आप किसी विचार के गले में रस्सी नहीं डाल सकते, आप किसी विचार को बैरक की दीवार के सामने खड़ा करके गोलियों से नहीं भून सकते, आप उसे उस सबसे मजबूत जेल की कोठरी में भी बंद नहीं कर सकते, जिसे आपके गुलाम कभी बना पाए हों। -शॉन ओ’केसी
240 ईसा पूर्व 30 मार्च को हैली के धूमकेतु के सूर्य के सबसे करीब से गुजरने (पेरीहीलियन पैसेज) का पहला पुष्ट और लिखित प्रमाण माना जाता है। इसका दस्तावेजीकरण चीनी खगोलविदों ने शिह ची और वेन शिएन थुंग खाओ नामक इतिहास-ग्रंथों में किया है। इसमें इसे एक झाड़ू-तारे के रूप में वर्णित किया गया था, जो सबसे पहले पूरब दिशा में दिखाई दिया और फिर उत्तर की ओर बढ़ा। चीनी खगोलविदों ने सम्राट किन शिहुआंग के शासनकाल के सातवें वर्ष के दौरान इसका अवलोकन किया था।
116 रोम, इटली में जर्मनी के न्यूस शहर के ईसाई धर्मगुरु क्विरिनस ऑफ न्यूस की हत्या कर दी गई। उन्हें पूर्वी ऑर्थोडॉक्स चर्च और रोमन कैथोलिक चर्च में एक शहीद और संत के रूप में याद किया जाता है।
365 ईस्वी में 30 मार्च को चीन के पूर्वी जिन राजवंश के सम्राट ऐ (ऐ ऑफ जिन) की मौत जादूगरों द्वारा उन्हें दी गई जहर की गोलियों से हुई।
598 ईस्वी में 30 मार्च को बाल्कन अभियान में अवार्स ने टोमिस के बीजान्टिन गढ़ की घेराबंदी हटा ली। प्लेग से भारी संख्या में अवारो-स्लाविक मारे गये और उनके नेता बायन प्रथम डेन्यूब नदी के उत्तर में पीछे हट गए।
892 ईस्वी में 30 मार्च को ताइयुआन, तांग राजवंश (आज के यांग्कू काउंटी, ताइयुआन, शानक्सी में) में शी जिंगटांग का जन्म हुआ। शी जिंगटांग ने जिन राजवंश की स्थापना की और 936 से अपनी मृत्यु तक शासन किया।
987 घेंट में फ्लैंडर्स के बाल्डविन तृतीय और सैक्सनी की मटिल्डा, फ्लैंडर्स की काउंटेस का बेटा, 965 से अपनी मृत्यु तक फ्लैंडर्स (बेल्जियम का उत्तरी क्षेत्र) के काउंट अर्नुल्फ द्वितीय का निधन हुआ।
1135 कोर्डोबा, अल्मोराविद राजवंश (अब स्पेन) में माइमोनाइड्स (मोसेस बेन माइमोन) का जन्म हुआ। माइमोनाइड्स सेफार्डिक यहूदी रब्बी और मध्य युग के सबसे विपुल और प्रभावशाली तोराह विद्वान बने।
1282 सिसिली के लोगों ने एंजविन राजा चार्ल्स प्रथम के खिलाफ विद्रोह किया, जिसे सिसिली वेस्पर्स के नाम से जाना जाता है।
1296 स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच सशस्त्र संघर्ष के दौरान एडवर्ड प्रथम ने बर्विक-अपॉन-ट्वीड प्रशासन को बर्खास्त कर दिया।
1664 सिक्खों के आठवें गुरु हर किशन सिंह का दिल्ली में निधन हुआ।
1699 गुरु गोबिंद सिंह ने पंजाब के आनंदपुर साहिब में खालसा की स्थापना की।
1746 फुएंटेटोडोस, स्पेन में फ्रांसिस्को जोस डे गोया वाई लुसिएंटेस का जन्म हुआ। फ्रांसिस्को डे गोया विख्यात स्पेनिश रोमांटिक चित्रकार और प्रिंटमेकर बने। उन्हें 18वीं - 19वीं का सबसे महत्वपूर्ण स्पेनिश कलाकार माना जाता है। फ्रांसिस्को डे गोया की पेंटिंग्स, ड्रॉइंग्स और नक्काशी में उस समय की ऐतिहासिक उथल-पुथल की झलक मिलती है और उन्होंने 19वीं और 20वीं सदी के कई महत्वपूर्ण चित्रकारों को प्रभावित किया। फ्रांसिस्को डे गोया का एक उद्धरण, तर्क से विहीन कल्पना असंभव राक्षसों को जन्म देती है।
1814 फ्रांस के शासक नेपोलियन बोनापोर्ट को हराने के बाद ब्रिटेन की सेना ने राजधानी पेरिस की ओर प्रस्थान किया।
1818 भौतिक विज्ञानी ऑगस्टिन फ्रेस्नेल ने फ्रेंच एकेडमी ऑफ साइंसेज में ऑप्टिकल रोटेशन की जानकारी देते हुए बताया कि जब ध्रुवीकृत प्रकाश को फ्रेस्नेल रोम्ब द्वारा विध्रुवित किया जाता है, तो इसके गुणों को ऑप्टिकली-घूर्णन क्रिस्टल या तरल के माध्यम से संरक्षित किया जा सकता है।
1822 फ्लोरिडा अमेरिकी गणराज्य में शामिल हुआ।
1841 नए आजाद देश यूनान के पहले फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के तौर पर बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नेशनल बैंक ऑफ ग्रीस की स्थापना एथेंस, ग्रीस में हुई।
1842 बेहोशी की दवा के रूप में ईथर का पहली बार इस्तेमाल हुआ। अमेरिकी चिकित्सक क्रॉफोर्ड लॉन्ग सर्जिकल प्रक्रिया में एनेस्थेटिक के रूप में डायथाइल ईथर का उपयोग करने वाले पहले व्यक्ति बने।
1853 नीदरलैंड के विश्व प्रसिद्ध डच चित्रकार विन्सेंट विलेम वान गॉग का जन्म ज़ुंडर्ट, नीदरलैंड में हुआ। विन्सेंट वान गॉग मरणोपरांत पश्चिमी कला इतिहास में बहुत प्रसिद्ध और प्रभावशाली व्यक्तित्वों में से एक बन गए। उन्होंने करीब 860 तैल चित्रों सहित 2,100 के करीब कलाकृतियाँ बनाईं, जिनमें से अधिकांश उनके जीवन के अंतिम दो वर्षों की हैं। विन्सेंट वान गॉग के मरने के बाद उनकी कृतियों की कीमतें लाखों-करोड़ों में हुई जबकि अपने काम के दौरान विन्सेंट घोर अभावों में जिए। उनकी हालत पागलों जैसी हो गई थी। 23 दिसंबर 1888 को अपने दोस्त पॉल गोगेन के साथ झगड़े के बाद विंसेंट वैन गॉग ने एक रेजर से अपने बाएँ कान का कुछ हिस्सा काट लिया था। खुदकुशी करने से पूर्व उन्होंने कहा था कि उन्होंने जो काम करना था वह कर लिया अब जीने का कोई प्रयोजन नहीं है। विंसेंट वैन गॉग ने 29 जुलाई 1890 को अपने सीने में खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। विन्सेंट वान गॉग का एक उद्धरण, मैंने अपने काम में अपना तन-मन-धन सब कुछ लगा दिया है, और इस प्रक्रिया में, मैंने अपना मानसिक संतुलन भी खो दिया है। उनके जन्म दिन 30 मार्च को विश्व बाइपोलर दिवस मनाया जाता है। माना जाता है कि विंसेंट वैन गॉग मनोविकार बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रसित थे।
1856 क्रिमिया युद्ध पेरिस समझौते के बाद समाप्त हुआ।
1858 हैमेन एल. लिपमेन ने इरेजर के साथ जुड़ी पेंसिल का पहला पेटेंट पंजीकृत करवाया।
1861 रामकृष्ण मिशन के कर्ता-धर्ता स्वामी योगानंद का जन्म कलकत्ता में हुआ। इसी दिन ब्रिटिश रसायनज्ञ और भौतिक विज्ञानी सर विलियम क्रुक्स ने थैलियम की अपनी खोज की घोषणा की।
1867 संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री विलियम एच. सीवार्ड ने अलास्का को रूस से 7.2 मिलियन डॉलर में खरीदा। अलास्का उत्तरी अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी छोर पर एक गैर-सन्निहित अमेरिकी राज्य है। इसकी सीमा पूर्व में कनाडाई प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया और युकोन क्षेत्र से लगती है। यह बेरिंग जलडमरूमध्य में रूस के चुकोटका स्वायत्त ऑक्रग के साथ पश्चिमी समुद्री सीमा साझा करता है।
1880 डबलिन, आयरलैंड में शॉन ओ’केसी का जन्म हुआ। शॉन ओ’केसी जाने माने आयरिश नाटककार और संस्मरण लेखक बने। समाजवाद से प्रभावित शॉन ओ’केसी डबलिन के मजदूर वर्ग के संघर्षों और अनुभवों के बारे में लिखने वाले पहले लोकप्रिय आयरिश नाटककार थे। शॉन ओ’केसी का एक उद्धरण, हँसी आत्मा के लिए शराब जैसी है, चाहे वह धीमी हो, या जोरदार और गहरी, जिसमें थोड़ी गंभीरता भी घुली हो, यह इंसान का वह शानदार ऐलान है कि जिंदगी जीने लायक है।
1899 विख्यात भारतीय बांग्ला लेखक, फिल्म पटकथाकार शरदिंदू बंधोपाध्याय का जन्म जौनपुर में हुआ। इसी दिन भारत एवं पाकिस्तान की विभाजन रेखा तैयार करने वाले विख्यात ब्रिटिश कानूनविद, जज और वार्विक विश्व विद्यालय के प्रथम कुलपति सीरिल रैडक्लिफ का जन्म ब्रिटेन में हुआ। इसी दिन 1899 में जर्मन सोसायटी ऑफ केमिस्ट्री ने परमाणु भार पर अंतर्राष्ट्रीय समिति में प्रतिनिधियों को नियुक्त करने के लिए अन्य राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगठनों को निमंत्रण जारी किया।
1900 ब्रिटिश पुरातत्वविद सर आर्थर इवांस और उनकी टीम को क्रीट के नोसोस में खुदाई के दौरान प्राचीन लिपि वाले पहले मिट्टी के फलक मिले जिन्हें उन्होंने लीनियर बी नाम दिया। ग्रीक भाषा के सबसे शुरुआती रूप को दर्शाने वाले ये फलक, कांस्य युग के महल के खंडहरों में पाए गए।
1908 प्रख्यात भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का जन्म हुआ। देविका 1930 और 1940 के दशक की मशहूर फिल्म अभिनेत्री हुईं।
1909 विख्यात भारतीय साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकत्री ललितांबिका अन्तर्जनम का जन्म केरल के कोट्टावट्टम में हुआ। ललितांबिका ने मलयालम में साहित्य रचना की है। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।
1918 बाकू और बाकू गवर्नरेट के अन्य स्थानों में खूनी मार्च की घटनाओं की शुरुआत हुई। 30 मार्च से 2 अप्रैल तक बाकू पर कब्जा करने की कोशिशों में इस्लाम की सेना और उनके स्थानीय अजरबैजानी सहयोगियों ने 10,000 से अधिक जातीय अर्मेनियाई लोगों की हत्या कर दी गई।
1919 महात्मा गांधी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध की घोषणा की। रॉलेट एक्ट को काला कानून भी कहा जाता है। यह कानून तत्कालीन ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत में उभर रहे राष्ट्रीय आंदोलन को कुचलने के लिए बनाया गया था। कानून के तहत ब्रिटिश सरकार को ये अधिकार प्राप्त हो गया था कि वह किसी भी भारतीय पर अदालत में बिना मुकदमा चलाए उसे जेल में बंद कर सकती थी। इसके विरोध में महात्मा गांधी ने आंदोलन शुरु किया तो लाखों लोग उनके साथ जुड़ गये। इसी के विरोध में सभा कर रहे हजारों लोगों को घेर कर 13 अप्रैल 1919 को पंजाब के जलियांवाला में गोलियों से भून दिया गया। 1919 में 30 मार्च को ही जर्मनी के डुसेलडॉफ शहर पर बेल्जियम की सेना ने कब्जा किया।
1938 रेवेन्सबर्ग, जर्मनी में क्लाउस मार्टिन श्वाब का जन्म हुआ। मार्टिन श्वाब जर्मन मैकेनिकल इंजीनियर, अर्थशास्त्री और विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक हैं। मार्टिन श्वाब 1971 से 2025 में अपने इस्तीफे तक वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम के अध्यक्ष रहे।
1941 पाकिस्तान के प्रसिद्ध कानूनविद, संसद अध्यक्ष और कार्यकारी राष्ट्रपति रहे वसीम सज्जाद का जन्म जालंधर में हुआ।
1942 विख्यात भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ पं. रवि शंकर और अन्नपूर्णा देवी के पुत्र संगीतकार शुभेंद्र शंकर का जन्म हुआ।
1945 सोवियत संघ ने आस्ट्रिया पर आक्रमण किया।
1948 जाने माने कन्नड़, तेलुगू और मलयालम फिल्म अभिनेता टाइगर प्रभाकर का जन्म पुलकेसिंहनगर में हुआ।
1949 कुल 22 रियासतों-राजशाहियों को एकीकृत कर राजस्थान राज्य की स्थापना हुई और जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया। इसी दिन मशहूर बंगाली फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल सुमित्रा मुखर्जी का जन्म कलकत्ता में हुआ। इसी दिन 1959 दलाई लामा अपने सहयोगियों के साथ तिब्बत से पलायन कर भारत आए, यहां उन्हें राजनीतिक शरण दी गई।
1950 मर्रे हिल ने फोटो ट्रांजिस्टर का अविष्कार किया।
1953 विख्यात वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने एक संशोधित एकीकृत क्षेत्र सिद्धांत की घोषणा की।
1960 विख्यात भारतीय पर्यावरणवादी अर्थशास्त्री पवन सुखदेव का जन्म दिल्ली में हुआ।
1961 न्यूयॉर्क में नारकोटिक ड्रग्स पर एकल कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए गए।
1962 जाने माने भाजपा नेता, लोकसभा सदस्य और भाजपा के प्रवक्ता राजीव प्रताप रूड़ी का जन्म पटना में हुआ।
1963 फ्रांस ने अल्जीरिया के इकर क्षेत्र में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1966 तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक विक्रमन का जन्म पनबोली में हुआ।
1967 जाने माने फिल्म अभिनेता, पटकथा लेखक, निर्माता, निर्देश्क नागेश कुकुनूर का जन्म हुआ। इन्होंने समानांतर सिनेमा के क्षेत्र में बहुत काम किया और लिए उन्हें बहुत ख्याति मिली। इसी दिन जानी मानी ब्रिटिश केश सज्जा विशेषज्ञ/ हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी अख्तर का जन्म लिवरपूल, ब्रिटेन में हुआ।
1973 आई. अहमद के नाम से मशहूर प्रमुख दक्षिण भारतीय फिल्मी संगीतकार आई. मुईनुद्दीन का जन्म मद्रास में हुआ।
1976 फिलिस्तीन की जमीन पर इजराइल द्वारा अवैध कब्जा करने के खिलाफ फिलिस्तीन में भूमि दिवस के नाम से बहुत बड़ा प्रदर्शन हुआ।
1977 हिंदी फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक अभिषेक चौबे का जन्म अयोध्या में हुआ। इसी दिन जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने अपनी भारतीय आर्यसभा पार्टी का जनता पार्टी में विलय कर दिया।
1979 मैनहट्टन, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में नोराह जोंस का जन्म हुआ। नोराह जोंस खूबसूरत, बोल्ड अमेरिकी गायिका-गीतकार, पियानोवादक, रिकार्ड निमात्री और अभिनेत्री है। यह प्रसिद्ध भारतीय सितार वादक रवि शंकर और सू जोंस की पुत्री है। भारतीय मूल की ब्रिटिश-अमेरिकी सितारवादक, संगीतज्ञ अनुष्का शंकर की सौतेली बहन है। नोराह ने अपने एकल संगीत करियर की शुरुआत 2002 में कम अवे विथ मी नाम के एल्बम की थी। उन्हें अनेक सम्मान और पुरस्कार मिले हैं। उनके 50 मिलियन से अधिक रिकार्ड दुनिया भर में बिके हैं।
1981 अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर वॉशिंगटन में जानलेवा हमला हुआ। महज 69 दिन पहले राष्ट्रपति बने रीगन पर हमलावर ने छह गोलियां चलाई थीं। जॉन हिंकले जूनियर नाम के एक सिरफिरे ने जूडी फोस्टर की फिल्म टैक्सी ड्राइवर से प्रेरित होकर ये हमला किया था। वे घायल हुए लेकिन जल्दी ही ठीक होकर काम पर वापस आ गये। उन्होंने अपने दोनों कार्यकाल पूरे किए। इससे पहले अब्राहम लिंकन, जेम्स गार्डफील्ड, विलियम मैक्नले और जॉन एफ कैनेडी पर भी राष्ट्रपति रहते हमले हुए थे, लेकिन ये सभी बच नहीं सके थे।
1982 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की।
1987 सौंदर्य उत्पादक कंपनी लोरियल की ग्लोबल ब्रांड अंबेसडर, जानी मानी माॅडल और मलयालम सिनेमा और थिएटर अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निधि सुनील का जन्म कोच्चि, केरल में हुआ।
1990 सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में अमेरिकी यूनियन लीडर, श्रमिक अधिकारी कार्यकर्ता, पहले इंटरनेशनल लॉन्गशोरमेन एसोसिएशन आईएलए से संबद्ध हैरी ब्रिजेस (जन्म 28 जुलाई 1901, केंसिंगटन, ऑस्ट्रेलिया) का निधन हुआ। 1937 में हैरी ब्रिजेस ने आईएलए की पैसिफिक कोस्ट की कई शाखाओं का नेतृत्व करते हुए एक नई यूनियन बनाई, जिसका नाम इंटरनेशनल लॉन्गशोर एंड वेयरहाउस यूनियन रखा गया इसके सदस्यों की संख्या में हजारों अतिरिक्त वेयरहाउस कर्मचारियों को शामिल करके इसका विस्तार किया। हैरी ब्रिजेस का एक उद्धरण, मजदूर वर्ग की भाषा में सबसे महत्वपूर्ण शब्द है एकजुटता।
1992 प्रख्यात भारतीय फिल्मकार सत्यजीत रे को ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी साल उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। कुल 37 फिल्में बनाने वाले सत्यजीत रे की यादगार फिल्मों में पाथेर पांचाली, अपराजितो, अपूर संसार और चारूलता, शाखा-प्रोशाखा आदि शामिल हैं।
1992 प्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायिका पलक मुच्छल का जन्म इंदौर में हुआ। पलक और उनके छोटे भाई पलाश मुच्छल भारत तथा विदेशो में सार्वजनिक मंच पर गाने गाकर ह्रदय पीड़ित छोटे बच्चो के इलाज के लिए चंदा इकट्ठा करते है। उन्होने मई 2013 तक ढाई करोड रुपयो का चंदा इकट्ठा कर 572 बच्चो की जान बचाने के लिये वित्तीय सहायता प्रदान की है।
25 मार्च 1916 को कर्नाटक के गुलबर्गा जिले में जन्मे एस. एम. पंडित का निधन हुआ। हुआ। एस. एम. पंडित कर्नाटक के जाने माने भारतीय चित्रकार थे। यथार्थवाद शैली में अपनी लोकप्रियता के लिए जाने गए जो उनके समकालीन नव-परंपरावादी बंगाल पुनर्जागरण और उस समय के अन्य आधुनिक भारतीय कला आंदोलनों से बिल्कुल अलग थी। उनके चित्रों के अधिकांश विषय, ओर रामायण, महाभारत और पुराणों जैसे प्राचीन भारतीय साहित्य की घटनाओं से जुड़े हैं तो दूसरी ओर उनके समय के समकालीन सिनेमा से।
1997 कांग्रेस ने 10 महीने पुरानी केंद्र की एचडी देवगौड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया। इसके बाद एक साल में तीसरी बार भारत में केंद्रीय सरकार बदली। इसी दिन दिल्ली में यशस्विनी सिंह देसवाल का जन्म हुआ। वे जानी मानी भारतीय शूटर हैं। यशस्विनी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरो में 2019 के आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
1998 चीन के उत्तरी हिस्से शिनदोंग में भेड़ की हड्डी पर उत्कीर्ण 3000 साल पुरानी कुछ शब्दावलियां प्राप्त हुईं।
2002 हिंदी सिने के प्रसिद्ध गीतकार आनंद बख्शी का निधन हुआ। उन्होंने बॉबी, अमर प्रेम, आराधना, मेरा गांव मेरा देश से लेकर मोहब्बतें, गदर एक प्रेम कथा और यादें जैसी फिल्मों में गीत लिखे थे। इसी दिन 2002 में इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मां एलिजाबेथ प्रथम का 101 साल की उम्र में निधन हुआ।
2003 लंदन में श्रीगुरु सिंहसभा गुरुद्वारा संगत के लिए खोला गया। समारोह में हजारों लोगों ने शिरकत की। इसे भारत से बाहर दुनिया का सबसे बड़ा गुरुद्वारा बताया गया। इसी दिन 2003 में पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा।
2005 भारत के मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक ओ वी विजयन का निधन हुआ।
2006 आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का निधन हुआ और इसी दिन ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधक कानून प्रभावी हुआ।
2009 पाकिस्तान के लाहौर में मनावन पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में 12 बंदूकधारियों ने हमला किया।
2010 जेनेवा में महामशीन में प्रोटोन को टकराने में सफलता मिली। यूरोपियन सैंटर फॉर न्यूकलियर रिसर्च के भौतिक वैज्ञानिकों ने महामशीन में 13.7 बिलियन साल पहले बिग-बैंग के जरिए हुए ब्रहमांड के निर्माण की प्रक्रिया को दुहराने का प्रयोग किया। इससे वैज्ञानिक बिग-बैंग थ्यौरी के जरिए ब्रहमांड की उत्पत्ति की गुत्थी शायद सुलझा सकें। इसी दिन पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को मानव बम से उड़ाने के मामले में सह आरोपी खालिस्तानी उग्रवादी परमजीत सिंह भ्योरा को बुड़ैल जेल में विशेष कोर्ट के स्पेशल जज रवि कुमार सोंधी ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
2011 पेरू के निवासियों ने येल विश्वविद्यालय द्वारा माचू पिचू से 100 साल पहले लिए गए 45000 कलाकृतियों को पुनः प्राप्त किया, जो अंततः पेरू की गरिमा और गौरव की वापसी के अभियान में सफल रहा।
2012 जबरदस्त मंदी की चपेट में आए स्पेन के बजट में 27 अरब यूरो की कटौती की गई।
2013 उहुरू केन्याटा को केन्या के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा केन्या के राष्ट्रपति चुनाव का सही विजेता घोषित किया गया।
2014 स्लोवाकिया राष्ट्रपति के रूप में एक करोड़पति महिला किस्का ने चुनाव जीत कर इतिहास कायम किया। इसी दिन ऑस्कर विजेता फिल्म फ्रोजन इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बनी, इसने सर्वाधिक कमाई करने में अग्रणी फिल्म टॉय स्टोरी 3 को हराया।
2017 दिल्ली के मशहूर 1932 से चल रहे रीगल सिनेमा घर को बंद कर दिया गया। इसी दिन अमेरिका में एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने कक्षीय श्रेणी के रॉकेट का दुनिया का पहला प्रक्षेपण किया।
2018 मणिपुर पीपुल्स पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री रहे राकुमार दोरेंद्र सिंह का निधन हुआ। 2018 में इसी दिन भूमि दिवस विरोध प्रदर्शन के दौरान इजरायली सेना ने गाजा में 17 फिलिस्तीनियों को मार डाला और 1,400 को घायल कर दिया।
2019 विदेश यात्रा में पोप फ्रांसिस ने मोरक्को पहुंचे।
2020 प्रसिद्ध ग्रीक वामपंथी राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक और लोक नायक मानोलिस ग्लेजोस एवं बिल विदरर्स नामक अमेरिकी गायक-गीतकार का निधन हुआ।
2021 माउंट वर्नोन, वर्जीनिया, यूएस में जॉर्ज गॉर्डन बैटल लिड्डी का निधन हुआ। लिड्डी अमेरिकी वकील, अपराधी और एफबीआई एजेंट थे, जिन्हें रिचर्ड निक्सन प्रशासन के दौरान वाटरगेट घोटाले में उनकी भूमिका के लिए साजिश, चोरी और अवैध वायरटैपिंग का दोषी ठहराया गया था।
2022 मोदी सरकार के सहयोगी विवादित कारोबारी बाबा रामदेव ने तेल की बढ़ती कीमतों पर केन्द्र सरकार का बचाव करते हुए लोगों को अपनी कमाई बढ़ाने की सलाह दी है। करनाल के एक शिक्षण संस्थान में पहुंचे रामदेव ने कहा कि सरकार चलाने और देश चलाने के लिए उन्हें टैक्स लेना पड़ रहा है। महंगाई है तो लोगों को कमाई बढ़ानी होगी। मेहतन ज्यादा करनी पड़ेगी। मैं संन्यासी होकर भी 18-18 घंटे मेहनत करता हूं। दूसरे लोग भी मेहतन करेंगे तो कमाई होगी। फिर महंगाई भी झेल लेंगे। इसी दिन भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने लखीमपुर खीरी किसान हत्या मामले की विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जा रही जांच की निगरानी कर रहे सेवानिवृत्त न्यायाधीश की दो रिपोर्ट पर 4 अप्रैल तक जवाब देने का उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया। रिपोर्ट में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे एवं मामले में आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने की मांग की गई है। चीफ जस्टिस एन. वी. रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की एक पीठ ने कहा कि जांच की निगरानी कर रहे सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा मामले में अजय मिश्रा को दी गई जमानत को रद्द करने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा है। पीठ ने कहा, एसआईटी ने उत्तर प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को जांच की निगरानी कर रहे न्यायाधीश के दो पत्र भेजे हैं, जिन्होंने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने के वास्ते राज्य सरकार को सुप्रीमकोर्ट में अपील दायर करने के लिए भी पत्र लिखा है। इसी दिन शिवसेना सांसद संजय राउत ने केंद्र से कोल इंडिया के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के वेतन में वृद्धि करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बाकी सरकारी शिक्षकों के समान वेतन दिया जाए। राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए राउत ने कहा कि इन शिक्षकों को मजदूरों का न्यूनतम वेतन भी नहीं मिल रहा है और उन्हें वेतन के रूप में प्रति माह 4 से 5 हजार रुपये की मामूली राशि मिलती है। शिवसेना सांसद राउत ने कहा, वे देश भर में कोयला खदानों में काम करने वाले मजदूरों के गरीब बच्चों को पढ़ाते हैं, इन स्कूलों को कोलियरी स्कूल के नाम से जाना जाता है, जो कोयला खदान श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया को सार्वभौमिक शिक्षा योजना (सर्व शिक्षा अभियान) के तहत पर्याप्त धन मिलता है, लेकिन वे इन स्कूलों में शिक्षा सुविधाओं का उन्नयन नहीं करते हैं। राउत ने कहा कि इन स्कूलों में केवल गरीब कोयला खदान श्रमिकों के बच्चे ही पढ़ते हैं और यह भी कहा कि सरकार ने इन स्कूलों की कोई सुध नहीं ली है। शिवसेना के मुखर नेता राउत ने यह भी कहा कि हाल ही में कोल इंडिया ने सीएसआर गतिविधियों में 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं, लेकिन इन स्कूलों और शिक्षकों की स्थिति में सुधार की कोई परवाह नहीं है। शिक्षकों की स्थिति को दयनीय बताते हुए राउत ने कहा कि वेतन हर महीने नहीं दिया जा रहा है, लेकिन उन्हें तीन या चार महीने के अंतराल के बाद एक महीने का वेतन मिलता है। उन्होंने कहा कि इन कोलियरी स्कूलों में 2,000 शिक्षक हैं और उनकी सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें कोई पैसा या लाभ नहीं मिलता है। राउत ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि उन्हें जल्द से जल्द राज्य सरकार के शिक्षकों के बराबर वेतन दिया जाए। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सरकार को निर्देश दिया कि कोयला और खान मंत्री को इसकी जानकारी दी जाए। इसी दिन तेलंगाना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात के बाद बताया कि दिसंबर से मार्च तक पार्टी के एक्टिव मेंबर बनवाये हैं, उनमें हमने तेलंगाना में 40 लाख सदस्य जोड़े हैं। इसी के साथ सबसे अधिक सदस्य हमने बनाए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि जो कांग्रेस के सदस्य बने हैं उनके लिए न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के साथ हमने समझौता कर एक्सीडेंटल पॉलिसी के साथ जोड़ा है। अप्रैल 1 से यह शुरू हो जाएगी। रेड्डी ने बताया कि हमने राहुल गांधी के नेतृत्व में न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी को बीमा राशि का चैक सौंपा। 1 अप्रैल से हम आंदोलन में जाएंगे, विद्यार्थियों, महिलाओं और किसानों के लिए हम लड़ने वाले हैं। जानकारी दी गई कि डिजीटल सदस्यता के साथ ही तेलंगाना में लगभग 40 लाख सदस्य हैं, कर्नाटक में 34 लाख, महाराष्ट्र में 15 लाख, गुजरात में 10 लाख, केरल में 10 लाख, छत्तीसगढ़ में पांच लाख, बिहार में चार लाख, दिल्ली में तीन लाख और राजस्थान में तीन लाख सदस्य हैं। इसी दिन 2023 में अमेरिका की ग्रैंड ज्यूरी ने डोनाल्ड ट्रंप को 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले एक पोर्नस्टार को चुपके से पैसे देने का दोषी करार दिया। जानकारी के अनुसार विगत वर्ष गर्मियों में जब अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने फ्लोरिडा में ट्रंप के विला की तलाशी ली तो वहां व्हाइट हाउस के कई सारे खुफिया दस्तावेज मिले। ट्रंप ने इनकी जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया और आरोप लगाया कि उन पर अत्याचार किया जा रहा है। ट्रंप के कट्टर समर्थकों के लिए यह बात कोई मायने नहीं रखती कि उन्होंने पोर्नस्टार स्टॉर्मी डैनियल्स को उनसे रिश्ते छिपाने के लिए पैसे दिये। ट्रंप के एक समर्थक ने टेक्सास में समाचार एजेंसी एएफपी से कहा, हर राष्ट्रपति की प्रेमिका रही है तो फिर उनकी क्यों नहीं? ट्रंप ने पत्रकारों को जनता का दुश्मन तो खुफिया सेवाओं और एफबीआई को उन्होंने डीप स्टेट कह कर उनकी आलोचना की। संसद में विरोधियों को ट्रंप पागल और विश्वासघाती करार देते हैं। 2012 में ट्रंप ने ट्वीट किया था, जब कोई मुझ पर हमला करता है तो मैं हमेशा जवाबी हमला करता हूं ...बस यह 100 गुना ज्यादा होता है। 2023 में इसी दिन विख्यात ऑस्ट्रेलियाई हास्य अभिनेता, रेडियो और टेलीविजन प्रस्तोता डगलस जॉन मुल्रे का निधन हुआ। उनका उपनाम अंकल डौग था। मुलरे अपने फूहड़ हास्य और करिश्माई लारीकिनिज्म तथा मुक्त चुटकियों, पैरोडी और बेलगाम शरारतों के लिए मशहूर थे।
2024 जाने माने अमेरिकी विजुअल इफेक्ट कलाकार टिम मैकगवर्न और प्रसिद्ध ब्रिटिश-अमेरिकी अभिनेता चांस परडोमो का निधन हुआ।
2025 हूती बलों ने दावा किया कि उन्होंने ड्रोन और मिसाइलों से विमानवाहक पोत यूएस हैरी एस. ट्रूमैन’ को निशाना बनाया, इजराइल ने दावा किया कि उसने यमन से आई एक बैलिस्टिक मिसाइल को रोक दिया। इजराइल में हाइफा बस स्टेशन पर चाकू से किए गए हमले में 70 वर्षीय एक अरब-इजराइली व्यक्ति की मौत हो गई, हमलावर को आम नागरिकों ने मार गिराया। मैनहेम में एक कार्निवल बाजार के पास जब एक कार भीड़ में घुस गई, इससे दो लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य लोग घायल हो गए।
2026 यूनाइटेड स्टेट्स एयर फोर्स ने ईरान के खर्ग द्वीप पर स्थित तेल निर्यात केंद्र पर एक बड़ा बमबारी हमला किया। क्यूबा और अमेरिका ने द्वीप पर लगे तेल प्रतिबंध को सुलझाने के उद्देश्य से बातचीत शुरू की। मध्य-पूर्व के संघर्षों से जुड़ी महंगाई की आशंकाओं के चलते अमेरिका में उपभोक्ताओं का भरोसा तीन महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गया। इटली के अधिकारियों ने कहा कि वे बढ़ते क्षेत्रीय संकट से होने वाले वित्तीय झटकों को झेल सकते हैं। भारत के डीपीआईआईटी ने गेमिंग, एस्पोर्ट्स और एआई के विकास को बढ़ावा देने के लिएं क्राफ्टन इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
30 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस का आयोजन संयुक्त राष्ट्र के दो संगठन संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम और संयुक्त राष्ट्र मानव बस्ती कार्यक्रम संयुक्त रूप से करते हैं। शून्य अपशिष्ट दिवस वैश्विक स्तर पर अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने के महत्व और अपशिष्ट प्रदूषण संकट से निपटने के लिए सतत उपभोग और उत्पादन के तरीकों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है। शून्य अपशिष्ट दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 14 दिसंबर 2022 को सतत उत्पादन और उपभोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। 5आर दृष्टिकोण के माध्यम से अपशिष्ट को कम करने के लिए प्रोत्साहित करता है, इसमें मना करना, कम करना, पुनः उपयोग करना, मरम्मत करना और पुनर्चक्रण करना शामिल है।
हमारे लिए कहीं न कहीं, किसी न किसी तरह हमेशा एक जगह बनी रहेगी, जब तक हम यह सुनिश्चित करते रहेंगे कि मजदूर लोग अपनी हर उस चीज के लिए लड़ते रहें जो उनके पास है, हर उस चीज के लिए जिसकी वे उम्मीद करते हैं, गरिमा, समानता और लोकतंत्र के लिए, युद्ध का विरोध करने के लिए, और दुनिया में एक बेहतर जीवन लाने के लिए। -हैरी ब्रिजेस
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#HarryBridges #InternationalZeroWasteDay #WorldHistoryofMarch30 #WorldBipolarDay #AnandBakshi #NorahJones #NageshKukunoor #PalakMuchhal #SeánOCasey #VincentvanGogh #FranciscodeGoya #GreatMachine #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #DevikaRani









0 टिप्पणियाँ