल्मों में काम किया। 2002 की फिल्म नेयथुकरन में एक कम्युनिस्ट स्वतंत्रता सेनानी और पेशेवर बुनकर, अप्पा मेस्त्री की भूमिका निभाने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

1955 केरल के प्रसिद्ध भारतीय पुलिस सेवा के अफसर, पुलिस महानिदेशक और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रहे डाॅ. एलेक्जेंडर जेकब का जन्म हुआ। इसी दिन अंग्रेज जो ब्राउन और जॉर्ज बैंड दुनिया के तीसरे सबसे ऊँचे पर्वत शिखर कंचनजंगा पर चढ़ाई करने वाले पहले व्यक्ति बन गए।

1961 अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन फिटजेराल्ड केनेडी ने अंतरिक्ष अभियान के लिए लाखों डॉलर की राशि को स्वीकृति दी। इस अभियान में 1970 तक अमेरिका को चांद पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। इसी दिन 1970 बोइंग कंप्यूटर सर्विस की स्थापना की गई।

1972 बंबई में जाने माने फिल्म अभिनेता और फिल्म निर्माता करण जौहर (जन्म नाम राहुल कुमार जौहर) का जन्म हुआ। करण को अनौपचारिक रूप से केजेओ कहा जाता है। करण जौळर जाने माने भारतीय फिल्म निर्माता, टिप्पणीकर्ता, टेलीविजन व्यक्तित्व और मनोरंजन कारोबारी हैं। करण ने अपनी कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के तहत कई सफल अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं के करियर को लॉन्च किया है। दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सात फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों 2020 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया है।

1963 अफ्रीका के 32 देशों ने संघ का गठन किया, इसका उद्देश्य था, अफ्रीकी देशों का मिलजुल कर .विकास करना।

1980 भारत के फिल्म, माॅडलिंग और ग्लैमर जगत में काम करने वाली कनाडा की अभिनेत्री मिया उयेदा का जन्म वेंकूवर में हुआ।

1983 जाने माने फिल्म अभिनेता कुणाल खेमू का जन्म हुआ।

1985 बांग्लादेश में आए भयंकर तूफान से 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।

1988 खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी फिल्म अभिनेत्री और माॅडल अंगीरा धर का बंबई में जन्म हुआ।

1989 मिखाइल सर्गेइविच गोर्बाचेव सोवियत संघ के कार्यकारी राष्ट्रपति चुने गए।

1991 बाॅलीवुड फिल्म जिद से अभिनय की शुरुआत करने वाली, तेलुगू फिल्मों की प्रमुख, खूबसूरत एवं बोल्ड अभिनेत्री तथा माॅडल मन्नारा चोपड़ा का जन्म अंबाला छावनी हरियाणा में हुआ। माॅडल मन्नारा चोपड़ा जानी मानी फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की रिश्तेदार भी हैं। परिणीति का जन्म भी अंबाला में ही हुआ है। इसी दिन इथियोपिया से 14 हजार यहूदियों को इस्राइल निर्वासित किया गया।

1995 अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डीएनए को डीकोड करने में सफलता मिली।

1998 यूरोपीय संघ के सदस्य देश भारत पर परमाणु परीक्षणों के कारण प्रतिबंध न लगाने के लिए सहमत हुए। इसी दिन हिंदी सिनेमा संगीतज्ञ जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के लक्ष्मीकांत का निधन हुआ।

2001 बत्तीस वर्ष आयु के एरिक वेहेंमेयर, माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाले पहले अंधे व्यक्ति बन गए। एरिक प्रसिद्ध अमेरिकी एथलीट, साहसी, लेखक, कार्यकर्ता और प्रेरक वक्ता हैं।

2003 चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस चैंपियनशिप जीती।

2004 फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। 2017 में 25 मई को विश्वविद्यालय ने उन्हें मानद डिग्री दी।

2005 प्रख्यात हिंदी फिल्म अभिनेता, राजनीतिज्ञ, केंद्र सरकार में मंत्री रहे और सामाजिक कार्यकर्ता सुनील दत्त का निधन हुआ।

2008 मंगल ग्रह पर पानी और जीवन की संभावना तलाशने को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा - नेशनल एयरोनोटिक्स स्पेश एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा भेजा गया फीनिक्स मार्स लैंडर 25 मई मंगल की सतह पर उतरा। यह सोलर ऊर्जा पर निर्भर था। इस लैंडर के द्वारा मंगल की मिट्टी के परीक्षण के आधार पर नासा ने ग्रह पर पानी मौजूद होने की घोषणा की थी।

2008 यूरोपीय थायराइड एसोसिएशन और अमेरिकन थायराइड एसोसिएशन के नेतृत्व में अभियान के एक भाग के रूप में विश्व थायराइड दिवस शुरू किया गया। इसके बाद इसे लैटिन अमेरिकन थायराइड सोसायटी और एशिया ओशिनिया थायराइड एसोसिएशन के साथ मिलकर रोगियों के थायराइड रोग और डॉक्टर और उनका इलाज करने वाले चिकित्सक के लिए मनाया जाने लगा कर्नाटक विधानसभा के 224 सीटों में से 110 सीट जीत कर भारतीय जनता पार्टी दक्षिण के किसी राज्य में पहली बार सरकार बनाने में सफल रही।

2010 बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता तपन चट्टोपाध्याय का निधन हुआ।

2011 अमेरिका के लोकप्रिय दि ओप्रा विन्फ्रे शो के आखिरी प्रोग्राम का प्रसारण हुआ। शो में टॉम क्रूज, स्टीवी वंडर, बेयोन्से, टॉम हैंक्स, विल स्मिथ और मेडोना जैसे विश्व प्रसिद्ध कलाकारों ने हिस्सा लिया था। शो को अमेरिका के टेलीविजन इतिहास में बेहद सफल शो माना जाता है। यह सबसे लंबे वक्त तक चलने वाला शो रहा। शो की होस्ट ओप्रा विन्फ्रे टीवी जगत का एक चर्चित नाम हैं। ओप्रा गैल विन्फ्रे ने अपने टीवी करियर की शुरुआत बतौर न्यूज एंकर की थी। उसके बाद शिकागो में उन्होंने एक मॉर्निंग टॉक शो को होस्ट करना शुरू किया। धीरे-धीरे इस शो की रेटिंग बढ़ने लगी और इसी के साथ ओप्रा भी फेमस होने लगीं। 8 सितंबर 1986 के दिन दि ओप्रा विन्फ्रे शो को पहली बार नेशनल टीवी पर प्रसारित किया गया। इसी दिन 2011 में प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता रजनीकांत अरोल का निधन हुआ।

2012 हिंदी कवि एवं निबंधकार भगवत रावत का निधन हुआ। 2012 में इसी दिन एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स का ड्रैगन अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के साथ मिलने वाला पहला व्यावसायिक अंतरिक्ष यान बन गया।

2013 जापान के 80 वर्षीय युइशिरो मिडरा ने एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकार्ड अपने नाम किया. उन्होंने यह कारनामा सबसे अधिक उम्र में कर दिखाया।

2013 केंद्र की यूपीए सरकार के आपरेशन ग्रीन हंट के तहत छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा सैकड़ों गांव, खेत-खलिहान तबाह करने और सैकड़ों लोगों की हत्या, फर्जी आरोपों में जेलों में बंद रखने, बर्बर यातनाएं देने और महिलाओं के बलात्कार इत्यादि से नाराज नक्सलियों ने सुकमा रैली से लौट रहे कांग्रेसियों के काफिले पर हमला कर करीब ढाई दर्जन नेताओं की जान ले ली।

2013 पाकिस्तान के गुजरात शहर में एक स्कूल बस में गैस सिलेंडर फटने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।

2018 यूरोपीय संघ ने जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन (जीडीपीआर) लागू किया।

2018 आयरलैंड ने अपने संविधान के आठवें संशोधन को निरस्त करने के लिए मतदान किया जो कुछ मामलों को छोड़कर सभी में गर्भपात पर प्रतिबंध लगाता है, इसे आयरलैंड के संविधान के छत्तीसवें संशोधन के साथ बदलने का विकल्प चुना। गर्भपात के अधिकार के लिए महिलाओं ने दशकों तक आंदोलन चलाया। 2012 में भारतीय महिला सविता हलप्पनवार की मौत के बाद आंदोलन व्यापक हो गया था। इसके बाद सरकार कानून में संशोधन करने को मजबूर हुई। 2018 में इसी दिन चेन्नई, तमिलनाडु में वन्नियार समुदाय के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाले जाति-आधारित संगठन वन्नियार संगम के अध्यक्ष, तमिलनाडु विधान सभा के निर्वाचित सदस्य कडुवेट्टी गुरु (जयरामन गुरुनाथन) का निधन हुआ।

2020 गोरे अमेरिकी पुलिसकर्मी डेरेक शाउविन ने एक अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पौने 9 मिटन तक अपने घुटने से उसका गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद पूरी दुनिया में ब्लैक लाइव्स मैटर मूवमेंट शुरू हो गया और रंगभेद, जातीय भेदभाव, नस्लीय भेदभाव के खिलाफ अभियान चले। यहां तक की फेयर एंड लवनी क्रीम सौंदर्य उत्पाद का नाम बदलना पड़ा।

2021 प्रसिद्ध अमेरिकी वकील और राजनीतिज्ञ जॉन वार्नर लोइस एहलर्ट नामक प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक और चित्रकार का निधन हुआ।

2022 मॉर्टन एल. जानक्लो नामक प्रसिद्ध अमेरिकी साहित्यिक एजेंट का निधन हुआ।

2023 बहुचर्चित 2018 के रकबर खान मॉब लिंचिंग मामले में राजस्थान के अलवर जिले की एक अदालत ने चार आरोपियों को दोषी करार दिया। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल ने नरेश, विजय, परमजीत और धर्मेंद्र को धारा 341 (गलत तरीके से रोकने के लिए सजा) और 304 आईपीसी (गैर-इरादतन हत्या की सजा) के तहत दोषी ठहराया। मालूम हो कि खान को 2018 में गौवंशीय मवेशियों की तस्करी का आरोप लगाकर उग्रपंथी हिंदू भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला गया था, जिसमें कई कथित गौरक्षक शामिल थे। विशेष लोक अभियोजक अशोक शर्मा ने कहा, धर्मेंद्र यादव, परमजीत, विजय कुमार और नरेश कुमार को आईपीसी की धारा 304 (गैर-इरादतन हत्या) और 341 (गलत तरीके से रोकना) के तहत दोषी ठहराया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकतम सजा आजीवन कारावास तक हो सकती है। मालूम हो कि मोदी राज में गौ मांस, गौ तस्तकरी के आरोप में हिंदुओं की सत्ता समर्थित भीड़ ने फर्जी आरोप लगाकर अलग-अलग प्रदेशों में कई मुस्लिमों की हत्या कर दी है।

2024 पहला विश्व फुटबॉल दिवस आयोजित किया गया। 7 मई 2024 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 25 मई को विश्व फुटबॉल दिवस के रूप में घोषित करते हुए प्रस्ताव ए/आरईएस/78/281 पारित किया। महज मनोरंजन से परे फुटबॉल राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और सामाजिक-आर्थिक सीमाओं से परे, सभी उम्र के लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक सार्वभौमिक भाषा है। यह साझा जुनून समुदाय और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देता है। फुटबॉल की व्यापक अपील और पहुंच इसे स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण बनाती है। इसने लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने और मैदान के अंदर और बाहर महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में भी काम किया है। 2024 में इसी दिन प्रसिद्ध अमेरिकी पेशेवर गोल्फर ग्रेसन मरे, प्रसिद्ध कनाडाई फिल्म निर्माता जाने माने अमेरिकी गीतकार रिचर्ड एम. शेरमेन और लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेता जॉनी वैक्टर का निधन हुआ।

2025 रूसी सेना ने यूक्रेन पर अपने सबसे बड़े और सुनियोजित ड्रोन तथा मिसाइल हमलों में से एक को अंजाम दिया, जिसमें कीव और अन्य क्षेत्रों को सैकड़ों हमलों का निशाना बनाया गया। मैकलारेन के लैंडो नॉरिस ने मोनाको ग्रां प्री जीता, स्पेनिश ड्राइवर एलेक्स पालो ने इंडियानापोलिस 500 में जीत हासिल की। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में थेप्पाकाडु हाथी शिविर में भारत के पहले महावत गांव का उद्घाटन किया, जिसके तहत हाथियों की देखभाल करने वालों के लिए पर्यावरण-अनुकूल आवास उपलब्ध कराए गए हैं। दुनिया भर में अफ्रीकी मुक्ति दिवस मनाया गया, जिसका उद्देश्य अफ्रीकी महाद्वीप की सांस्कृतिक एकता, प्रगति और उपनिवेशवाद से मुक्ति का सम्मान करना है।

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#RalphWaldoEmerson #WorldFootballDay #InternationalMissingChildrenDay #AfricanLiberationDay #GDPR #MarkZuckerberg #SunilDutt #AngiraDhar #MannaraChopra #KaranJohar #JamaicaKincaid #BasdeoPanday #JackSteinberger #WorldHistoryofMay25 #WorldThyroidDay #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #MarcoRubio #CockroachJantaParty #AbhijeetDipke

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ