Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

23 मार्च का विश्व इतिहास: भारत एवं दुनिया में 2000 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों और मशहूर लोगों के जन्म, निधन तिथियों की जानकारी World History of March 23

सरकार में घटिया लोग ऊपर तक पहुँचते हैं। पैसे के सरकारी मैनेजमेंट का इतिहास, कुछ छोटे अच्छे समय को छोड़कर, लगातार धोखाधड़ी का रहा है। -फ्रेडरिक ऑगस्ट वॉन हायेक



59 ईस्वी में 23 मार्च को रोमन साम्राज्ञी, सम्राट क्लॉडियस की चौथी पत्नी और भतीजी और विवादित सम्राट नीरो की मां जूलिया एग्रीपिना (एग्रीपिना द यंगर) का निधन हुआ।

625 ईस्वी में 23 मार्च को मुहम्मद के नेतृत्व वाली मुस्लिम सेना को उहुद (मदीना के उत्तर में, उहुद पर्वत के निकट) के युद्ध में कुरैश की सेना ने हराया। कुरैश अरब कबीला था इस्लाम के उदय से पहले जिसका मक्का पर नियंत्रण था।

851 ईस्वी में 23 मार्च को सरकारी अधिकारी और चीनी तांग राजवंश सम्राट जुआनजोंग के शासनकाल के दौरान चांसलर रहे राजनीतिज्ञ, इतिहासज्ञ, चिंतक झोउ ची (देशेंग) का निधन हुआ।

1022 ईस्वी में 23 मार्च को चीन में सोंग राजवंश के सम्राट झेनजोंग (झाओ हेंग, सोंग राजवंश के तीसरे सम्राट, जन्म 23 दिसंबर 968) का निधन हुआ।

1361 ग्रोसमोंट के हेनरी, लैंकेस्टर के प्रथम ड्यूक, अंग्रेजी राजनीतिज्ञ, इंग्लैंड के लॉर्ड हाई स्टीवर्ड का निधन हुआ।

1400 वियतनाम के 175 वर्ष पुराने ट्रॅन राजवंश को न्यायिक अधिकारी हा क्यू ली ने अपदस्थ कर दिया।

1514 मेडिसी परिवार के सदस्य लोरेंजिनो डी मेडिसी (लोरेंजैसियो) का फ्लोरेंस में जन्म हुआ। मेडिसी प्रसिद्ध इतालवी राजनीतिज्ञ, लेखक और नाटककार बने। लोरेंजैसियो 1537 में अपने चचेरे भाई, एलेसेंड्रो डी मेडिसी, ड्यूक ऑफ फ्लोरेंस की हत्या करने के लिए चर्चित हुए, प्रतिशोध में 1548 में लोरेंजैसियो की हत्या कर दी गई।

1540 वाल्थम एबे को इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम के सामने समर्पित कर दिया गया। वाल्थम एबे वाल्थम होली क्रॉस और सेंट लॉरेंस का एबे चर्च इंग्लैंड के एसेक्स का पैरिश चर्च है। यह 7वीं शताब्दी से प्रार्थनास्थल रहा है। इमारत मुख्य रूप से 12वीं शताब्दी की शुरुआत की है और नॉर्मन वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है। चर्च के पूर्व में इमारत के पूर्व की ओर विशाल विस्तार के निशान हैं, जो 1177 में मठ की पुनः स्थापना के बाद शुरू हुआ था। मध्य युग के अंत में वाल्थम इंग्लैंड की सबसे बड़ी चर्च इमारतों में से एक और एक प्रमुख स्थल था।

1614 मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज महल की सबसे बड़ी पुत्री जहांआरा का जन्म हुआ।

1630 पिनेरोलो पिडमाउंट पर फ्रांस की सेना ने कब्जा किया।

1757 फ्रांसीसियों को हराकर पश्चिम बंगाल के चंद्रनगर पर लार्ड मेजर जनरल राॅबर्ट क्लाइव ने कब्जा किया। इन्हें भारत में ब्रिटिश शासन का संस्थापक माना जाता है।

1775 पैट्रिक हेनरी ने अमेरिकी क्रांति के दौरान अपनी मुझे स्वतंत्रता दे, या मुझे मृत्यु दे अभियान में वर्जीनिया के बर्गेस के हाउस में अपना ऐतिहासिक भाषण दिया।

1832 ब्रिटेन की संसद में प्रशासनिक सुधार विधेयक पारित किया गया।

1836 अमेरिका के फ्रेंकलिन बेल ने सिक्के छपाई की प्रेस या टकसाल का आविष्कार किया।

1857 न्यूयॉर्क के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में पहली बार कॉमर्शियल एलिवेटर लगाई गई। इसे अमेरिकी इ्न्वेंटर एलिशा ओटिस ने लगाया था।

1880 प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी बसंती देवी का जन्म बंगाल में हुआ। बसंती देवी विख्यात स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास की पत्नी बनीं। बसंती ने सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

1889 प्रख्यात संस्कृत कवि भट्ट मथुरानाथ शास्त्री का जन्म हुआ।

1893 भारतीय एडीसन कहे गये सुप्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक, आविष्कारक, इंजीनियर और कोयंबटूर के आर्थिक सर्जक गोपालस्वामी दोरईस्वामी नायडू का जन्म तमिलनाडु के कलंगल में हुआ।

1903 राइट ब्रदर्स (आर्विट राइट और बिल्वर राइट) ने हवाई जहाज के पेटेंट का आवेदन किया, बाद में उनका ये आवेदन खारिज कर दिया गया लेकिन एक साल बाद दोनों ने अमेरिका के ओहियो पेटेंट अटॉर्नी से आवेदन करवाया। इसके बाद 1906 में उन्हें फ्लाइंग मशीन का पेटेंट उन्हें मिला। वायुयान को शुरुआत में उड़ने वाली मशीन कहा गया।

1907 फ्लूरियर, वैल-डे-ट्रैवर्स, स्विट्जरलैंड में डैनियल बोवेट का जन्म हुआ। डैनियल बोवेट विख्यात इतालवी फार्माकोलॉजिस्ट बने, कुछ विशिष्ट न्यूरोट्रांसमीटरों की क्रियाओं को रोकने वाली दवाओं की खोज के लिए उन्हें 1957 का शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।

1910 स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात समाजवादी, चिंतक और संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के मुखिया नेता राम मनोहर लोहिया का अकबरपुर में जन्म हुआ।

1916 स्वतंत्रता सेनानी और भारत के प्रमुख वामपंथी नेता, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के महासचिव रहे हरकिशन सिंह सुरजीत का जन्म बंडाला, पंजाब में हुआ।

1918 लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1919 बर्बर तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने इटली के मिलान में फासिस्ट आंदोलन की शुरुआत की। 1919 में इसी दिन सियालकोट, ब्रिटिश भारत में सुभद्रा जोशी (सुभद्रा दत्ता) का जन्म हुआ। सुभद्रा जोशी भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में महिला नेत्री, आजाद भारत में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सांसद और बाद में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्ष रहीं।

1923 भारतीय क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी हेमू कालाणी का जन्म हुआ।

1931 क्रांतिकारी शहीदे-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ब्रिटिश भारतीय सरकार ने लाहौर सेंट्रल जेल में फांसी दी।

1940 ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग की। हालांकि इससे पहले ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता विनायक दामोदर सावरकर द्विराष्ट्रवाद का सिद्धांत दे चुके थे।

1945 अमेरिकी कांग्रेस ने फिलीपींस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1950 संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना की। विश्व मौसम विज्ञान संगठन संयुक्त राष्ट्र का एक संगठन है जिसे 23 मार्च 1950 को अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन के स्थान पर बनाया गया था। इसका मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा में है। इसने 1951 में सदस्य देशों को उनकी आबादी की सुरक्षा के लिए मौसम विज्ञान परिचालन जल विज्ञान और पृथ्वी विज्ञान के क्षेत्र में समन्वित करने के लिए शुरू किया। पहला विश्व मौसम विज्ञान दिवस 23 मार्च 1961 को आयोजित किया गया था।

1953 बायो फार्मास्यूटिकल कंपनी बायोकॉन की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हुईं किरण मजूमदार शॉ का जन्म हुआ।

1956 पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतांत्रिक देश बना।

1963 तमिल सिनेमा के विख्यात हास्य कलाकार और अभिनेता जाॅर्ज मार्यन का जन्म मद्रास में हुआ।

1965 स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली का निधन हुआ। इसी दिन अमेरिकी सरकार की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा।

1972 प्रसिद्ध बाॅलीवुड फिल्मकार राजकुमार कोहली के बेटे और आज के जाने माने अभिनेता तथा माॅडल अर्मान कोहली का जन्म हुआ। इसी दिन विश्व विख्यात टेनिस खिलाड़ी योनास ब्योर्कमैन का जन्म हुआ।

1973 ग्रैंडमास्टर शिफूजी शौर्य भारद्वाज का जन्म हुआ। शिफूजी जाने माने भारतीय कमांडो ट्रेनर, एक्शन डिजाइनर, एक्शन कोरियोग्राफर, मोटिवेशनल स्पीकर, अभिनेता और माॅडल हैं। ये एसएएसएस9 के संस्थापक और मुख्य प्रबंध निदेशक साथ ही मिशन प्रहार के संस्थापक ट्रस्टी हैं। इसी दिन विख्यात इस्लामी, कश्मीरी अलगाववादी राजनेता मीरवाइज मोहम्मद उमर फारूख का जन्म श्रीनगर में हुआ।

1976 नई दिल्ली में स्मृति जुबिन ईरानी (स्मृति मल्होत्रा) का जन्म हुआ। स्मृति ईरानी अभिनेत्री, फैशन मॉडल और टेलीविजन निर्माता, भाजपा नेता हैं और भारत की शिक्षा मंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री रह चुकी हैं।

1979 हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगू आदि विविध भाषाओं की फिल्मों के गीत गाने वाले विजय येसुदास का मद्रास में जन्म हुआ।

1983 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री, नर्तकी, माॅडल श्वेता केसवानी का जन्म बंबई में हुआ। इसी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने टीवी पर देश को संबोधित करते हुए स्ट्रैटेजिक डिफेंस इनिशिएटिव यानी स्टार वार्स का ऐलान किया। यह भविष्य में जमीन से नहीं बल्कि अंतरिक्ष से युद्ध का प्रोग्राम था। जो संभावित न्यूक्लियर अटैक से बचाव के लिए बना था। इसके बाद शीत युद्ध अपने चरम पर पहुंच गया। अमेरिका और सोवियत संघ में हथियारों की नई होड़ शुरू हो गई। दोनों देशों के रिश्ते और बिगड़ गए।

1986 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया।

1987 फिल्म अभिनेत्री, निर्मात्री, 2024 में लोकसभा सदस्य निर्वाचित भाजपा नेत्री कंगना रनौत का जन्म हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के भंबाला में हुआ। इसी दिन 1987 में पश्चिमी जर्मनी के एक ब्रितानी सैनिक ठिकाने में हुए कार बम हमले में लगभग 30 लोग घायल हुए।

1988 बहुप्रतिष्ठित क्रांतिकारी पंजाबी कवि अवतार सिंह संधू पाश की जालंधर में हत्या खालिस्तानी आतंकवादियों ने की।़ अवतार सिंह पाश उन चंद इंकलाबी शायरो में से है, जिन्होंने अपनी छोटी सी जिंदगी में बहुत कम लिखी क्रांतिकारी शायरी द्वारा पंजाब में ही नहीं संपूर्ण भारत में जनचेतना की एक नई अलख जगाई।

1989 महाभारत धारावाहिक में धृतराष्ट्र का किरदार निभाने वाले, बाॅडी बिल्डर क्षेत्र में थाइलैंड में स्वर्ण पदक जीतने वाले जाने माने बाॅलीवुड अभिनेता एवं माॅडल ठाकुर अनूप सिंह का जन्म पुणे में हुआ।

1992 भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्लों का निधन हुआ। 1992 में इसी दिन फ्रीबर्ग इम ब्रेइसगाऊ, जर्मनी में प्रसिद्ध ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री, आलोचक और दार्शनिक, पॉलिटिकल इकोनॉमी, पॉलिटिकल फिलॉसफी और इंटेलेक्चुअल हिस्ट्री में महत्वपूर्ण काम करने वाले फ्रेडरिक ऑगस्ट वॉन हायेक (जन्म 8 मई 1899, वियना, ऑस्ट्रिया) का निधन हुआ। फ्रेडरिक ऑगस्ट वॉन हायेक का एक उद्धरण, इमरजेंसी हमेशा से वह बहाना रही है जिससे व्यक्तिगत आजादी के सुरक्षा उपायों को खत्म किया गया है।

1995 प्रोफेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फाइनल शृंखला विख्यात भारतीय शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने जीती। इसी दिन 1995 में विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक के पद पर रैनटो रूगीएरो को नियुक्त किया गया।

1996 ताइवान में पहली बार राष्ट्रपति के लिए सीधे चुनाव आयोजित किये गये

1998 बिली क्रिस्टल की मेहमाननवाजी वाले 70वें अकादमी पुरस्कार समारोह में जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक को 11 ऑस्कर अवॉर्ड मिले, जैक निकोलस और हेलेन हंट ने मुख्य अभिनय पुरस्कार जीते।

1999 पैराग्वे की उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या कर दी गई।

2001 रूस का अंतरिक्ष स्टेशन मीर आसमान से गिरकर समुद्र में समा गया।

2003 दक्षिण अफ्रीका में वाडरर्स में हुए विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्जा किया।

2006 पोर्टलैंड, मैन, अमेरिका में विख्यात अमेरिकन ओपेरा कंडक्टर, इम्प्रेसारियो और स्टेज डायरेक्टर सारा काल्डवेल (जन्म 6 मार्च 1924 मैरीविल, मिसौरी) का निधन हुआ। सारा काल्डवेल का एक उद्धरण, जीने का राज ऐसे लोगों को ढूंढना है जो आपको वह काम करने के लिए पैसे देंगे जो आप पैसे देकर करते अगर आपके पास पैसे होते। 2006 में इसी दिन ऑस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज पोंस गू को डुबोया।

2008 भारत ने जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल अग्नि-1 का सफल परीक्षण किया। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों राबर्ट वेनकेन और साइक फोरमैन ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतिम स्पेसवॉक किया। नासा ने पृथ्वी से 7.5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा। 2008 में इसी दिन भारत के हैदराबाद में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का आधिकारिक उद्घाटन हुआ।

2009 फेडेक्स एक्सप्रेस फ्लाइट 80 चीन के गुआंगजौ से उड़ान भरने वाला मैकडॉनेल डगलस एमडी -11 विमान टोक्यो के नारिता अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, कप्तान और सह-पायलट की मौत हुई।

2010 संयुक्त राज्य अमेरिका में किफायती देखभाल अधिनियम कानून बना। इसी दिन 2010 में विख्यात भारतीय वामपंथी, जुझारू माओवादी नक्सल नेता, आॅल इंडिया कोआॅर्डिनेशन कमेटी आॅफ कम्युनिस्ट रेवोल्यूशरी के मुखिया कानू सान्याल का निधन सिलीगुड़ी में हुआ।

2011 1940 एवं 50 के दशक में क्लासिकल हॉलीवुड सिने तारिकाओं में सबसे लोकप्रिय ब्रिटिश-अमेरिकन अभिनेत्री एवं मॉडल डेम एलिजाबेथ रोजमंड टेलर (जन्म 27 फरवरी 1932 हैम्पस्टेड गार्डन सबर्ब, लंदन) का सीडर्स-सिनाई मेडिकल सेंटर, लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में निधन हुआ। एलिजाबेथ टेलर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। अपने अथक परिश्रम और प्रतिभा के दम पर टेलर विश्व प्रसिद्ध अभिनेत्री बनीं, अ प्लेस इन द सन, रेन ट्री कंट्री, हू इज अफ्रेड ऑफ वर्जीनिया वूल्फ, सडेनली लास्ट समर, द अपार्टमेंट, क्लियोपेट्रा आदि विश्व चर्चित फिल्मों में अभिनय किया। एलिजाबेथ टेलर का कहना था, आप बस कर गुजरते हैं। आप खुद को उठने के लिए मजबूर करते हैं। आप खुद को एक कदम आगे बढ़ाने के लिए मजबूर करते हैं, और कसम से, आप खुद पर हावी नहीं होने देते। आप लड़ते हैं। आप रोते हैं। आप कोसते हैं। फिर आप जिंदगी जीने के काम में जुट जाते हैं। मैंने तो ऐसे ही किया है। कोई और तरीका नहीं है। 

2012 प्रमुख भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान स्थापित किया।

2013 विख्यात कनाडाई-अमेरिकी बॉडीबिल्डर, प्रकाशक और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस के सहसंस्थापक जो वीडर का निधन हुआ।

2014 यूरोपीय संघ और अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाए।

2015 सिंगापुर के प्रथम प्रधानमंत्री ली क्वान यू का निधन हुआ।

2018 पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो पाब्लो कुक्जिनस्की ने पेरू की विपक्षी-बहुमत कांग्रेस के महाभियोग कार्रवाई प्रारंभ करने से पहले भ्रष्टाचार के आरोपों कारण राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया।

2019 कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना का नाम बदलकर नूर-सुल्तान कर दिया गया।

2019 अमेरिका समर्थित सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेस ने चार साल की लड़ाई के बाद इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवंत पर सैन्य जीत की घोषणा करते हुए पूर्वी सीरिया के बाघुज शहर पर कब्जा कर लिया। 

2020 ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 के चलते यूनाइटेड किंगडम में पहला राष्ट्रीय लॉकडाउन लागू किया।

2021 यात्रा के दौरान एक कंटेनर जहाज फंस गया जिससे स्वेज नहर में एक सप्ताह तक यातायात बंद रहा।

2022 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सदस्य सोनिया गांधी ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि बच्चों के लिए सूखा राशन, पौष्टिक भोजन का कोई विकल्प नहीं है। सोनिया गांधी ने कहा कि कोविड काल में इन बच्चों के परिवारों को आजीविका के संकट का सामना करना पड़ा है और अब बच्चे जैसे-जैसे स्कूलों में जा रहे हैं, उन्हें और बेहतर पोषण की आवश्यकता है। रायबरेली से कांग्रेस सांसद ने कहा, केंद्र सरकार से आग्रह है कि गर्म और पका हुआ भोजन उपलब्ध कराना तत्काल आरंभ किया जाए। मध्याह्न भोजन तत्काल आरंभ करना चाहिए।

2023 फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के एक विवादित पेंशन सुधार विषय पर राष्ट्र को संबोधन के एक दिन बाद पूरे देश में हिंसक विरोध प्रदर्शन और दंगे भड़क उठे, इस दौरान बोर्डो सिटी हॉल के प्रवेश द्वार पर आग लगा दी गई। उत्तर-पूर्वी सीरिया में एक अमेरिकी बेस पर ड्रोन हमले में एक अमेरिकी कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान से जुड़े ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम ग्यारह लोगों की मौत हो गई। मानहानि के एक झूठे मामले में एक निचली अदालत द्वारा दो साल की जेल की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा (भारतीय संसद) से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

2024 22 मार्च के हमले के बाद मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या 23 मार्च को बढ़कर 137 से अधिक हो गई। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की कसम खाई और इसमें यूक्रेन का हाथ होने का आरोप लगाया, यूक्रेन ने इस हमले से साफ इन्कार किया। चीनी कोस्ट गार्ड के जहाजों ने सेकंड थॉमस शोल के पास फिलीपींस की एक सप्लाई बोट पर वॉटर कैनन से हमला किया, जिससे नौसेना के क्रू सदस्यों को चोटें आईं और जहाज को भारी नुकसान पहुंचा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सीजफायर की अपील को दोहराने के लिए मिस्र-गाजा सीमा का दौरा किया, जबकि एक दिन पहले रूस और चीन ने अमेरिका द्वारा प्रायोजित सीजफायर के प्रस्ताव को वीटो कर दिया था।

2025 इजराइल सुरक्षा बलों ने रफाह पैरामेडिक नरसंहार में 15 सहायता कर्मियों (फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी, गाजा सिविल डिफेंस और संयुक्त राष्ट्र के संगठन यूएनआरडब्ल्यूए) की हत्या कर दी। इसी दिन 2025 में साराटोगा स्प्रिंग्स, यूटा में अमेरिकी राजनीतिक टिप्पणीकार और राजनेता लुडम्या मिया लव (जन्म बॉर्डो, 6 दिसंबर, 1975) का निधन हुआ। मिया लव 2015 से 2019 तक यूटा की चौथी कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट अमेरिकी प्रतिनिधि रहीं। रिपब्लिकन पार्टी की सदस्य पहली हैती-अमेरिकी, पहली अश्वेत व्यक्ति थीं। मिया लव का एक उद्धरण, सरकार आपकी मुक्ति नहीं है। सरकार आपकी समृद्धि का मार्ग नहीं है। कड़ी मेहनत और शिक्षा आपको उससे कहीं आगे ले जाएगी, जिसका वादा कोई भी सरकारी कार्यक्रम कभी कर सकता है।

2026 अमेरिका-इस्राइल के ईरान पर हमलों से पैदा हुआ परस्पर संघर्ष भीषण लड़ाई के साथ अपने चौथे हफ्ते में प्रवेश कर गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, अन्यथा ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को नष्ट करने की धमकी दी। ईरान ने जैसे को तैसा जवाब देने का संकल्प लिया, और खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका-इजरायल की ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाने की धमकी दी। यरूशलेम जिले में बेत शेमेश के पास मिसाइल हमले हुए, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ। दावा यह कि हमले ईरान ने किए। ईरानी हमलों के बाद फ्रांस ने यूएई में राफेल लड़ाकू विमान तैनात किए और ब्रिटेन ने साइप्रस में अपने ठिकानों की सुरक्षा के लिए प्रबंध किए। पश्चिम एशिया में युद्ध गहराने के कारण एशिया के शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई (निक्केई 4.1 प्रतिशत नीचे, कोस्पी 4.78 प्रतिशत नीचे)। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया, होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होने की आशंका के चलते कीमतें शुरू में काफी ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थीं।

सफलता एक बेहतरीन डियोड्रेंट है। मैं एक सर्वाइवर हूँ, इस बात का जीता-जागता उदाहरण कि लोग किन-किन मुश्किलों से गुजर सकते हैं और फिर भी बच सकते हैं। मेरे कुछ सबसे बेहतरीन हीरो कुत्ते और घोड़े रहे हैं। -एलिजाबेथ टेलर

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713 देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldBearday #WorldMeteorologicalDay #ElizabethTaylor #SarahCaldwell #WorldHistoryofMarch23 #FriedrichAugustvonHayek #AvtarSinghSandhuPash #BhagatSingh #Rajguru #Sukhdev #Yesudas #WrightBrothers #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #Cyprus

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ