रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराख्ंड, 5 फरवरी 2026। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अन्तर्गत अभियान को जनपद में 20 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। डीएम ने बताया कि 09 फरवरी सोमवार को विकास खंड खटीमा के अन्तर्गत सनातन धर्मशाला निकट नगर पालिका खटीमा में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया जायेगा।
डीएम भदौरिया के अनुसार, इसी तरह 10 फरवरी मंगलवार को सितारगंज के बन्नाखेड़ा शिव मंदिर के पास प्रागंण में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व 11 फरवरी को नगर पंचायत परिसर नानकत्ता में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में, 13 फरवरी को गदरपुर के वार्ड नं0-3 पार्किंग परिसर निकट कोतवाली गदरपुर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में, 16 फरवरी को जसपुर के नगर पंचायत स्थित मंगल बाजार के बारात घर में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में, 17 फरवरी को काशीपुर के नगर निगम परिसर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में, 18 फरवरी को बाजपुर के चीनी मिल परिसर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व 20 फरवरी को रूद्रपुर के नगर निगम रूद्रपुर परिसर में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया जायेगा।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि कैम्प के उपरांत क्षेत्र का भ्रमण किया जाए तथा उस क्षेत्र के सभी पात्र व्यक्तियों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किये जाने हेतु आवेदन पत्र भरवाये जाय तथा प्रयास किया जाए कि उस क्षेत्र के सभी निवासी केंद्र व राज्य सरकार की सभी प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सकें तथा कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#NationalShowerwithaFriendDay #WorldNutellaDay #WilliamSBurroughs #JenniferJasonleigh #JigmeNamgyelWangchuck #VasilyLeontief #LauraLinney #VladimirMoskovkin #ShankhaGhosh #NarendraNayak #ThomasCarlyle #SindhuLoknath #AlanLloydHodgkin #PanamaCanal #DwightLMoody #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #WaltDisney #KashmirSolidarityDay #AchyutPatwardhan #WorldHistoryonJanuary5 #Viralphoto






0 टिप्पणियाँ