जो जोखिम लेने के लिए पर्याप्त साहसी नहीं है वह जीवन में कुछ भी हासिल नहीं कर पाएगा। यह विश्वास की कमी है जो लोगों को चुनौतियों का सामना करने से डराती है, और मुझे खुद पर विश्वास था। -मुहम्मद अली (विश्व विख्यात अमेरिकी मुक्केबाज)
यदि आप चाहते हैं कि आपका बेटा दुनिया भर में सम्मानपूर्वक चले, तो आपको उसके रास्ते से पत्थरों को हटाने का प्रयास नहीं करना चाहिए, बल्कि उसे उन पर दृढ़ता से चलना सिखाना चाहिए - उसे हाथ से आगे ले जाने पर जोर न दें, बल्कि उसे अकेले चलना सिखाएं। -ऐनी ब्रोंटे (प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार और कवियत्री)
38 ईसा पूर्व 17 जनवरी को ऑक्टेवियन ने अपनी पत्नी स्क्रिबोनिया को तलाक दिया और लिविया ड्रूसिला से शादी। इससे सेकेंड ट्रायमविरेट और सेक्स्टस पोंपी के बीच तनाव पैदा हुआ।
395 ईस्वी में 17 जनवरी को मेडिओलेनम, रोमन साम्राज्य में रोमन सम्राट, निसीन ईसाई धर्म के लिए रूढ़िवादी सिद्धांत के रूप में निकेन पंथ के प्रमुख सूत्रधार थियोडोसियस प्रथम का निधन हुआ।
646 ईस्वी में 17 जनवरी को बोर्जेस में 7वीं सदी के बोर्जेस के बिशप और संत सल्पिसियस द्वितीय द पियस का निधन हुआ।
1040 1030 से 1040 तक गजनवी साम्राज्य के सुल्तान रहे मसूद प्रथम (अमीर-ए शहीद) का गिरी, गजनवी साम्राज्य में निधन हुआ। मसूद प्रथम छोटे भाई मोहम्मद का तख्तापलट कर सत्ता पर काबिज हुआ था।
1229 लिवोनिया में रीगा के तीसरे कैथोलिक बिशप अल्बर्ट आफ रीगा या अल्बर्ट आफ लिवोनिया का निधन हुआ।
1362 सेंट मार्सेलस में आई भीषण बाढ़ से उत्तरी सागर के तटीय क्षेत्रों में अंदाजनन 25,000 लोग मारे गये, भारी तबाही और विस्थापन हुआ।
1377 एविग्नन से पोप पद को वापस रोम ले जाने का निर्णय लेने के बाद, पोप ग्रेगरी दसवें रोम पहुँचे।
1433 फ्लोरेंस, फ्लोरेंस गणराज्य में एंटोनियो डेल पोलायोलो का जन्म हुआ। एंटोनियो डेल पोलायोलो प्रसिद्ध इतालवी पुनर्जागरण चित्रकार, मूर्तिकार, उत्कीर्णक और सुनार, वस्त्रों, धातु कढ़ाई कारीगर बने।
1471 विजय नगर के प्रसिद्ध यदुवंशी सम्राट और तेलुगू भाषा के कवि कृष्णदेवराय का हंपी में जन्म हुआ।
1524 इतालवी खोजकर्ता जियोवान्नी दा वेराजानो ने मेडीरा से पश्चिम की ओर प्रशांत महासागर के लिए एक समुद्री मार्ग की खोज की। जियोवानी फ्रांस के राजा फ्रांसिस प्रथम की सेवा में उत्तरी अमेरिका में तैनात अधिकारी थे। जियोवान्नी दा वेराजानो 1524 में फ्लोरिडा और न्यू ब्रंसविक के बीच उत्तरी अमेरिका के अटलांटिक तट का पता लगाने वाले पहले यूरोपीय के रूप में प्रसिद्ध हैं, जिसमें न्यूयॉर्क खाड़ी और नारगांसेट बे भी शामिल हैं।
1574 मिलगेट हाउस, बियरस्टेड, केंट में रॉबर्ट फ्लड (रॉबर्टस डी फ्लुक्टिबस) का जन्म हुआ। रॉबर्ट फ्लड वैज्ञानिक एवं गुप्त रुचियों वाले प्रमुख अंग्रेजी पैरासेल्सियन चिकित्सक, ज्योतिषी, गणितज्ञ, ब्रह्मांडविज्ञानी, कबालिस्ट और रोसिक्रुसियन बने। रॉबर्ट फ्लड ज्ञान के वैज्ञानिक और उपदेशात्मक दृष्टिकोण विषय में जर्मन खगोलशास्त्री, गणितज्ञ, ज्योतिषी, प्राकृतिक दार्शनिक, लेखक जोहांस केप्लर के साथ चर्चित बहसों के लिए भी जाने जाते हैं।
1584 मध्य यूरोपीय देश बोहेमिया ने ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया।
1595 फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1600 मैड्रिड, स्पेन में पेड्रो काल्डेरोन डे ला बार्का का जन्म हुआ। बार्का विख्यात स्पेनिश नाटककार, कवि और लेखक बने। उन्हें स्पैनिश स्वर्ण युग के सबसे प्रतिष्ठित कवियों और लेखकों में से एक माना जाता है, खासकर थिएटर के लिए उनके द्वारा लिखे गए कई पद्य नाटकों के लिए। पेड्रो काल्डेरोन डे ला बार्का की एक कविता का अंश, इस विश्वासघाती दुनिया में / न तो कुछ सच है और न ही झूठ / सब कुछ रंग पर निर्भर करता है / उस क्रिस्टल का जिसके माध्यम से कोई इसे देखता है।
1601 मुगल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया। इसी दिन फ्रांस ने स्पेन के साथ समझौता किया जिसके तहत फ्रांस को ब्रीस, बगेस वोल्रोमेय तथा गेक्स क्षेत्र मिला।
1608 इथियोपिया के सम्राट सुसेनियोस प्रथम ने एबेनाट में ओरोमो सेना और लोगों को यह बताकर हैरान कर दिया कि सेना ने उसके 400 लोगों की कीमत पर 12,000 ओरोमो लोगों को मार डाला।
1706 मिल्क स्ट्रीट, बोस्टन, मैसाचुसेट्स में बेंजामिन फ्रैंकलिन का जन्म हुआ। अमेरिकी बहुश्रुत बेंजामिन फ्रैंकलिन लेखक, वैज्ञानिक, आविष्कारक, राजनेता, राजनयिक, मुद्रक, प्रकाशक, राजनीतिक दार्शनिक, पेंसिल्वेनिया के छठे राष्ट्रपति बने। बेंजामिन फ्रैंकलिन का एक कथन, तीन रहस्य रख सकते हैं, यदि उनमें से दो मर चुके हैं। मुझे बताओ और मैं भूल जाता हूँ, मुझे सिखाओ और मैं याद रख सकता हूँ, मुझे शामिल करो और मैं सीख जाता हूँ।
1718 हिमस्खलन ने ल्यूकरबड, स्विट्जरलैंड में इमारतो को भारी संख्या में नष्ट कर दिया और 53 लोग मारे गए।
1757 प्रशिया के खिलाफ जर्मनी ने युद्ध की घोषणा की।
1852 दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को ब्रिटेन ने मान्यता दी।
1863 अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में गृह युद्ध हुआ। इसी दिन 1863ं में विश्व विख्यात रूसी अभिनेता कोस्तांतिन स्तानिस्लावस्की का जन्म हुआ।
1871 केबल कार सिस्टम के लिए एंडू एस हैलिदी को पेटेंट दिया गया।
1888 प्रसिद्ध हिंदी निबंधकार, व्यंग्यकार और साहित्यकार बाबू गुलाबराय का जन्म हुआ।
1895 फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया।
1899 संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्रशांत महासागर में वेक द्वीप पर कब्जा किया।
1903 प्यूर्टो रिको में एल युंके नेशनल फॉरेस्ट, लुकिलो फॉरेस्ट रिजर्व के रूप में यूनाइटेड स्टेट्स नेशनल फॉरेस्ट सिस्टम का हिस्सा बना। एल युंके नेशनल फॉरेस्ट, उत्तरपूर्वी प्यूर्टो रिको में एक उष्णकटिबंधीय वर्षावन है। एल पोर्टल विजिटर सेंटर से पैदल मार्ग आसपास के पेड़ों की चोटियों से होकर गुजरता है। पगडंडियाँ ला मीना झरने और माउंट ब्रिटन तक फिर ऊँचाई पर स्थित बौने जंगल तक जाती हैं। दक्षिण में प्राचीन पेट्रोग्लिफ हैं, जो क्षेत्र के स्वदेशी ताइनो लोगों द्वारा बनाए गए हैं। कोकी ट्री मेंढकों की रात की आवाजों से जंगल जीवंत हो उठता है। यहां भारी संख्या में सैलानी आते हैं।
1904 विश्व विख्यात रूसी लेखक एंटोन चेखव के नाटक द चेरी ऑर्चर्ड का मॉस्को आर्ट थिएटर में पहला मंचन हुआ।
1905 विख्यात भारतीय गणितज्ञ डीआर कापरेकर का जन्म हुआ।
1908 प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक तथा अभिनेता एलवी प्रसाद का जन्म हुआ।
1913 पटियाला राजघराने के महाराजा और जाने माने क्रिकेटर यादविंदर सिंह का पटियाला में जन्म हुआ। इसी दिन रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
1915 पश्चिमी यूक्रेन और बुकोविना पर रूस ने कब्जा किया।
1917 वर्जिन आइलैंड्स ढाई करोड़ डॉलर में अमेरिका ने खरीदा। 1917 में इसी दिन दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता तथा राजनेता और लंबे समय मुख्यमंत्री रहे एमजी रामचंद्रन का जन्म हुआ।
1918 पाकीजा, महल और रज़िया सुल्तान जैसी कालजयी फिल्में बनाने वाले मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक कमाल अमरोही का जन्म अमरोहा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश में हुआ। यूं इनका नाम सैयद अमीर हैदर कमल नकवी है। 1918 में इसी दिन भारत के जाने-माने अमीर, कारोबारी रूसी मोदी का जन्म हुआ।
1921 जाने माने पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी रहे, राजनीतिज्ञ और मानवाधिकार कार्यकर्ता एयर मार्शल असगर खान का जन्म जम्मू में हुआ।
1923 आगरा शहर में रांगेय राघव (तिरुमलाई नंबकम वीर राघव आचार्य) का जन्म हुआ। भरतपुर, राजस्थान के वियर गाँव में रहकर राघव ने खूब लिखा, हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार, साहित्यकार बने।
1930 गौहर जान (जन्म 26 जून 1873 आज़मगढ़ वास्तविक नाम एंजेलीना येवार्ड, पिता राबर्ट विलियम येवार्ड एवं मां एडलिन विक्टोरिया हेमिंग्स, मूल देश अर्मेनिया) का निधन हुआ। गौहर जान 78आरपीएम रिकॉर्ड पर संगीत रिकॉर्ड करने वाली भारत की पहली कलाकार थीं जिसे ग्रामोफोन रिकॉर्ड पर ग्रामोफोन कंपनी आफ इंडिया ने जारी किया। उन्होंने 1902 से 1920 के बीच दस से अधिक भाषाओं में 600 से अधिक गाने रिकॉर्ड कराए। ग्रामोफोन गर्ल और भारत की पहली रिकॉर्डिंग सुपरस्टार गौहर जान को कहा गया। ठुमरी, दादरा, कजरी और तराना जैसे हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है। गौहर जान मैसूर के कृष्ण राजा वाडियार चतुर्थ के दरबार की सम्मानित, प्रमुख गायिका और नर्तकी ‘पैलेस संगीतकार’ भी रहीं। इसी दिन अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी पत्रिका रीडर्स डाइजेस्ट के हिंदी संस्करण सर्वोत्तम के प्रथम संपादक अरविंद कुमार का जन्म हुआ।
1932 जय संतोषी मा जैसी तमाम लोकप्रिय फिल्मों की अभिनेत्री अनीता गुहा का जन्म हुआ।
1941 स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस कलकत्ता से जर्मनी के लिए रवाना हुए। 1941 में इसी दिन प्रसिद्ध हिंदी लेखक महावीर सरन जैन का जन्म हुआ।
1942 लुइसविले, केंटकी, अमेरिका में मुहम्मद अली का जन्म हुआ। मुहम्मद अली जगत प्रसिद्ध अमेरिकी पेशेवर मुक्केबाज और सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यकर्ता बने। वैश्विक सांस्कृतिक प्रतीक मुहम्मद अली को व्यापक रूप से द ग्रेटेस्ट उपनाम मिला, वे सभी समय के सबसे महान हैवीवेट मुक्केबाज माने गए हैं। मुहम्मद अली का एक उद्धरण, किसी उद्देश्य के लिए लड़ते समय आप कुछ भी नहीं खोते... मेरे विचार से हारे वे लोग हैं जिनके पास कोई उद्देश्य नहीं है।
1943 द्वितीय विश्व युद्ध के मध्य ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डेलानो रूसवेल्ट की मोरक्को में मुलाकात हुई।
1945 मशहूर हिंदी फिल्मी गीतकार एवं पटकथा लेखक जावेद अख्तर का जन्म हुआ। न जलने पाते थे जिसके चूल्हे भी हर सवेरे, सुना है कल रात से वो बस्ती भी जल रही है। इस शहर में जीने के अंदाज निराले हैं होठों पे लतीफे हैं आवाज में छाले हैं। -जावेद अख्तर 1945 द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के दिनों में सोवियत सेना का पोलैंड की राजधानी वारसा में आगमन हुआ। 1945 में इसी दिन
1946 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई।
1948 नीदरलैंड और इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत हुए।
1949 जर्मन कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन की पहली बीटल कार अमेरिका पहुँची। क्योंकि 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त होने के बाद संबंध सामान्य होने में लंबा वक्त लगा।
1950 बाॅलीवुड की प्रमुख हस्तियों में से एक अभिनेत्री और पटकथाकार हनी ईरानी का बंबई में जन्म हुआ।
1951 जाने माने असमिया फिल्म निर्माता, साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी ज्योति प्रसाद अग्रवाल का निधन हुआ।
1954 जाने माने अमेरिकी पर्यावरण वकील, लेखक और षड्यंत्र सिद्धांतकार रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर का जन्म हुआ। रॉबर्ट फ्रांसिस कैनेडी जूनियर चर्चित, विवादित अमेरिकी राजनीतिज्ञ, पर्यावरण वकील, लेखक, वैक्सीन टीका-विरोधी कार्यकर्ता और षड्यंत्र सिद्धांतकार हैं। 2024 में उन्हें राष्ट्रपति-चुनाव डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी कैबिनेट में संयुक्त राज्य अमेरिका के स्वास्थ्य और मानव सेवा सचिव हैं।
1955 जाने माने अमेरिकी गायक-गीतकार, संगीतकार, रिकॉर्ड निर्माता, लेखक और अभिनेता स्टीव अर्ल का जन्म हुआ।
1957 चर्चित अमेरिकी अभिनेता, हास्य अभिनेता, टेलीविजन व्यक्तित्व और गेम शो होस्ट स्टीव हार्वे का जन्म हुआ।
1960 जाने माने लेखक, पत्रकार और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पौत्र तुषार गांधी (पुत्र श्री अरुण मणीलाल गांधी) का शेगांव, महाराष्ट्र में जन्म हुआ।
1961 जनवादी कोंगो के प्रधानमंत्री पेट्रिस लुमुंबा की देश के नये सैन्य शासकों ने हत्या कर दी।
1962 जानी माने फिल्म अभिनेता शशि कपूर के बेटे सुपरिचित अभिनेता, फोटोग्राफर और एवं माॅडल करन कपूर का बंबई में जन्म हुआ।
1973 जाने माने फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता नितेश पांडेय का जन्म हुआ।
1976 हरमस रॉकेट को यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने लांच किया।
1980 फ्लाटसटकोम-3 नासा ने लांच किया। 1980 में इसी दिन लोकप्रिय यूक्रेनी-अमेरिकी नर्तक और कोरियोग्राफर मक्सिम चार्मकोव्स्की का जन्म हुआ।
1985 जानी मानी खूबसूरत और बोल्ड फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल रसिका दुग्गल का जन्म हुआ। इसी दिन 1985 में इंगलैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दूसरा टेस्ट शतक लगाया।
1987 टाटा समूह की टाटा फुटबॉल अकादमी खुली।
1989 उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले कर्नल जेके बजाज पहले भारतीय बने।
1991 जानी मानी खूबसूरत और बोल्ड माॅडल और फिल्म अभिनेत्री दिशा पांडेय का जन्म हुआ।
1992 दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान, जापानी प्रधानमंत्री किइची मियाजावा ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कोरियाई महिलाओं को यौन गुलामी के लिए मजबूर करने के लिए माफी मांगी।
1993 जाने माने सिनेमाटोग्राफर, बाॅलीवुड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता तथा संगीतकार और माॅडल तपस्वी मेहता का जन्म मुंबई में हुआ।
1995 जापान के कोबे शहर में आए जबरदस्त भूकंप के कारण बहुत से लोग मारे गए।
1996 यूरोपीय संघ का सदस्य बनने के लिए चेक गणराज्य ने आवेदन किया।
1997 चर्चित अमेरिकी मुक्केबाज, अभिनेता, रैपर और सोशल मीडिया व्यक्तित्व जेक पॉल का जन्म हुआ। इसी दिन अमेरिका के केप कैनावेरल स्थित वायु सेना स्टेशन जीपीएस आईआईआर-1 उपग्रह ले जाने वाला एक डेल्टा द्वितीय लॉन्च के 13 सेकंड बाद फट गया, जिससे लॉन्च पैड के आसपास 250 टन वजनी जलता हुआ रॉकेट गिर गया।
1998 मैट ड्रज ने अपनी ड्रज रिपोर्ट वेबसाइट पर अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन एवं उनके अधीन इंटर्न मोनिका लेविंस्की अवैध यौन संबंधों की कहानी बताई।
2002 अमेरिकी विदेश मंत्री कॉलिन पावेल भारत पहुँचे और आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के रुख का समर्थन किया।
2005 चीनी राजनीतिज्ञ, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के तीसरे प्रधानमंत्री झाओ जियांग का निधन हुआ।
2007 आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया।
2008 भारत सरकार ने विकलांगों को नौकरियां देने के लिए 1800 करोड़ रुपये की एक योजना को मंजूरी प्रदान की। इसी दिन मेडागास्कर में हिंद महासागर के ताड़ के पेड़ की नई प्रजाति मिली।
2009 भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2010 भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गैरकानूनी तरीके से हमला किए जाने की स्थिति में आत्मरक्षा के अधिकार की प्रो-ऐक्टिव परिभाषा देते हुए कहा है कि कानून का पालन करने वाले लोगों को कायर बनकर रहने की जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय खंडपीठ ने आत्मरक्षा के अधिकार की 10 सूत्रीय निर्देश तय करते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को अपराधी नहीं बनाया जा सकेगा, भले ही उसने हमलावर को जानलेवा क्षति पहुँचायी हो। इसी दिन 2010 भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ और कई दशक तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे ज्योति बसु का निधन हुआ।
2013 इराक में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में लगभग 40 लोग की जाने गयी। 2013 में इसी दिन जापान ने परमाणु संयंत्र को वापस चालू करने के लिए फुकुशिमा दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र की साइट के निकट प्रांत में दुनिया का सबसे बड़ा अपतटीय पवन फार्म बनाने की घोषणा की। इसी दिन पूर्व अमेरिकन प्रोफेशनल साइकिल चालक लांस आर्मस्ट्रांग ने ओपरा के नेक्स्ट चैप्टर के प्रसारण में अपने डोपिंग की बात कबूल की। इसी दिन एथेंस के पेट्रालोना में गोल्डन डॉन के सदस्यों द्वारा शहजाद लुकमान की हत्या कर दी गई, जिससे ग्रीस में नस्ल-आधारित हमलों से निपटने के लिए नए उपायों का निर्माण हुआ।
2014 चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में लीला पैलेस होटल के कमरा नंबर 345 में सुनंदा पुष्कर का निधन हुआ। सुनंदा भारतीय मूल की कनाडाई व्यवसायी महिला थीं और संयुक्त राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक रह चुकी थीं। सुनंदा कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी थीं। वह दुबई स्थित टेकॉम इन्वेस्टमेंट्स में बिक्री निदेशक थीं और भारत स्थित रेंडेजवस स्पोर्ट्स वर्ल्ड की सह-मालिक थीं, जो इंडियन प्रीमियर लीग में एक क्रिकेट फ्रैंचाइजी है।
2014 बीसवीं सदी की मशहूर हिंदी और बांग्ला फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल सुचित्रा सेन का निधन हुआ। इसी दिन जानकारी दी गई कि इंग्लैंड के विनचेस्टर 1999 में एक हड्डी मिली थी जिसकी लंबी जांच के बाद ऐसा माना गया कि यह हड्डी प्रसिद्ध राजा अल्फ्रेड महान या उनके पुत्र एडवर्ड की है जो इतिहास में बहुत प्रसिद्ध थे।
2015 अमेरिका में म्यूजियम सेल्फी डे का आयोजन शुरु हुआ। इस दिन लोग संग्रहालयों में जाते हैं और वहां इतिहास की चीजें देखते, जानते, समझते और सेल्फी लेते हैं।
2016 दलितों, मजदूरों, किसानों, मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले रोहित चक्रवर्ती वेमुला ने आरएसएस, भाजपा और उसके संगठनों के उत्पीड़न से तंग आकर हैदराबाद में आत्महत्या कर ली। वेमुला हैदराबाद विश्वविद्यालय में पीएचडी स्कॉलर था। जुलाई 2015 से दिसंबर 2015 तक विश्वविद्यालय ने उसके जनवादी विचारधारा का होने के कारण रोहित को दिसंबर तक मासिक वजीफा देना बंद कर दिया। रोहित वेमुला का जन्म 30 जनवरी 1989, गुंटूर में हुआ था। वेमुला का कहना था, इस बीच, कुछ लोगों के लिए, जीवन ही अभिशाप है। मेरा जन्म मेरे लिए एक घातक दुर्घटना है। मैं अपने बचपन के अकेलेपन से कभी उबर नहीं पाऊंगा। मेरे अतीत का एक अनदेखा बच्चा। इसी दिन हैदराबाद, तेलंगाना में जनसंघ, भाजपा नेता, सिक्किम के राज्यपाल रहे वी रामा राव का निधन हुआ।
2020 प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी बापू नाडकर्णी का निधन हुआ। इसी दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से एरियन-5 प्रक्षेपण यान के माध्यम से संचार उपग्रह जीसैट-30 प्रक्षेपित किया। यह प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार 2 बजकर 35 मिनट पर किया गया। यह इसरो का साल 2020 का पहला मिशन था। प्रक्षेपण के लगभग 38 मिनट 25 सेकंड बाद सैटेलाइट कक्षा में स्थापित हो गया। इसी दिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवाद, नक्सली हिंसा या सांप्रदायिक दंगा पीड़ितों को सरकारी सहायता पाने हेतु आधार को अनिवार्य कर दिया।
2022 दिल्ली में भारतीय शास्त्रीय नर्तक, संगीतकार, गायक बिरजू महाराज (जन्म बृजमोहन नाथ मिश्र, 4 फरवरी 1938 हंडिया, इलाहाबाद) का निधन हुआ। बिरजू महाराज कथक नृत्य के लखनऊ कालका-बिंदादीन घराने के प्रतिपादक कथक नर्तकों के महाराज परिवार के वंशज थे, जिसमें उनके दो चाचा शंभु महाराज और लच्छू महाराज, और उनके पिता और गुरु अच्छन महाराज शामिल हैं।
2022 भाजपा पर विभिन्न समुदायों में ‘नफरत के बीज बोने’ का आरोप लगाते हुए पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा से छुटकारा पाना ब्रिटिश शासन से आजादी पाने से ज्यादा बड़ी बात होगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा के शासन में जम्मू-कश्मीर का अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी अपने विरोधियों को डराने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। मुफ्ती ने यहां अपनी पार्टी के आदिवासी युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, उन्होंने देश को बर्बाद कर दिया है। भाजपा की साझेदारी में सरकार चला चुकी महबूबा ने कहा कि मौजूदा हालात में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उन्हें पता नहीं कि वे कल जीवित रहेंगे या नहीं। ईडी और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ छापे रोज की बात हो गयी है। जम्मू-कश्मीर के हालात बाकी देश से अधिक खराब हैं। इसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सुपरटेक लिमिटेड को नोएडा में एमराल्ड कोर्ट परियोजना के दो 40-मंजिले टावर को ध्वस्त करने के लिए एक कंपनी के साथ एक सप्ताह के भीतर अनुबंध करने का निर्देश दिया। नोएडा प्राधिकरण ने पीठ को सूचित किया कि उसने केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई), रुड़की के साथ परामर्श करके दोनों टावर को ध्वस्त करने के लिए एडिफिस इंजीनियरिंग का चयन किया है। शीर्ष अदालत ने सुपरटेक लिमिटेड को घर खरीदारों को उनके अधिकारों और विवादों के पूर्वाग्रह के बिना पैसे लौटाने का भी निर्देश दिया। न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने सुपरटेक लिमिटेड की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता पराग त्रिपाठी से कहा, (टावर को ढहाने वाली एजेंसी के साथ) अनुबंध आज से एक सप्ताह की अवधि के भीतर निष्पादित किया जाए।
2023 तिब्बत के निंगची में हुए हिमस्खलन से 28 लोग मारे गए और सैकड़ों बीमार हुए। 2023 में इसी दिन टूलॉन में फ्रांसीसी सुपरसेंटेनेरियन ल्यूसिल रैंडन (सिस्टर आंद्रे, जन्म 11 फरवरी 1904) का निधन हुआ।
2025 मंगोलियाई राजनीतिज्ञ, मंगोलिया के प्रथम राष्ट्रपति पुंसलमागिन ओचिरबत, प्रसिद्ध स्कॉटिश फुटबॉलर एवं फ्रांसीसी राजनीतिज्ञ, मोनाको के 25वें राज्य मंत्री डिडिएर गिलाउम का निधन हुआ। इसी दिन 2025 में रिचफील्ड स्प्रिंग्स, न्यूयॉर्क में प्रसिद्ध अमेरिकी कार्टूनिस्ट, लेखक, सर्वाधिक ज्यादा पढ़े जाने वाले व्यंग्यकार जूल्स फीफर (जूल्स राल्फ फीफर जन्मरू 26 जनवरी 1929 द ब्रोंक्स, न्यूयॉर्क) का निधन हुआ। जूल्स फीफर को संपादकीय कार्टूनिंग के लिए 1986 में पुलित्जर पुरस्कार और 2004 में कॉमिक बुक हॉल ऑफ फेम सम्मान मिला। जूल्स फीफर ने लिखा है, सभी अच्छी सलाह के प्रति सावधान रहें क्योंकि अच्छी सलाह आवश्यक रूप से सुरक्षित सलाह होती है, और यद्यपि यह निस्संदेह एक स्वस्थ पैटर्न का पालन करेगी, यह बहुत संभावना है कि यह व्यक्ति को पूर्ण बाँझपन की ओर ले जाएगी - जो हमारे समय की गंभीर समस्याओं में से एक है।
इंटरनेशनल मेंटरिंग डे 17 जनवरी को मनाया जाता है। यह महान मुक्केबाज मोहम्मद अली के जन्म दिन पर समस्याओं से जूझ रहे, अपने काम में पिछड़ रहे लोगों की मदद करने का सार्वभौमिक आयोजन है।
बेंजामिन फ्रैंकलिन के कथन: या तो पढ़ने लायक कुछ लिखो या लिखने लायक कुछ करो। अज्ञानी होना इतनी शर्म की बात नहीं है, जितना सीखने के प्रति अनिच्छुक होना।
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#InternationalHotandSpicyFoodDay #BenjaminFranklin #JulesFeiffer #InternationalMentoring ay #MuhammadAli #RasikaDuggal #DishaPandey #JavedAkhtar #RobertFlood #WorldHistoryof17January #AnneBronte #JakePaul #RobertFlood #GauharJaan #RangeyaRaghav #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #KaranKapoor







0 टिप्पणियाँ