Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

20 अप्रैल का विश्व इतिहास भारत एवं दुनिया में 1400 वर्षों में हुई अहम घटनाओं, दिवसों और प्रसिद्ध हस्तियों के जन्म, निधन तिथियों की जानकारी World History of April 20

अपनों ने नजर फेरी तो दिल तू ने दिया साथ, दुनिया में कोई दोस्त मिरे काम तो आया।  -शकील बदायूंनी




689 ईस्वी में 20 अप्रैल को वेसेक्स के राजा (ग्रेट ब्रिटेन के दक्षिण में स्थित एक एंग्लो-सैक्सन राज्य) कैडवाला का निधन हुआ।

888 ईस्वी में 20 अप्रैल को चीन के तांग राजवंश के सम्राट शी जोंग (तांग के शी जोंग) का निधन हुआ।

1099 ईस्वी में 20 अप्रैल को फ्रांसीसी सैनिक और रहस्यवादी, प्रथम धर्मयुद्ध के दौरान सेंट-गिल्स के रेमंड की सेना में शामिल रहे, कुन्हलाट के स्वामी विलियम के सेवक पीटर बार्थोलोम्यू का देहांत हुआ।

1152 करीबन 8 वर्षों के संघर्ष के बाद यरुशलम के बाल्डविन तृतीय ने अपनी माँ मेलिसेंडे से यरुशलम साम्राज्य का पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया। बाल्डविन तृतीय 1143 से अपनी मृत्यु राजा रहा, उसकी माँ मेलिसेंडे 1131 से 1152 तक यरुशलम की रानी रहीं।

1248 ईस्वी में गुयुक खान (जन्म 19 मार्च 1206 को खमाग मंगोल के शाही खानदान में) का चीन के क्यूम-सेंगगीर, झिंजियांग, मंगोल साम्राज्य में 20 अप्रैल, 1248 को निधन हुआ। गुयुक खान मंगोल साम्राज्य के तीसरे खगन, ओगेदेई खान का सबसे बड़े बेटा और चंगेज खान का पोता था। अपने पिता के निधन के बाद 1246 में गुयुक खान खगन यानी शासक बना। अपने शासनकाल के दौरान, उसने अपनी माँ के अलोकप्रिय आदेशों को खत्म कर साम्राज्य-व्यापी जनगणना का आदेश दिया, उन्होंने पूर्वी यूरोप में भी कुछ अधिकार रखे, आंद्रेई द्वितीय को व्लादिमीर के भव्य राजकुमार के रूप में नियुक्त किया और अलेक्जेंडर नेवस्की को कीव की राजसी उपाधि दी।

1303 रोम के सैपिएंजा विश्वविद्यालय की स्थापना पोप बोनिफेस आठवें के एक आदेश के तहत की गई। रोम की सैपिएंजा यूनिवर्सिटी (इतालवी भाषा में, सैपिएंजा - यूनिवर्सिटा डी रोमा और यूनिवर्सिटा डिगली स्टडी डी रोमा) रोम, इटली में स्थित एक सार्वजनिक शोध विश्वविद्यालय है। यह दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक और छात्रों की भारी संख्यात के कारण यह सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है। अपने आकार, वित्त पोषण, कई प्रयोगशालाओं और पुस्तकालयों के कारण, सैपिएंजा दक्षिणी यूरोप में एक प्रमुख शिक्षा और अनुसंधान केंद्र है। विश्वविद्यालय मुख्य रूप से सिट्टा यूनिवर्सिटारिया (विश्वविद्यालय शहर) में रोम के विभिन्न स्थानों में विभिन्न परिसरों, पुस्तकालयों और प्रयोगशालाओं के साथ टिबर्टिना स्टेशन के पास 44 हेक्टेयर (110 एकड़) में फैला है।

1494 आइसलेबेन, जर्मनी में जोहान्स एग्रीकोला का जन्म हुआ। प्रोटेस्टेंट सुधार आंदोलन के दौरान जोहान्स एग्रीकोला जर्मन प्रोटेस्टेंट सुधारक बने। जोहान्स एग्रीकोला प्रोटेस्टेंट सुधारक मार्टिन लूथर के अनुयायी और मित्र थे, बाद में ईसाइयों पर कानून के पालन की बाध्यता के मुद्दे पर जोहांस एग्रीकोला के मार्टिन लूथर से मतभेद हो गए। जोहान्स एग्रीकोला का एक उद्धरण, हमारे पास लड़ने के लिए अपना देश, पत्नियां और माता-पिता हैं, रोमनों के पास लालच और अपनी मौज-मस्ती के अलावा कुछ नहीं है।

1558 विटनबर्ग, सैक्सोनी, पवित्र रोमन साम्राज्य में जोहान्स बुगेनहेगन का निधन हुआ। उन्हें मार्टिन लूथर ने डॉक्टर पोमेरेनस कहा। जोहान्स बुगेनहेगन जर्मन धर्मशास्त्री और लूथरन पुजारी थे जिन्होंने 16वीं शताब्दी में पोमेरानिया और डेनमार्क के डची में प्रोटेस्टेंट सुधार की शुरुआत की उनकी प्रमुख उपलब्धियों में उत्तरी जर्मनी और स्कैंडिनेविया में लूथरन चर्चों का संगठन था। जोहान्स बुगेनहेगन विटनबर्ग में सेंट मैरी चर्च में मार्टिन लूथर के पादरी थे। उन्हें 20 अप्रैल को लूथरन चर्च-मिसौरी धर्मसभा के संतों के कैलेंडर में एक पादरी के रूप में दर्ज किया गया।

1653 ओलिवर क्रॉमवेल ने इंग्लैंड की रम्प संसद को भंग किया।

1657 सांता क्रूज डे टेनेरिफ की लड़ाई में अंग्रेज एडमिरल रॉबर्ट ब्लेक ने तट से भारी गोलाबारी कर स्पेनिश सैन्य बेड़े को नष्ट किया। इसी दिन 1657 में न्यू एम्स्टर्डम (बाद में न्यूयॉर्क शहर) के यहूदियों को धर्म की स्वतंत्रता दी गई।

1712 बहादुरशाह प्रथम का बेटा जहांदर शाह दिल्ली का बादशाह बना, राज-काज संभाला।

1770 असपिंद्रा की लड़ाई में जॉर्जिया के राजा एरिकले द्वितीय ने तुर्क सेना को हराया।

1777 न्यूयॉर्क ने एक स्वतंत्र राज्य के रूप में नया संविधान अपनाया।

1861 थडियस एस.सी. लोव ने गुब्बारों के शक्ति को प्रदर्शित करने का प्रयास करते हुए, सिनसिनाटी से दक्षिण कैरोलिना तक 900 मील की उड़ान भरकर रिकॉर्ड कायम किया।

1862 लुई पाश्चर और क्लाउड बर्नार्ड ने सहज पीढ़ी के सिद्धांत को गलत साबित करने वाला प्रयोग पूरा किया।

1865 खगोलशास्त्री एंजेलो सेकची ने पोप पायस 9वें की नौका एल’इमैकुलाटा कॉन्सेजियन पर सेकची डिस्क का प्रदर्शन किया, जिससे पानी की स्पष्टता का पता चलता है।

1878 उर्दू के जनक कहे गये मौलवी अब्दुल हक का जन्म हापुड़ में हुआ। इन्हें बाबा-ए-उर्दू कहा गया है। यह विद्वान, चिंतक और भाषाविद थे।

1888 पीतलनगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद में ओले गिरने से 246 लोगों की मौत हुई।

1897 वेद विशेषज्ञ, भाषा और संस्कृतिविद सुधाकर चतुर्वेदी का जन्म बंगलौर में हुआ।

1889 बीसवीं सदी के सर्वाधिक कुख्यात व्यक्तियों में से एक जर्मन नात्सी तानाशाह एडोल्फ हिटलर का जन्म ऑस्ट्रिया में हुआ। उसकी प्रारंभिक शिक्षा लिंज में हुई। पिता की मौत के बाद हिटलर 1907 में ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना चला गया। यहां हिटलर सेना में भर्ती हुआ, लड़ाइयों में भाग लिया। 1918 में जर्मनी की हार के बाद 1919 में हिटलर ने सेना छोड़ दी और नेशनल सोशलिस्टिक आर्बिटर पार्टी (नाजी पार्टी) का गठन किया। इसका उद्देश्य साम्यवादियों और यहूदियों से सब अधिकार छीनना था। वह अपने आपको श्रेष्ठ आर्य जाति का मानता था और यह भी मानता था कि आर्य लोगों को ही जर्मनी में रहना चाहिए। बाद में उसके यहूदी विरोधी अभियान में करीब 60 लाख यहूदी और साथ ही करीब 50 लाख जर्मन भी मारे गये। और जर्मनी में भारी तबाही मचाई गई। 30 अप्रैल 1945 को हिटलर ने प्रेमिका इवा ब्राउन सहित अपने बंकर में आत्महत्या कर ली थी।

1902 मैडम मैरी क्यूरी और उनके पति पियरे क्यूरी ने रेडियो एक्टिव पदार्थ रेडियम और पोलोनियम को पिचब्लेंड नामक खनिज से अलग किया था। उनकी इस खोज ने विज्ञान के क्षेत्र में नई क्रांति पैदा की। यह खोज कैंसर के इलाज में वरदान साबित हुई। मैरी और पियरे क्यूरी ने 20 अप्रैल, 1902 को पेरिस में अपनी प्रयोगशाला में रेडियम और पोलोनियम को खनिज पिचब्लेंड से अलग किया। अपनी इस खोज के लिए उन्हें भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में 1903 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 1911 में रेडियम के शुद्धिकरण के लिए मैडम क्यूरी को दूसरा नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1912 प्रख्यात आयरिश उपन्यासकार ब्राम स्टोकर का निधन। अब्राहम ब्राम स्टोकर आयरलैंड के उपन्यासकार व लघुकहानी लेखक थे जो 1897 में लिखी पुस्तक ड्रैकुला के लिए लोकप्रिय हुए। वे प्रसिद्ध अभिनेता हेनरी आइर्विंग के निजी सचिव और ल्य्सुम थिएटर, लंदन के व्यापारिक मैनेजर रहे।

1914 उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोपीनाथ मोहंती का जन्म हुआ। इसी दिन कोलोराडो कोलफील्ड लुडलो नरसंहार में हड़ताल में भाग लेने वाले उन्नीस पुरुष, महिलाएं और बच्चे मार दिए गये।

1920 अमेरिका के अलबामा और मिसीसीपी में आये तूफान से 220 लोगों की मौत हुई। 1920 में इसी दिन प्रसिद्ध भजन गायिका जुथिका रॉय का जन्म हुआ।

1924 जाने माने लेखक और अनुवादक चंद्रबली सिंह का जन्म हुआ।

1937 स्वतंत्रता सेनानी, बांग्लादेश के संस्थापकों में से एक नेता, कानूनविद और बांग्लादेश के विदेश मंत्री हुए कमल होसेन का जन्म कलकत्ता में हुआ।

1939 क्रूर नाजी जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर के 50वें जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया। 30 अप्रैल 1945 को हिटलर ने अपने बंकर में आत्महत्या कर ली थी।

1940 आरसीए ने पहला इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप दिखाया।

1947 प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार गौरीशंकर हीराचंद ओझा का निधन हुआ।

1948 बबीता या बबीता कपूर के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेत्री और अभिनेता रणधीर कपूर की पत्नी बनीं बबीता हरि शिवदासानी का जन्म हुआ।

1950 दक्षिण भारत के प्रमुख नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का जन्म हुआ।

1953 कोरिया और संयुक्त राष्ट्र सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान - प्रदान हुआ।

1960 एयर इंडिया के बेड़े में पहला जेट विमान बोइंग 707 शामिल हुआ।

1965 मेघालय के मुख्यमंत्री रहे मुकुल संगमा का जन्म हुआ।

1969 भारत के प्रमुख कारोबारी, बिजली उपकरण बनाने वाली कंपनी हैवल्स इंडिया के मालिक अनिल राय गुप्ता का जन्म दिल्ली में हुआ।

1970 बंबई में प्रख्यात भारतीय फिल्मी हिंदी, उर्दू गीतकार और शायर शकील बदायूंनी (जन्म 3 अगस्त 1916, बदायूं, उत्तर प्रदेश) का निधन हुआ। शकील का एक शेर, अब तो खुशी का गम है न गम की खुशी मुझे, बे-हिस बना चुकी है बहुत जिंदगी मुझे।

1972 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड बहुमुखी प्रतिभा की धनी लोकप्रिय भारतीय बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का जन्म बंबई में हुआ। इसी दिन 1972 में अपोलो-16 अभियान छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया। जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चंद्रमा पर उतरने वाली इतिहास की पांचवीं टीम बनी।

1972 खूबसूरत, बोल्ड जानी मानी फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल अंजला जवेरी का जन्म लंदन में हुआ। अंजला तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयाली और कन्नड़ आदि भाषाओं की फिल्म अभिनेत्री रही हैं।

1973 कनाडा का एएमआईके ए-2 पहला व्यावसायिक उपग्रह बना।

1977 काफी बोल्ड, सुंदर, बहुमुखी प्रतिभासंपन्न लोकप्रिय बांग्ला फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल देबोलीना दत्ता का जन्म कलकता में हुआ।

1978 सोवियत वायुसेना ने दक्षिण कोरियाई यात्री विमान संख्या 902 पर गोलीबारी करके उसे गिराया।

1987 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड भारतीय हिंदी फिल्म तथा टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल रतन राजपूत का जन्म पटना में हुआ।

1992 दुनिया का सबसे बड़ा मेला एक्सपो 92, सेविले, स्पेन में आयोजित हुआ। इसी दिन 1997 में जनता दल के नेता रहे इंद्र कुमार गुजराल भारत के 12वें प्रधानमंत्री बने।

1999 जर्मनी के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल को अमेरिकी सर्वोच्च नागरिक सम्मान द प्रेसिडेंशियल मेडल आॅफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया। इसी दिन 1999 में अमरीकी नगर डेनवर के कोलंबाइन स्कूल में हाई स्कूल के दो छात्रों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 25 लोगों की जान ले ली।

2002 मलयालम सिनेमा की सर्वाधिक बोल्ड और खूबसूरत, लोकप्रिय अभिनेत्रियों तथा माॅडल्स में से एक सानिया इयप्पन का जन्म कोच्चि में हुआ। 

2004 प्रख्यात राजस्थानी लोक गीतों व कथाओं आदि के संकलनकर्ता एवं शोधकर्ता कोमल कोठारी का निधन हुआ। सेंट-फ्लोरेंट, कोर्सिका में (जन्म 16 दिसंबर 1956) प्रसिद्ध फ्रांसीसी संगीतकार, गायिका-गीतकार, संगीतकार, अभिनेत्री, लेखिका और चित्रकार मार्टीन-एलिजाबेथ मर्सिएर डेसक्लोक्स का निधन हुआ।

2006 भारत ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।

2007 जॉनसन स्पेस सेंटर में गोलीबारी की घटना में विलियम फिलिप्स ने ह्यूस्टन, टेक्सास में नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में एक पुरुष बंधक को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। 

2008 डैनिका पैट्रिक ने इंडी जापान 300 जीता और इतिहास में इंडी कार रेस जीतने वाली पहली महिला ड्राइवर बनीं। 2008 में इसी दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ दिन बिताने के बाद पहले दक्षिण कोरियाई अंतरिक्ष यात्री यीसोयओन पृथ्वी पर सकुशल लौटे। इसी दिन फर्नांडो लुगो 61 वर्षों में पैराग्वे के राष्ट्रपति चुने गए पहले गैर-कोलोराडो पार्टी के नेता बने।

2010 मेक्सिको की खाड़ी में तेल रिग डीपवाटर होरिजन पर हुए विस्फोट से पेट्रोलियम उद्योग का सबसे बड़ा समुद्री तेल रिसाव हुआ।

2011 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी ने तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया। संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस 20 अप्रैल को मनाया जाता है। इस कार्यक्रम की शुरुआत 2010 में संयुक्त राष्ट्र के जन सूचना विभाग ने की थी। संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस की प्रेरणा अंतर्राष्ट्रीय चीनी भाषा दिवस पहल से मिली, जिसे चीनी विद्वान चेन एंटियन ने बढ़ावा दिया था। इसका उद्देश्य बहुभाषावाद और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव मनाना, साथ ही पूरे संगठन में इसकी सभी छह आधिकारिक कामकाजी भाषाओं के समान उपयोग को बढ़ावा देना है। 20 अप्रैल की तारीख इसलिए चुनी गई ताकि कांगजी को श्रद्धांजलि दी जा सके, एक पौराणिक हस्ती, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने लगभग 5,000 साल पहले चीनी अक्षरों का आविष्कार किया था। 2011 से इसे वैश्विक स्तर पर मनाया जा रहा है।

2012 अमेरिकी प्रेस ने भारत के सफल अग्नि-5 मिसाइल परीक्षण पर कहा, इससे भारत पड़ोसी देश चीन के बराबर हो गया है। इसी दिन मिस्र में सैन्य शासन के विरुद्ध जनता का प्रदर्शन काहिरा के तहरीर चौक में मुसल्सल जारी रहा। इसी दिन पाकिस्तान के इस्लामाबाद के पास बेनजीर भुट्टो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक आवासीय क्षेत्र में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से एक सौ सत्ताईस लोग मारे गए।

2013 चीन के सिचुआन प्रांत की लुशान काउंटी, याआन में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 150 से अधिक लोग मारे गए और हजारों घायल हो गए।

2015 पुंटलैंड के सोमाली क्षेत्र के गारोवे में संयुक्त राष्ट्र परिसर में खाद्य आपूर्ति ले जा रहे एक काफिले पर बम हमले में दस लोग मारे गए।

2020 विश्व में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,65,216 से पार हुई। इसी दिन इतिहास में पहली बार, तेल की कीमतें शून्य से नीचे चली गईं, जो 2020 रूस-सऊदी अरब तेल मूल्य युद्ध का प्रभाव था।

2021 मिनेसोटा राज्य बनाम डेरेक माइकल चाउविन मिनेसोटा के चौथे न्यायिक जिला न्यायालय ने डेरेक चाउविन को जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के सभी आरोपों में दोषी करार दिया। जॉर्ज फ्लॉयड नामक एक अश्वेत को एक पुलिस कर्मी डेरेक चाउविन ने गला दबाकर मार डाला था। इसके लिए उसने करीब पौने 9 मिनट तक सार्वजनिक स्थान पर जॉर्ज फ्लॉयड का गला अपने घुटने पर दबाकर रखा।

2022 जाने माने स्कॉटिश फिल्म निर्देशक, समीक्षक और टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता गैविन मिलर (जन्म 11 जनवरी 1938 क्लाइडबैंक, स्कॉटलैंड) का निधन हुआ।

2023 एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट अब तक का सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली रॉकेट पहली बार लॉन्च हुआ। यह उड़ान भरने के 4 मिनट बाद ही फट गया।

2024 प्रसिद्ध इतालवी फिल्म और टेलीविजन अभिनेता एंटोनियो कैंटाफोरा, जाने माने अंग्रेजी कंडक्टर एंड्रयू डेविस, प्रसिद्ध फिलिपिनो-अमेरिकी एनबीए अमेरिकी फुटबॉलर रोमन गेब्रियल और प्रसिद्ध मैक्सिकन फिल्म निर्देशक, निर्माता और लेखक लूर्डेस पोर्टिलो का निधन हुआ।

2025 ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना में अर्जेंटीना के प्रसिद्ध फुटबॉलर, गोलकीपर, 26 सीजन के लिए अर्जेंटीना प्राइमेरा डिविजन में खेले ह्यूगो गट्टी (ह्यूगो ऑरलैंडो गट्टी) का निधन हुआ।

2026 ईरान ने इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, हाइफा में नुकसान की खबरें हैं और इजराइल ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले जारी रखे। ईरान ने अरब देशों को भी निशाना बनाया, जिसमें कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक ईंधन भंडारण केंद्र पर ड्रोन हमला भी शामिल है, जिससे वहां भीषण आग लग गई। होरमुज जलडमरूमध्य के आसपास तनाव बना रहा, खबरें आईं कि अमेरिकी सेना ईरान से जुड़े जहाजों पर चढ़ने की तैयारी कर रही है और नागरिक ठिकानों को भी खतरा है। इसके बावजूद खबरों के अनुसार कुछ कमर्शियल टैंकरों ने इस जलडमरूमध्य से गुजरना शुरू कर दिया है, जिससे इस अस्थिर स्थिति के चलते तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। उत्तर कोरिया ने क्लस्टर वॉरहेड (विस्फोटक) से लैस उन्नत टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण की पुष्टि की, इस परीक्षण की देखरेख किम जोंग उन ने स्वयं की। ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्ध को लेकर किए गए दावों को खारिज कर दिया, जबकि भारत इस संघर्ष के बीच अपनी कूटनीति जारी रखे हुए है, इसी क्रम में भारतीय अधिकारियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा करने के लिए सऊदी अरब का दौरा किया। चीन ने यांग्त्जी नदी के नीचे 11 किलोमीटर लंबी एक पानी के भीतर सुरंग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया, इस सुरंग को हाई-स्पीड बुलेट ट्रेनों के लिए डिजाइन किया गया है। तुर्की के बोडरम तट के पास अफगान प्रवासियों को ले जा रही एक नाव पलट गई, जिससे कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने दुनिया को लूटा है, अपनी भूख मिटाने के लिए जमीन को नंगा कर दिया है... अगर उनका दुश्मन अमीर हो तो वे लालच से प्रेरित होते हैं, अगर गरीब हो तो अपनी महत्वाकांक्षा से... वे तबाही मचाते हैं, कत्लेआम करते हैं, झूठे बहाने बनाकर चीजें छीन लेते हैं, और इन सब चीजों को वे साम्राज्य का निर्माण कहकर सराहते हैं। और जब उनके पीछे बर्बादी के सिवा कुछ नहीं बचता, तो वे उसे शांति कहते हैं। -जोहान्स एग्रीकोला

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHistoryofApril20 #JohannesAgricola #UNChineseLanguageDay #420 #ShakeelBadayuni #AnjalaZaveri #DebolinaDutta #MamtaKulkarni #Ganja #Marijuana #Hashish #Cannabis #Bhang #Charas #BramStoker #MarieCurie #PierreCurie  #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #ChandrababuNaidu

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ