रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 18 फरवरी 2026 (जि.सू.का.)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद वर्ष 2026 की आगामी 21 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन एवं पारदर्शी व नकलविहीन परीक्षा कराना हम सब की जिम्मेदारी होगी, इसलिये सभी गंभीरता से लेते हुये कार्यो व दायित्वों का संपादन करना सुनिश्चित करें, अधिनस्थों को यह निर्देश अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में दिए।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए उन्होने कहा कि चेकिंग मुख्य गेट पर ही हो ताकि किसी भी प्रकार का अनुचित साधन परीक्षा कक्ष तक पहुँच ही न सकें। उन्होने कहा कि हमारा उद्देश्य नकल को रोकना है, परीक्षार्थियों को डराना नही। उन्होने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रो में पेयजल व विद्युत व्यवस्था सुचारू हो एवं संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों विशेष नजर रखी जाये। उन्होने कहा कि प्रश्नपत्र खोलने से पहले भलिभाँति जाँच कर ले ताकि निर्धारित तिथि का प्रश्नपत्र ही परीक्षा कक्ष में खोला जा सकें। उन्होने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा कक्ष में मोबाईल फोन या कोई अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरण लाना पूर्णतः वर्जित होगा, इसमें किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाये, यदि लापरवाही प्रकाश में आती है तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर अपने तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराये ताकि ससयम उस समस्या का निस्तारण किया जा सके। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से परीक्षा कराना केंद्र प्रभारी व कस्टोडियन की पूर्ण जिम्मेदारी होगी। प्रश्न पत्रों को सुरक्षित डबल लॉक में रखना सुनिश्चित करेगें। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि परीक्षा केंद्रों की 100 गज की परिधि में बीएनएसएस की धारा 163 लागू रहेगी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने बताया इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में जनपद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 39924 छाघ्त्र-छात्राएं सम्मिलित होगें। जिसमे हाईस्कूल परीक्षा में 10336 बालक संस्थागत, 10714 बालिका संस्थागत, 170 बालक व्यक्तिगत, 142 बालिका व्यक्तिगत अर्थात कुल 21362 बालक, बालिका हाई स्कूल परीक्षा में प्रतिभाग करेगें। इसी प्रकार इंटरमीडिएट परीक्षा में 8355 बालक संस्थागत, 9442 बालिका संस्थागत, 414 बालक व्यक्तिगत व 351 बालिका व्यक्तिगत कुल 15945 बालक, बालिकाएं इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतिभाग करेगें। रावत ने बताया कि शांतिपूर्ण परीक्षाएं सम्पन्न कराने हेतु जनपद में 110 परीक्षा केंद्र बनाये गये है। जिसमे 101 मिश्रित परीक्षा केंद्र व 09 एकल परीक्षा केंद्र है। जनपद में 37 परीक्षा केन्द्र संवेदनशील है। उन्होने बताया कि सबसे अधिक परीक्षार्थी वाला परीक्षा केंद्र देशबन्धु इ.का. पिपलिया नं0-1 गदरपुर है जिसमे कुल 12Û40 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। इसी प्रकार सबसे छोटा परीक्षा केंद्र रा0उ0मा0वि0 तीरथ जसपुर है जिसमे 60 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। उन्होने बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम बनाया गया है जो पूर्ण परीक्षा अवधि में 24ग7 खुला रहेगा। उन्होने बताया कि किसी प्रकार की समस्या या परेशान होने पर कंट्रोल रूम के मोबाईल नं0-9759422324, 7895945044 व 9760663559 पर संपर्क कर सकते है।
बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा सहित खंड शिक्षा अधिकारी व केंद्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य उपस्थित थें।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।








0 टिप्पणियाँ