Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

22 मई का विश्व इतिहास: भारत एवं दुनिया में 1900 वर्ष में हुई प्रमुख घटनाओं, दिवसों, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म तथा निधन तिथियों की जानकारी World History of May 22



192 ईस्वी में 22 मई को शीआन, शानक्सी में पूर्वी हान राजवंश के चीनी सैन्य जनरल, राजनीतिज्ञ, सरदार डोंग झूओ की उनके दत्तक पुत्र लू बु ने हत्या कर दी।

337 अचीरोन, निकोमीडिया, बिथिनिया में 306 से 337 ई. तक रोमन सम्राट रहे कांस्टेंटाइन प्रथम (कांस्टेंटाइन द ग्रेट, जन्म, 27 फरवरी 272) का निधन हुआ। कांस्टेंटाइन प्रथम ईसाई धर्म अपनाने वाले पहले रोमन सम्राट थे।

626 ईस्वी में 22 मई को पिएड्रास नेग्रस में इत्जाम कान अहक प्रथम का जन्म हुआ। इत्जाम कान अहक प्राचीन माया बस्ती, पिएड्रास नेग्रस का अजाव (शासक) बना, उसने 639-686 तक लेट क्लासिक काल में शासन किया।

760 ईस्वी में 22 मई को हैली धूमकेतु का 14वाँ पेरिहेलियन मार्ग दर्ज किया गया। अंग्रेजी खगोलशास्त्री, गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी, ब्रिटेन के दूसरे शाही खगोलशास्त्री एडमंड हैली ने इस धूमकेतु का पता लगाया।

853 ईस्वी में 22 मई को बीजान्टिन सैन्य बेड़े ने मिस्र में डेमिएटा को लूटने के बाद नष्ट कर दिया।

1009 ईस्वी में 22 मई को मीशान, सिचुआन प्रोविंस, चीन में सु शुन का जन्म हुआ। सु शुन सोंग राजवंश के दौर में प्रतिष्ठित विद्वान, निबंधकार और दार्शनिक बन कर उभरे।

1176 हशशाशिन हत्यारों ने अलेप्पो के पास सलादीन की हत्या करने का प्रयास किया। हशशाशिन का अर्थ हत्यारे या हत्यारों का समूह है।

1200 इंग्लैंड के राजा जॉन और फ्रांस के राजा फिलिप द्वितीय ने ले गॉलेट की संधि पर हस्ताक्षर किए।

1246 हेनरी रास्पे को कॉनराड चतुर्थ के विरोध में जर्मन साम्राज्य का विपक्षी राजा चुना गया।

1254 सर्बिया के राजा स्टीफन उरोज प्रथम और वेनिस गणराज्य ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।

1370 ब्रुसेल्स नरसंहार में छह से बीस यहूदियों की हत्या कर दी गई और शेष यहूदी समुदाय को बेल्जियम से निर्वासित कर दिया गया।

1377 पोप ग्रेगरी 10वें ने अंग्रेजी धर्मशास्त्री जॉन विक्लिफ के सिद्धांतों की निंदा करने के लिए पांच पोप बैल जारी किए।

1455 रोजेज के युद्धों की शुरुआत में सेंट एल्बंस की पहली लड़ाई में यॉर्क के ड्यूक रिचर्ड ने इंग्लैंड के राजा हेनरी छठे को हराया और कब्जा कर लिया।

1520 तेनोच्तितलान के पतन के दौरान टोक्सकाटल उत्सव में नरसंहार हुआ, जिसके परिणामस्वरूप एज्टेक स्पेनिश के खिलाफ हो गए।

1545 कलकत्ता से पेशावर तक देश की सबसे लंबी सड़क का निर्माण करने वाले भारत में सूर साम्राज्य के संस्थापक और प्रसिद्ध योद्धा शहंशाह शेरशाह सूरी का निधन हुआ।

1762 रोम में ट्रेवी फाउंटेन आधिकारिक तौर पर पूरा हुआ और इसका उद्घाटन किया गया। ट्रेवी फाउंटेन (फोंटाना डि ट्रेवी) रोम, इटली के ट्रेवी जिले में 18वीं सदी का फव्वारा है, जिसे विख्यात इतालवी वास्तुकार निकोला साल्वी ने डिजाइन किया और 1762 में ग्यूसेप पन्निनी और अन्य लोगों ने पूरा किया। 26.3 मीटर ऊंचा और 49.15 मीटर चौड़ा यह शहर का सबसे बड़ा बारोक फव्वारा है। यह दुनिया के सबसे प्रसिद्ध फव्वारों में से एक है।

1772 राजा राम मोहन राय का जन्म हुआ। राय को भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है। उन्होंने अंग्रेजों के साथ मिलकर सती प्रथा का अंत करवाया और अनेक सामाजिक सुधारों के लिए जनजागरूकता बढ़ाने के प्रयास किये।

1846 न्यूयॉर्क शहर में एसोसिएटेड प्रेस की स्थापना एक गैर-लाभकारी समाचार सहकारी संस्था के रूप में हुई। एसोसिएटेड प्रेस एपी स्वयं को अमेरिकी गैर-लाभकारी समाचार एजेंसी कहती है। यह समाचार, विष्लेषण रिपोर्ट तैयार करती है जिन्हें इसके सदस्यों, अमेरिका के प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों, रेडियो और टेलीविजन प्रसारकों तक पहुँचाया जाता है। 1917 में पुलित्जर पुरस्कार की स्थापना के बाद से एपी ने 60 पुरस्कार जीते हैं, जिनमें से 36 फोटोग्राफी के क्षेत्र में मिले हैं। एसोसिएटेड प्रेस की स्थापना न्यूयॉर्क शहर के पाँच दैनिक समाचार पत्रों द्वारा मैक्सिकन-अमेरिकी युद्ध से जुड़ी खबरों को प्रसारित करने की लागत को आपस में बाँटने के उद्देश्य से की गई थी। इस पहल का आयोजन द सन के दूसरे प्रकाशक, मोसेस येल बीच ने किया था, इसमें न्यूयॉर्क हेराल्ड, न्यूयॉर्क कूरियर एंड इन्क्वायरर, द जर्नल ऑफ कॉमर्स और न्यूयॉर्क इवनिंग एक्सप्रेस भी शामिल हुए। बाद में न्यूयॉर्क ट्रिब्यून अखिबार भी एपी से जुड़ा था। न्यूयॉर्क टाइम्स सितंबर 1851 में इसका सदस्य बना। एपी की नेटवर्थ 2027 में 73.966 मिलियन अमेरिकी डालर थी। विश्व की प्रमुख समाचार एजेंसियों में एक एपी की समाचार सेवाएं भारत सहित दुनिया भर के अखबार, रेडियो और टेलीविजन संस्थान लेते हैं।

1859 स्कॉटलैंड के विश्व प्रसिद्ध लेखक और भौतिकशास्त्री सर ऑर्थर कानन डॉयल का जन्म हुआ।

1878 जब्बोवाल, कपूरथला, पंजाब में गुलाम मोहम्मद बक्श बट्ट का जन्म हुआ। यह प्रसिद्ध भारतीय पहलवान गामा के नाम से जाने गए, रुस्तम-ए-जमां कहे गए। इनकी पहलवानी का लोहा दुनिया ने माना इसलिए उन्हें रुस्तम-ए-जमां (दुनिया का रुस्तम) कहा गया।

1900 महात्मा गांधी के चौथे एवं सबसे छोटे पुत्र देवदास गांधी का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ। देवदास अपने परिवार के साथ युवावस्था भारत वापस आए। अपने पिता द्वारा किए जानेवाले कार्यों में सक्रिय भागीदारी की। देवदास को अंग्रेजी सरकार द्वारा कई बार कारावास की सजा दी गई।

1906 अमेरिका के 10-12 वर्ष की आयु के बालक काफी समय से वायुयान बनाने का प्रयास कर रहे थे। ऑरविल राइट और विलबर राइट के बनाए हवाई जहाज ने 17 दिसंबर 1903 को पहली सफल उड़ान भरी। पहली उड़ान 100 मीटर तक हुई। यह विमान गिरा और ध्वस्त हो गया। इसमें आग लगी और राइट भाई झुलस गये। तब अमेरिकी सेना भी विमान बनाने का प्रयास कर रही थी। राइट बंधुओं के बाद के सुधरे हुए विमान को पेटेंट के दावे को अमेरिकी पेमेंट कार्यालय ने खारिज कर दिया गया। पर ऑरविल लगातार कोशिश करते रहे और 1906 में 22 मई को उन्हें यह पेटेंट मिला।

1911 बंबई में वाडिया मूवीटोन प्रोडक्शंस और बसंत पिक्चर्स फिल्म निर्माण कंपनियों के संस्थापक प्रमुख फिल्मकार होमी वाडिया का जन्म सूरत, गुजरात में हुआ।

1915 प्रथम विश्व युद्ध में इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1922 विख्यात अमेरिकी टेलीविजन निर्माता क्वीन मार्टिन का जन्म हुआ।

1925 रूसी साहित्य के अनुवादक और हिंदी में छपवा कर भारत में उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मदन लाल मधु का जन्म हुआ।

1927 न्यूयॉर्क में पीटर मैथिएसेन का जन्म हुआ। पीटर मैथिएसेन अमेरिकी उपन्यासकार, प्रकृतिवादी, प्रमुख पर्यावरण कार्यकर्ता, वन्यजीव लेखक, जेन शिक्षक और एक समय के  अमेरिकी खुफिया सेवा सीआईए के एजेंट बने। पीटर मैथिएसेन, ने चर्चित साहित्यिक पत्रिका द पेरिस रिव्यू के सह-संस्थापक बने। पीटर मैथिएसेन एकमात्र ऐसे लेखक हैं जिन्होंने नॉन-फिक्शन और फिक्शन दोनों ही श्रेणियों में नेशनल बुक अवार्ड जीता। 

1936 लार्ड ब्रेबॉर्न ने बंबई (अब मुंबई) में ब्रेबॉर्न स्टेडियम की नींव रखी। यह भारत का पहला स्टेडियम था।

1940 भारत के जाने माने क्रिकेटर इरापल्ली अनंतराव श्रीनिवास प्रसन्ना का जन्म बंगलौर में हुआ।

1947 अमेरिकी राष्ट्रपति हेनरी ट्रूमेन द्वारा प्रस्तुत ट्रूमेन दस्तावेज पर हस्ताक्षर हुए जिसमें अमेरिका ने शीत युद्ध में तुर्की और यूनान की सहायता के लिए 400 मिलियन डालर का प्रावधान किया था।

1949 पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया।

1955 विख्यात ब्रिटिश गीतकार, संगीतकार जेर्री डेमर्स का जन्म भारत के ऊटी में हुआ।

1957 तमिल, मलयालम, कन्नड़, तेलुगू आदि विविध दक्षिण भारतीय भाषाओं की खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय अभिनेत्री एवं माॅडल सीमा यानी शांताकुमारी नांबियार का जन्म चूलाइमेडु, मद्रास में हुआ।

1959 जम्मू एवं कश्मीर की प्रमुख महिला राजनेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन सरकार की मुखयमंत्री रहीं महबूबा मुफ्ती का जन्म हुआ।

1960 चिली के दक्षिणी तट पर आए सबसे बड़े भूकंपों में से एक में 5,700 लोगों की मौत हो गई और इससे समुद्र में उठी उग्र लहरों ने सुदूर प्रशांत इलाकों जैसे जापान और हवाई तक में तबाही मचाई।

1963 भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।

1971 अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन एक सप्ताह की यात्रा पर सोवियत संघ की राजधानी मॉस्को पहुंचे।

1972 सीलोन ने अपना नाम बदलकर श्रीलंका किया, नया संविधान अपनाया और आधिकारिक तौर पर गणतंत्र बना। इसी दिन पाकिस्तान ने राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र दिया। राष्ट्रमंडल ब्रिटेन के गुलाम रहे देशों का समूह है जिसकी मुखिया इंगलैंड की महारानी थीं। भारत राष्ट्रमंडल में है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर 2022 को निधन हो गया इसके बाद 2023 से ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय हैं राष्ट्रमंडल प्रमुख।

1977 बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया।

1980 पेक-मेन नाम के वीडियो गेम को 1980 में तोरू इवतानी ने प्लान किया। कुल तीन लोगों ने ही इस आइकॉनिक गेम को बनाया था। अमेरिका में रिलीज होने के 15 महीनों के भीतर इसे विकसित करने वाली कंपनी नैमको/बंदई ने 1 लाख से अधिक आर्केड गेम यूनिट्स बेच दिए थे। इस गेम में चार घोस्ट हैं और उनके जापानी और इंग्लिश नाम भी हैं। जापानी में फिकल, चेजर, अम्बुशर और स्टुपिड कहते हैं। अंग्रेजी में इंकी, ब्लिंकी, पिंकी और क्लाइड कहते हैं। इस गेम की सफलता के बाद पेक-मेन शब्द का इस्तेमाल इकोनॉमी में भी होने लगा। जब कोई कंपनी उसे खरीदने की पेशकश करने वाली कंपनी को ही खरीद लेती है तो उसे पेक-मेन डिफेंस कहा जाने लगा।

1981 मलयालम और तमिल सिनेमा तथा टेलीविजन की खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय अभिनेत्री एवं माॅडल नित्या दास का जन्म कोझिकोड़ में हुआ।

1984 विख्यात भारतीय महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 1984 में इसी दिन गेन्सविले, फ्लोरिडा में डस्टिन मोस्कोविट्ज (डस्टिन एरॉन मोस्कोविट्ज) का जन्म हुआ। डस्टिन मोस्कोविट्ज वैश्विक पहचान रखने वाले अमेरिकी इंटरनेट उद्यमी हैं, जिन्होंने मार्क जकरबर्ग, एडुआर्डो सेवरिन, एंड्रयू मैकॉलम और क्रिस ह्यूजेस के साथ मिलकर सोशल मीडिया मंच और उसकी मूल कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स की स्थापना की। डस्टिन मोस्कोविट्ज आसाना इंक, ओपन फिलैंथ्रॉपी, गुड वेंचर्स के भी संस्थापक हैं।

1987 मेरठ के हाशिमपुरा में नरसंहार हुआ। हिंदू-मुस्लिम दंगों के दौरान हाशिमपुरा मुहल्ले के 42 मुस्लिम युवकों को 19 पीएसी के जवान मुराद नगर, गाजियाबाद के पास ट्रक में ले गए जहां उन्हें गोली मार दी गई और उनके शवों को नहरों में फेंक दिया गया। हालांकि उनमें से पांच लोग गोली लगने के बाद भी बच गए। पर्याप्त सबूतों के अभाव में सभी 16 पीएसी व्यक्तिगत को 2015 में तीस हजारी कोर्ट ने बरी कर दिया था, जबकि उनमें से तीन की पहले ही मौत हो चुकी थी। इसी दिन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का जन्म हुआ।

1988 विख्यात दक्षिण भारतीय फिल्मों की गीत गायिका वंदना श्रीनिवासन का जन्म हुआ। इसी दिन भारत ने स्वदेश में ही विकसित अंतर महाद्वीपीय बैलेस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।

1990 उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का अभ्युदय हुआ।

1991 भारत के प्रारंभिक बड़े जुझारू कम्युनिस्ट नेताओं में से एक प्रमुूख नेता श्रीपाद अमृत डांगे का निधन हुआ। वे कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया से संबद्ध थे।

1992 बोस्निया, स्लोवेनिया तथा क्रोएशिया संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य बने।

1995 भारत और विदेश में प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल का जन्म इंदौर में हुआ।

1996 माइकल कैमडेसस तीसरी बार अगले पांच वर्षों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक चुने गये।

1998 एक अमेरिकी संघीय न्यायाधीश ने फैसला सुनाया कि अमेरिकी गुप्त सेवा एजेंटों को राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से जुड़े लेविंस्की घोटाले के संबंध में ग्रैंड जूरी के समक्ष गवाही देने के लिए मजबूर किया जा सकता है।

2000 संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर 2000 को 55/201 प्रस्ताव पारित करके 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के रूप में मनाये जाने का संकल्प लिया। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य 22 मई 1992 को पारित किये गये केन्या के नैरोबी एक्ट का पालन करना तथा इस संबंध में लोगों को जागरुक करना है। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस अधिकारिक घोषणा से पहले 29 दिसंबर को मनाया जाता था। जैव-विविधता दिवस को प्राकृतिक एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जैव-विविधता का महत्व देखते हुए ही अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इसी दिन 2000 में श्रीलंका के जाफना में नियंत्रण के लिए दो दिनों की लड़ाई में 150 से अधिक तमिल विद्रोही श्रीलंका की सेना ने मार डाले

2001 दलाई लामा ने तिब्बत की आजादी की मांग छोड़ी।

2002 नेपाल में संसद भंग की गई। 2002 में इसी दिन नागरिक अधिकार आंदोलन के दौरान बर्मिंघम, अलबामा में एक जूरी ने कू क्लक्स क्लान के पूर्व सदस्य बॉबी फ्रैंक चेरी को 1963 में 16वीं स्ट्रीट बैपटिस्ट चर्च बमबारी में चार लड़कियों की हत्या का दोषी ठहराया।

2003 खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल ग्रेसी गोस्वामी का जन्म वडोदरा में हुआ और इसी दिन अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में हजारों लोग मारे गये, भारी संपदा की हानि हुई।

2007 प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008 संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।

2009 भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रोह मू ह्यून ने अपने घर के नजदीक पहाड़ से छलांग लगाकर आत्महत्या की।

2010 एअर इंडिया ने 15 जनवरी 2008 को बोइंग 737-800 विमान खरीदे थे। उस समय विदेशी पायलट भी रखे गए थे। साइबेरिया के कैप्टन ग्लाटको ग्लूसिका को 10 हजार घंटे का फ्लाइंग अनुभव था। इस वजह से उन्हें बोइंग 737-800 चलाने की जिम्मेदारी मिली थी। 22 मई 2010 को एअर इंडिया का यह विमान दुबई से मैंगलोर आ रहा था। लैंडिंग के दौरान वह चट्टान से टकराया और आग के गोले में बदल गया। विमान जलकर खाक हो गया। उस समय फ्लाइट में चालक दल के सदस्यों को मिलाकर 166 यात्री थे। विमान दुर्घटना में 158 लोगों की मौत हो गई। 2010 में इसी दिन मध्य इराक के खालेस शहर के बाजार में हुए कार बम धमाके में 23 लोग मारे गए और 55 अन्य घायल हो गए। 2010 में इसी दिन मैड्रिड, स्पेन में यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल में इंटर मिलान ने बायर्न म्यूनिख को 2-0 से हराया और ऐतिहासिक तिहरा (सीरी ए, कोपा इटालिया, चैंपियंस लीग) जीतने वाली पहली और अब तक की एकमात्र इतालवी टीम बन गई।

2011 बवंडर ईएफ5 ने जोप्लिन, मिसौरी में हमला किया, जिसमें 158 लोगों की मौत हो गई और 2.8 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। यह अमेरिकी इतिहास का सबसे महंगा और सातवां सबसे घातक एकल बवंडर था। इसी दिन 2011 में बीसवीं सदी के जानेमाने भारतीय चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री गोविंद चंद्र पांडे का निधन हुआ।

2012 टोक्यो स्काईट्री जनता के लिए खुला। यह दुनिया का सबसे ऊंचा टावर (634 मीटर) है और दुबई के बुर्ज खलीफा (829.8 मीटर) के बाद पृथ्वी पर दूसरी सबसे ऊंची मानव निर्मित संरचना है। इसी दिन 2012 में एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स सीओटीएस डेमो फ्लाइट 2 ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए पहली व्यावसायिक उड़ान में फाल्कन 9 रॉकेट पर एक ड्रैगन कैप्सूल लॉन्च किया।

2014 छह माह राजनीतिक उथल-पुथल के बाद सैन्य तख्तापलट में जनरल प्रयुत चान-ओ-चा थाईलैंड के अंतरिम नेता बने। इसी दिन 2014 में चीन के सुदूर-पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र की राजधानी उरुमकी में एक विस्फोट हुआ, जिसके परिणामस्वरूप कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई और 91 घायल हो गए।

2015 आयरलैंड गणराज्य समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के लिए सार्वजनिक जनमत संग्रह का उपयोग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।

2017 मैनचेस्टर एरिना बमबारी में एरियाना ग्रांडे कॉन्सर्ट में बाईस लोग मारे गए। इसी दिन 2017 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यरूशलेम में चर्च ऑफ द होली सेपुलचर का दौरा किया और पश्चिमी दीवार का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।

2021 हिंदी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध संगीतकार रामलक्ष्मण का निधन हुआ।

2020 पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान उड़ान संख्या 8303 पाकिस्तान के कराची में जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मॉडल कॉलोनी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 98 लोग मारे गए।

2021 चीन में 100 किमी गांसु अल्ट्रामैराथन आपदा में हाइपोथर्मिया से 21 धावकों की मौत हुई। हाइपोथर्मिया ऐसी स्थिति है जब शरीर का मुख्य तापमान 95 डिग्री फारेनहाइट (35 डिग्री सेल्सियस) से नीचे चला जाता है। मेडिकल इमरजेंसी हाइपोथर्मिया (हाय-पो-थूर-मी-उह) में शरीर गर्मी पैदा करने की तुलना में तेजी से गर्मी खो देता है, जिससे शरीर का तापमान खतरनाक रूप से कम हो जाता है।

2022 लिस्मोर, आयरलैंड में डर्वला मर्फी (जन्म 28 नवंबर 1931 लिस्मोर) का निधन हुआ। डर्वला मर्फी प्रसिद्ध आयरिश टूरिंग साइकिलिस्ट और एडवेंचर ट्रैवल बुक्स की लेखिका थीं। डर्वला मर्फी 50 से अधिक वर्षों तक लिखती रहीं।

2024 प्रसिद्ध स्कॉटिश तैराक, 1976 ओलंपिक में 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक चैंपियन डेविड एंड्रयू विल्की (जन्म 8 मार्च 1954 कोलंबो, श्रीलंका) का निधन हुआ। डेविड विल्की 1960 में अनीता लोन्सब्रो के बाद ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले ब्रिटिश तैराक थे।

2025 राजनयिक तनाव बढ़ने के बाद भारत ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी को अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया, इससे पहले उसी सप्ताह एक और अधिकारी को निष्कासित किया गया था। विश्व ने सतत विकास और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व पर ध्यान केंद्रित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया। कैलिफोर्निया के सैन डिएगो स्थित मोंटगोमरी-गिब्स कार्यकारी हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान एक सेसना सिटेशन द्वितीय निजी जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में संपत्ति को नुकसान पहुंचा, लगभग 100 लोग विस्थापित हुए और छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें संगीतकार डैनियल विलियम्स भी शामिल थे, साथ ही कई अन्य लोग भी घायल हुए। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के मध्य उत्तरी तट पर भीषण और व्यापक बाढ़ आई, जिसमें कम से कम चार लोगों की जान चली गई। चीन के गुइझोऊ प्रांत में भूस्खलन और भारी बारिश के कारण चार लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य लोग लापता हो गए।

2026 दक्षिणी लेबनान के देइर कानून अल-नहर पर इजरायल के हमले में छह लोग (जिनमें एक बच्चा भी शामिल है) मारे गए, और टायर जिले में एक और हमले में एक पैरामेडिक की जान चली गई। यह सब तब हुआ जब तनाव कम करने के प्रयास लगातार जारी थे। अमेरिका ने क्यूबा पर राजनीतिक और आर्थिक दबाव बढ़ा दिया है, और शीर्ष अधिकारियों ने इस द्वीपीय देश के संबंध में संभावित नए कदमों के बारे में कड़े संकेत दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के साथ कूटनीतिक वार्ता की। फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल जारी रहा, जिसमें दुनिया की पहली एआई-जनरेटेड फीचर फिल्म हेल ग्राइंड का प्रीमियर हुआ। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने तेल बाजारों को रेड जोन में धकेल दिया, इसलिए कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहा और इसके खुलने के आसार नजर नहीं आ रहे।, इसके चलते भारत जैसे देश सक्रिय रूप से ईंधन के वैकल्पिक स्रोतों की तलाश करने लगे। टेक क्षेत्र को बड़े विनियामक कदमों का सामना करना पड़ा, जब टेक्सास ने एन्क्रिप्शन और गोपनीयता के दावों को लेकर मेटा और व्हाट्सऐप के खिलाफ एक बड़ा मुकदमा दायर किया। फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो गोल दागकर भावुक अंदाज में अपना पहला सऊदी प्रो लीग खिताब जीता उधर आईपीएल में कोलकाता ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। दिल्ली हाई कोर्ट ने मशहूर महिला पहलवान विनेश फोगाट को घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित करने के फैसले के लिए शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ को फटकार लगाई और केंद्र को उनका मूल्यांकन करने के लिए एक विशेषज्ञ पैनल गठित करने का निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ ने टिप्पणी की कि भारतीय कुश्ती महासंघ का शीर्ष खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति देने की पूर्व प्रथा पर नहीं चलना बहुत कुछ कहता है। नीट परीक्षा विवाद और पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी विरोध के बीच व्यंग्यात्मक डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी सीपीजे ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार पर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। सीपीजे के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर छात्रों, युवा संगठनों और आम लोगों से इस अभियान का समर्थन करने की अपील की। वीडियो में दीपके ने कहा कि अब सिस्टम को जवाबदेह बनाने का समय आ गया है। उन्होंने नीट परीक्षा प्रक्रिया को लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी बड़ी विफलता बताते हुए शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी तय करने की मांग की। दीपके ने कहा कि अगर शिक्षा मंत्री को पद से नहीं हटाया जाता, तो इस पूरी लापरवाही के लिए कहीं न कहीं केंद्र सरकार और सीधे प्रधानमंत्री की जवाबदेही भी बनती है। उनका आरोप है कि यह पूरी तरह से सरकार की विफलता है। सीपीजे ने अपने अभियान में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया में व्यापक सुधार की मांग भी उठाई है। कॉकरोच जनता पार्टी का कहना है कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा विवादों ने शिक्षा व्यवस्था पर छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर कर दिया है। गौरतलब है कि नीट परीक्षा विवाद ने देशभर के करीब 22-23 लाख मेडिकल अभ्यर्थियों को प्रभावित किया था। पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर उठे सवालों के बाद कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुए थे और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है। विपक्षी दलों और छात्र संगठनों ने भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मालूम हो कि 15 मई को एक मामले की सुनवाई करते हुए प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने बेरोजगारों को कॉकरोच और परजीवी कहा था। इससे बरोजगारों में गुस्सा फैल गया। बेरोजगारी, अल्पआय, भयंकर महंगाई से परेशान लोगों को मुख्य न्यायाधीश ने इतनी हिकारत से देखा। मुख्य न्यायाधीश की ऐसी सोच देखकर कौन न्यायपालिका पर भरोसा करेगा। युवाओं की तमाम समस्याओं को लेकर महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी बोस्टन विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे अभिजीत दिपके ने कटाक्ष के तौर पर कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत एक वेबसाइट बनाकर की और युवाओं से जुड़ने की अपील की। दो-चार दिन में ही इसके साथ करोड़ों लोग जुड़ गए। घबराई मोदी सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स हैंडल को भारत में प्रतिबंधित करवा दिया।

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com  अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHistoryofMay22 #InternationalDayforBiologicalDiversity #WorldGothDay #TVK #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Texas #Brazil #BRICS #PMMODI #'CockroachJanataParty

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ