विश्वास और अविश्वास, दोनों से मुक्त होना ही मेरा धर्म है। बीता हुआ कल तो मर चुका, और आने वाला कल अभी जन्मा नहीं, फिर उनके बारे में क्यों चिंता करना, अगर आज मीठा हो। -उमर खय्याम
332 ईस्वी में 18 मई को कॉन्स्टेंटिनोपल में सम्राट कॉन्सटेंटाइन द ग्रेट ने नागरिकों को भोजन के मुफ्त वितरण की घोषणा की।
526 ईस्वी में 18 मई को रेवेना, ओस्ट्रोगोथिक साम्राज्य में रोम के बिशप पोप जॉन प्रथम का निधन हुआ।
872 ईस्वी में 18 मई को इटली के 47 साल की उम्र में रोम में पवित्र रोमन सम्राट के रूप में लुई द्वितीय को दूसरी बार ताज पहनाया गया। उनका पहला राज्याभिषेक 28 साल पहले 844 में उनके पिता लोथिर प्रथम के शासनकाल के दौरान हुआ था।
947 ईस्वी में 18 मई को चीन के खितान के नेतृत्व वाले लियाओ राजवंश के दूसरे सम्राट ताइजोंग (शिष्टाचार नाम डेजिन, यक्तिगत नाम याओगु, जन्म 25 नवंबर 902) का निधन हुआ।
1048 ईस्वी में 18 मई को निशापुर, खुरासान, फारस में उमर खय्याम के नाम से विश्व प्रसिद्ध फारसी बहुश्रुत, गणितज्ञ, खगोल विज्ञानी, दार्शनिक और कवि गियाथ अल-दीन अबू अल-फतह उमर इब्न इब्राहिम निसाबरी का जन्म हुआ। उमर खय्याम की एक रुबाई, अपने नुकसान पर मत रोओ, आज को कल से मत मापो, बीते हुए और आने वाले दिनों पर भरोसा मत करो, अभी में विश्वास रखो - और आज खुश रहो।
1096 ईस्वी में 18 मई को पहले धर्मयुद्ध में जर्मनी के वर्म्स में लगभग 800 यहूदियों का नरसंहार किया गया।
1152 इंग्लैंड के राजा बनने से पूर्व हेनरी द्वितीय ने एक्विटेन की एलेनोर से शादी की। वह दो साल बाद राजा बने, जब उनके चचेरे भाई की मृत्यु के बाद इंग्लैंड के राजा स्टीफन को पद से हटा दिया गया।
1268 अंताकिया की घेराबंदी अंताकिया की रियासत पर मामलुक सुल्तान बैबर्स ने कब्जा कर लिया।
1291 मामलुक लड़ाकों ने पवित्र भूमि में क्रूसेडर की उपस्थिति का अंत किया और क्रूसेडर प्रशासन एकर खत्म हुआ।
1302 ब्रूग्स मैटिंस में स्थानीय फ्लेमिश मिलिशिया के सदस्यों ने ब्रूग्स फ्रांसीसी गैरीसन का रात्रि नरसंहार किया।
1388 जनरल लैन यू के नेतृत्व में उत्तरी युआन के खान (तोगस तेमूर) के मंगोल गिरोह को हराने के लिए चीनी सेना ने बुचुर झील युद्ध किया।
1486 सिएना, इटली में डोमेनिको डि पेस बेकाफुमी का निधन हुअ। डोमेनिको डि पेस बेकाफुमी विख्यात इतालवी पुनर्जागरण-शैलीवादी चित्रकार थे। उन्हें पेंटिंग के सिएनीज स्कूल के अंतिम निर्विवाद प्रतिनिधियों में से एक माना जाता है।
1499 स्पैनिश खोजकर्ता, गवर्नर और विजेता अलोंसो डी ओजेडा ने कैडिज से वेनेजुएला की यात्रा के लिए प्रस्थान किया।
1565 माल्टा की महान घेराबंदी शुरू हुई, जिसमें ओटोमन सेना ने माल्टा को जीतने का प्रयास किया लेकिन असफल रही।
1631 डोरचेस्टर, मैसाचुसेट्स में जॉन विन्थ्रोप ने मैसाचुसेट्स के पहले गवर्नर पद की शपथ ली।
1652 रोड आइलैंड में दासता समाप्त कर दी गई, हालांकि कानून को सख्ती से लागू नहीं किया गया।
1675 हैम्बर्ग, जर्मनी में स्टैनिस्लाव लुबिएनिएस्की का निधन हुआ। स्टैनिस्लाव लुबिएनिएस्की 23 अगस्त 1623 को रैकोव, पोलेंड में जन्मे पोलिश सोसिनियन धर्मशास्त्री, इतिहासकार, खगोलशास्त्री और लेखक थे। वे चंद्र क्रेटर लुबिनिएस्की के नाम से जाने जाते हैं।
1682 छत्रपति शिवाजी के पौत्र तथा शंभुजी और येसूबाई के पुत्र शाहू का जन्म हुआ।
1703 डच और अंग्रेज सैनिकों ने जर्मनी के कोलोन शहर पर कब्जा किया।
1804 नेपोलियन बोनापार्ट को फ्रांस की सीनेट ने सम्राट घोषित किया।
1812 ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्पेंसर पर्सेवल की हत्या के लिए जॉन बेलिंगहैम को दोषी करार देकर फांसी की सजा सुनाई गई।
1848 जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन हुआ। फ्रैंकफर्ट संसद (जर्मन भाषा में फ्रैंकफर्टर नेशनलवर्समलुंग। शाब्दिक अर्थ फ्रैंकफर्ट नेशनल असेंबली) ऑस्ट्रियाई साम्राज्य के जर्मन-आबादी वाले क्षेत्रों सहित सभी जर्मन राज्यों के लिए पहली स्वतंत्र रूप से निर्वाचित संसद थी। 1 मई 1848 को चुनी गई थी और पहला सत्र 18 मई 1848 से 30 मई 1849 तक फ्रैंकफर्ट एम मेन के पॉलस्किर्चे में आयोजित किया गया था।
1852 अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य ने नियम लागू किया कि स्कूल जाने योग्य सभी बच्चों को स्कूल जाना चाहिए।
1860 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अब्राहम लिंकन ने विलियम एच. सीवार्ड पर रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के नामांकन में जीत हासिल की।
1872 ट्रेलेच, वेल्स, यूनाइटेड किंगडम में बर्ट्रेंड रसेल (बर्ट्रेंड आर्थर विलियम रसेल, तीसरे अर्ल रसेल) का जन्म हुआ। बर्ट्रेंड रसेल विख्यात अंग्रेज दार्शनिक, तर्कशास्त्री, गणितज्ञ और सार्वजनिक बुद्धिजीवी बने। बर्ट्रेंड रसेल ने गणित, तर्कशास्त्र, समुच्चय सिद्धांत (सेट थ्योरी) और विश्लेषणात्मक दर्शन के विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावित किया। बर्ट्रेंड रसेल 20वीं सदी की शुरुआत के जाने-माने तर्कशास्त्रियों में से एक प्रमुख थे। विश्लेषणात्मक दर्शन के संस्थापकों में भी प्रमुख थे। उनके पूर्ववर्ती गॉटलोब फ्रेगे, उनके मित्र और सहकर्मी जी. ई. मूर और उनके छात्र व शिष्य लुडविग विट्गेन्स्टाइन भी उनके समय अपने-अपने विषयों पर महत्वपूर्ण काम कर रहे थे। रसेल ने मूर के साथ मिलकर ब्रिटिश आदर्शवाद के विरुद्ध विद्रोह का नेतृत्व किया। अपने पूर्व शिक्षक अल्फ्रेड नॉर्थ व्हाइटहेड के साथ मिलकर रसेल ने प्रिंसिपिया मैथेमेटिका लिखी यह शास्त्रीय तर्कशास्त्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित हुई और पूरे गणित को तर्कशास्त्र में समेटने का एक बड़ा प्रयास है। रसेल के लेख ऑन डिनोटिंग को दर्शनशास्त्र का एक आदर्श माना गया है।
1881 विख्यात भारतीय विधि विषेशज्ञ, अधिवक्ता, राजनीतिज्ञ और संविधान सभा के सदस्य राम लिंगम चेट्टियार का जन्म हुआ।
1888 अमरीका में पहला ग्रामोफोन रिकार्ड बजाकर दिखाया गया।
1896 रूसी जार निकोलस द्वितीय के राज्याभिषेक के उत्सव के मध्य मॉस्को में खोडनका मैदान पर बड़े पैमाने पर दहशत के कारण 1,389 लोगों की मौत हो गई।
1912 दादासाहेब तोर्ने ने पहली भारतीय फिल्म श्री पुंडलिक बंबई में रिलीज की।
1914 भारतीय रिजर्व बैंक के दसवें गवर्नर एस. जगन्नाथन का जन्म हुआ।
1922 नार्वे के विश्व विख्यात मनोचिकित्सक जर्डा बोयेसन का जन्म हुआ।
1933 भारत के बारहवें प्रधानमंत्री हरदनहल्ली डोड्डेगौड़ा देवगौड़ा का जन्म हुआ।
1947 राॅयल शैक्सपियर कंपनी के सदस्य, विख्यात ब्रिटिश - आॅस्ट्रेलियाई फिल्म अभिनेता ह्यूग कियास बायरने का जन्म श्रीनगर में हुआ।
1950 उत्तर एटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर करने के एक साल बाद विश्व के 12 देशों ने अमरीका और यूरोप की रक्षा के लिए एक स्थाई सैन्य संगठन बनाने पर सहमति जताई।
1965 इजरायली जासूस एली कोहेन को सीरिया की राजधानी दमिश्क में फांसी दी गई।
1966 प्रख्यात भारतीय वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी का निधन हुआ।
1967 मिमी मैकफर्सन के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलियाई पर्यावरण कार्यकत्री, उद्यमी और सेलिब्रिटी मिरियम फ्रांसिस गो का जन्म हुआ।
1969 बहुचर्चित कारोबारी (कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति) राबर्ट वाड्रा का जन्म मुरादाबाद में हुआ।
1970 रेखा के नाम से सुपरिचित जानी मानी दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल सुमति जोसेफाइन का जन्म हुआ।
1974 भारत ने राजस्थान के पोखरण में अपना पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था। इस परीक्षण को स्माइलिंग बुद्धा का नाम दिया गया था। भारत ने यह करके दुनिया को हत्प्रभ कर दिया था, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य देशों के अलावा किसी और देश ने पहली बार परमाणु परीक्षण करने का साहस किया था। इस परीक्षण की प्रस्तावना वर्ष 1972 में लिखी गई, जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र बीएआरसी का दौरा किया और वहां के वैज्ञानिकों को परमाणु परीक्षण के लिए संयंत्र बनाने की मंजूरी दी।
1981 फ्रेस्नो, कैलिफोर्निया में विलियम सरोयान (जन्म 31 अगस्त 1908) का निधन हुआ। विलियम सरोयान लोकप्रिय अर्मेनियाई-अमेरिकी उपन्यासकार, नाटककार और लघु कथाकार थे। उन्हें 1940 में उनके नाटक के लिए पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया और 1943 में फिल्म द ह्यूमन कॉमेडी के लिए सर्वश्रेष्ठ कहानी अकादमी पुरस्कार जीता प्रदान किया गया।
1983 संग्रहालयों की विशेषता और उनके महत्व पर दुनिया को प्रेरित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया। इसका उद्देश्य आम जनता में संग्रहालयों के प्रति जागरुकता फैलाना और उन्हें संग्रहालयों में जाकर अपने इतिहास को जानने के प्रति जागरुक बनाना है।
1988 सोनाली कुलकर्णी के नाम से सुपरिचित, खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल सोनाली बेनोदेकर का जन्म हुआ।
1991 मलयालम सिनेमा और टेलीविजन की लोकप्रिय, खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री एवं माॅडल दिव्य प्रभा का जन्म हुआ।
1991 सत्ताइस वर्षीय युवा ब्रिटिश महिला हेलेन शर्मन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। हेलेन ब्रिटेन की पहली अंतरिक्ष यात्री भी बनी। हेलेन ने लंदन के बर्कबेक कॉलेज से केमिस्ट्री की पढ़ाई की थी। इसके बाद वे एक चॉकलेट फैक्ट्री में फूड केमिस्ट का काम करने लगीं। एक दिन काम के बाद वो घर जा रही थीं, तभी रेडियो पर उन्होंने एक विज्ञापन सुना, एस्ट्रोनॉट चाहिए, कोई अनुभव जरूरी नहीं। हेलेन ने आवेदन भेज दिया और कुछ दिन बाद पता चला कि 13 हजार लोगों में से वे चुनी गईं। हेलेन को अपनी यात्रा से पहले 18 महीने के कठिन प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा। इनमें शारीरिक, मानसिक और भाषाई स्तर पर उनकी तैयारियां शामिल थीं। इस मिशन के दौरान हेलेन ने स्पेस स्टेशन में मेडिकल और एग्रीकल्चर टेस्ट किए। 7 दिन, 21 घंटे और 13 मिनट अंतरिक्ष में बिताकर हेलेन 26 मई को धरती पर लौट आईं।
1991 सोमालीलैंड ने खुद को स्वतंत्र राज्य घोषित किया हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी देश या संगठन ने उसे मान्यता और समर्थन नहीं दिया।
1993 मास्ट्रिच संधि जनमत संग्रह में चार डेनिश उपबंधों अनुमोदन के कारण नोरेब्रो, कोपेनहेगन में दंगे हुए। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार पुलिस ने नागरिकों पर गोलीबारी की जिसमें 11 प्रदर्शनकारी घायल हुए।
1994 इजरायली सैनिकों ने गाजा पट्टी से वापसी पूरी की और इस क्षेत्र को फिलिस्तीनी राष्ट्रीय प्राधिकरण को शासन करने के लिए सौंप दिया।
1994 संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1995 संयुक्त राष्ट्र सहिष्णुता वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया, इसी दिन गाजा पट्टी क्षेत्र से अंतिम इस्रायली सैनिक टुकड़ी हटाये जाने के साथ क्षेत्र पर फिलिस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूरी तरह लागू हुआ।
1995 खूबसूरत, बोल्ड लोकप्रिय मलयालम फिल्म अभिनेत्री और माॅडल प्रज्ञा मार्टिन का जन्म कोच्चि, केरल में हुआ।
1998 खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल शिवांगी जोशी का जन्म पुणे में हुआ।
2006 नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र की शक्तियां कम की गईं और उन्हें आयकर के दायरे में लाया गया।
2007 सोवियत संघ से अलग हो चुके कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजरवायेव ने अपना कार्यकाल असीमित अवधि के लिए बढ़वा लिया।
2008 प्रख्यात फिल्मी पार्श्व गायक नितिन मुकेश को मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया। 2008 में इसी दिन भारतीय मूल की लेखिका इंद्र सिन्हा को उनकी किताब एनिमल पीपुल के लिए कामनवेल्थ सम्मान प्रदान किया गया। इंद्र सिन्हा भारतीय और अंग्रेजी मूल के ब्रिटिश लेखक हैं। उनके एनिमल्स पीपल उपन्यास को 2007 मैन बुकर पुरस्कार और यूरोप और दक्षिण एशिया के लिए 2008 के राष्ट्रमंडल लेखक पुरस्कार मिला।
2009 श्रीलंका सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रहे युद्ध के खत्म होने का एलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन सहित हजारों तमिलों को मार डाला।
2010 राजस्थान के प्रमुख प्राइवेट बैंक, बैंक ऑफ राजस्थान का आईसीआईसीआई बैंक में विलय होना तय हुआ।
2012 प्रसिद्ध धार्मिक गुरु जय गुरुदेव का निधन हुआ। 2012 में इसी दिन दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक इंक ने अमेरिकी शेयर बाजार नास्डैक में ट्रेडिंग करना शुरू किया।
2015 कोलंबिया के सालगर शहर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई।
2017 गुजरे जमाने की हिंदी फिल्मों की शानदार चरित्र अभिनेत्री रीमा लागू का निधन हुआ।
2018 टेक्सास के सांता फे हाई स्कूल में एक स्कूल में गोलीबारी में दस लोगों की मौत हो गई। इसी दिन 2018 में क्यूबाना डी एविएसिओन फ्लाइट 972 क्यूबा के हवाना में जोस मार्टी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद सैंटियागो डे लास वेगास में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार 113 लोगों में से 112 की मौत हो गई।
2019 संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावरू जो बिडेन ने अपने राष्ट्रपति अभियान की घोषणा की। इसी दिन 2019 में ऑस्टिन यूबैंक्स, अमेरिकी व्यसन मुक्ति अधिवक्ता, कोलंबिन शूटिंग में जीवित बचे (जन्म 1981) का निधन हुआ। कोलंबिन (कोलंबिन हाई स्कूल नरसंहार) घटना में 20 अप्रैल 1999 को संयुक्त राज्य अमेरिका के कोलोराडो के कोलंबिन में कोलंबिन हाई स्कूल में गोलीबारी में अनेक लोग, बच्चे मारे गये थे।
2020 केन ओसमंड नामक प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता और पुलिस अधिकारी का निधन हुआ।
2021 चार्ल्स ग्रोडिन नामक जाने माने अमेरिकी अभिनेता और टॉक शो होस्ट का निधन हुआ।
2023 प्रसिद्ध अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी, नागरिक अधिकार कार्यकर्ता और अभिनेता जिम ब्राउन का निधन हुआ। इसी दिन कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पर धरना दे रही महिला पहलवानों के बीच पहुंचे और उन्हें विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी सच की इस लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी हुई है। पहलवानों से मुलाकात करने के बाद सुरजेवाला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बेटियों को न्याय देने की बजाय भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। इस देश के लिए इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता है कि पहलवान बेटियां न्याय के लिए गुहार लगा रही हैं, मगर सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इसी दिन समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में एकत्र समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित स्थानीय निकाय चेयरमैन, सभासदों, वकीलों तथा प्रमुख नेताओं को सम्बोधित करते हुये सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सत्ता के दुरुपयोग और बेईमानी से चुनाव परिणाम अपने पक्ष में करने की कोशिश करने की साजिश तो कर सकती है पर समाजवादियों की ताकत हर तरह से भाजपा से ज्यादा है। कार्यकर्ता और नेता अपनी ताकत पहचान कर एकजुट होकर भाजपा का हर स्तर पर मुकाबला करें। भाजपा ढलान पर है। भाजपा समाज में बिखराव पैदाकर छल बल से और षड्यंत्र के द्वारा लोकतंत्र पर जबरन कब्जा कर रही है।
2023 लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में प्रसिद्ध अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी, नागरिक अधिकार कार्यकर्ता और अभिनेता जिम ब्राउन (जेम्स नथानिएल ब्राउन, जन्म 17 फरवरी 1936 सेंट सिमंस, जॉर्जिया) ने 1957 से 1965 तक नेशनल फुटबॉल लीग की टीम क्लीवलैंड ब्राउन के लिए फुलबैक के तौर पर खेला। उन्हें अब तक के सबसे महान रनिंग बैक में से एक, और साथ ही नेशनल फुटबॉल लीग के इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। ब्राउन को लीग में अपने हर सीजन में प्रो बाउल और ऑल-प्रो टीम के लिए चुना गया, और उन्हें तीन बार सबसे मूल्यवान खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। ब्राउन ने 1964 में ब्राउन टीम के साथ नेशनल फुटबॉल लीग चैंपियनशिप जीती। उन्होंने अपने नौ सीजन में से आठ में रशिंग यार्ड के मामले में लीग में शीर्ष स्थान हासिल किया, और जब तक उन्होंने संन्यास लिया, तब तक उनके नाम अधिकांश प्रमुख रशिंग रिकॉर्ड दर्ज हो चुके थे। 1999 में द स्पोर्टिंग न्यूज और एसोसिएटेड प्रेस ने उन्हें तब तक का सबसे महान पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी घोषित किया।
2024 जाने माने अमेरिकी व्यवसायी ब्रूस नॉर्डस्ट्रॉम, प्रसिद्ध आयरिश रग्बी खिलाड़ी और व्यवसायी टोनी ओ’रेली एवं जाने माने अमेरिकी राजनीतिक टिप्पणीकार एलिस स्टीवर्ट का निधन हुआ।
18 मई या उसके आसपास अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (आईएमडी) मनाया जाता है, जिसका समन्वय अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद करता है। यह आयोजन प्रति वर्ष एक पृथक विशिष्ट थीम पर केंद्रित होता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संग्रहालयों के सामने आने वाले किसी प्रासंगिक विषय या मुद्दे को संबोधित करता है। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस संग्रहालय पेशेवरों को जनता से मिलने और संग्रहालयों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में उन्हें सचेत करने और समाज के विकास में संग्रहालयों की भूमिका के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। यह संग्रहालय पेशेवरों के बीच संवाद को भी बढ़ावा देता है।
2026 रूस ने संघर्ष की शुरुआत के बाद से अपना सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया, जिसमें यूक्रेन के कई इलाकों को 273 ड्रोनों से निशाना बनाया गया। सोमालिया के मोगादिशु में एक सैन्य अड्डे के प्रवेश द्वार पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 21 लोग मारे गए। गाजा पट्टी पर इजरायल के लगातार हमलों के कारण सप्ताहांत में कम से कम 100 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। इसी दिन एफए क्लब फाइनल में क्रिस्टल पैलेस ने वेम्बली स्टेडियम में मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता के हालिया इतिहास के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक को अंजाम दिया, जिससे सिटी का अभियान बिना किसी ट्रॉफी के समाप्त हो गया। पीजीए चैंपियनशिप में गोल्फर स्कॉटी शेफलर ने क्वेल हॉलो गोल्फ क्लब में 5 स्ट्रोक के अंतर से अपना तीसरा प्रमुख चैंपियनशिप खिताब जीता।
2026 अमेरिका ने घोषणा की कि इजराइल और लेबनान संघर्ष-विराम को और 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं, जबकि गाजा शहर में इजराइली हवाई हमलों में हमास के सैन्य नेता इज अल-दीन अल-हद्दाद की मौत हो गई। 2026 के ईरान संघर्ष से जुड़े एक अलग ऑपरेशन में अमेरिका के न्याय विभाग ने तुर्की में कताइब हिज्बुल्लाह के एक कमांडर को गिरफ्तार कर लिया। बुल्गारिया ने यूरोविजन सॉन्ग कॉन्टेस्ट आधिकारिक तौर पर जीत लिया, यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और बुल्गारिया ने इजराइल को बहुत कम अंतर से हराया। फिलिस्तीन समर्थक और विरोधी गुटों सहित हजारों प्रदर्शनकारी लंदन की सड़कों पर उतर आए, जिसके चलते पूरे शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा। गोताखोरी से जुड़ी एक दुखद दुर्घटना में, मालदीव में गुफा के अंदर गोताखोरी के दौरान पाँच इतालवी नागरिकों की मौत हो गई।
मुझे लगता है कि जो महिलाएं प्रयास करने के लिए तैयार हैं, उन्हें अब पहले से कहीं ज्यादा व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है। मुझे लगता है कि अगर अवसर स्पष्ट नहीं हैं, तो जो महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय चलाना चाहती हैं, वे उन्हें खुद ही खोज लेंगी या उन्हें अपने लिए संभव बना लेंगी। -मिमी मैकफर्सन
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#MimiMcPherson #Worldhistoryof18may #OmarKhayyam #SonaliBendre #BertrandRussell #Sonalikulkarni #JimBrown #HelenSharman #NASDAQ #InternationalMuseumDay #WilliamSaroyan #Vijay #TVK #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Texas #Brazil #BRICS #NEET #Paperleak #ShreePundalik #DadasahebTorney










0 टिप्पणियाँ