Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

शहीद भगत सिंह पुस्तकालय में सीएसटीयू की स्त्रियों के शोषण, अत्याचार, पुरुष वर्चस्ववाद के रूपों, नारी मुक्ति, जीवन के विविध पहलुओं में पूर्ण समानता को महिलाओं के संघर्ष पर गोष्ठी



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 8 मार्च 2026 (मुकुल)। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक महिला दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन शहीद भगत सिंह पुस्तकालय में हुआ। सेंटर फॉर स्ट्रगलिंग ट्रेड यूनियंस (सीएसटीयू) द्वारा आयोजित चर्चा में वक्ताओं ने कहा कि यह वह ऐतिहासिक दिन है जो स्त्रियों के शोषण, अत्याचार, पुरुष वर्चस्ववाद के तमाम रूपों से मुक्ति और जीवन के हर पहलू में पूर्ण समानता के लिए महिलाओं के संघर्ष का प्रतीक है।

गोष्ठी के आधार वक्तव्य में बताया गया कि आज देश में पूँजीवाद और फासीवादी शक्तियों के गँठजोड़ द्वारा महिलाओं के लम्बे संघर्षों से हासिल अधिकारों को छीन लेने के साथ उनकी स्वतन्त्रता, सम्मान और सुरक्षा पर चैतरफा हमले और भी तेज हो गये हैं। ऑनर किलिंग और मजदूर विरोधी श्रम कोड उसकी खुली मिसाल है। 

वशिष्ट वक्ता शिक्षिका प्रीति मौर्य ने घर से लेकर समाज मे असमानताओं के विविध रूपों पर चर्चा की। उन्होंने आज समानता के हो रहे शोर पर सवाल किया कि क्या पिता किसी लड़की को वास्तविक संपत्ति का अधिकार देगा, अपने मन-मुताबिक कैरियर चुनने का अधिकार देगा, अपना जीवन साथी चुनने का अधिकार देगा? फिर बराबरी का मतलब क्या है?

वशिष्ट वक्ता प्राध्यापक कमला बिष्ट ने कहा कि जो कानून बराबरी की बात करता है, वह कहीं लागू नहीं है। असल में सामाजिक व मानसिक स्तर पर जब तक बराबरी नहीं मिलती तब तक बराबरी की बात बेईमानी है। सावित्री देवी ने कहा कि वर्तमान दौर में सामंती मूल्य-मान्यताओं, पूंजीवादी-साम्राज्यवादी लूट और फासीवादी हमले से एकसाथ निपटने की तैयारी ही महिला मुक्ति का रास्ता बनता है। महिला मुक्ति आन्दोलन को मेहनतकशों के मुक्ति आदोलन से जोड़कर ही आगे बढ़ा जा सकता है।

कार्यक्रम और चर्चा में मुकुल, धीरज जोशी, अंजार अहमद, विकल, हरपाल, लोकेश पाठक, अतुल त्रिपाठी, संदीप कुमार, विजय, देवेंद्र, के एन झा, महेंद्र सिंह, उमेश आदि ने भागीदारी की।

प्रेषक - मुकुल

कृपया हमारी Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713 देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

कृपया खबरों, साहित्य इत्यादि के लिए देखिए हमारी हिंदी समाचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम

https://explainer24.com

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#InternationalWomensCollaborativeBrewDay #InternationalWomensDay #SherwoodAnderson #AtholFugard #VinodMehta #WorldHistoryofMarch8 #ClaraZetkin #MilanaVayntrub #NormanStone #DilipSinghJudeo #AddieLWyatt #FardeenKhan #Ferdowsi #Shahnameh #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #JonathanHenrySachs #KennethAnderson

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ