हमें शिक्षा और शिक्षण की व्यवस्था बदलनी होगी। बदकिस्मती से, इतिहास ने हमें दिखाया है कि भाईचारा सीखना पड़ता है, जबकि यह स्वाभाविक होना चाहिए। -जोसेफिन बेकर
45 ईसा पूर्व 12 अप्रैल को लॉरो, हिस्पानिया उल्टेरियर में प्रमुख रोमन राजनीतिज्ञ और गणराज्य (पहली शताब्दी ईसा पूर्व) के जनरल ग्नियस पोम्पेयस मैग्नस का निधन हुआ।
240 ईस्वी में 12 अप्रैल को इस्लाम की उत्पत्ति से कई सौ वर्ष पूर्व शापुर प्रथम अपने पिता अर्दाशिर के साथ सासैनियन साम्राज्य (बिशापुर, ख्वारनजेम अल-नादिराह) का सह-सम्राट बना।
352 ईस्वी में 12 अप्रैल को रोम, रोमन साम्राज्य में रोम के बिशप पोप जूलियस प्रथम का निधन हुआ। वह एरियन पूर्वी बिशपों पर पोप के अधिकार का दावा करने के साथ ही 25 दिसंबर को जीसस क्राइस्ट की जन्म तिथि आधिकारिक रूप से निर्धारित करने के लिए उल्लेखनीय हैं।
467 ईस्वी में 12 अप्रैल को एंथेमियस को पश्चिमी रोमन साम्राज्य का सम्राट नियुक्त किया गया।
627 ईस्वी में 12 अप्रैल को नॉर्थम्ब्रिया के राजा एडविन का यॉर्क के बिशप पॉलिनस ने धर्म परिवर्तित करवा कर ईसाई धर्म अंगीकार करवाया।
811 ईस्वी में 12 अप्रैल को मदीना में नौवें शिया इस्लाम मुहम्मद अल-जवाद का जन्म हुआ।
958 हेइआन-क्यो (क्योटो) में एन’यू का जन्म हुआ। एन’यू जापान का 64वें सम्राट (उत्तराधिकार के पारंपरिक क्रम के अनुसार सम्राट एन’यू) बना।
1012 बोहेमिया के ड्यूक ओल्डरिच ने अपने भाई जारोमिर को पदच्युत कर अंधा कर दिया। जारोमिर को जो पोलैंड भागना पड़ा।
1167 विसिंग्सो, स्वीडन में गोटालैंड के शासक और स्वीडन के राजा कार्ल स्वेर्कर्सन (कार्ल स्वेर्कर्सन या चार्ल्स 7वें, जन्म 1130) की हत्या कर दी गई।
1204 चौथे धर्मयुद्ध के क्रूसेडर्स ने कॉन्स्टेंटिनोपल की दीवारें तोड़ शहर में प्रवेश किया और अगले दिन पूरी तरह से नगर पर कब्जा कर लिया।
1236 दिल्ली सल्तनत के संस्थापक शम्स उद्दीन इल्तुतमिश का निधन हुआ।
1482 चित्तौड़, मेवाड़, राजपुताना में सिसौदिया राजवंश में संग्राम सिंह प्रथम अर्थात राणा सांगा का जन्म हुआ। वे 1528 में मेवाड़ के महाराणा बने।
1484 फ्लोरेंस (इटली) के एंटोनियो कॉर्डियानी में विख्यात इतालवी वास्तुकार और अपोस्टोलिक पैलेस और सेंट पीटर बेसिलिका के डिजाइनर एंटोनियो दा सांगलो द यंगर का जन्म हुआ।
1723 बारहवें मुगल बादशाह मिर्जा मोहम्मद नेकु सियर का निधन सलीमगढ़ किला, दिल्ली में हुआ।
1782 अमेरिकी क्रांतिरू एडमिरल जॉर्ज रॉडनी के नेतृत्व में एक रॉयल नेवी बेड़े ने कैरेबियन सागर में डोमिनिका के पास सेंट्स की लड़ाई में कॉम्टे डी ग्रास के नेतृत्व में एक फ्रांसीसी बेड़े को हराया।
1776 अमेरिकी क्रांति के दौरान उत्तरी केरोलिना प्रांतीय कांग्रेस ने हैलिफैक्स रिजॉल्स पारित किया जिसमें ब्रिटेन से स्वतंत्रता के लिए प्रभावी कार्रवाई के लिए अभियान चलाने पर सहमति जताई गई।
1796 प्रथम गठबंधन के युद्ध में नेपोलियन बोनापार्ट ने मोंटेनोटे की लड़ाई में एक सेना कमांडर के रूप में अपनी पहली जीत हासिल की, ऑस्ट्रियाई और पीडमोंट की सेनाओं को एक दूसरे से अलग कर दिया, और युद्ध में पीडमोंट के आत्मसमर्पण को बाध्य किया।
1801 विलियम क्रे कलकत्ता के फोर्ट विलियम कॉलेज में बंगाली भाषा के प्रोफेसर नियुक्त किये गये।
1801 रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया।
1831 ब्रॉटन सस्पेंशन ब्रिज पर सैनिक मार्च कर रहे थे, इसके वजन को पुल सह न सका और ढह गया। ब्रॉटन सस्पेंशन ब्रिज आयरन चेन सस्पेंशन ब्रिज था, जिसे 1826 में ब्रॉटन और पेंडलटन के बीच इरवेल नदी पर बनाया गया था। अब यह जगह सलफोर्ड, ग्रेटर मैनचेस्टर, इंग्लैंड में है।
1861 अमेरिकी गृहयुद्ध की शुरुआत करते हुए दक्षिण कैरोलिना के चार्ल्सटन के बंदरगाह में फोर्ट सुमेर में कॉन्फेडरेट बलों ने गोलीबारी शुरू की।
1864 अमेरिकी गृहयुद्ध में फोर्ट पिलो की लड़ाई के दौरा कॉन्फेडरेट सेनाओं ने टेनेसी के फोर्ट पिलो में आत्मसमर्पण करने वाले अधिकांश अफ्रीकी-अमेरिकी सैनिकों की हत्या कर दी, संख्या करीब 300 थी।
1885 मोहनजोदड़ो सभ्यता की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखालदास बनर्जी का जन्म हुआ। बनर्जी पुरातत्वविद एवं इतिहासकार थे। बनर्जी भारतीय पुराविदों के उस समूह में से थे जिसमें से अधिकांश ने 20वीं शती के प्रथम चरण में तत्कालीन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक जॉन मार्शल के सहयोगी के रूप में पुरातात्विक उत्खनन, शोध तथा स्मारकों के संरक्षण में बड़ी ख्याति अर्जित की।
1906 महामहोपाध्याय पंडित महेश चंद्र न्यायरत्न भट्टाचार्य का निधन हुआ। महेश चंद्र न्यायरत्न बंगाल पुनर्जागरण काल के एक प्रमुख भारतीय संस्कृत विद्वान, संस्कृत कॉलेज के प्रिंसिपल, समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर के सहयोगी और परोपकारी थे।
1907 विख्यात बर्मी कवि, लेखक, साहित्यिक इतिहासकार, आलोचक, विद्वान और शिक्षाविद जावगी का जन्म हुआ।
1910 भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फिल्मों के गीतकार केदार शर्मा का जन्म हुआ।
1917 भारत के प्रख्यात क्रिकेटर हुए वीनू मांकड का जन्म हुआ।
1921 भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के नेता हुए सुंदर सिंह भंडारी का जन्म हुआ।
1924 जाने-माने भारतीय चित्रकार फ्रांसिस्को न्यूटन सूजा का जन्म हुआ।
1927 शंघाई नरसंहार हुआ जिसमें चियांग काई शेक ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों को शंघाई में मारने का आदेश दिया, जिससे प्रथम संयुक्त मोर्चा समाप्त हो गया। शंघाई में जनरल चियांग काई-शेक और कुओमिन्तांग (चीनी राष्ट्रवादी पार्टी या केएमटी) के रूढ़िवादी गुटों का समर्थन करने वाली ताकतों ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) संगठनों और वामपंथी तत्वों का हिंसक दमन किया जिसमें 5 से 10 हजार लोगों के मारे जाने का अनुमान है। इसी दिन 1927 में ब्रिटिश मंत्रीमंडल ने 21 वर्ष की महिलाओं को मतदान करने का अधिकार देने का समर्थन किया।
1928 जर्मन विमान ब्रेमेन ने अटलांटिक महासागर के पूर्व से पश्चिम की ओर पहली सफल उड़ान भरी। इसी दिन जाने माने भारतीय चित्रकार अकबर पदमसी का जन्म बंबई में हुआ।
1935 उत्तर प्रदेश के प्रमुख भाजपा नेता, मंत्री एवं लोकसभा सदस्य और बिहार के राज्यपाल रहे लालजी टंडन का जन्म लखनऊ में हुआ।
1937 हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार गुलशन बावरा का जन्म हुआ।
1943 प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष हुईं, भाजपा नेत्री सुमित्रा महाजन का जन्म हुआ।
1945 अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट अपने कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाये गये, उप राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन राष्ट्रपति बने। ट्रूमैन ने ही 6 एवं 9 अगस्त 1945 को जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिरवाए।
1946 सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ।
1949 दक्षिण अफ्रीका के नेता और मंत्री हुए परवीन जमनादास गोरधन का जन्म डर्बन में हुआ।
1952 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड कन्नड़ अभिनेत्री, कास्ट्यूम डिजायनर और निर्देशिका वैशाली कसारावाली का जन्म कलबुर्गी, कर्नाटक में हुआ।
1954 प्रसिद्ध मार्क्सवादी, जनवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार सफदर हाशमी का दिल्ली में जन्म हुआ। सफदर हाशमी ने थियेटर और नाटक का स्वरूप ही बदल दिया। सफदर ने नुक्कड़ नाटक किये। सत्ता के दमन के खिलाफ लिखे नाटक और कुछ समर्पित कलाकारों के साथ सफदर ने गली-मोहल्लों को ही अपना स्टेज बना लिया। दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से उन्होंने अंग्रेजी में ग्रेजुएशन किया और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में ही एमए किया। 1973 में जन नाट्य मंच की स्थापना की। सफदर ने अपने जीवन में 24 नुक्कड़ नाटकों का 4000 से भी ज्यादा बार मंचन किया। वे मजदूरों की बस्तियों और फैक्ट्रियों के आसपास अपने नुक्कड़ नाटक करते थे। 1 जनवरी 1989 को जब वे दिल्ली से सटे साहिबाबाद के झंडापुर गांव में अपने नुक्कड़ नाटक ‘हल्ला बोल’ का प्रदर्शन कर रहे थे, तब उनके नाटक दल पर हमला हुआ। सफदर को काफी गंभीर चोटें आईं। 2 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे सफदर हाशमी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। नाटक के मंचन के दौरान ही सफदर पर हमला होने की वजह से नाटक अधूरा रह गया। सफदर की पत्नी मौलीश्री हाशमी ने उसे पूरा करने संकल्प लिया। 2 दिन बाद ठीक उसी जगह पर मौलीश्री ने हल्ला बोल नाटक का मंचन पूरा किया।
1955 डॉ जोेंस साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन को सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया।
1961 सोवियत संघ ने पहले इंसान यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा। इंटरनेशनल डे ऑफ ह्यून स्पेस फ्लाइट मतलब मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस सोवियत अंतरिक्ष यात्री यूरी गगारिन की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की वर्षगांठ पर 12 अप्रैल को आयोजित वैश्विक वार्षिक उत्सव है, जिसे अंतरिक्ष में मानव की पहुंच की उपलब्धि के तौर पर मनाया जाता है। उड़ान की 50वीं वर्षगांठ से कुछ दिन पहले, 7 अप्रैल 2011 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 65वें सत्र में इसकी घोषणा की गई थी। यूरी गगारिन ने 1961 में वोस्तोक 1 मिशन को अंजाम दिया, जिसमें वोस्तोक 3केए अंतरिक्ष यान में 108 मिनट में पृथ्वी के चारों ओर एक परिक्रमा पूरी की, जिसे सोवियत संघ के कजाकिस्तान में बैकानूर कोस्मोड्रोम से वोस्तोक-के रॉकेट पर लॉन्च किया गया था।
1962 भारत के मशहूर कारोबारी हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स के मालिक सावजी ढोलकिया का जन्म हुआ।
1973 सूडान ने अपना संविधान बनाया।
1975 यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स पिटिए साल्पेट्रिएर, पेरिस, फ्रांस में प्रसिद्ध अमेरिकी और फ्रांसीसी डांसर, सिंगर, एक्ट्रेस, लेखिका और मानवाधिकार कार्यकत्री फ्रेड जोसेफिन बेकर (जन्म 3 जून 1906, सेंट लुइस, मिसौरी) का निधन हुआ। जोसेफिन बेकर मुख्य रूप से यूरोप और ज्यादातर फ्रांस में काम किया। जोसेफिन बेकर फ्रांस में रहती थीं, फिर भी बेकर ने 1950 के दशक में अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन का समर्थन किया। जब वह अपने पति जो के साथ न्यूयॉर्क पहुंचीं, तो उन्हें नस्लीय भेदभाव के कारण 36 होटलों में बुकिंग देने से मना कर दिया गया। इस घटना के बाद उन्होंने अमेरिका में भेदभाव के बारे में कई लेख लिखे। उन्होंने दक्षिण की यात्रा भी की, और नैशविले, टेनेसी में स्थित ऐतिहासिक रूप से अश्वेत कॉलेज, फिस्क यूनिवर्सिटी में फ्रांस, उत्तरी अफ्रीका और फ्रांस में नस्लों की समानता विषय पर भाषण दिए। 1950 के दशक में अमेरिकी जासूसी एजेंसी एफबीआई ने उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी और उनके नाम पर एक फाइल भी खोली। ऐसा करने का मकसद दूसरे देशों को उन्हें मंच पर प्रस्तुति देने से रोकना था। विदेश यात्राओं के दौरान, वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके अमेरिका में हो रहे नस्लीय भेदभाव को दुनिया के सामने लाती थीं, जिससे उनके और उनके अपने देश के बीच दूरियां बढ़ गईं।
1978 भारतीय रेलवे ने अपने 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश की पहली डबल डेकर ट्रेन बंबई के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलाई। पहले ट्रेन को जनता एक्सप्रेस कहा गया बाद में ट्रेन का नाम बदलकर सिंहगढ़ एक्सप्रेस कर दिया गया। इस ट्रेन का संचालन रेलवे द्वारा अभी भी किया जाता है। 1978 में इसी दिन एक सुप्रसिद्ध शायर हुए ताज भोपाली का निधन हुआ।
1979 बाॅलीवुड के प्रसिद्ध फिल्मकार, पटकथाकार बिजाॅय नांबियार का जन्म कोच्चि केरल में हुआ।
1980 लाइबेरिया की अमेरिकी-लाइबेरियाई सरकार को हिंसा, बल प्रयोग के जरिये अपदस्थ कर दिया गया। इसी दिन ट्रांसब्रासिल फ्लाइट 303, एक बोइंग 727, ब्राजील के फ्लोरिअनोपोलिस में हर्सिलियो लूज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जहाज पर सवार 58 लोगों में से पचपन मारे गए। इसी दिन कनाडाई धावक और एथलीट टेरी फॉक्स ने सेंट जॉन्स, एनएफ में होप रन मैराथन शुरू की।
1981 स्पेस शटल (कोलंबिया) का पहला प्रक्षेपण हुआ, एसटीएस-1 मिशन। 1981 में इसी दिन अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद हुई तुलसी गेबार्ड का जन्म हुआ।
1983 हेरोल्ड वाशिंगटन शिकागो के पहले अश्वेत मेयर निर्वाचित हुए।
1985 दो संचार उपग्रहों को तैनात करने के लिए स्पेस शटल डिस्कवरी को एसटीएस-51डी पर लॉन्च किया गया।
1986 मॉस्को, रूस में सोवियत लेखक, कवि और संपादक वैलेंतिन पेत्रोविच कातायेव (जन्म 28 जनवरी 1897 ओडेसा, यूक्रेन) का देहांत हुआ। वैलेंतिन कातायेव सोवियत शासन की आधिकारिक शैली की मांगों का उल्लंघन किए बिना, क्रांति के बाद की सामाजिक स्थितियों पर गहन चर्चा करने वाली रचनाएँ तैयार कीं। कातायेव को ही अपने भाई येवगेनी पेत्रोव और इल्या इल्फ को द ट्वेल्व चेयर्स लिखने का विचार देने का श्रेय दिया जाता है। डोडोना किजिरिया, ने कातायेव को आधुनिक रूस के सबसे प्रतिभाशाली लेखकों में से एक बताया हैं।
1987 ब्रेंडन बॉयड उरी का जन्म सेंट जॉर्ज, यूटा, अमेरिका में हुआ। ब्रेंडन लोकप्रिय अमेरिकी गायक, गीतकार, संगीतकार, प्रमुख गायक, पैनिक एट द डिस्को के फ्रंटमैन हैं।
1990 जिम गैरी की ट्वेंटीथ सेंचुरी डायनासोर प्रदर्शनी वाशिंगटन डी.सी. में स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री में खुली। वह एकमात्र मूर्तिकार हैं जिन्हें वहां एकल प्रदर्शनी प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया।
1990 नॉर्वे के वेरोय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद विडरो फ्लाइट 839 दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।
1991 खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त घोषित हुआ।
1992 यूरो डिजनी रिजॉर्ट आधिकारिक तौर पर अपने थीम पार्क यूरो डिजनीलैंड के साथ खुला। रिसॉर्ट और उसके पार्क का नाम बाद में बदलकर डिजनीलैंड पेरिस कर दिया गया।
1992 हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।
1997 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड भारतीय हिंदी तथा तेलुगू फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल उल्का गुप्ता का जन्म मुंबई में हुआ।
1998 गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।
1999 अमेरिकी के राष्ट्रपति विलियम जेफरसन क्लिंटन पर एक सिविल मुकदमे में जानबूझकर गलत बयान देने के लिए अदालत की अवमानना का आरोप और जुर्माना लगा। 1999 में इसी दिन यूगोस्लाविया पर नाटो द्वारा की गई बमबारी के दौरान एक अमेरिकी मैकडॉनेल डगलस एफ-15ई स्ट्राइक ईगल युद्धक विमान ने एक यात्री ट्रेन पर गोलीबारी की जिसमें करीब 60 लोग मारे गए।
2006 साइप्रस के राष्ट्रपति तसोस पापादोलस 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। इसी दिन 2006 में प्रख्यात कन्नड़ फिल्म अभिनेता राजकुमार का निधन हुआ।
2007 पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइनलाइन पर भारत को मंजूरी दी।
2008 अफगानिस्तान में भारतीयों के एक काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीय इंजीनियरों सहित तीन लोगों की मौत हुई। इसी दिन भारतीय मूल के प्रख्यात ब्रिटिश उद्योगपति और सांसद लॉर्ड स्वराजपाल के स्वामित्व वाले केपेरो समूह ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में मोटर वाहन के पुर्जे बनाने की तीन इकाइयां लगाने का फैसला किया।
2009 जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा जिम्बाब्वे डॉलर का परित्याग किया।
2010 लुधियाना, पंजाब (भारत) के गुरु नानक देव स्टेडियम में भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 58-24 से हरा कर प्रथम विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता जीती। ब्रिटिश-भारतीय लेखक राणा दासगुप्ता को महागाथा सोलो के लिए 2010 का कॉमनवैल्थ राइटर्स पुरस्कार देने की घोषणा की गई। ऑस्ट्रेलियाई ग्लेंडा गेस्ट के सिडॉन रॉक को पुरस्कार के ग्रांड फिनाले में श्रेष्ठ पहली पुस्तक का अवार्ड मिला।
2011 कंसोर्टियम फॉर स्ट्रीट चिल्ड्रन सीएससी ने 12 अप्रैल 2011 को इंटरनेशनल डे फॉर स्ट्रीट चिल्ड्रेन पहली बार आयोजित किया। सड़क के बच्चे के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस सड़क पर रहने वाले बच्चों के लिए एक मंच प्रदान करता है ताकि उनके अधिकारों को नजरअंदाज न किया जा सके। यह दिन मानवाधिकार संगठनों और बाल कल्याण के लिए काम करने वाले, उनके लिए सोचने वाले संगठनों, व्यक्तियों को दुनिया भर में सड़क पर रहने वाले बच्चों की समस्याओं, बाल कल्याण के बारे में जागरूकता फैलाने का अवसर प्रदान करता है।
2013 फ्रांसीसी संसद ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी।
2014 द ग्रेट फायर ऑफ वलपरिसो में चिली के शहर वलपरिसो में लगी भीषण आग से 16 लोग जलकर मर गये और करीब 10,000 लोग विस्थापित हुए 2,000 से अधिक घर नष्ट हो गए। इसी दिन शोधकर्ताओं ने एक नई दवा की घोषणा की जो हेपेटाइटिस सी को ठीक कर सकती है, परीक्षणों में 90 प्रतिशत रोगियों को 12 सप्ताह के बाद वायरस से मुक्त घोषित किया गया। 2014 में इसी दिन ओरेकल कॉरपोरेशन के लैरी एलिसन को लगातार दूसरे साल सबसे अधिक वेतन पाने वाले अमेरिकी कार्यकारी अधिकारी का दर्जा दिया गया है। एलिसन का 2013 का पारिश्रमिक 78.4 मिलियन डाॅलर रहा, जो रनर-अप रॉबर्ट इगर के वॉल्ट डिजनी कॉर्प के 34.3 मिलियन डाॅलर से दोगुना से अधिक है। 2014 में इसी दिन मशहूर गीतकार, कथाकार, पटकथा लेखक गुलजार को वर्ष 2013 का दादासाहब फालके पुरस्कार दिया गया।
2015 जाने माने अल्जीरियाई-फ्रेंच टेनिस खिलाड़ी और प्रशिक्षक पैट्रिस डोमिंग्वेज का निधन हुआ।
2016 प्रसिद्ध अमीराती राजनीतिज्ञ और राजनयिक मोहम्मद अल गाज का निधन हुआ।
2017 लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेता और हास्य अभिनेता चार्ली मर्फी का निधन हुआ।
2020 प्रसिद्ध अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी टार्वारिस जैक्सन का निधन हुआ।
2021 जाने माने हालीवुड, अमेरिकी फिल्म अभिनेता और निर्माता जोसेफ सिरावो का निधन हुआ।
2022 प्रसिद्ध अमेरिकी हास्य अभिनेता, अभिनेता और गायक गिल्बर्ट गॉटफ्राइड का निधन हुआ।
2024 न्यूयॉर्क-प्रेस्बिटेरियन लोअर मैनहैटन हॉस्पिटल, न्यूयॉर्क में प्रसिद्ध रॉबिन मैकनील (रॉबर्ट ब्रेकेन्रिज वेयर मैकनील, जन्म 19 जनवरी 1931 मॉन्ट्रियल, कनाडा) का निधन हुआ। उन्होंने 1975 में जिम लेहरर के साथ मिलकर एक ऐतिहासिक रूप से लोकप्रिय पब्लिक टेलीविजन न्यूज प्रोग्राम द रॉबर्ट मैकनील रिपोर्ट शुरू किया। मैकनील ने 1995 तक इस प्रोग्राम को को-एंकर किया। रॉबिन मैकनील का एक कथन, आप सीखते हैं, ठीक वैसे ही जैसे आप अच्छे तौर-तरीके सीखते हैं, कि चीजों को एक खास तरह की कूटनीति के साथ कैसे देखना चाहिए। 2024 में इसी दिन रॉबर्टो कैवल्ली, इतालवी फैशन डिजाइनर और आविष्कारक तथा एलेनोर कोपोला नामक अमेरिकी फिल्म निर्माता का निधन हुआ।
2025 मनीला, फिलीपींस में लोकप्रिय फिलिपिनो गायिका, अभिनेत्री और हास्य कलाकार पिलिता कोरालेस (पिलर पिलिता गैरिडो कोरालेस, जन्म 22 अगस्त 1937 सेबू सिटी, फिलीपींस) का निधन हुआ। पिलिता कोरालेस को गाते समय अपने अनोखे बैकबेंड (पीछे की ओर झुकने) के लिए जानी जाती थीं और अपनी अद्भुत गायन शैली और लंबे करियर के कारण फिलीपींस की महानतम गायिका और एशिया की गीतों की रानी कहा गया।
2026 इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष-विराम को लेकर आयोजित बातचीत 14 घंटे बाद बिना किसी अंतिम समझौते के रविवार प्रातः खत्म हो गई। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका ने अपना अंतिम और सबसे अच्छा प्रस्ताव दिया था, लेकिन परमाणु हथियार विकास को लेकर मतभेदों के चलते कोई समझौता नहीं हो पाया। दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 24 लोगों के मारे जाने की खबरें हैं। ईरान ने पुष्टि की कि इस संघर्ष में मरने वालों की उसकी अद्यतन संख्या 3,375 तक पहुंच गई है, सऊदी अरब ने ईरान के पिछले हमलों के बाद अपनी महत्वपूर्ण ऊर्जा सुविधाओं की बहाली की घोषणा की। पेरू में मतदाताओं ने नई सीनेट और चैंबर ऑफ डेप्युटीज के लिए आम चुनाव में हिस्सा लिया। हंगरी के नागरिकों ने संसदीय चुनाव में मतदान किया, जिसमें प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन विपक्षी नेता पीटर मैग्यार के खिलाफ लगातार पांचवें कार्यकाल की दौड़ में हैं। इस दिन दुनिया भर के लगभग 30 करोड़ ईसाइयों ने अपना धार्मिक पर्व ऑर्थोडॉक्स ईस्टर मनाया। संसदीय मतदान के दूसरे दौर में निजार अमीदी को इराक का नया राष्ट्रपति चुना गया। सऊदी अरब और कतर ने पाकिस्तान को उसके बाहरी ऋण भुगतान में सहायता के लिए 5 अरब डॉलर की वित्तीय मदद देने का वादा किया।
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#InternationalDayfor StreetChildren #InternationalDayofHumanSpaceFlight #NASA #ArtemisIImission #RobinMacNeil #ValentinKataev #WorldHistoryofApril12 #JosephineBaker #YuriGagarin #SafdarHashmi #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ulkagupta #JonasSalk









0 टिप्पणियाँ