Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

2 जनवरी का विश्व इतिहास - भारत एवं शेष विश्व में 2000 वर्षों में हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी January 2nd in World History

धर्म स्त्री पर टिका है, सभ्यता स्त्री पर निर्भर है और फैशन की जड़ भी वही है। बात क्यों बढ़ाओ, एक शब्द में कहो, दुनिया स्त्री पर टिकी है। -जैनेंद्र कुमार (हिंदी लेखक, जन्म 2 जनवरी 1905)




69 ईस्वी में 2 जनवरी को जर्मनिया सुपीरियर में रोमन सेनाओं ने शासक गल्बा के प्रति वफादारी की शपथ लेने से इनकार करते हुए विद्रोही हो चुके विटेलियस को सम्राट घोषित किया।

366 ईस्वी में 2 जनवरी को पहली सहस्राब्दी के ऊपरी राइन नदी क्षेत्र के जर्मनिक जनजातियों के संघ अलेमानी ने बड़ी संख्या में लड़ाकों के साथ बर्फ में जमी राइन नदी को पार कर रोमन साम्राज्य पर आक्रमण किया। राइन यूरोप की मुख्य नदियों में से एक है और राइन नदी दक्षिण-पूर्वी स्विस आल्प्स में ग्राउबुंडन के स्विस कैंटन में शुरू होती है। यह स्विट्जरलैंड-लिकटेंस्टाइन सीमा का हिस्सा बनती है, फिर स्विट्जरलैंड-ऑस्ट्रिया सीमा का हिस्सा बनती है। लेक कॉन्स्टेंस से नीचे की ओर राइन स्विट्जरलैंड-जर्मनी सीमा का हिस्सा बनती है।

533 ईस्वी में 2 जनवरी को मरक्यूरियस पोप जॉन द्वितीय बने, यह पोप बनने पर नया नाम अपनाने वाले पहले पोप हुए। मरक्यूरियस 2 जनवरी 533 से अपनी मृत्यु तक रोम के बिशप रहे। मरक्यूरियस सेंट क्लेमेंट बेसिलिका में शुरु में पुजारी, चर्च को उपहारों से संपन्न वाले और पत्थर के नक्काश रहे। अपने चुनाव के बाद मरक्यूरियस पोप नाम अपनाने वाले पहले पोप बने।

869 ईस्वी में 2 जनवरी को सोमेदोनो इन, हेन क्यो (क्योटो) में योजेई (योजेई-टेनो) का जन्म हुआ। योजेई बाद में उत्तराधिकार के पारंपरिक क्रम के अनुसार जापान के 57वें सम्राट बने।

951 ईस्वी में 2 जनवरी को चीन के हान राजवंश के चांसलर, अत्यंत क्रूर और लालची बताया सु फेंगजी आत्महत्या कर ली जब हान राजवंश के सम्राट यिन, जनरल गुओ वेई के विद्रोह में लड़ते मारे गए।

1096 ईस्वी में 2 जनवरी को मध्ययुगीन नॉर्मन भिक्षु, मेन के ले मैंस में सेंट-विंसेंट के एबे के मठाधीश और डरहम के बिशप विलियम डी सेंट-कैले का निधन हुआ।

1298 13वीं सदी के दूसरे हिस्से में हंगरी साम्राज्य में पादरी और एज्टरगोम के आर्कबिशप एवं वाराद (अब रोमानिया में ओराडिया) के बिशप लोडोमर का निधन हुआ।

1470 कोनिग्सबर्ग, ट्यूटनिक ऑर्डर का राज्य में ट्यूटनिक ऑर्डर के 32वें ग्रैंड मास्टर हेनरिक रियूस वॉन प्लाउएन का निधन हुआ।

1502 स्पेन के राजा ने सभी मुस्लिमों को ईसाई बन जाने का आदेश दिया। मजबूरन बहुत से लोग ईसाई बने और बहुत से स्पेन छोड़ गये। 1609 में आखिरी मौलाना को जो धर्म परिवर्तन को तैयार नहीं था स्पेन से बाहर कर दिया गया।

1613 भारत में मुगलिया सल्तनत के संस्थापक जहीरुद्दीन मोहम्मद बाबर की पोती और मुगल सम्राट अकबर की तीसरी तथा प्रमुख पत्नी सलीमा सुल्तान बेगम का इंतकाल हुआ।

1647 फ्रिस्टन, यूनाइटेड किंगडम में नथानिएल बेकन का जन्म हुआ। नथानिएल बेकन अंग्रेज व्यापारी साहसी थे, ब्रिटिश राज में वर्जीनिया, अमेरिका कॉलोनी में चले गए, जहाँ वे गवर्नर की परिषद में रहे। 1676 की शुरुआत में उन्होंने वर्जीनिया सरकार के खिलाफ बेकन विद्रोह का नेतृत्व किया। अंग्रेजों ने स्थानीय लोगों को बड़ा विपन्न, गुलाम और असहाय बनाया था। नथानिएल बेकन ने लिखा है, देश की गरीबी ऐसी है कि सारी शक्ति और दबदबा अमीरों के हाथों में आ गया है, जिन्होंने जबरदस्ती के फायदों से आम लोगों को अपना कर्जदार बनाकर, उन्हें हमेशा हर तरह से दबाया और सताया है।

1735 अलेक्जेंडर पोप की कविता एपेलल को डॉ अरबथनोट ने लंदन में प्रकाशित किया।

1757 ब्रिटिश सैनिकों ने भारत के कलकत्ता शहर पर कब्जा किया।

1788 जॉर्जिया संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान की पुष्टि करने वाला चौथा राज्य बना।

1818 अभियंताओं की संस्था ब्रिटिश इंस्टीट्यूशन ऑफ सिविल इंजीनियर्स की स्थापना छह इंजीनियरों के समूह ने की, थॉमस टेलफोर्ड इसके पहले अध्यक्ष बने।

1839 फ्रांस के प्रसिद्ध फोटोग्राफर लुई दागुएरे ने चांद की पहली फोटो प्रदर्शित की। फ्रांसीसी इनोवेटर लुई डागुएरे को चंद्रमा की पहली सफल तस्वीर बनाने का श्रेय दिया जाता है जो शायद 2 जनवरी 1839 के आसपास ली गई बताई जाती है। लंबे एक्सपोजर टाइम के कारण तस्वीर धुंधली और अस्पष्ट थी, लेकिन उनके डागुएरियोटाइप प्रोसेस के साथ यह एस्ट्रोफोटोग्राफी में एक महत्वपूर्ण शुरुआती कदम था।

1843 डाक सेवा नियमित रुप से आंरभ हुई और ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में पहली पत्र पेटिका लगाई गई।

1948 विख्यात भारतीय बंगाली समाज सुधारक, विद्वान, लेखक, अनुवादक, संपादक और चिंतक शिवंथ शास्त्री का जन्म सुभाषग्राम में हुआ।

1857 बाल्टीमोर, मैरीलैंड, अमेरिका में मार्था कैरी थॉमस का जन्म हुआ। एम. कैरी थॉमस अमेरिकी शिक्षिका, महिला समानता अधिकारवादी, मताधिकारवादी और भाषाविद, लिबरल आर्ट्स कॉलेज ब्रायन मावर कॉलेज पेन्सिलवेनिया की दूसरी अध्यक्ष बनीं। एम. कैरी थॉमस ने बोला है, पुरुषों की दुनिया को पुरुषों और महिलाओं दोनों की दुनिया बनना चाहिए। हम क्यों डरते हैं?

1878 पेरुन्ना, चंगनास्सेरी में मन्नथु पद्मनाभ पिल्लई मन्नथु पद्मनाभन का जन्म हुआ। मन्नथु पद्मनाभन केरल के दक्षिण-पश्चिमी राज्य समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने नायर समुदाय की नायर सर्विस सोसाइटी की स्थापना की। मन्नथु पद्मनाभ पिल्लई का जन्मदिन हर साल मन्नम जयंती के रूप में मनाया जाता है। नायर उच्च हिंदू जाति क्षत्रिय होते हैं।

1882 लंदन में दुनिया का पहला कोयला आधारित बिजली उत्पादक स्टेशन होलबोर्न व्यदक्त पावर स्टेशन शुरू किया गया।

1890 ऐलिस सेंगर व्हाइट हाउस में पहली महिला कर्मचारी बनी। प्रेसीडेंट बेंजामिन हैरीसन ने उनका स्वागत किया। ऐलिस राष्ट्रपति की सचिव बनीं।

1891 पिस्टोइया, टस्कनी, इटली में प्रसिद्ध इतालवी वास्तुकार और शहरी योजनाकार जियोवन्नी मिशेलुची का जन्म हुआ। जियोवन्नी मिशेलुची ने फिरेंजे सांता मारिया नोवेल्ला रेलवे स्टेशन सहित कई महत्वपूर्ण भवनों के डिजाइन और निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई।

1996 विख्यात बांग्ला बाल साहित्यकार खगेंद्रनाथ मित्रा का कलकत्ता में जन्म हुआ।

1899 भारत के प्रथम चुनाव आयुक्त सुकुमार का जन्म हुआ। इसी दिन रामकृष्ण परमहंस के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (अब कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे।

1900 अमेरिकी राजनेता और राजनयिक जॉन हे ने चीन के साथ व्यापार को बढ़ावा देने के लिए ओपन डोर पॉलिसी की घोषणा की। 1900 में इसी दिन शिकागो नहर खुली। शिकागो सेनेटरी और शिप नहर को ऐतिहासिक रूप से शिकागो ड्रेनेज नहर के रूप में जाना जाता है, यह एक 45 किलोमीटर नहर प्रणाली है जो शिकागो नदी को डेस प्लेन्स नदी से जोड़ती है। 

1901 न्यूयॉर्क में बॉब मार्शल (रॉबर्ट मार्शल) अमेरिकी फॉरेस्टर, लेखक और जंगल एक्टिविस्ट बने जिन्हें 1935 में अमेरिका में वाइल्डरनेस सोसाइटी की स्थापना का नेतृत्व करने वाले व्यक्ति के रूप में सबसे ज्यादा याद किया जाता है। मार्शल को बचपन से ही बाहर घूमने-फिरने से प्यार था। रॉबर्ट मार्शल ने लगातार घटते जा रहे जल, जंगल, जमीन, हरियाली के खतरों को तब पहचान लिया था। रॉबर्ट मार्शल ने तब कहा था, पूरी पृथ्वी के हर इंच पर कब्जा करने की सभ्यता की जालिम महत्वाकांक्षा को रोकने की सिर्फ एक ही उम्मीद है। वह उम्मीद है जोशीले लोगों का संगठन जो जंगल की आजादी और संरक्षण के लिए लड़ेंगे।

1903 केन तनाका, 119 वर्ष 107 दिन जीने वाली साधारण जापानी महिला की जन्म तिथि 2 जनवरी को दर्ज कराई गई। निधन हुआ 19 अप्रैल 2022 को।

1905 कौड़ियागंज, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) का जन्म हुआ। जैनेंद्र कुमार 20वीं सदी के प्रसिद्ध भारतीय हिंदी लेखक बने। साहित्य अकादमी सम्मान सहित उन्हें 1971 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक, पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। जैनेंद्र कुमार ने लिखा है, वैज्ञानिक एकांत में विज्ञान की साधना करता है, प्रचार के लिए कुछ नहीं करता। लेकिन लगता है कि जैसे बाकी सारी दुनिया उसकी खोज के आविष्कार को पाने को आतुर है। विज्ञान का अन्वेषित सत्य सहज ही जगत का सत्य बन जाता है। धर्म के सत्य पर प्रवचन होते हैं, शास्त्रार्थ होते हैं, फिर भी लगता है कि वह शास्त्र में रह जाता है, मनों में नहीं लिया जाता, क्यों?

1906 प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी, भारत के दुग्ध उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डी. एन. खुरोदे का जन्म हुआ।

1909 भारतीय कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत, लोकसंस्कृति, समाजोत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विष्णु प्रसाद राभा का जन्म ढाका, बंग्लादेश में हुआ।

1913 हॉट स्प्रिंग्स, अर्कांसस, अमेरिका में जुआनिटा जैक्सन मिशेल (जुआनिटा एलिजाबेथ जैक्सन) का जन्म हुआ। जुआनिटा जैक्सन मिशेल मिशेल मैरीलैंड में वकालत करने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी महिला बनीं और एनएएसीपी के साथ नागरिक अधिकार कार्यकर्ता और आयोजक बनीं। जुआनिटा जैक्सन मिशेल ने कहा है, जब तक न्याय नहीं हो जाता, तब तक हमें आराम नहीं करना चाहिए, न केवल अपने लिए बल्कि उन सभी के लिए जो सताए गए हैं।

1915 रूसी सेनाओं ने अहमद पाशा के नेतृत्व वाली तुर्की सेना को बुरी तरह हराया। बताया गया कि इसमें तुर्की के 70 हजार सैनिक मारे गए।

1917 बर्लिन, जर्मनी वेरा जोरिना का जन्म हुआ। वेरा जोरिना का जन्म नाम ईवा ब्रिगिटा हार्टविग था। वेरा जोरिना  नॉर्वेजियन बैलेरीना, थिएटर और फिल्म अभिनेत्री और कोरियोग्राफर थीं। उन्हें मुख्य रूप से उनके तत्कालीन पति जॉर्ज बालानचिन द्वारा कोरियोग्राफ की गई फिल्मों के लिए याद किया जाता है। उन्हें ग्लोबल स्टारडम हासिल हुई।

1920 अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा आदेशित दूसरे पामर छापे के परिणामस्वरूप 6,000 संदिग्ध कम्युनिस्टों और कथित तौर पर अराजकतावादियों को गिरफ्तार किया गया और बिना किसी मुकदमे के हिरासत में रखा गया।

1920 पेट्रोविची, रसियन सोवियत फेडरेटिव सोसलिस्ट रिपब्लिक में आइजैक असिमोव का जन्म हुआ। आइजैक असिमोव बोस्टन विश्वविद्यालय में जैव रसायन विज्ञान के एक अमेरिकी लेखक और प्रोफेसर थे। अपने जीवनकाल के दौरान, असिमोव को रॉबर्ट ए. हेनलेन और आर्थर सी. क्लार्क के साथ बिग थ्री विज्ञान कथा लेखकों में से एक माना जाता ह। आइजैक असिमोव ने 500 से अधिक पुस्तकों का लेखन या संपादन किया। उन्होंने अनुमानित 90,000 पत्र और पोस्टकार्ड भी लिखे। अपने हार्ड साइंस फिक्शन के लिए सबसे ज्यादा जाने जाने गए आइजैक असिमोव ने रहस्य और फंतासी के साथ-साथ लोकप्रिय विज्ञान और अन्य गैर-काल्पनिक कहानियाँ भी लिखीं। उन्होंने लिखा, अभी जीवन का सबसे दुखद पहलू यह है कि विज्ञान समाज की तुलना में अधिक तेजी से ज्ञान प्राप्त करता है।

1921 विज्ञान कथा नाटक आर.यू.आर. का विश्व प्रीमियर हुआ। विख्यात चेक विज्ञान कथा लेखक कारेल कापेक द्वारा लिखित इस विज्ञान कथा का नाट्य रूपांतरण चेक गणराज्य के ह्राडेक क्रालोवे के एक थिएटर में किया गया। आर.यू.आर. का मतलब है रोसुमोवी यूनिवर्साल्नी रोबोटी (रोसुम के यूनिवर्सल रोबोट्स)। इसने अंग्रेजी भाषा और समग्र रूप से विज्ञान कथा में रोबोट शब्द का परिचय दिया। आर.यू.आर. उपन्यास के प्रकाशन के बाद ही यह लोकप्रिय हुआ। 1923 तक इसका तीस भाषाओं में अनुवाद हो चुका था। आर.यू.आर. अपने समय में यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत सफल रहा। कापेक ने बाद में अपने 1936 के उपन्यास वॉर विद द न्यूट्स में इसी विषय पर एक अलग दृष्टिकोण अपनाया, जिसमें गैर-मनुष्य या मशीनी मानव अथवा हाड़-मांस के मनुष्य समाज में नौकर बन जाते हैं। आर.यू.आर. की विज्ञान फतांसी ने उस दौर में लोगों को अभिभूत कर दिया।

1932 सिख धार्मिक नेता हरचंद सिंह लौंगोवाल का जन्म हुआ। 1980 के दशक के खालिस्तानी उग्रवाद के दौरान प्रधानमंत्री राजीव गांधी और हरचंद सिंह लौंगोवाल के बीच समझौता हुआ। इसके बाद खालिस्तानियों की आतंकी गतिविधियों में कमी आई थी।

1935 प्रतिष्ठित बांग्ला सिने अभिनेता, निर्देशक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक आलोचक रुद्रप्रसाद सेनगुप्ता का जन्म कलकत्ता में हुआ।

1940 प्रसिद्ध भारतीय अमरीकी गणितज्ञ एसआर श्रीनिवास वर्द्धन का जन्म हुआ।

1941 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के हमले से ब्रिटेन के कार्डिफ शहर स्थित लेनडॉफ कैथेड्रल को भारी नुकसान हुआ।

1942 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया। इसी दिन 1942 में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़े जासूसी मामले में फ्रिट्ज जौबर्ट ड्यूक्सने की अध्यक्षता वाली एक जर्मन जासूसी रिंग के 33 सदस्यों को दोषी ठहराया जिसे ड्यूक्सने स्पाई रिंग के रूप में जाना जाता है।

1944 छुआछूत और दलितों से भेदभाव के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने वाले महाराष्ट्र के एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता विट्ठल शिंदे का निधन हुआ।

1947 नेवार्क, न्यू जर्सी में डेविड शापिरो का जन्म हुआ। डेविड शापिरो जाने माने अमेरिकी कवि, साहित्यिक आलोचक और कला इतिहासकार बने। उन्होंने कविता, साहित्य और कला आलोचना पर लगभग बीस किताबें लिखीं। उनकी पहली रचना तेरह साल की उम्र में प्रकाशित हुई थी, और उनकी पहली किताब अठारह साल की उम्र में प्रकाशित हुई थी। डेविड शापिरो ने एक जगह लिखा है, लेकिन कुछ दिनों में मैं एक पोस्ट लिखता हूँ और उसे उतने नोट्स नहीं मिलते जितने पिछली पोस्ट को मिले थे और मैं घर जाते समय इसके बारे में घबराकर सोचता हूँ, जैसे, ष्क्या मेरे पास अच्छे आइडिया खत्म हो गए हैं?

1950 प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी तथा सामाजिक डॉ. राधाबाई की मृत्यु हुई।

1953 आर. अरुमुगम के नाम से प्रसिद्ध भारतीय मूल के मलेशियाई अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी दातुक अरुमुगम रंगास्वामी का जन्म पोर्ट क्लांग, मलेशिया में हुआ।

1954 पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी की गयी थी। इसी दिन भारत रत्न पुरस्कार प्रारम्भ किया गया।

1959 जाने माने भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद का जन्म हुआ।

1959 चंद्रमा के निकट पहुंचने वाला अंतरिक्ष यान लूना 1 लॉन्च किया गया था। ये पहली बार था, जब कोई इंसानी ईजाद चांद के बेहद करीब पहुंची थी। ये चांद की सतह से 6 हजार 400 किमी दूर था। इसे समाजवादी देश सोवियत संघ ने लॉन्च किया था, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से ये चांद की सतह पर नहीं उतर पाया था। सोवियत संघ इससे पहले भी तीन बार मिशन लॉन्च कर चुका था, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल सकी थी। लूना 1 ने अपने सफर के दौरान सोलर स्टॉर्म्स के बारे में जानकारी दी। सोलर स्टॉर्म्स से ही पता चला कि अंतरिक्ष में भी पृथ्वी की तरह तूफान आते हैं। इसके साथ ही लूना 1 पहला अंतरिक्ष यान था, जिसने पृथ्वी की एस्केप वैलोसिटी को पार किया था। एस्केप वैलोसिटी के बिना कोई भी चीज पृथ्वी के ग्रेविटेशनल एरिया यानी गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र से बाहर नहीं जा सकती। पृथ्वी की एस्केप वैलोसिटी 11.2 किमी प्रति सेकंड है। ये आवाज की रफ्तार से 33 गुना ज्यादा है।

1960 विख्यात भारतीय क्रिकेटर रमन लांबा का जन्म हुआ। इसी दिन हरियाणा की जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता, वाॅलीबाॅल खिलाड़ी जगमति सांगवान का जन्म हुआ।

1964 जानी मानी दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री शांति कृष्णा का जन्म हुआ।

1967 हाॅलीवुड फिल्मों के पूर्व अभिनेता रोनाल्ड रीगन ने सरकार में अपना करियर शुरू किया जब उन्होंने कैलिफोर्निया के 33 वें गवर्नर के रूप में शपथ ली।

1970 विश्व प्रसिद्ध भारतीय तैराक बुला चौधरी का जन्म हुआ। इन्हें अनेक सम्मान, पुरस्कार मिले और यह एक बार विधायक भी चुनी गईं।

1971 भारत की केंद्रीय सरकार में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री, भाजपा नेत्री देवश्री चौधुरी का जन्म पश्चिम बंगाल के बलूरघाट में हुआ। इसी दिन स्कॉटलैंड के ग्लासगो के इब्रो पार्क में, ओल्ड फर्म फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ में 66 लोग मारे गए थे।

1975 हिरासत में बांग्लादेश के क्रांतिकारी नेता सिराज सिक्कर को पुलिस ने जान से मार दिया। इसी दिन 1975 में एक नई रेलवे लाइन के उद्घाटन के समय, भारत के बिहार के समस्तीपुर में एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। 1975 में इसी दिन साक्ष्य के संघीय नियमों को संयुक्त राज्य कांग्रेस द्वारा अनुमोदित किया गया।

1976 जनवरी 1976 की आंधी शुरू हुई, जिसके परिणामस्वरूप दक्षिणी उत्तरी सागर तटों के आसपास तटीय बाढ़ आई, जिससे आयरलैंड से यूगोस्लाविया तक के देश प्रभावित हुए और कम से कम 82 मौतें हुईं और 1.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की क्षति हुई।

1978 पाकिस्तान के सैनिक तानाशाह राष्ट्रपति मुहम्मद जिया-उल-हक के आदेश पर अर्धसैनिक बलों ने पाकिस्तान के मुल्तान में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर गोलियों की बौछार कर दी जिससे 133 से अधिक लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए। इसे मुल्तान कॉलोनी टेक्सटाइल मिल्स में 1978 के नरसंहार के रूप में जाना जाता है।

1980 ब्रिटिश स्टील कॉर्पोरेशन प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों ने पचास साल में पहली हार राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल की।

1981 ब्रिटिश पुलिस बल की सबसे बड़ी जांच जांच के बाद सीरियल किलर पीटर सटक्लिफ यॉर्कशायर रिपर को शेफील्ड, साउथ यॉर्कशायर में गिरफ्तार किया गया।

1983 जानी मानी हाॅलीवुड अभिनेत्री केट बाॅस्वर्थ का जन्म हुआ। इसी दिन 1983 जाने माने पंजाबी फिल्म अभिनेता जिप्पी ग्रेवाल का जन्म हुआ।

1986 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड असमिया फिल्म अभिनेत्री, माॅडल और विधायक बनीं भाजपा नेत्री अंगूरलता डेका का जन्म नालबाड़ी में हुआ।

1987 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माता कहे गये और पत्रकार हरे कृष्ण मेहताब का देहावसान हुआ।

1989 लोकप्रिय जनपक्षधर नाट्यकर्मी, लेखक, कवि, गीतकार, सामाजिक कार्यकर्ता सफदर हाशमी को 1989 में 1 जनवरी को एक नुक्कड़ नाटक के दौरान असामाजिक तत्वों ने बड़ी बेहरमी से पीटा इसी कारण उनकी मौत 2 जनवरी को हो गई। इसी दिन 1989 में रणसिंधे प्रेमदासा श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।

1990 कई भाषाओं में गाने वाली गायिका शालमली खोलगड़े का जन्म मुंबई में हुआ।

1991 तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया। 1991 में इसी दिन शेरोन प्रैट डिक्सन प्रमुख शहर की पहली अफ्रीकी अमेरिकी महिला मेयर और कोलंबिया जिले की पहली महिला मेयर बनीं।

1993 श्रीलंका गृह युद्ध में श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना क्षेत्र में 35 से 100 नागरिकों की बेरहमी से हत्या की।

1997 जाने माने भारतीय क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ का जन्म पुणे में हुआ।

1998 नाइजीरिया के प्रधानमंत्री हामा अमादाउ को राष्ट्रपति इब्राहीम बारेमआनससेरा की हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

2000 ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन पैट्रिक ओ’ब्रायन (रिचर्ड पैट्रिक रस, जन्म 12 दिसंबर 1914, चैलफॉन्ट सेंट पीटर) का निधन हुआ। पैट्रिक ओ’ब्रायन प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार और अनुवादक थे, अपनी ऑब्रे-मैटुरिन श्रृंखला के लिए सर्वाधिक चर्चा प्राप्त करने वाले लेखकं। ये समुद्री उपन्यास नेपोलियन युद्धों के दौरान रॉयल नेवी पर आधारित हैं और अंग्रेजी नौसेना कप्तान जैक ऑब्रे और आयरिश-कैटलन चिकित्सक स्टीफन माटुरिन की दोस्ती पर केंद्रित हैं। पैट्रिक ओ’ब्रायन ने लिखा है, हालांकि दौलत खुशी नहीं ला सकती, लेकिन इसकी तुरंत संभावना इसकी एक अद्भुत करीबी नकल पेश करती है।

2001 बांग्लादेश में इस्लामिक फतवा अवैध घोषित हुआ।

2002 अर्जेंटीना में 12 दिन में पांचवां राष्ट्रपति नियुक्त हुआ, देश दिवालिया घोषित हुआ। काठमांडू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक प्रारंभ हुई, पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने के लिए सशर्त तैयार हुआ।

2008 अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में रहने वाली समन हसनैन वर्ष 2002 की मिसेज पाकिस्तान वर्ल्ड चुनी गईं। 2008 में इसी दिन दुनिया में पहली बार, कच्चे तेल यानी क्रूड आॅयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई।

2009 भारतीय रिजर्व बैंक ने बाजार में 20 करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने का निर्णय लिया। इसी दिन भारत के सौरभ घोषाल स्कवैश रैकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

2010 सोमालियाई जलदस्युओं ने इटली के जेनओआ से सोमालिया होते हुए भारत के कांडला बंदरगाह आ रहे सिंगापुर ध्वजवाहक एम.वी. प्रमोनी नामक रसायनिक जलपोत का अपहरण कर लिया।  इसी दिन 2010 में प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार राजेंद्र शाह का निधन हुआ।

2011 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत का देहावसान हुआ।

2015 जाने माने भारतीय वैज्ञानिक और इसरो के अध्यक्ष रहे वसंत गोवारीकर का डेंगू और मूत्रपथ के संक्रमण से निधन हुआ।

2016 दिल्ली में कॉमरेड ए. बी. बर्धन (अर्धेंदु भूषण बर्धन, जन्म 24 सितंबर 1924 बरिशाल, बांग्लादेश) का निधन हुआ। ए. बी. बर्धन ट्रेड यूनियन नेता और भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टियों में से एक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव रहे। 2016 में इसी दिन सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और 46 अन्य साथियों को सरकार की ओर से फाँसी दी गई।

2018 जाने माने उर्दू शायर, यश भारती सम्मान प्राप्त अनवर जलालपुरी का निधन हुआ। इन्होंने भगवद् गीता का उर्दू में अनुवाद किया था।

2020 भारत सरकार ने चंद्रयान-3 अभियान को मंजूरी दी। इसी दिन भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने अपने कार्यकाल के पहले दिन की शुरुआत दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ की। इसी दिन दृष्टिबाधित लोगों को नोटों की पहचान करने में मदद हेतु भारतीय रिजर्व बैंक ने मनी मोबाइल ऐप लांच किया।

2022 तरल पेट्रोलियम गैस की कीमतों में अचानक वृद्धि से त्रस्त लोगों ने कजाकिस्तान में बड़े पैमाने पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरु किया जिससे अव्यवस्था फैली और सुरक्षा बलों के बल प्रयोग में 200 से अधिक लोग मारे गए और हजारों घायल हो गए। 2022 में इसी दिन नैरोबी, केन्या में रिचर्ड एर्सि्कन फ्रेरे लीकी का निधन हुआ। रिचर्ड लीकी केन्याई जीवाश्म विज्ञानी, संरक्षणवादी और राजनीतिज्ञ थे। रिचर्ड लीकी ने केन्या में कई आधिकारिक पदों पर काम किया, अधिकतर पुरातत्व और वन्यजीव संरक्षण संस्थानों में। वह केन्या के राष्ट्रीय संग्रहालय के निदेशक रहे। उन्होंने एनजीओ वाइल्डलाइफडायरेक्ट की स्थापना की और केन्या वन्यजीव सेवा के अध्यक्ष रहे। लीकी ने राष्ट्रपति डैनियल टोरोइटिच अराप मोई की सरकार के अंतिम दिनों में कैबिनेट सचिव और सार्वजनिक सेवा के प्रमुख कार्यालय में काम किया।

2023 वासाच काउंटी, यूटा, अमेरिका में केनेथ पॉल ब्लॉक का निधन हुआ। केनेथ पॉल ब्लॉक हूनिगन रेसिंग डिवीजन के साथ एक अमेरिकी पेशेवर रैली ड्राइवर थे, जिसे पहले मॉन्स्टर वर्ल्ड रैली टीम के नाम से जाना जाता था। ब्लॉक डीसी शूज के सह-संस्थापकों में से एक थे। उन्होंने स्केटबोर्डिंग, स्नोबोर्डिंग और मोटोक्रॉस सहित कई एक्शन स्पोर्ट्स इवेंट में प्रतिभाग किया।

2024 टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर दो विमान टकरा गए जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हुए। इसी दिन 2024 में जकार्ता, इंडोनेशिया में राजनीतिज्ञ, आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ, अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहे रिजल रामली का निधन हुआ।

2025 वेनेजुएला में जन्मे जाने माने स्पेनिश राजनेता, बेलिएरिक द्वीप समूह के राष्ट्रपति रहे फ्रांसेस्क एंटिच (फ्रांसेस्क एंटिच ओलिवर जन्म 28 नवंबर 1958) का मलोरका, स्पेन में निधन हुआ।

अमेरिका में सरकार समर्थित नेशनल मोटीवेशन एंड इंस्पीरेशन डे वर्ष 2002 से मनाया जा रहा है। 11 सितंबर, 2001 को हुए आतंकी हमले के बाद, 18 दिसंबर, 2001 को संयुक्त राज्य कांग्रेस ने 2 जनवरी को नेशनल मोटीवेशन एंड इंस्पीरेशन डे  उत्सव दिवस के रूप में पारित किया। उस समय की मुश्किल दिनों में हानि, निराशा, दुख और चिंताओं के बीच भी अमेरिकी कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे थे। इसे ध्यान में रखते हुए, मोटिवेट अमेरिका इंक. के अध्यक्ष केविन एल. मैकक्रुडेन ने इस दिवस की स्थापना की। उनका मानना था कि विपरीत परिस्थियों में भी लोगों को प्रेरित और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। केविन एल. मैक्रुडेन का यह प्रस्ताव लोगों को और बाद में अमेरिकी संसद को भी पसंद आया।

2 जनवरी को मनाया जाने वाला वर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे अपने भीतर झांककर खूबियों, खामियों को जानने, सुधार करने, दुनिया के लिए चुपचाप कुछ बेहतर करने का विलक्षण वैश्विक प्रेरक उत्सव है। इसका आयोजन 2011 से हो रहा है।

पुरुषों की दुनिया को पुरुषों और महिलाओं दोनों की दुनिया बनना चाहिए। हम क्यों डरते हैं? -एम. कैरी थॉमस (अमेरिकी शिक्षिका, महिला समानता अधिकारवादी, मताधिकारवादी और भाषाविद)

(विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#CarlGustavJung #MCareyThomas #KaneTanaka #NationalMotivationandInspirationDay #WorldIntrovertDay #BobMarshall #IsaacAsimov #January2ndinWorldHistory #JainendraKumar #ShalmaliKholgade #SafdarHashmi ##Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #DavidShapiro #JuanitaJacksonMitchell

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ