Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

डीएम नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर एआरटीओ, एसडीएम, पुलिस ने वृहद वाहन जांच अभियान चलाया, सैकड़ों वाहनों का किया चालान, लाखों रु. जुर्माना वसूला 13-02-2026 Rudrapur On the instructions of DM Nitin Singh Bhadauria, the ARTO, SDM, and police launched a massive vehicle checking campaign, challaning hundreds of vehicles and collecting lakhs of rupees in fines



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराख्ंड, 13 फरवरी 2026। सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा दिये गये सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न स्थानों पर उप जिलाधिकारियों, एआरटीओ व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वृहद चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एआरटीओ रूद्रपुर नवीन सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को रूद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा क्षेत्रों में टीमे बनाकर ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना नम्बर प्लेट के वाहनो का चालान की कार्यवाही की गयी। जिसमे शुक्रवार को 169 वाहनो का चालान किया गया, 09 वाहनों का सीज किया गया। उन्होने बताया कि 11 से 13 फरवरी तक कुल अभी तक 569 वाहनों के चालान व 31 वाहन सीज किये गये व 12 लाख 28 हजार का जुर्माना वसूला गया। इसी तरह एआरटीओ काशीपुर संदीप वर्मा ने बताया कि 13 फरवरी शुक्रवार को बाजपुर, काशीपुर, गदरपुर, जसपुर क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी, तहसीदार व पुलिस की 04 टीमे बनाकर ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना नम्बर प्लेट चैकिंग अभियान चलाकर 87 वाहनों के चालान किये गये व 18 वाहनों को सीज किया गया। उन्होने बताया कि इस तरह की कार्यवाही नियमित की जायेगी। विभिन्न क्षेत्रों चलायेग गये चैकिंग अभियान में उप जिलाधिकारी गौरव पांडेय, डॉ0 अमृता शर्मा, तहसीलदार पंकज चन्दोला, दिनेश कुटोला, एआरटीओ संदीप वर्मा, नवीन सिंह व पुलिस बल मौजूद रहे। प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड) कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद ! प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। #WorldHistoryofFebruary14 #JonathanGoldman #WorldSoundHealingDay #RonaldDworkin #JohnShore #JohnWilkins #JulianHuxley #MayraGomezKemp #ChristopherLathamSholes #Akbar #Babur #DeekshaSeth #Madhubala #AkhileshYadav #YouTube #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #IBM

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ