जब आपको पता हो कि आप सही हैं, तो बोलने से मत डरिए। डर कभी भी सुरक्षा का स्रोत नहीं रहा है। साफ-साफ बोलिए और जब तक हो सके, अपने अधिकारों के लिए लड़िए। -वंगारी मथाई
285 ईस्वी में 1 अप्रैल को रोमन सम्राट डायोक्लेशियन ने मैक्सिमियन को अपना सह-सम्राट (ऑगस्टस) नियुक्त किया।
527 ईस्वी में 1 अप्रैल को बीजान्टिन सम्राट जस्टिन प्रथम ने अपने भतीजे जस्टिनियन प्रथम को सह-शासक और सिंहासन का उत्तराधिकारी नामित किया।
996 ईस्वी में 1 अप्रैल को रोम, पैपल स्टेट्स में रोम के बिशप और पैपल स्टेट्स के शासक पोप जॉन 10वें का निधन हुआ।
1081 ईस्वी में 1 अप्रैल को एलेक्सियोस प्रथम कॉमनेनोस ने बीजान्टिन सम्राट निकेफोरोस तृतीय बोटेनियेट्स का तख्तापलट किया, 3 दिन कॉन्स्टेंटिनोपल में लूट, तोड़-फोड़, हिंसा के बाद 4 अप्रैल को एलेक्सियोस सम्राट बन गया।
1132 ग्रेनोबल, एल्बोन काउंटी, पवित्र रोमन साम्राज्य में ग्रेनोबल के बिशप, ग्रेगोरियन सुधारों के समर्थक और विएन के आर्कबिशप पोप कैलिक्सटस के विरोधी ह्यूग ऑफ शैटोन्यूफ का निधन हुआ।
1220 दाइकाकु-जी, हेइआन-क्यो में सम्राट त्सुचिमिकदो के पुत्र गो-सागा का जन्म हुआ। गो-सागा जापान के उत्तराधिकार के पारंपरिक क्रमानुसार 88वें सम्राट बने।
1328 फ्रांस के राजा चार्ल्स चतुर्थ और उनकी तीसरी पत्नी जोन ऑफ एवरेक्स की बेटी ब्लैंच ऑफ फ्रांस, डचेस ऑफ ओरलियंस का जन्म हुआ। ब्लैंच का विवाह उनके चचेरे भाई फिलिप, ड्यूक ऑफ ओरलियंस से हुआ था।
1455 सैंडोमिएर्ज, पोलैंड साम्राज्य में रोमन कैथोलिक पादरी और प्रभावशाली पोलिश राजनेता जबिग्निएव ओलेस्निकी (जन्म 5 दिसंबर 1389) का निधन हुआ।
1572 अस्सी साल चले युद्ध की परिणति में वाटरग्यूजेन ने 17 प्रांतों से ब्रिएल पर कब्जा कर लिया। डच गणराज्य की नींव डाली।
1582 फ्रांस के राजा चार्ल्स 9वें नए साल की शुरुआत 1 अप्रैल से बदलकर 1 जनवरी कर दी और फ्रांस में जूलियन कैलेंडर की जगह ग्रेगोरियन कैलेंडर प्रतिस्थापित हो गया। जूलियन कैलेंडर प्रणाली के तहत जो पूरे यूरोप में 1500 से अधिक वर्षों तक उपयोग में रहा। नए साल का जश्न पारंपरिक रूप से 1 अप्रैल को वसंत विषुव के बाद मनाया जाता था। 1 अप्रैल के मूर्ख दिवस के बारे में सबसे लोकप्रिय मान्यता है कि यह फ्रांस के लोगों द्वारा मनाया जाना शुरू हुआ, जब फ्रांस ने जूलियन कैलेंडर से ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया, तो नया साल 1 अप्रैल के बजाय 1 जनवरी से शुरू हुआ, लेकिन खबर न मिलने पर जो लोग 1 अप्रैल को ही नया साल मनाते रहे, उन्हें मूर्ख कहा गया।
1621 तेग बहादुर का अमृतसर में हुआ। यह गुरु हरगोबिंद और माता नानकी के बेटे थे और आगे चलकर सिखों के नौवें गुरु बने।
1725 महान जर्मन संगीतज्ञ जोहान सेबेस्टियन बाख ने अपना ईस्टर ओरटोरियो संगीत कैंटटा के पहले संस्करण का ईस्टर रविवार को जर्मनी के मध्य लीपजिग के प्रमुख चर्चों में से एक निकोलईकिर्चे में प्रस्तुत किया।
1748 विख्यात स्पैनिश खोजी रोक जोकिन डी अल्क्यूबिएर ने पोंपी के खंडहर की खोज की। 1778 में इसी दिन अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स के व्यापारी ओलिवर पोलक ने अमेरिकी मुद्रा डाॅलर का प्रतीक बनाया।
1755 बैले, फ्रांस में फ्रांसीसी गैस्ट्रोनोम और फ्रैंच नेशनल असेंबली के डिप्टी हुए जीन एंथेल्मे ब्रिलट-सावरिन का जन्म हुआ। इनके जन्म दिन पर अंतर्राष्ट्रीय खाद्य पुस्तक महोत्सव आयोजन की शुरुआत 2000 में जूडिथ ए. हॉफबर्ग और बीट्राइस कोरोन ने की। इस आयोजन में पुस्तक प्रदर्शनी, पुस्तक लेखन, पुस्तकों पर परिचर्चा और अन्य पहलुओं पर बात होती है।
1789 न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने अपना पहला कोरम यानी बहुमत हासिल किया और पेंसिल्वेनिया के फ्रेडरिक मुहलेनबर्ग को अपना पहला अध्यक्ष चुना।
1793 जापान में उनसेन नाम का ज्वालामुखी फटने से तकरीबन 53000 लोगों की मौत हुई।
1815 शॉनहाउसेन, जर्मनी में ओटो वॉन बिस्मार्क (ओटो एडुआर्ड लियोपोल्ड, प्रिंस ऑफ बिस्मार्क, काउंट ऑफ बिस्मार्क-शॉनहाउसेन, ड्यूक ऑफ लॉनबर्ग) का जन्म हुआ। ओटो वॉन बिस्मार्क प्रसिद्ध जर्मन राजनेता और कूटनीतिज्ञ बने, उन्होंने जर्मनी के एकीकरण का नेतृत्व किया और 1871 से 1890 तक इसके पहले चांसलर के रूप में कार्य किया। बिस्मार्क की रियलपॉलिटिक (यथार्थवादी राजनीति) और दृढ़ शासन शैली के कारण उन्हें आयरन चांसलर कहा गया। ओटो वॉन बिस्मार्क का एक उद्धरण, केवल मूर्ख ही अपनी गलतियों से सीखते हैं। बुद्धिमान व्यक्ति दूसरों की गलतियों से सीखता है।
1826 विख्यात आविष्कारक शेमुएल मोरी ने एक आंतरिक दहन इंजन का पेटेंट कराया।
1833 मैक्सिको की 18 राज्यों की 16 विधायिकाओं ने जनरल एंटोनियो लोपेज डी सांता अन्ना को मैक्सिको का राष्ट्रपति चुना।
1839 ब्रिटिश भारत सरकार ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शुरू किया।
1854 जाने माने ब्रिटिश अखबार हार्ड टाइम्स ने प्रख्यात लेखक चार्ल्स डिकेंस के उपन्यास का धारावाहिक प्रकाशन शुरु किया।
1873 व्हाइट स्टार स्टीमर एसएस अटलांटिक नोवा स्कोटिया के तट के पास डूब गया, जिसमें सवार 547 लोगों की जान चली गई, यह 19वीं सदी की सबसे भीषण समुद्री दुर्घटना थी।
1878 ब्रिटिश भारत सरकार ने कलकत्ता में संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए खोला। कलकत्ता स्थित भारतीय संग्रहालय भारत का सर्वश्रेष्ठ संग्रहालय है। इसमें प्राचीन वस्तुओं, युद्धसामग्री, गहने, कंकाल, ममी, जीवाश्म, तथा मुगलकालीन चित्र, औषधियां, जीवन की उत्पति से संबद्ध चीजें, प्राचीन वस्त्र, आदि का दुर्लभ संग्रह है। इसकी स्थापना डॉ नथानियल वालिक नामक डेनमार्क के वनस्पतिशास्त्री ने सन् 1814 में की थी।
1886 अमेरिकी कामगारों ने काम करने का समय निर्धारित करने के लिए व्यापक हड़ताल की। जिसके बाद सरकारों ने मजदूरों का भयंकर दमन किया। हजारों मजदूर मार डाले, हजारों को यातनाएं दीं, जेल में डाल दिया लेकिन आंदोलन बढ़ता गया और दुनिया भर के मजदूरों ने मजदूरों के समर्थन में आंदोलन किये जिसके परिणामस्वरूप 01 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस घोषित किया गया।
1889 भारतीय जनता पार्टी के पितृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बालीराम हेडगेवार का नागपुर में जन्म हुआ।
1891 फ्रांस की राजधानी पेरिस और ब्रिटेन की राजधानी लंदन के बीच दूरभाष संपर्क शुरू हुआ. इसी दिन भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा का जन्म हुआ।
1900 ग्रीस के जॉर्ज प्रथम के दूसरे पुत्र प्रिंस जॉर्ज ने खुद को ओटोमन तुर्की के क्रेटन राज्य का पूर्ण शासक घोषित किया।
1907 आधुनिक गुजराती कथाकार तथा इतिहासकार गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी का निधन हुआ। 1907 में इसी दिन वीरपुरा, मगदी, रामानगर जिला, मैसूर साम्राज्य शिवकुमार स्वामी (जन्म नाम शिवन्ना) का जन्म हुआ। शिवकुमार स्वामी कर्नाटक के मानवतावादी, आध्यात्मिक नेता, शिक्षक और सुपरशताब्दी व्यक्ति बने। वह वीरशैव (लिंगायतवाद) धार्मिक व्यक्ति थे। स्वामी 1930 में कर्नाटक के सिद्धगंगा मठ में शामिल हुए और 1941 में मठ के प्रमुख बने। शिवकुमार स्वामी ने श्री सिद्धगंगा एजुकेशन सोसायटी की स्थापना की। शिवकुमार स्वामी को कर्नाटक में नादेदादुवा देवा (चलते-फिरते भगवान) के रूप में जाना जाता है। उनका निधन 111 वर्ष की आयु में 21 जनवरी 2019 को हुआ।
1911 प्रगतिशील काव्य-धारा के प्रमुख कवि एवं लेखक केदारनाथ अग्रवाल का जन्म बांदा जिला, उत्तर प्रदेश के गांव कमसिन में हुआ। और इसी दिन प्रख्यात भारतीय धावक फौजा सिंह का जन्म जालंधर में हुआ।
1912 ब्रिटिश भारत सरकार ने दिल्ली को भारत की राजधानी और प्रांत घोषित किया।
1924 एडोल्फ हिटलर को बीयर हॉल क्रांति में भाग लेने के लिए 5 साल कैद की सजा सुनाई गई, लेकिन वह केवल 9 महीने तक जेल में रहा। बाद में तो वह जर्मनी का विश्व कुख्यात तानाशाह बन गया।
1929 ब्रनो, चेकिया में मिलान कुंडेरा का जन्म हुआ। मिलान कुंडेरा विश्व विख्यात चेक और फ्रांसीसी उपन्यासकार बने। कुंडेरा 1975 में फ्रांस में निर्वासन में चले गए, और 1981 में उन्हें वहाँ की नागरिकता मिल गई। फ्रांज काफ्का, फ्रेडरिक नीत्शे, हरमन ब्रोच इत्यादि से प्रभावित, कम्युनिस्ट और विद्रोही स्वभाव के कारण मिलान कुंडेरा की चेकोस्लोवाक नागरिकता 1979 में रद्द कर दी गई थी, लेकिन 2019 में उन्हें चेक नागरिकता प्रदान की गई। कुंडेरा की सबसे प्रसिद्ध रचना द अनबेयरेबल लाइटनेस ऑफ बीइंग है। मिलान कुंडेरा का एक उद्धरण, हम कभी नहीं जान सकते कि हमें क्या चाहिए, क्योंकि एक ही जीवन जीने के कारण, हम न तो इसकी तुलना अपने पिछले जीवन से कर सकते हैं और न ही आने वाले जीवन में इसे परिपूर्ण बना सकते हैं।
1930 देश में विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र चैदह और लड़कों की अठारह वर्ष की गई। इससे पहले न्यूनतम विवाह आयु 8 से 12 वर्ष थी।
1935 भारतीय रिजर्व बैंक ने काम करना शुरू किया। इसके लिए अंग्रेजों ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 कानून बनाया था।
1936 ओडिशा को बिहार से अलग करके एक नया राज्य बनाया गया। इसी दिन हिंदी सिनेमा की 1950 और 60 के दशक की प्रसिद्ध, खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री तथा माॅडल जबीन जलील का जन्म हुआ। इसी दिन भारत के भोपाल में अब्दुल कादिर खान का जन्म हुआ। उन्हें पाकिस्तान के परमाणु हथियार विकास कार्यक्रम का पितामह कहा जाता है। इसी दिन तरुण गोगोई का जन्म हुआ। वे कांग्रेस के प्रमुख नेता हुए और असम के मुख्यमंत्री रहे।
1937 भारत के 13वें उपराष्ट्रपति हुए शिक्षाविद, चिंतक और राजनीतिज्ञ मोहम्मद हामिद अंसारी का जन्म कलकता में हुआ।
1940 इहिथे, टेटू, केन्या में वांगारी मथाई (वांगारी मुता) का जन्म हुआ। वांगारी मथाई प्रभावशाली केन्याई सामाजिक, पर्यावरण, राजनीतिक और महिला अधिकार कार्यकत्री बनीं। उन्होंने पर्यावरण-संबंधी गैर-सरकारी संगठन ग्रीन बेल्ट मूवमेंट की स्थापना की। जिसका मुख्य उद्देश्य पेड़ लगाना, पर्यावरण संरक्षण और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करना था। वर्ष 2004 में वह नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाली पहली अफ्रीकी महिला बनीं। वांगारी मथाई का एक उद्धरण, मानवाधिकार ऐसी चीजें नहीं हैं जिन्हें लोगों के आनंद लेने के लिए थाली में परोस दिया जाए। ये ऐसी चीजें हैं जिनके लिए आपको लड़ना पड़ता है, और फिर उनकी रक्षा करनी पड़ती है।
1941 विख्यात भारतीय क्रिकेटर अजीत वाडेकर का जन्म हुआ।
1956 अमेरिकी चिकित्सा शोधकर्ता और विषाणुशास्त्री जोनास सॉल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध करायी गयी।
1969 भारत का प्रथम परमाणु ऊर्जा स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरू हुआ।
1973 भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए‘टाइगर बचाओं’ अभियान चलाया गया।
1975 लोकप्रिय भारतीय-कनाडाई पंजाबी गायक ज़ैजी बी यानी बलविंदर सिंह बैंस का जन्म पंजाब के जालंधर जिले के दुर्गापुर में हुआ।
1976 दूरदर्शन को रेडियो यानी आकाश्वाणी से अलग कर के दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई। 1976 में इसी दिन स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर 1 अप्रैल को एप्पल कंपनी की स्थापना की। यह कंपनी एक मल्टीनेशनल कंपनी बनकर उभरी। इसके सबसे लोकप्रिय प्रोडक्ट्स में आईफोन, आईपैड, मैकबुक शामिल हैं। दो साल में एपल इंक का नेटवर्थ 2 ट्रिलियन डॉलर यानी 146 लाख करोड़ हो चुका था।
1977 भारत और पाकिस्तान के बीच रैडक्लिफ नाम की विभाजन रेखा तैयार करने वाले सर सिरिल रैडक्लिफ का निधन हुआ।
1979 अयातुल्लाह खुमैनी और उनके सहयोगी समर्थकों का ईरान की सत्ता पर कब्जा होने के बाद ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित हुआ।
1982 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड और लोकप्रिय माॅडल और फिल्म अभिनेत्री माही विज का जन्म दिल्ली में हुआ।
1984 प्रख्यात भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय का जन्म हुआ।
1987 जाने माने फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता और गायक अली क़ुली मिर्जा का जन्म हुआ।
1992 भारत में केंद्र सरकार की आठवीं पंचवर्षीय योजना प्रारंभ हुई।
1993 दक्षिण भारतीय सिनेमा की चर्चित, बोल्ड खूबसूरत अभिनेत्री और माॅडल श्री दिव्या का जन्म हैदराबाद में हुआ।
1994 जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री और माॅडल पलक जैन का मुंबई में जन्म हुआ।
1996 बैंक ऑफ टोकियो और मित्सुबिशी बैंक के विलय से बना जापान का सबसे बड़ा बैंक न्यू बैंक आफ टोकियो-मित्सुबिशी ने अपना कार्य आरम्भ किया।
1997 स्लोवाकिया में जन्मी विश्व विख्यात स्विस टेनिस खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं। इसी दिन प्रख्यात भारतीय फुटबाॅल खिलाड़ी सहल अब्दुल समद का जन्म संयुक्त अरब अमीरात्स के अल आईन में हुआ।
1999 मध्य पूर्व मामलों के विशेषज्ञ, चिंतक और आलोचक प्रो. एडवर्ड डब्ल्यू. सेड को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने न्यूयार्क में आयोजित एक समारोह में डि-लिट् की मानद उपाधि से सम्मानित किया। इसी दिन मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त की गईं।
2001 नीदरलैंड समलैंगिक विवाह को कानूनी तौर पर अपनाने वाला दुनिया का प्रथम देश बना। पिउ रिसर्च सेंटर के मुताबिक दुनिया के 29 देशों में समलैंगिक विवाहों को अनुमति है। इनमें नीदरलैंड के अलावा न्यूजीलैंड, यूके, अमेरिका समेत अन्य देश शामिल हैं। इसी दिन यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोवोदान मिलोसेविच ने आत्मसमर्पण किया।
2004 मुल्तान में आयोजित एक क्रिकेट मैच में भारत ने पाकिस्तान को एक पारी और 52 रनों से हराया।
2005 नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाये गये गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनीतिक बंदियों को रिहा किया गया।
2007 नेपाल की अंतरिम सरकार में 5 माओवादी नेता शामिल हुए।
2008 मुंबई की विशेष अदालत ने 47 करोड़ रुपये के शेयर घोटाले के मामले में केतन पारेख व हितेन दलाल सहित पाँच को एक-एक साल की सजा सुनाई। इसी दिन अमेरिका में भारतीय मूल के वैज्ञानिकों ने एक नया इमेजिंग सिस्टम तैयार किया। दक्षिण अमेरिका के पेरु में 4000 साल पुराना सोने का हार मिला।
2010 राष्ट्रपति भवन में भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ 15वीं जनगणना का काम शुरू हो गया। इसके तहत आबादी का बायोमीट्रिक डाटाबेस तैयार किया जाना था। 2010 पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) के युग की शुरुआत करने वाले हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स का निधन हुआ।
2011 अमेरिका पर सितंबर 2001 हमले के मास्टरमाइंड बताये गये ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के एबटाबाद में मारे जाने की पुष्टि की गई। 2011 में इसी दिन कुरान जलाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसक भीड़ ने अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में संयुक्त राष्ट्र परिसर में हमला किया, परिणामस्वरूप आठ विदेशी श्रमिकों सहित तेरह लोगों की मौत हो गई।
2012 एकेडमी ऑफ कंट्री म्यूजिक अवार्ड्स में क्रेजी गर्ल और एंटरटेनर ऑफ द ईयर के गाने के लिए एली यंग बैंड और टेलर ने पुरस्कार प्राप्त किये।
2014 नॉर्थ ईस्ट ऑफ क्विक स्पिक्स, आॅस्ट्रेलिया में आए 8.2 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई।
2015 हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार कैलाश वाजपेयी का निधन हुआ।
2017 प्रसिद्ध अमेरिकी ब्लूज गायक और गिटारवादक लोनी ब्रुक्स एवं येवगेनी येव्तुशेंको नामक प्रसिद्ध सोवियत और रूसी कवि और लेखक का निधन हुआ।
2018 जाने माने अमेरिकी टेलीविजन लेखक और निर्माता स्टीवन बोचको का निधन हुआ।
2019 सुप्रसिद्ध अमेरिकी विज्ञान कथाकार वोंडा एन मैकइंटायर का निधन हुआ।
2022 हरियाणा के करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज में कोविड काल के दौरान कांट्रेक्ट पर भर्ती 100 नर्सो सहित करीब 135 कर्मचारियों को अचानक काम से हटा दिया गया। कालेज प्रशासन के इस आदेश से स्तब्ध नर्सें वित्त वर्ष के पहले दिन 1 अप्रैल को दिनभर डायरेक्टर आफिस के बाहर खड़ी रहकर रोजगार लौटा देने की गुहार लगाती रही, लेकिन सुनवाई करने वाला कोई नहीं था। इन कार्मिकों को नौकरी से हटाने से पहले न तो कोई नोटिस दिया गया और न नही अनुभव प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कार्मिकों का कहना था कि कोविड काल में सरकार की नजर में हम फरिश्ते थे, लेकिन अब हमसे कोई बात करने भी नही आ रहा। 31 मार्च की शाम को उन्हें मौखिक आदेश दिये गये कि अब 1 अप्रैल से आपकी सेवाओं की जरूरत नही है।
2023 कांग्रेस नेता और सांसद ने राहुल गांधी ने शनिवार को अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, महंगाई देश की सबसे जटिल समस्याओं में से एक है और इसकी जिम्मेदार भारत के इतिहास की सबसे नाकारा सरकार है। दवाइयों की कीमतें इस साल फिर से चुप-चाप 11 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा दी गईं हैं। राहुल गांधी ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा का खर्च आसमान छूता जा रहा है। ये सारे जरूरी खर्चे हैं, आम लोगों के जीवन का अभिन्न अंग हैं। जहां सरकार को इन्हे धीरे धीरे निशुल्क करने की कोशिश करनी चहिए, उसे वे और महंगा करते जा रहे हैं। ऊपर से बेरोजगारी औ सुस्त अर्थव्यवस्था के कारण नौकरीपेशा लोगों की आमदनी न बढ़ना और उसके ऊपर महंगाई की मार, ईएमआई की किश्तें बढ़ती जा रही हैं, ऋण लेकर उसे चुकाना और घर के खर्चे चलाने की जद्दोजहद में हर परिवार की जिंदगी फंसी हुई है।
2024 हाइफा, इजराइल में जाने माने इराकी-इजराइली लेखक, नागरिक अधिकार कार्यकर्ता और एसोसिएशन फोर सिविल राइट्स इस्राइल के संस्थापक, अध्यक्ष सामी माइकल (जन्म 15 अगस्त 1926, बगदाद, इराक) सामी माइकल का निधन हुआ। सामी माइकल इजराइल के उन पहले लोगों में से थे जिन्होंने इजराइल राज्य के साथ-साथ एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य बनाने की मांग की थी। इसी दिन 2024 में इस्राइल ने वरिष्ठ ईरानी सैन्य अधिकारी, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स में एयर फोर्स के शीर्ष अधिकारी रहे मोहम्मद रजा जहेदी की हत्या कर दी।
2025 लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में 1960 और 1970 के दशक के लोकप्रिय अमेरिकी गायक-गीतकार, पॉप स्टार जॉनी टिलोट्सन (जन्म 20 अप्रैल, 1938) का निधन हुआ।
2026 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का आर्टेमिस द्वितीय लॉन्च हुआ जो 1972 में अपोलो 17वें के बाद से पहला मानवयुक्त डीप-स्पेस मिशन है।
लोग हमेशा चिल्लाते रहते हैं कि वे एक बेहतर भविष्य बनाना चाहते हैं। यह सच नहीं है। भविष्य एक उदासीन शून्य है जिसमें किसी की कोई रुचि नहीं है। अतीत जीवन से भरा है, हमें चिढ़ाने, उकसाने और अपमानित करने के लिए उत्सुक है, हमें इसे नष्ट करने या फिर से रंगने के लिए प्रेरित करता है। लोग भविष्य के स्वामी बनना केवल अतीत को बदलने के लिए चाहते हैं। -मिलान कुंडेरा
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#HistoryofApril1st #FossilFoolsDay #InternationalFoodBookFestival #MilanKundera #PalakJain #MahhiVij #WangariMaathai #OttovonBismarck #KedarnathAgarwal #SamiMichael #CyrilRadcliffe # Twitter #Blogger #Medium #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #CrazyGirl #OsamabinLaden








0 टिप्पणियाँ