राष्ट्रों का जन्म कवियों के हृदय में होता है, वे राजनेताओं के हाथों में फलते-फूलते हैं और वहीं उनका अंत भी हो जाता है। असफलता तब तक जानलेवा नहीं होती, जब तक हम हार नहीं मान लेतेय बार-बार प्रयास करना ही शानदार विजय की कुंजी है। -अल्लामा मोहम्मद इकबाल
753 ईसा पूर्व 21 अप्रैल को पारंपरिक रोमन कैलेंडर के अनुसार रोमुलस और उसके भाई रोमुस ने आधुनिक इटली की राजधानी रोम की स्थापना की। 21 अप्रैल को रोम का जन्म दिन नताले दी रोमा मनाया जाता है।
43 ईसा पूर्व मुटिना के युद्ध में रोमन राजनेता और सेनापति मार्क एंटनी को एक बार फिर रोमन गणराज्य के कौंसल ऑलस हिर्टियस ने युद्ध में हरा दिया हालांकि इस युद्ध में हिर्टियस खुद भी मारा गया। एंटनी मुटिना पर कब्जा करने में असफल रहा, और इसके कुछ ही समय बाद रोमन सेनापति और राजनेता डेसिमस ब्रूटस की हत्या कर दी गई।
234 ईस्वी में 21 अप्रैल को हेनेई कमांडरी, काओ वेई में चीनी सम्राट हान के सम्राट जियान, व्यक्तिगत नाम लियू जी का निधन हुआ।
586 ईस्वी में 21 अप्रैल को टोलेडो, हिस्पानिया के हिस्पानिया, सेप्टिमेनिया के विसिगोथिक राजा लिउविगिल्ड (लेओविगिल्ड) का निधन हुआ।
866 ईस्वी में 21 अप्रैल को बीजान्टिन साम्राज्य के वास्तविक शासक बर्दास का निधन हुआ।
900 ईस्वी में 21 अप्रैल को फिलीपींस में पाए गए सबसे पहले लिखित दस्तावेज लगुना कॉपरप्लेट शिलालेख पर अंकित विवरण के अनुसार एक ऋण लुजोन द्वीप पर टोंडो के दातू ने माफ किया था।
941 ईस्वी में 21 अप्रैल को अब्बासिद खलीफा के वास्तविक शासक बजकम का निधन हुआ।
1092 ईस्वी में 21 अप्रैल को पोप अर्बन द्वितीय ने पीसा प्रांत को महानगरीय महाधर्मप्रांत घोषित किया।
1142 फ्रांस के चालोन-सुर-साओन के पास सेंट-मार्सेल के मठ में पीटर एबेलार्ड (जन्म 12 फरवरी 1079) का निधन हुआ। पीटर एबेलार्ड विख्यात मध्यकालीन फ्रांसीसी विद्वान दार्शनिक, प्रमुख तर्कशास्त्री, धर्मशास्त्री, शिक्षक, संगीतकार, संगीतकार और कवि थे। प्रगतिशील विचारक पीटर एबेलार्ड का एक वचन है, संदेह करने से ही हम जाँच करने लगते हैं और जाँच करने से हम सत्य को पहचानते हैं।
1213 मोंटपेलियर की महिला, आरागॉन की रानी मारिया ऑफ मोंटपेलियर का निधन हुआ।
1488 स्टेकेलबर्ग कैसल, श्लुचटर्न के पास, हेसे उलरिच वॉन हटन का जन्म हुआ। उलरिच वॉन हटन जर्मन योद्धा,, विद्वान, कवि और व्यंग्यकार थे, जो बाद में मार्टिन लूथर के अनुयायी और प्रोटेस्टेंट सुधारक बन गए। उलरिच वॉन हटन का एक उद्धरण, अगर आपको लगता है कि मैं अपनी स्थिति और परिस्थिति को बदल सकता हूँ, तो मैं अपना विचार नहीं बदलता। मैं हमेशा हटन बनने की कोशिश करता हूँ, कभी खुद को नहीं छोड़ता, बल्कि जीवन के असमान दृश्यों के बीच समभाव से चलता हूँ।
1506 पुर्तगाली कैथोलिकों ने 1900 से अधिक यहूदियों की हत्या के साथ तीन दिवसीय लिस्बन नरसंहार हुआ जो 19 अप्रैल से प्रारंभ हो 21 अप्रैल को समाप्त हुआ।
1509 इंग्लैंड के सम्राट हेनरी सप्तम की मृत्यु के बाद उनका बेटा हेनरी अष्टम राजा बना।
1526 जहीरूद्दीन मोहम्मद बाबर और दिल्ली की सल्तनत के बादशाह इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई हुई। इस लड़ाई में लोदी मारा गया और भारत में मुगल साम्राज्य की नींव पड़ी। पिता उमर शेख मिर्जा और मां कुतलुग निगार खानम की संतान जहीरुद्दीन मोहम्मद बाबर का जन्म 14 फरवरी 1483 को अंदिजान में हुआ जो आजकल उज्बेकिस्तान है। भारत में बाबर को विध्वंसक के रूप में जाना जाता है, लेकिन बाबर ने भारत को अनेक मामलों में काफी समृद्ध किया। बाबर से नफरत करने वालों को बाबर के व्यक्तित्व और कृतित्व को जानना चाहिए। मार्च अप्रैल 2025 में बाबर और राणा सांगा विवाद भारत में खूब हुआ। पता चला कि राणा सांगा ने बाबर को आमंत्रित किया था ताकि वह इब्राहिम लोदी को बाबर की मदद से हराकर अपने राज्य का विस्तार करे। बाद में राणा सांगा ने बाबर को अकेला छोड़ दिया। बाबर ने लोदी को हराने के बाद अपना राज्य स्थापित करने के लिए फिर राणा सांगा को युद्ध में पराजित किया। बाबर ने युद्ध में गोला-बारूद का प्रयोग किया था।
1555 लुडोविको कैरासी का बोलोग्ना, इटली में जन्म हुआ। वे प्रसिद्ध इतालवी, प्रारंभिक-बारोक चित्रकार, एचर और प्रिंटमेकर थे।
1572 फ्रांस और इंग्लैंड के बीच स्पेन के खिलाफ सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1651 सत्रहवीं सदी के प्रसिद्ध भारतीय श्रीलंकाई ईसाई मिशनरी, संत और सामाजिक कार्यकर्ता जोसफ वाज़ का जन्म बेनोलिम, गोवा में हुआ।
1654 इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1703 आग बुझाने की कंपनी एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड में स्थापित की गयी।
1720 महाराष्ट्र में बाजी राव प्रथम, पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने।
1739 स्पेन और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1782 आज जिसे हम बैंकॉक के नाम से जानते हैं, उसकी स्थापना राजा बुद्ध योडफा चुलालोके ने रतनकोसिन शहर नाम से चाओ फ्राया नदी के पूर्वी तट पर की।
1792 ब्राजील की आजादी के लिए आंदोलन का नेतृत्व करने वाले एक क्रांतिकारी तिराडेंटेस को फाँसी पर लटकाकर मारने के बाद उसका शव घसीटा गया अंग-अंग तहस-नहस कर दिए गये।
1802 बारह हजार वहाबियों ने कर्बला पर कब्जा कर लिया, संघर्ष में तीन हजार से अधिक लोग मारे गये।
1821 बेंडरली अली पाशा ओटोमन साम्राज्य के नए ग्रैंड वजीर के रूप में कॉन्स्टेंटिनोपल पहुंचे लेकिन केवल नौ दिनों तक सत्ता में रहे। उसके बाद उन्हें निर्वासित कर दिया गया।
1838 डनबार, स्कॉटलैंड में जॉन मुइर या जॉन म्यूर का जन्म हुआ। जॉन मुइर विख्यात अमेरिकी प्रकृतिवादी, लेखक, पर्यावरण दार्शनिक, वनस्पतिशास्त्री, प्राणीशास्त्री, हिमनद-विज्ञानी और संयुक्त राज्य अमेरिका में वन्य-जीवन के संरक्षण के शुरुआती पैरोकार बने। जॉन मुइर को पहाड़ों के जॉन और नेशनल पार्क्स का जनक कहा गया। जंगलों के होने की महत्ता जॉन मुइर ने तब समझ ली थी और वे लोगों को तब प्रकृति के प्रति जागरूक कर रहे थे। कैलिफोर्निया में 21 अप्रैल को जॉन मुइर दिवस मनाया जाता है। जॉन मुइर का एक उद्धरण, ब्रह्मांड में प्रवेश करने का सबसे स्पष्ट मार्ग किसी घने जंगल से होकर जाता है।
1856 ऑस्ट्रेलियाई श्रमिक आंदोलन के दौरान राजमिस्त्री और भवन निर्माण श्रमिकों ने आठ घंटे का श्रम दिवस की मांग करते हुए मेलबर्न विश्वविद्यालय से संसद भवन तक मार्च किया।
1864 प्रसिद्ध जर्मन समाजशास्त्री और नौकरशाही के सिद्धांतकार, दार्शनिक एवं इतिहासकार मैक्स वेबर (मैक्सीमिलियन कार्ल एमिल वेबर) का जन्म एरफुर्ट, जर्मनी में हुआ।
1895 अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर पैनटॉप्टिकॉन का प्रदर्शन किया गया।
1910 स्टॉर्मफील्ड हाउस, रेडिंग, कनेक्टिकट में विख्यात अमेरिकी लेखक, हास्यकार, आलोचक और मानवाधिकावादी, निबंधकार सैमुअल लैंगहॉर्न क्लेमेंस मार्क ट्वेन यानी मार्क ट्वेन (जन्म 30 नवंबर, 1835) का निधन हुआ। मार्क ट्वेन को संयुक्त राज्य अमेरिका ने सबसे महान हास्यकार कहा। विलियम फॉल्कनर ने मार्क ट्वेन को अमेरिकी साहित्य का जनक कहा।
1920 कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार और उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त करने वाले तालुकिना रामास्वामैया सुब्बा राव का जन्म हुआ।
1924 भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज कर्णी सिंह का जन्म हुआ। इन्हें 1961 में अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
1926 17 ब्रूटन स्ट्रीट, मेफेयर, लंदन, इंग्लैंड में एलिजाबेथ द्वितीय (एलिजाबेथ एलेक्जेंड्रा मैरी पिता जॉर्ज छठे एवं माता एलिजाबेथ बोवेस-लायन) एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म हुआ। एलिजाबेथ द्वितीय 6 फरवरी 1952 से 2022 को अपनी मृत्यु तक यूनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमंडल क्षेत्रों की सबसे लंबे समय तक महारानी रहीं। इससे एक साल पूर्व उनके पति प्रिंस फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग की 9 अप्रैल 2021 को विंडसर कैसल, विंडसर में मृत्यु हो गई थी।
1938 मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल (जन्म 9 नवंबर 1877 सियालकोट) का पाकिस्तान के लाहौर में निधन हुआ। उन्होंने भारत का सबसे लोकप्रिय देशभक्ति गीत सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा लिखा। मोहम्मद इकबाल का एक शेर, दियार-ए-इश्क में अपना मकाम अदा कर, नया जमाना, नये सुबह-ओ-शाम पैदा कर।
1941 यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1944 भारत के पंद्रहवें मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए एन गोपालास्वामी का जन्म हुआ।
1945 प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन का जन्म मद्रास में हुआ। इसी दिन दूसरे विश्व युद्ध में सोवियत सेना ने जर्मनी के बर्लिन शहर पर कब्जा किया। यह तानाशाह हिटलर को बड़ा झटका था।
1950 सुविख्यात फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता, माॅडल और सीआईडी जैसे धारावाहिकों में प्रमुख भूमिका निभाने वाले शिवाजी साटम का जन्म हुआ।
1960 ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाया गया। इसे योजनाबद्ध शहर के रूप में वास्तुकार और उपनगरीय योजनाकार लुसियो कोस्टा ने डिजाइन किया था।
1967 यूनानी सैना ने सरकार का तख्ता पलट दिया।
1974 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री और माॅडल साई देवधर का जन्म पुणे, महाराष्ट्र में हुआ।
1983 तमिल फिल्मों एवं टेलीविजन की खूबसूरत, बोल्ड लोकप्रिय अभिनेत्री और माॅडल जनगिरि मधुमिता का जन्म मद्रास में हुआ।
1987 श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक बम धमाके में तकरीबन सौ से अधिक लोगों की मौत हुई।
1996 भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।
1997 इंद्र कुमार गुजराल देश के 12वें प्रधानमंत्री बने। उस समय केंद्र में रामो-वामो गठबंधन सरकार एचडी देवगौड़ा के नेतृत्व में चल रही थी। सरकार को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था, लेकिन देवगौड़ा के प्रधानमंत्री बनने के 10 महीने बाद कांग्रेस ने समर्थन वापस ले लिया और सरकार गिर गई। इसके बाद अगले प्रधानमंत्री के लिए गठबंधन दलों की बैठक में इंद्र कुमार गुजराल को प्रधानमंत्री बनाने का फैसला किया गया। बैठक के समय गुजराल अपने घर पर सो रहे थे। गठबंधन के नेता उनके घर पहुंचे और गुजराल को जगाकर बताया कि उठिए, अब आपको प्रधानमंत्री बनना है। गुजराल इससे पहले जनता दल की वीपी सिंह और चंद्रशेखर सरकारों में विदेश मंत्री रहे थे। गुजराल के विदेश मंत्री रहने के दौरान ही इराक और कुवैत के बीच खाड़ी युद्ध हुआ था। गुजराल ने वहां फंसे 1 लाख 70 हजार भारतीयों को विमान से सुरक्षित देश वापस लाने का शानदार काम किया था। ये दुनिया का सबसे बड़ा सफलतम ऑपरेशन माना जाता है। इस ऑपरेशन पर बाद में अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म एयरलिफ्ट बनी। 21 अप्रैल 1997 को गुजराल ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
2001 बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
2002 कनाडा के एक रचनात्मकता विशेषज्ञ और भविष्यवादी मार्सी सेगल ने विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस की स्थापना 2002 में लोगों को नए विचारों को विकसित करने, सकारात्मक परिवर्तन लाने और समस्या-समाधान करने के लिए रचनात्मकता को नियोजित करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई थी। इसके केंद्र में थे विश्व विख्यात चित्रकार लियोनार्दो द विंची। संयुक्त राष्ट्र ने 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्तरवें सत्र में अपनी 79वीं पूर्ण बैठक के दौरान 21 अप्रैल को विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस के रूप में घोषित किया। पहला विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस 2018 में मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार रचनात्मकता की कोई सार्वभौमिक समझ नहीं हो सकती है। यह अवधारणा आर्थिक, सामाजिक और सतत विकास के संदर्भ में कलात्मक अभिव्यक्ति से लेकर समस्या-समाधान तक व्याख्या के लिए खुली है। इसलिए, संयुक्त राष्ट्र ने मानव विकास के सभी पहलुओं में रचनात्मकता और नवाचार की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 21 अप्रैल को विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस के रूप में नामित किया है।
2004 इराक के बसरा में मिसाइल हमले में 68 लोगों की मौत हुई।
2006 नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की।
2007 ब्रायन लारा ने एक दिवसीय क्रिकेट से सन्यास लिया।
2008 उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमत्री सचिवालय में फेरबदल कर नेतराम को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया। इसी दिन हीरो होंडा ग्रुप ने डेमलर एजी के साथ वाणिज्यिक वाहन बनाने के लिए संयुक्त उद्यम गठित किया। इसी दिन भारत व ब्रिटेन की नौसेनाओं के बीच तीसरा साझा अभ्यास गोवा के निकट कोंकण में शुरू हुआ। इसी दिन भारत व चीन ने आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर हेतु अपनी सहमति व्यक्त की।
2010 विवादास्पद खार्किव संधि (गैस संधि के लिए रूसी यूक्रेनी नौसेना बेस) पर यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच और रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने खार्किव, यूक्रेन में हस्ताक्षर किए। 31 मार्च 2014 को रूस ने इस संधि को एकतरफा समाप्त कर दिया। इसी दिन बहुचर्चित स्पेनिश व्यवसायी, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सातवें अध्यक्ष जुआन एंटोनियो समरांच का निधन हुआ।
2013 ऑस्ट्रियाई नरसंहार से बचे, लेखक और शिक्षक, गणितज्ञ लियोपोल्ड एंगलिटनर का निधन हुआ। इसी दिन आकंड़ों की गणना में हिसाब-किताब लगाने वाली मशीन को हरा देने वाली भारतीय महिला गणितज्ञ शकुंतला देवी का निधन हुआ।
2014 बर्मी पत्रकार, राजनीतिज्ञ और नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी के संस्थापक विन टिन का निधन हुआ। इसी दिन अमेरिकी शहर फ्लिंट, मिशिगन ने अपने जल स्रोत को फ्लिंट नदी में बदल दिया, इस कारण 12,000 लोगों में सीसा विषाक्तता हुई, और लीजियोनिएरेस रोग से 15 लोगों की मौत हो गई। 15 के खिलाफ आपराधिक अनैच्छिक हत्या का आरोप अभियोग चला।
2016 लोकप्रिय अमेरिकी गायक-गीतकार, गिटारवादक, निर्माता और अभिनेता प्रिंस का निधन हुआ।
2018 4 अगस्त 1900 को जन्मी नबी ताजिमा का 117 वर्ष की आयु में किकाई, कागोशिमा, जापान में निधन हुआ।
2019 ईस्टर संडे को श्रीलंका में चर्चों, होटलों और अन्य स्थानों पर आठ बम विस्फोट हुए जिसमें 250 से अधिक लोग मारे गए। इसी दिन प्रसिद्ध स्कॉटिश बैरिस्टर, लेखक और पर्यावरण पैरोकार पोली हिगिंस का निधन हुआ।
2021 इंडोनेशियाई नौसेना की पनडुब्बी केआरआई नंगगाला (402) एक सैन्य अभ्यास के दौरान बाली सागर में डूब गई, जिससे नौका में सवार सभी 53 लोगों की मौत हो गई। इसी दिन 2021 प्रख्यात बांग्ला कवि, आलोचक एवं शिक्षाविद शंख घोष का देहांत हुआ। इसी दिन प्रख्यात इस्लामिक विद्वान सामाजिक कार्यकर्ता मौलाना वहीदुद्दीन खान का इंतकाल हुआ।
2023 आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मांग की है कि दिल्ली पुलिस में हुए 350 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच करवाई जाए। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस में हुए इस घोटाले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को जेल भेजा जाए। इस मुद्दे पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एलजी वी.के. सक्सेना पर हमला बोला और कहा कि दिल्ली पुलिस एलजी साहब की जिम्मेदारी है। ऑडिट में सामने आया है कि एलजी साहब की नाक के नीचे पुलिस विभाग में प्रोफेशनल सर्विस के पैसे को डायवर्ट कर फर्जी बिलों के जरिए 350 कोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। आम आदमी पार्टी की मांग है कि एलजी अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस घोटाले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराएं। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस की एक ऑडिट हुआ था उससे जानकारी मिली है कि दिल्ली पुलिस में कथित तौर पर करीब 350 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। बताया जाता है कि यह पैसा प्रोफेशनल सर्विसेज के नाम पर आवंटित किया गया था। इसके तहत प्रोफेशनल व विशेषज्ञ को हायर करना था, लेकिन इस पैसे को छोटे-मोटे कामों (जैसे रंगाई-पुताई व मरम्मत के कार्य) में डायवर्ट किया गया। आरोप है कि ठेकेदारों से फर्जी बिल बनवाए गए। उन फर्जी बिलों के अनुसार जो कार्य कराए गए, उसको भी कई गुना बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया गया। मालूम हो कि दिल्ली पुलिस सीधे केंद्रीय ग्रह मंत्रालय के अधीन है। शुक्रवार को केजरीवाल ने केंद्र सरकार से कहा कि दिल्ली पुलिस आपके अधीन आती है। क्या इसकी जांच होगी और क्या दोषी जेल जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। दूसरों के कामों में अड़चन डालने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाए सबको अपने-अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।
2024 ग्रीनवुड लेक, न्यूयॉर्क में जाने माने अमेरिकी पत्रकार और युद्ध-अनुभवी टेरी एलन एंडरसन (जन्म 27 अक्टूबर 1947 लोरेन, ओहियो) का निधन हुआ। टेरी एंडरसन समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के लिए रिपोर्टिंग करते थे। 1985 में लेबनान में इस्लामिक चरमपंथी संगठन के शिया हिज्बुल्लाह लड़ाकों ने उन्हें बंधक बना लिया था और 1991 तक अपने कब्जे में रखा। टेरी एंडरसन कहते हैं, कोई व्यक्ति जो शब्द बोलता है, वे उसके हृदय की बातों को उजागर करते हैं।
2025 डोमस सैंक्टे मार्थे, वेटिकन सिटी में पहले जेसुइट पोप, पहले लैटिन अमेरिकी, और 8वीं सदी के सीरियाई पोप ग्रेगरी तृतीय के बाद यूरोप के बाहर जन्मे या पले-बढ़े पहले पोप, पोप फ्रांसिस (जन्म का नाम जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो, 17 दिसंबर 1936 ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना) का निधन हुआ। पोप फ्रांसिस कैथोलिक चर्च के 266वें पोप थे। पोप फ्रांसिस के दो वचन, किसी इंसान की जान लेकर समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करना प्रगतिशील नहीं है। और, साथ मिलकर रहना एक कला है। यह एक सब्र वाली कला है, यह एक खूबसूरत कला है, यह मनमोहक है।
2026 सेंट्रल कमांड ने ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखी, रिपोर्ट के अनुसार 13 अप्रैल से अब तक 27 जहाजों को वापस लौटा दिया गया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने बीते रविवार को यूएस सेना द्वारा मालवाहक जहाज टौस्का को जब्त किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए उसे तुरंत रिहा करने की मांग की। तेहरान ने स्पष्ट किया कि वह धमकियों के साये में किसी भी तरह की बातचीत नहीं करेगा। होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाला जहाजरानी का काम बुरी तरह प्रभावित रहा, जिसके चलते तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाली जापानी कैबिनेट ने घातक हथियारों के निर्यात पर लंबे समय से चले आ रहे प्रतिबंध को आधिकारिक तौर पर हटा दिया है। इस बड़े नीतिगत बदलाव के बाद अब जापान ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों को लड़ाकू विमानों और मिसाइलों सहित अन्य हथियार बेच सकेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा गठित बोर्ड ऑफ पीस से जुड़े प्रतिनिधियों ने गाजा के पुनर्निर्माण के लिए मानवीय सहायता और आपूर्ति श्रृंखलाओं के प्रबंधन हेतु लॉजिस्टिक्स पर यूएई की कंपनी डीपी वर्ल्ड के साथ चर्चा की। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्युंग की राजकीय यात्रा के दौरान भारत और कोरिया गणराज्य के बीच एक विशेष रणनीतिक साझेदारी के लिए संयुक्त रणनीतिक दृष्टिकोण का अनावरण किया गया। इस दृष्टिकोण का मुख्य जोर रक्षा, जहाज निर्माण और समुद्री लॉजिस्टिक्स पर है। तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा। होर्मुज नाकेबंदी के कारण पिछले दिन कीमतों में भारी उछाल आने के बाद, मंगलवार को तेल की कीमतें थोड़ी नरम पड़कर स्थिर हुईं, हालांकि, ब्रेंट क्रूड की कीमतों में कुछ गिरावट आई, लेकिन वे अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। वैश्विक शेयर बाजारों में मिश्रित रुझान देखने को मिलाय जहां एक ओर एशियाई टेक शेयरों में मजबूती बनी रही, दूसरी ओर ऊर्जा की ऊंची कीमतों के चलते यूरोपीय बाजारों पर दबाव बना रहा। ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने कहा कि अमेरिका युद्ध में ईरान से आत्मसमर्पण चाहता है लेकिन तेहरान इसके विपरीत मैदान में नए पत्ते खोलने की तैयारी कर रहा है। गालिबफ ने मंगलवार तड़के एक्स पर एक पोस्ट में कहा, हम धमकियों के साये में बातचीत स्वीकार नहीं करते। मालूम हो कि एक ओर डोनाल्ड ट्रंप शांति और बातचीत की बात करते हैं दूसरी ओर ईरान को तबाह करने की धमकी देते रहते हैं।
21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस (भारत), राष्ट्रीय चाय दिवस (यूनाइटेड किंगडम) और राष्ट्रीय वृक्षारोपण दिवस (केन्या) मनाए जाते हैं।
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#NarendraModi #WorldCreativityandInnovationDay #ChiefElectionCommissioner #MohammadBagherGhalibaf #Oilprices #PopeFrancis #ElizabethII #AllamaIqbal #WorldHistoryofApril21 #Bureaucrats #Activists #Journalists #Academician #JohnMuir #UlrichvonHutten #UlrichvonHutten #SaiDeodhar #MarkTwain #PeterAbelard #WinTin #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #TerryAnderson









0 टिप्पणियाँ