आजादी सिर्फ उन पढ़े-लिखे लोगों के लिए है, जिन्होंने इसके लिए संघर्ष किया था। हम पहले अंग्रेजों के गुलाम थे, अब हम पढ़े-लिखे भारतीयों, या फिर पाकिस्तानियों, के गुलाम बनकर रहेंगे। -खुशवंत सिंह
20 मार्च 43 ईसा पूर्व 20 मार्च को सुल्मो, इटली, रोमन गणराज्य में ओविड (पब्लियस ओविडियस नासो)। ओविड ऑगस्टस के शासनकाल के दौरान जाने माने रोमन कवि बने। ओविड दो अन्य कवियों वर्जिल और होरेस के समकालीन थे और इन तीनों को लैटिन साहित्य अग्रणी माना जाता है। शाही विद्वान क्विंटिलियन ओविड को लैटिन प्रेम-शोकगीतों का अंतिम रचयिता मानते हैं।
673 ईस्वी में 20 मार्च को जापान के नए सम्राट तेनमू ने असुका स्थित कियोमिहारा महल में गुलदाउदी सिंहासन ग्रहण किया।
687 ईस्वी में 20 मार्च को इनर फार्न, नॉर्थम्ब्रिया साम्राज्य (इंग्लैंड) में सेल्टिक परंपरा चर्च के संत, भिक्षु, बिशप, एकांतवासी, दक्षिण-पूर्वी स्कॉटलैंड के मेलरोज और लिंडिसफार्न मठों से जुड़े कटबर्थ (जन्म करीब 634) का निधन हुआ।
851 ईस्वी में 20 मार्च को शार्लेमेन के शाही क्षेत्र में जर्मन सर्फ (दास) के रूप में जन्मे रीम्स (फ्रांस) के आर्कबिशप रहे एब्बो, एबो या एपो का निधन हुआ।
1191 रोम, पैपल स्टेट्स में 19 दिसंबर 1187 से लेकर 1191 में अपनी मृत्यु तक कैथोलिक चर्च के प्रमुख और पैपल स्टेट्स के शासक रहे पोप क्लेमेंट तृतीय (पाओलो स्कोलारी जन्म 1130) का निधन हुआ।
1206 माइकल चतुर्थ ऑटोरेयानोस को कॉन्स्टेंटिनोपल का वैश्विक चांसलर नियुक्त किया गया।
1351 गयासुद्दीन तुगलक के पुत्र और दिल्ली के मशहूर सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु पाकिस्तान के सिंध प्रदेश के ठट्ठा में हुई।
1600 लिंकोपिंग ब्लडबाथ में 5 स्वीडिश रईसों का सिर काटकर सार्वजनिक रूप से मृत्युदंड दिया गया। माना गया कि यह लोग स्वीडन के राजा सिगिस्मंड तृतीय वासा के खिलाफ साजिशों में शामिल थे।
1602 डच सरकार ने विशाल चार्टर्ड व्यापारिक संस्था डच ईस्ट इंडिया कंपनी स्थापित की। डच सरकार ने डच ईस्ट इंडिया कंपनी को एशियाई व्यापार पर एकाधिकार करने, दुनिया की पहली बहुराष्ट्रीय निगम और सार्वजनिक संयुक्त-पूंजी कंपनी होने के नाते, युद्ध छेड़ने, उपनिवेश बसाने और मुद्रा ढालने का अधिकार प्रदान किया।
1615 अजमेर, राजपूताना, मुगल साम्राज्य में मुगल बादशाह शाहजहां और उनकी बेगम मुमताज महल के सबसे बड़े पुत्र दारा शिकोह का जन्म हुआ।
1739 दिल्ली की सत्ता पर फारस के बादशाह नादिर शाह अफ्शार ने कब्जा किया।
1760 बोस्टन, मैसाचुसेट्स में अज्ञात कारण से आग लग गई, 349 इमारतें खाक हो गईं और हजारों लोग बेघर हो गए।
1782 राजस्थान के इतिहास का मार्ग सर्वप्रथम प्रशस्त करने कर्नल जेम्स टॉड, ब्रिटिश अधिकारी एवं इतिहासकार का लंदन में जन्म हुआ।
1800 अलेसांद्रों वोल्टा ने इलेक्ट्रिक बैटरी की खोज के बारे में सूचना दी।
1815 एल्बा द्वीप से भागने के बाद नेपोलियन ने 140,000 की नियमित सेना और लगभग 200,000 की स्वयंसेवी सेना के साथ पेरिस में प्रवेश किया, और अपने सौ दिन के शासन की शुरुआत की।
1828 स्कीन नगर पालिका, नॉर्वे में हेनरिक जोहान इबसेन का जन्म हुआ। हेनरिक इबसेन विख्यात नॉर्वेजियन नाटककार बने। हेनरिक इबसेन को 19वीं सदी के दुनिया के सबसे जाने-माने लेखकों में से एक माना जाता है और अक्सर उन्हें आधुनिक नाटक का जनक कहा जाता है। उन्होंने नाट्य यथार्थवाद की शुरुआत की, लेकिन साथ ही उन्होंने गीतात्मक महाकाव्य रचनाएँ भी लिखीं। हेनरिक इबसेन ने लिखा है, हजार शब्द भी उतना गहरा प्रभाव नहीं छोड़ पाते, जितना कि एक काम।
1829 स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु भगतजी महाराज यानी प्रगति भक्त का जन्म भावनगर, गुजरात के महुवा में हुआ।
1854 अमेरिका के विस्कॉन्सिन के रिपन में एक बैठक में एक गुलामी-विरोधी राजनीतिक दल ने खुद को रिपब्लिकन पार्टी का नाम देने का फैसला किया।
1861 अर्जेंटीना का मेंडोना शहर जबरदस्त भूकंप से पूरी तरह से तबाह हो गया।
1876 संवैधानिक सुधार के माध्यम से लुई डे गेयर स्वीडन के पहले प्रधानमंत्री बने।
1883 औद्योगिक संपत्ति के संरक्षण के लिए पेरिस कंवेंशन पर हस्ताक्षर किये गये।
1884 विएना में विख्यात ऑस्ट्रियाई-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी, गणितज्ञ और दार्शनिक फिलिप फ्रैंक का जन्म हुआ।
1890 जर्मन साम्राज्य के चांसलर ओटो वॉन बिस्मार्क को सम्राट विल्हेम द्वितीय ने पदच्युत किया।
1896 सम्राट गुआंगक्सू की स्वीकृति मिलने पर किंग राजवंश डाकघर खोला गया जिससे चीन में डाक सेवा की शुरुआत हुई।
1904 सी.एफ. एंड्रूज भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने भारत आये। 1904 में इसी दिन अलेक्जेंड्रा का लंदन में जन्म हुआ। अलेक्जेंड्रा का बाद में बड़े होने पर लार्ड कर्जन से विवाह हुआ। लार्ड कर्जन भारत में ब्रिटिश वायसराय रहे और अलेक्जेंड्रा को नाम मिला, लेडी अलेक्जेंड्रा कर्जन।
1916 विख्यात वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की किताब जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिवली (सापेक्षता का सिद्धांत) का प्रकाशन हुआ।
1920 लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच विमान सेवा शुरू हुई।
1923 शिकागो के आर्ट्स क्लब ने पाब्लो पिकासो की अमेरिका में पहली प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसका शीर्षक पाब्लो पिकासो के मूल चित्र था और इसलिए यह क्लब संयुक्त राज्य अमेरिका में आधुनिक कला के शुरुआती समर्थकों और आयोजकों में से एक बन गया। 20 मार्च 1923 को लखनऊ में शौकत सिद्दीकी का जन्म हुआ। शौकत सिद्दीकी उर्दू भाषा के मशहूर पाकिस्तानी कथाकार बने। खुदा की बस्ती और जंगलूस के लिए शौकत सिद्दीकी को खासतौर पर जाना जाता है। आदमजी साहित्यिक पुरस्कार प्राप्त शौकत सिद्दीकी अपनी रचनाओं में समाजवादी यथार्थवाद की शैली का प्रयोग करने के लिए जाने गए। पाकिस्तान राइटर्स गिल्ड और प्रगतिशील लेखक संघ के सक्रिय सदस्य शौकत सिद्दीकी भारत-पाकिस्तान उपमहाद्वीप में सक्रिय प्रगतिशील लेखक आंदोलन व्यापक संगठन का अहम हिस्सा रहे। शौकत सिद्दीकी ने कराची के समाचार पत्रों टाइम्स, पाकिस्तान स्टैंडर्ड और मॉर्निंग न्यूज के न्यूज डेस्क पर काम किया। इसके बाद शौकत सिद्दीकी कई अखबारों के संपादक रहे। शौकत सिद्दीकी का एक उद्धरण, तुम बंद कमरों में बैठकर और किताबें पढ़कर जीवन को तलाशते हो, और मैंने जीवन को कोठों (वेश्यालयों) में देखा है। मैंने जीवन को छोटी-छोटी झोपड़ियों और तंग, अंधेरी गलियों में देखा है... जीवन को अपनी नंगी आँखों से देखो, और देखो कि वह किस हद तक परिस्थितियों का शिकार बन चुका है।
1925 विख्यात ब्रिटिश राजनेता एवं प्रशासक, लाॅर्ड प्रेसीडेंट आॅफ काउंसिल आॅफ यूनाइटेड किंगडम के अध्यक्ष रहे जार्ज नथानिएल कर्ज़न का निधन हुआ।
1930 नवाली, श्रीलंका में सिन्नप्पाह अरसारत्नम का जन्म हुआ। एस. अरसारत्नम जाने माने श्रीलंकाई शिक्षाविद, इतिहासकार, लेखक एस. अरसारत्नम सीलोन विश्वविद्यालय, मलाया विश्वविद्यालय और न्यू इंग्लैंड विश्वविद्यालय में लेक्चरर रहे। सूखे का वर्णन करते हुए वे लिखते हैं, सूरज की एकरस और तीखी चमक के नीचे, थकी-हारी धरती कराह उठी और कांपने लगी। जमीन से गर्मी के भंवर उठ रहे थे, मानो वहाँ से पिघला हुआ लावा बह रहा हो। एक हाँफती हुई छिपकली, किसी छायादार दरार की तलाश में, तपती हुई चट्टान पर बड़ी मुश्किल से रेंग रही थी। मवेशी और कुत्ते पेड़ों की थोड़ी-सी छाया में दुबके बैठे बारिश का इंतजार कर रहे थे कि वह उन्हें इस गर्मी और प्यास से मुक्ति दिलाए। लेकिन इसके विपरीत, गर्मी हर दिन और भी ज्यादा तेज और दमघोंटू होती गई, वह आग की एक अदृश्य चादर की तरह सभी जीवित प्राणियों को झुलसा रही थी और उनका दम घोंट रही थी, एक ऐसी आग जिसे केवल बारिश ही बुझा सकती थी। यह सूखा एक महीने से भी ज्यादा समय से चला आ रहा था।
1933 जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर के शीर्ष सैन्य सहयोगी हेनरिक हिमलर ने यातनाग्रहों के निर्माण का आदेश दिया, जिनमें बाद में लाखों यहूदियों, जर्मनों की हत्या की गई।
1939 जाने माने बाॅलीवुड चरित्र अभिनेता सुधीर दल्वी का जन्म ठाणे में हुआ। इन्होंने रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में गुरु वशिष्ठ और मनोज कुमार की शिरडी के साईं बाबा में साईं बाबा की भूमिका निभाई।
1947 बोस्टन, मैसाचुसेट्स में जॉन ईस्टबर्न बॉस्वेल का जन्म हुआ। जॉन बॉस्वेल चर्चित अमेरिकी इतिहासकार और येल यूनिवर्सिटी में फुल प्रोफेसर रहे। बॉस्वेल की कई स्टडीज धर्म और होमोसेक्सुअलिटी, खासकर ईसाई धर्म और होमोसेक्सुअलिटी के मुद्दे पर केंद्रित थीं। रेवोल्यूशन्स, यूनिवर्सल्स, एंड सेक्सुअल कैटेगरीज में बॉस्वेल कंस्ट्रक्शनिस्ट-एसेंशियलिस्ट पोजीशन्स की तुलना रियलिस्ट-नॉमिनलिस्ट डाइकोटॉमी से करते हैं।
1950 भारत की प्रमुख अमीर महिला कारोबारी, कांग्रेस नेत्री, ओ. पी. जिंदल समूह की मुखिया, अग्रोहा स्थित महाराजा अग्रसेन मेडिकल कालेज की अध्यक्षा सावित्री जिंदल का जन्म तिनसुकिया, असम में हुआ। भारत के प्रमुख कारोबारी, उद्योगपति नवीन जिंदल, सज्जन जिंदल और पृथ्वीराज जिंदल सावित्री जिंदल के ही पुत्र हैं।
1951 प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मदन लाल का अमृतसर में जन्म हुआ।
1952 प्रसिद्ध भारतीय टेनिस खिलाड़ी और कारोबारी आनंद अमृतराज का जन्म मद्रास में हुआ। आनंद अमृतराज के छोटे भाई विजय अमृतराज भी विख्यात टेनिस खिलाड़ी थे।
1956 उत्तरी अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली। ट्यूनीशिया 20 मार्च को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।
1966 उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के नेता, विधायक और बलात्कार तथा हत्या मामले में बदनाम कुलदीप सिंह सेंगर का जन्म हुआ। इसी दिन प्रख्यात भारतीय गायिका अलका याग्निक का जन्म हुआ। इसी दिन लंदन के वेस्टमिनिस्टर के सेंट्रल हॉल में प्रदर्शनी के लिए रखा गया फुटबॉल वर्ल्ड कप 1966 में चोरी हुआ।
1968 हावरे डी ग्रेस, मैरीलैंड, अमेरिका में अल्ट्रा नैट वाइचे का जन्म हुआ। अल्ट्रा नैट लोकप्रिय अमेरिकी गायिका, गीत लेखिका, रिकॉर्ड निर्माता, डीजे और प्रमोटर हैं, जिन्होंने फ्री, इफ यू कुड रीड माई माइंड, ऑटोमैटिक जैसे गानों के साथ पॉप चार्ट पर सफलता हासिल की।
1969 अपने पहले उपन्यास मद्रास ऑन रैनी डे से चर्चा में आई भारतीय मूल की अँग्रेजी भाषा की अमेरिकी कथाकार और उपन्यासकार समीना अली का हैदराबाद में जन्म हुआ। इसी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने वियतनाम युद्ध की समाप्ति की घोषणा की। अमेरिका वियतनाम और अमेरिका का काफी नुक्सान कर, हारकर वापस लौटा।
1970 स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासियों और झारखंड आंदोलन के सर्वोच्च नेता, संविधान सभा के सदस्य, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद् और 1925 में ऑक्सफोर्ड ब्लू का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जयपाल सिंह मुंडा का निधन हुआ। मुंडा की कप्तानी में 1928 के ओलिंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।
1972 जम्मू-कश्मीर के प्रमुख राजनेता प्रेमनाथ डोगरा का निधन हुआ।
1973 प्रमुख भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अर्जुन अटवाल का जन्म हुआ।
1977 खूबसूरत, बोल्ड और जानी मानी माॅडल, फिल्म अभिनेत्री और रेडियो जाॅकी गायत्री जोशी का जन्म हुआ। इसी दिन 1977 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लोकसभा चुनाव में पराजय हुईं।
1987 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने अंतरिक्ष अभियान पाला बी 2 पी की शुरुआत की।
1981 अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति इसाबेल पेरोन को आठ वर्ष की सजा हुई।
1986 जानी मानी बोल्ड एवं खूबसूरत तेलुगू और अमेरिकी अंग्रेजी फिल्म अभिनेत्री रिचा गंगोपाध्याय लंगेला का जन्म दिल्ली में हुआ।
1987 अमेरिकी सरकार द्वारा एड्स के इलाज के लिए दी जाने वाली पहली दवा एजेडटी को फूड एंड ड्रग एडमिनिशट्रेशन ने मंजूरी दी। इसी दिन 1987 में बहुविवादित फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना राणावत का जन्म हुआ।
1991 बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की नेता बेगम खालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति बनी।
1995 टोक्यो में भूमिगत रेल मार्ग में विषैली गैस के लीक होने से लगभग 15 लोगों की जान गई और हजारों लोग घायल हुए।
1999 प्रख्यात ब्रिटिश चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन हुआ।
2003 इराक पर अमेरिका ने हमला शुरू किया।
2006 अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में छिपा है।
2008 प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता सोभन बाबू का निधन हुआ।
2009 वरिष्ठ जज न्यायमूर्ति चंद्रमौली कुमार प्रसाद को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायधीश नियुक्त किया गया।
2010 गौरैया चिड़िया को बचाने के लिए पहली बार विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। इसी दिन 2010 में नेपाल सरकार ने गिरिजा प्रसाद कोईराला के सम्मान में राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया जिनका 86 वर्ष की आयु में काठमांडू में निधन हुआ।
2011 सिडनी आॅस्ट्रेलिया में जन्मे प्रसिद्ध इंजीनियर भारतीय फिल्म अभिनेता बोब क्रिस्टो का निधन बंगलौर में हुआ।
2013 बांग्लादेश के राष्ट्रपति जियाउर रहमान का 84 वर्ष की आयु में सिंगापुर के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बांग्लादेश सरकार ने 3 दिन का शोक घोषित किया।
2014 दिल्ली में भारत के प्रसिद्ध अंग्रेजी पत्रकार, लेखक, संपादक, उपन्यासकार और इतिहासकार, भारतीय विदेश सेवा अधिकारी खुशवंत सिंह (जन्म 2 फरवरी 1915, हदाली, पंजाब प्रांत, ब्रिटिश भारत) का निधन हुआ। इसी दिन 2014 में बुल्गारिया के प्रसिद्ध सूमो पहलवान, कोतोशू, ने खेल गतिविधियों से सन्यास की घोषणा की। उन्होंने 2008 में सम्राट कप जीता और अपने करियर के दौरान ओजेकी की दूसरी सर्वोच्च रैंक हासिल की।
2015 ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कम फ्रेजर का निधन हुआ।
2020 दिसंबर 16, 2012 को दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप के चार दोषियों को फांसी दी गई। 19 मार्च को आधी रात के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इन चारों दोषियों की आखिरी याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद 20 मार्च को सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर चारों दोषियों को फांसी पर चढ़ाया गया था। इन चार दोषियों के नाम थे- अक्षय ठाकुर, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और मुकेश सिंह। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार चार दोषियों को एकसाथ फांसी दी गई थी। बलात्कार और हत्या की इस जघन्यतम घटना में दिल्ली में 23 वर्षीय एक पैरामेडिकल स्टूडेंट के साथ 6 लोगों ने चलती बस में गैंगरेप किया था। छह आरोपियों में से एक नाबालिग था और उसे जुवेनाइल जस्टिस कानून के तहत तीन साल जुवेनाइल होम में रहने की सजा दी गई थी, जो 2015 में रिहा हो गया था। एक अन्य आरोपी राम सिंह ने मुकदमे की सुनवाई के दौरान तिहाड़ जेल में खुदकुशी कर ली थी।
2021 फ्रांस के शहर ल्योन में स्थित एक अराजकतावादी किताबों की दुकान ला प्लूम नोयर पर धुर-दक्षिणपंथी तत्वों द्वारा हमला किया गया, जिससे उदारवादी, लोकतांत्रित, मानवतावादी, वामपंथी लोगों में आक्रोश फैला।
2022 महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के राज्य सभा सांसद और शिवसेना के मुखपत्र मराठी दैनिक सामना के एक्जीक्यूटिव एडीटर संजय राजाराम राउत ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गुजरात और राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए फिल्म द कश्मीर फाइल्स का प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में कई कड़वी सच्चाइयों को दबाने का प्रयास किया गया है। राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक कॉलम रोकटोक में लिखा कि कश्मीर में विस्थापित कश्मीरी पंडितों की वापसी सुनिश्चित करना भाजपा का वादा था, लेकिन अनुच्छेद-370 के निरस्त होने के बावजूद ऐसा नहीं हुआ है। शिवसेना सांसद ने सवाल उठाया कि यह किसकी नाकामी है ? नितिन गडकरी ने 20 मार्च को चीनी और इथेनॉल भारत सम्मेलन (एसईआईसी) 2022 को संबोधित करते हुए भारत में एक अधिक नवोन्मेषी और स्थिर चीनी और इथेनॉल क्षेत्र का निर्माण करने की भविष्य की योजना पर चर्चा करने के लिए घरेलू और वैश्विक उद्योग के विख्यात विशेषज्ञों को एक साथ लाने की इच्छा जताई। गडकरी ने बताया कि किस प्रकार एथेनॉल का अर्थशास्त्र डीजल या पेट्रोल द्वारा संचालित वाहनों से उत्कृष्ट है। उन्होंने कहा कि हमने फ्लेक्स इंजन पर परामर्शी यानी एडवाइजरी जारी की है। टोयोटा, हुंडई और सुजुकी ने मुझे आश्वासन दिया है कि वे छह महीने के भीतर फ्लेक्स इंजन लाएंगे। गडकरी ने कहा, हाल ही में, हमने ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली पायलट कार लॉन्च की है। टोयोटा अध्यक्ष ने मुझे बताया कि उनकी कार फ्लेक्स है- या तो 100 प्रतिशत पेट्रोल या 100 प्रतिशत इथेनॉल और आने वाले दिनों में टोयोटा कारों को हाइब्रिड बिजली पर चलाया जाएगा, जो 40 प्रतिशत बिजली उत्पादित करेगी तथा 100 प्रतिशत इथेनॉल का उपयोग करके 60 प्रतिशत दूरी तय करेगी।
2023 खालिस्तानी नेता और खालिस्तानी विचारधारा के संगठन वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह के चाचा और वाहन चालक ने जालंधर में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि अमृतपाल फरार बताया गया। पंजाब पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसने अमृतपाल सिंह के संगठन वारिस पंजाब दे से जुड़े 5 व्यक्तियों के खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया है।
2024 खारकीव में रूसी मिसाइल हमलों में 5 से अधिक लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन ने लगातार दूसरे दिन रूस पर ड्रोन हमले किए, जिसमें रियाजान ओब्लास्ट में एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया। हिंसक, तस्कर गिरोहों ने पेटियन-विले इलाके पर हमला किया, और पोर्ट-ऑ-प्रिंस में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास जोरदार गोलीबारी हुई। अमेरिका ने हेलीकॉप्टर से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाला, और यूरोपीय यूनियन ने अपने राजनयिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला। अमेरिका ने गाजा में हवाई जहाजों से मानवीय सहायता पहुँचाना शुरू जबकि फिलिस्तीनी क्षेत्र में इस्राइल लगातार बमबारी और गोलीबारी कर हत्याएं और तबाही मचा रहा था। रिपोर्टों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 90 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं। हूथी अधिकारियों ने बताया कि यमन में अमेरिका और ब्रिटेन के 17 हवाई हमलों में 11 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
2025 केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका में बड़े आयरिश मोटरस्पोर्ट एग्जीक्यूटिव, ब्रॉडकास्टर, रेसिंग ड्राइवर और व्यवसायी एडमंड पैट्रिक जॉर्डन (30 मार्च 1948, डबलिन, आयरलैंड) का निधन हुआ। एडमंड जॉर्डन ने फॉर्मूला वन में जॉर्डन टीम की स्थापना की और टीम प्रिंसिपल रहे। एडमंड पैट्रिक जॉर्डन ने कहा है, ट्रैक हटकर अपने शोमैनशिप, व्यावसायिक सूझ-बूझ और परिवार सबसे पहले का विचार रखें।
2026 ब्रसेल्स में हुई यूरोपीय परिषद की शिखर बैठक (19-20 मार्च) में ईरान के साथ चल रहे संघर्ष और रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की गई। ईरान के ड्रोन हमलों ने अजरबैजान के नखचिवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया, इसके बाद ईरान ने बहरीन पर भी हमले किए। रूस और यूक्रेन के बीच 200 सैनिकों की एक बड़ी अदला-बदली हुई। अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस पर सोशल मीडिया और लोगों की भलाई के बीच के संबंध पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया। इसके अलावा, विश्व गौरैया दिवस और विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस भी मनाए गए। संस्कृति नवरोज का उत्सव मनाया गया, जो ईरानी नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
क्या बहुमत तब सही था, जब वे चुपचाप खड़े देखते रहे और ईसा मसीह को सूली पर चढ़ा दिया गया? क्या बहुमत तब सही था, जब उन्होंने यह मानने से इनकार कर दिया कि पृथ्वी सूरज के चारों ओर घूमती है, और गैलीलियो को एक कुत्ते की तरह घुटनों के बल झुकने पर मजबूर कर दिया? बहुमत को सही साबित होने में पचास साल लग जाते हैं। बहुमत तब तक सही नहीं होता, जब तक वह सही काम नहीं करता। हमारे बीच सच्चाई और आजादी का सबसे खतरनाक दुश्मन वह बड़ा बहुमत है जो एक साथ जुड़ा हुआ है। -हेनरिक जोहान
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713 देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldSparrowDay #Nowruz #WorldOralHealthDay #HenrikJohan #JohnBoswell #KhushwantSingh #InternationalDayofHappiness #WorldHistoryofMarch20 #InternationalDayofHappiness #PabloPicasso #GayatriJoshi #Freedomofspeech #RichaGangopadhyayLangella #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #PhilippFrank









0 टिप्पणियाँ