रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराख्ंड, 2 फरवरी 2026। वर्षों से अल्प मानदेय, अतिरिक्त काम के बोझ, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न और प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार उत्तराखंड की हजारों मिड-डे मील भोजनमाताओं ने हड़ताल कर मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की, अपने दुख-दर्द साझा किए और मांगों से संबंधित मुख्यमंत्र के नाम एक ज्ञापन सरकार मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौंपा। उन्होंने इस दौरान चेतावनी दी कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के समक्ष हुई सभा में मिड-डे मील भोजनमाताओं ने साझा किया कि घोषित मानदेय आज तक धरातल पर लागू नहीं हुआ है, स्कूलों में भोजनमाताओं से उनके कार्यक्षेत्र से बाहर स्कूल के कमरों व मैदान की सफाई, चौकीदारी, माली और अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों जैसे कार्य कराए जा रहे हैं। भोजन माताओं ने बताया कि कई विद्यालयों में गैस चूल्हा, पानी व मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, फिर भी भोजनमाताओं पर समय पर भोजन उपलब्ध कराने का पूरा दबाव डाला जाता है। स्कूल खुलने से लेकर बंद होने तक उनसे काम लिया जाता है। कोई अवकाश नहीं दिया जाता और विरोध करने पर अभद्र टिप्पणियों की जाती हैं तथा काम से हटाने धमकियां दी जाती हैं। कुछ मामलों में भोजनमाताओं के साथ अपमानजनक व्यवहार भी सामने आया है।
भोजनमाताओं ने कहा, हम अपनी गंभीर समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 2 फरवरी 2026 को उत्तराखंड की भोजनमाताएँ ने राज्यव्यापी हड़ताल की हैं। सभा के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय उत्तराखंड को ज्ञापन सौंपा गया। सभा में वक्ताओं द्वारा कहा गया कि यदि सरकार ने समय रहते भोजनमाताओं की जायज मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन में मिड-डे मील भोजनमाताओं ने यह मांगें रखीं, घोषित मानदेय तत्काल लागू किया जाए। भोजनमाताओं से गैर-निर्धारित कार्य लेना बंद किया जाए। न्यूनतम वेतन 18000 लागू हो। स्कूलों में रसोई, गैस, पानी व सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाएं। उत्पीड़न, शोषण व अभद्र व्यवहार पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो। भोजनमाताओं को सम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व प्रदान किया जाए।
प्रदर्शन और सभा में प्रगतिशील भोजनमाता संगठन की तलासी देवी, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की अध्यक्षा बिंदु गुप्ता, इंकलाबी मजदूर केंद्र के दिनेश चंद्र, एरा श्रमिक संगठन के भरत जोशी, इंटरार्क मजदूर संगठन ऊधम सिंह नगर के शौरभ कुमार, ठेका मजदूर कल्याण समिति पंतनगर के अविलाख सिंह, भोजनमाताएं सुनीता, बाला, मीना, दीपा भट्ट, हंसी देवी, यशोदा, संजू, प्रमिला, तुलसी, मीना, उर्मिला, कनकलता, बबीता, सुमन शर्मा, पूनम, रविंदर कौर, पूजा, तलाशी, सुनैना, सोनमती, किरण, चंपा, शकुंतला, राजमती, नीलम, सुनीता, कांची देवी आदि दर्जनों भोजनमाता शामिल रहे।
विज्ञप्ति द्वारा, रजनी जोशी (महामंत्री, प्रगतिशील भोजनमाता संगठन उत्तराखंड नैनीताल, मो. 9758210962)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldWetlandsDay #BrianMurphy #IntizarHussain #BobElliott #SandeepaDhar #ShamitaShetty #MansiNaik #Shakira #February2ndinWorldHistory #BertrandRussell #KhushwantSingh #BuenosAires #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #CharlieChaplin






0 टिप्पणियाँ