सुप्रभात, क्रांति ! तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो। अब से हम साथ-साथ घूमेंगे। हाथीदांत के देवता, और आबनूस के देवता, और हीरे-जड़ के देवता, केवल मूर्खतापूर्ण कठपुतली देवता हैं जिन्हें लोगों ने खुद बनाया है। -लैंगस्टन ह्यूजेस (अमेरिकी कवि, सामाजिक कार्यकर्ता, उपन्यासकार, नाटककार)
583 ईस्वी में 1 फरवरी को माया शहर-राज्य पलेनक के राजा पैलेन्क कान बहलम चौन बहलम प्रथम का निधन हुआ।
772 रोम, पापल स्टेट्स में पोप स्टीफन तृतीय का निधन हुआ। स्टीफन 7 अगस्त 768 से अपनी मृत्यु तक रोम के बिशप और पापल स्टेट्स के शासक रहे स्टीफन एक बेनेडिक्टिन भिक्षु थे जिन्होंने पोप जाचरी के शासनकाल के दौरान लैटरन पैलेस में काम किया
850 सैन साल्वाडोर के कैथेड्रल, ओविएडो में ऑस्टुरियस के राजा रामिरो प्रथम का निधन हुआ। अपने अशांत शासनकाल में रामिरो प्रथम ने वाइकिंग्स और अल-अंडालस की सेनाओं दोनों के हमलों को विफल कर दिया। वास्तुकला से, उसका मनोरंजक महल सांता मारिया डेल नारानको और अन्य इमारतों में रामिरेंस शैली का उपयोग किया गया था जो रोमनस्क्यू वास्तुकला का पूर्वाभास देती थी।
1261 अंग्रेज बिशप और राजनीतिज्ञ तथा लॉर्ड हाई कोषाध्यक्ष का जन्म हुआ।
1327 किशोर अवस्था वाले एडवर्ड तृतीय का इंग्लैंड के राजा के रूप में राज्यारोहण किया गया। वास्तविक शासन एडवर्ड तृतीय की मां रानी इसाबेला और उनके प्रेमी रोजर मोर्टिमर ने किया। व्यवस्था थी कि महिला शासन नहीं कर सकती।
1411 थॉर्न ((प्रशिया) के टोरुन) ट्यूटनिक नाइट्स ने थॉर्न की पहली शांति पर हस्ताक्षर किए गए।
1462 प्रसिद्ध जर्मन कोशकार, इतिहासकार और क्रिप्टोग्राफर जोहांस ट्रिथेमियस का जन्म हुआ।
1552 माइलहम, इंग्लैंड में एडवर्ड कोक का जन्म हुआ। एडवर्ड कोक इंग्लिश बैरिस्टर, जज और राजनेता बने, एडवर्ड कोक एलिजाबेथन और जैकोबियन युग के महान न्यायविद गए, हमेशा कानून के बचाव में बोले, रहे। उनके कुछ उद्धरण, इलाज से बेहतर सावधानी है। आदमी का घर उसका किला होता है। कानून, तर्क की पूर्णता है। कॉमन लॉ कॉमन अधिकार है। कानून सबसे सुरक्षित हेलमेट है।
1662 चीनी जनरल कोक्सिंगा ने नौ महीने की घेराबंदी के बाद ताइवान द्वीप पर कब्जा कर लिया।
1713 स्वीडन के राजा चार्ल्स बारहवें द्वारा जबरन प्रवेश करने पर ओटोमन सुल्तान बेंडर ने चार्ल्स को गिरफ्तार करने के आदेश दिए जिससे दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई।
1785 विवादों से घिरे ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स ने काउंसिल की बैठक में अंतिम बार हिस्सा लिया। बैठक के बाद बंगाल के गवर्नर जनरल पद से इस्तीफा दिया।
1790 अमेरिका के बड़े नगर न्यूयार्क में पहली बार सुप्रीम कोर्ट ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स का आयोजन हुआ।
1793 यूनाइटेड किंगडम यानी इंग्लैंड और नीदरलैंड के खिलाफ फ्रांस ने युद्ध की घोषणा की।
1797 लार्ड काॅर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के पद की शपथ ली।
1803 कोकोला, फिनलैंड में स्वीडिश-फिनिश लूथरन पादरी और स्वीडिश रिक्सडैग के सदस्य एंडर्स चिडेनियस (जन्म 26 फरवरी 1729) का निधन हुआ। एंडर्स चिडेनियस ने नॉर्डिक इतिहास में प्रमुख क्लासिकल लिबरल, मुक्त व्यापार, बोलने की स्वतंत्रता और सामाजिक सुधारों की वकालत की। एंडर्स चिडेनियस का कहना था, किसी समाज में कुछ लोगों को दूसरों की मेहनत पर जीने के जितने ज्यादा मौके मिलते हैं, और दूसरे लोग अपने काम का फल खुद जितना कम भोग पाते हैं, उतनी ही ज्यादा मेहनत खत्म होती है, पहले वाले ढीठ हो जाते हैं, दूसरे वाले निराश हो जाते हैं, और दोनों लापरवाह हो जाते हैं। और, एक जबरदस्ती का इस्तेमाल हमेशा दूसरी जबरदस्ती को जरूरी बना देता है।
1814 फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की मौत हुई।
1827 ब्रिटिश भारत की राजधानी कलकत्ता में बंगाल क्लब की स्थापना हुई। द बंगाल क्लब भारत सबसे पुराना, प्रतिष्ठित सोशल और बिजनेस संस्थानहै। मूल रूप से यह क्लब ब्रिटिश एडमिनिस्ट्रेटर, जज और मिलिट्री अधिकारियों के लिए बनाया गया था। आजाद हिंदुस्तान में यह प्रोफेशनल्स और बिजनेस लीडर्स को सेवाएँ देता है, जिसमें एक ऐतिहासिक लाइब्रेरी, डाइनिंग की सुविधाएँ और सख्त, पारंपरिक ड्रेस कोड शामिल हैं।
1835 ईस्ट इंडिया कंपनी ने दार्जिलिंग को सिक्किम के पट्टे पर लिया। इसी दिन मॉरीशस ने गुलामी प्रथा का समापन किया यानी गुलाम रखना, खरीद-फरोख्त इत्यादि बंद की।
1855 ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ।
1861 भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मबांधव उपाध्याय का जन्म हुआ।
1865 राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने गुलामी को समाप्त करने वाले संविधान संशोधन पर हस्ताक्षर किए। यद्यपि बहुत वर्षों बाद तक अनेक अमेरिकी राज्यों ने इसकी पुष्टि नहीं की। बाद में इस तिथि को ब्लैक हिस्ट्री डे के रूप में मनाया जाने लगा। 1949 से 1 फरवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाना शुरु हुआ। यह गुलामों को गुलामी की आजादी का जश्न है, कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं।
1874 लैंडस्ट्रैस, वियना, ऑस्ट्रिया-हंगरी में ह्यूगो वॉन हॉफमैनस्टहल (ह्यूगो लॉरेन्ज ऑगस्ट हॉफमैन वॉन हॉफमैनस्टहल) का जन्म हुआ। ह्यूगो वॉन हॉफमैनस्टहल आगे चलकर ऑस्ट्रियाई उपन्यासकार, लिब्रेटिस्ट, कवि, नाटककार, कथावाचक और निबंधकार के रूप में प्रसिद्ध हुए। ह्यूगो वॉन हॉफमैनस्टहल एक कथन, किसी राष्ट्र के राजनीतिक जीवन में कोई भी चीज वास्तविकता नहीं बन पाती जो उसके साहित्य में आत्मा के रूप में मौजूद न हो।
1881 दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन काॅलेज की स्थापना हुई। सेंट स्टीफंस कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय का एक घटक कॉलेज है। स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों डिग्री प्रदान करने वाला, इसे भारत में सबसे प्रतिष्ठित उदार कला महाविद्यालय माना जाता है। इसे अभिजात्यवाद से जोड़ा जाता है अर्थात ऐसी जगह के रूप में जहां अमीर और प्रभावशाली लोगों के बच्चे पढ़ते हैं।
1882 मुरादाबाद में नैन सिंह रावत का निधन हुआ। पिथौरागढ़ के जोहार घाटी में 21 अक्टूबर 1830 में जन्मे नैन सिंह ने अंग्रेजों के लिये हिमालयी क्षेत्रों की खोज की, नेपाल से तिब्बत तक के व्यापारिक मार्ग का मानचित्रण किया।
1884 पूरी दुनिया में आज तो अधिकतर लोग अंग्रेजी शब्दों के मायने और हिज्जे इत्यादि के लिए गूगल का सहारा लेते हैं लेकिन गुजरे जमाने में इसका जरिया ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी थी। आज भी शब्दों के प्रति गंभीर पढ़े-लिखे लोगों के पास किताबों के संग्रह में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी शामिल रहती है। 1 फरवरी 1884 को यह डिक्शनरी पहली बार प्रकाशित हुई थी। इसी दिन 1884 में लेबेद्यान, रूस में येवगेनी इवानोविच जाम्यातिन का जन्म हुआ। येवगेनी जाम्यातिन साइंस फिक्शन, दर्शन, साहित्यिक आलोचना और राजनीतिक व्यंग्य लेखक बने। रूसी ऑर्थोडॉक्स पादरी इवान जाम्यातिन के येवगेनी जाम्यातिन ने कम उम्र में ही ईसाई धर्म में अपना विश्वास छोड़ दिया और बोल्शेविक यानी कम्युनिष्ट बन गए। येवगेनी जाम्यातिन का एक उद्धरण, मैं किसी और के तरीके से सही होने के बजाय अपने तरीके से गलत होना पसंद करता हूँ।
1895 राष्ट्रपति पॉल क्रूगर ने अफ्रीका का सबसे पुराना नेचर रिजर्व, फाउंटेन्स वैली, प्रिटोरिया घोषित किया।
1893 प्रख्यात वैज्ञानिक, आविष्कारक और कारोबारी थॉमस एल्बा एडिसन ने वेस्ट ऑरेंज, न्यू जर्सी में ब्लैक मारिया नाम के अपने पहले मोशन पिक्चर स्टूडियो का निर्माण पूरा किया।
1895 अफ्रीका के सबसे पुराने प्रकृति रिजर्व फाउंटेंस वैली प्रिटोरिया को राष्ट्रपति पॉल क्रूगर ने घोषित किया। अब फाउंटेन वैली दक्षिण अफ्रीका में प्रिटोरिया के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर एक मनोरंजक रिसॉर्ट है।
1896 युवा इतालवी कंडक्टर आर्टुरो टोस्कानिनी द्वारा संचालित ट्यूरिन में टीट्रो रेजियो (ट्यूरिन) थिएटर में विख्यात इतालवी संगीतज्ञ, कंडक्टर गियाकोमो पुकीनी की संगीत प्रस्तुति ला बोहेम का प्रीमियर हुआ।
1897 दक्षिण कोरिया का सबसे पुराना बैंक शिनहान बैंक सियोल में खुला।
1900 प्रमुख युद्धों में बोअर्स से पराजित ग्रेट ब्रिटेन ने अपने प्रभावशाली सैन्य अधिकारी लॉर्ड रॉबर्ट्स को दक्षिण अफ्रीका में ब्रिटिश सेना का कमांडर नियुक्त।
1901 जोप्लिन, मिसौरी में लैंगस्टन ह्यूजेस जेम्स मर्सर लैंगस्टन ह्यूजेस का जन्म हुआ। लैंगस्टन ह्यूजेस जोप्लिन, मिसौरी के अग्रणी अमेरिकी कवि, सामाजिक कार्यकर्ता, उपन्यासकार, नाटककार और स्तंभकार बने। जैज कविता साहित्यिक रूप के शुरुआती अन्वेषकों में से एक, ह्यूजेस को हार्लेम पुनर्जागरण के नेता माने गए। लैंगस्टन ह्यूजेस का एक उद्धरण, कहा कि पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें लगा कि यह अफ्रीकी अमेरिकियों के लय के बारे में स्टीरियोटाइप के कारण था। मैं एक स्टीरियोटाइप का शिकार था। पूरी कक्षा में हम केवल दो नीग्रो बच्चे थे और हमारे अंग्रेजी शिक्षक हमेशा कविता में लय के महत्व पर जोर देते थे। खैर, हमारे अलावा हर कोई जानता है कि सभी नीग्रो में लय होती है, इसलिए उन्होंने मुझे कक्षा का कवि चुना।
1908 पुर्तगाल के राजा कार्रलोस प्रथम की उनके पुत्र के साथ राजधानी लिसबन में हत्या कर दी गई।
1913 न्यूयॉर्क सिटी के ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल का पुनर्निर्माण किया गया और दुनिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के रूप में फिर से खोला गया।
1914 हिंदी फिल्मों के जाने-माने चरित्र अभिनेता अवतार किशन हंगल यानी एके हंगल का जन्म सियालकोट, पाकिस्तान में हुआ।
1915 हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक शंभुनाथ डे का जन्म हुआ।
1922 असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी महात्मा गाँधी ने भारत के वायसराय को दी।
1923 प्रमुख कनाडाई व्यवसायी, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस के संस्थापक बेन वीडर का जन्म हुआ।
1924 सोवियत संघ ने यूनाइटेड किंगडम को मान्यता प्रदान की।
1930 लंदन के लोकप्रिय अखबार द टाइम्स ने पहली बार क्रास वर्ड पजल प्रकाशित की गई। इसी दिन बंग्लादेश के सेना प्रमुख तथा राष्ट्रपति हुए लेफ्टिनेंट जनरल हुसैन मोहम्मद इरशाद का जन्म दिनहाटा, पश्चिम बंगाल में हुआ। संयोग से इसी दिन 1930 में पेमल, बंगाल, ब्रिटिश भारत में बांग्लादेश के न्यायाधीश और राजनीतिज्ञ तथा बांग्लादेश के 12वें राष्ट्रपति हुए शहाबुद्दीन अहमद का जन्म हुआ।
1931 बुटका, यूराल ओब्लास्ट, सोवियत संघ में बोरिस येल्तसिन (बोरिस निकोलायेविच येल्तसिन) का जन्म हुआ। बोरिस येल्तसिन सोवियत और रूसी राजनीतिज्ञ और राजनेता थे जिन्होंने 1991 से 1999 तक रूस के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। वह 1961 से 1990 तक सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य थे। बोरिस येल्तसिन सोवियत संघ के विघटन से पूर्व अंतिम सोवियत नेता के मिखाइल गोर्बाच्योव के अधीन प्रधानमंत्री रहे।
1939 दवा उद्योग के प्रसिद्ध कारोबारी और डाॅ. रेड्डीज लेबोरेट्रीज कंपनी के संस्थापक अध्यक्ष कल्लम अंजी रेड्डी का जन्म तड़ेपल्ली में हुआ।
1942 द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मन-कब्जे वाले नॉर्वे के रीचस्कोमिसार जोसेफ टेरबोवेन ने विडकुन क्विस्लिंग को राष्ट्रीय सरकार का मंत्री राष्ट्रपति नियुक्त किया। 1942 में इसी दिन द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिकी नौसेना ने मार्शल-गिल्बर्ट्स छापे मारे, जो प्रशांत क्षेत्र में जापानी सेना के खिलाफ संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पहली आक्रामक कार्रवाई थी। 1942 में इसी दिन वॉयस ऑफ अमेरिका, संयुक्त राज्य सरकार की आधिकारिक बाहरी रेडियो और टेलीविजन सेवा ने धुरी शक्तियों द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों पर लक्षित कार्यक्रमों के साथ प्रसारण शुरू किया। इसी दिन 1942 में चीनी नेता माओत्से तुंग ने शिक्षा, पार्टी और साहित्य में सुधार पर भाषण दिया, जिसने यान’आन सुधार आंदोलन को गति दी।
1946 नार्वे के नेता ट्रेग्वे लाई को संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रथम महासचिव चुना गया।
1949 भारत की सबसे बड़ी समाचार प्रदाता एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया का अधिग्रहण कर लिया। इसी दिन अनवर के नाम से सुपरिचित फिल्मी गीत गायक, खासतौर पर मोहम्मद रफी की नकल कर गायकी में प्रसिद्ध हुए अनवर हुसैन का जन्म बंबई में हुआ।
1953 स्कॉटलेंड, इंग्लैंड, बेल्जियम और नीदरलैंड में भीषण बाढ़ आईं, जिसमें करीब ढाई हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, नीदरलैंड में ही करीब 1836 लोग मारे गए।
1955 पद्श्री सम्मान प्राप्त भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान तथा कुश्ती प्रशिक्षक सतपाल सिंह का दिल्ली में जन्म हुआ।
1956 जाने माने दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता ब्रह्मानंदम का जन्म सत्तेनापल्ली में हुआ। इसी दिन जाने माने कारोबारी और नेता पीरामल नाथवानी का जन्म मुंबई में हुआ। इसी दिन दक्षिण अफ्रीका ने 1956 में सोवियत संघ के वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को वापिस बुलाने की माँग की।
1957 बंबई में जाने-माने फिल्म अभिनेता, माॅडल और सामाजिक कार्यकर्ता जैकी श्राफ का जन्म हुआ। इसी दिन आॅस्ट्रेलिया की प्रमुख वाहन कल-पुर्जे निर्माता कंपनी संवर्धन मदरसन ग्रुप के मालिक, अमीर, कारोबारी विवेक चांद सहगल का जन्म दिल्ली में हुआ।
1958 सीरिया और मिस्र को यूनाइटेड अरब रिपब्लिक में मिला दिया गया, जो कि 1961 तक बना रहा।
1961 तमिल नाडु के विवादित पीएमके यानी पट्टाली मक्कल काची पार्टी के राजनेता कदिवेत्तु गुरु का जन्म कदिवेत्तु में हुआ।
1964 एझिल के नाम से सुपरिचित तमिल फिल्मों के विख्यात निर्देशक एझिलमारन का जन्म हुआ। इसी दिन भारत में यूनिट ट्रस्ट की स्थापना हुई।
1967 प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ शिशुपाल नाथु पाटले का जन्म हुआ।
1969 असम के उग्र भाजपा नेता और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का जन्म जोरहाट, असम में हुआ। सरमा भाजपा से पहले कांग्रेस में थे। इसी दिन प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद मगन भाई देसाई का निधन हुआ।
1971 गुजरात के जामनगर में प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा का जन्म हुआ। इसी दिन जाने माने भोजपुरी फिल्म अभिनेता और विवादित भाजपा नेता मनोज तिवारी व्यंग्य में रिंकिया के पापा का जन्म वाराणसी में हुआ।
1972 भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पत्तन प्राधिकरण’ का गठन हुआ।
1974 साओ पाउलो, ब्राजील में 25 मजिला बैंक की इमारत में आग लगने से 227 लोगों की मृत्यु हो गयी। इसी दिन क्वालालंपुर को संघीय क्षेत्र घोषित किया गया।
1976 राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार का गठन हुआ।
1977 भारतीय तट रक्षक बल का गठन हुआ। भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय की दिल्ली की स्थापना हुई।
1979 बाॅलीवुड और नाॅर्वेजियन फिल्मों की खूबसूरत, बोल्ड चर्चित अभिनेत्री तथा माॅडल महक चहल का जन्म नाॅर्वे की राजधानी ओस्लो में हुआ। इसी दिन जानी मानी मराठी अभिनेत्री, थिएटर कलाकार, लेखिका विभावरी देशपांडे का जन्म हुआ। 1979 में इसी दिन पंद्रह वर्षों तक विदेश में निर्वासित जीवन बिताने के बाद अयातुल्ला खुमैनी ईरान वापस आए, बाद में इस्लामिक जन क्रांति की, सत्ता पर कब्जा किया और तब से ईरान के आजीवन राष्ट्र प्रमुख रहे। वर्तमान में उनके बेटे अली खामनेई राष्ट्र प्रमुख हैं।
1985 प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया।
1991 अफगानिस्तान और पाकिस्तान में आये भूकंप से लगभग 1000 लोगों की मृत्यु हुई।
1992 भोपाल की अदालत ने यूनियन कार्बाइड के पूर्व सीईओ वारेन ऐंडरसन को फरार घोषित किया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से 3 दिसंबर 1984 की रात में जहरीली गैस लीक होने से सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 3787 लोग लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए। यह भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक त्रासदि थी। सुप्रीम कोर्ट में पेश किए गए एक आंकड़े में बताया गया है कि इस दुर्घटना ने 15,724 लोगों की जान ले ली थी। मुख्य आरोपी वॉरेन एंडरसन, कारखाने का मुखिया था। 6 दिसंबर 1984 को एंडरसन को गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन अगले ही दिन 7 दिसंबर को उन्हें सरकारी विमान से दिल्ली भेजा गया और वहां से वह अमेरिका चले गए। इसके बाद एंडरसन कभी भारत लौटकर नहीं आए। कोर्ट ने उन्हें फरार घोषित कर दिया था। 29 सितंबर 2014 को फ्लोरिडा के वीरो बीच पर 93 साल की उम्र में एंडरसन का निधन हो गया।
1992 केद्र शासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली दिया गया।
1998 पीटर कोर्डा ने मार्सिलो रियोस को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीता।
1999 अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी धर्मसभा का टांगी (बांग्लादेश) में आयोजन किया गया।
2000 न्यू मैक्सिको की लॉस एलेम्स राष्ट्रीय प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों ने एड्स के जीवाणुओं की उत्पत्ति का पता लगाने की घोषणा की।
2002 पाकिस्तान में अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।
2003 अंतरिक्ष से वापिस लौटते हुए हुई कोलंबिया यान दुर्घटना में भारतीय मूल की युवती कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
2004 हज यात्रा के दौरान सऊदी अरब में मची भगदड़ में लगभग 300 लोगों की मौत हो गई और 250 घायल हुए।
2005 नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा को हटाकर तीन वर्ष के लिए सारे कार्यकारी अधिकार अपने अधीन किये।
2006 संयुक्त राज्य अमेरिका ने दस वर्षीय अमेरिकी प्रतिस्पर्धी योजना की घोषणा की।
2007 इफको ने जार्डन की कंपनी जेपीएम के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया।
2009 चार देशों के पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया। 2009 में इसी दिन मेलबर्न, आस्ट्रेलिया में भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्जा की जोड़ी ने पहली बार मिक्स्ड डबल का खिताब जीता। इसी दिन 2009 में इसी दिन आइसलैंड में जोहाना सिगुरार्डोत्तिर का पहला मंत्रिमंडल गठित किया गया, जिससे वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री और दुनिया की पहली खुले तौर पर समलैंगिक सरकार की प्रमुख बनीं।
2012 मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान दंगा भड़क गया, जिसमें 74 लोगों की मौत हो गई। 2012 में इसी दिन क्राकोव, पोलैंड में विस्लावा शिम्बोरस्का (मारिया विस्लावा अन्ना शिम्बोर्स्का जन्म 2 जुलाई 1923) का निधन हुआ। मारिया विस्लावा अन्ना शिम्बोर्स्का विश्व विख्यात पोलिश कवियत्री, निबंधकार, अनुवादक और 1996 का साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता थीं। प्रोवेंट (अब पश्चिम-मध्य पोलैंड में कोर्निक का हिस्सा) में जन्मी मारिया विस्लावा अन्ना शिम्बोर्स्का अपने जीवन के अंत तक क्राकोव में रहीं। विस्लावा शिम्बोरस्का ने अपनी कविता, सम लाइक पोएट्री (नीकटोरजी लुबिक पोएज्जे) में लिखा है कि शायद हजार में से दो लोगों को कविता पसंद है।
2013 स्वातत्रयोत्तर भारत की पहली पीढ़ी के आधुनिकतावादी कलाकार प्रसिद्ध चित्रकार और कला शिक्षक शानू लाहिड़ी (जन्म 23 जनवरी 1928) का कोलकाता में निधन हुआ। वह कोलकाता की सबसे प्रमुख सार्वजनिक कलाकारों में से एक थीं जिन्हें शहर की सार्वजनिक कला की प्रथम महिला कहा गया। शानू लाहिड़ी ने शहर को सुंदर बनाने और आक्रामक राजनीतिक नारेबाजी को छिपाने के लिए पूरे कोलकाता में व्यापक भित्तिचित्र कला अभियान चलाया। उनकी पेंटिंग्स सालार जंग संग्रहालय और नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में रखी गई हैं। इसी दिन साउथवार्क, लंदन में यूरोप की छठी सबसे ऊंची 1016 फीट की इमारत द शार्ड या लंदन ब्रिज ने अपनी देखने वाली गैलरी को जनता के लिए खोला। इसी दिन 2013 में बांग्लादेशी-अमेरिकी सामाजिक कार्यकर्ता नजमा खान द्वारा स्थापित वार्षिक कार्यक्रम विश्व हिजाब दिवस 1 फरवरी को दुनिया भर के 140 देशों में मनाया जाता है। इसका घोषित उद्देश्य सभी धर्मों और पृष्ठभूमि की महिलाओं को एक दिन के लिए हिजाब पहनने और उसका अनुभव करने के लिए प्रोत्साहित करना और हिजाब क्यों पहना जाता है, इस बारे में जागरूकता फैलाना और शिक्षित करना है। नजमा खान ने कहा कि उनका लक्ष्य हिजाब पहनने की व्यापक स्वीकृति को बढ़ावा देना और साथ ही धार्मिक भेदभाव का मुकाबला करना भी है।
2014 लोकप्रिय ऑस्ट्रियाई-स्विस अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक मैक्सिमिलियन शेल का निधन हुआ।
2017 भारत में पहली बार 1 फरवरी को सुबह 11 बजे देश का आम बजट पेश किया गया। 93 साल बाद भारतीय बजट के इतिहास में रेल बजट को आम बजट में फिर से शामिल कर लिया गया।
2021 म्यांमार में सेना ने तख्तापलट कर आंग सान सू की को सत्ता से हटा दिया और सैन्य शासन शुरु किया। 2021 में इसी दिन अमेरिकी अभिनेता, निर्देशक, स्टैंड-अप कॉमेडियन और संगीतकार डस्टिन डायमंड का निधन हुआ।
2022 विक्टोरिया, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में रेमी जोसेफ डी रू (जन्म 24 फरवरी, 1924) का निधन हुआ। रेमी जोसेफ डी रू कैथोलिक चर्च के कनाडाई बिशप थे। 1962 से 1999 तक विक्टोरिया के बिशप रहे और अपनी सेवानिवृत्ति के समय कनाडा में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले कैथोलिक बिशप थे। वे आखिरी जीवित बिशप भी थे जिन्होंने द्वितीय वेटिकन परिषद के सभी सत्रों में भाग लिया था। इसी दिन 2022 में मोरक्को के शेफचैएन प्रांत के तामोरोट कम्यून के इग्रान गांव में पांच वर्षीय मोरक्को का लड़का रेयान ऑरम 105 फीट गहरे कुएं में गिर गया। चार दिन की मशक्कत के बाद बचावकर्मियों को उसकी लाश मिली।
2023 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बुधवार को संसद में पेश 2023-24 के केंद्रीय बजट को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मित्र काल बजट बताते हुए कहा कि मित्र काल बजट अमृत काल का स्पिन-ऑफ है, जिसका प्रमुख मुद्दों को संबोधित करने का कोई इरादा नहीं है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि मित्र काल बजट में नौकरियां पैदा करने के लिए कोई विजन नहीं है, महंगाई (मुद्रास्फीति) से निपटने की कोई योजना नहीं है। असमानता को दूर करने का कोई इरादा नहीं है। 1 प्रतिशत सबसे अमीर 40 प्रतिशत संपत्ति के मालिक हैं, 50 प्रतिशत सबसे गरीब 64 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करते हैं, 42 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं फिर भी, पीएम नरेंद्र मोदी को परवाह नहीं है! यह बजट साबित करता है कि भारत के भविष्य के निर्माण के लिए सरकार के पास कोई रोडमैप नहीं है।
2025 पोलिश-जर्मन अर्थशास्त्री और राजनेता, जर्मनी के 9वें राष्ट्रपति हॉर्स्ट कोहलर और अमेरिकी वकील और बिजनेसमैन, बेसबॉल के 8वें कमिश्नर फे विंसेंट का निधन हुआ।
1 फरवरी को विभिन्न देशों में होने वाले कुछ महत्वपूर्ण आयोजन: संघीय क्षेत्र दिवस (कुआलालंपुर, लाबुआन और पुत्रजया, मलेशिया), स्थापना दिवस (रयूकू साम्राज्य का, ओकिनावा प्रांत), हीरोज डे (रवांडा), सेंट ब्रिगिड डे/इम्बोल्क (आयरलैंड, स्कॉटलैंड, आइल ऑफ मैन, और उत्तरी गोलार्ध में कुछ नियोपैगन समूह) गणतंत्र का स्मारक दिवस (हंगरी) राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस (संयुक्त राज्य अमेरिका) ब्लैक हिस्ट्री मंथ की शुरुआत (संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा)।
हर शुरुआत, आखिरकार एक सीक्वल से ज्यादा कुछ नहीं है और घटनाओं की किताब हमेशा बीच में खुली रहती है। -विस्लावा शिम्बोरस्का (विश्व विख्यात पोलिश कवियत्री, निबंधकार, अनुवादक, 1996 की साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता)
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldHijabDay #WisławaSzymborska #NationalFreedomDay #LisaMariePresley #MahakChahal #LangstonHughes #NainSinghRawat #HugovonHofmannsthal #TheTimes #AKHangal #AbrahamLincoln #February1stinWorldHistory #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia









0 टिप्पणियाँ