हमें यह बताया जाता रहता है कि धर्म, चाहे उसकी खामियाँ कुछ भी हों, कम से कम नैतिकता तो पैदा करता ही है। हर तरफ, इस बात के निर्णायक सबूत हैं कि मामला इसके विपरीत है और आस्था लोगों को अधिक मतलबी, अधिक स्वार्थी और शायद सबसे बढ़कर, अधिक मूर्ख बनाती है। -क्रिस्टोफर एरिक हिचेंस
548 ईस्वी में 13 अप्रैल को टैम नोंग, फु थू, वान जुआन में लाई राजवंश के संस्थापक, वियतनाम के 544 से 548 तक राजा रहे लाई नाम दे (ली बी या ली बॉन) का निधन हुआ।
799 ईस्वी में 13 अप्रैल को मोंटे कैसिनो, इटली में प्रसिद्ध बेनेडिक्टिन भिक्षु, मुंशी और लोम्बार्ड्स के इतिहासकार पॉल द डेकोन (पॉलस डायकोनस, वॉर्नफ्रिडस, बार्नेफ्रिडस या विन्फ्रिडस) का निधन हुआ।
989 ईस्वी में 13 अप्रैल को एबिडोस, ओप्सिकियन, बीजान्टिन साम्राज्य में बीजान्टिन जनरल बार्दास फोकास का निधन हुआ। बार्दास फोकास ने सत्ताधारी मैसेडोनियन राजवंश के पक्ष और विपक्ष में हुए तीन विद्रोहों में अहम भूमिका निभाई।
1093 ईस्वी में 13 अप्रैल को कीव के विशगोरोड ग्रैंड प्रिंस वसेवोलॉड प्रथम ऑफ कीव (वसेवोलॉड प्रथम यारोस्लाविच) का निधन हुआ।
1111 जर्मनी के सालियन राजवंश के अंतिम शासक हेनरी वी को होलीरमैन सम्राट का ताज पहनाया गया।
1204 कॉन्स्टेंटिनोपल चौथे धर्मयुद्ध के क्रुसेडर्स के अधीन हो गया, जिससे बीजान्टिन साम्राज्य अस्थायी रूप से समाप्त हो गया। बीते दिन 12 अप्रैल 1204 को 4वें धर्मयुद्ध के क्रूसेडर्स ने कॉन्स्टेंटिनोपल की दीवारें तोड़ शहर में प्रवेश किया और अगले दिन पूरी तरह से नगर पर कब्जा कर लिया था।
1612 समुराई मियामोतो मुसाशी ने फुनाजिमा द्वीप पर युद्ध में सासाकी कोजिरो को हराया।
1613 सैमुएल अर्गल ने वर्जीनिया के पासापटांजी में पोकाहोंटस पर कब्जा कर लिया।
1648 विश्व विख्यात लाल किले का निर्माण 13 अप्रैल को पूरा हुआ। मुगल बादशाह शहाब उद्दीन मोहम्मद खुर्रम यानी शाहजहां ने 1638 में अपनी राजधानी आगरा को दिल्ली लाने के बारे में सोचा। इसके लिए दिल्ली में लाल किले का निर्माण शुरू किया गया। 13 मई 1638 को किले की नींव रखी गई। ये मोहर्रम का दिन था। इसके 10 साल बाद 13 अप्रैल 1648 को लाल किले का निर्माण पूरा हुआ। शाहजहां को लाल रंग से लगाव था इसलिए किले को लाल बलुआ पत्थरों से बनाने का निर्णय लिया गया और इसी वजह से इसे लाल किले के नाम से जाना जाने लगा। भारतीय प्रधानमंत्री हर साल 15 अगस्त को लालकिले से ही अपना स्वतंत्रता दिवस भाषण देते हैं। 2007 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया। कहा जाता है कि शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में आगरा में मकबरा ताजमहल तीमार कराया जो विश्व विख्यात है।
1699 नानकशाही कैलेंडर के अनुसार, पंजाब के आनंदपुर साहिब में गुरु गोबिंद सिंह ने सिख धर्म खालसा पंथ (योद्धा-संतों का भाईचारा) की औपचारिक रूप से स्थापना की। वैसाखी सिख धर्म और भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास की प्रमुख घटनाओं का प्रतीक है जो पंजाब क्षेत्र में घटित हुईं।
1735 सकुरामाची को जापान के राजा के पद पर सिंहासनारूढ़ किया गया।
1742 जॉर्ज फ्राइडेरिक हैंडेल (जर्मन-ब्रिटिश बारोक संगीतकार अपने ओपेरा, वक्ता, एंथम, कॉन्सर्टी ग्रॉसी और ऑर्गन कॉन्सर्टो के लिए सुप्रसिद्ध) के लोकप्रिय संगीतबद्ध वक्तव्य मसीहा का डबलिन, आयरलैंड में विश्व प्रीमियर हुआ। मसीहा अंग्रेजी भाषा का वक्तव्य है जिसकी रचना 1741 में चार्ल्स जेनेंस ने की और किंग जेम्स बाइबिल और कवरडेल साल्टर से संकलित किया गया था। इसे पहली बार 13 अप्रैल 1742 को डबलिन में प्रदर्शित किया गया था और एक साल बाद इसका लंदन प्रीमियर हुआ। शुरू में मामूली सार्वजनिक स्वागत के बाद, ओटोरियो ने लोकप्रियता हासिल की। बाद में पश्चिमी संगीत में सबसे प्रसिद्ध और सबसे अधिक बार प्रदर्शन किए जाने वाले कोरल कार्य बन गया।
1772 ब्रिटिश अफसर वॉरेन हेस्टिंग्स को ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
1796 इटली के विरुद्ध फ्रांस के युद्ध में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को हराया।
1796 अमेरिका में पहला हाथी भारत से लाया गया।
1813 त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोच्च संगीतज्ञ हुए स्वाति तिरुनल का जन्म हुआ।
1829 रोमन कैथोलिक राहत अधिनियम 1829 यूनाइटेड किंगडम के तहत रोमन कैथोलिकों को वोट देने और संसद में बैठने का अधिकार दिया गया।
1849 हंगरी को गणराज्य बनाया गया।
1870 न्यूयॉर्क में मैट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की स्थापना हुई।
1873 कोलफैक्स नरसंहार में अमेरिका के लुइसियाना के कोलफैक्स में करीब 150 से अधिक अश्वेत लोगों की हत्या कर दी गई इसके बावजूद कि उन्होंने पूर्व कॉन्फेडरेट सैनिकों और कू क्लक्स क्लान के सदस्यों की भीड़ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।
1881 उत्तर प्रदेश में अंग्रेज राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे हैरी ग्राहम हैग का जन्म हुआ।
1890 भारतीय फिल्मों के पितामह और भारत की पहली फिंल्म श्रीपुंडलीक के निर्माता, फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म हुआ।
1893 स्वतंत्रता सेनानी और बाद में पाकिस्तानी विद्वान, राजनेता हुए गुलाम रसूल मेहर का जन्म फूलपुर, पंजाब में हुआ।
1898 हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक चंदूलाल शाह का जन्म हुआ।
1906 डबलिन, आयरलैंड में सैमुअल बार्कले बेकेट का जन्म हुआ। सैमुअल बार्कले बेकेट अंग्रेजी और फ्रेंच उपन्यासकार, नाटककार, लघु कथाकार, और कवि हुए, उनके साहित्यिक और नाट्य कार्य में जीवन के उदास, अवैयक्तिक और दुखद प्रसंग शामिल हैं, जिन्हें ब्लैक कॉमेडी और साहित्यिक बकवास भी कहा गया।
1914 स्वामी विद्या प्रकाशानंद गिरि (जन्म का नाम आनंद मोहन), आंध्र प्रदेश के प्रमुख आध्यात्मिक गुरु का जन्म मछलीपट्टनम में हुआ। प्रकाशानंद मलयाला स्वामी के शिष्य थे। प्रकाशानंद श्रीकालहस्ती में श्री सुकब्रह्मश्रम के संस्थापक हुए गीता मकरंदम नामक भगवद गीता पर उनकी टिप्पणी आध्यात्मिक साहित्य में प्रमुख कार्यों में से एक है।
1916 प्रसिद्ध वेल्श-अमेरिकी अभिनेत्री, पत्रकार, कारोबारी महिला और प्रकाशक, बिगिनर बुक्स की सह-संस्थापक फिलिस फ्रेजर का जन्म हुआ।
1919 ब्रिटिश सैन्य अफसर जनरल डायर ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में सभा कर रहे निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाकर भयंकर जनसंहार करवाया। 1919 के शुरुआत में ब्रिटिश सरकार रॉलेट एक्ट को लाने की तैयारी कर रही थी। इस कानून से ब्रिटिश सरकार को ये ताकत मिल रही थी कि वो किसी भी भारतीय को बिना किसी मुकदमे के जेल में बंद कर सकती थी। भारत के लोगों ने इस कानून का पुरजोर विरोध किया। इसके बावजूद 8 मार्च से इस एक्ट को लागू कर दिया गया। विरोध में जगह-जगह हड़ताल और प्रदर्शन होने लगे। महात्मा गांधी ने 6 अप्रैल को देशव्यापी हड़ताल की। पंजाब में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। 9 अप्रैल को पुलिस ने अमृतसर के लोकप्रिय नेताओं डॉ. सत्यपाल और सैफुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में 10 अप्रैल को एक प्रदर्शन हुआ, जिसमें पुलिस की गोलीबारी में कुछ प्रदर्शनकारी मारे गए। लोगों का बढ़ता गुस्सा देख सरकार ने पंजाब में मार्शल लॉ लागू कर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी ब्रिगेडियर जनरल डायर को सौंप दी। बर्बर कानून रॉलेट एक्ट को वापस लेने और अपने नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर 13 अप्रैल को पंजाबियों के प्रमुख पर्व बैसाखी पर अमृतसर के जलियांवाला बाग में एक सभा का आयोजन हुआ जिसमें 25 - 30 हजार लोग मौजूद थे। सभा के दौरान जनरल डायर अपने सैनिकों के साथ आ धमका और सभा स्थल को चारों ओर से घेरकर निहत्थे लोगों पर गोली चलाने का आदेश दे दिया। बाग में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। कई लोग बाग में मौजूद कुएं में कूद गए। करीब 10 मिनट तक गोलीबारी चलती रही, जिसमें करीब 1 हजार लोगों की मौत हुई।
1919 पेरिस में शांति सम्मेलन का उद्घाटन हुआ। इसी दिन 1919 में विश्व के कुख्यात क्रूर तानाशाहों में से एक इटली के बेनिटो मुसोलिनी ने इटैलियन फासिस्ट पार्टी की स्थापना की। इसके बाद एक वर्ग के प्रति जनता में व्यापक नफरत फैलाई गई और हजारों बेगुनाह मारे गये।
1922 तंजानिया के राष्ट्रपति रहे विश्व विख्यात नेता जूलियस न्येरेरे का जन्म हुआ।
1925 भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार वर्मा मलिक का जन्म हुआ।
1930 विख्यात तमिल कवि और लोकप्रिय गीतकार पट्टूकोट्टई कल्याणसुंदरम का जन्म हुआ। इसी दिन सुब्बैया मुथैया, एमबीई का जन्म पल्लाथूर, तमिलनाडु में हुआ। मुथैया भारतीय लेखक, पत्रकार, मानचित्रकार, शौकिया इतिहासकार और विरासत कार्यकर्ता हुए जिन्हें चेन्नई शहर के राजनीतिक और सांस्कृतिक इतिहास पर उनके लेखन के लिए जाना जाता है। मुथैया पाक्षिक समाचार पत्र मद्रास मुसिंग के संस्थापक और वार्षिक मद्रास दिवस समारोह के प्रमुख आयोजक भी हुए।
1937 जाने माने अमेरिकी नाटककार, सर्किल रिपर्टरी कंपनी के सह-संस्थापक लैनफोर्ड विल्सन का जन्म हुआ।
1939 भारत में अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ।
1940 भारत की प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका नजमा हेपतुल्ला का जन्म हुआ। 1940 में इसी दिन फ्रेंच-मॉरीशस लेखक और शिक्षाविद, नोबेल पुरस्कार विजेता जे.एम.जी. ले क्लेजियो, ब्रेटन का जन्म हुआ।
1941 सोवियत संघ और जापान ने तटस्थता समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1943 राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन की 200वीं जन्म वर्षगांठ पर जेफरसन मेमोरियल वाशिंगटन, डी.सी. में समर्पित किया गया।
1944 सोवियत संघ और न्यूजीलैंड के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए।
1948 शेख जर्राह में अरबों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में 78 यहूदी डॉक्टरों, नर्सों और हादासाह अस्पताल के मेडिकल छात्रों और एक ब्रिटिश सैनिक की हत्या कर दी गई। इसे हाडासा मेडिकल काफिला नरसंहार के नाम से जाना जाता है।
1949 पोर्ट्समाउथ, यूनाइटेड किंगडम में प्रसिद्ध अंग्रेजी-अमेरिकी निबंधकार, साहित्यिक आलोचक और पत्रकार क्रिस्टोफर हिचेन्स का जन्म हुआ।
1952 स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ। इसी दिन न्यूजीलैंड के शहर दुनेदिन की मेयर रहीं राजनेता सुखी टर्नर मूल नाम डैम सुखविंदर कौर गिल का जन्म लुधियाना, पंजाब में हुआ।
1953 अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक एलन डलेस ने दिमाग-नियंत्रण कार्यक्रम प्रोजेक्ट एमकेअल्ट्रा लॉन्च किया।
1954 प्रसिद्ध भारतीय प्रकृति विज्ञानी सईद ई. हसनैन का जन्म गया बिहार में हुआ।
1956 बाॅलीवुड फिल्मों के जाने माने निर्माता, निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक का जन्म हुआ। इसी दिन भारत के 23वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए सुनील अरोरा का जन्म होशियारपुर में हुआ।
1958 अमेरिकी पियानोवादक वैन क्लिबर्न को मॉस्को में अंतर्राष्ट्रीय त्चिकोवस्की प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1960 संयुक्त राज्य अमेरिका ने दुनिया का पहला उपग्रह नेविगेशन सिस्टम ट्रांजिट 1-बी लॉन्च किया।
1963 भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबंधकार और व्यंग्यकार बाबू गुलाबराय का निधन हुआ। इसी दिन 1963 में रूसी ग्रैंडमास्टर गैरी कास्परोव का जन्म हुआ। कास्परोव 1985 में वर्ल्ड चेस चैंपियन बने।
1964 अकादमी पुरस्कारों में सिडनी पोइटियर 1963 की फिल्म लिलीज ऑफ द फील्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले पहले अफ्रीकी-अमेरिकी व्यक्ति बने।
1972 यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना को एकमात्र वैध चीनी प्रतिनिधि के रूप में मान्यता देने का फैसला किया। ताइवान पर प्रशासन करने वाले चीन गणराज्य को प्रभावी ढंग से निष्कासित कर दिया गया।
1973 विख्यात फिल्म अभिनेता बलराज साहनी का निधन हुआ। बलराज वामपंथी-समाजवादी विचारधारा से ओत-प्रोत थे, अच्छे वक्ता, अभिनेता और समाजा सचेतक थे। 1 मई 1913 को रावलपिंडी, पाकिस्तान में जन्में युधिष्ठिर साहनी का फिल्मी नाम बलराज साहनी है। 1953 में आई और बहुत लोकप्रिय हुई बिमल राॅय की फिल्म दो बीघा जमीन में अभिनय करने से पहले साहनी ने अपने रोल की तैयारी के लिए काफी समय कलकत्ता में हाथ ठेला (सवारी रिक्शा) एक सामान्य रिक्शे वाले की तरह खींचा। फिल्मों में आने से पहले बलराज साहनी बीबीसी हिंदी के लंदन स्टूडियो में समाचार प्रसारक थे।
1975 फलांगिस्ट प्रतिरोध के एक हमले में फिलिस्तीन की मुक्ति के लिए लड़ रहे पॉपुलर फ्रंट के 26 मिलिशिया सदस्य मारे गए, यह 15 साल के लेबनानी गृहयुद्ध की शुरुआत थी।
1976 अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने संयुक्त राज्य अमेरिका के बाइसेन्टेनियल उत्सव के हिस्से के रूप में थॉमस जेफरसन के 233 वें जन्मदिन पर फेडरल रिजर्व नोट के रूप में दो-डॉलर के बिल को फिर से प्रस्तुत किया। इसी दिन 1976 में लापुआ गोला बारूद कारखाने में विस्फोट में चालीस श्रमिकों की मौत हुई, यह फिनलैंड में आधुनिक इतिहास की सबसे घातक आकस्मिक दुर्घटना थी।
1978 आजाद भारत में भी एक जलियांवाला बाग जैसा हत्याकांड हुआ। 13 अप्रैल को जलियांवाला बाग कांड को याद करने और अपने हकों की मांग के लिए निकले गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय, पंतनगर (जिला नैनीताल, उत्तर प्रदेश) के मजदूरों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं, लोगों की अफरा-तफरी के बीच पीएसी ने लाशें गायब कर दीं, गन्ने के खेत में तमाम मजदूरों को आग के हवाले कर टैक्टर हैरो से जोत दिया गया। इस सब में दर्जनों मजदूर खेत रहे। तब केंद्र में जनता पार्टी की सरकार थी और प्रधानमंत्री थे मोराजी देसाई। इसी दिन देश का पहला ध्वजवाहक समुद्री जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त हुआ।
1980 अमेरिका ने मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।
1982 लंदन, इंग्लैंड में नेल मैरी मैके का जन्म हुआ। वे विख्यात अंग्रेजी-अमेरिकी गायिका और गीतकार हैं। उन्होंने अपना ब्रॉडवे डेब्यू द थ्रीपेनी ओपेरा (2006) से किया।
1984 भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता। इसी दिन जानी खूबसूरत, बोल्ड मानी मलयालम फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल राधिका का जन्म हुआ।
1990 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड फिल्मी गीत गायिका, मंच एवं रियलिटी शो परफाॅर्मर अलीशा मेंडोंसा का जन्म दिल्ली में हुआ।
1994 नई दिल्ली में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र आयोजित हुआ।। इसी दिन विश्व भर के बच्चों के शोषण से संघर्ष हेतु 112 नोबेल पुरस्कार विजेताओं द्वारा चाइल्ड राइट वर्ल्डसाइट संगठन का गठन।
1996 लेबनान के मंसूरी में इजरायली हेलीकॉप्टर द्वारा एक एम्बुलेंस पर रॉकेट दागे जाने से दो महिलाओं और चार बच्चों की मौत हो गई।
1997 प्रसिद्ध अमरीकी गोल्फ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।
2000 भारत की लारा दत्ता मिस यूनिवर्स चुनी गई। जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री और माॅडल तथा सुंदरी लारा का जन्म 16 अप्रैल 1978 को गाजियाबाद में हुआ। 2000 में इसी दिन शांति के प्रति श्रीलंकाई विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स आॅफ तमिल इलम के प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वागत किया।
2002 विख्यात समाजवादी नेता ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति बने।
2003 एल.टी.टी.ई. यानी श्रीलंकाई तमिल विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स आॅफ तमिल इलम ने टोकियो सहायता सम्मेलन का बहिष्कार किया।
2004 एंटीगुआ बरमूडा में ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।
2005 विख्यात भारतीय शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद चौथी बार विश्व शतरंज चैम्पियन बने।
2007 गूगल ने विज्ञापन सेवा प्रदाता डबल क्लिक का 3.1 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया।
2008 उत्तर प्रदेश नगर निगम के 18 हजार कर्मचारियों के लिए 50 प्रतिशत मंहगाई भत्ते को वेतन में विलय करने को फैसला किया गया। इसी दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। 2008 में इसी दिन इसी दिन चीन के लिपोनिंग प्रांत के हुलुदाओ शहर में एक कोयले की खान में हुए विस्फोट में 14 खदान कर्मियों की मौत।
2010 दुनिया के लगभग 50 देशों ने अगले 4 वर्षों में संवेदनशील परमाणु सामग्री को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लक्ष्य का संकल्प लिया। रूस और अमेरिका ने 68 टन प्लूटोनियम को नष्ट करने के समझौते पर हस्ताक्षर किये। इसी दिन भारत के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने कंप्यूटर पर हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए इससे जुड़ी सभी समस्याओं का हल एक जगह उपलब्ध करवाने की घोषणा की। भारत के गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार किए गए हिंदी शब्द संसाधन के इंटरनेट और पुस्तक दोनो संस्करण का लोकार्पण किया।
2013 पाकिस्तान के पेशावर में बस में बम विस्फोट होने से आठ लोगों की मौत हो गयी।
2014 विख्यात अमेरिकी गोल्फर बुब्बा वास्टन ने 2014 में लगातार दूसरी बार मास्टर टूर्नामेंट जीता।
2015 चेक राजनेता वीट जेडली का ने क्रोएशिया और सर्बिया के बीच भूमि के एक पैच पर माइक्रोनिएशन लिबरलैंड की घोषणा की जो एक क्षेत्रीय विवाद के कारण दोनों ओर से लावारिस थी। 13 अप्रैल 2015 को ल्यूबेक, जर्मनी में विश्व विख्यात जर्मन उपन्यासकार, कवि, नाटककार, चित्रकार, ग्राफिक कलाकार, मूर्तिकार और 1999 के नोबल साहित्य पुरस्कार विजेता गुंटर विल्हेम ग्रास (जन्म 16 अक्टूबर 1927 फ्री सिटी ऑफ डेंजिग, 1920 से 1939 तक राष्ट्र संघ संरक्षित शहर-राज्य) का निधन हुआ।
2017 अमेरिका ने अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत पर सबसे बड़ा गैर-परमाणु हथियार गिराया।
2018 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। श्रीदेवी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिए जाने का ऐलान हुआ।
2023 पेंटागन के लीक हुए दस्तावेजों की जांच के दौरान जैक टेक्सेरा के घर पर छापा मारा गया औरं उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जैक डगलस टेक्सेरा मैसाचुसेट्स एयर नेशनल गार्ड के 102वें इंटेलिजेंस विंग में एक अमेरिकी एयरमैन हैं। अप्रैल 2023 में सैकड़ों वर्गीकृत गुप्त अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के दस्तावेजों को चुराने और प्रकटीकरण की जांच के बाद टेक्सेरा को एफबीआई एजेंटों द्वारा गिरफ्तार किया गया और 1917 के जासूसी अधिनियम के उल्लंघन में राष्ट्रीय रक्षा जानकारी वर्गीकृत दस्तावेज या सामग्री के अनधिकृत प्रतिधारण और प्रसारण और अनधिकृत निष्कासन और प्रतिधारण का आरोप लगाया गया था। मार्च 2024 में टेक्सेरा ने राष्ट्रीय रक्षा जानकारी को जानबूझकर अपने पास बनाए रखने और प्रसारित करने के छह मामलों में दोषी ठहराया और आगे उन्हें सितंबर 2024 में सजा सुनाई जाएगी।
2024 सिडनी के एक मॉल में छह लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले एक हमलावर को शनिवार को सिडनी के समुद्रतटीय उपनगर बोंडी में पुलिस ने मार गिराया। स्थानीय पुलिस ने एक बयान में कहा, उसने व्यस्त वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन शॉपिंग सेंटर में खरीदारों पर हमला किया। मारे गए छह पीड़ितों में से पांच महिलाएं थीं, जबकि नौ महीने के बच्चे सहित आठ लोगों को चाकू से घायल होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। सिडनी से रायटर्स के लिए क्रिस्टी नीधम, जिल ग्रालो, सैम मैककीथ, प्रवीण मेनन और लुईस जैक्सन की रिपोर्ट में कहा गया है कि साउथ वेल्स पुलिस कमिश्नर करेन वेब ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, इस स्तर पर पुलिस यह नहीं मानती कि हमला आतंकवाद से संबंधित था। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि व्यक्ति के मकसद के बारे में अभी तक कोई संकेत नहीं मिला है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, यह हिंसा का एक भयानक कृत्य था, जिसमें सामान्य शनिवार को खरीदारी करने जा रहे निर्दोष लोगों को अंधाधुंध निशाना बनाया गया। आज रात सभी ऑस्ट्रेलियाई लोगों की पहली संवेदना इन भयानक कृत्यों के पीड़ितों के साथ है। ऑस्ट्रेलिया में दुनिया के कुछ सबसे सख्त बंदूक और चाकू कानून हैं, और शनिवार जैसे हमले दुर्लभ हैं। 2024 में इसी दिन एंगलवुड, न्यू जर्सी, अमेरिका में फेथ रिंगगोल्ड (जन्म फेथ विली जोन्स 8 अक्टूबर, 1930) का निधन हुआ। फेथ रिंगगोल्ड प्रसिद्ध अमेरिकी चित्रकार, लेखिका, मिश्रित मीडिया मूर्तिकार, प्रदर्शन कलाकार और अंतर्विषयक कार्यकर्ता थीं।
2025 रोरी मैकलॉय ने मास्टर्स टूर्नामेंट जीता, और गोल्फ में ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले केवल छठे व्यक्ति बन गए। 2025 में इसी दिन अमेरिकी राजनयिक और सरकारी अधिकारी रिचर्ड आर्मिटेज, पेरू के विश्व विख्यात उपन्यासकार और लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता मारियो वर्गास ल्योसा और जानी मानी अंग्रेज अभिनेत्री और पटकथा लेखिकाजीन मार्श का निधन हुआ।
साहित्य एक तरह का स्थायी विद्रोह है। इसका मकसद है जगाना, बेचैन करना, सचेत करना, और इंसानों को खुद से हमेशा असंतुष्ट रखना। -मारियो वर्गास ल्योसा
2026 इस्लामाबाद में आयोजित ईरान-अमेरिका बातचीत में ईरान अमेरिका के दबाव में आने से इन्कार कर दिया जिससे वार्ता विफल हो गई, इसकी प्रतिक्रिया में राष्ट्रपति ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की तुरंत नौसैनिक नाकेबंदी की घोषणा की, जिसका मकसद ईरान द्वारा टोल वसूली को रोकना है। ईरान ने धमकी दी कि यह नाकेबंदी एक अस्थिर संघर्ष-विराम का उल्लंघन होगी। सऊदी तेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों और दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमलों की खबरें आईं, जिनमें 24 लोगों की मौत हो गई। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सप्लाई चेन में लगातार आ रही रुकावटों का नकारात्मक असर बाजारों पर बना रहा, इसके साथ ही यूएस में लगातार स्टैगफ्लेशन का डर और चीन में डिफ्लेशन का जोखिम कम होने के संकेत भी दिखे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे जैव विविधता और औषधीय पौधों को बढ़ावा देने के लिए आरोग्य वन की शुरुआत की। रूसी रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के लुहांस्क ओब्लास्ट पर नियंत्रण का दावा किया, यूक्रेन ने इस दावे को खारिज कर दिया, जबकि क्षेत्रीय संघर्ष जारी रहे। खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शांति वार्ता चीन में हो रही है।
13 अप्रैल को पंजाबी धार्मिक, सांस्कृतिक पर्व बैसाखी मनाया जाता है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय विशेष लाइब्रेरियन दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय पौधा प्रशंसा दिवस भी मनाए जाते हैं। आपको हार्दिक बधाई।
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldHistoryofApril13 #InternationalPlantAppreciationDay #InternationalSpecialLibrariansDay #MarioVargasLlosa #ChristopherHitchens #NellMarieMcKay #LaraDutta #SamuelBeckett #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia









0 टिप्पणियाँ