Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

3 जनवरी का विश्व इतिहास: भारत एवं दुनिया में 2200 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी January 3rd in World History

किसी राष्ट्र की महानता इस बात से मापी जाती है कि वह अपने सबसे कमजोर नागरिकों के साथ कैसा व्यवहार करता है। -न्गो दिन्ह डिएम (प्रभावशाली दक्षिण वियतनामी राजनेता, कुशल प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, जन्म 3 जनवरी 1901 क्वांग बिन्ह, वियतनाम)




106 ईसा पूर्व 3 जनवरी को अर्पिनो, इटली, रोमन गणराज्य में मार्कस ट्यूलियस सिसरो का जन्म हुआ। सिसरो जगत विख्यात रोमन राजनेता, वकील, विद्वान, दार्शनिक, लेखक, अकादमिक और संशयवादी हुए। राजनीतिक संकटों के दौरान इष्टतम सिद्धांतों को बनाए रखने की उनकी कोशिश से रोमन साम्राज्य की स्थापना हुई। सिसरो के लेखन में अलंकार, दर्शन और राजनीति पर ग्रंथ शामिल हैं। उन्हें रोम के सबसे महान वक्ताओं और गद्य स्टाइलिस्टों में से एक माना जाता है जिसे सिसेरोनियन रेटोरिक का प्रर्वतक कहा जाता है। उन्होंने 63 ईसा पूर्व में कौंसल यानी प्रशासक के रूप में कार्य किया। सिसरो ने लिखा, साइलेंट एनिम लेजेस इंटर आर्मा, अर्थात युद्ध के समय, कानून चुप हो जाता है।

69 ईस्वी में 3 जनवरी को राइन नदी तट पर रोमन सेनाओं ने सम्राट गल्बा के प्रति अपनी निष्ठा की घोषणा करने से इंकार किया और उन्होंने अपने उत्तराधिकारी औलस विटेलियस को सम्राट घोषित कर दिया।

250 ईस्वी में 3 जनवरी को सम्राट डेसियस ने रोमन साम्राज्य में (यहूदियों को छोड़कर) सभी को रोमन देवताओं के लिए बलिदान देने का आदेश दिया। ईसाइयों का डेसीयन उत्पीड़न 250 ईस्वी में रोमन सम्राट डेसियस के अधीन हुआ। उसने एक आदेश जारी कर साम्राज्य के सभी लोगों को रोमन देवताओं और सम्राट की भलाई के लिए बलिदान देने का आदेश दिया था। बलिदानों को रोमन मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में किया जाना था और मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षरित और गवाह प्रमाण पत्र द्वारा इसकी पुष्टि की जानी थी। डेसियस के आदेश का उद्देश्य रोमन धर्म के माध्यम से पवित्र किए गए नए सम्राट (जो 249 ईस्वी में सत्ता में आए थे) के प्रति साम्राज्य-व्यापी वफादारी की शपथ के रूप में कार्य करना था। ईसाई एकेश्वरवादी मान्यताएँ उन्हें किसी अन्य देवता की पूजा करने की अनुमति नहीं देती थीं, इसलिए उन्हें अपनी धार्मिक मान्यताओं और डिक्री का पालन करने के बीच चयन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। पोप फैबियन सहित बलिदान देने से इनकार करने पर भारी संख्या में ईसाइयों को फाँसी दे दी गई या जेल में ही उनकी मृत्यु हो गई। बहुत लोग छिप गए, कुछ पलायन कर गए, जबकि कई लोगों ने धर्मत्याग कर दिया और समारोह आयोजित किए। ईसाइयों पर इसका प्रभाव लंबे समय तक रहा।

323 ईस्वी में 3 जनवरी को जियानकांग, पूर्वी जिन, चीन में जिन सम्राट युआन (व्यक्तिगत नाम सिमा रुई) का निधन हुआ।

1028 ईस्वी में 3 जनवरी को हेयान काल के प्रमुख जापानी कैलिग्राफर फुजिवारा नो युकिनारी (कोजेई) का निधन हुआ।

1521 पोप लियो 9वें ने पापल बुल डीसेट रोमनम पोंटिफिसम (अनिवार्य रूप से पालन की जाने वाली आज्ञा) जारी कर महान मानवतावादी और धार्मिक सुधारवादी मार्टिन लूथर को बहिष्कृत कर दिया।

1543 सांता कैटलिना द्वीप, न्यू स्पेन में जुआन रोड्रिग्ज कैब्रिलो का निधन हुआ। कैब्रिलो इबेरियन समुद्री खोजकर्ता थे जिन्हें उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी तट की जांच के लिए जाना जाता है। कैब्रिलो ने 1542-1543 में न्यू स्पेन (आधुनिक मेक्सिको) से अपनी यात्रा के दौरान कैलिफोर्निया के तट के साथ-साथ नौसंचालन करते हुए वर्तमान कैलिफोर्निया का पता लगाया था।

1621 महान इतालवी वैज्ञानिक और खगोलविद गैलिलियो गैलिली ने दूरबीन की खोज की।

1653 कूनन क्रॉस शपथ के माध्यम से भारत में पूर्वी चर्च ने औपनिवेशिक पुर्तगाली संरक्षण से स्वयं को पृथक कर लिया।

1698 इटली के लेखक और कवि पीटर मेताज ताजियो का जन्म हुआ।

1730 तमिलनाडु में शिवगंगा रियासत की रानी, महिला स्वतंत्रता सेनानी वेलू नचियार का रामनाथपुरम में जन्म हुआ।

1749 डेनमार्क के पहले अखबार बर्लिग्सके का पहला अंक प्रकाशित हुआ। यह राजधानी कोपेनहेगन से छपने वाला देश का प्रमुख राष्ट्रीय अखबार है। बर्लिग्सके मीडिया कंपनी कई अखबार, पत्रिकाओं, टीवी, रेडियो संचालित करती है।

1753 केरल में कोट्टायम राजशाही के राजकुमार, स्वतंत्रता सेनानी केरल वर्मा पजहस्सी राजा का जन्म हुआ।

1760 जाने माने दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी वीरापंड्या कट्टाबोमन का जन्म तमिलनाडु के पंचलंकुरिची में हुआ। इन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

1803 लंदन, यूनाइटेड किंगडम में डगलस विलियम जेरोल्ड का जन्म हुआ। डगलस विलियम जेरोल्ड अंग्रेजी नाटककार, पत्रकार और लेखक जिन्होंने अपनी व्यंग्यात्मक बुद्धि, अपने सामाजिक रूप से आलोचनात्मक निबंधों और पंच पत्रिका के शुरुआती वर्षों से अपने जुड़ाव से ख्याति अर्जित की। डगलस विलियम जेरोल्ड ने लिखा है, धरती यहाँ इतनी दयालु है, कि बस उसे कुदाल से गुदगुदी करो और वह फसल के साथ हँसती है।

1823 स्टीफन एफ. ऑस्टिन ने मेक्सिको की सरकार से अनुदान के रूप में टेक्सास में भूमि प्राप्त की।

1831 महान सामाजिक कार्यकत्री, भारत में पहली महिला शिक्षिका, और मराठी भाषा में पहली महिला कवयित्री सावित्रीबाई फुले का जन्म महाराष्ट्र के सतारा के नायगांव में एक किसान परिवार में हुआ। बालिकाओं, महिलाओं को माता सावित्री बाई फुले का ऋणि होना चाहिए। सावित्री बाई ने महिलाओं की मुश्किलें कम करने, उनकी मुक्ति के द्वार खोलने का काम किया। उन्होंने महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाई और भारत में महिला शिक्षा की अगुआ बनीं। सावित्रीबाई फुले को भारत की सबसे पहली आधुनिक नारीवादियों में से एक माना जाता है। 1840 में महज नौ साल की उम्र में सावित्रीबाई का विवाह 13 साल के ज्योतिराव फुले से हुआ था। उन्होंने बाल विवाह और सती प्रथा जैसी हिंदू धर्म की बर्बर बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई। अपने पति ज्योतिराव के साथ मिलकर उन्होंने महिला शिक्षा पर बहुत जोर दिया। देश में लड़कियों के लिए पहला स्कूल साावित्रीबाई और उनके पति ज्योतिराव ने 1848 में पुणे में खोला था। इसके बाद सावित्रीबाई और उनके पति ज्योतिराव ने मिलकर लड़कियों के लिए 17 और स्कूल खोले। सावित्रीबाई न केवल महिलाओं के अधिकारों के लिए काम किया बल्कि वह समाज में व्याप्त भ्रष्ट, अपमानित करने वाली, शोषणकारी जाति प्रथा के खिलाफ भी लड़ीं। जाति प्रथा को खत्म करने के अपने जुनून के तहत उन्होंने अछूतों के लिए अपने घर में एक कुआं बनवाया था। सावित्रीबाई समाज सुधारक के साथ ही वह एक दार्शनिक और कवयित्री भी थीं। उनकी कविताएं अधिकतर प्रकृति, शिक्षा और जाति प्रथा को खत्म करने पर केंद्रित होती थीं। सावित्रीबाई फुले ने बलात्कार की शिकार गर्भवती महिलाओं, लड़कियों की दयनीय स्थिति को देखते हुए अपने पति के साथ मिलकर पीड़िताओं के लिए बालहत्या प्रतिबंधक गृह नाम से एक देखभाल केंद्र खोला। विधवाओं के दुख को कम करने के लिए, उन्होंने नाइयों के खिलाफ एक हड़ताल का नेतृत्व किया ताकि वे विधवाओं का मुंडन न कर सकें, जोकि उस समय की एक प्रथा थी। सावित्रीबाई फुले ने बच्चों को पढ़ाई करने और स्कूल छोड़ने से रोकने के लिए एक अनोखा प्रयास किया। वह बच्चों को स्कूल जाने के लिए उन्हें वजीफा देती थीं। ऐसे वक्त में जब देश में जाति प्रथा अपने चरम पर थीं, तो उन्होंने अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा दिया। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर सत्यशोधक समाज की स्थापना की, जो बिना पुजारी और दहेज के विवाह आयोजित करता था। 1897 में पुणे में प्लेग फैला था और इसी महामारी की वजह से 66 वर्ष की उम्र में सावित्रीबाई फुले का 10 मार्च 1897 को पुणे में निधन हो गया था। स्वयं को श्रेष्ठ धर्म का बताने वाले हिंदुओं ने सदियों महिलाओं और दलितों का बहुत शोषण और दमन किया। वे स्त्री और दलित अधिकारों का सदैव विरोध करते रहे और उनका अपमान तथा शोषण, उत्पीड़न करते रहे। हिंदुओं में तमाम समाज सुधारक हुए। उन्होंने बुराइयों को खत्म करने का प्रयत्न किया इनमें सावित्री बाई अग्रणी हैं। उन्होंने न केवल विरोध किया बल्कि महिलाओं, दलितों के लिए धरातल पर काम किया। समाज के अग्रणी, शक्तिशाली लोगों के विरोधों और अवरोधों का सामना किया।

1833 ब्रिटेन ने दक्षिण अटलांटिक के फॉकलैंड द्वीप पर कब्जा किया। फॉकलैंड द्वीप समूह में दो ब्रिटिश नौसैनिक जहाजों के आगमन के साथ, यूनाइटेड किंगडम ने वहां संप्रभुता का दावा किया।

1836 उत्तर भारत में सबसे पहले प्रिंटिंग प्रेस स्थापित करने वाले मुंशी नवल किशोर का उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्म हुआ।

1848 जोसेफ जेनकिंस रॉबर्ट्स ने लाइबेरिया के पहले राष्ट्रपति के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया।

1870 न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज पर निर्माण कार्य शुरू हुआ। ब्रुकलिन ब्रिज न्यूयॉर्क शहर में हाइब्रिड केबल-स्टेड, सस्पेंशन ब्रिज है, जो मैनहट्टन और ब्रुकलिन के बीच ईस्ट रिवर पर बना है। 24 मई 1883 को खोला गया ब्रुकलिन ब्रिज ईस्ट रिवर का पहला निश्चित क्रॉसिंग था। यह अपने उद्घाटन के समय दुनिया का सबसे लंबा सस्पेंशन ब्रिज भी था जिसका मुख्य फैलाव 1,595.5 फीट और डेक 127 फीट मीन हाई वाटर से ऊपर था। इसे मूल रूप से न्यूयॉर्क और ब्रुकलिन ब्रिज या ईस्ट रिवर ब्रिज कहा जाता था, 1915 में आधिकारिक तौर पर इसका नाम बदलकर ब्रुकलिन ब्रिज कर दिया गया।

1871 केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक कुरिआकोसी इलिआस चावारा का निधन हुआ।

1875 फ्रांस के विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार और शब्दकोष विशेषज्ञ पियर लारोस का निधन हुआ।

1882 प्रख्यात भारतीय कलाकार नंदलाल बोस का जन्म हुआ।

1880 टाइम्स आॅफ इंडिया समूह कंपनी बेनेट कोलमैन एंड कंपनी की भारत की प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्रिका इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया का पहला अंक बंबई में प्रकाशित हुआ। यह पत्रिका 1990 के दशक में बंद हो गई।

1886 लिटिल रॉक, अर्कांसस में यूनाइटेड स्टेट्स में जॉन गोल्ड फ्लेचर का जन्म हुआ। जॉन गोल्ड फ्लेचर इमेजिस्ट कवि, लेखक और मॉडर्न पेंटिंग के जानकार बने। फिलिप्स एकेडमी, एंडोवर में पढ़ाई के बाद, फ्लेचर 1903 से 1907 तक हार्वर्ड यूनिवर्सिटी गए, लेकिन अपने पिता की मौत के कुछ समय बाद ही पढ़ाई छोड़ दी। जॉन गोल्ड फ्लेचर का एक उद्धरण, हालांकि तुम्हारा दुख गहरा है, यह संगीत हो सकता है।

1888 सैन जोस, कैलिफोर्निया के पास स्पबा आॅब्जर्वेटरी में 91 सेमी की अपवर्तन टेलीस्कोप, उस समय दुनिया में सबसे बड़ी दूरबीन का उपयोग किया गया।

1892 ब्लोमफोन्टेन, दक्षिण अफ्रीका जॉन रोनाल्ड रियेल टॉल्किन का जन्म हुआ। जॉन रोनाल्ड रियेल टॉल्किन प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखक और भाषाविज्ञानी बने, हाई फैंटेसी रचनाओं द हॉबिट और द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के लेखक बने। जॉन रोनाल्ड रियेल टॉल्किन का एक उद्धरण,  आप आगे कैसे बढ़ते हैं? आप तब आगे बढ़ते हैं जब आपका दिल आखिरकार समझ जाता है कि अब पीछे मुड़ने का कोई रास्ता नहीं है।

1894 रबींद्रनाथ टैगोर ने शांति निकेतन में पौष मेले का उद्घाटन किया।

1895 राई, न्यूयॉर्क में प्रसिद्ध अमेरिकी लिथोग्राफर, बुककीपर और व्यवसायी और क्यूरियर एंड आइव्स कंपनी के मालिक जेम्स मेरिट आइव्स का निधन हुआ।

1901 शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला। 1901 में इसी दिन क्वांग बिन्ह, वियतनाम में न्गो दिन्ह डिएम का जन्म हुआ। न्गो दिन्ह डिएम प्रभावशाली दक्षिण वियतनामी राजनेता बने। स्टेट ऑफ वियतनाम के अंतिम प्रधानमंत्री और बाद में 1955 से लेकर 1963 में सीआईए समर्थित तख्तापलट के दौरान पकड़े जाने और हत्या तक दक्षिण वियतनाम के पहले राष्ट्रपति थे। अपने राष्ट्रपति पद के दौरान, डिएम ने कैथोलिक और कन्फ्यूशियस मूल्यों के अनुसार साइगॉन समाज में सुधार के लिए कार्यक्रम लागू किए। वेश्यालय और अफीम के अड्डे बंद कर दिए गए, तलाक और गर्भपात को अवैध बना दिया गया, और व्यभिचार कानूनों को मजबूत किया गया। इसके अलावा, डिएम की सरकार ने कई स्कूल और विश्वविद्यालय स्थापित किए, जैसे 1957 में फु थो में नेशनल टेक्निकल सेंटर, साइगॉन विश्वविद्यालय (1956), ह्यू विश्वविद्यालय (1957), और डालट विश्वविद्यालय। अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम लागू किए। न्गो दिन्ह डिएम का कहना था, लोगों की खुशी और भलाई किसी भी सरकार का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।

1903 प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी जयपाल सिंह का जन्म हुआ।

1910 रोज काम के लिए 8 घंटे तय करने के लिए ब्रिटेन में हड़ताल हुई। 1910 में इसी दिन संयुक्त राज्य में पहली बार जूनियर हाई स्कूल की कक्षाएं शुरू हुईं।

1911 अमेरिका में डाक बचत बैंक का उद्घाटन हुआ।

1919 इराक के अमीर फैसल ने फिलिस्तीन में एक यहूदी देश की स्थापना के लिए और मध्य पूर्व के एक बड़े हिस्से में एक अरब राष्ट्र के विकास पर जायोनी नेता चौम वीजमैन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1920 अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हुआ। इसी दिन तुर्की और आर्मिनिया के बीच शांति संधि हुई।

1921 भारत के विश्व चर्चित फिल्म निर्माता, लेखक, निर्देश चेतन आनंद का जन्म लाहौर में हुआ। 1946 में इन्हें कान्स फिल्म समारोह में ग्रांड प्रिक्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1925 बेनीटो मुसोलिनी ने खुद को इटली का तानाशाह घोषित कर दिया था। मुसोलिनी इटली की अपनी नेशनल फासिस्ट पार्टी का नेता था। वह 1922 से लेकर 1943 तक लगातार 21 सालों तक इटली के प्रधानमंत्री पद पर रहा। मुसोलिनी ने अपने कार्यकाल के शुरुआती वर्षों में लोकतंत्र की इज्जत करते हुए शांतिपूर्वक शासन किया। उस वक्त उसे जनता का पूरा समर्थन हासिल था। लेकिन मुसोलिनी के तानाशाही शुरू करते ही जनता का जीवन मुश्किल होना शुरू हो गया और धीरे-धीरे इटली की जनता मुसोलिनी के खिलाफ हो गई। उसने जनता का भयंकर दमन किया। बहुत हत्याएं करवाईं और हजारों को यातनाएं दीं। काफी विध्वंस किया। दुनिया के बर्बरतम शासकों में से दो इटली के तानाशाह मुसोलिनी और जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर की दोस्ती भी इतिहास में प्रसिद्ध है। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान मुसोलिनी ने हिटलर का साथ दिया था। इस कारण 25 जुलाई 1943 को इटली के राजा ने मुसोलिनी की सरकार को बर्खास्त कर दिया था। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 1945 में जब जर्मनी की हार तय हो गई और इटली में जनता का रोष बहुत बढ़ गया तो मुसोलिनी ने वेश बदलकर स्विट्जरलैंड भागने की कोशिश की। लेकिन मुसोलिनी को उसके कुछ साथियों और प्रेमिका क्लारेटा पेटाची के साथ पकड़ लिया गया। 28 अप्रैल 1945 को मुसोलिनी और उसकी प्रेमिका को गोली मार दी गई। गोली मारने के बाद उनके शवों को ट्रक में डालकर लाया गया और उन्हें उल्टा लटका दिया गया। इटली की जनता मुसोलिनी से इतनी नाराज थी कि उसके और उसकी प्रेमिका की लाश पर लोगों ने थूका, लात-घूसे मारे और उनके शव पर चढ़कर कूदे। एक महिला ने उसने मुंह पर पेशाब कर दिया। लाशों में गोलियां, डंडे मारे, सुबह से शाम तक उनके शव मिलान में एक चौराहे पर पड़े रहे। बाद में उन्हें किसी गुमनाम जगह दफना दिया गया।

1926 जानी मानी तेलुगू फिल्म अभिनेत्री पुष्पावल्ली का जन्म हुआ। यह जानी मानी बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री रेखा की मां हैं। इनका नाम वैसे कंडाला वेंकटा है। इन्हें सत्यभामा फिल्म के लिए खासतौर पर याद किया जात है।

1927 उड़ीसा या ओडिशा के प्रमुख राजनेता तथा मुख्यमंत्री हुए जानकी बल्लभ पटनायक का जन्म हुआ।

1929 भारत में प्रशासनिक, राजनीतिक सुधारों के लिए महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले।

1930 बेल्जियम में जहरीली गैस का रिसाव हुआ उसमे 60 लोग मरे।

1933 मिन्नी डी. क्रेग नॉर्थ डकोटा हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पीकर के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला बनीं। मिन्नी डी. क्रेग संयुक्त राज्य अमेरिका में कहीं भी स्पीकर का पद संभालने वाली पहली महिला थीं।

1938 अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रैंक्लिन डेलानो रूजवेल्ट ने पोलियो की बीमारी का इलाज ढूंढने के लिए एक फाउंडेशन की स्थापना की। रूजवेल्ट 1921 में इस बीमारी की चपेट में आए थे। 1938 में इसी दिन भारतीय जनता पार्टी के राजनेता जसवंत सिंह का जन्म हुआ।

1941 बेंगलुरु में संजय खान का जन्म हुआ। संजय खान बालीवुड के प्रभावशाली अभिनेता, निर्माता और निर्देशक हैं जो हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। संजय खान ने चेतन आनंद की 1964 की फिल्म हकीकत से अपने करियर की शुरुआत की, उसके बाद राजश्री प्रोडक्शन फिल्म दोस्ती में काम किया, दोस्ती ने हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।

1943 टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों के बारे में सूचना का प्रसारण किया गया।

1947 अमेरिकी कांग्रेस की कार्यवाही पहली बार टेलीविजन पर प्रसारित की गयी।

1948 चीन के शरणार्थी जहाज में विस्फोट होने से 1100 लोग मरे।

1949 फिलीपींस के केंद्रीय बैंक बैंगको सेंट्रल एनजी पिलिपिनास की स्थापना हुई।

1950 बेलग्रेड, पीआर सर्बिया, एफपीआर यूगोस्लाविया में वेस्ना वुलोविक का जन्म हुआ। वेस्ना वुलोविक सर्बियाई फ्लाइट अटेंडेंट थी जो बिना पैराशूट के कूदने के बावजूद बच गईं, 10.16 किलोमीटर से। 26 जनवरी 1972 को जैट फ्लाइट 367 के बैगेज कंपार्टमेंट में हुए विस्फोट के बाद वह अकेली जीवित बची थी, जिसके कारण चेकोस्लोवाकिया (अब चेक गणराज्य का हिस्सा) के सर्बस्का कामेनिस के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हवाई सुरक्षा जांचकर्ताओं ने विस्फोट का कारण ब्रीफकेस बम बताया। सर्वाधिक ऊंचाई से बिना पैराशूट के कूदने पर बच जाने के कारण वेस्ना वुलोविक का यह विश्व रिकार्ड बना और 1985 में गिनेज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड ने उन्हें प्रमाणित किया। वे विश्व सेलेब्रेटी बन गईं।

1954 प्रसिद्ध भारतीय आकाशवाणी व दूरदर्शन कलाकार बागेश्री चक्रधर का जन्म हुआ। इसी दिन अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 1400 लोग मरे।

1956 फ्रांस के एफिल टॉवर के ऊपरी हिस्से में आग लगने से काफी नुकसान हुआ।

1957 अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में पहली बार बिजली घड़ी प्रदर्शित की हैमिल्टन वॉच कंपनी ने।

1959 अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।

1962 अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना।

1966 भारत के जाने माने क्रिकेटर चेतन शर्मा का लुधियाना में जन्म हुआ।

1968 भारत के पहले मौसम विज्ञान राकेट मेनका का प्रक्षेपण हुआ।

1969 मशहूर फॉर्मूला वन कार रेसर माइकल शूमाकर का जन्म हुआ। शूमाकर ने रिकॉर्ड सात बार फॉर्मूला वन रेस जीती। बाद में लुइस हेमिल्टन ने उनके रिकॉर्ड की बराबरी की।

1971 भारत पाकिस्तान युद्ध शुरू हुआ और राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की।

1972 प्रसिद्ध भारतीय लेखक व नाटककार मोहन राकेश का निधन हुआ।

1973 अमेरिकी व्यवसायी जॉर्ज स्टीनब्रेनर और निवेशकों के एक समूह ने न्यूयॉर्क यैंकीज की पेशेवर बेसबॉल टीम को 8.7 मिलियन डाॅलर में खरीदा।

1974 बर्मा में संविधान अंगीकार किया गया। बर्मा को अब म्यान्मार के रूप में जाना जाता है। फिलहाल लंबे समय से बर्मा में सैनिक शासन है। जनता का दमन हो रहा है, अधिकांश राजनीतिक जेलों में हैं।

1976 संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाई गई आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर अंतर्राष्ट्रीय वाचा लागू हुई।

1978 हार्ट्सविले, टेनेसी किम्बरली डॉन लोके का जन्म हुआ। किम्बरली लोके सुप्रसिद्ध अमेरिकी गायिका और टेलीविजन व्यक्तित्व हैं। उन्होंने नृत्य और पॉप शैलियों में रिकॉर्डिंग की है और वयस्क समकालीन रेडियो प्रारूप को लक्षित किया है। वह डेटाइम टॉक शो डॉ. एंड द दिवा की सह-होस्ट थीं। लोके ने 2003 के अमेरिकन आइडल टेलीविजन सीरीज में अपनी भागीदारी से प्रसिद्धि प्राप्त की, जिसमें वह तीसरे स्थान पर रहीं। 2007 में, उन्होंने सेलिब्रिटी फिट क्लब में अपनी भागीदारी के लिए मीडिया का ध्यान आकर्षित किया। कहा, अगर अमेरिकन आइडल ओलंपिक होता, तो भी मुझे पदक मिलता। यह एक शानदार दौड़ थी। किम्बरली लोके एक और उद्धरण, हमारी दुनिया में बहुत सी भयानक चीजें हो रही हैं, लेकिन अगर आप इसे पढ़ रहे हैं, तो मैं चाहता हूं कि आप अपना सिर ऊंचा रखें। हर कोई इस दुनिया में सकारात्मक बदलाव ला सकता है, चाहे वह कितना भी छोटा क्यों न हो, जब वे अपने दिमाग और दिल में उदारता, ईमानदारी और न्याय के साथ नेतृत्व करते हैं।

1979 भारत की पहली मिस यूनिवर्स, मॉडल, बॉलीवुड अभिनेत्री, अब सामाजिक कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी की नेत्री गुल पनाग का चंडीगढ़ में जन्म हुआ। 

1981 प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायक नरेश अय्यर का जन्म हुआ।

1985 जानी मानी टेलीविजन, फिल्म अभिनेत्री, माॅडल व मिस इंडिया इंटरनेशनल मिहिका वर्मा का जन्म बंबई में हुआ।

1986 महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय लोक सभा सांसद नवनीत कौर राणा का जन्म मुंबई में हुआ। वे जानी मानी बोल्ड, खूबसूरत फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल हैं, अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं, उग्र हिंदुत्ववादी, नफरत बयान देती हैं।

1991 इजरायल ने 23 साल बाद सोवियत संघ में वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला।

1993 अमरीका और रूस ने अपने परमाणु हथियारों की संख्या को आधा करने पर सहमति जताई। इसी दिन 1993 में अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने स्टार्ट द्वितीय संधि पर हस्ताक्षर किये। 1996 में इसी दिन अमेरिकी कंपनी ने पहला मोबाइल फोन मोटोरोला स्टारटैक जारी किया। यह सर्वाधिक लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल हैंडसेट बन गया।

1997 इटली के अभिनेता एवं लेखक दारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया।

1998 पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश के सर्वोच्च कानून के रूप में अनुमोदित किया। इसी दिन 1998 में अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में 412 लोगों की हत्या हुई।

2001 हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क के सीनेटर के तौर पर शपथ ग्रहण की। अमेरिका के इतिहास में हिलेरी पहली पूर्व प्रथम महिला हैं, जिन्होंने चुनावी विजय हासिल की।

2002 भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमंड डेविस और जापान के कोशिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई। 2002 में इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का निधन हुआ। इसी दिन 2002 में इजराइली सुरक्षा बलों ने एमवी काराइन ए समुद्री जहाज को जब्त कर लिया, जो 50 टन हथियार ले जा रहा था जिसे फिलिस्तीनी प्राधिकरण की ओर से तस्करी किया जा रहा बताया गया था।

2004 मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गये। 12वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने के लिए 2004 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुँचे। इसी दिन 2004 में मंगल पर खोज के लिए निकला अंतरिक्ष यान रोवर स्पिरिट मंगल पर उतरा।

2005 अमेरिका ने तमिलनाडु में सुनामी पीड़ितों को साफ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6.2 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की। इसी दिन यूरोपीय उपग्रह क्रायोसेट का प्रक्षेपण विफल हुआ। इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय सरकारी अधिकारी जेएन दीक्षित का निधन हुआ।

2006 गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।

2007 चीन की मारग्रेट चान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया।

2008 बिजली उपकरण बनाने वाली इंडो एशियन फ्युजगीयर लिमिटेड ने उत्तराखंड के हरिद्वार में 40 करोड़ रुपये के निवेश से नया अत्याधुनिक संयंत्र खोलने की घोषणा की। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टीम में लीबिया, वियतनाम, क्रोएशिया, कोस्टारिका और बुर्किनाफासो का पांच नये अस्थायी सदस्यों के रूप में चयन किया गया।

2009 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधान सभा में विश्वास मत हासिल किया। 2009 इसी दिन विकेंद्रीकृत भुगतान प्रणाली बिटकॉइन के ब्लॉकचेन का पहला ब्लॉक जेनेसिस ब्लॉक सिस्टम के निर्माता, सातोशी नाकामोतो द्वारा स्थापित किया गया है। माना जाता है कि छद्म नाम है सातोशी नाकामोतो। उस व्यक्ति की वास्तविकता ज्ञात नहीं है जो सातोशी नाकामोतो कहा गया जिसने बिटकॉइन विकसित किया, बिटकॉइन श्वेत पत्र लिखा, और बिटकॉइन के मूल संदर्भ कार्यान्वयन को बनाया और स्थापित किया।

2012 पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई को आतंकवादियों ने गोली मारी। बाद में मलाला वैश्विक सेलेब्रेटी बालिका और शांतिदूत बन गईं। बाल अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने के कारण उन्हें नोबल शांति पुरस्कार भी दिया गया।

2013 इराक के मुसय्यिब क्षेत्र में एक आत्मघाती बम विस्फोट में शिया समुदाय के 27 लोगों की मौत हो गयी और 60 घायल हो गये।

2014 अल कायदा के आतंकवादियों ने इराक के फालुजा में पुलिस मुख्यालय को नुकसान पहुंचाया और इलाके को अपने कब्जे में बताते हुए उसके एक स्वतंत्र क्षेत्र होने का ऐलान किया। इसी दिन 2014 में विश्व विख्यात मीडिया और सर्वेक्षण एजेंसी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स ने जारी किया है कि दुनिया के 300 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति में 524 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

2015 नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर बागा में आतंकवादी संगठन बोको हरम के हमले में लगभग 2000 लोगों की मौत हुई। इसी दिन एडवर्ड ब्रुक, अमेरिकी कप्तान और राजनीतिज्ञ, 47वें मैसाचुसेट्स अटॉर्नी जनरल का निधन हुआ।

2016 कनाडाई-अमेरिकी पियानोवादक और संगीतकार पॉल बेली, डेनिश कंप्यूटर वैज्ञानिक पीटर नौर, खगोलशास्त्री और अकादमिक, कनाडाई आइस हॉकी खिलाड़ी और कोच बिल प्लागर और रूसी जनरल और राजनयिक इगोर सेरगुन का निधन हुआ। दुनिया के विरोध के बावजूद निम्र अल-निम्र को फांसी दिए जाने के बाद ईरान ने सऊदी अरब के साथ अपने राजनयिक संबंध समाप्त कर दिए।

2017 कर्नाटक के कांग्रेस, जनता दल नेता एच. एस. महादेव प्रसाद का निधन हुआ।

2018 नीदरलैंड के इतिहास में पहली बार तूफान के मद्देनजर सभी पांच प्रमुख तूफान वृद्धि द्वार एक साथ बंद कर दिए गए।

2019 चांग ई 4 ने युतु-2 चंद्र रोवर को तैनात करते हुए चंद्रमा के सुदूर हिस्से पर पहली सॉफ्ट लैंडिंग की। 2019 में इसी दिन हर्ब केलेहर, अमेरिकी व्यवसायी, साउथवेस्ट एयरलाइंस के सह-संस्थापक का निधन हुआ।

2020 बगदाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक अमेरिकी हवाई हमले में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई, जिससे संभावित सशस्त्र संघर्ष की वैश्विक चिंताएँ बढ़ गईं।

2021 एरिक जेरोम डिकी, प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक का निधन हुआ।

2023 इविंग सारकोमा कैंसर से पीड़ित ऐलेना ह्यूएल्वा पालोमो का निधन हुआ। यह प्रभावशाली स्पेनिश कैंसर कार्यकर्ता और लेखिका थीं। ऐलेना ह्यूएल्वा पालोमो ने मीडिया के जरिये इविंग सारकोमा के बारे में जानकारी व्यापक जनता तक पहुंचाई और कैंसर अनुसंधान के लिए अधिक निवेश की मांग की। उन्हें इस बीमारी के बारे में गलत धारणाओं और मिथकों को दूर करते हुए बचपन में हड्डी के कैंसर की दृश्यता बढ़ाने का श्रेय दिया गया। इसी दिन 2023 सिंगापुर सरकार ने जुरोंग बर्ड पार्क स्थायी रूप से बंद कर दिया। जुरोंग बर्ड पार्क पहले 1971 और 2023 के बीच जुरोंग, सिंगापुर में एक पक्षीशाला और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र था। एशिया में इस तरह का सबसे बड़ा पक्षी पार्क यही है। यह मंडई वन्यजीव अभ्यारण्य द्वारा प्रबंधित पार्कों में से एक था, जो सिंगापुर चिड़ियाघर, नाइट सफारी और रिवर वंडर्स का प्रबंधन भी करता है।

2024 छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र भाजपा सरकार में अल्पसंख्यक विकास मंत्री अब्दुल सत्तार ने अपने जन्म दिन समारोह में आपा खो दिया और भद्दे, अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पुलिस कर्मियों को आदेश दिया कि वह मेहमानों को कुत्तों की तरह पीटें, हड्डियां तोड़ दें। सत्तार ने अपनी भुजाएं ऊपर उठाकर पुलिसकर्मियों से कहा, उन्हें कुत्तों की तरह मारो, इतना कि उनकी नितंब की हड्डियां टूट जाएं। शिवसेना-यूबीटी के अंबादास दानवे ने भीड़ के सामने राक्षस, कुत्ते, चूतड़ जैसे शब्दों के इस्तेमाल के लिए मंत्री अब्दुल सत्तार की आलोचना की। इसी दिन बालीवुड की बोल्ड, खूबसूरत अभिनेत्री, माॅडल और कारोबारी करीना कपूर खान और उनके पति जाने माने अभिनेता सैफ अली खान इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) में कोलकाता टीम के मालिक बने। करीना ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में टीम कोलकाता के अपने स्वामित्व की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है, यह युवा महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों के लिए एक शानदार अवसर है और इस अनुभव का हिस्सा बनकर हमें इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती, टीम कोलकाता जीतने के लिए खेलें। 2020 में इसी दिन हुई ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या की याद में आयोजित एक समारोह के दौरान ईरान के केरमान में बम विस्फोट में कम से कम 91 लोग मारे गए।

2025 जाने माने अमेरिकी फिल्म निर्माता जेफ बेना, लोकप्रिय अमेरिकी आएएंडबी गायक-गीतकार और कीबोर्ड प्लेयर ब्रेंटन वुड एवं जॉर्जियाई राजनेता निको लेकिशविली का निधन हुआ।

2026 पौष पूर्णिमा स्नान के साथ शनिवार से इलाहाबाद में संगम की रेती पर माघ मेला प्रारंभ हो गया। कड़ाके की ठंड के बीच बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और युवा सुबह से ही गंगा और संगम की ओर जाते दिखाई दिए। इस स्नान पर्व के साथ एक माह का कल्पवास भी आज से शुरू हो गया। त्रिवेणी संगम आरती सेवा समिति के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र मिश्र ने बताया कि माघ मेले में करीब पांच लाख कल्पवासियों का आज से कल्पवास प्रारंभ हो जाएगा, जिसके तहत वे दिन में दो बार गंगा स्नान और एक पहर भोजन लेते हैं और बाकी समय अपने आराध्य देवता का ध्यान, पूजन आदि करते हैं।

इंटरनेशनल माइंड-बॉडी वेलनेस डे 3 जनवरी को मनाया जाने वाला आत्म चिंतन, आत्मानुशासन, योगासन, प्राकृतिक तरीकों से स्वास्थ्य लाभ प्राप्ति, मन तथा शरीर के बीच अभिन्न संबंधों का जश्न है।

2026 में महायान नव वर्ष शनिवार, 3 जनवरी को मनाया जा हरा है जो बौद्ध धर्म का आध्यात्मिक नवीनीकरण, ध्यान, आत्मचिंतन, समाज की भलाई, स्वयं का बेहतर विकास, आशा तथा नई शुरुआत का उत्सव है।

यह हमारा कर्तव्य है कि हम प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और गरिमा की रक्षा करें, चाहे उनकी जाति, धर्म या सामाजिक स्थिति कुछ भी हो। -न्गो दिन्ह डिएम

(विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#MahayanaNewYear #InternationalMindBodyWellnessDay #MaghMela #KimberlyLocke #January3rdinWorldHistory #NgoDinhDiem #Cicero #MohanRakesh #GulPanag #JohnGouldFletcher #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #JohnRonaldReuelTolkien #DouglasWilliamJerrold #MihikaVerma #SavitribaiPhule

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ