रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 28 जनवरी 2026 (जि.सू.का.)। नीति आयोग, भारत सरकार के दिशा निर्देशों के क्रम में जिला सभागार में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुरु किया गया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी विकास खण्ड के अन्तर्गत नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा विभिन्न संकेतांकों में से आकांक्षी जनपद हेतु 5 संकेतांक तथा आकाक्षी विकास खण्ड कार्यक्रम हेतु 6 संकेतांक को चयनित करते हुए 28 जनवरी से 14 अप्रैल, 2026 तक संकेतांको को पूर्ण रूप से संतृप्तिकरण के निर्देश दिये। संकेतांकों में मुख्य रूप से शिक्षा व स्वास्थध्पोषण विभाग के संकेतांको को सम्मलित किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी समस्त अधिकारियों तथा फील्ड कार्मिकांे (आशा, एएनएम, आंगनबाडी कार्यकत्री आदि) से अपेक्षा की गयी कि गत वर्ष की भॉति इस बार के सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत सभी शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करेंगें। उन्होने कहा संकेतांको पर कार्य करते हुए 06 संकेतांक में आइसीडीएस कार्यक्रम के तहत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं को शतप्रतिशत पोषण आहार वितरित, सभी विद्यालयों में महिला शौलाय निर्माण कराना, गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिशत टीकाकरण कराने व शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि हमे अपने जनपद व विकास खण्ड को देश में सर्वश्रेष्ठ जनपद बनाने हेतु निरंतर कार्य करना होगा। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने सभी का स्वागत करते हुए बधाई दी।
विधायक शिव अरोरा व महापौर विकास शर्मा ने कहा कि निति आयोग के संकेतांको में पिछड़े जनपद व ब्लाक को भारत सरकार द्वारा आकांक्षी जनपद व ब्लाक चिन्हित किये गये है। जिसमे जनपद उधमसिंह नगर व विकास खण्ड गदरपुर शामिल है। उन्होने कहा भारत सरकार के निति आयोग द्वारा निर्धारित किये गये है उन पैरामीटर में सम्पूर्णता लाने के लिए पूर्णता अच्छादित करने के लिए शपथ ली गयी। उन्होने कहा हम सभी को समन्वय बनाते हुए कार्य कर क्षेत्र का सर्वागीण विकास कर जनपद को प्रदेश व देश का सर्वश्रेष्ठ जनपद बनाना है। उन्होने कहा आकांक्षी जनपद व ब्लांक चिन्हित करके उन्हे सभी योजनाओं से लाभान्वित कर सम्पूर्णता अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
यहां मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, सीएमओ डा0 के0के0 अग्रवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जीमल सहित बड़ी संख्या में आशा, एएनएम आगनबाडी कार्यकर्त्री आदि मौजूद थे।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#NewspaperDay #NationalPuzzleDay #OprahWinfrey #JamesAugustusHicky #HickysGazette #DeeptiSati #GauriLankesh #SaraGilbert #RobinMorgan #CristinaSaralegui #RomainRolland #AllenBalcomDuMont #ThomasPaine #WorldHistoryonJanuary29 #EmanuelSwedenborg #MosesCleveland #FloridaRuffinRidley #MaharanaPratap #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #JogendranathMandal #HazelMcCallion #MiklósVámos #CommonSense #TheAmericanCrisis
#NewspaperDay #NationalPuzzleDay #OprahWinfrey #JamesAugustusHicky #HickysGazette #DeeptiSati #GauriLankesh #SaraGilbert #RobinMorgan #CristinaSaralegui #RomainRolland #AllenBalcomDuMont #ThomasPaine #WorldHistoryonJanuary29 #EmanuelSwedenborg #MosesCleveland #FloridaRuffinRidley #MaharanaPratap #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #JogendranathMandal #HazelMcCallion #MiklósVámos






0 टिप्पणियाँ