Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

14 फरवरी गांधी पार्क रुद्रपुर में उधमसिंह कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का आयोजन, मुख्यमंत्री धामी करेंगे उद्घाटन, डीएम, विधायक ने लिया तैयारियों का जायजा Udham Singh Carnival Saras Livelihood Fair-2026 to be held at Gandhi Park, Rudrapur on February 14th; Chief Minister Dhami to inaugurate; DM, MLA review preparations



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराख्ंड, 13 फरवरी 2026। 14 से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में उधमसिंह कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 आयोजित होगा। सरस मेले का शुभारम्भ सूबे के मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा। सरस मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने विधायक शिव अरोरा व अधिकारियों के साथ मेला स्थल गांधी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को मेले की सभी तैयारियां समय से पूर्व करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कल शनिवार को सरस आजीविका मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सायं 4 बजे जनपद प्रभारी एवं ग्राम विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, महापौर विकास शर्मा, क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा की गरिमामय उपस्थिति में किया जायेगा।

      जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम दिवस मुख्यमंत्री द्वारा सरस मेले के शुभारम्भ के उपरांत स्टांल का अवलोकन किया जायेगा व 5.30 बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही हिमनांद बैण्ड की प्रस्तुति के साथ ही अमर नाथ सेवा मंडल द्वारा शिव जागरण की भक्तिमय प्रस्तुति होगी। उन्होने मेले की समस्त तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान दिये।

      निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि गजेंद्र सिंह, विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, लघु सिंचाई सुशील कुमार, खंड विकास अधिकारी असित आनंद आदि मौजूद थे।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHistoryofFebruary14 #JonathanGoldman #WorldSoundHealingDay #RonaldDworkin #JohnShore #JohnWilkins #JulianHuxley #MayraGomezKemp #ChristopherLathamSholes #Akbar #Babur #DeekshaSeth #Madhubala #AkhileshYadav #YouTube  #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #IBM

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ