Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने मासिक स्टाफ बैठक में अपराधों पर लगाम लगाने, राजस्व वसूली, वादों की प्रभावी करने सहित दिए अधिनस्थों को अहम निर्देश DM Nitin Singh Bhadoria gave important instructions to his subordinates in the monthly staff meeting, including curbing crime, revenue collection, and effective disposal of cases



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 28 जनवरी 2026 (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए उप जिलाधिकारियों को नियमित कोर्ट लगाकर लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि पुराने वादों को प्राथमिकता से निस्तारण किया जाये। जिलाधिकारी ने शतप्रतिशत राजस्व वसूली के करने के निर्देश दिये साथ ही कहा कि बड़े बकायदारो से कड़ाई से राजस्व वसूली की जाय। उन्होने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिये कि जो संग्रह अमीन राजस्व वसूली में लापरवाही करता है उसके खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चित करें व जिन संग्रह अमीनों द्वारा राजस्व वसूली हेतु अच्छा कार्य किया जा रहा है उनको सम्मानित भी किया जाये। जिलाधिकारी ने बिना उच्चाधिकारियों को बताये लम्बे समय से अनुपस्थित रहने व कम राजस्व वसूली पर संग्रह अमीन गदरपुर सुरज सिंह बिष्ट को निलम्बित करते हुए तहसील काशीपुर से सम्बध किया व संग्रह अमीन गदरपुर कमला जोशी को कम राजस्व वसूली में उदासीनता बरतने पर विभागीय कार्यवाही करने की संस्तुति की।  

       जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होने जनपद में गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिये। उन्होने न्यायालयों में अभियोजन पक्ष द्वारा पैरवी प्रभावी तरीके से रखने के निर्देश दिये ताकि पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके। उन्होने 13 पाक्सों मामलों में से 12 मामलों में बरी होने को गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित अभियोजन पक्ष के पैरवीकर्ताओं के स्पष्टीकरण लेने के निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिये। उन्होने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को पॉक्सो के बरी हुए 12 मामलों की अभियोजन विभाग से पूरी डिटेल लेकर समीक्षा करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि विवेचना में जो कमियां रही हो उसकी चैक लिस्ट बनाकर अन्य पॉक्सो मामलो में विवेचना किया जाये। उन्होने कहा कि पुलिस व अभियोजन विभाग की कमी के कारण कोई अपराधी कोर्ट से दोसमुक्त न हो इसका ध्यान रखे।

      जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को मजिट्रीयल जांच समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने अभियोजन व पुलिस आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करे व कही कोई कठिनायी आती है तो व्हाट्सप ग्रुप साझा कर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये।

      जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए शतप्रतिशत राजस्व वसूली करने के निर्देश दिये। उन्होंने आबकारी अधिकारी को कच्ची शराब व अवैध मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने हेतु नियमित छापेमारी करने के निर्देश भी दिये। उन्होने जनपद में अवैध खनन व भण्डारण पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश उप जिलाधिकारियों व खनन अधिकारी को दिये। उन्होने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि यदि नदियों में कही रिवर ड्रेनिंग कराने की आवश्यकता हो तो स्थान चिन्हित करते हुए वर्षाकाल से पूर्ण रिवर ड्रेनिंग कार्य करा लिया जाये ताकि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न न हो।

        जिलाधिकारी ने पूर्ति अधिकारी को नियमानुसार गुणवत्तायुक्त ससमय राशन वितरण कराने व राशन कार्डो का भी सत्यापन कराने के निर्देश दिये। उन्होने सीएम हैल्पलाईन, सीएम जन समर्पण पोर्टल, आयोग के सन्दर्भो, रिट याचिका सन्दर्भो, आडित आपत्तियों, पेंशन प्रकरणों आदि की आख्या रिपोर्टिंग को समय सीमा के भीतर भेजने के निर्देश दिये। उन्होने सीएम हैल्प लाईन व जन समर्पण पोर्टल में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये समय से निस्तारण करने व शिकायतकर्ता से स्वयं वार्ता भी करने के निर्देश भी दिये।  उन्होने एआरटीओ को ओवर लोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्हानेे जनपद मेें संचालित हो रहे अन्य प्रदेशों के टुक-टुक नम्बरों की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।    

        बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 उत्तम सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, डॉ. अमृता शर्मा, ऋचा सिंह, तुषार सैनी, रविन्द्र जुआठा, गौरव पाण्डेय, संयुक्त निदेशक अभियोजन पीएस जंगपांगी, डीजीसी मनोज कुमार तिवारी, बरीत सिंह, एआरटीओ मोहित कोठारी, पूजा नयाल, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी सहित तहसीलदार व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#NewspaperDay #NationalPuzzleDay #OprahWinfrey #JamesAugustusHicky #HickysGazette #DeeptiSati #GauriLankesh #SaraGilbert #RobinMorgan #CristinaSaralegui #RomainRolland #AllenBalcomDuMont #ThomasPaine #WorldHistoryonJanuary29 #EmanuelSwedenborg #MosesCleveland #FloridaRuffinRidley #MaharanaPratap #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #JogendranathMandal #HazelMcCallion #MiklósVámos

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ