293 ईस्वी में 21 मई को रोमन सम्राट डायोक्लेटियन और मैक्सिमियन ने दत्तक पुत्र गैलेरियस को डायोक्लेटियन का सीजर नियुक्त किया इससे टेट्रार्की नामक चार शासकों के काल की शुरुआत हुई।
878 ईस्वी में 21 मई को सिसिली के सिरैक्यूज की 9 महीने घेराबंदी किए रखने के बाद मुस्लिम अघलाबिद्स ने कब्जा कर लिया।
879 ईस्वी में 21 मई को सर्वोच्च इसाई धर्माधिकारी पोप जॉन अष्टम ने आधिकारिक तौर पर क्रोएशिया को एक स्वतंत्र देश और ब्रानिमिर को अपने ड्यूक के रूप में मान्यता दी।
996 ईस्वी में 21 मई को 16 वर्षीय ओटो तृतीय को रोम का सम्राट नियुक्त किया गया।
1086 ईस्वी में 21 मई को जियांगनिंग, चीन में सोंग राजवंश के प्रसिद्ध चीनी अर्थशास्त्री, दार्शनिक, कवि और राजनेता वांग आनशी का निधन हुआ।
1216 फ्रांस के प्रिंस लुइस ने इंग्लैंड में प्रवेश किया।
1349 सर्बियाई साम्राज्य का संविधान, ड्यूसन कोड ड्यूसन द माइटी द्वारा अधिनियमित किया गया।
1403 ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ साझा युद्ध करने के लिए तैमूर और कैस्टिले के बीच गठबंधन की संभावना पर चर्चा करने के लिए कैस्टिले के राजा हेनरी तृतीय ने तैमूर (टेमरलेन) के दरबार में एक राजदूत भेजा।
1471 नूर्नबर्ग (नूर्नबर्ग का स्वतंत्र शाही शहर, पवित्र रोमन साम्राज्य) में अल्ब्रेक्ट ड्यूरर का जन्म हुआ। अल्ब्रेक्ट ड्यूरर विख्यात जर्मन चित्रकार, प्रिंटमेकर और जर्मन पुनर्जागरण के सिद्धांतकार थे। ड्यूरर ने अपने उच्च गुणवत्ता वाले वुडकट प्रिंटों के कारण पूरे यूरोप में अपनी प्रतिष्ठा और प्रभाव स्थापित किया। वह अपने समय के प्रमुख इतालवी कलाकारों के संपर्क में थे, जिनमें राफेल, जियोवानी बेलिनी और लियोनार्डो दा विंची शामिल थे और 1512 से उन्हें सम्राट मैक्सिमिलियन प्रथम द्वारा संरक्षण दिया गया था।
1502 पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की, जहां बाद में नेपोलियन बोनापार्ट को कैद में रखा गया।
1542 मिसिसिपी नदी के किनारे वर्तमान फेरिडे, लुइसियाना, अमेरिका में हर्नांडो डी सोटो का निधन हुआ। वह प्रसिद्ध स्पेनिश यात्री, खोजकर्ता और विजेता थे जिन्होंने अपने अभियानों में निकारागुआ और युकाटन प्रायद्वीप में फ्रांसिस्को पिजारो की पेरू में इंका साम्राज्य पर विजय में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सोटो को आधुनिक संयुक्त राज्य अमेरिका के अर्कांसस, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, अलबामा, मिसिसिपी के क्षेत्र में पहले यूरोपीय अभियान का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। सोटो को मिसिसिपी नदी को पार करने वाले पहले यूरोपीय व्यक्ति के रूप में मान्यता दी गई है।
1554 महारानी मैरी प्रथम ने डर्बी, इंग्लैंड में लड़कों के लिए एक व्याकरण स्कूल के रूप में डर्बी स्कूल को शाही चार्टर प्रदान किया।
1674 जनरल जॉन सोबिस्की पोलैंड के राजा चुने गये।
1790 बेहतर प्रशासन देने के उद्देश्य से फ्रांस की राजधानी पेरिस को 48 क्षेत्रों में विभाजित किया गया।
1819 अमेरिका के प्रमुख नगर न्यूयार्क शहर की सड़कों पर पहली बार साइकिल देखी गई इसे स्विफ्ट वॉकर कहा जाता।
1930 भूटान नरेश जिग्मे दोरजी वांगचुक की पत्नी यानी रानी केसांग चोडेन का जन्म खासमहल, डूंगरा भूटान में हुआ। केसांग चोडेन के बेटे जिग्मे सिंग्ये वांगचुक 1972 से 2006 तक भूटान नरेश रहे।
1832 अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने पहली बार नेशनल कन्वेंशन का आयोजन किया।
1840 ब्रिटेन ने न्यूजीलैंड पर कब्जा कर उसे अपना उपनिवेश घोषित किया।
1851 दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त हुई। मालूम हो कि पहले दुनिया भर में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की बिक्री होती थी और खरीददार इनका मनमाना इस्तेमाल करते थे।
1857 प्रसिद्ध भारतीय विधिवेत्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सर सुंदर लाल का जन्म (ईस्ट इंडिया कंपनी राज में नॉर्थ-वेस्टर्न प्रोविंस, वर्तमान जसपुर, उत्तराखंड) में हुआ।
1860 नोबेल पुरस्कार विजेता इंडोनेशियाई-डच चिकित्सक, फिजियोलॉजिस्ट और शिक्षाविद विलेम एंथोवेन का जन्म हुआ।
1871 फ्रांसीसी सैनिकों ने पेरिस कम्यून पर आक्रमण किया और इसके निवासियों को सड़क पर लड़ाई में उलझा दिया। खूनी सप्ताह के अंत तक, लगभग 20,000 कम्यूनार्ड मारे गए और 38,000 गिरफ्तार किए। गए।
1881 अमेरिकन नेशन लॉन टेनिस एसोसिएशन की स्थापना हुई। 1881 में इसी दिन क्लारा बार्टन ने वाशिंगटन डीसी में अमेरिकन रेड क्रॉस की स्थापना की।
1894 नॉर्थवेस्ट इंग्लैंड में ग्रेटर मैनचेस्टर को आयरिश सागर से जोड़ने वाली तब की दुनिया में सबसे बड़ी नहर को आधिकारिक तौर पर खोला गया।
1904 पैरिस में फुटबाल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना हुई।
1908 पहली हॉरर फिल्म अमेरिका के शिकागो में प्रदर्शित की गई।
1915 भारतीय सिविल सेवा अधिकारी और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व अवर महासचिव चक्रवर्ती वी. नरसिम्हन का जन्म हुआ।
1918 अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी।
1922 प्रख्यात अमेरिकी न्यायाधीश जेम्स लोपेज वाटसन का जन्म हुआ।
1924 अमेरिका के शिकागो विश्वविद्यालय के छात्रों रिचर्ड लोब और नातान लियोपोल्ड ने एक 14 वर्षीय बॉबी फ्रैंक्स की हत्या कर दी।
1927 अमेरिका के एक पायलट चार्ल्स लिंडनबर्ग ने एक छोटे से विमान से न्यूयॉर्क से पैरिस के बीच बिना रुके पहली अटलांटिक महासागर पार उड़ान पूरी की।
1929 कलकत्ता और बेंगलुरु के बीच भारत की पहली एयर कार्गो सेवा की शुरुआत हुई।
1930 चर्चित राजनेता और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री रहे मैल्कम फ्रेजर का जन्म हुआ।
1931 भारत के प्रसिद्ध व्यंग्यकार, पत्रकार, कवि, फिल्म संवाद लेखक, संपादक शरद जोशी का जन्म उज्जैन, मध्य प्रदेश में हुआ।
1934 ओस्कालोसा, आयोवा, अमेरिका में अपने सभी नागरिकों के फिंगरप्रिंट लेने वाली पहली नगर पालिका बनी।
1935 क्वेटा शहर (अब पाकिस्तान में) और उसके आसपास आए भूकंप में बड़ी तबाही हुई, 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई। इसी दिन लौरा जेन एडम्स का निधन हुआ जो विख्यात अमेरिकी सैटलमेंट कार्यकर्ता, सुधारक, सामाजिक कार्यकर्ता, समाजशास्त्री, सार्वजनिक प्रशासक, दार्शनिक और लेखक थीं। लौरा जेन एडम्स संयुक्त राज्य अमेरिका में सामाजिक कार्य और महिलाओं के मताधिकार के इतिहास की अगुआ थीं। विश्व शांति की वकालत करने वाली और संयुक्त राज्य अमेरिका में सामाजिक कार्य पेशे की संस्थापक के रूप में पहचानी जाने वाली एडम्स को 1931 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली लौरा जेन एडम्स पहली अमेरिकी महिला बनीं। लौरा जेन एडम्स एक कट्टरपंथी व्यावहारिकवादी थीं और उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली महिला सार्वजनिक दार्शनिक माना जाता है।
1936 अपने हैंडबैग में अपने मृत प्रेमी के कटे हुए गुप्तांगों के साथ कई दिनों तक टोक्यो की सड़कों पर भटकने वाली सदा आबे को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी कहानी जल्द ही जापान के सबसे कुख्यात अपराधों में से एक बन गई।
1948 चियांग काई शेक चीन गणराज्य के पहले राष्ट्रपति बने। वह कुओमितांग (केएमटी), चीनी राष्ट्रवादी पार्टी के सदस्य थे, और उन्होंने चीन गणराज्य की राष्ट्रीय सैन्य परिषद के अध्यक्ष के रूप में 20 साल कार्य किया।
1954 जानी मानी भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना और डांस कोरियोग्राफर अनीता रत्नम का जन्म मदुरई में हुआ।
1958 विख्यात भारतीय - अमेरिकी फैशन डिजाइनर नईम खान का जन्म बंबई के पास कुंबाला हिल में हुआ।
1960 एलंतूर, पतनमतिट्टा, केरल में मशहूर फिल्म अभिनेता मोहनलाल विश्वनाथ नायर का जन्म हुआ।
1961 अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त जाने माने भारतीय अंग्रेजी इतिहासकार संजय सुब्रमण्यम का जन्म हुआ।
1979 प्रख्यात गाँधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता और गांधी जीवन शैली की कट्टर समर्थक जानकी देवी बजाज (पत्नी उद्योगपति, कारोबारी जमनालाल बजाज) का निधन हुआ।
1970 सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण (न्यूक्लियर टेस्ट) किया।
1971 मशहूर फिल्म निर्देशक,,सिने पटकथाकार आदित्य चोपड़ा (फिल्मकार यश चोपड़ा के पुत्र) का जन्म बंबई में हुआ।
1974 मिसेज वर्ल्ड 2001, जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड माॅडल, फिल्म अभिनेत्री एवं फिजिशियन, चिकित्सक और बिग बाॅस 3 की प्रतिभागी अदिति गोवित्रीकर का जन्म पनवेल, महाराष्ट्र में हुआ।
1975 41.6 किलोमीटर लंबी फरक्का फीडर नहर को औपचारिक तौर पर खोला गया।
1980 लोकप्रिय बांग्ला फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल कोनीका बनर्जी का जन्म कलकत्ता में हुआ।
1981 पियरे मोरो फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1983 हिंदी सहित तमिल, तेलूगू, मलयालम आदि भाषाओं की जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री एवं माॅडल कावेरी झा का जन्म दरभंगा में हुआ।
1989 विख्यात मलयालम फिल्म अभिनेत्री वीना नायर का जन्म कोट्टायम में हुआ।
1991 लिट्टे (श्रीलंका के विद्रोहियों का संगठन लिबरेशन टाइगर्स आॅफ तमिल इलम) उग्रवादियों ने भारत के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी की हत्या कर दी। श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे राजीव गांधी के पास एक महिला फूलों का हार लेकर पहुंची और उनके बहुत करीब जाकर अपने शरीर को बम से उड़ा दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी चपेट में आने वाले ज्यादातर लोगों के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए। इससे पहले राजीव गांधी की श्रीलंका यात्रा के दौरान सैनिकों की परेड के समय राजीव पर एक सैनिक ने बंदूक की बट यानी हत्थे से हमला किया था। राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते भारत को 21वीं सदी में ले जाने का नारा दिया था। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को बंबई में हुआ था। वे करीब 40 वर्ष की आयु में भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने। उन्होंने भारत की बेहतरी के लिए तकनीकी का अधिकाधिक इस्तेमाल करने पर जोर दिया था। 31 अक्टूबर 1984 को राजीव गांधी की मां प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की खालिस्तान समर्थक सिख अंगरक्षकों बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद राजीव गांधी को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था।
1993 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल शिवशक्ति सचदेव का जन्म दिल्ली में हुआ।
1993 खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी टेलीविजन एवं माॅडल देबलीना चटर्जी का जन्म कोलकाता में हुआ।
1994 सुष्मिता सेन फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित समारोह में 43वीं मिस यूनिवर्स चुनी गईं। 1994 में इसी दिन दक्षिणी यमन ने उत्तरी यमन से अलग होने की घोषणा की।
1996 दुनिया भर में जानी-मानी शीतल पेय कंपनी पेप्सी ने विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फिल्म बनाने की घोषणा की।
1998 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों ने त्यागपत्र दिया। 1998 में इसी दिन माइक्रोसॉफ्ट और सेगा ने होम वीडियो सिस्टम के लिए करार की घोषणा की।
2001 यूनेस्को की सांस्कृतिक विविधता पर सार्वभौमिक घोषणा में विश्व की सांस्कृतिक विविधता को वैश्वीकरण के जोखिम से बचाने के उपायों का आह्वान किया गया। इस दिवस के आयोजन के लिए संयुक्त राष्ट्र संकल्प ए/आरईएस/57/249 था, जिसे 20 दिसंबर 2002 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा सर्वसम्मति से घोषित किया गया था, जिसमें 21 मई को संवाद और विकास के लिए सांस्कृतिक विविधता के विश्व दिवस के रूप में नामित किया गया था।
2002 बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद इरशाद को 6 महीने कारावास की सजा सुनाई गई।
2003 विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तंबाकू के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी। इसी दिन से संवाद और विकास के लिए सांस्कृतिक विविधता का विश्व दिवस का आयोजन शुरु हुआ। नवंबर
2006 जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में कांग्रेस की रैली पर चरमपंथियों ने हमला किया।
2008 भारतीय स्टेट बैंक ने कृषि कर्ज पर रोक लगाने विषयक अपने सर्कुलर को तत्काल प्रभाव से वापस किया। रिजर्ब बैंक ने सेंचुरियन बैंक ऑफ पंजाब के एचडीएफसी बैंक में विलय प्रस्वाव को मंजूरी दी। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र संघ की पहल पर 15 देशों की वायुसेनाओं के 90 अधिकारियों का एक साझा टेबल अभ्यास हैदराबाद में प्रारंभ हुआ। इसी दिन नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी विलिस ई लैंक का निधन हुआ। इसी दिन मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के पुत्र दातुक मोखजानी महातिर ने सत्तारुढ़ दल यूएमएनओ से इस्तीफा दिया।
2010 दुबई से मंगलौर आ रहे एयर इंडिया के विमान आईएक्स-182 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 166 में से 158 यात्री मारे गए। 2010 में इसी दिन दार्जिलिंग में अखिल भारतीय गोरखा लीग के अध्यक्ष मदन तमांग की हत्या कर दी गई। 2010 में इसी दिन उड़ीसा तट पर बंगाल की खाड़ी में भारतीय सेना के जंगी जहाज रणवीर से भारतीय नौसेना ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के उर्ध्वाधर प्रक्षेपण संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 2010 में इसी दिन जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी जाकसा ने एच-आईआईए रॉकेट पर सौर-सेल अंतरिक्ष यान इकारोस लॉन्च किया।
2011 अमेरिकी ईसाई रेडियो होस्ट हेरोल्ड कैंपिंग ने कहा कि उत्साह और न्याय दिवस 21 मई, 2011 को होगा और उसके बाद दुनिया का अंत 21 अक्टूबर, 2011 को होगा।
2012 अल्बानिया के हिमारा के पास एक बस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। इसी दिन 2012 में यमन के सना में एक आत्मघाती बम विस्फोट में 120 से अधिक लोग मारे गये।
2014 अमेरिकी राष्ट्रीय सितंबर 11 संग्रहालय जनता के लिए खोला गया, न्यूयार्क स्थित विश्व व्यापार केंद्र की विशाल इमारत 2001 में आतंकवादी समूह अल-कायदा द्वारा 9/11 के हमलों में ध्वस्त की गई बताई गई।
2014 ताइपे एमआरटी की बन्नन लाइन पर हुए हत्याकांड में 4 लोग मारे गए और 24 अन्य घायल हो गए।
2017 रिंगलिंग ब्रदर्स और बार्नम एंड बेली सर्कस ने नासाउ वेटरंस मेमोरियल कोलिजीयम में अपना अंतिम शो प्रस्तुत किया।
2020 पहली बार इंटरनेशनल टी डे मनाया गया, तब से अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस 21 मई को मनाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस को वर्ष 2005 से मनाया जाता आ रहा है। पहले चाय उत्पादक इस दिन को 15 दिसंबर को मनाते थे. लेकिन वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन के माध्यम से आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल टी डे मनाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र संघ में रखा गया. जिसको 21 दिसंबर 2019 को मान्यता दी गयी और 21 मई को अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस घोषित कर दिया गया। जिसके बाद 21 मई 2020 में पहली बार इंटरनेशनल टी डे मनाया गया, तब से अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस 21 मई को मनाया जा रहा है। इस मनाने का उद्देश्य चाय के विविध पहलुओं पर जनता और नीति निर्माताओं का ध्यान आकर्षित करना है। इसी दिन 2020 में दशक के सर्वाधिक खतरनाक समुद्री तूफान अम्फान के कारण पश्चिम बंगाल में 77 लोगों की मौत हुई और भारी नुकसान हुआ।
2023 महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी भाजपा नेता, कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की नार्को टेस्ट कराने की चुनौती पहलवानों ने स्वीकार कर ली है लेकिन उनका कहना है कि यह सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी और मीडिया लाइव प्रसारण के साथ हो। दूसरी ओर जाटों ने पहलवानों के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे पहलवानों के समर्थन में महम चैबीसी के चबूतरे पर रविवार को आयोजित सर्वखाप पंचायत ने ऐलान किया कि 28 मई को दिल्ली में संसद के नवनिर्मित भवन में पूरे देश की महिलाओं की महापंचायत की जाएगी। इसका नेतृत्व आंदोलनरत खिलाड़ी और महिलाएं करेंगी और वे जो भी फैसला करेंगी वह सर्वमान्य होगा। पूरे देश के खाप पंचायत, किसान व जन-संगठन के प्रतिनिधि भी इस महापंचायत में शामिल रहेंगे। ाारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि बृजभूषण को पाॅक्सो एक्ट के तहत तुरंत गिरफ्तार किया जाए। किसान नेता वीरेंद्र सिंह हुड्डा सांघी ने कहा कि 28 मई को अगर महिलाओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वे वहीं पर बैठकर महापंचायत करेंगी।
2024 पुणे में महंगी विदेशी कार से हुए सड़क हादसे का जिक्र करते हुए मंगलवार शाम को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि बस ड्राइवर, ट्रक ड्राइवर, ओला, उबर, ऑटो ड्राइवर अगर गलती से किसी को मार देते हैं तो 10 साल की जेल की सजा हो जाती है और चाबी उठाकर वह फेंक देते हैं। अगर अमीर घर का 16 साल का, 17 साल का बेटा पोर्श गाड़ी को शराब पीकर चलाता है और दो लोगों की हत्या करता है, तो उसे कहा जाता है कि निबंध लिख दो। राहुल गांधी ने कहा कि ट्रक ड्राइवर, बस ड्राइवर से निबंध क्यों नहीं लिखवाते। उबर ड्राइवर, ऑटो ड्राइवर से क्यों नहीं लिखवाते ? राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी से पूछा गया कि दो हिंदुस्तान बन रहे हैं एक अरबपतियों का, दूसरा गरीबों का। उनका जवाब आता है कि क्या मैं सबको गरीब बना दूं। सवाल यह नहीं है। सवाल न्याय का है। अमीरों को, गरीबों को, दोनों को न्याय मिलना चाहिए। न्याय सबके लिए एक जैसा होना चाहिए। इसलिए, हम लड़ रहे हैं। हम अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं। मालूम हो कि महाराष्ट्र के पुणे में एक नाबालिग ने शराब पीकर अपनी पोर्श कार से दो आईटी इंजीनियर्स युवक-युवती को कुचल दिया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि युवक व युवती की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुणे पुलिस ने आरोपी नाबालिग के पिता को इस मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी किशोर को कोर्ट ने घटना पर निबंध लिखने समेत कुछ अन्य शर्तों पर जमानत दे दी। 2024 में इसी दिन ग्रीनफील्ड बवंडर से संयुक्त राज्य अमेरिका के ग्रामीण आयोवा में 5 लोगों की मौत हो गई और 35 घायल हो गए। इतिहास में तीसरी बार माप से 300 मील प्रति घंटे से अधिक की हवा की गति का अनुमान लगाया गया। इसी दिन प्रसिद्ध पोलिश संगीतकार जान आंद्रेज पावेल काजमारेक (जन्म 29 अप्रैल 1953) का निधन हुआ। जान आंद्रेज पावेल काजमारेक ने 70 से ज्यादा फीचर फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए स्कोर लिखे, जिनमें फाइंडिंग नेवरलैंड (2004) भी शामिल है, जिसके लिए उन्हें ऑस्कर और नेशनल बोर्ड ऑफ रिव्यू अवार्ड मिला।
2025 अमेरिकी राजनेता, वर्जीनिया के 11वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधि गेरी कोनोली का निधन हुआ। यूरोपीय संघ के राजनयिक सीरिया पर लगे सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाने के लिए एक शुरुआती समझौते पर पहुँचे। इसका मकसद युद्ध से जूझ रहे इस देश की रिकवरी में मदद करना है। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की कि अमेरिका समर्थित योजना के तहत फिलिस्तीनी नागरिकों को जबरदस्ती विस्थापित करना, उनकी सरकार के लिए गाजा संघर्ष को खत्म करने की एक सख्त शर्त है। यूरोपीय संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका ने पूर्वी और मध्य अफ्रीका में राजनीतिक अस्थिरता और चल रहे संघर्ष के संबंध में उच्च-स्तरीय बातचीत की। हिमनद वैज्ञानिक, भिक्षु और स्थानीय लोग लांगटांग घाटी में एशिया के पहले हिमनद अंतिम संस्कार के लिए इकट्ठा हुए, ताकि याला हिमनद के खत्म होने का शोक मना सकें। इस हिमनद को अपनी 66 प्रतिशत बर्फ खोने के बाद मृत घोषित कर दिया गया था। बलूचिस्तान के खुजदार जिले में सेना द्वारा संचालित एक स्कूल बस को एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस से निशाना बनाया गया, जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार बच्चे भी शामिल थे। यूक्रेन-रूस संघर्ष में सुमी ओब्लास्ट में एक ट्रेनिंग कैंप पर रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के नेशनल गार्ड के छह जवान मारे गए। यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच के 52 वर्षीय पूर्व सलाहकार एंड्री पोर्टनोव की मैड्रिड में एक स्कूल के बाहर कई बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
2026 यूक्रेनी ड्रोन्स ने रूस के समारा क्षेत्र में स्थित रोसनेफ्ट के स्वामित्व वाली सिजरान तेल रिफाइनरी पर हमला किया। यह रिफाइनरी यूक्रेन की सीमा से 800 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर है। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और रिफाइनरी के बुनियादी ढांचे में भीषण आग लग गई। तमिलनाडु राज्य में नवनिर्वाचित टीवीके पार्टी प्रमुख विजय थलापति सरकार ने सफलतापूर्वक अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। विजय थलापति सरकार ने 23 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही 59 साल बाद राज्य की गठबंधन सरकार में कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक वापसी हो गई। ईरान युद्ध से जुड़ा तनाव लगातार सुर्खियों में बना रहा, इस दौरान अमेरिका तथा ईरान के बीच चल रही बातचीत पर सभी की नजरें टिकी रहीं। इजराइल और लेबनान ने अपने संघर्ष-विराम (सीजफायर) को 45 दिनों के लिए आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों देशों के बीच मई के आखिर में कुछ विशेष राजनीतिक और सुरक्षा संबंधी बातचीत शुरू होने की उम्मीद है। रूस के विदेश मंत्रालय ने युगांडा और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो में तेजी से फैल रहे इबोला संक्रमण पर गहरी चिंता व्यक्त की। मंत्रालय ने इस स्वास्थ्य संकट को नियंत्रित करने में मदद की पेशकश भी की। अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस विश्व स्तर पर मनाया गया। चाय दिवस विश्व को मनाने का उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद को बढ़ावा देना और वैश्विक सांस्कृतिक विविधता का सम्मान करना है।
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldHistoryof21May #WorldDayforCulturalDiversityforDialogueandDevelopment #InternationalTeaDay #DeblinaChatterjee #SharadJoshi #TVK #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis








0 टिप्पणियाँ