पढ़ने वाला ही जानता है कि मुश्किल समय में ये खामोश, फिर भी बोलने वाले, शुद्ध विचारों और मासूम घंटों के साथी कितने प्यारे हो जाते हैं। जब हमारे आस-पास दुनिया की हर चीज बेकार हो जाती है, तब भी इनकी कीमत बनी रहती है। -वॉशिंगटन इरविंग
33 ईस्वी में 3 अप्रैल को यरुशलम (उस समय यहूदिया, रोमन साम्राज्य) में ईसाई धर्म के केंद्रीय व्यक्तित्व, यहूदी उपदेशक और धार्मिक नेता यीशु ऑफ नाजरेथ (जन्म 6 से 4 ईसापूर्व.) का निधन हुआ।
686 ईस्वी में 3 अप्रैल को युकनूम यिचुआक कोहक (कान साम्राज्य के एक माया राजा) का कालकमुल के राजा के तौर पर राज्याभिषेक हुआ।
956 ईस्वी में 3 अप्रैल को कॉन्स्टेंटिनोपल के पोलियुक्टस को कॉन्स्टेंटिनोपल का पैट्रिआर्क चुना गया।
1016 ईस्वी में 3 अप्रैल को येलु जोंगजेन में जिंग जोंग (व्यक्तिगत नाम झिगू, चीनी नाम येलु जोंगजेन) का जन्म हुआ। जिंग जोंग चीन के खितान के नेतृत्व वाले लियाओ राजवंश का सम्राट बना।
1043 ईस्वी में 3 अप्रैल को एडवर्ड द कंफैसर की हाउस ऑफ वेसेक्स (इंग्लैंड के राजा) के तौर पर ताजपोषी की गई।
1077 पहला फ्रियूलियन राज्य फ्रियूल का पैट्रिआर्केट (पूर्वोत्तर इटली का एक ऐतिहासिक क्षेत्र) स्थापित किया गया।
1154 फातिमिद कमांडर और अधिकारी, 1149 से 1154 तक खलीफा अल-जफिर के वजीर, अलेक्जेंड्रिया के गवर्नर रहे अबुल-हसन अली अल-आदिल इब्न अल-सलार का इंतकाल हुआ।
1325 इस्लामी चिश्ती संप्रदाय के चौथे सर्वाधिक प्रसिद्ध संत निजामुद्दीन औलिया का दिल्ली में निधन हुआ।
1395 यूनान के क्रेटे में विख्यात बीजान्टिन यूनानी दार्शनिक, विद्वान और मानवतावादी जॉर्ज ऑफ ट्रेबिजोंड का जन्म हुआ।
1559 कैटो-कैंब्रेसिस की दो संधियों में से दूसरी पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे इतालवी युद्ध समाप्त हुआ।
1680 मराठा शासक छत्रपति शिवाजी का महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में निधन हुआ।
1721 रॉबर्ट वॉलपोल वास्तव में ग्रेट ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री बने, यद्यपि उन्होंने स्वयं इस पदनाम को अस्वीकार कर दिया था।
1776 प्रथम अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन को हार्वर्ड कॉलेज ने एल.एल.डी की मानद डिग्री प्रदान की।
1778 सेंट-जॉर्जेस-सुर-चेर, फ्रांस में पियरे ब्रेटोनो का जन्म हुआ। पियरे ब्रेटोनो प्रसिद्ध फ्रांसीसी डॉक्टर और दुनिया की पहली सफल ट्रेकियोटॉमी की। ट्रेकियोटॉमी एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें गर्दन में श्वासनली (विंडपाइप) तक पहुँचने के लिए एक छेद (ट्रेकियोस्टॉमी) बनाया जाता है, ताकि सांस लेने के लिए एक सुरक्षित मार्ग तैयार किया जा सके।
1781 छपैया, अवध साम्राज्य में घनश्याम पांडे का जन्म हुआ। योगी और तपस्वी बने और पहले सहजानंद स्वामी और बाद में स्वामीनारायण कहलाए। स्वयं को कृष्ण का अवतार, पुरुषोत्तम के सर्वोच्च स्वरूप के रूप में स्थापित किया और हिंदू धर्म में अपना एक कल्ट स्वामीनारायण संप्रदाय का विकास किया।
1783 स्वीडन और अमेरिका ने एमिटी एंड कॉमर्स की एक संधि पर हस्ताक्षर किये। इसी दिन 1783 में मैनहट्टन, न्यूयॉर्क में वॉशिंगटन इरविंग का जन्म हुआ। वॉशिंगटन इरविंग 19वीं सदी की शुरुआत के प्रमुख, चर्चित अमेरिकन कथाकार, निबंधकार, बायोग्राफर, हिस्टोरियन और डिप्लोमैट बने। उन्होंने रिप वैन विंकल और द लेजेंड ऑफ स्लीपी हॉलो नाम की शॉर्ट स्टोरीज लिखीं, जो दोनों उनके कलेक्शन द स्केच बुक ऑफ जेफ्री क्रेयॉन, जेंट में हैं। वॉशिंगटन इरविंग लिखते हैं, बड़े दिमागों का कोई मकसद होता है, दूसरों की इच्छाएँ होती हैं। छोटे दिमागों को मुसीबतें काबू में कर लेती हैं लेकिन बड़े दिमाग उनसे ऊपर उठ जाते हैं।
1856 यूनान के रोडोस द्वीप समूह में चर्च में हुए बम विस्फोट में करीब 4000 लोगों की मौत हुई।
1860 अमेरिका की पहली सफल पोनी एक्सप्रेस (एक अमेरिकी एक्सप्रेस मेल सेवा, जिसमें घुड़सवारों की टोलियाँ संदेश पहुँचाती थीं) शुरु हुई, यह सेवा सेंट जोसेफ, मिसौरी से सैक्रामेंटो, कैलिफोर्निया तक चलती थी।
1865 अमेरिकी गृहयुद्ध में यूनियन सेनाओं ने कॉन्फेडरेट स्टेट्स ऑफ अमेरिका की राजधानी, रिचमंड (वर्जीनिया) पर कब्जा कर लिया।
1885 गॉटलीब डेमलर को हल्के, उच्च गति, चार-स्ट्रोक इंजन के लिए जर्मन पेटेंट दिया गया, जिसका उपयोग उन्होंने सात महीने बाद दुनिया की पहली मोटरसाइकिल डेमलर रीटवेगन बनाने में किया।
1888 लंदन के ईस्ट एंड में स्थित गरीब इलाके व्हाइटचैपल या उसके आस-पास महिलाओं की 11 अनसुलझी और नृशंस हत्याओं में से पहली हत्या की घटना घटी। जैक द रिपर एक अज्ञात सीरियल किलर (क्रमिक हत्यारा) था, जो 1888 में इंग्लैंड के लंदन शहर के गरीब इलाके व्हाइटचैपल और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सक्रिय था। आपराधिक मामलों की फाइलों और उस समय के अखबारी लेखों में इस हत्यारे को व्हाइटचैपल मर्डरर और लेदर एप्रन के नाम से भी पुकारा जाता था।
1895 लेखक, कवि और नाटककार ऑस्कर वाइल्ड द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई, जिसके परिणामस्वरूप अंततः उन्हें समलैंगिकता के आरोपों पर कारावास की सजा सुनाई गई।
1896 इटली के खेल समाचार पत्र ला गैजेटा डेल्लो का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
1898 पेंगलाई, यानताई, चीन में हेनरी रॉबिन्सन लूस का जन्म हुआ। हेनरी लूस अमेरिका के अग्रणी मैगजीन प्रकाशक बने जिन्होंने टाइम, लाइफ फार्चून और स्पोर्ट्स इलेस्ट्रेटेड की स्थापना की। उन्होंने पहली मल्टीमीडिया कंपनियों में से एक का निर्माण किया, जिसमें प्रिंट, रेडियो और न्यूजरील (चलचित्र) को एक साथ लाया गया था, और अमेरिकन सेंचुरी (अमेरिकी सदी) के विचार को बढ़ावा दिया, जिसमें उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका को एक वैश्विक नेता के रूप में देखा। 2025 में दोबारा राष्ट्रपति बनने पर अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप ने भी मेक अमेरिका ग्रेट अगेन का नारा दिया। टाइम, लाइफ फार्चून और स्पोर्ट्स इलेस्ट्रेटेड पत्रिकाएं वैश्विक स्तर की हैं इनमें छपी चीजों को दुनिया में गंभीरता से देखा जाता है। 1936 में टाइम पत्रिका के लॉन्च के मौके पर हेनरी लूस ने फोटोग्राफी के महत्व कहा था, जीवन को देखना। दुनिया को देखना। गरीबों के चेहरों को देखना, और गर्व करने वालों के हाव-भाव को देखना। अजीब चीजों को देखना। मशीनें, सेनाएँ, भीड़, और जंगल में परछाइयाँ। देखना, और देखने में आनंद लेना। देखना और सीखना। देखना और चकित होना।
1903 भारत की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकत्री, लेखिका और स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय का जन्म कर्नाटक के मैंगलोर जिले में हुआ।
1910 जुआन वर्गास ने 114 वर्ष अलामो की लड़ाई का अनुभव और जीवन का विवरण लिखा।
1911 न्यूजीलैंड में 14 से 20 वर्ष के सभी लड़कों के लिए ड्राफ्ट पंजीकरण अनिवार्य हुआ।
1914 भारतीय सेना के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी भारत के प्रथम फील्ड मार्शल एसएचएफजे माणेकशॉ का जन्म अमृतसर में जन्म हुआ। चार दशक के अपने सैन्य करियर में उन्होंने पांच लड़ाइयां लड़ीं। दूसरे विश्व युद्ध में ब्रिटिश इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं देने वाले माणेकशॉ ने आजाद भारत में 1971 में पाकिस्तान से लड़ाई में भारत को जीत दिलाई जिसमें पाकिस्तान की सेना ने आत्मसमर्पण किया और इससे बांग्लादेश का जन्म हुआ।
1918 प्रसिद्ध यूक्रेनी, सोवियत लेखक ओलेस गोनचार लोमिव्का का जन्म यूक्रेन में हुआ। गोनचार ने सोवियत समाज में यूक्रेनी संस्कृति के पुनः स्थापन के लिये संघर्ष भी किया।
1922 सोवियत नेता जोसेफ स्टालिन सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव नियुक्त हुए। इसी दिन विख्यात अमेरिकी गायिका, अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकत्री डोरिस डे का जन्म हुआ।
1924 अमेरिका के विश्व विख्यात फिल्म अभिनेता मर्लिन ब्रांडो का जन्म ओमाहा, नेब्रास्का में हुआ।
1929 शिमला में निर्मल वर्मा का जन्म हुआ। वर्मा हिंदी के आधुनिक कथाकार और पत्रकार थे। निर्मल वर्मा को मूर्तिदेवी पुरस्कार, साहित्य अकादमी पुरस्कार, ज्ञानपीठ सहित कई पुरस्कार से मिले।
1931 प्रसिद्ध साहित्यकार मन्नू भंडारी का जन्म हुआ। यह प्रमुख हिंदी लेखक और हंस पत्रिका के संपादक - प्रकाशक राजेंद्र यादव की पत्नी रहीं।
1933 विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने उड़ान भरी।
1942 जर्मन पनडुब्बी यू-702 उत्तर समुद्र में खो गई।
1949 अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने उत्तरी अटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर किए।
1950 शॉ, वाशिंगटन, डी.सी में कार्टर जी. वुडसन (कार्टर गॉडविन वुडसन, जन्म 19 दिसंबर 1875 न्यू कैंटन, वर्जीनिया) का निधन हुआ। कार्टर जी. वुडसन अमेरिकी इतिहासकार, लेखक, पत्रकार, शिक्षक, अश्वेत अधिकार कार्यकर्ता, समाज सुधारक और एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ अफ्रीकन अमेरिकन लाइफ एंड हिस्ट्री के संस्थापक थे। कार्टर जी. वुडसन उन शुरुआती विद्वानों में से एक थे जिन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में अश्वेत अफ्रीकी प्रवासियों के इतिहास का अध्ययन किया। कार्टर जी. वुडसन का एक उद्धरण, मेरे लिए, शिक्षा का अर्थ है लोगों को अधिक समृद्ध जीवन जीने के लिए प्रेरित करना, उन्हें यह सिखाना कि वे जीवन को जैसा पाते हैं, वहीं से शुरुआत करें और उसे बेहतर बनाएँ।
1954 प्रसिद्ध राजनेता और फिजीशियन डॉ. के. कृष्णास्वामी का जन्म हुआ।
1955 ए. हरिहरन के नाम से मशहूर फिल्मी पाश्र्व, भजन और ग़ज़ल गायक हरिहरन अनंथा सुब्रमणी का जन्म दादर, बंबई में हुआ। 1955 में इसी दिन अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन ने घोषणा की कि वह अश्लीलता के आरोपों के खिलाफ एलन गिंसबर्ग की पुस्तक हॉवेल का बचाव करेगी।
1962 पं. जवाहरलाल नेहरू पुनः प्रधानमंत्री चुने गये। इसी दिन भारत की मशहूर फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा का जन्म हुआ। यह समाजवादी पार्टी की कई बार उत्तर प्रदेश के रामपुर से लोकसभा सदस्य चुनी गईं।
1965 कराची, पाकिस्तान में नाजिया हसन का जन्म हुआ। नाजिया हसन लोकप्रिय पाकिस्तानी-अंग्रेजी गायिका, गीतकार और समाजसेवी बनीं। नाजिया हसन दक्षिण एशियाई पॉप की रानी कहलाईं, उन्हें पाकिस्तान के इतिहास में सबसे प्रभावशाली गायिकाओं में से एक माना जाता है और वह उपमहाद्वीप की पहली पॉप स्टार थीं। नाजिया हसन ने अपने गायन की शुरुआत आप जैसा कोई गीत से की, जो 1980 में भारत में फिरोज खान की फिल्म कुर्बानी में भारतीय अभिनेत्री जीनत अमान पर फिल्माया गया।
1968 अमेरिकन फिल्म प्लैनेट ऑफ द एपस थिएटरों में रिलीज हुई। इसी दिन आई हैव बीन टू द माउंटेनटॉप शीर्षक वाला ऐतिहासिक और अंतिम वक्तव्य मार्टिन लूथर किंग जूनियर मेम्फिस, टेनेसी में मेसन टेंपल (क्राइस्ट मुख्यालय में चर्च ऑफ गॉड) के बाहर दिया। भाषण मुख्य रूप से मेम्फिस स्वच्छता हड़ताल से संबंधित था। किंग ने संयुक्त राज्य अमेरिका को अपने आदर्शों पर कायम रहने की चुनौती देते हुए एकता, आर्थिक कार्रवाई, बहिष्कार और अहिंसक विरोध का आह्वान किया। भाषण के अंत में उन्होंने अपनी असामयिक मृत्यु की संभावना जताई। अगले ही दिन उनकी हत्या कर दी गई।
1973 अमेरिका के मैनहट्टन की साइडवॉक से पहला पब्लिक मोबाइल टेलीफोन कॉल किया गया। मोटोरोला के मार्टिन कूपर ने बेल लैब्स के जोएल एंजेल को फोन लगाया। कूपर को आज के मोबाइल फोन का जनक कहा जाता है। उस समय कूपर मोटरोला कंपनी के लिए काम करते थे। अमेरिका में कार फोन का इस्तेमाल तो 1930 से हो रहा था, लेकिन हैंडहेल्ड फोन का इस्तेमाल तीन अप्रैल को पहली बार कूपर ने किया।
1973 दक्षिण भारत के जाने माने फिल्म डांस कोरियोग्राफर, निर्माता, निर्देशक और अभिनेता प्रभु देवा का जन्म हुआ।
1981 अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के ब्रुक्स हाल में ओसबोर्न कंप्यूटर कॉरपोरेशन के एडम ओसबोर्न द्वारा तैयार पहले पोर्टेबल कंप्यूटर का नमूना पेश किया गया। इसका वजन करीब 24 पाउंड था।
1982 विश्व प्रसिद्ध कनाडाई अभिनेत्री एवं माॅडल तथा टेलीविजन हस्ती कोबी स्मुल्डर्स का जन्म वेंकूवर में हुआ।
1986 विख्यात अमेरिकी फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल अमांडा लौरा बायनेस का जन्म थाउजैंड ओक, कैलीफोर्निया में हुआ।
1987 अटलांटिक सिटी के न्यू जर्सी में शोबोट कैसीनो होटल की स्थापना की गयी। इसी दिन जाने माने भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता विक्रांत मैस्सी का जन्म हुआ। 1987 में इसी दिन प्रसिद्ध हिंदी अनुवादक, साहित्यकार, कवि, पत्रकार और संपादक सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय का नई दिल्ली में निधन हुआ। इन्होंने दिल्ली में एक पेड़ पर अपने रहने को घर बनाया हुआ था।
1996 अमेरिकी कथाकार वन्ना बोरिता के 1995 में छपे उपन्यास फ्लाइट: ए क्वांटम फिक्शन के बाद 1996 में विश्व पार्टी दिवस का आयोजन किया गया। यह युद्ध के मुकाबिल सामान्य जीवन का जश्न मनाने के लिए हुआ। उसके बाद विश्व पार्टी दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है। इसमें शामिल होकर लोग सामान्य बातों के अलावा ज्वलंत विषयों पर भी बातचीत करते हैं, इसे भ्रातत्व, शांति, समरसता इत्यादि को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जाता है।
1999 भारत ने अपने पहले वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1ई का प्रक्षेपण किया।
2001 अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम जेफरसन क्लिंटन या बिल क्लिंटन भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2002 पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ की जनमत संग्रह की योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली।
2006 नेपाल में माओवादियों ने संघर्षविराम की घोषणा की।
2007 नई दिल्ली में 14वां सार्क सम्मेलन शुरू हुआ।
2008 प्रमुख वामपंथी नेता प्रकाश करात को माकपा का पुनः महासचिव चुना गया। इसी दिन प्रख्यात सामाजिक, मानवाधिकार कार्यकर्ता मेधा पाटकर को राष्ट्रीय क्रांतिवीर सम्मान प्रदान किया गया।
2009 जिवर्ली एंटारेस वोंग ने न्यूयॉर्क के बिंघमटन में अमेरिकन सिविक एसोसिएशन के आव्रजन केंद्र पर गोलीबारी की, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। वोंग ने यहीं आत्महत्या कर ली।
2010 एप्पल का पहला आईपेड मार्केट में पेश किया गया।
2012 रूस की राजधानी मास्को में भीषण आग में 17 प्रवासी श्रमिकों की मौत हुई।
2013 अर्जेंटीना में आई भीषण बाढ़ से 50 से अधिक लोगों की मौत हुई।
2016 वेस्टइंडीज ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर आईसीसी ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्व कप 2016 का खिताब जीता। इसी दिन पनामा पेपर्स कानूनी दस्तावेज लीक से 214,488 अपतटीय कंपनियों की जानकारी का पता चला।
2017 उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में 19वां राष्ट्रमंडल वानिकी सम्मेलन शुरू हुआ। ब्रिटेन के अधीन रहे तमाम देश राष्ट्रमंडल के सदस्य हैं। 2017 में इसी दिन हिंदुस्तानी शास्त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिका किशोरी अमोनकर का निधन हुआ।
2018 कैलिफोर्निया के सैन ब्रूनो में यूट्यूब मुख्यालय में एक 38 वर्षीय बंदूकधारी नसीम नजफी अघदम ने गोलीबारी की, जिसमें तीन लोग घायल हुए। नसीम ने इसी वक्त खुद को शूट कर आत्महत्या कर ली।
2021 गीता प्रेस गोरखपुर के प्रमुख रहे हिंदुत्ववादी विचारक, लेखक राधेश्याम खेमका का निधन हुआ।
2022 लोकप्रिय ब्रिटिश अंग्रेजी अभिनेत्री और लेखिका जून म्यूरियल ब्राउन (जन्म 16 फरवरी 1927) का सरे, इंग्लैंड में निधन हुआ। उन्हें बीबीसी सोप ओपेरा ईस्टएंडर्स में डॉट कॉटन के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। 2005 में उन्होंने इनसाइड सोप अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता और 2005 ब्रिटिश सोप अवार्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार पाया। ब्राउन को नाटक और दान की सेवाओं के लिए 2008 बर्थडे ऑनर्स में ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर (एमबीई) का सदस्य नियुक्त किया गया। 2022 के नए साल के सम्मान में ओबीई में पदोन्नत किया गया था। 2009 में, उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए बाफ्टा टीवी अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था, जिससे वह जीन अलेक्जेंडर के बाद सोप ओपेरा में अपने काम के लिए बाफ्टा नामांकन प्राप्त करने वाली दूसरी कलाकार बन गईं।
2023 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पब्लिक सेक्टर बैंक्स - पीएसबी) ने भारतीय रिजर्व बैंक को 35,012 करोड़ रुपये की बगैर दावे वाली फरवरी 2023 तक जमा राशि को ट्रांसफर कर दी है। लोकसभा को सोमवार 3 अप्रैल को दी गई जानकारी के अनुसार, पीएसबी में, एसबीआई 8,086 करोड़ रुपये की बगैर दावे वाली राशि के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर है, जबकि पंजाब नेशनल बैंक के पास 5,340 करोड़ रुपये और केनरा बैंक के पास 4,558 करोड़ रुपये हैं।
2024 जाने माने ऑस्ट्रेलियाई रग्बी लीग खिलाड़ी बॉब लैनिगन और प्रसिद्ध इतालवी वास्तुकार और डिजाइनर गैटानो पेस का निधन हुआ।
2025 पूर्व अमेरिकी कार्डिनल थियोडोर मैककैरिक और प्रसिद्ध आयरिश गेलिक फुटबॉलर और मैनेजर मिक ओ’ड्वायर का निधन हुआ।
2026 इस्राइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए हमले से पैदा युद्ध 34वें दिन 3 अप्रैल को खबरें आईं कि कुवैत के फरवानिया गवर्नररेट में स्थित कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक फ्यूल स्टोरेज पर ईरानी ड्रोन से हमला हुआ, जिससे वहां भीषण आग लग गई। ईरान ने कतर पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं इनमें से दो को रोक लिया गया, जबकि तीसरी मिसाइल कतरएनर्जी के नाम से रजिस्टर्ड एक तेल टैंकर से जा टकराई। संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में ड्रोन को रोकने की कार्रवाई के दौरान मिसाइल के टुकड़ों की चपेट में आने से एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत हो गई। ईरान के खिलाफ शुरु किए गए अनैतिक, गैरकानूनी युद्ध एक महीने बाद अपने पहले प्रमुख संबोधन में 2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना जल्द ही अपना काम पूरा कर लेगी और उनके लक्ष्य पूरे होने के करीब हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समझौता नहीं हो पाता है, तो अगले 2-3 हफ्तों के भीतर अमेरिका ईरान पर बेहद कड़ा प्रहार करेगा।
हमें किसी चुनिंदा नस्ल या देश के इतिहास की नहीं, बल्कि एक ऐसे विश्व इतिहास की जरूरत है जो राष्ट्रीय पक्षपात, नस्लीय नफरत और धार्मिक पूर्वाग्रहों से पूरी तरह मुक्त हो। -कार्टर जी. वुडसन
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldHistoryofApril3 #CarterGWoodson #JuneBrown #NaziaHassan #NirmalVerma #JesusofNazareth #Jesus #WashingtonIrving #HenryLuce #Time #Life #Fortune #SportsIllustrated #SamManekshaw # Twitter #Blogger #Medium #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #JawaharlalNehru








0 टिप्पणियाँ