एक आदमी कुछ मानने से जीता है न कि बहुत सी बातों पर बहस और तर्क करने से। मुझे वह आदमी दिखाओ जिसका तुम सम्मान करते हो, और मुझे पता चल जाएगा कि तुम किस तरह के आदमी हो। एक महान आदमी छोटे लोगों के साथ अपने व्यवहार से अपनी महानता दिखाता है। -थॉमस कार्लाइल (विश्व विख्यात स्कॉटिश निबंधकार, इतिहासकार और दार्शनिक)
2 ईसा पूर्व 5 फरवरी को सीजर ऑगस्टस को रोमन सीनेट ने पैटर पैट्रिया की उपाधि प्रदान की।
62 ईस्वी में 5 फरवरी को नीरो के शासनकाल में इटली के पोम्पेई, हरकुलेनियम और आसपास के कैम्पानिया में 5-6 की अनुमानित तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही हुई।
519 लैटिन कवि, गॉल में विएन के बिशप, बरगंडियन राजाओं के सचिव रहे एविटस ऑफ विएने का निधन हुआ।
664 ईस्वी में 5 फरवरी को तोंगचुआन, लुओयांग, चीन में विश्व प्रसिद्ध बौद्ध भिक्षु, विद्वान, यात्री एवं अनुवादक ह्वेन त्सांग का निधन हुआ। ह्वेन त्सांग हर्षवर्द्धन के शासन काल में भारत आए और यहां 15 वर्ष रहे। अपनी पुस्तक सी-यू-की में अपनी यात्रा तथा तत्कालीन भारत का विवरण ने दिया है जिससे हर्षकालीन भारत की सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक स्थिति का पता मिलता है।
756 ईस्वी में 5 फरवरी को चीनी नव वर्ष पर आन लुशान ने स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया और यान नामक राज्य की स्थापना की। यह राज्य व्यवस्था ज्यादा समय तक कायम नहीं रह सकी।
976 ईस्वी में 5 फरवरी को हीयान क्यो (क्योटो) में संजो का जन्म हुआ। संजो जापान का 67वां सम्राट बना और उसका शासनकाल 1011 से 1016 तक चला।
1015 ईस्वी में 5 फरवरी को कोलोन, जर्मनी में विलिच की मठाधीश (एडेलहीड), सेंट मारिया इम कपिटोल की भी मठाधीश एडिलेड का निधन हुआ। मरणोपरांत एडिलेड को संत घोषित किया गया।
1146 स्पेन में रुएडा डे जालोन में हुदीद राजवंश के अंतिम शासक जफादोला अर्थात अहमद तृतीय अबू जाफर इब्न अब्द अल-मलिक अल-मुस्तानिर का निधन हुआ।
1534 जियोवानी डी बार्डी का जन्म हुआ। बार्डी वर्नियो के काउंट, प्रसिद्ध इतालवी साहित्यिक आलोचक, लेखक, संगीतकार और सैनिक बने।
1589 स्पेनिश कवि और शिक्षक एस्टेबन मैनुअल डी विलेगास का जन्म हुआ।
1594 प्रसिद्ध इतालवी वायलिन वादक और संगीतकार बियाजियो मारिनी का जन्म हुआ।
1597 प्रारंभिक जापानी ईसाइयों के एक समूह के सैकड़ों को जापानी समाज के लिए खतरा समझकर जापान की नई सरकार ने उन्हें मरवा दिया।
1679 जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1782 स्पेन की सेना ने ब्रिटिश सेना को हराकर मिनोरका पर कब्जा कर लिया।
1783 इटली के कालाब्रिया में आए भीषण भूकंप से लगभग 30,000 लोग मारे गये।
1811 प्रिंस ऑफ वेल्स जॉर्ज तृतीय अपने पिता के विक्षिप्त होने की वजह से यूनाइटेड किंगडम के प्रिंस रीजेंट यानी राजा बनाए गए।
1837 नॉर्थफील्ड, मैसाचुसेट्स, संयुक्त राज्य अमेरिका में ड्वाइट एल. मूडी (ड्वाइट लाइमन मूडी) का जन्म हुआ। ड्वाइट एल. मूडी केसविकियनवाद से जुड़े एक अमेरिकी प्रचारक और प्रकाशक थे, जिन्होंने मूडी चर्च, नॉर्थफील्ड स्कूल और मैसाचुसेट्स में माउंट हर्मन स्कूल, मूडी बाइबिल संस्थान और मूडी पब्लिशर्स की स्थापना की। ड्वाइट एल. मूडी का एक कथन, जो लोग कहते हैं कि वे क्षमा कर देंगे लेकिन भूल नहीं सकते, वे बस कुल्हाड़ी को दफना देते हैं लेकिन तुरंत उपयोग के लिए हैंडल को बाहर छोड़ देते हैं।
1855 लॉर्ड पामरस्टोन यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बने।
1869 इतिहास का सबसे बड़ा जलोढ़ सोने का डला, ढेला या टुकड़ा वेलकम स्ट्रेंजर ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के मोलियागुल में पाया गया। वेलकम स्ट्रेंजर अब तक खोजा गया सबसे बड़ा ढेला है और यह कॉर्निश खनिक जॉन डीसन और रिचर्ड ओट्स को 5 फरवरी 1869 को मोलियागुल में खुदाई के दौरान मिला। वेलकम स्ट्रेंजर जमीन की सतह से महज 3 सेमी नीचे ढलान पर एक पेड़ के आधार के पास मिला, कुल वजन 109.59 किलोग्राम था।
1870 अमेरिका के फिलाडेल्फिया के एक थियेटर में पहली बार दर्शकों को चलचित्र दिखाया गया।
1881 लंदन में थॉमस कार्लाइल (जन्म 4 दिसंबर 1795 एक्लेफेचन, स्कॉटलैंड) का निधन हुआ। थॉमस कार्लाइल विश्व विख्यात स्कॉटिश निबंधकार, इतिहासकार और दार्शनिक के रूप में जाने गए। चेल्सी के ऋषि के रूप में जाने जाने जाते हैं, उनके लेखन ने विक्टोरियन युग की बौद्धिक और कलात्मक संस्कृति को बहुत प्रभावित किया। थॉमस कार्लाइल का एक प्रसिद्ध कथन, अगर जीसस क्राइस्ट आज आते, तो लोग उन्हें सूली पर भी नहीं चढ़ाते। वे उन्हें डिनर पर बुलाते, और सुनते कि उन्हें क्या कहना है, और उसका मजाक उड़ाते।
1900 अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर हुए। यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक केंद्रीय अमेरिकी शिपिंग नहर के निर्माण के लिए मध्य अमेरिका, निकारागुआ में एक संधि पर हस्ताक्षर किये। इसी दिन लियो बैकलैंड ने बेकेलिट हार्ड थर्मोसेटिंग प्लास्टिक के निर्माण की घोषणा की।
1904 क्यूबा अमेरिका के कब्जे से आजाद हुआ।
1905 महाराष्ट्र के अहमदनगर में अच्युत पट्वर्धन का जन्म हुआ। वे प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, आंदोलनकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और 1947 में समाजवादी पार्टी के संस्थापक हुए।
1907 बेल्जियम के रसायनज्ञ लियो बेकलैंड ने दुनिया के पहले सिंथेटिक प्लास्टिक, बैकेलाइट के निर्माण की घोषणा की।
1913 ग्रीक सैन्य एविएटर, माइकल मुटौसिस और एरिस्टीडिस मोरेटिनिस ने फार्मन एमएफ.7 हाइड्रोप्लेन के साथ इतिहास में पहला नौसैनिक हवाई मिशन पूरा किया।
1914 बैनबरी, ब्रिटेन में एलन लॉयड हॉजकिन का जन्म हुआ। ब्रिटिश फिजियोलॉजिस्ट और बायोफिजिसिस्ट एलन लॉयड हॉजकिन एंड्रयू हक्सले और जॉन एक्लेस के साथ 1963 में फिजियोलॉजी या मेडिसिन में उनके महत्वपूर्ण शोध के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। एलन लॉयड हॉजकिन एक उद्धरण, जूलॉजिस्ट जानवरों के बीच के अंतर से खुश होता है, जबकि फिजियोलॉजिस्ट चाहता है कि सभी जानवर मूल रूप से एक ही तरीके से काम करें।
1916 विख्यात कन्नड़ साहित्यकार और 1978 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त बी. जी. एल. स्वामी यानी बंगलुरू गुंडप्पा लक्ष्मीनारायण स्वामी का जन्म बंगलौर में हुआ।
1917 मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया।
1919 जाने माने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता और कर्नाटक तथा गोवा के राज्यपाल हुए खुर्शीद आलम खां का जन्म हुआ।
1922 भारत के विख्यात आधुनिक मूर्तिकार, चित्रकार, कवि और मूर्ति कला शिक्षक पद्मभूषण सम्मान प्राप्त अमर नाथ सहगल का जन्म पाकिस्तान के अट्टोक में हुआ। इसी दिन अंतरराष्ट्रीय ज्ञान, विज्ञान, सूचनाओं और मनोरंजन की पत्रिका रीडर्स डाइजेस्ट की प्रथम प्रति प्रकाशित हुई।
1923 इटली में समाजवादियों और वामपंथियों की गिरफ्तारी हुई।
1924 रेडियो समय संकेतक का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनविच, ब्रिटेन से हुआ। ब्रिटेन में आधे साल ग्रीनविच मेन टाइम यानी जीएमटी और आधे साल बीएसटी यानी ब्रिटिश स्टेंर्ड टाइम लागू होता है।
1931 अमेरिका के प्लीजेंटन, कैलिफोर्निया में जन्मी मैक्सिने डनलप बेन्नेट पहली ग्लाइडर पायलट बनी।
1932 शंख घोष का जन्म हुआ। वे प्रसिद्ध बांग्ला कवि, आलोचक एवं शिक्षाविद हुए।
1933 भारत में काॅरपोरेट अस्पताल श्रंख्ला शुरु करने वाले प्रमुख स्वास्थ्य-चिकित्सा कारोबारी, अपोलो अस्पताल समूह के मुखिया प्रताप चंद्र रेड्डी का जन्म आंध्र प्रदेश के अरागोंडा में हुआ। 1933 में इसी दिन हैमरस्मिथ, लंदन में बी. एस. जॉनसन (ब्रायन स्टेनली विलियम जॉनसन) का जन्म हुआ। बी. एस. जॉनसन प्रतिष्टित अंग्रेजी एक्सपेरिमेंटल नॉवेलिस्ट, कवि, टेलीविजन शो और फिल्मकार और साहित्यिक आलोचक बने। बी. एस. जॉनसन का एक उद्धरण, वह कैसे मरा, वह किस वजह से मरा, और तो और वह क्यों मरा, यह मेरे लिए चिंता की बात नहीं है, मेरे लिए सिर्फ यह तथ्य महत्वपूर्ण है कि वह मर गया, वह मर चुका हैरू मेरे लिए, हमारे लिए यह नुकसान है।
1936 पद्मश्री सम्मान प्राप्त विख्यात कन्नड़ कवि और लेखक कोक्कारे होसाहल्ली शेख हैदर निसार अहमद का जन्म देवनहल्ली में हुआ।
1951 फेडरेश आॅफ इंडियन रेशनलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष, 1976 में कर्नाटक में दक्षिण कन्नड रेशनलिस्ट एसोसिएशन स्थापित करने वाले प्रख्यात तर्कवादी नरेंद्र नायक का जन्म मंगलौर में हुआ।
1952 व्लादिमीर मिखाइलोविच मोस्कोवकिन का जन्म हुआ। व्लादिमीर मोस्कोवकिन पोस्ट-सोवियत और यूक्रेनी भूगोलवेत्ता, अर्थशास्त्री, विज्ञानविद, शिक्षक, प्रचारक, भौगोलिक विज्ञान के डॉक्टर, प्रोफेसर हैं।
1953 मनोरंजन की दुनिया की शीर्ष कंपनी वॉल्ट डिज्नी की फीचर फिल्म पीटर पैन का प्रीमियर हुआ।
1961 प्रतिष्ठित ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
1962 लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में प्रसिद्ध अमेरिकी टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री, लेखिका, निर्देशिका और फिल्म निर्मात्री जेनिफर जेसन लेह का जन्म हुआ।
1964 गोल्डन ग्लोब और प्राइमटाइम ग्रेमी अवार्ड प्राप्त विख्यात अमेरिकी अभिनेत्री तथा गायिका लौरा लिनी का जन्म मेनहट्टन, न्यूयार्क, अमेरिका में हुआ।
1970 जाने माने बांग्ला फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक पीजूश साहा का जन्म हुआ।
1972 अमेरिकन एयरलाइंस ने यात्रियों और सामानों की जांच की शुरआत की।
1976 बिग बी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे जाने माने बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता और माॅडल अभिषेक बच्चन का जन्म बंबई में हुआ।
1985 पुर्तगाल के विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म हुआ।
1986 भारत के जाने माने फैशन डिजाइनर गोविंद कुमार सिंह का जन्म सुपौल, बिहार में हुआ।
1987 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल सिंधू लोकनाथ का जन्म कोडागू, कर्नाटक में हुआ।
1990 जाने माने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी भुवनेश्वर प्रसाद का जन्म मेरठ, उत्तर प्रदेश में हुआ। इसी दिन पाकिस्तान में कश्मीर एकजुटता दिवस मनाया गया। यह भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर के लोगों और कश्मीरी अलगाववादियों के भारत से अलग होने के प्रयासों के प्रति पाकिस्तान का समर्थन और एकता दिखाने और संघर्ष में मारे गए कश्मीरियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। एकजुटता रैलियाँ पाकिस्तानी प्रशासित क्षेत्र आजाद जम्मू और कश्मीर, पाकिस्तान में और यूनाइटेड किंगडम में मीरपुरी कश्मीरियों द्वारा आयोजित की जाती हैं। कश्मीर दिवस पहली बार 1990 में जमात-ए-इस्लामी पाकिस्तान के काजी हुसैन अहमद द्वारा प्रस्तावित किया गया जिसे नवाज शरीफ ने समर्थन दिया। वर्तमान कश्मीर एकजुटता दिवस की शुरुआत 2004 में कश्मीर मामलों और उत्तरी क्षेत्रों के पाकिस्तानी मंत्री ने की थी।
1992 ब्राजील के विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी नेमार का जन्म हुआ।
1993 बेल्जियम एकाधिकारवादी साम्राज्य के स्थान पर एक संघीय राजतंत्र बना।
1994 सरायेवो के मुख्य बाजार में एक मोर्टार बम के फटने से 68 लोगों की मौत हो गई और 200 लोग घायल हुए।
1995 बाॅलीवुड की जानी मानी, बोल्ड गायिका, संगीतज्ञ एवं गीत लेखिका अनमोल मलिक का जन्म बंबई में हुआ। वे जाने माने गायक अनु मलिक की बेटी हैं।
1997 स्विट्जरलैंड में बिग थ्री बैंकों ने जर्मन नरसंहार से बचे लोगों और उनके परिवारों की सहायता के लिए 71 मिलियन डॉलर का फंड बनाने की घोषणा की। होलोकॉस्ट द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूरोपीय यहूदियों का नरसंहार था। 1941 और 1945 के बीच हिटलर शासित नाजी जर्मनी और उसके सहयोगियों ने जर्मन-कब्जे वाले यूरोप में लगभग छह मिलियन से अधिक यहूदियों की व्यवस्थित रूप से हत्या कर दी, जो यूरोप की यहूदी आबादी का लगभग दो-तिहाई था। हत्याएं मुख्य रूप से जर्मन कब्जे वाले पोलैंड में विनाश शिविरों / यातना ग्रहों में मुख्य रूप से ऑशविट्ज-बिरकेनौ, ट्रेब्लिंका, बेल्जेक, सोबिबोर और चेल्मनो में बड़े पैमाने पर गोलीबारी और जहरीली गैस के माध्यम से की गईं। कहते हैं कि हिटलर के यहूदी विनाश अभियान में करीब 60 लाख यहूदियों की हत्या की गई। साथ ही इसमें करीब 50 लाख जर्मन लोग भी मार डाले गए।
1998 भारत की मशहूर वेब डिजायनर श्रीलक्ष्मी सुरेश का जन्म कोझिकोड़, केरल में हुआ।
1999 न्यूयॉर्क में नोबल पुरस्कार प्राप्त सोवियत-अमेरिकी अर्थशास्त्री वासिली लियोनटिफ (वासिली वासिलिविच लियोनटिफ जन्मरू 5 अगस्त 1906, म्यूनिख, जर्मनी) का निधन हुआ। वासिली लियोनटिफ इनपुट-आउटपुट विश्लेषण पर अपने शोध और एक आर्थिक क्षेत्र में बदलाव दूसरे क्षेत्रों को कैसे प्रभावित कर सकते हैं, इसके लिए जाने गए। वासिली लियोनटिफ को 1973 में आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार मिला और उनके चार डॉक्टरेट छात्रों को भी यह पुरस्कार मिला है। वासिली लियोनटिफ कहते हैं, मानव श्रमिक का भी वही हाल होगा जो घोड़े का हुआ। और, हम कमोबेश विश्वसनीय लेकिन वास्तव में मनमानी मान्यताओं से, सुरुचिपूर्ण ढंग से प्रदर्शित लेकिन अप्रासंगिक निष्कर्षों की ओर बढ़ते हैं।
2004 पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के गलत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान को माफी दी।
2006 ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया।
2007 भारतीय मूल की सुनीता विलियम अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं।
2008 पंजाब में पटियाला की विशेष अदालत ने कंधार विमान अपहरण मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसी दिन केनरा व इलाहाबाद बैंक ने गृह ऋण पर ब्याज दरें घटायीं। पाकिस्तान के विवादास्पद परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान को सरकार ने अपने करीबी मित्रों से मिलने की अनुमति दी। इसी दिन आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी का निधन हुआ। 1960 के दशक में मशहूर रॉक बैंड बीटल्स के सदस्यों के साथ ही योगी कई बड़ी हस्तियों के आध्यात्मिक गुरु थे।
2009 उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश के पांच महानगरों लखनऊ, फैजाबाद, अयोध्या, कानपुर, बिठूर, इलाहाबाद और मेरठ के विकास के लिए 5056 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसी दिन प्रख्यात व्यंग्यकार प्रेम जनमेजय को व्यंग्यश्री सम्मान देने की घोषणा की गई।
2010 भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।
2015 विख्यात अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और अकादमिक, नोबेल पुरस्कार विजेता वैल लॉग्सडन फिच का निधन हुआ।
2016 लिंगकाना पैलेस, थिंपू, भूटान में जिग्मे नामग्याल वांगचुक का जन्म हुआ।, जिग्मे नामग्याल वांगचुक भूटानी सिंहासन का उत्तराधिकारी है। वह राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और रानी जेत्सुन पेमा की पहली संतान हैं।
2019 पोप फ्रांसिस अबू धाबी की अपनी यात्रा कर अरब प्रायद्वीप का दौरा करने और वहां पोप का सामूहिक प्रदर्शन करने वाले इतिहास के पहले पोप बने। इससे पूर्व कोई पोप अरब क्षेत्र में नहीं आया था।
2020 यूक्रेन स्कैंडल मामले में अमेरिकी सीनेट ने डोनाल्ड ट्रंप पर चल रही महाभियोग की कार्रवाई को निरस्त किया। ट्रंप पर अमेरिका के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने महाभियोग पास किया था।
2021 मेक्सिको सिटी में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा की। प्रदर्शनकारी एक साइकिल चालक को बस से कुचलने के बाद विरोध कर रहे थे। हिंसा करने वाले 11 पुलिस कार्मिक गिरफ्तार किए गये।
2022 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में नफरत की राजनीति बहुत हो चुकी और विधानसभा चुनाव में नौकरियों की बात की जाये तो बेहतर हो। अलीगढ़ के इगलास विधानसभा क्षेत्र में श्रीमती प्रियंका ने रोड शो के जरिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति धनगर के समर्थन में लोगों से मतदान करने की अपील की। प्रियंका गांधी ने कहा कि हम लोग कह रहे हैं कि चुनाव के समय विकास की बातें होनी चाहिए। कोई कह रहा है गर्मी निकालेंगे, कोई कह रहा है चर्बी निकालेंगे, कांग्रेस कह रही है कि हम भर्ती निकालेंगे। तमाम नौजवान बेरोजगार हैं, भर्तियां पड़ी हुई है, 12 लाख खाली पद पड़े हैं सरकार में, उन्हें भरा जाए। इस बार भर्ती निकालने की बात करने वालों को वोट दीजिए, चर्बी निकालने और गर्मी निकालने वालों को खारिज कीजिए। इसी दिन पानीपत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन में हरियाणा के लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। यहां की खाप पंचायतों ने अपना पूरा समर्थन देकर किसान आंदोलन को एक नई गति देने काम किया है। आंदोलन के दौरान हरियाणा के लोग उनके पीछे खड़े रहकर उनको आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है और अगले आंदोलन को लेकर हरियाणा के किसानों को फिर से तैयारी रखनी है। सभी किसान अपने ट्रैक्टरों को तैयार रखें। उन्होंने कहा कि यह सरकार ऐसी है कि अपनी बातों पर खरी नहीं उतरती। अगला आंदोलन करने की जरूरत पड़ी तो हरियाणा के लोगों को एकजुट होकर बढ़चढ़ कर भाग लेना होगा।
2023 अंडमान एवं निकोबार के पूर्व मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण और दो अन्य के खिलाफ सामूहिक बलात्कार के मामले में आरोपपत्र दायर किया गया। यह मामला 21 वर्षीय एक युवती ने दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार को दी जानकारी में बताया कि नारायण, व्यवसायी संदीप सिंह उर्फ रिंकू और निलंबित लेबर कमिश्नर ऋषिश्वरलाल ऋषि के खिलाफ 935 पन्नों का आरोपपत्र लगभग 90 गवाहों के बयानों, फॉरेंसिक रिपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों पर आधारित है। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) समेत अन्य संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इसी दिन पुलिस ने जानकारी दी कि एक 16 वर्षीय किशोर ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 58 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 30 जनवरी की रात हनुमना थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी गांव में हुई। उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार ने आरोपी लड़के पर दो साल पहले एक मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगाया था और वह इसका बदला लेना चाहता था। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर महिला के मुंह में एक प्लास्टिक की थैली और कपड़ा ठूंस दिया तथा उसे खींचकर इमारत के एक निर्माणाधीन हिस्से में ले गया, जहां वह रहती थी। पुलिस ने कहा कि लड़के ने कथित तौर पर महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर दराती से वार किया और उसके निजी अंगों पर भी चोट पहुंचाई। इसी दिन जामिया नगर हिंसा मामले में छात्र कार्यकर्ता शरजील इमाम तथा 10 अन्य के आरोपमुक्त होने के एक दिन बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, वरिष्ठ कानूनविद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि मुकदमे से पहले ही कैदी बनाने वाली आपराधिक न्याय प्रणाली संविधान का अपमान है। उन्होंने उच्चतम न्यायालय से कानून के आए दिन होने वाले दुरुपयोग को खत्म करने का आग्रह किया। दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय राजधानी के जामिया नगर हिंसा मामले में छात्र कार्यकर्ता शरजील इमाम और आसिफ इकबाल तन्हा सहित 11 लोगों को 4 फरवरी को आरोपमुक्त कर दिया तथा कहा कि चूंकि पुलिस वास्तविक अपराधियों को पकड़ पाने में असमर्थ रही और इसलिए उसने इन आरोपियों को बलि का बकरा बना दिया। चिदंबरम ने अदालत के फैसले के बाद ट्वीट कर पूछा कि क्या आरोपियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई सबूत था ? पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि अदालत का निष्कर्ष स्पष्ट रूप से ‘नहीं’ है। कुछ आरोपी करीब 3 साल तक जेल में बंद रहे। कुछ को कई महीनों बाद जमानत मिली। यह मुकदमे से पहले कैदी बनाना है।
2023 पाकिस्तान के सेना प्रमुख और पाकिस्तान के 10वें राष्ट्रपति रहे परवेज मुशर्रफ का निधन हुआ।
2024 ओक्लाहोमा में टोबी कीथ कोवेल (जन्म 8 जुलाई, 1961) का निधन हुआ। टोबी कीथ अमेरिका के प्रसिद्ध देश संगीत गायक, गीतकार, रिकॉर्ड निर्माता, अभिनेता और व्यवसायी थे।
2025 राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को ज्ञापन सौंपकर राज्य की कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति की जानकारी दी। राज्यपाल से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था के कारण राज्य में प्रतिदिन हत्या, गोलीबारी, बलात्कार, लूट, चोरी, रंगदारी की रिकॉर्ड तोड़ घटनाएं हो रही हैं तथा शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी चरम पर है। प्रति माह सैकड़ों लोगों की हत्याएं हो रही हैं। पुलिस प्रशासन जाति-धर्म देखकर आम नागरिकों पर अत्याचार कर रही है। विशेष रूप से मुसलमानों को लक्षित कर प्रताड़ित किया जा रहा है। इसी दिन 2025 न्यूयॉर्क सिटी में प्रसिद्ध अमेरिकी रिकॉर्ड प्रोड्यूसर और रिकॉर्ड एग्जीक्यूटिव इरविंग डोमिंगो लोरेंजो जूनियर (जन्म 26 जून, 1970) का निधन हुआ।
नेशनल शॉवर विद ए फ्रेंड डे 5 फरवरी को अमेरिका में मनाया जाता है। शॉवर फिल्टर से अकेले या दोस्त के साथ नहाकर रूखी-सूखी त्वचा को अधिक लाभ पहुंचाने का यह जागरूकता और आनंददायक कार्यक्रम है।
पैसे की मशीन क्या खाती है? यह युवापन, सहजता, जीवन, सुंदरता और सबसे बढ़कर रचनात्मकता को खाती है। यह गुणवत्ता और मात्रा को कम करती है। -विलियम एस. बरोज (अमेरिकी लेखक, उपन्यासकार, लघु कथाकार, निबंधकार दृश्य कलाकार, बीट जनरेशन उत्तर आधुनिक लेखक)
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#NationalShowerwithaFriendDay #WorldNutellaDay #WilliamSBurroughs #JenniferJasonleigh #JigmeNamgyelWangchuck #VasilyLeontief #LauraLinney #VladimirMoskovkin #ShankhaGhosh #NarendraNayak #ThomasCarlyle #SindhuLoknath #AlanLloydHodgkin #PanamaCanal #DwightLMoody #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #WaltDisney #KashmirSolidarityDay #AchyutPatwardhan #WorldHistoryonJanuary5







0 टिप्पणियाँ