639 ईस्वी में 19 मई को तांग राजवंश के जनरल (झोंगलांगजियांग) आशिना जिएशेशुई ने अपने आदिवासी लड़ाकों सहित जिउचेंग पैलेस में सम्राट ताइजोंग पर हमला किया।
715 ईस्वी में 19 मई को रोम के बिश्प ग्रेगोरियस सबेलस पोप ग्रेगरी द्वितीय निर्वाचित हुए।
804 ईस्वी में 19 मई को टूर्स, यॉर्क नॉर्थम्ब्रिया के फ्रांसिया अलकुइन (प्रमुख विद्वान, पादरी, कवि और शिक्षक) का निधन हुआ।
988 ईस्वी में 19 मई को कैंटरबरी, इंग्लैंड में अंग्रेज बिशप और बेनेडिक्टिन भिक्षु डंस्टन का निधन हुआ।
1051 ईस्वी में 19 मई को ईस्वी में 19 मई को फ्रांस के हेनरी प्रथम ने रूस की राजकुमारी कीव की ऐनी से विवाह किया।
1125 कीव (यूक्रेन) में कीव के ग्रैंड प्रिंस व्लादिमीर द्वितीय मोनोमख (जन्म 26 मई 1053) का निधन हुआ।
1218 हार्जबर्ग में पवित्र रोमन सम्राट ओटो चतुर्थ (जन्म 1175) का निधन हुआ।
1303 लुअनेक, ब्रिटनी की डची में फ्रांसीसी कैनन वकील संत इवो ऑफ करमार्टिन का निधन हुआ।
1445 कैस्टिले के जॉन द्वितीय ने ओल्मेडो की पहली लड़ाई में आरागॉन के इन्फैंटेस को हराया।
1476 क्रेमलिन, मॉस्को, ग्रैंड डची ऑफ मॉस्को में हेलेना ऑफ मॉस्को का जन्म हुआ जो बाद में लिथुआनिया की ग्रैंड डचेस और पोलैंड की रानी हुईं।
1499 एरागॉन की कैथरीन का वेल्स के राजकुमार आर्थर से प्रॉक्सी शादी हुई। कैथरीन 13 साल की आर्थर 12 साल के थे। प्रॉक्सी विवाह में दोनों व्यक्तियों में से एक या दोनों शारीरिक रूप से मौजूद नहीं होते हैं, आमतौर पर उनके बजाय अन्य व्यक्तियों (प्रॉक्सी) द्वारा उनका प्रतिनिधित्व किया जाता है। यदि दोनों साथी अनुपस्थित हैं, तो इसे डबल प्रॉक्सी विवाह कहते हैं।
1521 उस्मानिया की सेना ने जबरदस्त लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में यूगोस्लाविया की राजधानी बेलग्रेड पर अधिकार कर लिया।
1535 फ्रांसीसी यात्री, खोजी जैक्स कार्टियर ने तीन जहाजों, 110 पुरुषों, चीफ डोनाकोना के दो बेटों (कार्टियर द्वारा अपनी पहली यात्रा हेतुं अपहृत) के साथ उत्तरी अमेरिका की अपनी दूसरी यात्रा के लिए प्रस्थान किया।
1536 इंग्लैंड के हेनरी अष्टम की दूसरी पत्नी ऐनी बोलिन का व्यभिचार, राजद्रोह और अनाचार के लिए सिर कलम कर दिया गया।
1542 प्रोम साम्राज्य वर्तमान म्यांमार में ताउंगू राजवंश के अधीन आ गया।
1571 मिग्यूल लोपेज डी जगाज्पी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला की स्थापना की।
1616 हाले, जर्मनी में जोहान जैकब फ्रोबेर्गर का जन्म हुआ। जोहान जैकब फ्रोबेर्गर विख्यात जर्मन बारोक संगीतकार, कीबोर्ड के उस्ताद और ऑर्गन-वादक बने। फ्रोबेर्गर उस युग के सबसे प्रसिद्ध संगीतकारों में से एक थे।
1743 फ्रांस के भौतिक वैज्ञानिक ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाने (स्केल) का विकास किया।
1824 महाराष्ट्र के प्रमुख शासक नाना साहब पेशवा द्वितीय का जन्म बिठूर, कानपुर, यूपी में हुआ। इनका वास्तविक नाम धोंडू पंत था।
1881 आधुनिक तुर्की के निर्माता कहे जाने वाले नेता कमाल अतातुर्क का जन्म सोलोनिका, ओटोमन एंपायर में हुआ। तुर्की और उत्तरी साइप्रस में अतातुर्क स्मरणोत्सव युवा और खेल दिवस 19 मई को मनाया जाता है।
1885 जर्मन चांसलर बिस्फार्क ने अफ्रीकी देश कैमरून और टोंगोलैंड पर कब्जा किया।
1890 किम लियन, न्घे आन, अनाम, फ्रेंच इंडोचाइना में हो ची मिन्ह (अंकल हो) का जन्म हुआ। हो ची मिन्ह विख्यात वियतनामी क्रांतिकारी, राजनेता, 1945 में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ वियतनाम संस्थापक बने।
1892 प्रख्यात ब्रितानी अंग्रेजी नाटककार एवं कवि ऑस्कर वाइल्ड दो साल सजा काट कर जेल से रिहा हुए। उन्हें समलैंगिकता के अपराध में जेल में रखा गया। तब ब्रिटेन में समलैंगिकता गैरकानूनी थी।
1900 दुनिया के सबसे बड़े रेल मार्ग सिंपलन सुरंग को खोला गया, इससे इटली-स्विट्जरलैंड जुड़े।
1904 टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा (जन्म 3 मार्च 1839 नवसारी, बॉम्बे प्रेसीडेंसी) का निधन बैड नौहाइम, ग्रैंड डची ऑफ हेसे, जर्मन साम्राज्य में हुआ।
1908 बीसवीं सदी के प्रमुखत बंगाली लेखकों में से एक मानिक बंधोपाध्याय का जन्म दुम्का, बिहार में हुआ।
1910 नाथूराम गोडसे बारामती, महाराष्ट्र में पैदा हुआ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से संबद्ध, हिंदुत्ववादियों के आदर्श विनायक दामोदर सावरकर के शिष्य नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या की।
1911 पार्क कनाडा, दुनिया की पहली राष्ट्रीय पार्क सेवा आंतरिक विभाग के तहत डोमिनियन पार्क शाखा के रूप में स्थापित की गई। पार्क्स कनाडा कनाडा सरकार की एजेंसी है जो देश के 48 राष्ट्रीय उद्यानों, तीन राष्ट्रीय समुद्री संरक्षण क्षेत्रों, 172 राष्ट्रीय ऐतिहासिक स्थलों, राष्ट्रीय शहरी पार्क (रूज नेशनल अर्बन पार्क) राष्ट्रीय मील का पत्थर (पिंगो कैनेडियन लैंडमार्क) का प्रबंधन करती है। पार्क्स कनाडा, कनाडा की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संबर्धन, प्रचार-प्रसार, मेजवानी, सार्वजनिक समझ, पर्यटन विस्तार पर केंद्रित है जो वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए उनकी पारिस्थितिक और स्मारक अखंडता सुनिश्चित करता है।
1913 इल्लूर, मद्रास प्रेसीडेंसी में नीलम संजीव रेड्डी का जन्म हुआ। कांग्रेस ने नीलम संजीव रेड्डी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, उप राष्ट्रपति, भारत के छठे राष्ट्रपति सहित अनेक अहम पदों पर रहे।
1917 नार्वे का फुटबॉल क्लब रोसेनबोर्ग बीके स्थापित हुआ।
1919 मुस्तफा कमाल अतातुर्क अनातोलियन काला सागर तट पर सैमसन में उतरे जिससे तुर्की का स्वतंत्रता संग्राम शुरु हुआ।
1926 बर्बर जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर के दोस्त इटली के बर्बर तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने इटली को फासीवादी राष्ट्र घोषित किया। यह घोषित तौर पर दुनिया का पहला तानाशाही देश हुआ।
1930 गोरी महिलाओं को दक्षिण अफ्रीका में वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ।
1934 अंग्रेजी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखक रस्किन बॉंड का जन्म कसौल, हिमाचल प्रदेश में हुआ।
1936 ब्रिटेन के आविष्कारक रॉबर्ट डेटसन वाट ने रडार बनाया। यह प्रणाली सबसे पहले ब्रिटेन के हवाई अड्डे पर स्थापित की गई। विमानों की उड़ान के दौरान रडार से निगरानी की जाती है।
1938 प्रख्यात भारतीय कवि, रंगमंच कर्मी, कथाकार, नाटककार, फिल्म निर्देशक और फिल्म अभिनेता गिरीश कर्नाड का जन्म माथेरान, महाराष्ट्र में हुआ।
1939 विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश और सोवियत नाजी विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किए। इससे दोनों देशों ने द्वितीय विश्व युद्ध के एक हिस्से के रूप में जर्मनी के खिलाफ एक गठबंधन बनाया।
1943 होलोकॉस्ट यानी यहूदियों का संहार और उनका हर तरह का नुकसान करने के बाद बर्लिन को जुडेनरिन के रूप में घोषित किया गया। हिटलर के नाजी शासन में लाखों यहूदियों का संहार किया गया।
1950 मिस्र ने स्वेज नहर को इजरायली जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा की।
1961 असम के सिलचर रेलवे स्टेशन पर 11 बंगाली लोग मारे गए जब बांग्ला भाषा आंदोलन प्रदर्शनकारियों पर पुलिस बल ने गोलीबारी की।
1962 अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन फिटेजराल्ड के जन्मदिन समारोह के टेलीविजन प्रसारण के दौरान न्यूयॉर्क सिटी के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में विश्व चर्चित अत्यंत सुंदर तथा सैक्सी मानी गई अभिनेत्री और मॉडल मर्लिन मुनरो ने हैप्पी बर्थडे टू यू प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम को नैतिक दृष्टि से शर्मनाक कहा गया और इसकी व्यापक निंदा हुई। मर्लिन और कैनेडी के संबंधों की दुनिया भर में चर्चा होती थी।
1971 भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी अड्डा वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ। इसी दिन 1971 में सोवियत संघ ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम मार्स-2 कार्यक्रम की शुरूआत की।
1974 बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में जाने माने फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्म हुआ।
1976 ऑस्ट्रेलिया सरकार ने सोने के स्वामित्व को कानूनी मान्यता दी। इससे पहले केवल सरकार और बैंकों को ही सोना रखने का अधिकार था।
1979 शीर्षस्थ हिंदी कवि, साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी (जन्म 19 अगस्त 1907, बलिया, यूपी) का निधन दिल्ली में हुआ।
1980 अमेरिका में हेलेना ज्वालामुखी फटने से नौ लोगों की मौत हुई। देश के उत्तर पश्चिमी भाग में सुबह सवेरे हुई इस घटना के बाद अंधेरा छा गया। काफी लोग लापता भी हुए।
1988 फिल्म मस्तराम से हिंदी फिल्म जगत में अभिनय की शुरुआत करने वाली बाद में दक्षिण भारतीय फिल्मों एवं माॅडलिंग में नाम कमाने वाली तारा अलीशा बेरी का जन्म बंबई में हुआ।
1992 दक्षिण भारतीय फिल्मों की, खासतौर पर तमिल और मलयालम भाषाओं की प्रमुख अभिनेत्री और गायिका मैडोना सेबास्टियन का जन्म हुआ।
1994 चर्चित अमेरिकी पत्रकार, अमेरिका की 37वीं प्रथम महिला, राष्ट्रपति जॉन फिट्जगेराल्ड कैनेडी की पत्नी जैकलीन कैनेडी ओनासिस का न्यूयॉर्क सिटी, अमेरिका में निधन हुआ।
1995 जानी मानी फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल रिया दीपसी का जन्म हुआ। इन्होंने टेलीविजन धारावाहिक महाभारत एवं फिल्म भागते रहो आदि में अपने अभिनय से पहचान बनाई।
1996 तमिल और मलयालम सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री लक्ष्मी मेनन का जन्म कोच्चि, केरल में हुआ। इसी दिन 1996 में प्रसिद्ध तमिल अभिनेत्री तथा तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जानकी रामचन्द्रन का निधन हुआ। वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन की पत्नी भी रहीं।
1997 प्रख्यात बांगला फिल्म एवं रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार सोंभु मित्रा (जन्म 22 अगस्त 1915, कलकत्ता) का निधन हुआ।
1999 भारतीय मूल के महेंद्र चौधरी फिजी के प्रधानमंत्री बने। 1999 में इसी दिन मैक्सिको में बाल्कान डिफ्यूजो ज्वालामुखी सक्रिय हुआ।
2001 दुनिया की सबसे अधिक अमीर टेक कंपनियों में से एक एपल ने अपने पहले 2 रिटेल स्टोर्स अमेरिका के वर्जीनिया और कैलिफोर्निया में खोले। अब एपल के भारत सहित दुनिया भर में तमाम स्टोर हैं और इसकी नेटवर्थ लाखों करोड़ डाॅलर में है।
2002 चार सदियों की गुलामी के बाद पूर्वी तिमोर स्वतंत्र होकर 21वीं सदी में राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।
2003 ओमाहा, नेब्रास्का, अमेरिका में जोजो सिवा के नाम से सुप्रसिद्ध जोएल जोनी सिवा का जन्म हुआ। लोकप्रिय, खूबसूरत, बोल्ड अमेरिकी गायिका, नर्तकी, अभिनेत्री और मीडिया हस्ती हैं। 2015 से 2016 तक, वह अपनी मां जेसलिन सिवा के साथ रियलिटी टेलीविजन शो डांस मॉम्स के दो सीजन में एक नर्तकी के रूप में दिखाई दीं। 2017 में, सिवा ने निकलोडियन के साथ अनुबंध किया और विभिन्न शो और फिल्मों में अभिनय किया। निकेलोडियन के तहत, उन्होंने 2021 में अनेक बाल गीत और अपनी फीचर फिल्म द जे टीम जारी की। उनके गीत बूमरैंग के संगीत वीडियो को 1 बिलियन से अधिक बार देखा गया है। उन्हें 2020 में टाइम की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की वार्षिक सूची में शामिल किया गया था। इसी दिन भारत की यात्रा पर आए जिबुती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुलेह नई दिल्ली पहुँचे।
2004 प्रख्यात भारतीय राजनीतिज्ञ, विचारक, प्रशासक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता, केरल के 22 वर्ष मुख्यमंत्री रहे ई. के. नयनार का निधन हुआ।
2006 भारतीय मूल के मलेशिया के नागरिक उद्योगपति टी. रविचंद्रन ने माउंट एवरेस्ट को फतह किया।
2007 अमेरिकी सीनेट में समग्र आव्रजन सुधार विधेयक पर सहमति बनी।
2008 भारत एवं चीन के बीच नाथुला से व्यापार पुनः शुरू हुआ, इसी दिन बहुचर्चित, बहुप्रतिष्ठित नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का निधन हुआ। इसी दिन विश्व श्रम संगठन यानी इंटरनेशनल लेबर आॅर्गनाइजेशन आईएलओ के कार्यकारी अक्ष्यक्ष असाने ने नई दिल्ली में सामाजिक सुरक्षा पर सम्मेलन का उदघाटन किया। इसी दिन भारत की प्रमुख सार्वजनिक बैंक, आफ बड़ौंदा ने वर्ष 2007-08 में अपने शुद्ध लाभ में 39.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद ने सत्ताधारी पार्टी से स्वयं को अलग किया। इसी दिन कैलाश मानसरोवर के लिए चीन ने भारतीय यात्रियों का दौरा स्थगित किया।
2010 विश्व परिवार चिकित्सक संगठन द्वारा 19 मई को विश्व पारिवारिक चिकित्सक दिवस मनाया गया। तब से दुनिया भर में यह दिवस मनाया जाने लगा। केंद्र सरकार को 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से 67718.95 करोड़ रुपए का शुल्क मिलना निश्चित हुआ। बिहार के मुजफ्फरपुर-रक्सौल रेलखंड पर मोतीहारी जिला के जीवधारा और पीपरा रेलवे स्टेशन के बीच बंगारी हॉल्ट के समीप नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ा दी, जिससे एक टैंकर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसी दिन दुनिया की पहली एटीएम यानी ऑटोमैटिक टेलर मशीन के स्काटिश आविष्कारक जॉन शेफर्ड बैरोन का निधन हुआ।
2011 58वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। फिल्म मोनेर मानुस को राष्ट्रीय एकता के लिए पुरस्कृत किया गया। फिल्म दबंग को सर्वाधिक मनोरंजक फिल्म का पुरस्कार मिला। मलयालम फिल्म एदेमाइन्ते माकान अबू को सर्वश्रेठ फिल्म चुना गया, अरुणिमा शार्मा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया है। मलयालम फिल्म एदेमाइंते माकान अबू के लिए मलयालम अभिनेता सलीम कुमार और तमिल अभिनेता धनुष संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए। मिताली जगताप और सरन्ना पी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया।
2015 रिफ्यूजियो तेल रिसाव के कारण कैलिफोर्निया के समुद्री तटीय क्षेत्र में 142,800 अमेरिकी गैलन (3,400 बैरल) कच्चा तेल जमा हो गया।
2016 इजिप्टएयर की उड़ान 804 पेरिस से काहिरा जाते समय भूमध्य सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे विमान में सवार सभी लोग मारे गए।
2018 इंग्लैंड के शाही परिवार में प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल का विवाह सेंट जॉर्ज चैपल, विंडसर में हुआ जिसे वैश्विक स्तर पर करीब 1.9 बिलियन लोगों ने देखा। इसी दिन भारत में कर्नाटक के मुख्यमंत्री वीएस येदियुरप्पा ने शपथ लेने के 2 दिन बाद ही इस्तीफा दिया।
2020 सरकारी तौर पर जानकारी दी गई कि भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1,01,139 मृतक संख्या 3,163 से अधिक हुई।
2021 ओकलैंड, कैलिफोर्निया में विख्यात अमेरिकी हास्य कलाकार, लेखक, अभिनेता पॉल मूनी के नाम से मशहूर पॉल ग्लैडनी का निधन हुआ। पॉल मूनी ने रेड फॉक्स, एडी मर्फी और डेव चैपल के साथ मिलकर काम किया, कॉमेडियन रिचर्ड प्रायर और टेलीविजन श्रृंखला सैनफोर्ड एंड सन, इन लिविंग कलर और चैपल शो के लिए लिखा, स्पाइक ली द्वारा निर्देशित द बडी होली स्टोरी (1978) में अभिनय किया। व्यंग्यात्मक फिल्म बम्बूजल्ड (2000), और चैपल शो सहित तमाम फिल्मों और टेलीविजन शो के लिए अभिनय और लेखन किया।
2023 मैनचेस्टर, इंग्लैंड में 17 जनवरी 1964 को जन्मे एंड्रयू माइकल राउरके का 19 मई 2023 को न्यूयॉर्क सिटी, अमेरिका में निधन हुआ जो प्रसिद्ध अंग्रेजी संगीतकार थे और 1980 के दशक के इंडी रॉक बैंड द स्मिथ्स के बेसिस्ट के रूप में सुपरिचित थे। अपनी पीढ़ी के सबसे महान बेसवादकों में से एक माने जाने वाले वह अपने मधुर बास वादन के कारण लोगों को प्रिय थे।
2024 ईरान में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन सहित 8 लोग मारे गए।
2025 अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने 13-2 के बहुमत से फैसला सुनाया कि कांगा, म्बानी और कोकोटेरोस गैबॉन के बजाय इक्वेटोरियल गिनी के हैं। दोहा में शांति वार्ता टूटने के बाद, गाजा पट्टी में इजरायल के चल रहे अभियानों के परिणामस्वरूप कम से कम 84 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। सोमाली राष्ट्रीय सेना और स्थानीय रक्षा बलों ने हिरान-मिडिल शबेले सीमा के पास 70 से अधिक अल-शबाब आतंकवादियों को मार गिराया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूरोपीय साझेदारियों को मजबूत करने के लिए नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की छह दिवसीय राजनयिक यात्रा शुरू की। बेल्जियम और स्पेन के राष्ट्रीय प्रसारकों ने यूरो विजन प्रतियोगिता में इजरायल की निरंतर भागीदारी के संबंध में एक आधिकारिक बहस की मांग की। केरल के मलप्पुरम में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग 66 के एक जगह गंभीर रूप से ढह जाने के कारण यातायात अस्थायी रूप से बाधित हो गया, सर्विस रोड पर चल रहे वाहनों को नुकसान पहुंचा और सात लोग घायल हो गए।
2026 ईरान ने पुष्टि की है कि उसने अमेरिका को संघर्ष-विराम वार्ता के लिए एक प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में ईरान के नजदीकी इलाकों से अमेरिकी सैनिकों की वापसी, क्षेत्र में सभी संघर्षों की समाप्ति और युद्ध के कारण हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग शामिल है। उधर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत में प्रगति हुई है। हालाँकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि बातचीत विफल होती है, तो अमेरिका फिर से हमले शुरू करने के लिए तैयार है।








0 टिप्पणियाँ