0325 ईस्वी में 20 मई को इजनिक, तुर्की में पहली इसाई परिषद गठित की गई। नाइसिया की पहली परिषद औपचारिक रूप से ईसाई चर्च की पहली विश्वव्यापी परिषद थी।

794 ईस्वी में 20 मई को एंग्लो-सैक्सन क्रॉनिकल के अनुसार, ईस्ट एंग्लिया के राजा एथेलबर्ट द्वितीय का मर्सिया के राजा ऑफा के आदेश पर सिर काट दिया गया।

1217 ईस्वी में 20 मई को लिंकन की दूसरी लड़ाई (1141 में पहली बार हुई) में लिंकन कैसल के बाहर 20 मई 1217 को प्रथम बैरन्स युद्ध के दौरान हुई जिसमें विलियम द मार्शल ने फ्रांस के राजकुमार लुई को इंग्लैंड से भागने पर मजबूर कर दिया।

1293 जापान के कामाकुरा क्षेत्र में आए विनाशकारी भूकंप से 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई और व्यापक क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ।

1378 दक्षिण भारत के दक्कन प्रांत के शासक बहमनी सुल्तान दाउद की हत्या कर दी गई।

1421 तुगलक राजशाही की समाप्ति के बाद दिल्ली के पहले सैयद शासक हुए खिज्र खान की मौत हुई। खिज्र खान शिया थे और खुद को पैगंबर मोहम्मद का वंशज मानते थे।

1449 अल्फारोबीरा की लड़ाई में विजयोपरांत ब्रैगंजा हाउस पुर्तगाल के प्रमुख शाही परिवार के रूप में स्थापित हुआ।

1470 वेनिस, वेनिस गणराज्य में पिएत्रो बेंबो का जन्म हुआ। पिएत्रो विख्यात इतालवी विद्वान, कवि और साहित्यिक सिद्धांतकार थे, जो नाइट्स हॉस्पिटैलर के सदस्य और रोमन कैथोलिक चर्च के कार्डिनल भी थे। इतालवी पुनर्जागरण (15वीं-16वीं सदी) के प्रमुख बुद्धिजीवी पिएत्रो बेम्बो ने कविता और गद्य के लिए एक साहित्यिक भाषा के रूप में टस्कन बोली के महत्वपूर्ण विकासकर्ता थे जो बाद में मानक भाषा में संहिताबद्ध होकर आधुनिक इतालवी भाषा बन गई। 16वीं शताब्दी में बेम्बो की कविताएँ, निबंध और किताबें पेट्रार्क के साहित्यिक कार्यों में रुचि जागृत करने के लिए बुनियाद साबित हुईं। संगीत के क्षेत्र में बेम्बो की साहित्यिक लेखन तकनीकों ने संगीतकारों को संगीत रचना की तकनीक विकसित करने में मदद की जिसने मैड्रिगल को 16वीं सदी के इटली का सबसे महत्वपूर्ण धर्मनिरपेक्ष संगीत बना दिया।

1497 जॉन कैबोट ब्रिस्टल, इंग्लैंड से अपने जहाज मैथ्यू के जरिये पश्चिम के लिए मार्ग की तलाश में रवाना हुए।

1498 पुर्तगाली खोजकर्ता वास्को डी गामा ने भारत के कोझिकोड (जिसे पहले कालीकट के नाम से जाना जाता था) पहुंचकर भारत के लिए समुद्री मार्ग की खोज पूर्ण की। वास्को दा गामा 20 मई, 1498 को कालीकट (कोझिकोड) पहुंचे। यह पहली बार था जब कोई यूरोपीय समुद्री मार्ग से भारत पहुंचा था, जो वैश्विक इतिहास और व्यापार में एक महत्वपूर्ण घटना थी। दा गामा की यात्रा ने यूरोप और एशिया के बीच व्यापार और अन्वेषण का एक नया युग शुरू किया।

1506 जेनोआ, इटली में जन्मे और 1492 में अमेरिका खोजने वाले प्रसिद्ध इतालवी नाविक, यात्री क्रिटोफर कोलंबस का स्पेन में निधन हुआ।

1520 हर्नान कोर्टेस ने पानफिलो डी नारवेज को हराया, जिसे स्पेन ने अवज्ञा के लिए दंडित करने के लिए भेजा था।

1521 लोयोला के इग्नाटियस पैम्पेलुना की लड़ाई में गंभीर रूप से घायल हो गए।

1570 मानचित्रकार अब्राहम ऑर्टेलियस ने पहला आधुनिक एटलस थिएट्रम ऑर्बिस टेरारम जारी किया।

1609 विश्व विख्यात अंग्रेजी नाटककार विलियम शेक्सपियर की सोनेट्स / कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन हुआ।

1631 जर्मन शहर मैगडेबर्ग पर रोमन साम्राज्य की सेनाओं ने कब्जा कर लिया और अगले 30 वर्ष में नगर और इलाके के अधिकांश लोगों की हत्या कर दी। 

1677 छत्रपति शिवाजी ने जिंगी के किले पर विजय प्राप्त की।

1734 एंटोन जानसा के जन्म दिन पर विश्व मधुमक्खी दिवस 20 मई को मनाया जाता है। 20 मई 1734 ब्रेज्निका, कार्निओला (अब स्लोवेनिया में) में जन्मे एंटोन जानसा (निधन 13 सितंबर 1773) कार्निओलन मधुमक्खी पालनकर्ता और चित्रकार थे। जानसा को आधुनिक मधुमक्खी पालन के अग्रणी और इस क्षेत्र में एक महान विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है। उनकी शिक्षा एक चित्रकार के रूप में हुई थी, लेकिन वे वियना के हैब्सबर्ग कोर्ट में मधुमक्खी पालन के शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। विश्व मधुमक्खी दिवस पारिस्थितिकी तंत्र के लिए मधुमक्खियों और अन्य परागणकों की भूमिका को स्वीकार करता है। संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने दिसंबर 2017 में 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस के रूप में घोषित करने के स्लोवेनिया के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मधुमक्खी हमारी जैव विविधता में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं और इनसे हमें सर्वगुण संपन्न शहद मिलता है। मधु मक्खी पालन, संरक्षण, शहद के उद्यम में लाखों लोगों को रोजगार मिलता है।

1766 इंदौर के होल्कर राजवंश के संस्थापक मल्हारराव होल्कर का निधन हुआ।

1784 पेरिस शांति संधि के तहत नीदरलैंड ने भारत और इंडोनेशिया में अपने कब्जे वाली कुछ जगहें ब्रिटेन को दे दीं।

1802 20 मई 1802 के कानून के जरिये नेपोलियन बोनापार्ट ने फ्रांसीसी क्रांति को रद्द करते हुए फ्रांसीसी उपनिवेशों में दासता को पुनः लागू किया।

1845 प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, दार्शनिक, लेखक, पत्रकार, प्रमुख तमिल जातिवादी भेदभाव विरोधी कार्यकर्ता और सिद्ध पद्यति चिकित्सक, दक्षिण भारतीय साक्य बौद्धवादी सी. अयोतिथास पंडिदर का जन्म नीलगिरीस में हुआ। अयोतिथास ने बौद्ध धर्म अपना लिया था पेरियार के अनुयायियों को भी ऐसा करने का आह्वान किया, यह तर्क देते हुए कि बौद्ध धर्म उनका मूल धर्म था। उन्होंने रेट्टामलाई श्रीनिवासन के साथ 1891 में पंचमार महाजन सभा की भी स्थापना की।

1873 अमेरिका में सैन फ्रैंसिस्को के बिजनेसमैन लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को दुनिया की पहली जींस बनाने का पेटंट दिया मिला।

1882 कलुंडबोर्ग, डेनमार्क में सिग्रिड अंडसेट का जन्म हुआ। सिग्रिड डेनिश मूल की नॉर्वेजियन उपन्यासकार थीं। 1928 में उन्हें साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

1891 प्रख्यात आविष्कारक थॉमस एल्वा एडिसन ने अपने फिल्म दिखाने के उपकरण काइनेटोस्कोप के प्रोटोटाइप को नेशनल फेडरेशन के सामने पहली बार सार्वजनिक रूप से पेश किया।

1894 भारतीय आध्यात्मिक गुरु और कांचि कामकोटि पीठम के 68वें प्रमुख चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती का जन्म विलुप्पुरम, केरल में हुआ।

1900 प्रख्यात छायावादी हिंदी कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म कौसानी, कुमाऊं (नैनीताल जिला उत्तराखंड) में हुआ। उन्हें भारतीय ज्ञानपीठ और पद्मभूषण सम्मान मिला। वे 4 छायावादी कवियों, जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला और महादेवी के साथ शामिल थे। उनकी एक कविता की चार पंक्तियां, मैंने छुटपन में छिपकर पैसे बोये थे, सोचा था पैसों के प्यारे पेड़ उगेंगे, रुपयों की कलदार मधुर फसलें खनकेंगी, और फूल फलकर मैं मोटा सेठ बनूंगा।

1902 क्यूबा को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली और टॉमस एस्ट्राडा पाल्मा देश के पहले राष्ट्रपति बने।

1910 पद्म भूषण सम्मान प्राप्त करने वाले प्रसिद्ध भारतीय मूर्तिकार रामकिंकर बैज का जन्म हुआ।

1927 जेद्दा की संधि के तहत यूनाइटेड किंगडम ने हेजाज और नेज्ड के राज्यों में राजा इब्न सऊद की संप्रभुता को मान्यता दी, यह सऊदी अरब साम्राज्य बना। इसी दिन चार्ल्स लिंडबर्ग ने अटलांटिक महासागर के पार पहली नॉनस्टॉप एकल उड़ान पर स्पिरिट ऑफ सेंट लुइस पर सवार होकर न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में रूजवेल्ट फील्ड से पेरिस के लिए उड़ान भरी, 33.5 घंटे बाद लैंडिंग की।

1929 स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रहियों में से एक राजकुमार शुक्ल का निधन हुआ।

1932 प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी विपिन चंद्र पाल का निधन हुआ। 1932 में इसी दिन अमेलिया ईयरहार्ट ने अटलांटिक महासागर के पार दुनिया की पहली एकल नॉनस्टॉप उड़ान शुरू करने के लिए न्यूफाउंडलैंड से उड़ान भरी, जो अगले दिन आयरलैंड में उतरी। यह लंबी दूरी की पहली अमेरिकी महिला पायलट बनी।

1940 एडोल्फ हिटलर राज में हत्या के लिए पहले कैदी ऑशविट्ज के एक नए एकाग्रता शिविर में पहुंचे। बाद में ऑशविट्ज यातना ग्रह में लाखों यहूदियों की हत्या की गईं।

1939 विख्यात भारतीय तमिल फिल्मकार, पटकथाकार, सिनेमाटोग्राफर बालानाथन बालू महेंद्रन का जन्म बट्टीकलोआ, श्रीलंका में हुआ।

1941 सिंगापुर के दूसरे प्रधानमंत्री हुए गोह चोक तोंग का जन्म हुआ।

1945 पंजाब के प्रमुख राजनीतिज्ञ, शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष रहे तथा कई बार लोकसभा सदस्य रहे सिमरनजीत सिंह मान का जन्म शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुआ।

1948 चियांग काई-शेक (चांग की-शेक) की चीन गणराज्य (ताइवान) के पहले राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त हुई।

1955 विख्यात तेलुगू थिएटर और फिल्म कलाकार, गीतकार सिरीवेन्नेला सीतारामा शास्त्री का जन्म अनाकापल्ली, आंध्र प्रदेश में हुआ।

1957 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्र प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री हुए टी. प्रकाशम का निधन हुआ।

1958 ब्रिटेन के हाई वायकॉम शहर के नए महापौर लेस्ली ब्रेन के वजन की ये देखने के लिए सार्वजनिक रूप से जांच की गई कि करदाताओं के पैसे से कहीं उन पर चर्बी तो नहीं चढ़ रही है।

1959 गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय में जज हुए एएस बोपन्ना का जन्म मेडीकरी, कर्नाटक में हुआ। 1959 में इसी दिन लगभग 5,000 जापानी-अमेरिकियों को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान त्यागने का निर्णय लेने के बाद उनकी अमेरिकी नागरिकता बहाल कर दी गई।

1964 उड़नपरी कही गई प्रसिद्ध भारतीय धाविका पीटी उषा का जन्म हुआ।

1965 ब्रिटेन की पुलिस को हथियारबंद अपराधियों और खतरनाक व्यक्तियों के खिलाफ आंसू गैस की बंदूकें और गोले इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई। इसी दिन 1965 में कमांडर एमएस कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने में सफल हुआ। 1965 में इसी दिन मिस्र में पाकिस्तानी बोइंग विमान 720-बी के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगभग 100 लोगों की जान गई।

1966 प्रसिद्ध भारतीय कंप्यूटर विज्ञानी एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में संगणक तथा अभियांत्रिकी विभाग में प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल का जन्म इलाहाबाद में हुआ।

1968 जाने माने भारतीय राजनीतिज्ञ और केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री रहे, लोकसभा सदस्य, भाजपा नेता अनंत कुमार हेगड़े का जन्म हुआ।

1972 प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने दूसरे हावड़ा ब्रिज की आधारशिला रखी। इसी दिन ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि गयाप्रसाद शुक्ल सनेही का निधन हुआ।

1974 विख्यात बांग्ला फिल्म निर्देशक, लेखक तथा अभिनेता शिबोप्रोसाद मुखर्जी का जन्म बारानगर में हुआ।

1977 जानी मानी भारतीय क्रिकेटर और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हुईं अंजुम चोपड़ा का जन्म दिल्ली में हुआ।

1978 जाने माने भारतीय क्रिकेटर रमेश पोवार का जन्म बंबई में हुआ।

1981 जानी मानी अभिनेत्री एवं माॅडल माया अलघ की 4 वर्ष की आयु से अभिनय की शुरुआत करने वाली बेटी, खूबसूरत, बोल्ड और सुपरिचित अभिनेत्री तथा माॅडल अंजोरी अलघ का जन्म बंबई में हुआ।

1983 दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रीटोरिया में हुए कार बम धमाके में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई और 130 से अधिक घायल हुए। इसी दिन 1983 में प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता और गायक एनटी राम राव जूनियर का जन्म हुआ। इसी दिन भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी पृथ्वीपाल सिंह का निधन हुआ।

1985 वॉयस ऑफ अमेरिका सेवा का हिस्सा रेडियो मार्टी का क्यूबा में प्रसारण शुरू हुआ। 

1989 चीन सरकार ने लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के खिलाफ मार्शल लॉ की घोषणा की, जिससे तियानमेन स्क्वायर नरसंहार की पृष्ठभूमि तैयार हुई। इसी दिन 8 अप्रैल 1904 को जन्मे सर जॉन रिचर्ड हिक्स का निधन 85 की वर्ष आयु में हुआ। सर हिक्स विख्यात ब्रिटिश अर्थशास्त्री थे। उन्हें बीसवीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली अर्थशास्त्रियों में से एक माना जाता है। उन्हें एक अन्य अर्थशास्त्री की साझेदारी में अर्थशास्त्र का नोबेल मेमोरियल पुरस्कार 1972 में मिला।

1990 कम्युनिस्ट शासन के बाद पहला राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव रोमानिया में हुआ। इसी दिन 1990 में हबल स्पेस टेलीस्कोप ने पहली बार अंतरिक्ष की तस्वीरें धरती पर भेजी थीं।

1994 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कासू ब्रह्मानंद रेड्डी का निधन हुआ।

1996 तमिलनाडु की भारतीय महिला पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी संध्या रंगनाथन का जन्म हुआ। इसी दिन संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने रोमर बनाम इवांस मामले में समलैंगिकों और लेस्बियनों अधिकारों के खिलाफ कानून को रद्द किया।

1998 भारतीय मल्टीबैरल रॉकेट प्रणाली पिनाका का परीक्षण हुआ।

2000 फिजी में सशस्त्र विद्रोहियों के नेता जार्ज स्पेट ने देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

2001 अफगानिस्तान में तालिबान ने हिंदुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया।

2002 पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता को पुर्तगाल ने मान्यता दी और औपचारिक रूप से इंडोनेशियाई शासन के 23 वर्षों और अस्थायी संयुक्त राष्ट्र प्रशासन के तीन वर्षों के प्रशासन का अंत हुआ।

2003 पाकिस्तान ने चरमपंथी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।

2006 चीन ने कहा ताइवान विश्व स्वास्थ्य संगठन की सदस्यता का पात्र नहीं।

2008 कर्नाटक साहित्य अकादमी से सम्मानित विख्यात कन्नड़ कवि अरविंद एस नाडकर्णी का निधन हुआ। 2008 में इसी दिन यूरोपीय समुद्री दिवस पहली बार आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य यूरोपीय नागरिकों में समुद्रों और उनके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यूरोपीय समुद्री दिवस पर अनेक कार्यक्रम होते हैं, जिसमें यूरोपीय आयोग द्वारा सह-आयोजित वार्षिक हितधारक सम्मेलन भी शामिल है।

2010 लेखक जे जी फेरल को उनके उपन्यास ट्रबल्स के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित ब्रिटिश पुरस्कार पहली बार किसी दिवंगत लेखक को दिया गया। 40 साल पहले 1970 में प्रकाशित इस उपन्यास को द लास्ट बुकर पुरस्कार दशक की पुस्तकों की श्रेणी में दिया गया।

2011 प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश में हजारों करोड़ की लागत से बनी बीना ऑयल रिफाइनरी देश को समर्पित की। 2011 में इसी दिन त्रणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पश्चिम बंगाल में वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं। इसी दिन 2011 में झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में कीर्तिमान बनाया। 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में घोटाले के आरोपों में 20 मई 2011 को सीबीआई ने पहली चार्जशीट दाखिल की। इसमें भारतीय ओलिंपिक संघ के तत्कालीन प्रमुख सुरेश कलमाड़ी समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया गया। 

2012 प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का निधन हुआ। इसी दिन इटली में आए भूकंप में 27 लोगों की मौत हो गई। इसी दिन 2012 में उत्तरी इटली में 6.0 तीव्रता का भूकंप आने से कम से कम 27 लोग मारे गए और 50 अन्य घायल हो गए।

2013 अमेरिका में ईएफ5 बवंडर ने ओक्लाहोमा सिटी के उपनगर मूर पर हमला किया, जिसमें 24 लोग मारे गए और 377 अन्य घायल हो गए।

2016 सिंगापुर सरकार ने क्षमादान के लिए अंतर्राष्ट्रीय दलीलों, विशेष रूप से एमनेस्टी इंटरनेशनल और संयुक्त राष्ट्र की याचिकाओं के बावजूद, एक चीनी निर्माण श्रमिक की हत्या के लिए दोषी हत्यारे खो जाबिंग को फांसी पर लटकाने का आदेश दिया।

2018 संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 मई को मधुमक्खियों के बारे में जनजागरूकता, संरक्षण और महत्व को समर्पित विश्व मधुमक्खी दिवस के रूप में घोषित किया।

2019 इंटरनेशनल सिस्टम ऑफ यूनिट्स आधार इकाइयों को फिर से परिभाषित किया गया है, जिससे किलोग्राम का अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोटाइप अप्रचलित हो गया है। विश्व मेट्रोलॉजी दिवस 20 मई को अंतर्राष्ट्रीय मापक इकाइयों की प्रणाली का जश्न मनाने और इन प्रणालियों के प्रति जागरूकता वाला वैश्विक कार्यक्रम है। यह तारीख 1875 में मीटर कन्वेंशन पर हस्ताक्षर की वर्षगांठ है। मेट्रोलॉजी माप का अध्ययन है। विश्व मेट्रोलॉजी दिवस परियोजना वर्तमान में बीआईपीएम और ओआईएमएल द्वारा संयुक्त रूप से कार्यान्वित की जा रही है। 2018 में तय किए गए अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली में बदलाव 2019 में 20 मई को लागू हुए। प्लैंक कॉन्स्टेंट के आधार पर पुनर्परिभाषा के साथ किलोग्राम के अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोटाइप का प्रतिस्थापन किया गया है। 2023 में विश्व मेट्रोलॉजी दिवस को यूनेस्को ने अपने अंतर्राष्ट्रीय दिनों में से एक के रूप में अपनाया।

2021 गैरी ब्रूस विल्सन का निधन हुआ जो विख्यात अमेरिकी लेखक और पोर्नोग्राफी विरोधी प्रचारक थे। एशलैंड, ओरेगॉन में रहने वाले विल्सन दक्षिणी ओरेगन विश्वविद्यालय में जीव विज्ञान के सहायक प्रोफेसर थे और व्यावसायिक स्कूलों में भी पढ़ाते थे।अपनी पत्नी मार्निया रॉबिन्सन के साथ वह कारेजा के प्रशिक्षक थे और इस दंपति में ओर्गास्म के प्रति घृणा थी। अपने 2012 के प्रोग्राम टॉक द ग्रेट पोर्न एक्सपेरिमेंट से व्यापक रूप से जाने गए, जिसमें उन्होंने तर्क दिया था कि पोर्नोग्राफी के संपर्क में आने से मस्तिष्क का रसायन विज्ञान बदल जाता है। इस बातचीत को 16 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।

2022 रूस-यूक्रेनी युद्ध में रूस ने लगभग तीन महीने की घेराबंदी के बाद यूक्रेनी शहर मारियुपोल पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया।

2024 ला जोला, कैलिफोर्निया में इवान बोस्की (इवान फ्रेडरिक बोस्की जन्म 6 मार्च, 1937डेट्रॉयट, मिशिगन) का निधन हुआ। इवान बोस्की सजायाफ्ता अपराधी और अमेरिकी शेयर व्यापारी था, जो 1980 के दशक के मध्य में एक अंदरूनी व्यापार घोटाले में अपनी प्रमुख भूमिका के लिए बदनाम हुआ। पकड़े जाने के बाद वह एक सरकारी मुखबिर बन गया। उस पर रिकॉर्ड 100 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया, और उसे बीस महीने जेल में बिताने पड़े।

#WorldBeeDay #WorldMetrologyDay #EuropeanMaritimeDay #WorldHistoryof20May #ChristopherColumbus #VascodaGama #WilliamShakespeare #SumitranandanPant #PietroBenbo #historicaleventsofmay17th #un #dailyquotes #life #nature #politics #literature #Pahalgam #KarlMarx #socialist #German #philosopher #political #theorist #economist #journalist #revolutionary #UNESCO