Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

15 मई का विश्व इतिहास - भारत एवं दुनिया में 1800 वर्षों में हुई अहम घटनाओं और प्रसिद्ध हस्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी World History of May 15

हर पीढ़ी को उसी पुराने मेरी-गो-राउंड (घूमने वाले झूले) पर चढ़ना पड़ता है, बस इस बार उस पर रंग-रोगन का एक नया लेप चढ़ा होता है। -कैथरीन ऐनी पोर्टर



221 ईस्वी में 15 मई को लियू बेई (जुआंडे) पूर्वी हान राजवंश के चीनी सरदार ने खुद को हान राजवंश के उत्तराधिकारी शू हान का सम्राट घोषित किया।

392 ईिस्वी में 15 मई को वएने, विएनेंसिस, पश्चिमी रोमन साम्राज्य में रोमन सम्राट वैलेन्टिनियन द्वितीय अपने आवास में फांसी पर लटके पाए गये।

589 ईस्वी में 15 मई को राजा ऑथारी ने बवेरियन ड्यूक कैथोलिक, लोम्बार्ड कुलीन वर्ग के बीच काफी प्रभावशाली गैरीबाल्ड प्रथम की बेटी थियोडेलिंडा से शादी की।

756 ईस्वी में 15 मई को अरब राजवंश के संस्थापक अब्द अल-रहमान प्रथम, कॉर्डोवा, स्पेन के अमीर यानी शासक बने।

908 ईस्वी में 15 मई को कॉन्स्टेंटाइन 7वें का बीजान्टिन सह-सम्राट के रूप में राज्याभिषेक हुआ।

1194 माइकल द सीरियन ने मोर बार सौमा मठ को फिर से स्थापित किया, आग से नष्ट होने के बाद माइकल द सीरियन ने फिर से बनाया था। यह मठ 13वीं सदी में सीरियाई ऑर्थोडॉक्स चर्च का केंद्र रहा।

1242 दिल्ली के सुलतान मुइजुद्दीन बहराम शाह की सेना ने विद्रोह किया और सुलतान की हत्या कर दी।

1252 पोप इनोसेंट चतुर्थ ने पापल बुल एड एक्स्टिरपांडा जारी किया जिससे मध्यकालीन धर्माधिकरण में इसाई धर्म न मानने वालों को यातनाएं दिए जाने का प्रावधान किया।

1525 एनाबैप्टिस्ट पादरी थॉमस मुंत्जर के नेतृत्व में विद्रोही किसान फ्रेंकनहाउजेन की लड़ाई में हारे जिससे पवित्र रोमन साम्राज्य में जर्मन किसानों का युद्ध समाप्त हुआ।

1536 इंग्लैंड की रानी ऐनी बोलिन पर राजद्रोह, व्यभिचार और अनाचार के आरोप में लंदन में मुकदमा चलाया गया और विशेष जूरी / न्यायाधिकरण ने उसे मौत की सजा सुनाई।

1565 यूट्रेक्ट में हेंड्रिक डी कीसर का जन्म हुआ। हेंड्रिक डी कीसर विख्यात डच मूर्तिकार, बेल्जियम ब्लूस्टोन के व्यापारी और वास्तुकार बने, अनेक कलाकृतियों, भवनों के डिजाइन और सजावट में महत्वपूर्ण कार्य किए।

1602 अंग्रेजी खोजी बार्थोलोमेव गोस्नोल्ड ने यूरोपीयन अभियान दल का नेतृत्व किया, यह दल अमेरिका के केप कॉड वर्तमान मैसाचुसेट्स पहुंचा। केप कॉड एक बांह के आकार का प्रायद्वीप है जो उत्तरपूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका में मैसाचुसेट्स के दक्षिणपूर्वी कोने से अटलांटिक महासागर तक फैला हुआ है। इस समुद्री तट पर गर्मियों दौरान भारी संख्या में पर्यटन आतेे हैं। केप कॉड नाम, जिसे 1602 में बार्थोलोम्यू गोस्नोल्ड द्वारा गढ़ा गया था, अमेरिका में नौवां सबसे पुराना अंग्रेजी स्थान-नाम है।

1610 लुई तेरहवें को पेरिस की संसद ने फ्रांस का राजा नियुक्त किया।

1618 विख्यात खगोलविद जोहास केपलर ने ग्रहों की गति के तीसरे नियम की अपनी पहले अस्वीकृत खोज की पुष्टि की। उन्होंने पहली बार इसकी खोज 8 मार्च को की थी लेकिन कुछ प्रारंभिक गणना के बाद जल्द ही इस विचार को खारिज कर दिया था।

1718 लंदन के वकील जेम्स पक्ले ने दुनिया की पहली मशीन गन बनाई।

1796 फ्रांसीसी सैनिकों ने इटली के नगर मिलान पर कब्जा किया

1817 राष्ट्रगान जन गण मन के रचयिता रविंद्रनाथ ठाकुर के पिता प्रख्यात विद्वान और धार्मिक नेता देवेंद्रनाथ ठाकुर का जन्म हुआ। 1817 में इसी दिन अमेरिका में पहला मनोरोगियों के लिए निजी मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल और शरणस्थल खोला गया। (अब फ्रेंड्स हॉस्पिटल, फिलाडेल्फिया, पेंसिल्वेनिया) का उद्घाटन।

1858 कोवेंट गार्डन लंदन में रॉयल इटालियन ओपेरा खुला।

1859 विख्यात आविष्कारक और शोधकर्ता पियरे क्यूरी का जन्म हुआ। 1903 में इन्हें मैडम क्यूरी के साथ भौतिकी का नोबल पुरस्कार दिया गया था। मैडम क्यूरी इनकी पत्नी थीं और दोनों ने मिलकर रेडियम की खोज की थी। इसके अलावा अन्य कई अहम खोजें और आविष्कार इस दंपत्ति ने किये।

1886 एमहर्स्ट, मैसाचुसेट्स, अमेरिका में एमिली एलिजाबेथ डिकिंसन का निधन हुआ। एमिली अपने दौर की प्रसिद्ध अमेरिकी कवयित्री थीं। उनकी कविता में मानव जीवन, समाज, प्रकृति इत्यादि विषय हैं।

1890 इंडियन क्रीक, टेक्सास में कैथरीन ऐनी पोर्टर (जन्म नाम, कैली रसेल पोर्टर) का जन्म हुआ। कैथरीन ऐनी पोर्टर प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रकार, निबंधकार, लघुकथा लेखिका, उपन्यासकार, कवयित्री और राजनीतिक कार्यकर्ता बनीं। उनका 1962 का उपन्यास शिप ऑफ फूल्स उस वर्ष संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे ज्यादा बिकने वाला उपन्यास साबित हुआ। कैथरीन ऐनी पोर्टर की लघुकथाओं को आलोचकों से कहीं ज्यादा सराहना मिली। 1966 में उन्हें द कलेक्टेड स्टोरीज ऑफ कैथरीन ऐनी पोर्टर के लिए फिक्शन श्रेणी में पुलित्जर पुरस्कार, और यूएस नेशनल बुक अवार्ड से सम्मानित किया गया।

1891 हॉलैंड में फिलिप्स एंड कंपनी शुरु हुई। 1891 में इसी दिन पोप लियो 13वें ने अपने विश्व-पत्र रेरम नोवारम में श्रमिकों के अधिकारों और संपत्ति के अधिकारों का समर्थन किया, यह आधुनिक कैथोलिक सामाजिक शिक्षा का आरंभ था।

1892 भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल हुए हरि विनायक पाटस्कर का जन्म हुआ।

1905 अमेरिका के नवादा में लास वेगास नगर की स्थापना हुई।

1907 क्रांतिकारी सुखदेव थापर का जन्म हुआ। भगत सिंह के साथ राजगुरु और सुखदेव को भी 23 मार्च 1931 को फांसी की सजा दी गई थी।

1911 टॉरियोन नरसंहार में 300 से अधिक चीनी आप्रवासी मारे गए, जब एमिलियो मैडेरो के नेतृत्व में मैक्सिकन क्रांति की सेनाओं ने टॉरियोन शहर को फेडरल से छीन लिया।

1918 अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत हुई।

1919 विन्निपेग जनरल स्ट्राइक कही गई आम हड़ताल में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के लाखों कामगार कनाडा के विन्निपेग में एकत्र हुए।

1922 लगभग 500 बाॅलीवुड फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बना लेने वाले, अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्देशक नज़ीर हुसैन या नासिर हुसैन का जन्म गांव उसिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ। इसी दिन प्रख्यात जापानी लेखिका और बौद्ध नन जकूचो सतोची का जन्म हुआ।

1925 पहला अरेबिक कम्यूनिस्ट अखबार अल इंसानिया शुरू किया गया। इसी दिन 1926 में भारतीय नौसेना के चर्चित जांबाज सिपाही महेंद्रनाथ मुल्ला का जन्म हुआ।

1927 विख्यात तिब्बती पारंपरिक चिकित्सक, लंबे समय तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा की सेवा में रहे, भारत सरकार का पद्मश्री सम्मान प्राप्त येशी धोंडेन का जन्म शनान, चीन में हुआ।

1928 विश्व भर में लोकप्रिय कार्टून चरित्र मिकी माउस को प्रथम बार अमेरिकी एनिमेटेड लघु-फिल्म प्लेन क्रेजी में प्रदर्शित किया गया, वॉल्ट डिजनी स्टूडियो द्वारा रिलीज यह एक मूक यानी बिना आवाज की फिल्म थी फिर अगले ही साल इसे फिर से 17 मार्च, 1929 को एक आवाज के साथ कार्टून के रूप में रिलीज किया गया।

1929 क्लीवलैंड, ओहियो में क्लीवलैंड क्लिनिक में लगी आग में 123 लोगों की मौत हो गई।

1930 दुनिया की पहली एयर होस्टेस ऐलीन चर्च ने अमेरिका आॅकलैंड-शिकागो फ्लाइट में उड़ान भरी। यह प्रशिक्षित नर्स भी थीं। इनका जन्म 22 सितंबर 1904 को क्रेस्को, लोवा, अमेरिका में हुआ।

1935 मास्को मेट्रो स्टेशन लोगों के लिए खोला गया।

1940 मैकडॉनल्ड्स की शुरुआत। रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स नाम के दो भाइयों ने 15 मई 1940 को अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में छोटा सा रेस्तरां खोला था। आज वही छोटी रेस्तरां शुरुआत दुनिया की सबसे बड़ी फास्ट फूड चेन बन चुका है। 100 से ज्यादा देशों में इसके 35,000 से ज्यादा आउटलेट्स हैं। 

1948 ऑस्ट्रेलिया ने एसेक्स के खिलाफ क्रिकेट मैच में एक दिन में 721 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसी दिन अरब देशों ने इजराइल पर हमला किया। एक दिन पहले ही इजराइल ने अपने स्वतंत्र होने की घोषणा की थी।

1957 ब्रिटेन के आपूर्ति मंत्रालय ने जानकारी दी कि प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया।

1958 प्रसिद्ध इतिहासकार यदुनाथ सरकार का निधन हुआ। 1958 में इसी दिन सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 लॉंच किया।

1962 कर्नाटक के जाने माने राजनेता, कई सरकारों में मंत्री रहे डोड्डाहल्ली केंपागोड़ा शिवकुमार का जन्म हुआ।

1965 खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय उड़िया फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल एवं भारतीय जनता पार्टी की नेता अपराजिता मोहंती का जन्म संबलपुर में हुआ।

1967 बॉलीवुड की जानी-मानी, खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री और माॅडल माधुरी दिक्षित का जन्म हुआ था। एक डाॅक्टर से विवाह कर अमेरिका बस चुकी इनका नाम अब माधुरी दीक्षित नेने है।

1970 राष्ट्रपति रिचर्ड ने निक्सन ब्रिगेडियर जनरल पद पर अमेरिकी सेना में अन्ना मेए हेसे को पदोन्नत किया। इस पद पर पहली बार महिला की नियुक्ति हुई। इसके कुछ ही देर बाद एलिजाबेथ पी. होइसिंगटन को भी इसी पद पर नियुक्त किया गया।

1974 इजरायल के एक स्कूल में बंधक बनाईं गई 16 किशोरियों की मौत हो गई. साथ में तीन फलस्तीनी भी मारे गए।

1985 तेलुगू भाषा की लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री, माॅडल और टीवी शो प्रस्तोता अनुसुइया भारद्वाज का जन्म हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में हुआ।

1987 खूबसूरत, बोल्ड जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री और माॅडल परिधि शर्मा का जन्म इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ।

1988 तेलुगू सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता तथा माॅडल राम पोथिनेनी का जन्म हैदराबाद में हुआ। इसी दिन सोवियत संघ ने अफगानिस्तान से अपने एक लाख 15 हजार सैनिकों को वापस बुलाना शुरू किया।

1989 जानी मानी, लोकप्रिय, खूबसूरत, बोल्ड मलयालम एवं तमिल फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल मित्रा कुरियन का जन्म पेरुंबादूर में हुआ। 1989 में 15 मई को ऑरेंज, कैलिफोर्निया, में सुसान सूनक्यू ली का जन्म हुआ जो अपने पेशेवर नाम सनी सुविख्यात हैं। सनी खूबसूरत, बोल्ड और बहुप्रतिभावान दक्षिण कोरियाई-अमेरिकी गायक और मनोरंजनकर्ता हैं।

1990 विश्व विख्यात चित्रकार विंसेंट वान गॉग के एक पोर्ट्रेट को नीलामी कंपनी क्रिस्टी ने न्यूयॉर्क में कुल 82.5 मिलियन डालर में बेचा। यह दुनिया की सबसे महंगी चित्रकृति बनी। इसी दिन अमेरिका की खुफिया एजेंसी एफबीआई की टाॅप टेन मोस्ट वांटेड सूची में शामिल अपनी पत्नी के हत्यारे भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल का जन्म वीरमगांव, गुजरात में हुआ।

1991 श्रीमती एडिथ क्रेसन फ्रांस की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1993 संयुक्त राष्ट्र ने 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। इसका उद्देश्य परिवारों का महत्व, परिवारों के जरिये मानवता, सामाजिक और आर्थिक विकास इत्यादि को रेखांकित करना और परिवारों में एकता, एक दूसरे का सम्मान बढ़ाने आदि के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था। हर साल यह दिवस एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। 2023 की थीम परिवार और जनसांख्यिकीय परिवर्तन है। 1993 में इसी दिन भारत के प्रथम आर्मी कमाडर इन चीफ के.एम.करिअप्पा का निधन हुआ।

1995 चीन ने लोप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया। 1995 में इसी दिन एलीसन हारग्रीब्स बिना आक्सिजन सिलेंडर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।

1999 कुवैती सरकार ने महिलाओं को संसदीय चुनावों में मतदान करने का अधिकार दिया।

2001 इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत।

2002 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंध लगाने का अनुमोदन किया।

2003 इराक युद्ध में अमेरिकी सेनाओं के कमांडर टामी फ्रैक्स के विरुद्ध ब्रुसेल्स की अदालत में युद्ध सम्बन्धी मुकदमा दायर हुआ। 2003 में इसी दिन अमेरिका की लोकप्रिय गायिका और माॅडल, मंच परफार्मर जून कार्टर का निधन हुआ।

2004 आर्सेनल फुटबॉल क्लब इंग्लिश प्रीमियर लीग में एक भी मैच हारे बिना चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनी।

2005 बीस साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।

2008 श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध दो साल के लिए बढ़ाया। इसी दिन 2008 में भारतीय मूल की मंजूला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं। इसी दिन 2008 में कैलिफोर्निया समलैंगिक विवाह को वैध घोषित करने वाला मैसाच्युसेट्स के बाद अमेरिका का दूसरा प्रांत बना।

2010 राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व बाद में उपराष्ट्रपति हुए भैरोंसिंह शेखावत का निधन हुआ। इसी दिन जेसिका वॉटसन (ऑस्ट्रेलियाई नाविक जिसे एकल जलयात्रा का प्रयास करने के बाद ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया मेडल से सम्मानित किया गया था) बिना रुके और बिना किसी सहायता के अकेले दुनिया भर में यात्रा करने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति बनीं।

2013 इराक में हिंसा में वृद्धि के कारण तीन दिनों में 389 से अधिक लोग मारे। इसी दिन 2013 मशहूर चित्रकार गेर्हार्ड रिक्टर की एक पेंटिंग 37.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर में नीलाम, किसी भी कलाकार के जीवित रहते यह उसकी कृति की नीलामी की सबसे बड़ी कीमत है।

2025 एलिजाबेथ बिंग (एलिजाबेथ डोरोथिया बिंग, जन्म 8 जुलाई 1914, बर्लिन, जर्मनी) का निधन हुआ। एलिजाबेथ बिंग जर्मन फिजियोथेरेपिस्ट, लैमेज इंटरनेशनल की सह-संस्थापक और प्राकृतिक प्रसव की समर्थक थीं। यहूदी वंश के कारण नाजी जर्मनी से भागने के बाद उन्होंने इंग्लैंड में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में प्रशिक्षण लिया। एलिजाबेथ बिंग ने कहा था, हममें से कोई भी यह नहीं जान सकता कि हम क्या करने में सक्षम हैं जब तक कि हमारा परीक्षण न किया जाए।।

2018 आंध्र प्रदेश के गोदावरी में नदी में नाव डूबने से 40 लोगों की मौत हुई।

2020 प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता, हास्य अभिनेता और लेखक फ्रेड विलार्ड का निधन हुआ। अमेरिकी अभिनेता, हास्य अभिनेता और लेखक (जन्म 1933)ख्46,

2021 जाने माने ब्रिटिश पत्रकार और वैज्ञानिक ओलिवर गिल्ली का निधन हुआ।

2022 प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई रग्बी लीग खिलाड़ी और कोच फ्रैंक करी का निधन हुआ।

2023 संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार फिलिस्तीनी नकबा दिवस मनाया। नकबा यानी तबाही के स्मरण का दिन है, जिसे फिलिस्तीनी तबाही के रूप में जाना जाता है, जिसमें 1948 में फिलिस्तीनी समाज और मातृभूमि का विनाश और फिलिस्तीनी लोगों के बहुमत का स्थायी विस्थापन शामिल था। यह आम तौर पर 15 मई को मनाया जाता है, जो 14 मई 1948 को इजरायल की स्वतंत्रता की घोषणा की ग्रेगोरियन कैलेंडर तिथि के अगले दिन है। फिलिस्तीनियों के लिए, यह इजरायल की स्थापना से पहले और बाद में हुए विस्थापन की स्मृति का एक वार्षिक दिन है। मालूम हो कि इस्राइल की कार्रवाइयों से फिलिस्तीन में लाखों लोग मारे गए, 20 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए। इस्राइल जीने के लिए जरूरी चीजों की वैश्विक मदद भी फिलिस्तीन नहीं पहुंचने दे रहा है। संयुक्त राष्ट्र भरसक प्रयास कर रहा है फिलिस्तीन में जरूरी चीजें मुहैया कराने और राहत और बचाव के लिए। खुद संयुक्त राष्ट्र के करीब 500 कार्यकर्ता इस्राइल ने मार डाले हैं।

2024 स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को हैंडलोवा में एक कार्यक्रम में समर्थकों के साथ बैठक करते समय गोली मार दी गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दिन जयपुर, राजस्थान में कमला बेनीवाल (जन्म 12 जनवरी 1927) का निधन हुआ। कमला भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और अनुभवी राजनीतिज्ञ थीं, जिन्होंने राजस्थान की उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता, वह पहली महिला मंत्री थीं और 1980 से 2003 के बीच दो दशकों से अधिक समय तक राजस्थान की राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री पद पर रहीं।

2025 ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉलर, कोच और स्पोर्ट्सकास्टर रॉबर्ट वॉल्स का निधन हुआ।

2026 सोलोमन आइलैंड्स के पूर्व प्रधानमंत्री जेरेमिया मानेले को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाए जाने के बाद, मैथ्यू वेले को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। दक्षिणी लेबनान में जारी इजराइली हवाई हमलों और वेस्ट बैंक में निर्माण कार्यों के बीच, बेरूत और तेल अवीव के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में नई बातचीत वाशिंगटन में शुरू हुई। संयुक्त राज्य अमेरिका ने दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में चल रहे राहत कार्यों को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त 1.8 बिलियन डालर की मानवीय सहायता राशि की घोषणा की। संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को मुख्य रूप से एकीकृत सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों, जैसे कि किफायती बाल देखभाल और पैतृक अवकाश, के महत्व पर जोर देते हुए मनाया, ताकि गरीबी को कम किया जा सके और समान अवसरों को बढ़ावा दिया जा सके। भारत सरकार ने डीजल और पेट्रोल की कीमतें 3 रु. प्रति लीटर बढ़ाईं। नई दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन खत्म हुआ। प्रधानमंत्री संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर अबुधाबी पहुंचे। उनका स्वागत राष्ट्र प्रमुख शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने किया।

विशेष - इंटरनेशनल कॉन्ससिएंसियस ऑब्जेक्टर्स डे 15 मई को दुनिया भर में मनाया जाता है। यह नागरिकों को अनिवार्य सैन्य सेवा के नियमों का विरोध करने सेवा में रहते आदेश का पालन न करने, युद्ध के विरोध का अभियान है। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र का विश्व स्तरीय आयोजन अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस भी 15 मई को आयोजित किया जाता है। यह परिवारों के विकास पर केंद्रित है।

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#NakbaDay #InternationalConscientiousObjectorsDay #InternationalDayofFamilies #WorldHistoryofMay15 #KatherineAnnePorter #ElisabethBing #TVK #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Texas #Brazil #BRICS #PMMODI

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ